Day 18 of Maas Parayan Reading program Day 18 / 30
* भयउ कोलाहलु अवध अति सुनि नृप राउर सोरु।
बिपुल बिहग बन परेउ निसि मानहुँ कुलिस कठोरु॥153॥
Hearing the wails from the royal palace and the King’s anguished cries, a wave of commotion swept through Ayodhya. It felt as though a thunderbolt had struck a vast forest full of birds in the dead of night.
राजा के रावले (रनिवास) में (रोने का) शोर सुनकर अयोध्या भर में बड़ा भारी कुहराम मच गया! (ऐसा जान पड़ता था) मानो पक्षियों के विशाल वन में रात के समय कठोर वज्र गिरा हो॥153॥
* प्रान कंठगत भयउ भुआलू। मनि बिहीन जनु ब्याकुल ब्यालू॥
इंद्रीं सकल बिकल भइँ भारी। जनु सर सरसिज बनु बिनु बारी॥1॥
The King’s life-breath was caught in his throat, and he grew restless like a serpent robbed of its precious jewel. All his senses were numbed by grief, like a cluster of lotuses withering in a waterless lake.
राजा के प्राण कंठ में आ गए। मानो मणि के बिना साँप व्याकुल (मरणासन्न) हो गया हो। इन्द्रियाँ सब बहुत ही विकल हो गईं, मानो बिना जल के तालाब में कमलों का वन मुरझा गया हो॥1॥
कौसल्याँ नृपु दीख मलाना। रबिकुल रबि अँथयउ जियँ जाना॥
उर धरि धीर राम महतारी। बोली बचन समय अनुसारी॥2॥
Seeing the King in such a wretched state, Kaushalya ji felt in her heart that the Sun of the Solar Dynasty was about to set. Summoning courage and composure within, Kaushalya ji, the noble mother of Shri Ram, spoke words befitting the moment…
कौसल्याजी ने राजा को बहुत दुःखी देखकर अपने हृदय में जान लिया कि अब सूर्यकुल का सूर्य अस्त हो चला! तब श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्या हृदय में धीरज धरकर समय के अनुकूल वचन बोलीं-॥2॥
नाथ समुझि मन करिअ बिचारू। राम बियोग पयोधि अपारू॥
करनधार तुम्ह अवध जहाजू। चढ़ेउ सकल प्रिय पथिक समाजू॥3॥
…“O’ Lord, understand in your heart that this separation from Ram is like a boundless ocean. Ayodhya is the ship, and you are its captain. The groups of beloved family members, friends, and citizens are all aboard as its passengers…
हे नाथ! आप मन में समझ कर विचार कीजिए कि श्री रामचन्द्र का वियोग अपार समुद्र है। अयोध्या जहाज है और आप उसके कर्णधार (खेने वाले) हैं। सब प्रियजन (कुटुम्बी और प्रजा) ही यात्रियों का समाज है, जो इस जहाज पर चढ़ा हुआ है॥3॥
धीरजु धरिअ त पाइअ पारू। नाहिं त बूड़िहि सबु परिवारू॥
जौं जियँ धरिअ बिनय पिय मोरी। रामु लखनु सिय मिलहिं बहोरी॥4॥
…If you remain steady, then all will safely cross this ocean of sorrow. But if you falter, the entire family will sink with you. O’ Dear Lord, if you take my words to heart, then you will surely be reunited with Ram, Lakshman, and Sita once again.”
आप धीरज धरिएगा, तो सब पार पहुँच जाएँगे। नहीं तो सारा परिवार डूब जाएगा। हे प्रिय स्वामी! यदि मेरी विनती हृदय में धारण कीजिएगा तो श्री राम, लक्ष्मण, सीता फिर आ मिलेंगे॥4॥
* प्रिया बचन मृदु सुनत नृपु चितयउ आँखि उघारि।
तलफत मीन मलीन जनु सींचत सीतल बारि॥154॥
Hearing the gentle words of his beloved wife, the King slowly opened his eyes, like a gasping fish revived by a few drops of cool water.
प्रिय पत्नी कौसल्या के कोमल वचन सुनते हुए राजा ने आँखें खोलकर देखा! मानो तड़पती हुई दीन मछली पर कोई शीतल जल छिड़क रहा हो॥154॥
* धरि धीरजु उठि बैठ भुआलू। कहु सुमंत्र कहँ राम कृपालू॥
कहाँ लखनु कहँ रामु सनेही। कहँ प्रिय पुत्रबधू बैदेही॥1॥
Regaining his composure, the King sat up and asked, “Tell me, Sumantra, where is my gracious Ram? Where is Lakshman? And where is my beloved Ram? Where is my dear daughter-in-law, Sita?”
धीरज धरकर राजा उठ बैठे और बोले- सुमंत्र! कहो, कृपालु श्री राम कहाँ हैं? लक्ष्मण कहाँ हैं? स्नेही राम कहाँ हैं? और मेरी प्यारी बहू जानकी कहाँ है?॥1॥
बिलपत राउ बिकल बहु भाँती। भइ जुग सरिस सिराति न राती॥
तापस अंध साप सुधि आई। कौसल्यहि सब कथा सुनाई॥2॥
The grief-stricken King lamented in many ways, and the night felt like an endless age, refusing to pass. In that moment of sorrow, the King recalled a curse once given by a blind ascetic. He recounted to Kaushalya ji the entire episode, how, during a hunting expedition, he had mistakenly killed the only son (Shravan Kumar) of a blind aged ascetic couple. (In their grief, they had cursed him, saying that he too would one day die, weeping in agony over the separation from his beloved son).
राजा व्याकुल होकर बहुत प्रकार से विलाप कर रहे हैं। वह रात युग के समान बड़ी हो गई, बीतती ही नहीं। राजा को अंधे तपस्वी (श्रवणकुमार के पिता) के शाप की याद आ गई। उन्होंने सब कथा कौसल्या को कह सुनाई॥2॥
भयउ बिकल बरनत इतिहासा। राम रहित धिग जीवन आसा॥
सो तनु राखि करब मैं काहा। जेहिं न प्रेम पनु मोर निबाहा॥3॥
While recounting the tale of the past, the King was overcome with sorrow and said, “To desire life without Ram is a shameful burden. What is the use of keeping this body, when it has failed to uphold the vow of my love?…
उस इतिहास का वर्णन करते-करते राजा व्याकुल हो गए और कहने लगे कि श्री राम के बिना जीने की आशा को धिक्कार है। मैं उस शरीर को रखकर क्या करूँगा, जिसने मेरा प्रेम का प्रण नहीं निबाहा?॥3॥
हा रघुनंदन प्रान पिरीते। तुम्ह बिनु जिअत बहुत दिन बीते॥
हा जानकी लखन हा रघुबर। हा पितु हित चित चातक जलधर॥4॥
…Ah Raghunandan, the very breath of my life, I have already lived too long without You. Ah Janaki, Ah Lakhan (Shri Lakshman), Ah Raghuveer! You bring joy and well-being to Your father’s heart, just as a rain-cloud brings delight to the thirsty chatak bird.”
हा रघुकुल को आनंद देने वाले मेरे प्राण प्यारे राम! तुम्हारे बिना जीते हुए मुझे बहुत दिन बीत गए। हा जानकी, लक्ष्मण! हा रघुवीर! हा पिता के चित्त रूपी चातक के हित करने वाले मेघ!॥4॥
* राम राम कहि राम कहि राम राम कहि राम।
तनु परिहरि रघुबर बिरहँ राउ गयउ सुरधाम॥155॥
Crying out “Ram, Ram,” and once more “Ram,” and again, “Ram Ram, Ram,” Dashrath ji departed from this world, overwhelmed by the sorrow of separation from Raghuveer, and ascended to Heaven, the celestial abode of the Demigods.
राम-राम कहकर, फिर राम कहकर, फिर राम-राम कहकर और फिर राम कहकर राजा श्री राम के विरह में शरीर त्याग कर सुरलोक को सिधार गए॥155॥
* जिअन मरन फलु दसरथ पावा। अंड अनेक अमल जसु छावा॥
जिअत राम बिधु बदनु निहारा। राम बिरह करि मरनु सँवारा॥1॥
Dashrath ji attained the highest reward in both life and death. His pure and noble fame spread across countless Universes. In life, he beheld the Moon-like face of Shri Ram, and in death, he sanctified his end by departing from the world in the agony of separation from his beloved Son.
जीने और मरने का फल तो दशरथजी ने ही पाया, जिनका निर्मल यश अनेकों ब्रह्मांडों में छा गया। जीते जी तो श्री रामचन्द्रजी के चन्द्रमा के समान मुख को देखा और श्री राम के विरह को निमित्त बनाकर अपना मरण सुधार लिया॥1॥
सोक बिकल सब रोवहिं रानी। रूपु सीलु बलु तेजु बखानी॥
करहिं बिलाप अनेक प्रकारा। परहिं भूमितल बारहिं बारा॥2॥
Stricken with grief, all the Queens wept bitterly as they praised Dashrath ji’s handsome form, gentle nature, valour, and royal dignity. In their sorrow, they lamented in many ways, throwing themselves to the ground over and over again.
सब रानियाँ शोक के मारे व्याकुल होकर रो रही हैं। वे राजा के रूप, शील, बल और तेज का बखान कर-करके अनेकों प्रकार से विलाप कर रही हैं और बार-बार धरती पर गिर-गिर पड़ती हैं॥2॥
बिलपहिं बिकल दास अरु दासी। घर घर रुदनु करहिं पुरबासी॥
अँथयउ आजु भानुकुल भानू। धरम अवधि गुन रूप निधानू॥3॥
The maids and servants wept in sorrow, and cries of grief echoed through every home in the city. The citizens mourned, saying, “Today, the Sun of the Solar race has set. Our King was a treasure house of righteousness, virtue, and grace.”
दास-दासीगण व्याकुल होकर विलाप कर रहे हैं और नगर निवासी घर-घर रो रहे हैं। कहते हैं कि आज धर्म की सीमा, गुण और रूप के भंडार सूर्यकुल के सूर्य अस्त हो गए?॥3॥
गारीं सकल कैकइहि देहीं। नयन बिहीन कीन्ह जग जेहीं॥
एहि बिधि बिलपत रैनि बिहानी। आए सकल महामुनि ग्यानी॥4॥
Everyone cursed Queen Kaikeyi, who, they said, had robbed the world of its very eyes. In deep lamentation, the people wept throughout the night. Then, at dawn, the great realised saints began to arrive.
सब कैकेयी को गालियाँ देते हैं, जिसने संसार भर को बिना नेत्रों का (अंधा) कर दिया! इस प्रकार विलाप करते रात बीत गई। प्रातःकाल सब बड़े-बड़े ज्ञानी मुनि आए॥4॥
* तब बसिष्ठ मुनि समय सम कहि अनेक इतिहास।
सोक नेवारेउ सबहि कर निज बिग्यान प्रकास॥156॥
Then Guru Vashishth recounted many ancient legends, each suited to the moment, and through the radiance of his wisdom, he dispelled the sorrow in everyone’s hearts.
तब वशिष्ठ मुनि ने समय के अनुकूल अनेक इतिहास कहकर अपने विज्ञान के प्रकाश से सबका शोक दूर किया॥156॥
* तेल नावँ भरि नृप तनु राखा। दूत बोलाइ बहुरि अस भाषा॥
धावहु बेगि भरत पहिं जाहू। नृप सुधि कतहुँ कहहु जनि काहू॥1॥
The King’s body was then placed in a boat filled with oil to preserve it from decay. Guru Vashishth summoned the royal messengers and instructed them, “Hurry at once and go to Bharat, but do not reveal the news of the King’s passing to anyone…
वशिष्ठजी ने नाव में तेल भरवाकर राजा के शरीर को उसमें रखवा दिया। फिर दूतों को बुलवाकर उनसे ऐसा कहा- तुम लोग जल्दी दौड़कर भरत के पास जाओ। राजा की मृत्यु का समाचार कहीं किसी से न कहना॥1॥
एतनेइ कहेहु भरत सन जाई। गुर बोलाइ पठयउ दोउ भाई॥
सुनि मुनि आयसु धावन धाए। चले बेग बर बाजि लजाए॥2॥
…Simply tell Bharat that his Guru is calling both him and his brother.” Hearing the Sage’s command, the messengers set off at such speed that even the swiftest horses would be put to shame.
जाकर भरत से इतना ही कहना कि दोनों भाइयों को गुरुजी ने बुलवा भेजा है। मुनि की आज्ञा सुनकर धावन (दूत) दौड़े। वे अपने वेग से उत्तम घोड़ों को भी लजाते हुए चले॥2॥
अनरथु अवध अरंभेउ जब तें। कुसगुन होहिं भरत कहुँ तब तें॥
देखहिं राति भयानक सपना। जागि करहिं कटु कोटि कलपना॥3॥
Ever since ominous events began unfolding in Ayodhya, Bharat ji started witnessing troubling signs. He would have fearful dreams at night, and upon waking, his mind would be filled with uneasy thoughts and unsettling speculations.
जब से अयोध्या में अनर्थ प्रारंभ हुआ, तभी से भरतजी को अपशकुन होने लगे। वे रात को भयंकर स्वप्न देखते थे और जागने पर (उन स्वप्नों के कारण) करोड़ों (अनेकों) तरह की बुरी-बुरी कल्पनाएँ किया करते थे॥3॥
बिप्र जेवाँइ देहिं दिन दाना। सिव अभिषेक करहिं बिधि नाना॥
मागहिं हृदयँ महेस मनाई। कुसल मातु पितु परिजन भाई॥4॥
He would honour Brahmins with food and offer various kinds of donations. Devotedly, he performed different forms of worship to Lord Shiv, invoking the great Lord Mahesh in his heart and earnestly praying for the well-being of his parents, family, and brothers.
(अनिष्टशान्ति के लिए) वे प्रतिदिन ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान देते थे। अनेकों विधियों से रुद्राभिषेक करते थे। महादेवजी को हृदय में मनाकर उनसे माता-पिता, कुटुम्बी और भाइयों का कुशल-क्षेम माँगते थे॥4॥
* एहि बिधि सोचत भरत मन धावन पहुँचे आइ।
गुर अनुसासन श्रवन सुनि चले गनेसु मनाई॥157॥
While Bharat ji was deep in contemplation, the envoys arrived. Upon hearing the Guru’s message, he paid homage to Lord Ganesh and promptly set out with them.
भरतजी इस प्रकार मन में चिंता कर रहे थे कि दूत आ पहुँचे। गुरुजी की आज्ञा कानों से सुनते ही वे गणेशजी को मनाकर चल पड़े॥157॥
* चले समीर बेग हय हाँके। नाघत सरित सैल बन बाँके॥
हृदयँ सोचु बड़ कछु न सोहाई। अस जानहिं जियँ जाउँ उड़ाई॥1॥
Riding their horses with the speed of the wind, they crossed great rivers, towering mountains, and dense forests. Bharat ji’s heart was restless, and nothing could bring him peace. He longed deeply to sprout wings and fly to Ayodhya that very moment.
हवा के समान वेग वाले घोड़ों को हाँकते हुए वे विकट नदी, पहाड़ तथा जंगलों को लाँघते हुए चले। उनके हृदय में बड़ा सोच था, कुछ सुहाता न था। मन में ऐसा सोचते थे कि उड़कर पहुँच जाऊँ॥1॥
एक निमेष बरष सम जाई। एहि बिधि भरत नगर निअराई॥
असगुन होहिं नगर पैठारा। रटहिं कुभाँति कुखेत करारा॥2॥
Each passing moment felt like an entire year. At last, Bharat ji neared Ayodhya. As he entered the city, inauspicious signs began to appear, crows perched in unfavourable spots, cawing ominously again and again.
एक-एक निमेष वर्ष के समान बीत रहा था। इस प्रकार भरतजी नगर के निकट पहुँचे। नगर में प्रवेश करते समय अपशकुन होने लगे। कौए बुरी जगह बैठकर बुरी तरह से काँव-काँव कर रहे हैं॥2॥
खर सिआर बोलहिं प्रतिकूला। सुनि सुनि होइ भरत मन सूला॥
श्रीहत सर सरिता बन बागा। नगरु बिसेषि भयावनु लागा॥3॥
Donkeys and jackals cried out in ominous tones, and their eerie voices pierced Bharat ji’s heart. The lakes, rivers, forests, and gardens had all lost their beauty, and the city itself appeared grim and foreboding.
गदहे और सियार विपरीत बोल रहे हैं। यह सुन-सुनकर भरत के मन में बड़ी पीड़ा हो रही है। तालाब, नदी, वन, बगीचे सब शोभाहीन हो रहे हैं। नगर बहुत ही भयानक लग रहा है॥3॥
खग मृग हय गय जाहिं न जोए। राम बियोग कुरोग बिगोए॥
नगर नारि नर निपट दुखारी। मनहुँ सबन्हि सब संपति हारी॥4॥
It was painful to behold the birds, animals, horses, and elephants, they appeared gravely afflicted from the torment of separation from Shri Ram. The men and women of the city looked utterly dejected, as though they had lost everything they held dear.
श्री रामजी के वियोग रूपी बुरे रोग से सताए हुए पक्षी-पशु, घोड़े-हाथी (ऐसे दुःखी हो रहे हैं कि) देखे नहीं जाते। नगर के स्त्री-पुरुष अत्यन्त दुःखी हो रहे हैं। मानो सब अपनी सारी सम्पत्ति हार बैठे हों॥4॥
पुरजन मिलहिं न कहहिं कछु गवँहि जोहारहिं जाहिं।
भरत कुसल पूँछि न सकहिं भय बिषाद मन माहिं॥158॥
The citizens came to meet Bharat ji, but not a word was spoken. After offering their greetings, they quietly turned away. Bharat ji, too, could not bring himself to ask after their well-being, his heart was weighed down with fear and sorrow.
नगर के लोग मिलते हैं, पर कुछ कहते नहीं, गौं से (चुपके से) जोहार (वंदना) करके चले जाते हैं। भरतजी भी किसी से कुशल नहीं पूछ सकते, क्योंकि उनके मन में भय और विषाद छा रहा है॥158॥
हाट बाट नहिं जाइ निहारी। जनु पुर दहँ दिसि लागि दवारी॥
आवत सुत सुनि कैकयनंदिनि। हरषी रबिकुल जलरुह चंदिनि॥1॥
The roads and marketplaces were deserted, as if all ten directions of the city had been consumed by a wildfire. But when Queen Kaikeyi, daughter of King Kaikey, heard of Bharat ji’s arrival, she rejoiced. Like a moonbeam to the lotus-like Solar dynasty, she was overjoyed to know that her son had returned.
बाजार और रास्ते देखे नहीं जाते। मानो नगर में दसों दिशाओं में दावाग्नि लगी है! पुत्र को आते सुनकर सूर्यकुल रूपी कमल के लिए चाँदनी रूपी कैकेयी (बड़ी) हर्षित हुई॥1॥
सजि आरती मुदित उठि धाई। द्वारेहिं भेंटि भवन लेइ आई॥
भरत दुखित परिवारु निहारा॥ मानहुँ तुहिन बनज बनु मारा॥2॥
Adorning a ceremonial aarti, she rose with joy and hurried to welcome Bharat ji. Meeting him at the palace entrance, she led him inside. There, Bharat ji saw the entire family overcome with sorrow, like a lotus-filled forest devastated by harsh frost.
वह आरती सजाकर आनंद में भरकर उठ दौड़ी और दरवाजे पर ही मिलकर भरत-शत्रुघ्न को महल में ले आई। भरत ने सारे परिवार को दुःखी देखा। मानो कमलों के वन को पाला मार गया हो॥2॥
कैकेई हरषित एहि भाँती। मनहुँ मुदित दव लाइ किराती॥
सुतिह ससोच देखि मनु मारें। पूँछति नैहर कुसल हमारें॥3॥
Queen Kaikeyi was overjoyed, like a tribal woman rejoicing after setting a forest ablaze. Noticing her son’s anxious and troubled expression, she asked, “Is all well at your maternal grandfather’s palace?”
एक कैकेयी ही इस तरह हर्षित दिखती है मानो भीलनी जंगल में आग लगाकर आनंद में भर रही हो। पुत्र को सोच वश और मन मारे (बहुत उदास) देखकर वह पूछने लगी- हमारे नैहर में कुशल तो है?॥3॥
सकल कुसल कहि भरत सुनाई। पूँछी निज कुल कुसल भलाई॥
कहु कहँ तात कहाँ सब माता। कहँ सिय राम लखन प्रिय भ्राता॥4॥
Bharat ji replied that all was well at his maternal grandfather’s home, and then gently asked about the well-being of his own family. He said, “Tell me, Mother, where is my father, and where are all my other mothers? Where is Sita ji, and where are my beloved Brothers, Ram and Lakshman?”
भरतजी ने सब कुशल कह सुनाई। फिर अपने कुल की कुशल-क्षेम पूछी। (भरतजी ने कहा-) कहो, पिताजी कहाँ हैं? मेरी सब माताएँ कहाँ हैं? सीताजी और मेरे प्यारे भाई राम-लक्ष्मण कहाँ हैं?॥4॥
* सुनि सुत बचन सनेहमय कपट नीर भरि नैन।
भरत श्रवन मन सूल सम पापिनि बोली बैन॥159॥
Hearing her son’s loving words, the sinful Queen Kaikeyi filled her eyes with false tears and spoke in a manner that struck Bharat ji’s ears and heart like piercing arrows.
पुत्र के स्नेहमय वचन सुनकर नेत्रों में कपट का जल भरकर पापिनी कैकेयी भरत के कानों में और मन में शूल के समान चुभने वाले वचन बोली-॥159॥
* तात बात मैं सकल सँवारी। भै मंथरा सहाय बिचारी॥
कछुक काज बिधि बीच बिगारेउ। भूपति सुरपति पुर पगु धारेउ॥1॥
She said, “O’ Son, I had achieved everything I set out to do, with the help of the poor but wise Manthra. However, fate intervened midway, and the King departed for Heaven (the abode of Indra).”
हे तात! मैंने सारी बात बना ली थी। बेचारी मंथरा सहायक हुई। पर विधाता ने बीच में जरा सा काम बिगाड़ दिया। वह यह कि राजा देवलोक को पधार गए॥1॥
सुनत भरतु भए बिबस बिषादा। जनु सहमेउ करि केहरि नादा॥
तात तात हा तात पुकारी। परे भूमितल ब्याकुल भारी॥2॥
Hearing her words, Bharat ji was overcome with sorrow, like an elephant struck with terror at the roar of a lion. Crying out, “Dear father! father! Ah, dear father!” he collapsed to the ground, overwhelmed by anguish.
भरत यह सुनते ही विषाद के मारे विवश (बेहाल) हो गए। मानो सिंह की गर्जना सुनकर हाथी सहम गया हो। वे ‘तात! तात! हा तात!’ पुकारते हुए अत्यन्त व्याकुल होकर जमीन पर गिर पड़े॥2॥
चलत न देखन पायउँ तोही। तात न रामहि सौंपेहु मोही॥
बहुरि धीर धरि उठे सँभारी। कहु पितु मरन हेतु महतारी॥3॥
He cried, “O’ Dear father, I could not see you before you left this world, nor did you entrust me to the care of Brother Shri Ram.” Composing himself with great effort, he rose and said, “O’ Mother, tell me, what caused my father’s death?”
(और विलाप करने लगे कि) हे तात! मैं आपको (स्वर्ग के लिए) चलते समय देख भी न सका। (हाय!) आप मुझे श्री रामजी को सौंप भी नहीं गए! फिर धीरज धरकर वे सम्हलकर उठे और बोले- माता! पिता के मरने का कारण तो बताओ॥3॥
सुनि सुत बचन कहति कैकेई। मरमु पाँछि जनु माहुर देई॥
आदिहु तें सब आपनि करनी। कुटिल कठोर मुदित मन बरनी॥4॥
Hearing her son’s words, Queen Kaikeyi began her reply, it was as if she were pouring poison into a fresh wound she herself had inflicted with a blade. With a cunning and unfeeling heart, she happily recounted everything she had done, from beginning to end, as if it were a matter of pride.
पुत्र का वचन सुनकर कैकेयी कहने लगी। मानो मर्म स्थान को पाछकर (चाकू से चीरकर) उसमें जहर भर रही हो। कुटिल और कठोर कैकेयी ने अपनी सब करनी शुरू से (आखिर तक बड़े) प्रसन्न मन से सुना दी॥4॥
* भरतहि बिसरेउ पितु मरन सुनत राम बन गौनु।
हेतु अपनपउ जानि जियँ थकित रहे धरि मौनु॥160॥
The moment Bharat ji heard of Shri Ram’s exile to the forest, he forgot even the sorrow of his father’s passing. Believing himself to be the root cause of all the calamity, he stood motionless and silent, gripped by a deep and overwhelming grief.
श्री रामचन्द्रजी का वन जाना सुनकर भरतजी को पिता का मरण भूल गया और हृदय में इस सारे अनर्थ का कारण अपने को ही जानकर वे मौन होकर स्तम्भित रह गए (अर्थात उनकी बोली बंद हो गई और वे सन्न रह गए)॥160॥
बिकल बिलोकि सुतहि समुझावति। मनहुँ जरे पर लोनु लगावति॥
तात राउ नहिं सोचै जोगू। बिढ़इ सुकृत जसु कीन्हेउ भोगू॥1॥
Seeing Bharat ji in deep distress, Queen Kaikeyi tried to console him, but her words felt like salt on an open wound. She said, “O’ Dear son, there is no need to grieve for the King. He earned great fame through his virtuous deeds and lived a life of honour and joy…
पुत्र को व्याकुल देखकर कैकेयी समझाने लगी। मानो जले पर नमक लगा रही हो। (वह बोली-) हे तात! राजा सोच करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने पुण्य और यश कमाकर उसका पर्याप्त भोग किया॥1॥
जीवत सकल जनम फल पाए। अंत अमरपति सदन सिधाए॥
अस अनुमानि सोच परिहरहू। सहित समाज राज पुर करहू॥2॥
…While alive, he enjoyed all the fruits of human life, and in the end, he ascended to Indra’s heavenly abode. So let go of your sorrow, my son, and take charge of the Kingdom (along with the citizens, army, treasury, ministers, and attendants), rule over Ayodhya as your own.”
जीवनकाल में ही उन्होंने जन्म लेने के सम्पूर्ण फल पा लिए और अंत में वे इन्द्रलोक को चले गए। ऐसा विचारकर सोच छोड़ दो और समाज सहित नगर का राज्य करो॥2॥
सुनि सुठि सहमेउ राजकुमारू। पाकें छत जनु लाग अँगारू॥
धीरज धरि भरि लेहिं उसासा। पापिनि सबहि भाँति कुल नासा॥3॥
Hearing his mother’s words, Prince Bharat shrank in agony, as if a burning coal had been pressed against a tender wound. Regaining his composure, Bharat ji let out a heavy sigh and said, “O’ Sinful woman, you have brought utter ruin upon our entire family…
राजकुमार भरतजी यह सुनकर बहुत ही सहम गए। मानो पके घाव पर अँगार छू गया हो। उन्होंने धीरज धरकर बड़ी लम्बी साँस लेते हुए कहा- पापिनी! तूने सभी तरह से कुल का नाश कर दिया॥3॥
जौं पै कुरुचि रही अति तोही। जनमत काहे न मारे मोही॥
पेड़ काटि तैं पालउ सींचा। मीन जिअन निति बारि उलीचा॥4॥
…Alas! If your intent was always so wicked, then why didn’t you kill me at birth? You’ve chopped down the tree and watered the leaf; you’ve poured away the water while trying to keep the fish alive!…
हाय! यदि तेरी ऐसी ही अत्यन्त बुरी रुचि (दुष्ट इच्छा) थी, तो तूने जन्मते ही मुझे मार क्यों नहीं डाला? तूने पेड़ को काटकर पत्ते को सींचा है और मछली के जीने के लिए पानी को उलीच डाला! (अर्थात मेरा हित करने जाकर उलटा तूने मेरा अहित कर डाला)॥4॥
* हंसबंसु दसरथु जनकु राम लखन से भाइ।
जननी तूँ जननी भई बिधि सन कछु न बसाइ॥161॥
…I was born into the noble Solar dynasty, with King Dashrath as my father and Shri Ram and Lakshman as my Brothers. But alas, O’ Mother, it is you who gave birth to me. What can I say? When fate itself turns hostile, nothing remains in our hands…
मुझे सूर्यवंश (सा वंश), दशरथजी (सरीखे) पिता और राम-लक्ष्मण से भाई मिले। पर हे जननी! मुझे जन्म देने वाली माता तू हुई! (क्या किया जाए!) विधाता से कुछ भी वश नहीं चलता॥161॥
* जब मैं कुमति कुमत जियँ ठयऊ। खंड खंड होइ हृदउ न गयऊ॥
बर मागत मन भइ नहिं पीरा। गरि न जीह मुँह परेउ न कीरा॥1॥
…O’ Sinful woman, the moment such evil thoughts entered your mind, how did your heart not shatter into a thousand pieces? While asking for those dreadful boons, did your heart not ache? Did your tongue not rot away? Did swarms of insects not fill your mouth?…
अरी कुमति! जब तूने हृदय में यह बुरा विचार (निश्चय) ठाना, उसी समय तेरे हृदय के टुकड़े-टुकड़े (क्यों) न हो गए? वरदान माँगते समय तेरे मन में कुछ भी पीड़ा नहीं हुई? तेरी जीभ गल नहीं गई? तेरे मुँह में कीड़े नहीं पड़ गए?॥1॥
भूपँ प्रतीति तोरि किमि कीन्ही। मरन काल बिधि मति हरि लीन्ही॥
बिधिहुँ न नारि हृदय गति जानी। सकल कपट अघ अवगुन खानी॥2॥
…How did the King even trust you? It seems that fate clouded his judgement in his final moments. Even God cannot truly know what lies within a woman’s heart. A cunning woman is a mine of deceit, sin, and vice…
राजा ने तेरा विश्वास कैसे कर लिया? (जान पड़ता है,) विधाता ने मरने के समय उनकी बुद्धि हर ली थी। स्त्रियों के हृदय की गति (चाल) विधाता भी नहीं जान सके। वह सम्पूर्ण कपट, पाप और अवगुणों की खान है॥2॥
सरल सुसील धरम रत राऊ। सो किमि जानै तीय सुभाऊ॥
अस को जीव जंतु जग माहीं। जेहि रघुनाथ प्रानप्रिय नाहीं॥3॥
…The King, after all, was simple-hearted, gentle, and steadfast in righteousness, how could he possibly have understood the nature of a deceitful woman? Tell me, is there any creature in this world that does not cherish Shri Raghunath more than life itself? (For He is the very essence of existence, the Supreme Cosmic Spirit that dwells within every animate and inanimate being).
फिर राजा तो सीधे, सुशील और धर्मपरायण थे। वे भला, स्त्री स्वभाव को कैसे जानते? अरे, जगत के जीव-जन्तुओं में ऐसा कौन है, जिसे श्री रघुनाथजी प्राणों के समान प्यारे नहीं हैं॥3॥
भे अति अहित रामु तेउ तोहीं। को तू अहसि सत्य कहु मोही॥
जो हसि सो हसि मुँह मसि लाई। आँखि ओट उठि बैठहि जाई॥4॥
…And yet, even that Shri Ram appeared to you as a great enemy? Tell me honestly, who are you, truly? I don’t care who you claim to be. Go now, smear your face with black ink and sit somewhere far from my sight!…
वे श्री रामजी भी तुझे अहित हो गए (वैरी लगे)! तू कौन है? मुझे सच-सच कह! तू जो है, सो है, अब मुँह में स्याही पोतकर (मुँह काला करके) उठकर मेरी आँखों की ओट में जा बैठ॥4॥
* राम बिरोधी हृदय तें प्रगट कीन्ह बिधि मोहि।
मो समान को पातकी बादि कहउँ कछु तोहि॥162॥
…(Shri Bharat further said to Kaikeyi ji), “God has created me from you, someone whose heart bears hostility toward Shri Ram. Could there be anyone more sinful than me? Speaking to you any further is meaningless!”
विधाता ने मुझे श्री रामजी से विरोध करने वाले (तेरे) हृदय से उत्पन्न किया (अथवा विधाता ने मुझे हृदय से राम का विरोधी जाहिर कर दिया।) मेरे बराबर पापी दूसरा कौन है? मैं व्यर्थ ही तुझे कुछ कहता हूँ॥162॥
* सुनि सत्रुघुन मातु कुटिलाई। जरहिं गात रिस कछु न बसाई॥
तेहि अवसर कुबरी तहँ आई। बसन बिभूषन बिबिध बनाई॥1॥
Hearing of Mother Kaikeyi’s deceitful deeds, Shatrughan ji’s body burned with fury, though he restrained himself from acting. Just then, the hunchbacked woman Manthra appeared, adorned in fine clothes and various ornaments.
माता की कुटिलता सुनकर शत्रुघ्नजी के सब अंग क्रोध से जल रहे हैं, पर कुछ वश नहीं चलता। उसी समय भाँति-भाँति के कपड़ों और गहनों से सजकर कुबरी (मंथरा) वहाँ आई॥1॥
लखि रिस भरेउ लखन लघु भाई। बरत अनल घृत आहुति पाई॥
हुमगि लात तकि कूबर मारा। परि मुँह भर महि करत पुकारा॥2॥
The very sight of Manthra ignited Lakshman ji’s younger brother, Shatrughan ji, with rage, like pouring clarified butter into a blazing fire. In a sudden outburst, he kicked her hump with such force that she fell flat on her face, letting out a loud cry of pain.
उसे (सजी) देखकर लक्ष्मण के छोटे भाई शत्रुघ्नजी क्रोध में भर गए। मानो जलती हुई आग को घी की आहुति मिल गई हो। उन्होंने जोर से तककर कूबड़ पर एक लात जमा दी। वह चिल्लाती हुई मुँह के बल जमीन पर गिर पड़ी॥2॥
कूबर टूटेउ फूट कपारू। दलित दसन मुख रुधिर प्रचारू॥
आह दइअ मैं काह नसावा। करत नीक फलु अनइस पावा॥3॥
Her hump was broken, her head struck hard, her teeth shattered, and blood began to flow from her mouth. Crying out in pain, she said, “O’ Lord, what wrong have I done? I’ve been punished so cruelly for what I believed was a good deed.”
उसका कूबड़ टूट गया, कपाल फूट गया, दाँत टूट गए और मुँह से खून बहने लगा। (वह कराहती हुई बोली-) हाय दैव! मैंने क्या बिगाड़ा? जो भला करते बुरा फल पाया॥3॥
सुनि रिपुहन लखि नख सिख खोटी। लगे घसीटन धरि धरि झोंटी॥
भरत दयानिधि दीन्हि छुड़ाई। कौसल्या पहिं गे दोउ भाई॥4॥
Hearing her words and recognizing her as corrupt from head to toe, Ripusudan ji (Shatrughan ji) seized her by the hair and began dragging her in fury. Only when the compassionate Bharat ji stepped in and released her did he relent. Thereafter, the two brothers made their way to Kaushalya ji.
उसकी यह बात सुनकर और उसे नख से शिखा तक दुष्ट जानकर शत्रुघ्नजी झोंटा पकड़-पकड़कर उसे घसीटने लगे। तब दयानिधि भरतजी ने उसको छुड़ा दिया और दोनों भाई (तुरंत) कौसल्याजी के पास गए॥4॥