Day 3 of Navah Parayan Reading program Day 3 / 9
पुनि पुनि सीय गोद करि लेहीं। देह असीस सिखावनु देहीं॥
होएहु संतत पियहि पिआरी। चिरु अहिबात असीस हमारी॥2॥
They took Sita ji into their laps, blessed Her again and again, and gently instructed Her in the duties of a devoted wife. They said, “May You always remain the cherished one of Your husband. May He be blessed with a long life, this is our heartfelt blessing to you…
वे बार-बार सीताजी को गोद कर लेती हैं और आशीर्वाद देकर सिखावन देती हैं- तुम सदा अपने पति की प्यारी होओ, तुम्हारा सोहाग अचल हो, हमारी यही आशीष है॥2॥
सासु ससुर गुर सेवा करेहू। पति रुख लखि आयसु अनुसरेहू॥
अति सनेह बस सखीं सयानी। नारि धरम सिखवहिं मृदु बानी॥3॥
…Serve your mother-in-law, father-in-law, and the Guru with devotion. Understand Your husband’s innermost feelings and act in harmony with them.” Out of deep affection, Sita ji’s wise companions also gently advised Her on the noble duties of a wife, speaking in soft and loving tones.
सास, ससुर और गुरु की सेवा करना। पति का रुख देखकर उनकी आज्ञा का पालन करना। सयानी सखियाँ अत्यन्त स्नेह के वश कोमल वाणी से स्त्रियों के धर्म सिखलाती हैं॥3॥
सादर सकल कुअँरि समुझाईं। रानिन्ह बार बार उर लाईं॥
बहुरि बहुरि भेटहिं महतारीं। कहहिं बिरंचि रचीं कत नारीं॥4॥
The Queens also lovingly guided all the other Princesses and embraced them again and again. The mothers held their daughters close, over and over, and with heavy hearts said, “Why did Brahma ever create a woman?”
आदर के साथ सब पुत्रियों को (स्त्रियों के धर्म) समझाकर रानियों ने बार-बार उन्हें हृदय से लगाया। माताएँ फिर-फिर भेंटती और कहती हैं कि ब्रह्मा ने स्त्री जाति को क्यों रचा॥4॥
* तेहि अवसर भाइन्ह सहित रामु भानु कुल केतु।
चले जनक मंदिर मुदित बिदा करावन हेतु॥334॥
At that moment, Shri Ram, the crest-jewel of the Solar dynasty, along with His brothers, joyfully set out for King Janak’s palace to take leave (before returning home with the Brides).
उसी समय सूर्यवंश के पताका स्वरूप श्री रामचन्द्रजी भाइयों सहित प्रसन्न होकर विदा कराने के लिए जनकजी के महल को चले॥334॥
* चारिउ भाइ सुभायँ सुहाए। नगर नारि नर देखन धाए॥
कोउ कह चलन चहत हहिं आजू। कीन्ह बिदेह बिदा कर साजू॥1॥
The men and women of Janakpur rushed eagerly to catch a glimpse of the four Brothers, whose natural beauty captivated every heart. Someone exclaimed, “They plan to leave today itself, King Videh has already arranged their farewell…
स्वभाव से ही सुंदर चारों भाइयों को देखने के लिए नगर के स्त्री-पुरुष दौड़े। कोई कहता है- आज ये जाना चाहते हैं। विदेह ने विदाई का सब सामान तैयार कर लिया है॥1॥
लेहु नयन भरि रूप निहारी। प्रिय पाहुने भूप सुत चारी॥
को जानै केहिं सुकृत सयानी। नयन अतिथि कीन्हे बिधि आनी॥2॥
…Feast your eyes on these beloved guests, the four Sons of King Dashrath. O’ Wise lady, who knows what meritorious deed of ours has earned us the fortune of beholding them with our own eyes as honoured guests?…
राजा के चारों पुत्र, इन प्यारे मेहमानों के (मनोहर) रूप को नेत्र भरकर देख लो। हे सयानी! कौन जाने, किस पुण्य से विधाता ने इन्हें यहाँ लाकर हमारे नेत्रों का अतिथि किया है॥2॥
मरनसीलु जिमि पाव पिऊषा। सुरतरु लहै जनम कर भूखा॥
पाव नार की हरिपदु जैसें। इन्ह कर दरसनु हम कहँ तैसें॥3॥
…Just as nectar brings life to the dying, or a lifelong starving soul is granted the wish-fulfilling celestial tree, or a sinner attains liberation by reaching the lotus-feet of Lord Hari, so is the blessing of beholding their divine presence for us…
मरने वाला जिस तरह अमृत पा जाए, जन्म का भूखा कल्पवृक्ष पा जाए और नरक में रहने वाला (या नरक के योग्य) जीव जैसे भगवान के परमपद को प्राप्त हो जाए, हमारे लिए इनके दर्शन वैसे ही हैं॥3॥
निरखि राम सोभा उर धरहू। निज मन फनि मूरति मनि करहू॥
एहि बिधि सबहि नयन फलु देता। गए कुअँर सब राज निकेता॥4॥
…Gaze upon Shri Ram’s divine beauty and enshrine His form in your heart, just as a serpent safeguards the gem in its hood.” In this way, all the Princes offered the joy of their radiant presence to every eye and gracefully made their way to the royal palace.
श्री रामचन्द्रजी की शोभा को निरखकर हृदय में धर लो। अपने मन को साँप और इनकी मूर्ति को मणि बना लो। इस प्रकार सबको नेत्रों का फल देते हुए सब राजकुमार राजमहल में गए॥4॥
* रूप सिंधु सब बंधु लखि हरषि उठा रनिवासु।
करहिं निछावरि आरती महा मुदित मन सासु॥335॥
The royal chamber of the Queens overflowed with joy at the sight of the four Brothers, each a boundless ocean of beauty. Their hearts brimming with happiness, the mothers-in-law began offering gifts (cash, jewels, ornaments, and fine clothing) and performed aarti (waving lighted lamps around the Bridegrooms in reverence).
रूप के समुद्र सब भाइयों को देखकर सारा रनिवास हर्षित हो उठा। सासुएँ महान प्रसन्न मन से निछावर और आरती करती हैं॥335॥|
* देखि राम छबि अति अनुरागीं। प्रेमबिबस पुनि पुनि पद लागीं॥
रही न लाज प्रीति उर छाई। सहज सनेहु बरनि किमि जाई॥1॥
Overwhelmed by the divine beauty of Shri Ram, the mothers-in-law were filled with boundless joy. Swept away by a surge of love, they fell at His feet again and again. Their hearts overflowed with affection, unrestrained and sincere. How could one possibly describe such naturally pure and spontaneous love?
श्री रामचन्द्रजी की छबि देखकर वे प्रेम में अत्यन्त मग्न हो गईं और प्रेम के विशेष वश होकर बार-बार चरणों लगीं। हृदय में प्रीति छा गई, इससे लज्जा नहीं रह गई। उनके स्वाभाविक स्नेह का वर्णन किस तरह किया जा सकता है॥1॥
भाइन्ह सहित उबटि अन्हवाए। छरस असन अति हेतु जेवाँए॥
बोले रामु सुअवसरु जानी। सील सनेह सकुचमय बानी॥2॥
They applied fragrant herbal paste to Shri Ram and His brothers, and then bathed them with great care. Afterwards, they lovingly served the Brothers a grand meal featuring six varieties of exquisite dishes. Sensing it was the right moment, Lord Ram gently spoke in a humble, affectionate, and slightly hesitant tone,…
उन्होंने भाइयों सहित श्री रामजी को उबटन करके स्नान कराया और बड़े प्रेम से षट्रस भोजन कराया। सुअवसर जानकर श्री रामचन्द्रजी शील, स्नेह और संकोचभरी वाणी बोले-॥2॥
राउ अवधपुर चहत सिधाए। बिदा होन हम इहाँ पठाए॥
मातु मुदित मन आयसु देहू। बालक जानि करब नित नेहू॥3॥
…“King Dashrath wishes to return to Ayodhya and has sent us to seek your blessings and bid you farewell. O’ Mother, please grant us your permission with a joyful heart, and continue to shower your love upon us as if we were your own sons.”
महाराज अयोध्यापुरी को चलाना चाहते हैं, उन्होंने हमें विदा होने के लिए यहाँ भेजा है। हे माता! प्रसन्न मन से आज्ञा दीजिए और हमें अपने बालक जानकर सदा स्नेह बनाए रखिएगा॥3॥
सुनत बचन बिलखेउ रनिवासू। बोलि न सकहिं प्रेमबस सासू॥
हृदयँ लगाई कुअँरि सब लीन्ही। पतिन्ह सौंपि बिनती अति कीन्ही॥4॥
Hearing Lord Ram’s words, a deep sorrow filled the chamber of the Queens. The mothers-in-law, overwhelmed with love, found themselves unable to speak. Embracing the Princesses tightly against their hearts, they gently entrusted them to their respective Princes and, with folded hands, made humble requests before the Grooms.
इन वचनों को सुनते ही रनिवास उदास हो गया। सासुएँ प्रेमवश बोल नहीं सकतीं। उन्होंने सब कुमारियों को हृदय से लगा लिया और उनके पतियों को सौंपकर बहुत विनती की॥4॥
छन्द :
* करि बिनय सिय रामहि समरपी जोरि कर पुनि पुनि कहै।
बलि जाउँ तात सुजान तुम्ह कहुँ बिदित गति सब की अहै॥
परिवार पुरजन मोहि राजहि प्रानप्रिय सिय जानिबी।
तुलसीस सीलु सनेहु लखि निज किंकरी करि मानिबी॥
With folded hands, Sunaina ji lovingly placed Sita ji in the care of Shri Ram and earnestly pleaded again and again, “O’ All-knowing Son, I bow before You. You are aware of every heart’s innermost feelings. Know this, Sita is as dear as life itself to every member of our family, to the people of Janakpur, to the King, and to me. O’ Lord of Tulsidas, honour Her modest and gentle nature, and treat Her with the same kindness as one would show to a devoted maidservant…
विनती करके उन्होंने सीताजी को श्री रामचन्द्रजी को समर्पित किया और हाथ जोड़कर बार-बार कहा- हे तात! हे सुजान! मैं बलि जाती हूँ, तुमको सबकी गति (हाल) मालूम है। परिवार को, पुरवासियों को, मुझको और राजा को सीता प्राणों के समान प्रिय है, ऐसा जानिएगा। हे तुलसी के स्वामी! इसके शील और स्नेह को देखकर इसे अपनी दासी करके मानिएगा।
* तुम्ह परिपूरन काम जान सिरोमनि भावप्रिय।
जन गुन गाहक राम दोष दलन करुनायतन॥336॥
…You are ever content, free from all desires, and the crown jewel among the wise. You are moved only by the sincerity of one’s love. O’ Ram, You cherish the virtues of Your devotees, absolve them of all their sins, and are the very embodiment of compassion.”
तुम पूर्ण काम हो, सुजान शिरोमणि हो और भावप्रिय हो (तुम्हें प्रेम प्यारा है)। हे राम! तुम भक्तों के गुणों को ग्रहण करने वाले, दोषों को नाश करने वाले और दया के धाम हो॥336॥
* अस कहि रही चरन गहि रानी। प्रेम पंक जनु गिरा समानी॥
सुनि सनेहसानी बर बानी। बहुबिधि राम सासु सनमानी॥1॥
After speaking these heartfelt words, Sunaina ji remained bowed at Shri Ram’s feet, as though her voice had sunk into the depths of overwhelming love. Moved by her tender affection, Lord Ram honoured her with the utmost respect in many gracious ways.
ऐसा कहकर रानी चरणों को पकड़कर (चुप) रह गईं। मानो उनकी वाणी प्रेम रूपी दलदल में समा गई हो। स्नेह से सनी हुई श्रेष्ठ वाणी सुनकर श्री रामचन्द्रजी ने सास का बहुत प्रकार से सम्मान किया॥1॥
राम बिदा मागत कर जोरी। कीन्ह प्रनामु बहोरि बहोरी॥
पाइ असीस बहुरि सिरु नाई। भाइन्ह सहित चले रघुराई॥2॥
With folded hands, Shri Ram humbly sought her permission to take leave, bowing before her again and again. After receiving her heartfelt blessings, He once more lowered His head in reverence and departed with His brothers.
तब श्री रामचन्द्रजी ने हाथ जोड़कर विदा माँगते हुए बार-बार प्रणाम किया। आशीर्वाद पाकर और फिर सिर नवाकर भाइयों सहित श्री रघुनाथजी चले॥2॥
मंजु मधुर मूरति उर आनी। भईं सनेह सिथिल सब रानी॥
पुनि धीरजु धरि कुअँरि हँकारीं। बार बार भेटहि महतारीं॥3॥
All the Queens engraved the beautiful and enchanting image of Shri Ram in their hearts, and overwhelmed with emotion, they stood still, lost in a trance. Regaining their composure, they called the Princesses to their side and embraced them again and again.
श्री रामजी की सुंदर मधुर मूर्ति को हृदय में लाकर सब रानियाँ स्नेह से शिथिल हो गईं। फिर धीरज धारण करके कुमारियों को बुलाकर माताएँ बारंबार उन्हें (गले लगाकर) भेंटने लगीं॥3॥
पहुँचावहिं फिरि मिलहिं बहोरी। बढ़ी परस्पर प्रीति न थोरी॥
पुनि पुनि मिलत सखिन्ह बिलगाई। बाल बच्छ जिमि धेनु लवाई॥4॥
They walked a short distance with their Daughters before embracing them once more, their love overflowing and intense on both sides. Sita ji’s female companions gently pulled the sorrowful mothers away, who kept clinging to their daughters again and again. The scene resembled the heart-wrenching sight of a mother cow being separated from her newborn calf.
पुत्रियों को पहुँचाती हैं, फिर लौटकर मिलती हैं। परस्पर में कुछ थोड़ी प्रीति नहीं बढ़ी (अर्थात बहुत प्रीति बढ़ी)। बार-बार मिलती हुई माताओं को सखियों ने अलग कर दिया। जैसे हाल की ब्यायी हुई गाय को कोई उसके बालक बछड़े (या बछिया) से अलग कर दे॥4॥
* प्रेमबिबस नर नारि सब सखिन्ह सहित रनिवासु।
मानहुँ कीन्ह बिदेहपुर करुनाँ बिरहँ निवासु॥337॥
All the men and women, the Princesses’ companions, and everyone in the Queens’ quarters were overwhelmed with deep emotion. It felt as though sorrow and the pain of parting had made Janakpur their permanent home.
सब स्त्री-पुरुष और सखियों सहित सारा रनिवास प्रेम के विशेष वश हो रहा है। (ऐसा लगता है) मानो जनकपुर में करुणा और विरह ने डेरा डाल दिया है॥337॥
* सुक सारिका जानकी ज्याए। कनक पिंजरन्हि राखि पढ़ाए॥
ब्याकुल कहहिं कहाँ बैदेही। सुनि धीरजु परिहरइ न केही॥1॥
The parrot and mynah, birds lovingly raised by Sita ji and kept in a golden cage, cried out in anguish, “Where is Videhi?” Who wouldn’t be moved to restlessness upon hearing their sorrowful cries?
जानकी ने जिन तोता और मैना को पाल-पोसकर बड़ा किया था और सोने के पिंजड़ों में रखकर पढ़ाया था, वे व्याकुल होकर कह रहे हैं- वैदेही कहाँ हैं। उनके ऐसे वचनों को सुनकर धीरज किसको नहीं त्याग देगा (अर्थात सबका धैर्य जाता रहा)॥1॥
भए बिकल खग मृग एहि भाँती। मनुज दसा कैसें कहि जाती॥
बंधु समेत जनकु तब आए। प्रेम उमगि लोचन जल छाए॥2॥
When even the birds and animals were so deeply distressed, how can one describe the state of the people? At that moment, Janak ji arrived with his younger brother, his eyes brimming with tears, overwhelmed by emotion.
जब पक्षी और पशु तक इस तरह विकल हो गए, तब मनुष्यों की दशा कैसे कही जा सकती है! तब भाई सहित जनकजी वहाँ आए। प्रेम से उमड़कर उनके नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया॥2॥
सीय बिलोकि धीरता भागी। रहे कहावत परम बिरागी॥
लीन्हि रायँ उर लाइ जानकी। मिटी महामरजाद ग्यान की॥3॥
King Videh, renowned for his ascetic nature, was deeply moved at the sight of Sita ji. As he embraced her, it felt as though even the highest bounds of his detachment had been swept away.
वे परम वैराग्यवान कहलाते थे, पर सीताजी को देखकर उनका भी धीरज भाग गया। राजा ने जानकीजी को हृदय से लगा लिया। (प्रेम के प्रभाव से) ज्ञान की महान मर्यादा मिट गई (ज्ञान का बाँध टूट गया)॥3॥
समुझावत सब सचिव सयाने। कीन्ह बिचारु न अवसर जाने॥
बारहिं बार सुता उर लाईं। सजि सुंदर पालकीं मगाईं॥4॥
His wise ministers gently urged Janak ji to compose himself. Realizing it was not a time for sorrow, the King regained his composure. He embraced his Daughters again and again, then gave the order for the beautifully decorated palanquins to be brought forth.
सब बुद्धिमान मंत्री उन्हें समझाते हैं। तब राजा ने विषाद करने का समय न जानकर विचार किया। बारंबार पुत्रियों को हृदय से लगाकर सुंदर सजी हुई पालकियाँ मँगवाई॥4॥
* प्रेमबिबस परिवारु सबु जानि सुलगन नरेस।
कुअँरि चढ़ाईं पालकिन्ह सुमिरे सिद्धि गनेस॥338॥
Seeing his entire family overcome with emotion, yet mindful that the auspicious hour had arrived, King Janak invoked Lord Ganesh and His consort Siddhi ji, and then helped all the Princesses board the palanquins.
सारा परिवार प्रेम में विवश है। राजा ने सुंदर मुहूर्त जानकर सिद्धि सहित गणेशजी का स्मरण करके कन्याओं को पालकियों पर चढ़ाया॥338॥
* बहुबिधि भूप सुता समुझाईं। नारिधरमु कुलरीति सिखाईं॥
दासीं दास दिए बहुतेरे। सुचि सेवक जे प्रिय सिय केरे॥1॥
King Janak offered his Daughters heartfelt guidance, explaining the duties of a married woman and the customs of family life. He also sent with Sita ji a group of male and female attendants, including Her most trusted and beloved companions.
राजा ने पुत्रियों को बहुत प्रकार से समझाया और उन्हें स्त्रियों का धर्म और कुल की रीति सिखाई। बहुत से दासी-दास दिए, जो सीताजी के प्रिय और विश्वास पात्र सेवक थे॥1॥
सीय चलत ब्याकुल पुरबासी। होहिं सगुन सुभ मंगल रासी॥
भूसुर सचिव समेत समाजा। संग चले पहुँचावन राजा॥2॥
As Sita ji began Her journey, a wave of sorrow swept through the citizens of Janakpur. Yet, numerous auspicious omens appeared, signalling divine blessings. King Janak, joined by a group of Brahmins and ministers, accompanied the Princesses to bid them farewell.
सीताजी के चलते समय जनकपुरवासी व्याकुल हो गए। मंगल की राशि शुभ शकुन हो रहे हैं। ब्राह्मण और मंत्रियों के समाज सहित राजा जनकजी उन्हें पहुँचाने के लिए साथ चले॥2॥
समय बिलोकि बाजने बाजे। रथ गज बाजि बरातिन्ह साजे॥
दसरथ बिप्र बोलि सब लीन्हे। दान मान परिपूरन कीन्हे॥3॥
Sensing that the moment of departure had arrived, musical instruments began to play, and the Bridegroom’s party adorned the chariots, elephants, and horses with great care. Dashrath ji summoned all the Brahmins and offered them generous gifts and heartfelt honour.
समय देखकर बाजे बजने लगे। बारातियों ने रथ, हाथी और घोड़े सजाए। दशरथजी ने सब ब्राह्मणों को बुला लिया और उन्हें दान और सम्मान से परिपूर्ण कर दिया॥3॥
चरन सरोज धूरि धरि सीसा। मुदित महीपति पाइ असीसा॥
सुमिरि गजाननु कीन्ह पयाना। मंगल मूल सगुन भए नाना॥4॥
The King humbly placed the dust of their lotus feet upon his head and felt overjoyed to receive their blessings. After offering prayers to the elephant-faced Lord Ganesh, the marriage procession began its journey. Being the source of all auspiciousness, numerous favourable omens appeared along the way.
उनके चरण कमलों की धूलि सिर पर धरकर और आशीष पाकर राजा आनंदित हुए और गणेशजी का स्मरण करके उन्होंने प्रस्थान किया। मंगलों के मूल अनेकों शकुन हुए॥4॥
* सुर प्रसून बरषहिं हरषि करहिं अपछरा गान।
चले अवधपति अवधपुर मुदित बजाइ निसान॥339॥
The Demigods joyfully showered flowers from above, while celestial maidens sang melodious tunes. Amidst the resounding beats of kettledrums, the King of Ayodhya set off for his Kingdom with a heart full of joy.
देवता हर्षित होकर फूल बरसा रहे हैं और अप्सराएँ गान कर रही हैं। अवधपति दशरथजी नगाड़े बजाकर आनंदपूर्वक अयोध्यापुरी चले॥339॥
* नृप करि बिनय महाजन फेरे। सादर सकल मागने टेरे॥
भूषन बसन बाजि गज दीन्हे। प्रेम पोषि ठाढ़े सब कीन्हे॥1॥
The King gently urged all the prominent tradespeople to return to Janakpur, and then graciously invited all those who sought alms. With affection, he gifted them ornaments, clothes, horses, and elephants, fulfilling their needs and empowering them to become strong and self-reliant.
राजा दशरथजी ने विनती करके प्रतिष्ठित जनों को लौटाया और आदर के साथ सब मँगनों को बुलवाया। उनको गहने-कपड़े, घोड़े-हाथी दिए और प्रेम से पुष्ट करके सबको सम्पन्न अर्थात बलयुक्त कर दिया॥1॥
बार बार बिरिदावलि भाषी। फिरे सकल रामहि उर राखी॥
बहुरि बहुरि कोसलपति कहहीं। जनकु प्रेमबस फिरै न चहहीं॥2॥
After singing King Dashrath’s praises again and again, they all returned, carrying Lord Ram in their hearts. Dashrath ji, the King of Koshal, repeatedly urged Janak ji to head back home, but out of deep affection, Janak ji gently refused to leave.
वे सब बारंबार विरुदावली (कुलकीर्ति) बखानकर और श्री रामचन्द्रजी को हृदय में रखकर लौटे। कोसलाधीश दशरथजी बार-बार लौटने को कहते हैं, परन्तु जनकजी प्रेमवश लौटना नहीं चाहते॥2॥|
पुनि कह भूपत बचन सुहाए। फिरिअ महीस दूरि बड़ि आए॥
राउ बहोरि उतरि भए ठाढ़े। प्रेम प्रबाह बिलोचन बाढ़े॥3॥
Dashrath ji once again spoke gently, “O’ King, you’ve come a long way, please turn back now.” At last, he stepped down from his chariot and stood on the ground, his eyes brimming with tears of love.
दशरथजी ने फिर सुहावने वचन कहे- हे राजन्! बहुत दूर आ गए, अब लौटिए। फिर राजा दशरथजी रथ से उतरकर खड़े हो गए। उनके नेत्रों में प्रेम का प्रवाह बढ़ आया (प्रेमाश्रुओं की धारा बह चली)॥3॥
तब बिदेह बोले कर जोरी। बचन सनेह सुधाँ जनु बोरी॥
करौं कवन बिधि बिनय बनाई। महाराज मोहि दीन्हि बड़ाई॥4॥
Then King Videh, with folded hands, spoke words so tender they seemed dipped in nectar: “How can I possibly express my feelings or make a proper request to you? O’ Lord, you have bestowed upon me such immense honour.”
तब जनकजी हाथ जोड़कर मानो स्नेह रूपी अमृत में डुबोकर वचन बोले- मैं किस तरह बनाकर (किन शब्दों में) विनती करूँ। हे महाराज! आपने मुझे बड़ी बड़ाई दी है॥4॥
* कोसलपति समधी सजन सनमाने सब भाँति।
मिलनि परसपर बिनय अति प्रीति न हृदयँ समाति॥340॥
The King of Koshal, Dashrath ji, honoured his relative and in-law, Janak ji, in numerous heartfelt ways. Their embrace was filled with deep humility, and their love for each other overflowed beyond words.
अयोध्यानाथ दशरथजी ने अपने स्वजन समधी का सब प्रकार से सम्मान किया। उनके आपस के मिलने में अत्यन्त विनय थी और इतनी प्रीति थी जो हृदय में समाती न थी॥340॥
* मुनि मंडलिहि जनक सिरु नावा। आसिरबादु सबहि सन पावा॥
सादर पुनि भेंटे जामाता। रूप सील गुन निधि सब भ्राता॥1॥
Janak ji bowed before the assembled Sages and received blessings from each of them. He then warmly embraced his four Sons-in-law, each a treasure trove of beauty, humility, and noble virtues.
जनकजी ने मुनि मंडली को सिर नवाया और सभी से आशीर्वाद पाया। फिर आदर के साथ वे रूप, शील और गुणों के निधान सब भाइयों से, अपने दामादों से मिले,॥1॥
जोरि पंकरुह पानि सुहाए। बोले बचन प्रेम जनु जाए॥
राम करौं केहि भाँति प्रसंसा। मुनि महेस मन मानस हंसा॥2॥
With his graceful, lotus-like hands joined in reverence, Janak ji spoke to Shri Ram words steeped in love, “O’ Ram, how can I ever praise You? You are the divine swan who dwells in the lake-like hearts of Lord Shiv and the great Sages…
और सुंदर कमल के समान हाथों को जोड़कर ऐसे वचन बोले जो मानो प्रेम से ही जन्मे हों। हे रामजी! मैं किस प्रकार आपकी प्रशंसा करूँ! आप मुनियों और महादेवजी के मन रूपी मानसरोवर के हंस हैं॥2॥
करहिं जोग जोगी जेहि लागी। कोहु मोहु ममता मदु त्यागी॥
ब्यापकु ब्रह्मु अलखु अबिनासी। चिदानंदु निरगुन गुनरासी॥3॥
…You are the One for whom realized Saints perform penance, having renounced anger, delusion, attachment, and ego. You are all-pervading and beyond the grasp of the senses, unmanifest, immortal, the very embodiment of consciousness, knowledge, and bliss. Free from all material qualities, You are a boundless treasure of divine virtues…
योगी लोग जिनके लिए क्रोध, मोह, ममता और मद को त्यागकर योग साधन करते हैं, जो सर्वव्यापक, ब्रह्म, अव्यक्त, अविनाशी, चिदानंद, निर्गुण और गुणों की राशि हैं,॥3॥
मन समेत जेहि जान न बानी। तरकि न सकहिं सकल अनुमानी॥
महिमा निगमु नेति कहि कहई। जो तिहुँ काल एकरस रहई॥4॥
…You are the One who cannot be grasped by speech or mind, who can be envisioned through devotion but not comprehended through logic. The Vedas and Scriptures proclaim Your glories to be infinite, and You remain ever the same (unchanged across the past, present, and future)…
जिनको मन सहित वाणी नहीं जानती और सब जिनका अनुमान ही करते हैं, कोई तर्कना नहीं कर सकते, जिनकी महिमा को वेद ‘नेति’ कहकर वर्णन करता है और जो (सच्चिदानंद) तीनों कालों में एकरस (सर्वदा और सर्वथा निर्विकार) रहते हैं,॥4॥
* नयन बिषय मो कहुँ भयउ सो समस्त सुख मूल।
सबइ लाभु जग जीव कहँ भएँ ईसु अनुकूल॥341॥
…You are that very Lord, the source of all true happiness, who has now appeared before my eyes. When the Supreme Being bestows grace upon a living being, then everything in the world turns favourable for him…
वे ही समस्त सुखों के मूल (आप) मेरे नेत्रों के विषय हुए। ईश्वर के अनुकूल होने पर जगत में जीव को सब लाभ ही लाभ है॥341॥
* सबहि भाँति मोहि दीन्हि बड़ाई। निज जन जानि लीन्ह अपनाई॥
होहिं सहस दस सारद सेषा। करहिं कलप कोटिक भरि लेखा॥1॥
…You bestowed honour upon me in every possible way, and recognising me as Your devotee, You have accepted me. Even if ten thousand Goddess Saraswatis and countless Sheshnags were to speak continuously for millions of cosmic lifespans…
आपने मुझे सभी प्रकार से बड़ाई दी और अपना जन जानकर अपना लिया। यदि दस हजार सरस्वती और शेष हों और करोड़ों कल्पों तक गणना करते रहें॥1॥
मोर भाग्य राउर गुन गाथा। कहि न सिराहिं सुनहु रघुनाथा॥
मैं कछु कहउँ एक बल मोरें। तुम्ह रीझहु सनेह सुठि थोरें॥2॥
…they would still be unable to fully praise my good fortune or recount the endless tales of Your divine virtues, O’ Shri Ram. Whatever I speak now comes from the firm conviction that You are easily pleased by even the smallest offering of devotion…
तो भी हे रघुनाजी! सुनिए, मेरे सौभाग्य और आपके गुणों की कथा कहकर समाप्त नहीं की जा सकती। मैं जो कुछ कह रहा हूँ, वह अपने इस एक ही बल पर कि आप अत्यन्त थोड़े प्रेम से प्रसन्न हो जाते हैं॥2॥
बार बार मागउँ कर जोरें। मनु परिहरै चरन जनि भोरें॥
सुनि बर बचन प्रेम जनु पोषे। पूरनकाम रामु परितोषे॥3॥
…With folded hands, I humbly pray again and again that my heart may never, even by mistake, forget Your holy feet.” Hearing these tender, love-filled words, Lord Ram, the desireless One (complete in Himself) felt deeply gratified.
मैं बार-बार हाथ जोड़कर यह माँगता हूँ कि मेरा मन भूलकर भी आपके चरणों को न छोड़े। जनकजी के श्रेष्ठ वचनों को सुनकर, जो मानो प्रेम से पुष्ट किए हुए थे, पूर्ण काम श्री रामचन्द्रजी संतुष्ट हुए॥3॥
करि बर बिनय ससुर सनमाने। पितु कौसिक बसिष्ठ सम जाने॥
बिनती बहुरि भरत सन कीन्ही। मिलि सप्रेमु पुनि आसिष दीन्ही॥4॥
With great humility, Lord Ram honoured His father-in-law, revering him as He would His own father and revered Gurus, Kaushik ji and Vashishth ji. Janak ji then approached Bharat ji, offered respectful words, and bestowed his heartfelt blessings upon him.
उन्होंने सुंदर विनती करके पिता दशरथजी, गुरु विश्वामित्रजी और कुलगुरु वशिष्ठजी के समान जानकर ससुर जनकजी का सम्मान किया। फिर जनकजी ने भरतजी से विनती की और प्रेम के साथ मिलकर फिर उन्हें आशीर्वाद दिया॥4॥
* मिले लखन रिपुसूदनहि दीन्हि असीस महीस।
भए परसपर प्रेमबस फिरि फिरि नावहिं सीस॥342॥
Thereafter, King Janak met Lakshman ji and Ripusudan ji (Shatrughan ji) and blessed them both. Filled with mutual love and reverence, they bowed to each other repeatedly, their hearts brimming with affection.
फिर राजा ने लक्ष्मणजी और शत्रुघ्नजी से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वे परस्पर प्रेम के वश होकर बार-बार आपस में सिर नवाने लगे॥342॥
* बार बार करि बिनय बड़ाई। रघुपति चले संग सब भाई॥
जनक गहे कौसिक पद जाई। चरन रेनु सिर नयनन्ह लाई॥1॥
After repeatedly offering praises to Janak ji, Shri Ram departed on His journey along with His Brothers. Janak ji then approached Guru Kaushik (Vishwamitra ji), lovingly clasped his feet, and reverently applied the sacred dust from the Guru’s feet to his head and eyes.
जनकजी की बार-बार विनती और बड़ाई करके श्री रघुनाथजी सब भाइयों के साथ चले। जनकजी ने जाकर विश्वामित्रजी के चरण पकड़ लिए और उनके चरणों की रज को सिर और नेत्रों में लगाया॥1॥
सुनु मुनीस बर दरसन तोरें। अगमु न कछु प्रतीति मन मोरें॥
जो सुखु सुजसु लोकपति चहहीं। करत मनोरथ सकुचत अहहीं॥2॥
Janak ji said, “Listen, O’ Great Sage, nothing is beyond reach for one who is blessed with a glimpse of you, this firm faith resides in my heart. The joy and divine glory that even the Guardians of the Cosmic Realms long for, yet hesitate to voice,…
(उन्होंने कहा-) हे मुनीश्वर! सुनिए, आपके सुंदर दर्शन से कुछ भी दुर्लभ नहीं है, मेरे मन में ऐसा विश्वास है, जो सुख और सुयश लोकपाल चाहते हैं, परन्तु (असंभव समझकर) जिसका मनोरथ करते हुए सकुचाते हैं,॥2॥
सो सुखु सुजसु सुलभ मोहि स्वामी। सब सिधि तव दरसन अनुगामी॥
कीन्हि बिनय पुनि पुनि सिरु नाई। फिरे महीसु आसिषा पाई॥3॥
…that very joy and splendour has come to me effortlessly. O’ Master, it is because all attainments follow naturally from merely beholding you.” With deep humility, Janak ji bowed his head again and again in reverence, and returned after receiving the Guru’s blessings.
हे स्वामी! वही सुख और सुयश मुझे सुलभ हो गया, सारी सिद्धियाँ आपके दर्शनों की अनुगामिनी अर्थात पीछे-पीछे चलने वाली हैं। इस प्रकार बार-बार विनती की और सिर नवाकर तथा उनसे आशीर्वाद पाकर राजा जनक लौटे॥3॥
चली बरात निसान बजाई। मुदित छोट बड़ सब समुदाई॥
रामहि निरखि ग्राम नर नारी। पाइ नयन फलु होहिं सुखारी॥4॥
The marriage procession moved ahead to the sound of kettledrums, filling the air with joy. People of all ages and backgrounds rejoiced. Upon seeing Lord Ram, the villagers, both men and women, felt as if their eyes had attained their highest fulfilment.
डंका बजाकर बारात चली। छोटे-बड़े सभी समुदाय प्रसन्न हैं। (रास्ते के) गाँव के स्त्री-पुरुष श्री रामचन्द्रजी को देखकर नेत्रों का फल पाकर सुखी होते हैं॥4॥
* बीच बीच बर बास करि मग लोगन्ह सुख देत।
अवध समीप पुनीत दिन पहुँची आइ जनेत॥343॥
Taking many delightful pauses during the journey and bringing joy to people along the way, the marriage procession arrived near Ayodhya on an auspicious day.
बीच-बीच में सुंदर मुकाम करती हुई तथा मार्ग के लोगों को सुख देती हुई वह बारात पवित्र दिन में अयोध्यापुरी के समीप आ पहुँची॥343॥