Day 23 of Maas Parayan Reading program Day 23 / 30
* कुन्देन्दीवरसुन्दरावतिबलौ विज्ञानधामावुभौ
शोभाढ्यौ वरधन्विनौ श्रुतिनुतौ गोविप्रवृन्दप्रियौ।
मायामानुषरूपिणौ रघुवरौ सद्धर्मवर्मौ हितौ
सीतान्वेषणतत्परौ पथिगतौ भक्तिप्रदौ तौ हि नः ॥1॥
Charming as the white jasmine (Shri Lakshman) and the blue lotus (Shri Ram), mighty in strength, repositories of divine wisdom, radiant with grace, peerless as archers, glorified in the Vedas, and ever affectionate to cows and Brahmins, they descended in human form by their own divine illusionary energy (Maya) into the noble Raghu lineage, like a shield of armour guarding the supreme path of righteousness. Compassionate to all, wandering on foot in search of Sita ji, may Shri Ram and Shri Lakshman shower upon us the eternal gift of devotion.
भावार्थ : कुन्दपुष्प और नीलकमल के समान सुंदर गौर एवं श्यामवर्ण, अत्यंत बलवान्, विज्ञान के धाम, शोभा संपन्न, श्रेष्ठ धनुर्धर, वेदों के द्वारा वन्दित, गौ एवं ब्राह्मणों के समूह के प्रिय (अथवा प्रेमी), माया से मनुष्य रूप धारण किए हुए, श्रेष्ठ धर्म के लिए कवचस्वरूप, सबके हितकारी, श्री सीताजी की खोज में लगे हुए, पथिक रूप रघुकुल के श्रेष्ठ श्री रामजी और श्री लक्ष्मणजी दोनों भाई निश्चय ही हमें भक्तिप्रद हों ॥1॥
* ब्रह्माम्भोधिसमुद्भवं कलिमलप्रध्वंसनं चाव्ययं
श्रीमच्छम्भुमुखेन्दुसुन्दरवरे संशोभितं सर्वदा।
संसारामयभेषजं सुखकरं श्रीजानकीजीवनं
धन्यास्ते कृतिनः पिबन्ति सततं श्रीरामनामामृतम्॥2॥
Blessed are those pious souls who continuously drink the nectar of Lord Ram’s name, churned out of the ocean of the Vedas. The divine name of Shri Ram completely destroys the sins of Kaliyug and remains eternal, shining ever brightly in the most beautiful Moon-like mouth of the glorious Lord Shambhu (Shiv ji). It serves as a medicine to put an end to transmigration, is a source of bliss, and is the very life of King Janak’s daughter, Sita ji.
भावार्थ : वे सुकृती (पुण्यात्मा पुरुष) धन्य हैं जो वेद रूपी समुद्र (के मथने) से उत्पन्न हुए कलियुग के मल को सर्वथा नष्ट कर देने वाले, अविनाशी, भगवान श्री शंभु के सुंदर एवं श्रेष्ठ मुख रूपी चंद्रमा में सदा शोभायमान, जन्म-मरण रूपी रोग के औषध, सबको सुख देने वाले और श्री जानकीजी के जीवनस्वरूप श्री राम नाम रूपी अमृत का निरंतर पान करते रहते हैं॥2॥
मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खान अघ हानि कर।
जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥
Why not reside and undertake devotion in Kashi, the abode of Lord Shambhu and Goddess Bhawani, the birthplace of liberation (final beatitude), the mine of spiritual wisdom and the destroyer of sins?
भावार्थ : जहाँ श्री शिव-पार्वती बसते हैं, उस काशी को मुक्ति की जन्मभूमि, ज्ञान की खान और पापों का नाश करने वाली जानकर उसका सेवन क्यों न किया जाए?
* जरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय।
तेहि न भजसि मन मंद को कृपाल संकर सरिस॥
O’ Foolish mind, why do you not worship Lord Shiv, who drank the deadly poison churned from the ocean of milk, the very presence of which was burning all the hosts of Demigods? Who else could be as compassionate as Lord Shankar?
भावार्थ : जिस भीषण हलाहल विष से सब देवतागण जल रहे थे उसको जिन्होंने स्वयं पान कर लिया, रे मन्द मन! तू उन शंकरजी को क्यों नहीं भजता? उनके समान कृपालु (और) कौन है?
* आगें चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक पर्बत निअराया॥
तहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सींवा॥1॥
Moving on from the sacred Pampa Lake, Shri Ram reached the region of Rishimukh Mountain, where the Monkey King Sugriv dwelt with his Ministers. As he beheld Shri Ram and Lakshman ji, the very embodiments of boundless strength,…
भावार्थ : श्री रघुनाथजी फिर आगे चले। ऋष्यमूक पर्वत निकट आ गया। वहाँ (ऋष्यमूक पर्वत पर) मंत्रियों सहित सुग्रीव रहते थे। अतुलनीय बल की सीमा श्री रामचंद्रजी और लक्ष्मणजी को आते देखकर-॥1॥
अति सभीत कह सुनु हनुमाना। पुरुष जुगल बल रूप निधाना॥
धरि बटु रूप देखु तैं जाई। कहेसु जानि जियँ सयन बुझाई॥2॥
…he got extremely frightened and said to Hanuman ji, “These two men are a mine of beauty and strength. Disguise yourself as a Brahmin student, go and observe them, comprehend their intentions within your mind, and convey it to me through signs…
भावार्थ : सुग्रीव अत्यंत भयभीत होकर बोले- हे हनुमान्! सुनो, ये दोनों पुरुष बल और रूप के निधान हैं। तुम ब्रह्मचारी का रूप धारण करके जाकर देखो। अपने हृदय में उनकी यथार्थ बात जानकर मुझे इशारे से समझाकर कह देना॥2॥
* पठए बालि होहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला॥
बिप्र रूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पूछत अस भयऊ॥3॥
…If they have been sent by the malicious Bali, I shall at once abandon this mountain and flee.” Hanuman ji then went forth in the guise of a Brahmin, and after bowing his head in reverence, he inquired…
भावार्थ : यदि वे मन के मलिन बालि के भेजे हुए हों तो मैं तुरंत ही इस पर्वत को छोड़कर भाग जाऊँ (यह सुनकर) हनुमान्जी ब्राह्मण का रूप धरकर वहाँ गए और मस्तक नवाकर इस प्रकार पूछने लगे-॥3॥
* को तुम्ह स्यामल गौर सरीरा। छत्री रूप फिरहु बन बीरा ॥
कठिन भूमि कोमल पद गामी। कवन हेतु बिचरहु बन स्वामी॥4॥
…”Who are You, O’ Valiant ones, one adorned with a blue-hued complexion and the other fair, wandering through the forest like mighty warriors? O’ Master, what brings You to tread this rugged path with such tender feet?…
भावार्थ : हे वीर! साँवले और गोरे शरीर वाले आप कौन हैं, जो क्षत्रिय के रूप में वन में फिर रहे हैं? हे स्वामी! कठोर भूमि पर कोमल चरणों से चलने वाले आप किस कारण वन में विचर रहे हैं?॥4॥
* मृदुल मनोहर सुंदर गाता। सहत दुसह बन आतप बाता ॥
की तुम्ह तीनि देव महँ कोऊ। नर नारायन की तुम्ह दोऊ॥5॥
…Your limbs are tender, graceful, and pleasing to behold. How is it that You have exposed Yourself to the harsh rays of the scorching Sun and the fierce winds of the forest? Are You one of the Trinity (Lord Brahma, Lord Vishnu, or Lord Shiv) or perhaps the illustrious twin Sages, Nar and Narayan?…
भावार्थ : मन को हरण करने वाले आपके सुंदर, कोमल अंग हैं और आप वन के दुःसह धूप और वायु को सह रहे हैं क्या आप ब्रह्मा, विष्णु, महेश- इन तीन देवताओं में से कोई हैं या आप दोनों नर और नारायण हैं॥5॥
* जग कारन तारन भव भंजन धरनी भार।
की तुम्ह अखिल भुवन पति लीन्ह मनुज अवतार॥1॥
…Or are You the very cause of creation itself, the One who aids beings in crossing the ocean of worldly existence, who relieves the Earth of its burdens, the sovereign Lord of the entire Cosmos, now incarnated in human form?”
भावार्थ : अथवा आप जगत् के मूल कारण और संपूर्ण लोकों के स्वामी स्वयं भगवान् हैं, जिन्होंने लोगों को भवसागर से पार उतारने तथा पृथ्वी का भार नष्ट करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया है?॥1॥
कोसलेस दसरथ के जाए, हम पितु बचन मानि बन आए॥
नाम राम लछिमन दौउ भाई, संग नारि सुकुमारि सुहाई॥1॥
Shri Ram replied, “We are the Sons of King Dashrath of the Koshal Kingdom. In obedience to our father’s command, we came to dwell in the forest. Our names are Ram and Lakshman, and we are Brothers. A graceful and tender lady was with us…
भावार्थ : (श्री रामचंद्रजी ने कहा)- हम कोसलराज दशरथजी के पुत्र हैं और पिता का वचन मानकर वन आए हैं। हमारे राम-लक्ष्मण नाम हैं, हम दोनों भाई हैं। हमारे साथ सुंदर सुकुमारी स्त्री थी॥1॥
इहाँ हरी निसिचर बैदेही। बिप्र फिरहिं हम खोजत तेही॥
आपन चरित कहा हम गाई। कहहु बिप्र निज कथा बुझाई॥2॥
…but here in the forest, a demon has abducted Videhi, the daughter of King Janak. We are now searching for Her, O’ Brahmin. We have shared our story; kindly tell us about yourself.”
भावार्थ : यहाँ (वन में) राक्षस ने (मेरी पत्नी) जानकी को हर लिया। हे ब्राह्मण! हम उसे ही खोजते फिरते हैं। हमने तो अपना चरित्र कह सुनाया। अब हे ब्राह्मण! अपनी कथा समझाकर कहिए ॥2॥
प्रभु पहिचानि परेउ गहि चरना। सो सुख उमा जाइ नहिं बरना॥
पुलकित तन मुख आव न बचना। देखत रुचिर बेष कै रचना॥3॥
Hanuman ji at once recognized the Lord and fell at Shri Ram’s feet. Lord Shiv said to Goddess Uma, “The bliss Hanuman ji experienced cannot be described in words.” Overwhelmed with devotion, Hanuman ji’s body quivered with emotion, his voice faltered, and he remained speechless, gazing intently upon the radiant form of the Lord.
भावार्थ : प्रभु को पहचानकर हनुमान्जी उनके चरण पकड़कर पृथ्वी पर गिर पड़े (उन्होंने साष्टांग दंडवत् प्रणाम किया)। (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! वह सुख वर्णन नहीं किया जा सकता। शरीर पुलकित है, मुख से वचन नहीं निकलता। वे प्रभु के सुंदर वेष की रचना देख रहे हैं!॥3॥
पुनि धीरजु धरि अस्तुति कीन्ही। हरष हृदयँ निज नाथहि चीन्ही॥
मोर न्याउ मैं पूछा साईं। तुम्ह पूछहु कस नर की नाईं॥4॥
Then, regaining his composure, Hanuman ji began to praise Lord Ram, his heart overflowing with joy at having recognized his Master. He said, “It is understandable that I questioned You, but O’ Lord, how is it that You addressed me with a question, as though You were an ordinary human?…
भावार्थ : फिर धीरज धर कर स्तुति की। अपने नाथ को पहचान लेने से हृदय में हर्ष हो रहा है। (फिर हनुमान्जी ने कहा-) हे स्वामी! मैंने जो पूछा वह मेरा पूछना तो न्याय था, (वर्षों के बाद आपको देखा, वह भी तपस्वी के वेष में और मेरी वानरी बुद्धि इससे मैं तो आपको पहचान न सका और अपनी परिस्थिति के अनुसार मैंने आपसे पूछा), परंतु आप मनुष्य की तरह कैसे पूछ रहे हैं?॥4॥
तव माया बस फिरउँ भुलाना। ता ते मैं नहिं प्रभु पहिचाना॥5॥
…Swayed by the spell of Your divine Maya (illusory energy), I have wandered in forgetfulness, and thus, O’ Lord, I failed to recognise You…
भावार्थ : मैं तो आपकी माया के वश भूला फिरता हूँ इसी से मैंने अपने स्वामी (आप) को नहीं पहचाना॥5॥
*एकु मैं मंद मोहबस कुटिल हृदय अग्यान।
पुनि प्रभु मोहि बिसारेउ दीनबंधु भगवान॥2॥
…In the first place, I am dull-witted, deluded, cunning at heart, and ignorant. Yet, O’ Master, friend of the humble and the helpless, it seems You too have forgotten me, my Lord!…
भावार्थ : एक तो मैं यों ही मंद हूँ, दूसरे मोह के वश में हूँ, तीसरे हृदय का कुटिल और अज्ञान हूँ, फिर हे दीनबंधु भगवान्! प्रभु (आप) ने भी मुझे भुला दिया!॥2॥
* जदपि नाथ बहु अवगुन मोरें। सेवक प्रभुहि परै जनि भोरें॥
नाथ जीव तव मायाँ मोहा। सो निस्तरइ तुम्हारेहिं छोहा॥1॥
…Although, O’ Lord, I may possess countless faults, a servant should never be forgotten by his Master, even by mistake. O’ Master, every living being is deluded by Your illusory power, and only through Your grace can one be freed from it…
भावार्थ : एहे नाथ! यद्यपि मुझ में बहुत से अवगुण हैं, तथापि सेवक स्वामी की विस्मृति में न पड़े (आप उसे न भूल जाएँ)। हे नाथ! जीव आपकी माया से मोहित है। वह आप ही की कृपा से निस्तार पा सकता है॥1॥
ता पर मैं रघुबीर ई। जानउँ नहिं कछु भजन उपाई॥
सेवक सुत पति मातु भरोसें। रहइ असोच बनइ प्रभु पोसें॥2॥
…Moreover, I swear by You, O’ Shri Raghuveer, I know nothing of the ways of worship nor any other means to praise You. Just as a servant depends upon his master, and a child upon his mother, remaining carefree under their protection, so too must the master care for his servant.”
भावार्थ : उस पर हे रघुवीर! मैं आपकी दुहाई (शपथ) करके कहता हूँ कि मैं भजन-साधन कुछ नहीं जानता। सेवक स्वामी के और पुत्र माता के भरोसे निश्चिंत रहता है। प्रभु को सेवक का पालन-पोषण करते ही बनता है (करना ही पड़ता है)॥2॥
अस कहि परेउ चरन अकुलाई। निज तनु प्रगटि प्रीति उर छाई॥
तब रघुपति उठाई उर लावा। निज लोचन जल सींचि जुड़ावा॥3॥
Uttering these words, Hanuman ji fell at the Lord’s feet, overcome with emotion. Revealing his true form as a monkey, his heart overflowed with love. Then Shri Raghupati lifted him up and embraced him, and the tears streaming from the Lord’s eyes bathed Hanuman ji in tender comfort.
भावार्थ : ऐसा कहकर हनुमान्जी अकुलाकर प्रभु के चरणों पर गिर पड़े, उन्होंने अपना असली शरीर प्रकट कर दिया। उनके हृदय में प्रेम छा गया। तब श्री रघुनाथजी ने उन्हें उठाकर हृदय से लगा लिया और अपने नेत्रों के जल से सींचकर शीतल किया॥3॥
सुनु कपि जियँ मानसि जनि ऊना। तैं मम प्रिय लछिमन ते दूना॥
समदरसी मोहि कह सब कोऊ। सेवक प्रिय अनन्य गति सोऊ॥4॥
Then Shri Ram said, “Listen, O’ Hanuman, let there be no remorse in your heart. You are twice as dear to Me as Lakshman himself. People say that I am equal to all, but my heart delights especially in my devotees, for apart from me they have no one else to turn to…
भावार्थ : (फिर कहा-) हे कपि! सुनो, मन में ग्लानि मत मानना (मन छोटा न करना)। तुम मुझे लक्ष्मण से भी दूने प्रिय हो। सब कोई मुझे समदर्शी कहते हैं (मेरे लिए न कोई प्रिय है न अप्रिय) पर मुझको सेवक प्रिय है, क्योंकि वह अनन्यगति होता है (मुझे छोड़कर उसको कोई दूसरा सहारा नहीं होता)॥4॥
* सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमंत।
मैं सेवक सचराचर रूप स्वामि भगवंत॥3॥
…And, O’ Hanuman, my true devotee is that person who remains firm in the conviction that he is the servant, and that this entire creation, both animate and inanimate, in the form of the Lord, is his Master.”
भावार्थ : और हे हनुमान्! अनन्य वही है जिसकी ऐसी बुद्धि कभी नहीं टलती कि मैं सेवक हूँ और यह चराचर (जड़-चेतन) जगत् मेरे स्वामी भगवान् का रूप है॥3॥
* देखि पवनसुत पति अनुकूला। हृदयँ हरष बीती सब सूला॥
नाथ सैल पर कपिपति रहई। सो सुग्रीव दास तव अहई॥1॥
Upon seeing his Master pleased with him, Hanuman ji, the son of the Wind God, felt immense joy in his heart, and all his sorrows disappeared. He said, “O’ Lord, the King of the Monkeys dwells atop this mountain; his name is Sugriv, and he too is Your devoted servant…
भावार्थ : स्वामी को अनुकूल (प्रसन्न) देखकर पवन कुमार हनुमान्जी के हृदय में हर्ष छा गया और उनके सब दुःख जाते रहे। (उन्होंने कहा-) हे नाथ! इस पर्वत पर वानरराज सुग्रीव रहते हैं, वह आपका दास है॥1॥
तेहि सन नाथ मयत्री कीजे। दीन जानि तेहि अभय करीजे॥
सो सीता कर खोज कराइहि। जहँ तहँ मरकट कोटि पठाइहि॥2॥
…O’ Lord, befriend him; see his suffering and free him from every fear. He will aid in the search for Sita ji, dispatching countless monkeys in all directions.
भावार्थ : हे नाथ! उससे मित्रता कीजिए और उसे दीन जानकर निर्भय कर दीजिए। वह सीताजी की खोज करवाएगा और जहाँ-तहाँ करोड़ों वानरों को भेजेगा॥2॥
एहि बिधि सकल कथा समुझाई। लिए दुऔ जन पीठि चढ़ाई॥
जब सुग्रीवँ राम कहुँ देखा। अतिसय जन्म धन्य करि लेखा॥3॥
In this way, after narrating Sugriv’s entire story, Hanuman ji lifted both Brothers onto his back and soared away to where Sugriv was. The moment Sugriv beheld Shri Ram, he considered his own birth truly blessed.
भावार्थ : इस प्रकार सब बातें समझाकर हनुमान्जी ने (श्री राम-लक्ष्मण) दोनों जनों को पीठ पर चढ़ा लिया। जब सुग्रीव ने श्री रामचंद्रजी को देखा तो अपने जन्म को अत्यंत धन्य समझा॥3॥
सादर मिलेउ नाइ पद माथा। भेंटेउ अनुज सहित रघुनाथा॥
कपि कर मन बिचार एहि रीती। करिहहिं बिधि मो सन ए प्रीती॥4॥
Sugriv humbly approached Shri Ram, bowing his head at the Lord’s feet, and in return Shri Ram and Lakshman ji embraced him warmly. Within his heart Sugriv wondered, “O’ Lord, will these noble ones truly befriend me?”
भावार्थ : सुग्रीव चरणों में मस्तक नवाकर आदर सहित मिले। श्री रघुनाथजी भी छोटे भाई सहित उनसे गले लगकर मिले। सुग्रीव मन में इस प्रकार सोच रहे हैं कि हे विधाता! क्या ये मुझसे प्रीति करेंगे?॥4॥
* तब हनुमंत उभय दिसि की सब कथा सुनाइ।
पावक साखी देइ करि जोरी प्रीति दृढ़ाइ॥4॥
Hanuman ji narrated the stories from both sides to each other. With a sacred fire installed as a witness, Hanuman ji played a crucial role in forging a bond of friendship between Shri Ram and Sugriv.
भावार्थ : तब हनुमान्जी ने दोनों ओर की सब कथा सुनाकर अग्नि को साक्षी देकर परस्पर दृढ़ करके प्रीति जोड़ दी (अर्थात् अग्नि की साक्षी देकर प्रतिज्ञापूर्वक उनकी मैत्री करवा दी)॥4॥
* कीन्हि प्रीति कछु बीच न राखा। लछिमन राम चरित् सब भाषा॥
कह सुग्रीव नयन भरि बारी। मिलिहि नाथ मिथिलेसकुमारी॥1॥
Both parties forged a strong bond of love and transparency, concealing nothing from each other. Lakshman ji shared the entire past history of Shri Ram. With tears welling up in his eyes, Sugriv expressed, “O’ Lord (Shri Ram), Sita ji will undoubtedly be found…
भावार्थ : दोनों ने (हृदय से) प्रीति की, कुछ भी अंतर नहीं रखा। तब लक्ष्मणजी ने श्री रामचंद्रजी का सारा इतिहास कहा। सुग्रीव ने नेत्रों में जल भरकर कहा- हे नाथ! मिथिलेशकुमारी जानकीजी मिल जाएँगी॥1॥
मंत्रिन्ह सहित इहाँ एक बारा। बैठ रहेउँ मैं करत बिचारा॥
गगन पंथ देखी मैं जाता। परबस परी बहुत बिलपाता॥2॥
…Once, while I was sitting here, engaged in a discussion with my ministers, I observed Sita ji being carried through the aerial route under the control of an adversary. She was crying bitterly…
भावार्थ : मैं एक बार यहाँ मंत्रियों के साथ बैठा हुआ कुछ विचार कर रहा था। तब मैंने पराए (शत्रु) के वश में पड़ी बहुत विलाप करती हुई सीताजी को आकाश मार्ग से जाते देखा था॥2॥
राम राम हा राम पुकारी। हमहि देखि दीन्हेउ पट डारी॥
मागा राम तुरत तेहिं दीन्हा। पट उर लाइ सोच अति कीन्हा॥3॥
… and calling out, “Ram, Ram, O’ Ram.” Upon seeing us, she dropped down some piece of Her clothing.” Upon being asked, Sugriv promptly brought it, and Shri Ram held it to His chest, feeling deeply distressed.
भावार्थ : हमें देखकर उन्होंने ‘राम! राम! हा राम!’ पुकारकर वस्त्र गिरा दिया था। श्री रामजी ने उसे माँगा, तब सुग्रीव ने तुरंत ही दे दिया। वस्त्र को हृदय से लगाकर रामचंद्रजी ने बहुत ही सोच किया॥3॥
कह सुग्रीव सुनहु रघुबीरा। तजहु सोच मन आनहु धीरा॥
सब प्रकार करिहउँ सेवकाई। जेहि बिधि मिलिहि जानकी आई॥4॥
Sugriv said, “Listen, O’ Raghuveer, let go of Your sorrow and maintain Your composure. I will serve You in every possible way, ensuring that Janaki ji comes and is united with You.”
भावार्थ : सुग्रीव ने कहा- हे रघुवीर! सुनिए। सोच छोड़ दीजिए और मन में धीरज लाइए। मैं सब प्रकार से आपकी सेवा करूँगा, जिस उपाय से जानकीजी आकर आपको मिलें॥4॥
* सखा बचन सुनि हरषे कृपासिंधु बलसींव।
कारन कवन बसहु बन मोहि कहहु सुग्रीव॥5॥
Upon hearing the words of His friend Sugriv, Shri Ram the ocean of mercy and embodiment of strength, was filled with joy and inquired, “Tell me, Sugriv, the reason for which you dwell in the forest?”
भावार्थ : कृपा के समुद्र और बल की सीमा श्री रामजी सखा सुग्रीव के वचन सुनकर हर्षित हुए। (और बोले-) हे सुग्रीव! मुझे बताओ, तुम वन में किस कारण रहते हो?॥5॥
* नाथ बालि अरु मैं द्वौ भाइ। प्रीति रही कछु बरनि न जाई॥
मयसुत मायावी तेहि नाऊँ। आवा सो प्रभु हमरें गाऊँ॥1॥
Sugriv responded, “O’ Lord, Bali and I are two brothers. The love that existed between us was beyond description. O’ Lord, one time Maya demon’s son named Mayavi, came to our place (Kishkindha)…
भावार्थ : (सुग्रीव ने कहा-) हे नाथ! बालि और मैं दो भाई हैं, हम दोनों में ऐसी प्रीति थी कि वर्णन नहीं की जा सकती। हे प्रभो! मय दानव का एक पुत्र था, उसका नाम मायावी था। एक बार वह हमारे गाँव में आया॥1॥
अर्ध राति पुर द्वार पुकारा। बाली रिपु बल सहै न पारा॥
धावा बालि देखि सो भागा। मैं पुनि गयउँ बंधु सँग लागा॥2॥
…In the middle of the night, he arrived at the city gates and challenged us to a fight. Bali couldn’t ignore the challenge and pursued him. Witnessing Bali charging, Mayavi took flight, while I also accompanied my brother…
भावार्थ : उसने आधी रात को नगर के फाटक पर आकर पुकारा (ललकारा)। बालि शत्रु के बल (ललकार) को सह नहीं सका। वह दौड़ा, उसे देखकर मायावी भागा। मैं भी भाई के संग लगा चला गया॥2॥
गिरिबर गुहाँ पैठ सो जाई। तब बालीं मोहि कहा बुझाई॥
परिखेसु मोहि एक पखवारा। नहिं आवौं तब जानेसु मारा॥3॥
…Mayavi ran and entered a cave in a large mountain. Bali then instructed me, “Wait for me outside the cave for fifteen days, and if I do not come out, then consider me to be dead.”
भावार्थ : वह मायावी एक पर्वत की गुफा में जा घुसा। तब बालि ने मुझे समझाकर कहा- तुम एक पखवाड़े (पंद्रह दिन) तक मेरी बाट देखना। यदि मैं उतने दिनों में न आऊँ तो जान लेना कि मैं मारा गया॥3॥
मास दिवस तहँ रहेउँ खरारी। निसरी रुधिर धार तहँ भारी॥
बालि हतेसि मोहि मारिहि आई। सिला देइ तहँ चलेउँ पराई॥4॥
…O’ Slayer of the Khar demon, I waited there for one full month. I witnessed a stream of blood flowing out of the cave. Fearing that after killing Bali, the demon Mayavi would come for me, I blocked the cave’s entrance with a large rock and fled…
भावार्थ : हे खरारि! मैं वहाँ महीने भर तक रहा। वहाँ (उस गुफा में से) रक्त की बड़ी भारी धारा निकली। तब (मैंने समझा कि) उसने बालि को मार डाला, अब आकर मुझे मारेगा, इसलिए मैं वहाँ (गुफा के द्वार पर) एक शिला लगाकर भाग आया॥4॥
मंत्रिन्ह पुर देखा बिनु साईं। दीन्हेउ मोहि राज बरिआईं॥
बाली ताहि मारि गृह आवा। देखि मोहि जियँ भेद बढ़ावा॥5॥
…Upon witnessing the Kingdom devoid of a ruler, the ministers compelled me to assume the throne. After killing the demon Mayavi, Bali returned home. Upon seeing me, he harboured animosity, believing that I had intentionally blocked the cave entrance with a rock, aiming for Bali to perish so that I could become the king…
भावार्थ : मंत्रियों ने नगर को बिना स्वामी (राजा) का देखा, तो मुझको जबर्दस्ती राज्य दे दिया। बालि उसे मारकर घर आ गया। मुझे (राजसिंहासन पर) देखकर उसने जी में भेद बढ़ाया (बहुत ही विरोध माना)। (उसने समझा कि यह राज्य के लोभ से ही गुफा के द्वार पर शिला दे आया था, जिससे मैं बाहर न निकल सकूँ और यहाँ आकर राजा बन बैठा)॥5॥
रिपु सम मोहि मारेसि अति भारी। हरि लीन्हसि सर्बसु अरु नारी॥
ताकें भय रघुबीर कृपाला सकल भुवन मैं फिरेउँ बिहाला॥6॥
…He then subjected me to extensive beatings, treating me as if I was an enemy. He seized everything from me, including my wife. Fearing him, O’ Merciful Raghuveer, I wandered across the realms of the cosmos in distress…
भावार्थ : उसने मुझे शत्रु के समान बहुत अधिक मारा और मेरा सर्वस्व तथा मेरी स्त्री को भी छीन लिया। हे कृपालु रघुवीर! मैं उसके भय से समस्त लोकों में बेहाल होकर फिरता रहा॥6॥
इहाँ साप बस आवत नाहीं। तदपि सभीत रहउँ मन माहीं॥
सुन सेवक दुःख दीनदयाला फरकि उठीं द्वै भुजा बिसाला॥7॥
… Here on Rishimukh mountain, he cannot come due to a curse. Nevertheless, I continue to live with fear in my heart.” Upon hearing the sorrow of His servant, the mighty arms of the all-merciful Lord throbbed with rage.
भावार्थ : वह शाप के कारण यहाँ नहीं आता, तो भी मैं मन में भयभीत रहता हूँ। सेवक का दुःख सुनकर दीनों पर दया करने वाले श्री रघुनाथजी की दोनों विशाल भुजाएँ फड़क उठीं॥7॥
* सुनु सुग्रीव मारिहउँ बालिहि एकहिं बान।
ब्रह्म रुद्र सरनागत गएँ न उबरिहिं प्रान॥6॥
Shri Ram replied, “Listen, Sugriv, I will kill Bali with a just single arrow. His life cannot be spared, even if he seeks refuge with Lord Brahma or Rudra (Lord Shiv).
भावार्थ : (उन्होंने कहा-) हे सुग्रीव! सुनो, मैं एक ही बाण से बालि को मार डालूँगा। ब्रह्मा और रुद्र की शरण में जाने पर भी उसके प्राण न बचेंगे॥6॥
* जे न मित्र दुख होहिं दुखारी। तिन्हहि बिलोकत पातक भारी॥
निज दुख गिरि सम रज करि जाना। मित्रक दुख रज मेरु समाना॥1॥
…One incurs great sin even by beholding those who feel no sorrow at a friend’s suffering. A person should consider his own mountain-like troubles as nothing more than a grain of sand, while regarding a friend’s hardships as the lofty Mount Meru…
भावार्थ : जो लोग मित्र के दुःख से दुःखी नहीं होते, उन्हें देखने से ही बड़ा पाप लगता है। अपने पर्वत के समान दुःख को धूल के समान और मित्र के धूल के समान दुःख को सुमेरु (बड़े भारी पर्वत) के समान जाने॥1॥
जिन्ह कें असि मति सहज न आई। ते सठ कत हठि करत मिताई॥
कुपथ निवारि सुपंथ चलावा। गुन प्रगटै अवगुनन्हि दुरावा॥2॥
…Those who lack such a mindset by nature, why do such fools bind themselves in friendship? A true friend should restrain his companion from a wrongful path and guide him towards righteous deeds. He should praise a friend’s virtues while keeping his flaws concealed…
भावार्थ : जिन्हें स्वभाव से ही ऐसी बुद्धि प्राप्त नहीं है, वे मूर्ख हठ करके क्यों किसी से मित्रता करते हैं? मित्र का धर्म है कि वह मित्र को बुरे मार्ग से रोककर अच्छे मार्ग पर चलावे। उसके गुण प्रकट करे और अवगुणों को छिपावे॥2॥
देत लेत मन संक न धरई। बल अनुमान सदा हित करई॥
बिपति काल कर सतगुन नेहा। श्रुति कह संत मित्र गुन एहा॥3॥
…In matters of giving and receiving, one should deal with friends without hesitation and always act in their best interest to the fullest of one’s ability. In times of hardship, one should love a friend a hundredfold more than before. Such are the virtues of a true friend, as proclaimed in the Vedas…
भावार्थ : देने-लेने में मन में शंका न रखे। अपने बल के अनुसार सदा हित ही करता रहे। विपत्ति के समय तो सदा सौगुना स्नेह करे। वेद कहते हैं कि संत (श्रेष्ठ) मित्र के गुण (लक्षण) ये हैं॥3॥
आगें कह मृदु बचन बनाई। पाछें अनहित मन कुटिलाई॥
जाकर चित अहि गति सम भाई। अस कुमित्र परिहरेहिं भलाई॥4॥
…Those who speak sweet words to one’s face but act deceitfully behind one’s back, harbouring treachery in their hearts and moving like serpents, O’ Brother, it is beneficial to renounce such wicked friends…
भावार्थ : जो सामने तो बना-बनाकर कोमल वचन कहता है और पीठ-पीछे बुराई करता है तथा मन में कुटिलता रखता है- हे भाई! (इस तरह) जिसका मन साँप की चाल के समान टेढ़ा है, ऐसे कुमित्र को तो त्यागने में ही भलाई है॥4॥
सेवक सठ नृप कृपन कुनारी। कपटी मित्र सूल सम चारी॥
सखा सोच त्यागहु बल मोरें। सब बिधि घटब काज मैं तोरें॥5॥
…A dull-witted servant, a miserly King, an unfaithful wife, and a deceitful friend, all four are as painful as a spear. O’ Friend, cast aside your sorrow and rely upon my strength; I shall serve your cause in every possible way.”
भावार्थ : मूर्ख सेवक, कंजूस राजा, कुलटा स्त्री और कपटी मित्र- ये चारों शूल के समान पीड़ा देने वाले हैं। हे सखा! मेरे बल पर अब तुम चिंता छोड़ दो। मैं सब प्रकार से तुम्हारे काम आऊँगा (तुम्हारी सहायता करूँगा)॥5॥
कह सुग्रीव सुनहु रघुबीरा। बालि महाबल अति रनधीरा॥
दुंदुभि अस्थि ताल देखराए। बिनु प्रयास रघुनाथ ढहाए॥6॥
Sugriv said, “Listen, O’ Raghuveer, Bali is immensely powerful and utterly unshakable in battle.” Then Sugriv pointed to a massive heap of the demon Dundubhi’s bones and to seven lofty palm trees. With effortless ease, Raghuveer struck them down to the ground.
भावार्थ : सुग्रीव ने कहा- हे रघुवीर! सुनिए, बालि महान् बलवान् और अत्यंत रणधीर है। फिर सुग्रीव ने श्री रामजी को दुंदुभि राक्षस की हड्डियाँ व ताल के वृक्ष दिखलाए। श्री रघुनाथजी ने उन्हें बिना ही परिश्रम के (आसानी से) ढहा दिया॥6॥
देखि अमित बल बाढ़ी प्रीती। बालि बधब इन्ह भइ परतीती॥
बार-बार नावइ पद सीसा। प्रभुहि जानि मन हरष कपीसा॥7॥
Beholding the Lord’s boundless strength, Sugriv’s love deepened even further, and his heart became firmly convinced that Shri Ram was the Supreme Being who would without doubt vanquish Bali. Again and again, Sugriv bowed at the Lord’s feet in reverence, his heart brimming with joy as he realized the true greatness of the Lord.
भावार्थ : श्री रामजी का अपरिमित बल देखकर सुग्रीव की प्रीति बढ़ गई और उन्हें विश्वास हो गया कि ये बालि का वध अवश्य करेंगे। वे बार-बार चरणों में सिर नवाने लगे। प्रभु को पहचानकर सुग्रीव मन में हर्षित हो रहे थे॥7॥
उपजा ग्यान बचन तब बोला। नाथ कृपाँ मन भयउ अलोला॥
सुख संपति परिवार बड़ाई। सब परिहरि करिहउँ सेवकाई॥8॥
When the light of wisdom dawned within him, he said, “O’ Lord, by Your grace my heart has found peace. I shall now renounce all comforts, wealth, family, and personal honour, dedicating myself solely to Your service…
भावार्थ : जब ज्ञान उत्पन्न हुआ तब वे ये वचन बोले कि हे नाथ! आपकी कृपा से अब मेरा मन स्थिर हो गया। सुख, संपत्ति, परिवार और बड़ाई (बड़प्पन) सबको त्यागकर मैं आपकी सेवा ही करूँगा॥8॥
ए सब राम भगति के बाधक। कहहिं संत तव पद अवराधक॥
सत्रु मित्र सुख, दुख जग माहीं। मायाकृत परमारथ नाहीं॥9॥
…All these things are obstacles to Your devotion, as declared by the Saints who worship Your divine feet. The dualities of this world; friend and foe, joy and sorrow, are but manifestations of Maya (illusion) and hold no true reality…
भावार्थ : क्योंकि आपके चरणों की आराधना करने वाले संत कहते हैं कि ये सब (सुख-संपत्ति आदि) राम भक्ति के विरोधी हैं। जगत् में जितने भी शत्रु-मित्र और सुख-दुःख (आदि द्वंद्व) हैं, सब के सब मायारचित हैं, परमार्थतः (वास्तव में) नहीं हैं॥9॥
बालि परम हित जासु प्रसादा। मिलेहु राम तुम्ह समन बिषादा॥
सपनें जेहि सन होइ लराई। जागें समुझत मन सकुचाई॥10॥
…Bali has indeed been my supreme well-wisher, because of whom I have been blessed with Your sight. Now, if I were to fight Bali even in a dream, upon waking up I would be greatly ashamed that I fought my supreme well-wisher…
भावार्थ : हे श्री रामजी! बालि तो मेरा परम हितकारी है, जिसकी कृपा से शोक का नाश करने वाले आप मुझे मिले और जिसके साथ अब स्वप्न में भी लड़ाई हो तो जागने पर उसे समझकर मन में संकोच होगा (कि स्वप्न में भी मैं उससे क्यों लड़ा)॥10॥
अब प्रभु कृपा करहु एहि भाँति। सब तजि भजनु करौं दिन राती॥
सुनि बिराग संजुत कपि बानी। बोले बिहँसि रामु धनुपानी॥11॥
…Now, Lord, grant me a boon by which I may renounce everything and worship You day and night.” Hearing Sugriv’s words filled with dispassion, Lord Ram, the wielder of the mighty bow, laughed heartily and said,..
भावार्थ : हे प्रभो अब तो इस प्रकार कृपा कीजिए कि सब छोड़कर दिन-रात मैं आपका भजन ही करूँ। सुग्रीव की वैराग्ययुक्त वाणी सुनकर (उसके क्षणिक वैराग्य को देखकर) हाथ में धनुष धारण करने वाले श्री रामजी मुस्कुराकर बोले- ॥11॥