Day 3 of Navah Parayan Reading program Day 3 / 9
* सब बिधि सबहि समदि नरनाहू। रहा हृदयँ भरि पूरि उछाहू॥
जहँ रनिवासु तहाँ पगु धारे। सहित बहूटिन्ह कुअँर निहारे॥1॥
Dashrath ji, the beloved King of the people, extended honour to everyone in every possible way. His heart overflowing with joy, he entered the Queens’ palace and beheld his Daughters-in-law seated with their respective Princes.
सब प्रकार से सबका प्रेमपूर्वक भली-भाँति आदर-सत्कार कर लेने पर राजा दशरथजी के हृदय में पूर्ण उत्साह (आनंद) भर गया। जहाँ रनिवास था, वे वहाँ पधारे और बहुओं समेत उन्होंने कुमारों को देखा॥1॥
लिए गोद करि मोद समेता। को कहि सकइ भयउ सुखु जेता॥
बधू सप्रेम गोद बैठारीं। बार बार हियँ हरषि दुलारीं॥2॥
He lovingly took the Princes into his lap, overwhelmed with joy beyond words. With his heart brimming with love, he then seated the Princess Brides on his lap as well, showering them all with paternal affection again and again.
राजा ने आनंद सहित पुत्रों को गोद में ले लिया। उस समय राजा को जितना सुख हुआ उसे कौन कह सकता है? फिर पुत्रवधुओं को प्रेम सहित गोदी में बैठाकर, बार-बार हृदय में हर्षित होकर उन्होंने उनका दुलार (लाड़-चाव) किया॥2॥
देखि समाजु मुदित रनिवासू। सब कें उर अनंद कियो बासू॥
कहेउ भूप जिमि भयउ बिबाहू। सुनि सुनि हरषु होत सब काहू॥3॥
Witnessing this heartfelt scene, the entire gathering in the Queens’ palace was filled with joy and elation. The King then recounted the events of the wedding, and with each detail he shared, the listeners’ hearts lit up with delight.
यह समाज (समारोह) देखकर रनिवास प्रसन्न हो गया। सबके हृदय में आनंद ने निवास कर लिया। तब राजा ने जिस तरह विवाह हुआ था, वह सब कहा। उसे सुन-सुनकर सब किसी को हर्ष होता है॥3॥
जनक राज गुन सीलु बड़ाई। प्रीति रीति संपदा सुहाई॥
बहुबिधि भूप भाट जिमि बरनी। रानीं सब प्रमुदित सुनि करनी॥4॥
Like a true bard, Dashrath ji praised the countless virtues of King Janak, his humility, fame, affection, nobility, and grandeur. The Queens were filled with joy as they listened to the noble deeds and character of King Janak.
राजा जनक के गुण, शील, महत्व, प्रीति की रीति और सुहावनी सम्पत्ति का वर्णन राजा ने भाट की तरह बहुत प्रकार से किया। जनकजी की करनी सुनकर सब रानियाँ बहुत प्रसन्न हुईं॥4॥
* सुतन्ह समेत नहाइ नृप बोलि बिप्र गुर ग्याति।
भोजन कीन्ह अनेक बिधि घरी पंच गइ राति॥।354॥
After bathing with his Sons, the King invited the Brahmins, Guru Vashishth, Guru Vishwamitra and his relatives for a grand dinner. They enjoyed a variety of delicious dishes, and in the midst of the joyful gathering, two hours of the night slipped by.
पुत्रों सहित स्नान करके राजा ने ब्राह्मण, गुरु और कुटुम्बियों को बुलाकर अनेक प्रकार के भोजन किए। (यह सब करते-करते) पाँच घड़ी रात बीत गई॥354॥
* मंगलगान करहिं बर भामिनि। भै सुखमूल मनोहर जामिनि॥
अँचइ पान सब काहूँ पाए। स्रग सुगंध भूषित छबि छाए॥1॥
In the background, graceful women sang auspicious songs, filling the night with joy and heart captivating beauty. After the meal, everyone washed their hands, was offered fragrant paans, adorned with fresh flower garlands, and sprinkled with cologne. The entire gathering looked radiant and charming.
सुंदर स्त्रियाँ मंगलगान कर रही हैं। वह रात्रि सुख की मूल और मनोहारिणी हो गई। सबने आचमन करके पान खाए और फूलों की माला, सुगंधित द्रव्य आदि से विभूषित होकर सब शोभा से छा गए॥1॥
रामहि देखि रजायसु पाई। निज निज भवन चले सिर नाई॥
प्रेम प्रमोदु बिनोदु बड़ाई। समउ समाजु मनोहरताई॥2॥
After offering a loving glance at Shri Ram and seeking Dashrath ji’s permission, everyone bowed their heads and departed for their homes. The love, supreme joy, celebration, splendour, harmony, and beauty that emerged at that moment, were beyond expression.
श्री रामचन्द्रजी को देखकर और आज्ञा पाकर सब सिर नवाकर अपने-अपने घर को चले। वहाँ के प्रेम, आनंद, विनोद, महत्व, समय, समाज और मनोहरता को-॥2॥
कहि न सकहिं सतसारद सेसू। बेद बिरंचि महेस गनेसू॥
सो मैं कहौं कवन बिधि बरनी। भूमिनागु सिर धरइ कि धरनी॥3॥
Even hundreds of Goddess Saraswatis, Lord Sheshas, the Vedas, Lord Brahma, or Lord Shiv could not fully describe it. Tulsidas ji humbly says, “Then how can I attempt to describe it in detail? Can a mere earthworm bear the weight of the Earth on its head?”
सैकड़ों सरस्वती, शेष, वेद, ब्रह्मा, महादेवजी और गणेशजी भी नहीं कह सकते। फिर भला मैं उसे किस प्रकार से बखानकर कहूँ? कहीं केंचुआ भी धरती को सिर पर ले सकता है?॥3॥
नृप सब भाँति सबहि सनमानी। कहि मृदु बचन बोलाईं रानी॥
बधू लरिकनीं पर घर आईं। राखेहु नयन पलक की नाई॥4॥|
After honouring everyone in every possible way, the King called upon his Queens and spoke in a gentle, affectionate tone: “The brides are young and have just arrived in their new home. Care for them as lovingly and delicately as the eyelids protect the eyes…
राजा ने सबका सब प्रकार से सम्मान करके, कोमल वचन कहकर रानियों को बुलाया और कहा- बहुएँ अभी बच्ची हैं, पराए घर आई हैं। इनको इस तरह से रखना जैसे नेत्रों को पलकें रखती हैं (जैसे पलकें नेत्रों की सब प्रकार से रक्षा करती हैं और उन्हें सुख पहुँचाती हैं, वैसे ही इनको सुख पहुँचाना)॥4॥
* लरिका श्रमित उनीद बस सयन करावहु जाइ।
अस कहि गे बिश्रामगृहँ राम चरन चितु लाइ॥355॥
…The boys are weary and sleepy; take them to their beds to rest.” With these tender words, Dashrath ji retired to his sleeping chamber, his heart lovingly fixed on the feet of Lord Ram.
लड़के थके हुए नींद के वश हो रहे हैं, इन्हें ले जाकर शयन कराओ। ऐसा कहकर राजा श्री रामचन्द्रजी के चरणों में मन लगाकर विश्राम भवन में चले गए॥355॥
* भूप बचन सुनि सहज सुहाए। जरित कनक मनि पलँग डसाए॥
सुभग सुरभि पय फेन समाना। कोमल कलित सुपेतीं नाना॥1॥
Listening to the King’s gentle and pleasing words, the Queens got luxurious beds prepared which were crafted from gold and adorned with dazzling jewels. They spread soft, beautiful bedding, pure white and delicate, like the froth from Surabhi cow’s milk.
राजा के स्वाभव से ही सुंदर वचन सुनकर (रानियों ने) मणियों से जड़े सुवर्ण के पलँग बिछवाए। (गद्दों पर) गो के फेन के समान सुंदर एवं कोमल अनेकों सफेद चादरें बिछाईं॥1॥
उपबरहन बर बरनि न जाहीं। स्रग सुगंध मनिमंदिर माहीं॥
रतनदीप सुठि चारु चँदोवा। कहत न बनइ जान जेहिं जोवा॥2॥
The beauty of the pillows was beyond description. The entire sleeping chamber was built from precious stones, adorned with fragrant flowers and garlands. Radiant gem-lit lamps glowed softly beneath elegant canopies. Only the one who saw it could truly grasp its splendour.
सुंदर तकियों का वर्णन नहीं किया जा सकता। मणियों के मंदिर में फूलों की मालाएँ और सुगंध द्रव्य सजे हैं। सुंदर रत्नों के दीपकों और सुंदर चँदोवे की शोभा कहते नहीं बनती। जिसने उन्हें देखा हो, वही जान सकता है॥2॥
सेज रुचिर रचि रामु उठाए। प्रेम समेत पलँग पौढ़ाए॥
अग्या पुनि पुनि भाइन्ह दीन्ही। निज निज सेज सयन तिन्ह कीन्ही॥3॥
Having got several beautiful beds prepared like this, the Queens brought Lord Ram and gently laid Him down on one. At Shri Ram’s repeated request, His brothers also went to rest on their respective beds.
इस प्रकार सुंदर शय्या सजाकर (माताओं ने) श्री रामचन्द्रजी को उठाया और प्रेम सहित पलँग पर पौढ़ाया। श्री रामजी ने बार-बार भाइयों को आज्ञा दी। तब वे भी अपनी-अपनी शय्याओं पर सो गए॥3॥
देखि स्याम मृदु मंजुल गाता। कहहिं सप्रेम बचन सब माता॥
मारग जात भयावनि भारी। केहि बिधि तात ताड़का मारी॥4॥
Seeing Lord Ram’s beautiful dark-hued and tender limbs, the Mothers affectionately asked, “O’ Son, tell us, how did you manage to slay that fierce and dreadful demoness Tadka on Your way to the forest?…
श्री रामजी के साँवले सुंदर कोमल अँगों को देखकर सब माताएँ प्रेम सहित वचन कह रही हैं- हे तात! मार्ग में जाते हुए तुमने बड़ी भयावनी ताड़का राक्षसी को किस प्रकार से मारा?॥4॥
* घोर निसाचर बिकट भट समर गनहिं नहिं काहु।
मारे सहित सहाय किमि खल मारीच सुबाहु॥356॥
…And how did you defeat the wretched Marich and Subahu along with their allies? They were powerful demons and fierce warriors, who considered none to be their equal on the battlefield…
बड़े भयानक राक्षस, जो विकट योद्धा थे और जो युद्ध में किसी को कुछ नहीं गिनते थे, उन दुष्ट मारीच और सुबाहु को सहायकों सहित तुमने कैसे मारा?॥356॥
* मुनि प्रसाद बलि तात तुम्हारी। ईस अनेक करवरें टारी॥
मख रखवारी करि दुहुँ भाईं। गुरु प्रसाद सब बिद्या पाईं॥1॥
…“O’ Son, may God bless You! It is only by the grace of Sage Vishwamitra that the Lord shielded You from many calamities. You and Your Brother protected the Sage’s yajna and received Your entire education through his kindness…
हे तात! मैं बलैया लेती हूँ, मुनि की कृपा से ही ईश्वर ने तुम्हारी बहुत सी बलाओं को टाल दिया। दोनों भाइयों ने यज्ञ की रखवाली करके गुरुजी के प्रसाद से सब विद्याएँ पाईं॥1॥
मुनितिय तरी लगत पग धूरी। कीरति रही भुवन भरि पूरी॥
कमठ पीठि पबि कूट कठोरा। नृप समाज महुँ सिव धनु तोरा॥2॥
…By the mere touch of the dust from your feet, Sage Gautam’s wife was liberated, and Your glory spread throughout the cosmos. In the grand assembly of Kings, You broke Lord Shiv’s bow, hard as the shell of the mighty Tortoise (Kurma Avatar of Lord Narayan, who upheld Mount Mandrachal during the churning of the Ocean), stronger than Indra’s thunderbolt, and tougher than the summit of a mountain (like Mount Kailash)…
चरणों की धूलि लगते ही मुनि पत्नी अहल्या तर गई। विश्वभर में यह कीर्ति पूर्ण रीति से व्याप्त हो गई। कच्छप की पीठ, वज्र और पर्वत से भी कठोर शिवजी के धनुष को राजाओं के समाज में तुमने तोड़ दिया!॥2॥
बिस्व बिजय जसु जानकि पाई। आए भवन ब्याहि सब भाई॥
सकल अमानुष करम तुम्हारे। केवल कौसिक कृपाँ सुधारे॥3॥
…You earned eternal renown by triumphing over the entire world and winning Janaki’s hand in marriage, then returned home after arranging the weddings of all your Brothers. These extraordinary deeds are beyond human capacity and were only made possible through the grace of Sage Kaushik (Vishwamitra ji)…
विश्वविजय के यश और जानकी को पाया और सब भाइयों को ब्याहकर घर आए। तुम्हारे सभी कर्म अमानुषी हैं (मनुष्य की शक्ति के बाहर हैं), जिन्हें केवल विश्वामित्रजी की कृपा ने सुधारा है (सम्पन्न किया है)॥3॥
आजु सुफल जग जनमु हमारा। देखि तात बिधुबदन तुम्हारा॥
जे दिन गए तुम्हहि बिनु देखें। ते बिरंचि जनि पारहिं लेखें॥4॥
…Today, our birth in this world has become meaningful, dear Son, as we behold Your Moon-like face. The days we spent without seeing You, may Lord Brahma not count those in the span of our lives.”
हे तात! तुम्हारा चन्द्रमुख देखकर आज हमारा जगत में जन्म लेना सफल हुआ। तुमको बिना देखे जो दिन बीते हैं, उनको ब्रह्मा गिनती में न लावें (हमारी आयु में शामिल न करें)॥4॥
* राम प्रतोषीं मातु सब कहि बिनीत बर बैन।
सुमिरि संभु गुरु बिप्र पद किए नीदबस नैन॥357॥
Shri Ram pleased all His mothers with gentle, sweet words. Then, fixing His mind on the feet of Lord Shambhu and His Gurus (Vashishth ji and Vishwamitra ji), He closed His eyes and fell asleep.
विनय भरे उत्तम वचन कहकर श्री रामचन्द्रजी ने सब माताओं को संतुष्ट किया। फिर शिवजी, गुरु और ब्राह्मणों के चरणों का स्मरण कर नेत्रों को नींद के वश किया। (अर्थात वे सो रहे)॥357॥
* नीदउँ बदन सोह सुठि लोना। मनहुँ साँझ सरसीरुह सोना॥
घर घर करहिं जागरन नारीं। देहिं परसपर मंगल गारीं॥1॥
Even in sleep, Shri Ram’s beautiful face appeared so enchanting, like a red lotus gently closing at dusk. In every home across Ayodhya, the women stayed awake in joyous celebration, singing, chanting, and sharing auspicious names with one another.
नींद में भी उनका अत्यन्त सलोना मुखड़ा ऐसा सोह रहा था, मानो संध्या के समय का लाल कमल सोह रहा हो। स्त्रियाँ घर-घर जागरण कर रही हैं और आपस में (एक-दूसरी को) मंगलमयी गालियाँ दे रही हैं॥1॥
पुरी बिराजति राजति रजनी। रानीं कहहिं बिलोकहु सजनी॥
सुंदर बधुन्ह सासु लै सोईं। फनिकन्ह जनु सिरमनि उर गोईं॥2॥
The Queens said to one another, “O’ Dear, just look how beautifully adorned Ayodhya appears on this glorious night.” Then, embracing the lovely Brides in their arms, they went to sleep, like a serpent drawing the precious jewel from its hood close to its heart.
रानियाँ कहती हैं- हे सजनी! देखो, (आज) रात्रि की कैसी शोभा है, जिससे अयोध्यापुरी विशेष शोभित हो रही है! (यों कहती हुई) सासुएँ सुंदर बहुओं को लेकर सो गईं, मानो सर्पों ने अपने सिर की मणियों को हृदय में छिपा लिया है॥2॥
प्रात पुनीत काल प्रभु जागे। अरुनचूड़ बर बोलन लागे॥
बंदि मागधन्हि गुनगन गाए। पुरजन द्वार जोहारन आए॥3॥
At the sacred hour of dawn, Lord Ram awoke. Roosters began their melodious crowing, while bards and singers sang praises of His glorious deeds. Meanwhile, citizens gathered at the palace gates to offer their respects.
प्रातःकाल पवित्र ब्रह्म मुहूर्त में प्रभु जागे। मुर्गे सुंदर बोलने लगे। भाट और मागधों ने गुणों का गान किया तथा नगर के लोग द्वार पर जोहार करने को आए॥3॥
बंदि बिप्र सुर गुर पितु माता। पाइ असीस मुदित सब भ्राता॥
जननिन्ह सादर बदन निहारे। भूपति संग द्वार पगु धारे॥4॥
All the Brothers offered their reverence to the Brahmins, Demigods, Gurus, King Dashrath, and their Mothers, joyfully receiving their blessings. As the Princes walked towards the palace gate with the King, the Mothers watched them with affectionate, loving eyes.
ब्राह्मणों, देवताओं, गुरु, पिता और माताओं की वंदना करके आशीर्वाद पाकर सब भाई प्रसन्न हुए। माताओं ने आदर के साथ उनके मुखों को देखा। फिर वे राजा के साथ दरवाजे (बाहर) पधारे॥4॥
* कीन्हि सौच सब सहज सुचि सरित पुनीत नहाइ।
प्रातक्रिया करि तात पहिं आए चारिउ भाइ॥358॥
The noble-hearted Brothers performed their morning ablutions and bathed in the sacred Saryu River. After completing their prayers, all four Brothers returned to their father.
स्वभाव से ही पवित्र चारों भाइयों ने सब शौचादि से निवृत्त होकर पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और प्रातःक्रिया (संध्या वंदनादि) करके वे पिता के पास आए॥358॥