Day 19 of Maas Parayan Reading program Day 19 / 30
* मोहि उपदेसु दीन्ह गुरु नीका। प्रजा सचिव संमत सबही का॥
मातु उचित धरि आयसु दीन्हा। अवसि सीस धरि चाहउँ कीन्हा॥1॥
Bharat ji said, “Guru ji has offered wise counsel, which has been supported by the citizens, Ministers, and all others. Mother Kaushalya, too, has given me guidance that is truly for my well-being. I sincerely wish to honour her command with the deepest respect…
गुरुजी ने मुझे सुंदर उपदेश दिया। (फिर) प्रजा, मंत्री आदि सभी को यही सम्मत है। माता ने भी उचित समझकर ही आज्ञा दी है और मैं भी अवश्य उसको सिर चढ़ाकर वैसा ही करना चाहता हूँ॥1॥
गुर पितु मातु स्वामि हित बानी। सुनि मन मुदित करिअ भलि जानी॥
उचित कि अनुचित किएँ बिचारू। धरमु जाइ सिर पातक भारू॥2॥
…for the guidance of one’s Guru, father, mother, master, and true friend should be followed with a joyful heart, trusting it to be for one’s good. One who begins to judge such advice as right or wrong risks falling from the path of righteousness and may incur great sin…
(क्योंकि) गुरु, पिता, माता, स्वामी और सुहृद् (मित्र) की वाणी सुनकर प्रसन्न मन से उसे अच्छी समझकर करना (मानना) चाहिए। उचित-अनुचित का विचार करने से धर्म जाता है और सिर पर पाप का भार चढ़ता है॥2॥
तुम्ह तौ देहु सरल सिख सोई। जो आचरत मोर भल होई॥
जद्यपि यह समुझत हउँ नीकें। तदपि होत परितोष न जी कें॥3॥
…You are indeed offering me simple and sincere guidance, which I know is truly for my benefit. Though I fully understand this in my mind, my heart still does not find peace…
आप तो मुझे वही सरल शिक्षा दे रहे हैं, जिसके आचरण करने में मेरा भला हो। यद्यपि मैं इस बात को भलीभाँति समझता हूँ, तथापि मेरे हृदय को संतोष नहीं होता॥3॥
अब तुम्ह बिनय मोरि सुनि लेहू। मोहि अनुहरत सिखावनु देहू॥
ऊतरु देउँ छमब अपराधू। दुखित दोष गुन गनहिं न साधू॥4॥
…Now, I humbly request you to hear me out, and then kindly offer your guidance. I speak these words in response, please forgive me if I appear bold or presumptuous. The noble-hearted never judge the merits or faults of those who are suffering…
अब आप लोग मेरी विनती सुन लीजिए और मेरी योग्यता के अनुसार मुझे शिक्षा दीजिए। मैं उत्तर दे रहा हूँ, यह अपराध क्षमा कीजिए। साधु पुरुष दुःखी मनुष्य के दोष-गुणों को नहीं गिनते॥4॥
* पितु सुरपुर सिय रामु बन करन कहहु मोहि राजु।
एहि तें जानहु मोर हित कै आपन बड़ काजु॥177॥
Bharat ji said, “You are asking me to take the throne while my Father has departed for Heaven, and Sita ji and Shri Ram have been sent away to the forest. Is this truly for my well-being, or is there a deeper motive behind it?…
पिताजी स्वर्ग में हैं, श्री सीतारामजी वन में हैं और मुझे आप राज्य करने के लिए कह रहे हैं। इसमें आप मेरा कल्याण समझते हैं या अपना कोई बड़ा काम (होने की आशा रखते हैं)?॥177॥
* हित हमार सियपति सेवकाईं। सो हरि लीन्ह मातु कुटिलाईं॥
मैं अनुमानि दीख मन माहीं। आन उपायँ मोर हित नाहीं॥1॥
…My true welfare lies in serving the Lord of Sita ji, but that sacred privilege was snatched away from me by my Mother’s deceit. I have searched my heart and come to realise, there is no path to my well-being other than serving Shri Ram…
मेरा कल्याण तो सीतापति श्री रामजी की चाकरी में है, सो उसे माता की कुटिलता ने छीन लिया। मैंने अपने मन में अनुमान करके देख लिया है कि दूसरे किसी उपाय से मेरा कल्याण नहीं है॥1॥
सोक समाजु राजु केहि लेखें। लखन राम सिय बिनु पद देखें॥
बादि बसन बिनु भूषन भारू। बादि बिरति बिनु ब्रह्मबिचारू॥2॥
…What worth does this sorrow-laden Kingdom hold, when the blessed feet of Shri Lakshman, Shri Ram, and Sita ji no longer grace its soil? It is like wearing ornaments without clothes (just a burden, without beauty). Or like seeking knowledge of Brahma (Absolute Truth) without renunciation…
यह शोक का समुदाय राज्य लक्ष्मण, श्री रामचंद्रजी और सीताजी के चरणों को देखे बिना किस गिनती में है (इसका क्या मूल्य है)? जैसे कपड़ों के बिना गहनों का बोझ व्यर्थ है। वैराग्य के बिना ब्रह्मविचार व्यर्थ है॥2॥
सरुज सरीर बादि बहु भोगा। बिनु हरिभगति जायँ जप जोगा॥
जायँ जीव बिनु देह सुहाई। बादि मोर सबु बिनु रघुराई॥3॥
…Just as countless sense pleasures hold no value for a diseased body, or chanting and penance are meaningless without devotion to Lord Hari, or a graceful body is worthless without life, likewise, all things are utterly useless to me without Shri Raghuveer…
रोगी शरीर के लिए नाना प्रकार के भोग व्यर्थ हैं। श्री हरि की भक्ति के बिना जप और योग व्यर्थ हैं। जीव के बिना सुंदर देह व्यर्थ है, वैसे ही श्री रघुनाथजी के बिना मेरा सब कुछ व्यर्थ है॥3॥
जाउँ राम पहिं आयसु देहू। एकाहिं आँक मोर हित एहू॥
मोहि नृप करि भल आपन चहहू। सोउ सनेह जड़ता बस कहहू॥4॥
…Please grant me permission to go where Shri Ram resides, for that alone is the true path to my well-being. By urging me to take the throne, you seek what you believe to be your own good, but that too you say under the delusion caused by affection…
मुझे आज्ञा दीजिए, मैं श्री रामजी के पास जाऊँ! एक ही आँक (निश्चयपूर्वक) मेरा हित इसी में है। और मुझे राजा बनाकर आप अपना भला चाहते हैं, यह भी आप स्नेह की जड़ता (मोह) के वश होकर ही कह रहे हैं॥4॥
* कैकेई सुअ कुटिलमति राम बिमुख गतलाज।
तुम्ह चाहत सुखु मोहबस मोहि से अधम कें राज॥178॥
…It is only due to your attachment that you expect sovereignty and joy from someone as wretched as me, the son of Kaikeyi, shameless, deceitful in thought, and an enemy of Shri Ram…
कैकेयी के पुत्र, कुटिलबुद्धि, रामविमुख और निर्लज्ज मुझ से अधम के राज्य से आप मोह के वश होकर ही सुख चाहते हैं॥178॥
* कहउँ साँचु सब सुनि पतिआहू। चाहिअ धरमसील नरनाहू॥
मोहि राजु हठि देइहहु जबहीं। रसा रसातल जाइहि तबहीं॥1॥
…I speak the truth, please listen and trust my words. A true King is one who walks the path of righteousness. The moment you forcefully place the crown upon my head, this Earth will plunge into its darkest depths…
मैं सत्य कहता हूँ, आप सब सुनकर विश्वास करें, धर्मशील को ही राजा होना चाहिए। आप मुझे हठ करके ज्यों ही राज्य देंगे, त्यों ही पृथ्वी पाताल में धँस जाएगी॥1॥
मोहि समान को पाप निवासू। जेहि लगि सीय राम बनबासू॥
रायँ राम कहुँ काननु दीन्हा। बिछुरत गमनु अमरपुर कीन्हा॥2॥
…Who could be a greater reservoir of sin than me? It was because of me that Sita ji and Shri Ram were sent into exile. The King, stricken with grief, sent Shri Ram to the forest and left for Heaven the moment he was parted from Him…
मेरे समान पापों का घर कौन होगा, जिसके कारण सीताजी और श्री रामजी का वनवास हुआ? राजा ने श्री रामजी को वन दिया और उनके बिछुड़ते ही स्वयं स्वर्ग को गमन किया॥2॥
मैं सठु सब अनरथ कर हेतू। बैठ बात सब सुनउँ सचेतू॥
बिन रघुबीर बिलोकि अबासू। रहे प्रान सहि जग उपहासू॥3॥
…And here I am, a wicked soul, the root cause of all this sorrow, sitting in silence, listening to it all. Even after witnessing this home bereft of Shri Raghuveer, I continue to live on, bearing the scorn and ridicule of the world…
और मैं दुष्ट, जो अनर्थों का कारण हूँ, होश-हवास में बैठा सब बातें सुन रहा हूँ। श्री रघुनाथजी से रहित घर को देखकर और जगत् का उपहास सहकर भी ये प्राण बने हुए हैं॥3॥
राम पुनीत बिषय रस रूखे। लोलुप भूमि भोग के भूखे॥
कहँ लगि कहौं हृदय कठिनाई। निदरि कुलिसु जेहिं लही बड़ाई॥4॥
…The only reason I still breathe is because my soul is not truly attached to Shri Ram, the very embodiment of sacred love. Instead, it craves land, power, and worldly pleasures. I have no words to describe the cruelty of my heart, it has earned infamy by surpassing even a thunderbolt in its hardness…
(इसका यही कारण है कि ये प्राण) श्री राम रूपी पवित्र विषय रस में आसक्त नहीं हैं। ये लालची भूमि और भोगों के ही भूखे हैं। मैं अपने हृदय की कठोरता कहाँ तक कहूँ? जिसने वज्र का भी तिरस्कार करके बड़ाई पाई है॥4॥
* कारन तें कारजु कठिन होइ दोसु नहिं मोर।
कुलिस अस्थि तें उपल तें लोह कराल कठोर॥179॥
…The end product is often harsher than its source, so the blame is not mine alone. Just as the thunderbolt, forged from the bones of the noble Sage Dadhichi, became even harder than the bones themselves, or as iron, drawn from stone, proves stronger than the rock it came from, likewise, I have become more cruel than the Mother who gave me birth…
कारण से कार्य कठिन होता ही है, इसमें मेरा दोष नहीं। हड्डी से वज्र और पत्थर से लोहा भयानक और कठोर होता है॥179॥
* कैकेई भव तनु अनुरागे। पावँर प्रान अघाइ अभागे॥
जौं प्रिय बिरहँ प्रान प्रिय लागे। देखब सुनब बहुत अब आगे॥1॥
…My wretched soul, bound to this body born of Kaikeyi, is truly unfortunate. Even after being separated from my beloved Brother, my life has remained dear to me, what greater misfortune could there be? I shall continue to live, only to hear and witness even more sorrow in the days to come…
कैकेयी से उत्पन्न देह में प्रेम करने वाले ये पामर प्राण भरपेट (पूरी तरह से) अभागे हैं। जब प्रिय के वियोग में भी मुझे प्राण प्रिय लग रहे हैं, तब अभी आगे मैं और भी बहुत कुछ देखूँ-सुनूँगा॥1॥
लखन राम सिय कहुँ बनु दीन्हा। पठइ अमरपुर पति हित कीन्हा॥
लीन्ह बिधवपन अपजसु आपू। दीन्हेउ प्रजहि सोकु संतापू॥2॥
…Mother Kaikeyi gave the forest to Shri Ram, Sita ji, and Shri Lakshman; sent our Father to Heaven as a final offering; embraced widowhood and earned infamy for herself; and bestowed sorrow and anguish upon the people of the Kingdom…
लक्ष्मण, श्री रामजी और सीताजी को तो वन दिया, स्वर्ग भेजकर पति का कल्याण किया, स्वयं विधवापन और अपयश लिया, प्रजा को शोक और संताप दिया,॥2॥
मोहि दीन्ह सुखु सुजसु सुराजू। कीन्ह कैकईं सब कर काजू॥
ऐहि तें मोर काह अब नीका। तेहि पर देन कहहु तुम्ह टीका॥3॥
…To me, she granted comfort, radiant glory, honourable fame, and a flourishing Kingdom. In this way, she has looked after everyone’s interests. What more could I possibly desire? And now, on top of it all, you wish to place the crown upon my head…
और मुझे सुख, सुंदर यश और उत्तम राज्य दिया! कैकेयी ने सभी का काम बना दिया! इससे अच्छा अब मेरे लिए और क्या होगा? उस पर भी आप लोग मुझे राजतिलक देने को कहते हैं!॥3॥
कैकइ जठर जनमि जग माहीं। यह मोहि कहँ कछु अनुचित नाहीं॥
मोरि बात सब बिधिहिं बनाई। प्रजा पाँच कत करहु सहाई॥4॥
…Being born of Kaikeyi’s womb, none of this seems out of place for someone like me. The Divine Himself has already arranged everything in my favour, then why are the citizens and the Panch (five senior and wise members of a community who serve as judge and jury) further aiding in this injustice?…
कैकयी के पेट से जगत् में जन्म लेकर यह मेरे लिए कुछ भी अनुचित नहीं है। मेरी सब बात तो विधाता ने ही बना दी है। (फिर) उसमें प्रजा और पंच (आप लोग) क्यों सहायता कर रहे हैं?॥4॥
* ग्रह ग्रहीत पुनि बात बस तेहि पुनि बीछी मार।
तेहि पिआइअ बारुनी कहहु काह उपचार॥180॥
…If someone is already afflicted by the malefic effects of planets, suffering from flatulence, then stung by a scorpion, and on top of that, is given wine as a remedy, tell me, what kind of treatment is this?…
जिसे कुग्रह लगे हों (अथवा जो पिशाचग्रस्त हो), फिर जो वायुरोग से पीड़ित हो और उसी को फिर बिच्छू डंक मार दे, उसको यदि मदिरा पिलाई जाए, तो कहिए यह कैसा इलाज है!॥180॥
* कैकइ सुअन जोगु जग जोई। चतुर बिरंचि दीन्ह मोहि सोई॥
दसरथ तनय राम लघु भाई। दीन्हि मोहि बिधि बादि बड़ाई॥1॥
…Whatever was suited for the son of Kaikeyi in this world, the all-wise Lord has indeed granted me. But it was in vain that He bestowed upon me the honour of being King Dashrath’s son and the younger brother of Shri Ram…
कैकेयी के लड़के के लिए संसार में जो कुछ योग्य था, चतुर विधाता ने मुझे वही दिया। पर ‘दशरथजी का पुत्र’ और ‘राम का छोटा भाई’ होने की बड़ाई मुझे विधाता ने व्यर्थ ही दी॥1॥
तुम्ह सब कहहु कढ़ावन टीका। राय रजायसु सब कहँ नीका॥
उतरु देउँ केहि बिधि केहि केही। कहहु सुखेन जथा रुचि जेही॥2॥
…Everyone urges me to accept the coronation mark on my forehead, saying the King’s command is for the good of all. But how can I respond to each and every one, and in what way? Let them all say whatever pleases their hearts…
आप सब लोग भी मुझे टीका कढ़ाने के लिए कह रहे हैं! राजा की आज्ञा सभी के लिए अच्छी है। मैं किस-किस को किस-किस प्रकार से उत्तर दूँ? जिसकी जैसी रुचि हो, आप लोग सुखपूर्वक वही कहें॥2॥
मोहि कुमातु समेत बिहाई। कहहु कहिहि के कीन्ह भलाई॥
मो बिनु को सचराचर माहीं। जेहि सिय रामु प्रानप्रिय नाहीं॥3॥
…Other than myself and my unfortunate mother, tell me, who would truly say that this is the right course of action? Apart from me, is there anyone in the entire animate and inanimate world who does not love Sita ji and Shri Ram more dearly than their own life?…
मेरी कुमाता कैकेयी समेत मुझे छोड़कर, कहिए और कौन कहेगा कि यह काम अच्छा किया गया? जड़-चेतन जगत् में मेरे सिवा और कौन है, जिसको श्री सीता-रामजी प्राणों के समान प्यारे न हों॥3॥
परम हानि सब कहँ बड़ लाहू। अदिनु मोर नहिं दूषन काहू॥
संसय सील प्रेम बस अहहू। सबुइ उचित सब जो कछु कहहू॥4॥
…What is truly a great loss is appearing as a great benefit to everyone. It’s simply my unfortunate time, no one else is to blame. Whatever you all are saying is entirely appropriate, for you are guided by doubt, humility, and love…
जो परम हानि है, उसी में सबको बड़ा लाभ दिख रहा है। मेरा बुरा दिन है किसी का दोष नहीं। आप सब जो कुछ कहते हैं सो सब उचित ही है, क्योंकि आप लोग संशय, शील और प्रेम के वश हैं॥4॥
* राम मातु सुठि सरलचित मो पर प्रेमु बिसेषि।
कहइ सुभाय सनेह बस मोरि दीनता देखि॥181॥
…Shri Ram’s Mother is very simple-hearted and has deep affection for me. That is why, seeing my helpless state, she is speaking this way out of her natural motherly love…
श्री रामचंद्रजी की माता बहुत ही सरल हृदय हैं और मुझ पर उनका विशेष प्रेम है, इसलिए मेरी दीनता देखकर वे स्वाभाविक स्नेहवश ही ऐसा कह रही हैं॥181॥
* गुर बिबेक सागर जगु जाना। जिन्हहि बिस्व कर बदर समाना॥
मो कहँ तिलक साज सज सोऊ। भएँ बिधि बिमुख बिमुख सबु कोऊ॥1॥
…Guru Vashishth is an ocean of wisdom, this is known to the whole world. For him, the Universe is as small and simple as a jujube fruit placed on the palm. Yet even he is preparing for my coronation. Truly, when fate turns against you, even the wisest and dearest act contrary…
गुरुजी ज्ञान के समुद्र हैं, इस बात को सारा जगत् जानता है, जिसके लिए विश्व हथेली पर रखे हुए बेर के समान है, वे भी मेरे लिए राजतिलक का साज सज रहे हैं। सत्य है, विधाता के विपरीत होने पर सब कोई विपरीत हो जाते हैं॥1॥
परिहरि रामु सीय जग माहीं। कोउ न कहिहि मोर मत नाहीं॥
सो मैं सुनब सहब सुखु मानी। अंतहुँ कीच तहाँ जहँ पानी॥2॥
…Except for Shri Ram and Sita ji, no one in this world will believe that I had no part in this scheme. I will bear the blame with a calm and cheerful heart, for after all, where there is water, the sludge will eventually settle there itself…
श्री रामचंद्रजी और सीताजी को छोड़कर जगत् में कोई यह नहीं कहेगा कि इस अनर्थ में मेरी सम्मति नहीं है। मैं उसे सुखपूर्वक सुनूँगा और सहूँगा, क्योंकि जहाँ पानी होता है, वहाँ अन्त में कीचड़ होता ही है॥2॥
डरु न मोहि जग कहिहि कि पोचू। परलोकहु कर नाहिन सोचू॥
एकइ उर बस दुसह दवारी। मोहि लगि भे सिय रामु दुखारी॥3॥
…I do not fear being labelled evil by the world, nor am I concerned about what happens to me in the next world. The only unbearable pain in my heart is that, because of me, Sita ji and Shri Ram are enduring such hardships…
मुझे इसका डर नहीं है कि जगत् मुझे बुरा कहेगा और न मुझे परलोक का ही सोच है। मेरे हृदय में तो बस, एक ही दुःसह दावानल धधक रहा है कि मेरे कारण श्री सीता-रामजी दुःखी हुए॥3॥
जीवन लाहु लखन भल पावा। सबु तजि राम चरन मनु लावा॥
मोर जनम रघुबर बन लागी। झूठ काह पछिताउँ अभागी॥4॥
…Lakshman truly fulfilled the purpose of his life by renouncing all comforts and dedicating himself to the service of Shri Ram and Sita ji. As for me, I was born only to send Shri Ram to the forest. Why then should this unfortunate soul of mine weep in the false guise of sorrow?…
जीवन का उत्तम लाभ तो लक्ष्मण ने पाया, जिन्होंने सब कुछ तजकर श्री रामजी के चरणों में मन लगाया। मेरा जन्म तो श्री रामजी के वनवास के लिए ही हुआ था। मैं अभागा झूठ-मूठ क्या पछताता हूँ?॥4॥
* आपनि दारुन दीनता कहउँ सबहि सिरु नाइ।
देखें बिनु रघुनाथ पद जिय कै जरनि न जाइ॥182॥
…With my head bowed to all, I lay bare the deep anguish of my heart before you. Until I behold the sacred feet of Shri Raghunath, this torment within me will never be eased…
सबको सिर झुकाकर मैं अपनी दारुण दीनता कहता हूँ। श्री रघुनाथजी के चरणों के दर्शन किए बिना मेरे जी की जलन न जाएगी॥182॥
* आन उपाउ मोहि नहिं सूझा। को जिय कै रघुबर बिनु बूझा॥
एकहिं आँक इहइ मन माहीं। प्रातकाल चलिहउँ प्रभु पाहीं॥1॥
…I can think of no other way. Who but Shri Raghuveer can truly understand what lies within my heart? There is only one path that brings me peace, I must go to meet the Lord at dawn tomorrow…
मुझे दूसरा कोई उपाय नहीं सूझता। श्री राम के बिना मेरे हृदय की बात कौन जान सकता है? मन में एक ही आँक (निश्चयपूर्वक) यही है कि प्रातः काल श्री रामजी के पास चल दूँगा॥1॥
जद्यपि मैं अनभल अपराधी। भै मोहि कारन सकल उपाधी॥
तदपि सरन सनमुख मोहि देखी। छमि सब करिहहिं कृपा बिसेषी॥2॥
…Though I am sinful, guilty, and the very root of all this sorrow, still, if the Lord sees me surrender at His feet, He will surely forgive my faults and shower His boundless grace upon me…
यद्यपि मैं बुरा हूँ और अपराधी हूँ और मेरे ही कारण यह सब उपद्रव हुआ है, तथापि श्री रामजी मुझे शरण में सम्मुख आया हुआ देखकर सब अपराध क्षमा करके मुझ पर विशेष कृपा करेंगे॥2॥
सील सकुच सुठि सरल सुभाऊ। कृपा सनेह सदन रघुराऊ॥
अरिहुक अनभल कीन्ह न रामा। मैं सिसु सेवक जद्यपि बामा॥3॥
…Shri Raghunath is virtuous, modest, extremely simple in nature, and the very embodiment of compassion and love. Shri Ram has never harmed even His enemies. Though I have acted against Him, I am still His child and servant…
श्री रघुनाथजी शील, संकोच, अत्यन्त सरल स्वभाव, कृपा और स्नेह के घर हैं। श्री रामजी ने कभी शत्रु का भी अनिष्ट नहीं किया। मैं यद्यपि टेढ़ा हूँ, पर हूँ तो उनका बच्चा और गुलाम ही॥3॥
तुम्ह पै पाँच मोर भल मानी। आयसु आसिष देहु सुबानी॥
जेहिं सुनि बिनय मोहि जनु जानी। आवहिं बहुरि रामु रजधानी॥4॥
…Therefore, O’ Wise ones, knowing that this is what is truly best for me, I seek your permission to go and bring Shri Ram back. Bless me with your kind and uplifting words, so that when I present my humble request, Shri Ram may see me as His devoted servant, and be moved to return to the Kingdom…
आप पंच (सब) लोग भी इसी में मेरा कल्याण मानकर सुंदर वाणी से आज्ञा और आशीर्वाद दीजिए, जिसमें मेरी विनती सुनकर और मुझे अपना दास जानकर श्री रामचन्द्रजी राजधानी को लौट आवें॥4॥
* जद्यपि जनमु कुमातु तें मैं सठु सदा सदोस।
आपन जानि न त्यागिहहिं मोहि रघुबीर भरोस॥183॥
…Though I was born of a sinful mother, am flawed and filled with shortcomings, still I have faith that Shri Raghuveer, recognising me as His own, will never abandon me.”
यद्यपि मेरा जन्म कुमाता से हुआ है और मैं दुष्ट तथा सदा दोषयुक्त भी हूँ, तो भी मुझे श्री रामजी का भरोसा है कि वे मुझे अपना जानकर त्यागेंगे नहीं॥183॥
* भरत बचन सब कहँ प्रिय लागे। राम सनेह सुधाँ जनु पागे॥
लोग बियोग बिषम बिष दागे। मंत्र सबीज सुनत जनु जागे॥1॥
Everyone was deeply moved by Bharat ji’s words, as though they were infused with the sweet nectar of Shri Ram’s love. His words worked like a powerful mantra (Vedic hymn), with a divine seed-syllable at their core. Hearing them, all those who had been scorched by the dreadful poison of Shri Ram’s separation felt their hearts calm, as if they had returned to life.
भरतजी के वचन सबको प्यारे लगे। मानो वे श्री रामजी के प्रेमरूपी अमृत में पगे हुए थे। श्री रामवियोग रूपी भीषण विष से सब लोग जले हुए थे। वे मानो बीज सहित मंत्र को सुनते ही जाग उठे॥1॥
मातु सचिव गुर पुर नर नारी। सकल सनेहँ बिकल भए भारी॥
भरतहि कहहिं सराहि सराही। राम प्रेम मूरति तनु आही॥2॥
Mother Kaushalya, Guru Vashishth, and the men and women of the city were all overcome with emotion. They praised Bharat ji again and again, saying, “Bharat, your very being is the embodiment of pure love and devotion for Shri Ram…
माता, मंत्री, गुरु, नगर के स्त्री-पुरुष सभी स्नेह के कारण बहुत ही व्याकुल हो गए। सब भरतजी को सराह-सराहकर कहते हैं कि आपका शरीर श्री रामप्रेम की साक्षात मूर्ति ही है॥2॥
तात भरत अस काहे न कहहू। प्रान समान राम प्रिय अहहू॥
जो पावँरु अपनी जड़ताईं। तुम्हहि सुगाइ मातु कुटिलाईं॥3॥
…Dear Bharat, it is no surprise to hear such words from you, for you are as dear to Shri Ram as His very life. Any sinful person who, out of ignorance, doubts your sincerity because of your mother’s deceitful act…
हे तात भरत! आप ऐसा क्यों न कहें। श्री रामजी को आप प्राणों के समान प्यारे हैं। जो नीच अपनी मूर्खता से आपकी माता कैकेयी की कुटिलता को लेकर आप पर सन्देह करेगा,॥3॥
सो सठु कोटिक पुरुष समेता। बसिहि कलप सत नरक निकेता॥
अहि अघ अवगुन नहिं मनि गहई। हरइ गरल दुख दारिद दहई॥4॥
…such wretched souls, along with millions of their ancestors, will dwell in hell for hundreds of cosmic life cycles. Just as a gem on the head of a serpent remains untouched by the serpent’s venom and instead dispels poison, sorrow, and dire poverty, (so too, your purity remains spotless despite your mother’s actions, and brings light and healing wherever it shines)…
वह दुष्ट करोड़ों पुरखों सहित सौ कल्पों तक नरक के घर में निवास करेगा। साँप के पाप और अवगुण को मणि नहीं ग्रहण करती, बल्कि वह विष को हर लेती है और दुःख तथा दरिद्रता को भस्म कर देती है॥4॥
* अवसि चलिअ बन रामु जहँ भरत मंत्रु भल कीन्ह।
सोक सिंधु बूड़त सबहि तुम्ह अवलंबनु दीन्ह॥184॥
…O’ Bharat, you have conceived a noble and righteous plan, we must all go to the forest where Shri Ram resides. In our hour of despair, you have extended a saving hand, lifting us from the ocean of sorrow.”
हे भरतजी! वन को अवश्य चलिए, जहाँ श्री रामजी हैं, आपने बहुत अच्छी सलाह विचारी। शोक समुद्र में डूबते हुए सब लोगों को आपने (बड़ा) सहारा दे दिया॥184॥
* भा सब कें मन मोदु न थोरा। जनु घन धुनि सुनि चातक मोरा॥
चलत प्रात लखि निरनउ नीके। भरतु प्रानप्रिय भे सबही के॥1॥
Everyone’s heart overflowed with joy, like chataks and peacocks rejoicing at the sound of thunder. Witnessing the beautiful decision to depart early the next morning, Bharat ji became as dear to all as life itself.
सबके मन में कम आनंद नहीं हुआ (अर्थात बहुत ही आनंद हुआ)! मानो मेघों की गर्जना सुनकर चातक और मोर आनंदित हो रहे हों। (दूसरे दिन) प्रातःकाल चलने का सुंदर निर्णय देखकर भरतजी सभी को प्राणप्रिय हो गए॥1॥
मुनिहि बंदि भरतहि सिरु नाई। चले सकल घर बिदा कराई॥
धन्य भरत जीवनु जग माहीं। सीलु सनेहु सराहत जाहीं॥2॥
After offering their respects to Guru Vashishth and bowing before Bharat ji, everyone departed for their respective homes. Along the way, they praised Bharat ji’s warmth and devotion, saying, “Bharat’s life is truly blessed in this world.”
मुनि वशिष्ठजी की वंदना करके और भरतजी को सिर नवाकर, सब लोग विदा लेकर अपने-अपने घर को चले। जगत में भरतजी का जीवन धन्य है, इस प्रकार कहते हुए वे उनके शील और स्नेह की सराहना करते जाते हैं॥2॥
कहहिं परसपर भा बड़ काजू। सकल चलै कर साजहिं साजू॥
जेहि राखहिं रहु घर रखवारी। सो जानइ जनु गरदनि मारी॥3॥
They said to one another, “A great task has been set in motion.” Everyone began preparing and packing the essentials for the journey. Those who were asked to stay behind to guard the homes felt as though they had been struck on the neck, so deep was their longing to go.
आपस में कहते हैं, बड़ा काम हुआ। सभी चलने की तैयारी करने लगे। जिसको भी घर की रखवाली के लिए रहो, ऐसा कहकर रखते हैं, वही समझता है मानो मेरी गर्दन मारी गई॥3॥
कोउ कह रहन कहिअ नहिं काहू। को न चहइ जग जीवन लाहू॥4॥
Some people exclaimed, “Don’t ask anyone to stay behind, who wouldn’t want to receive the greatest reward of their life in this very world?…
कोई-कोई कहते हैं- रहने के लिए किसी को भी मत कहो, जगत में जीवन का लाभ कौन नहीं चाहता?॥4॥
* जरउ सो संपति सदन सुखु सुहृद मातु पितु भाइ।
सनमुख होत जो राम पद करै न सहस सहाइ॥185॥
…Let that wealth, happiness, property, loved ones, mother, father, and brothers, all be reduced to ashes, if they do not joyfully support one’s devotion to the sacred feet of Shri Ram.”
वह सम्पत्ति, घर, सुख, मित्र, माता, पिता, भाई जल जाए जो श्री रामजी के चरणों के सम्मुख होने में हँसते हुए (प्रसन्नतापूर्वक) सहायता न करे॥185॥
* घर घर साजहिं बाहन नाना। हरषु हृदयँ परभात पयाना॥
भरत जाइ घर कीन्ह बिचारू। नगरु बाजि गज भवन भँडारू॥1॥
In every home, people began decorating various vehicles, their hearts brimming with joy at the thought of departing early the next morning. Bharat ji returned to his palace and reflected, “The city’s horses, elephants, palaces, and treasury…
घर-घर लोग अनेकों प्रकार की सवारियाँ सजा रहे हैं। हृदय में (बड़ा) हर्ष है कि सबेरे चलना है। भरतजी ने घर जाकर विचार किया कि नगर घोड़े, हाथी, महल-खजाना आदि-॥1॥
संपति सब रघुपति कै आही। जौं बिनु जतन चलौं तजि ताही॥
तौ परिनाम न मोरि भलाई। पाप सिरोमनि साइँ ई॥2॥
…and all this wealth rightfully belongs to Shri Raghupati. If I leave it behind without making proper arrangements for its care and protection, it would not be right. I swear by my Lord, it would be the gravest sin on my part…
सारी सम्पत्ति श्री रघुनाथजी की है। यदि उसकी (रक्षा की) व्यवस्था किए बिना उसे ऐसे ही छोड़कर चल दूँ, तो परिणाम में मेरी भलाई नहीं है, क्योंकि स्वामी का द्रोह सब पापों में शिरोमणि (श्रेष्ठ) है॥2॥
करइ स्वामि हित सेवकु सोई। दूषन कोटि देइ किन कोई॥
अस बिचारि सुचि सेवक बोले। जे सपनेहुँ निज धरम न डोले॥3॥
…A true servant is one who acts in the best interest of his master, even if the world blames him a million times.” With this thought, he summoned his most trusted attendants, men who had never faltered in their duty, not even in their dreams.
सेवक वही है, जो स्वामी का हित करे, चाहे कोई करोड़ों दोष क्यों न दे। भरतजी ने ऐसा विचारकर ऐसे विश्वासपात्र सेवकों को बुलाया, जो कभी स्वप्न में भी अपने धर्म से नहीं डिगे थे॥3॥
कहि सबु मरमु धरमु भल भाषा। जो जेहि लायक सो तेहिं राखा॥
करि सबु जतनु राखि रखवारे। राम मातु पहिं भरतु सिधारे॥4॥|
Bharat ji shared all the important details with them, clearly explained their duties, and assigned each person tasks according to their abilities. After making all the necessary arrangements and posting guards for security, Bharat ji went to see Shri Ram’s Mother.
भरतजी ने उनको सब भेद समझाकर फिर उत्तम धर्म बतलाया और जो जिस योग्य था, उसे उसी काम पर नियुक्त कर दिया। सब व्यवस्था करके, रक्षकों को रखकर भरतजी राम माता कौसल्याजी के पास गए॥4॥
* आरत जननी जानि सब भरत सनेह सुजान।
कहेउ बनावन पालकीं सजन सुखासन जान॥186॥
Bharat ji, who deeply understood the language of love, knew that all the Mothers were in great distress. He called for palanquins and ordered them to be beautifully decorated and fitted with comfortable seating.
स्नेह के सुजान (प्रेम के तत्व को जानने वाले) भरतजी ने सब माताओं को आर्त (दुःखी) जानकर उनके लिए पालकियाँ तैयार करने तथा सुखासन यान (सुखपाल) सजाने के लिए कहा॥186॥