Satyugi OM

Day 18 of Maas Parayan Reading program Day 18 / 30

Chaupai 1 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* गुह सारथिहि फिरेउ पहुँचाई। बिरहु बिषादु बरनि नहिं जाई॥
चले अवध लेइ रथहि निषादा। होहिं छनहिं छन मगन बिषादा॥1॥

English Meaning

After bidding farewell to the charioteer, Guh returned, his sorrow beyond the reach of words. The four Nishads guided the chariot toward Ayodhya, while the attendants sank deeper into grief with every passing moment.

Hindi Meaning

निषादराज गुह सारथी (सुमंत्रजी) को पहुँचाकर (विदा करके) लौटा। उसके विरह और दुःख का वर्णन नहीं किया जा सकता। वे चारों निषाद रथ लेकर अवध को चले। (सुमंत्र और घोड़ों को देख-देखकर) वे भी क्षण-क्षणभर विषाद में डूबे जाते थे॥1॥

Chaupai 2 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

सोच सुमंत्र बिकल दुख दीना। धिग जीवन रघुबीर बिहीना॥
रहिहि न अंतहुँ अधम सरीरू। जसु न लहेउ बिछुरत रघुबीरू॥2॥

English Meaning

Agitated and overwhelmed by the sorrow of separation from Shri Raghuveer, Minister Sumantra lamented, “Life without Shri Raghuveer is a curse. This miserable body will wither away in vain. How unfortunate that it did not gain honour by dying at the very moment of parting from Him…

Hindi Meaning

व्याकुल और दुःख से दीन हुए सुमंत्रजी सोचते हैं कि श्री रघुवीर के बिना जीना धिक्कार है। आखिर यह अधम शरीर रहेगा तो है ही नहीं। अभी श्री रामचन्द्रजी के बिछुड़ते ही छूटकर इसने यश (क्यों) नहीं ले लिया॥2॥

Chaupai 3 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

भए अजस अघ भाजन प्राना। कवन हेतु नहिं करत पयाना॥
अहह मंद मनु अवसर चूका। अजहुँ न हृदय होत दुइ टूका॥3॥

English Meaning

…My very life has become a vessel of disgrace and sin. I wonder why it still clings to this body? Alas, my foolish heart missed its moment, how tragic that even now, it does not shatter into two from sorrow.”

Hindi Meaning

ये प्राण अपयश और पाप के भाँडे हो गए। अब ये किस कारण कूच नहीं करते (निकलते नहीं)? हाय! नीच मन (बड़ा अच्छा) मौका चूक गया। अब भी तो हृदय के दो टुकड़े नहीं हो जाते!॥3॥

Chaupai 4 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

मीजि हाथ सिरु धुनि पछिताई। मनहुँ कृपन धन रासि गवाँई॥
बिरिद बाँधि बर बीरु कहाई। चलेउ समर जनु सुभट पराई॥4॥

English Meaning

Sumantra ji wept bitterly, rubbing his hands and striking his head like a miser who has lost all his treasured wealth. He moved forward like a man dressed as a mighty warrior, pretending to be very brave, yet fleeing the battlefield in despair.

Hindi Meaning

सुमंत्र हाथ मल-मलकर और सिर पीट-पीटकर पछताते हैं। मानो कोई कंजूस धन का खजाना खो बैठा हो। वे इस प्रकार चले मानो कोई बड़ा योद्धा वीर का बाना पहनकर और उत्तम शूरवीर कहलाकर युद्ध से भाग चला हो!॥4॥

Doha 144 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* बिप्र बिबेकी बेदबिद संमत साधु सुजाति।
जिमि धोखें मदपान कर सचिव सोच तेहि भाँति॥144॥

English Meaning

The Minister grieved like a noble and learned Brahmin, well-versed in the Vedas and devoted to righteous conduct, who, having been deceived into drinking alcohol, is left consumed by regret and shame.

Hindi Meaning

जैसे कोई विवेकशील, वेद का ज्ञाता, साधुसम्मत आचरणों वाला और उत्तम जाति का (कुलीन) ब्राह्मण धोखे से मदिरा पी ले और पीछे पछतावे, उसी प्रकार मंत्री सुमंत्र सोच कर रहे (पछता रहे) हैं॥144॥

Chaupai 1 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* जिमि कुलीन तिय साधु सयानी। पतिदेवता करम मन बानी॥
रहै करम बस परिहरि नाहू। सचिव हृदयँ तिमि दारुन दाहू॥1॥

English Meaning

Just as a wise and virtuous wife of saintly nature, who reveres her husband as God in thought, word, and deed, faces separation from him due to cruel fate, and endures unbearable sorrow, so too was the anguish weighing on the minister’s heart.

Hindi Meaning

जैसे किसी उत्तम कुलवाली, साधु स्वाभाव की, समझदार और मन, वचन, कर्म से पति को ही देवता मानने वाली पतिव्रता स्त्री को भाग्यवश पति को छोड़कर (पति से अलग) रहना पड़े, उस समय उसके हृदय में जैसे भयानक संताप होता है, वैसे ही मंत्री के हृदय में हो रहा है॥1॥

Chaupai 2 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

लोचन सजल डीठि भइ थोरी। सुनइ न श्रवन बिकल मति भोरी॥
सूखहिं अधर लागि मुहँ लाटी। जिउ न जाइ उर अवधि कपाटी॥2॥

English Meaning

His eyes brimmed with tears, blurring his vision. He could barely hear, and his mind was restless and clouded. His lips and mouth had gone dry. Yet, his soul did not depart from his body (for the hope that Shri Ram would return after the fourteen years of exile stood like a door in his heart, holding his life-breath from escaping).

Hindi Meaning

नेत्रों में जल भरा है, दृष्टि मंद हो गई है। कानों से सुनाई नहीं पड़ता, व्याकुल हुई बुद्धि बेठिकाने हो रही है। होठ सूख रहे हैं, मुँह में लाटी लग गई है, किन्तु (ये सब मृत्यु के लक्षण हो जाने पर भी) प्राण नहीं निकलते, क्योंकि हृदय में अवधि रूपी किवाड़ लगे हैं (अर्थात चौदह वर्ष बीत जाने पर भगवान फिर मिलेंगे, यही आशा रुकावट डाल रही है)॥2॥

Chaupai 3 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

बिबरन भयउ न जाइ निहारी। मारेसि मनहुँ पिता महतारी॥
हानि गलानि बिपुल मन ब्यापी। जमपुर पंथ सोच जिमि पापी॥3॥

English Meaning

Sumantra ji’s face had turned pale which was unbearable to behold, he looked as though he had slain his own father and mother. His heart was heavy with remorse, tormented by the pain of separation from Shri Ram. His condition resembled that of a sinful soul, lost in dreadful thoughts while descending toward hell.

Hindi Meaning

सुमंत्रजी के मुख का रंग बदल गया है, जो देखा नहीं जाता। ऐसा मालूम होता है मानो इन्होंने माता-पिता को मार डाला हो। उनके मन में रामवियोग रूपी हानि की महान ग्लानि (पीड़ा) छा रही है, जैसे कोई पापी मनुष्य नरक को जाता हुआ रास्ते में सोच कर रहा हो॥3॥

Chaupai 4 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

बचनु न आव हृदयँ पछिताई। अवध काह मैं देखब जाई॥
राम रहित रथ देखिहि जोई। सकुचिहि मोहि बिलोकत सोई॥4॥

English Meaning

He was unable to speak, his heart weighed down with regret and self-blame. He lamented, “What face shall I show upon reaching Ayodhya? Whoever sees the chariot without Shri Ram will despise even the sight of me…

Hindi Meaning

मुँह से वचन नहीं निकलते। हृदय में पछताते हैं कि मैं अयोध्या में जाकर क्या देखूँगा? श्री रामचन्द्रजी से शून्य रथ को जो भी देखेगा, वही मुझे देखने में संकोच करेगा (अर्थात मेरा मुँह नहीं देखना चाहेगा)॥4॥

Doha 145 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* धाइ पूँछिहहिं मोहि जब बिकल नगर नर नारि।
उतरु देब मैं सबहि तब हृदयँ बज्रु बैठारि॥145॥

English Meaning

…When the agitated men and women of Ayodhya come rushing to ask about Shri Ram, I will have to answer them, placing the crushing weight of a thunderbolt upon my heart…

Hindi Meaning

नगर के सब व्याकुल स्त्री-पुरुष जब दौड़कर मुझसे पूछेंगे, तब मैं हृदय पर वज्र रखकर सबको उत्तर दूँगा॥145॥

Chaupai 1 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* पुछिहहिं दीन दुखित सब माता। कहब काह मैं तिन्हहि बिधाता।
पूछिहि जबहिं लखन महतारी। कहिहउँ कवन सँदेस सुखारी॥1॥

English Meaning

…When all the sorrowful, helpless Mothers question me, O’ Lord, what shall I say to them? And when Queen Sumitra, Lakshman’s mother, asks me about her son, what joyous message will I have to offer her?…

Hindi Meaning

जब दीन-दुःखी सब माताएँ पूछेंगी, तब हे विधाता! मैं उन्हें क्या कहूँगा? जब लक्ष्मणजी की माता मुझसे पूछेंगी, तब मैं उन्हें कौन सा सुखदायी सँदेसा कहूँगा?॥1॥

Chaupai 2 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

राम जननि जब आइहि धाई। सुमिरि बच्छु जिमि धेनु लवाई॥
पूँछत उतरु देब मैं तेही। गे बनु राम लखनु बैदेही॥2॥

English Meaning

…When Shri Ram’s Mother comes running to me, like a mother cow who has just given birth, rushing at the thought of her calf, what answer shall I give her? All I will be able to say is that Shri Ram, Lakshman, and Sita have gone to the forest…

Hindi Meaning

श्री रामजी की माता जब इस प्रकार दौड़ी आवेंगी जैसे नई ब्यायी हुई गौ बछड़े को याद करके दौड़ी आती है, तब उनके पूछने पर मैं उन्हें यह उत्तर दूँगा कि श्री राम, लक्ष्मण, सीता वन को चले गए!॥2॥

Chaupai 3 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

जोई पूँछिहि तेहि ऊतरु देबा। जाइ अवध अब यहु सुखु लेबा॥
पूँछिहि जबहिं राउ दुख दीना। जिवनु जासु रघुनाथ अधीना॥3॥

English Meaning

…Whoever asks about Shri Ram will hear only this sorrowful reply. Alas! This is the only ‘joy’ that awaits me upon returning to Ayodhya. And when the helpless, grief-stricken King Dashrath, whose very life depends on Raghunath, questions me…

Hindi Meaning

जो भी पूछेगा उसे यही उत्तर देना पड़ेगा! हाय! अयोध्या जाकर अब मुझे यही सुख लेना है! जब दुःख से दीन महाराज, जिनका जीवन श्री रघुनाथजी के (दर्शन के) ही अधीन है, मुझसे पूछेंगे,॥3॥

Chaupai 4 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

देहउँ उतरु कौनु मुहु लाई। आयउँ कुसल कुअँर पहुँचाई॥
सुनत लखन सिय राम सँदेसू। तृन जिमि तनु परिहरिहि नरेसू॥4॥

English Meaning

…with what face shall I tell him that I have returned after safely leaving the Princes in the forest? The moment he hears that Shri Ram, Lakshman, and Sita are truly gone, the King will cast away his life like a blade of grass…

Hindi Meaning

तब मैं कौन सा मुँह लेकर उन्हें उत्तर दूँगा कि मैं राजकुमारों को कुशल पूर्वक पहुँचा आया हूँ! लक्ष्मण, सीता और श्रीराम का समाचार सुनते ही महाराज तिनके की तरह शरीर को त्याग देंगे॥4॥

Doha 146 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* हृदउ न बिदरेउ पंक जिमि बिछुरत प्रीतमु नीरु।
जानत हौं मोहि दीन्ह बिधि यहु जातना सरीरु॥146॥

English Meaning

…My heart, like hardened sludge, did not break even when the moisture, in the form of my beloved Shri Ram, was taken from it. From this, I can only conclude that the Almighty has given me this body solely to bear suffering.”

Hindi Meaning

प्रियतम (श्री रामजी) रूपी जल के बिछुड़ते ही मेरा हृदय कीचड़ की तरह फट नहीं गया, इससे मैं जानता हूँ कि विधाता ने मुझे यह ‘यातना शरीर’ ही दिया है (जो पापी जीवों को नरक भोगने के लिए मिलता है)॥146॥

Chaupai 1 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

* एहि बिधि करत पंथ पछितावा। तमसा तीर तुरत रथु आवा॥
बिदा किए करि बिनय निषादा। फिरे पायँ परि बिकल बिषादा॥1॥

English Meaning

In this way, Sumantra ji continued lamenting along the journey. Meanwhile, his chariot swiftly reached the banks of the Tamsa River. With gentle words, he requested the Nishads to return to their homes. They bowed at his feet and departed, their hearts heavy with sorrow.

Hindi Meaning

सुमंत्र इस प्रकार मार्ग में पछतावा कर रहे थे, इतने में ही रथ तुरंत तमसा नदी के तट पर आ पहुँचा। मंत्री ने विनय करके चारों निषादों को विदा किया। वे विषाद से व्याकुल होते हुए सुमंत्र के पैरों पड़कर लौटे॥1॥

Chaupai 2 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

पैठत नगर सचिव सकुचाई। जनु मारेसि गुर बाँभन गाई॥
बैठि बिटप तर दिवसु गवाँवा। साँझ समय तब अवसरु पावा॥2॥

English Meaning

The Minister hesitated to enter the city, as if burdened by the guilt of having slain his own Guru, a Brahmin, or a Cow. He spent the day seated beneath a tree, and only at dusk did he find the courage and opportunity to move forward.

Hindi Meaning

नगर में प्रवेश करते मंत्री (ग्लानि के कारण) ऐसे सकुचाते हैं, मानो गुरु, ब्राह्मण या गौ को मारकर आए हों। सारा दिन एक पेड़ के नीचे बैठकर बिताया। जब संध्या हुई तब मौका मिला॥2॥

Chaupai 3 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

अवध प्रबेसु कीन्ह अँधिआरें। पैठ भवन रथु राखि दुआरें॥
जिन्ह जिन्ह समाचार सुनि पाए। भूप द्वार रथु देखन आए॥3॥

English Meaning

He entered Ayodhya under the cover of darkness. Leaving his chariot at the gate, he quietly made his way into the palace. As news of his return spread, people hurried to the royal palace gates to catch a glimpse of the chariot.

Hindi Meaning

अँधेरा होने पर उन्होंने अयोध्या में प्रवेश किया और रथ को दरवाजे पर खड़ा करके वे (चुपके से) महल में घुसे। जिन-जिन लोगों ने यह समाचार सुना पाया, वे सभी रथ देखने को राजद्वार पर आए॥3॥

Chaupai 4 सुमन्त्र का अयोध्या को लौटना और सर्वत्र शोक देखना – Sumantra returns to Ayodhya and finds the city drowned in grief

रथु पहिचानि बिकल लखि घोरे। गरहिं गात जिमि आतप ओरे॥
नगर नारि नर ब्याकुल कैसें। निघटत नीर मीनगन जैसें॥4॥

English Meaning

Recognizing the familiar chariot and seeing the restless, sorrowful horses, the people’s hearts melted like hailstones under the Sun. The men and women of the city were overcome with grief, like fish struggling in rapidly drying water.

Hindi Meaning

रथ को पहचानकर और घोड़ों को व्याकुल देखकर उनके शरीर ऐसे गले जा रहे हैं (क्षीण हो रहे हैं) जैसे घाम में ओले! नगर के स्त्री-पुरुष कैसे व्याकुल हैं, जैसे जल के घटने पर मछलियाँ (व्याकुल होती हैं)॥4॥

Doha 147 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* सचिव आगमनु सुनत सबु बिकल भयउ रनिवासु।
भवनु भयंकरु लाग तेहि मानहुँ प्रेत निवासु॥147॥

English Meaning

Upon hearing that the Minister had returned alone, everyone in the Queen’s palace grew restless. The palace, once filled with life, now felt fearfully desolate, like a haunted abode of wandering spirits.

Hindi Meaning

मंत्री का (अकेले ही) आना सुनकर सारा रनिवास व्याकुल हो गया। राजमहल उनको ऐसा भयानक लगा मानो प्रेतों का निवास स्थान (श्मशान) हो॥147॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* अति आरति सब पूँछहिं रानी। उतरु न आव बिकल भइ बानी॥
सुनइ न श्रवन नयन नहिं सूझा। कहहु कहाँ नृपु तेहि तेहि बूझा॥1॥

English Meaning

The Queens questioned him in deep anguish, but no reply came; his speech faltered in distress. Overwhelmed with sorrow, his ears grew deaf, and his eyes seemed to lose their vision from grief. To everyone who came near, he could only ask, “Tell me, where is the King?”

Hindi Meaning

अत्यन्त आर्त होकर सब रानियाँ पूछती हैं, पर सुमंत्र को कुछ उत्तर नहीं आता, उनकी वाणी विकल हो गई (रुक गई) है। न कानों से सुनाई पड़ता है और न आँखों से कुछ सूझता है। वे जो भी सामने आता है उस-उससे पूछते हैं कहो, राजा कहाँ हैं ?॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

दासिन्ह दीख सचिव बिकलाई। कौसल्या गृहँ गईं लवाई॥
जाइ सुमंत्र दीख कस राजा। अमिअ रहित जनु चंदु बिराजा॥2॥

English Meaning

Seeing the Minister in such distress, the female attendants led him to Queen Kaushalya’s chambers. There, he saw King Dashrath, pale and without radiance, like the Moon drained of its nectar.

Hindi Meaning

दासियाँ मंत्री को व्याकुल देखकर उन्हें कौसल्याजी के महल में लिवा गईं। सुमंत्र ने जाकर वहाँ राजा को कैसा (बैठे) देखा मानो बिना अमृत का चन्द्रमा हो॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

आसन सयन बिभूषन हीना। परेउ भूमितल निपट मलीना॥
लेइ उसासु सोच एहि भाँती। सुरपुर तें जनु खँसेउ जजाती॥3॥

English Meaning

The King lay on the ground in a wretched state, bereft of his throne, bed, and royal adornments. Immersed in sorrowful thought and sighing deeply, he resembled King Yayati mourning his fall from Heaven.

Hindi Meaning

राजा आसन, शय्या और आभूषणों से रहित बिलकुल मलिन (उदास) पृथ्वी पर पड़े हुए हैं। वे लंबी साँसें लेकर इस प्रकार सोच करते हैं, मानो राजा ययाति स्वर्ग से गिरकर सोच कर रहे हों॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

लेत सोच भरि छिनु छिनु छाती। जनु जरि पंख परेउ संपाती॥
राम राम कह राम सनेही। पुनि कह राम लखन बैदेही॥4॥

English Meaning

With each passing moment, the King’s heart grew heavier with sorrowful thoughts. His condition resembled that of Sampati, the brother of Gidhraj Jatayu, who had fallen to the ground after his wings were scorched. Deeply devoted to his son Shri Ram, the King kept murmuring, “Ram, Ram, dear Ram,” and then again, “Ram, Lakshman, Sita…”

Hindi Meaning

राजा क्षण-क्षण में सोच से छाती भर लेते हैं। ऐसी विकल दशा है मानो (गीध राज जटायु का भाई) सम्पाती पंखों के जल जाने पर गिर पड़ा हो। राजा (बार-बार) ‘राम, राम’ ‘हा स्नेही (प्यारे) राम!’ कहते हैं, फिर ‘हा राम, हा लक्ष्मण, हा जानकी’ ऐसा कहने लगते हैं॥4॥

Doha 148 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* देखि सचिवँ जय जीव कहि कीन्हेउ दंड प्रनामु।
सुनत उठेउ ब्याकुल नृपति कहु सुमंत्र कहँ रामु॥148॥

English Meaning

Seeing the King, Sumantra ji said, “Hail to the King,” and bowed low, prostrating himself on the ground. Upon hearing Sumantra ji’s voice, the King sat up anxiously and asked, “Tell me, Sumantra, where is Ram?”

Hindi Meaning

मंत्री ने देखकर ‘जयजीव’ कहकर दण्डवत्‌ प्रणाम किया। सुनते ही राजा व्याकुल होकर उठे और बोले- सुमंत्र! कहो, राम कहाँ हैं ?॥148॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* भूप सुमंत्रु लीन्ह उर लाई। बूड़त कछु अधार जनु पाई॥
सहित सनेह निकट बैठारी। पूँछत राउ नयन भरि बारी॥1॥

English Meaning

The King embraced Sumantra ji tightly to his chest, like a drowning man clinging to a lifeline. With deep affection, he seated the Minister beside him and, with his eyes brimming with tears, asked…

Hindi Meaning

राजा ने सुमंत्र को हृदय से लगा लिया। मानो डूबते हुए आदमी को कुछ सहारा मिल गया हो। मंत्री को स्नेह के साथ पास बैठाकर नेत्रों में जल भरकर राजा पूछने लगे-॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

राम कुसल कहु सखा सनेही। कहँ रघुनाथु लखनु बैदेही॥
आने फेरि कि बनहि सिधाए। सुनत सचिव लोचन जल छाए॥2॥

English Meaning

…”O’ My beloved friend, tell me of Ram’s well-being. Where are Raghunath, Lakshman, and Sita? Have you brought them back, or have they gone ahead into the forest?” At these words, tears welled up in Sumantra ji’s eyes.

Hindi Meaning

हे मेरे प्रेमी सखा! श्री राम की कुशल कहो। बताओ, श्री राम, लक्ष्मण और जानकी कहाँ हैं? उन्हें लौटा लाए हो कि वे वन को चले गए? यह सुनते ही मंत्री के नेत्रों में जल भर आया॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

सोक बिकल पुनि पूँछ नरेसू। कहु सिय राम लखन संदेसू॥
राम रूप गुन सील सुभाऊ। सुमिरि सुमिरि उर सोचत राऊ॥3॥

English Meaning

Grief-stricken, the King asked once again, “Tell me some message or news of Sita, Ram, and Lakshman.” Recalling again and again Ram’s form, virtues, and gentle nature, the King’s heart remained submerged in sorrow.

Hindi Meaning

शोक से व्याकुल होकर राजा फिर पूछने लगे- सीता, राम और लक्ष्मण का संदेसा तो कहो। श्री रामचन्द्रजी के रूप, गुण, शील और स्वभाव को याद कर-करके राजा हृदय में सोच करते हैं॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

राउ सुनाइ दीन्ह बनबासू। सुनि मन भयउ न हरषु हराँसू॥
सो सुत बिछुरत गए न प्राना। को पापी बड़ मोहि समाना॥4॥

English Meaning

Dashrath ji said, “I told Ram He would be crowned as Prince, yet I sent Him into exile. Upon hearing my command, Ram showed neither joy nor sorrow, His heart remained calm. And even after parting from such a Son, I still live! Who could be a greater sinner than I?…

Hindi Meaning

(और कहते हैं-) मैंने राजा होने की बात सुनाकर वनवास दे दिया, यह सुनकर भी जिस (राम) के मन में हर्ष और विषाद नहीं हुआ, ऐसे पुत्र के बिछुड़ने पर भी मेरे प्राण नहीं गए, तब मेरे समान बड़ा पापी कौन होगा ?॥4॥

Doha 149 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* सखा रामु सिय लखनु जहँ तहाँ मोहि पहुँचाउ।
नाहिं त चाहत चलन अब प्रान कहउँ सतिभाउ॥149॥

English Meaning

…O’ friend, take me to where Ram, Sita, and Lakshman are. Otherwise, I tell you truly, my life force wants to leave this body right now.”

Hindi Meaning

हे सखा! श्री राम, जानकी और लक्ष्मण जहाँ हैं, मुझे भी वहीं पहुँचा दो। नहीं तो मैं सत्य भाव से कहता हूँ कि मेरे प्राण अब चलना ही चाहते हैं॥149॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* पुनि पुनि पूँछत मंत्रिहि राऊ। प्रियतम सुअन सँदेस सुनाऊ॥
करहि सखा सोइ बेगि उपाऊ। रामु लखनु सिय नयन देखाऊ॥1॥

English Meaning

The King pleaded with the Minister again and again, “Tell me the news of my beloved sons. My friend, do whatever it takes, quickly, so I may behold Ram, Lakshman, and Sita with my own eyes.”

Hindi Meaning

राजा बार-बार मंत्री से पूछते हैं- मेरे प्रियतम पुत्रों का संदेसा सुनाओ। हे सखा! तुम तुरंत वही उपाय करो जिससे श्री राम, लक्ष्मण और सीता को मुझे आँखों दिखा दो॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

सचिव धीर धरि कह मृदु बानी। महाराज तुम्ह पंडित ग्यानी॥
बीर सुधीर धुरंधर देवा। साधु समाजु सदा तुम्ह सेवा॥2॥

English Meaning

The Minister composed himself and spoke gently, “O’ Great King, you are wise and learned. My lord, you are the noblest among the brave, ever calm in spirit, and a devoted servant of the community of Saints…

Hindi Meaning

मंत्री धीरज धरकर कोमल वाणी बोले- महाराज! आप पंडित और ज्ञानी हैं। हे देव! आप शूरवीर तथा उत्तम धैर्यवान पुरुषों में श्रेष्ठ हैं। आपने सदा साधुओं के समाज की सेवा की है॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

जनम मरन सब दुख सुख भोगा। हानि लाभु प्रिय मिलन बियोगा॥
काल करम बस होहिं गोसाईं। बरबस राति दिवस की नाईं॥3॥

English Meaning

…Birth and death, joy and sorrow, loss and gain, union and separation from loved ones, all these, O’ Lord of the senses, are governed solely by time and karma. They shift unfailingly, just like day turns into night and night into day…

Hindi Meaning

जन्म-मरण, सुख-दुःख के भोग, हानि-लाभ, प्यारों का मिलना-बिछुड़ना, ये सब हे स्वामी! काल और कर्म के अधीन रात और दिन की तरह बरबस होते रहते हैं॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

सुख हरषहिं जड़ दुख बिलखाहीं। दोउ सम धीर धरहिं मन माहीं॥
धीरज धरहु बिबेकु बिचारी। छाड़िअ सोच सकल हितकारी॥4॥

English Meaning

…Foolish people rejoice in favourable times and fall into despair during hardship. But the truly wise remain steady in both. Therefore, O’ Benefactor of all, hold fast to wisdom, be patient, and let go of grief…

Hindi Meaning

मूर्ख लोग सुख में हर्षित होते और दुःख में रोते हैं, पर धीर पुरुष अपने मन में दोनों को समान समझते हैं। हे सबके हितकारी (रक्षक)! आप विवेक विचारकर धीरज धरिए और शोक का परित्याग कीजिए॥4॥

Doha 150 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* प्रथम बासु तमसा भयउ दूसर सुरसरि तीर।
न्हाइ रहे जलपानु करि सिय समेत दोउ बीर॥150॥

English Meaning

…Their first halt was at the banks of the Tamsa River, and the second by the sacred river Ganga. After bathing, both the valiant Brothers, along with Sita ji, stayed there and consumed only water.

Hindi Meaning

श्री रामजी का पहला निवास (मुकाम) तमसा के तट पर हुआ, दूसरा गंगातीर पर। सीताजी सहित दोनों भाई उस दिन स्नान करके जल पीकर ही रहे॥150॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* केवट कीन्हि बहुत सेवकाई। सो जामिनि सिंगरौर गवाँई॥
होत प्रात बट छीरु मगावा। जटा मुकुट निज सीस बनावा॥1॥

English Meaning

…Kevat, the Chief of the Nishads, served them with deep devotion. That night was spent at Shringverpur. At dawn, Shri Ram requested the sap of the banyan tree, and with it, the two Brothers tied their matted hair into crown-shaped locks…

Hindi Meaning

केवट (निषादराज) ने बहुत सेवा की। वह रात सिंगरौर (श्रृंगवेरपुर) में ही बिताई। दूसरे दिन सबेरा होते ही बड़ का दूध मँगवाया और उससे श्री राम-लक्ष्मण ने अपने सिरों पर जटाओं के मुकुट बनाए॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

राम सखाँ तब नाव मगाई। प्रिया चढ़ाई चढ़े रघुराई॥
लखन बान धनु धरे बनाई। आपु चढ़े प्रभु आयसु पाई॥2॥

English Meaning

…Then Shri Ram asked His friend Guh to arrange for a boat. After gently helping Sita ji aboard, He too stepped in. Lakshman ji carefully placed the two bows and quivers, and with the Lord’s permission, he also boarded the boat…

Hindi Meaning

तब श्री रामचन्द्रजी के सखा निषादराज ने नाव मँगवाई। पहले प्रिया सीताजी को उस पर चढ़ाकर फिर श्री रघुनाथजी चढ़े। फिर लक्ष्मणजी ने धनुष-बाण सजाकर रखे और प्रभु श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा पाकर स्वयं चढ़े॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

बिकल बिलोकि मोहि रघुबीरा। बोले मधुर बचन धरि धीरा॥
तात प्रनामु तात सन कहेहू। बार बार पद पंकज गहेहू॥3॥

English Meaning

…Seeing me overcome with sorrow, Shri Raghuveer composed Himself and spoke in a gentle, soothing voice: “O’ Sir, please offer my respectful obeisance to my beloved Father, and hold his lotus feet again and again on my behalf…

Hindi Meaning

मुझे व्याकुल देखकर श्री रामचन्द्रजी धीरज धरकर मधुर वचन बोले- हे तात! पिताजी से मेरा प्रणाम कहना और मेरी ओर से बार-बार उनके चरण कमल पकड़ना॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

करबि पायँ परि बिनय बहोरी। तात करिअ जनि चिंता मोरी॥
बन मग मंगल कुसल हमारें। कृपा अनुग्रह पुन्य तुम्हारें॥4॥

English Meaning

…Clasp his feet and plead with him in many ways, saying, “Father, please do not worry about me. With your blessings, grace, and the strength of your virtues, our journey and stay in the forest will be safe, auspicious, and full of well-being…

Hindi Meaning

फिर पाँव पकड़कर विनती करना कि हे पिताजी! आप मेरी चिंता न कीजिए। आपकी कृपा, अनुग्रह और पुण्य से वन में और मार्ग में हमारा कुशल-मंगल होगा॥4॥

Chhand 5 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

छन्द :
* तुम्हरें अनुग्रह तात कानन जात सब सुखु पाइहौं।
प्रतिपालि आयसु कुसल देखन पाय पुनि फिरि आइहौं॥
जननीं सकल परितोषि परि परि पायँ करि बिनती घनी।
तुलसी करहु सोइ जतनु जेहिं कुसली रहहिं कोसलधनी॥

English Meaning

…O’ Father, with your blessings, I shall have every comfort on this journey. And after fulfilling your command, I shall return to behold your sacred lotus feet once more.” Tulsidas ji says that Shri Ram also asked Sumantra ji to bow at the feet of His mothers and humbly plead with them to do all that would bring joy to the Lord of the Koshal Kingdom, Dashrath ji…

Hindi Meaning

हे पिताजी! आपके अनुग्रह से मैं वन जाते हुए सब प्रकार का सुख पाऊँगा। आज्ञा का भलीभाँति पालन करके चरणों का दर्शन करने कुशल पूर्वक फिर लौट आऊँगा। सब माताओं के पैरों पड़-पड़कर उनका समाधान करके और उनसे बहुत विनती करके तुलसीदास कहते हैं- तुम वही प्रयत्न करना, जिसमें कोसलपति पिताजी कुशल रहें।

Soratha 151 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* गुर सन कहब सँदेसु बार बार पद पदुम गहि।
करब सोइ उपदेसु जेहिं न सोच मोहि अवधपति॥151॥

English Meaning

…Shri Ram also sent a message for Guru Vashishth, offering repeated obeisance at his holy feet: “Please guide him only in ways that ease his heart, so the Lord of Ayodhya, my Father does not feel sorrow thinking about me…

Hindi Meaning

बार-बार चरण कमलों को पकड़कर गुरु वशिष्ठजी से मेरा संदेसा कहना कि वे वही उपदेश दें, जिससे अवधपति पिताजी मेरा सोच न करें॥151॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* पुरजन परिजन सकल निहोरी। तात सुनाएहु बिनती मोरी॥
सोइ सब भाँति मोर हितकारी। जातें रह नरनाहु सुखारी॥1॥

English Meaning

…He also told me, “O’ Sir, please convey my humble request to all citizens and family members, that whoever strives to keep the King happy is, in truth, my dearest well-wisher in every way…

Hindi Meaning

हे तात! सब पुरवासियों और कुटुम्बियों से निहोरा (अनुरोध) करके मेरी विनती सुनाना कि वही मनुष्य मेरा सब प्रकार से हितकारी है, जिसकी चेष्टा से महाराज सुखी रहें॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

कहब सँदेसु भरत के आएँ। नीति न तजिअ राजपदु पाएँ॥
पालेहु प्रजहि करम मन बानी। सेएहु मातु सकल सम जानी॥2॥

English Meaning

…He gave this message for Bharat upon his return: “Do not stray from the path of righteousness when you become Crown Prince. Govern the Kingdom with devotion, in thought, word, and deed, and serve all our Mothers with equal respect and love…

Hindi Meaning

भरत के आने पर उनको मेरा संदेसा कहना कि राजा का पद पा जाने पर नीति न छोड़ देना, कर्म, वचन और मन से प्रजा का पालन करना और सब माताओं को समान जानकर उनकी सेवा करना॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

ओर निबाहेहु भायप भाई। करि पितु मातु सुजन सेवकाई॥
तात भाँति तेहि राखब राऊ। सोच मोर जेहिं करै न काऊ॥3॥

English Meaning

…And O’ Brother, let your brotherly love for me be reflected in your devoted service to our Father, mother, and the loved ones. Care for the King in such a way that he never feels sorrow when remembering me”…

Hindi Meaning

और हे भाई! पिता, माता और स्वजनों की सेवा करके भाईपन को अंत तक निबाहना। हे तात! राजा (पिताजी) को उसी प्रकार से रखना जिससे वे कभी (किसी तरह भी) मेरा सोच न करें॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

लखन कहे कछु बचन कठोरा। बरजि राम पुनि मोहि निहोरा॥
बार बार निज सपथ देवाई। कहबि न तात लखन लारिकाई॥4॥

English Meaning

…Lakshman spoke a few harsh words, but Shri Ram gently stopped him and then earnestly requested me again and again, “Swear on my life that you will not mention anything to my Father about Lakshman’s childishness.”…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी ने कुछ कठोर वचन कहे, किन्तु श्री रामजी ने उन्हें बरजकर फिर मुझसे अनुरोध किया और बार-बार अपनी सौगंध दिलाई (और कहा) हे तात! लक्ष्मण का लड़कपन वहाँ न कहना॥4॥

Doha 152 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* कहि प्रनामु कछु कहन लिय सिय भइ सिथिल सनेह।
थकित बचन लोचन सजल पुलक पल्लवित देह॥152॥

English Meaning

…After offering Her salutations, Sita tried to speak, however, out of deep affection, she lost Her composure. Tears welled up in Her eyes, Her body trembled, and a wave of emotion surged through Her, leaving Her frozen in silence…

Hindi Meaning

प्रणाम कर सीताजी भी कुछ कहने लगी थीं, परन्तु स्नेहवश वे शिथिल हो गईं। उनकी वाणी रुक गई, नेत्रों में जल भर आया और शरीर रोमांच से व्याप्त हो गया॥152॥

Chaupai 1 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

* तेहि अवसर रघुबर रुख पाई। केवट पारहि नाव चलाई॥
रघुकुलतिलक चले एहि भाँती। देखउँ ठाढ़ कुलिस धरि छाती॥1॥

English Meaning

…At that very moment, following Shri Raghuveer’s command, Kevat began rowing the boat across the river. And so, the crown jewel of the Raghu lineage departed, while I stood there, watching them go, with the crushing weight of a thunderbolt upon my heart…

Hindi Meaning

उसी समय श्री रामचन्द्रजी का रुख पाकर केवट ने पार जाने के लिए नाव चला दी। इस प्रकार रघुवंश तिलक श्री रामचन्द्रजी चल दिए और मैं छाती पर वज्र रखकर खड़ा-खड़ा देखता रहा॥1॥

Chaupai 2 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

मैं आपन किमि कहौं कलेसू। जिअत फिरेउँ लेइ राम सँदेसू॥
अस कहि सचिव बचन रहि गयऊ। हानि गलानि सोच बस भयऊ॥2॥

English Meaning

…“How can I express the anguish of having returned alive, bearing Shri Ram’s message?” Saying this, the Minister fell silent, his heart overwhelmed by grief and remorse from the painful separation from Lord Ram.

Hindi Meaning

मैं अपने क्लेश को कैसे कहूँ, जो श्री रामजी का यह संदेसा लेकर जीता ही लौट आया! ऐसा कहकर मंत्री की वाणी रुक गई (वे चुप हो गए) और वे हानि की ग्लानि और सोच के वश हो गए॥2॥

Chaupai 3 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

सूत बचन सुनतहिं नरनाहू। परेउ धरनि उर दारुन दाहू॥
तलफत बिषम मोह मन मापा। माजा मनहुँ मीन कहुँ ब्यापा॥3॥

English Meaning

As soon as the King heard the words of the charioteer Sumantra ji, a sharp pain pierced his heart, and he collapsed to the ground. His body trembled, overwhelmed by an intense longing for his beloved Son. He tossed like a fish intoxicated by sipping the foam of the season’s first rain.

Hindi Meaning

सारथी सुमंत्र के वचन सुनते ही राजा पृथ्वी पर गिर पड़े, उनके हृदय में भयानक जलन होने लगी। वे तड़पने लगे, उनका मन भीषण मोह से व्याकुल हो गया। मानो मछली को माँजा व्याप गया हो (पहली वर्षा का जल लग गया हो)॥3॥

Chaupai 4 दशरथ-सुमन्त्र संवाद, दशरथ मरण – Dialogue between king Dashrath and Sumantra, Dashrath ji’s passing away

करि बिलाप सब रोवहिं रानी। महा बिपति किमि जाइ बखानी॥
सुनि बिलाप दुखहू दुखु लागा। धीरजहू कर धीरजु भागा॥4॥

English Meaning

All the Queens wept and wailed in anguish. How can one describe such a devastating calamity? Hearing their cries, even sorrow would grieve, and patience itself would abandon all endurance.

Hindi Meaning

सब रानियाँ विलाप करके रो रही हैं। उस महान विपत्ति का कैसे वर्णन किया जाए? उस समय के विलाप को सुनकर दुःख को भी दुःख लगा और धीरज का भी धीरज भाग गया!॥4॥