Satyugi OM

Day 7 of Navah Parayan Reading program Day 7 / 9

Chaupai 3 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

संतन्ह के लच्छन रघुबीरा। कहहु नाथ भव भंजन भीरा॥
सुनु मुनि संतन्ह के गुन कहऊँ। जिन्ह ते मैं उन्ह कें बस रहऊँ॥3॥

English Meaning

…O’ Raghuveer, please describe the virtues of saintly people. Tell me, my Lord, O’ Remover of the fear of birth and death.” Shri Ram replied, “Listen, O’ Sage, I shall now reveal to you the qualities of Saints, virtues so profound that they hold me under their sway…

Hindi Meaning

भावार्थ : ऐ हे रघुवीर! हे भव-भय (जन्म-मरण के भय) का नाश करने वाले मेरे नाथ! अब कृपा कर संतों के लक्षण कहिए! (श्री रामजी ने कहा-) हे मुनि! सुनो, मैं संतों के गुणों को कहता हूँ, जिनके कारण मैं उनके वश में रहता हूँ॥3॥

Chaupai 4 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

षट बिकार जित अनघ अकामा। अचल अकिंचन सुचि सुखधामा॥
अमित बोध अनीह मितभोगी। सत्यसार कबि कोबिद जोगी॥4॥

English Meaning

…These Saints have conquered the six vices: lust, anger, greed, attachment, pride, and jealousy. They are sinless, free from worldly cravings, steadfast, without possessions, pure, a fountain of joy, supremely wise, content, eat a moderate diet, truthful, literary, scholarly, and ever united with God through yoga…

Hindi Meaning

भावार्थ : वे संत (काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर- इन) छह विकारों (दोषों) को जीते हुए, पापरहित, कामनारहित, निश्चल (स्थिरबुद्धि), अकिंचन (सर्वत्यागी), बाहर-भीतर से पवित्र, सुख के धाम, असीम ज्ञानवान्‌, इच्छारहित, मिताहारी, सत्यनिष्ठ, कवि, विद्वान, योगी,॥4॥

Chaupai 5 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

सावधान मानद मदहीना। धीर धर्म गति परम प्रबीना॥5॥

English Meaning

…They are attentive, respectful to others, humble, composed, and highly proficient in both the knowledge and practice of righteousness…

Hindi Meaning

भावार्थ : सावधान, दूसरों को मान देने वाले, अभिमानरहित, धैर्यवान, धर्म के ज्ञान और आचरण में अत्यंत निपुण,॥5॥

Doha 45 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

* गुनागार संसार दुख रहित बिगत संदेह।
तजि मम चरन सरोज प्रिय तिन्ह कहुँ देह न गेह॥45॥

English Meaning

…They are a treasure of virtues, beyond worldly sorrows and free from doubt. To them, nothing is dearer than my lotus feet, not even their own body or home…

Hindi Meaning

भावार्थ : गुणों के घर, संसार के दुःखों से रहित और संदेहों से सर्वथा छूटे हुए होते हैं। मेरे चरण कमलों को छोड़कर उनको न देह ही प्रिय होती है, न घर ही॥45॥

Chaupai 1 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

* निज गुन श्रवन सुनत सकुचाहीं। पर गुन सुनत अधिक हरषाहीं॥
सम सीतल नहिं त्यागहिं नीती। सरल सुभाउ सबहि सन प्रीति॥1॥

English Meaning

…When they hear their own praise, the saintly shy away, yet they delight in the praise of others. They remain even-minded, steadfast in righteousness, gentle in nature, and friendly toward all…

Hindi Meaning

भावार्थ : कानों से अपने गुण सुनने में सकुचाते हैं, दूसरों के गुण सुनने से विशेष हर्षित होते हैं। सम और शीतल हैं, न्याय का कभी त्याग नहीं करते। सरल स्वभाव होते हैं और सभी से प्रेम रखते हैं॥1॥

Chaupai 2 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

जप तप ब्रत दम संजम नेमा। गुरु गोबिंद बिप्र पद प्रेमा॥
श्रद्धा छमा मयत्री दाया। मुदिता मम पद प्रीति अमाया॥2॥

English Meaning

…Saints devote themselves to chanting, penance, fasting, self-control, and sacred vows. They revere the feet of their Guru, of Lord Govind (whether Lord Ram or Lord Krishna), and of the Brahmins. They are rich in faith, forgiveness, compassion, and friendliness toward all, ever cheerful in every circumstance, and steadfast in their sincere devotion to my feet…

Hindi Meaning

भावार्थ : वे जप, तप, व्रत, दम, संयम और नियम में रत रहते हैं और गुरु, गोविंद तथा ब्राह्मणों के चरणों में प्रेम रखते हैं। उनमें श्रद्धा, क्षमा, मैत्री, दया, मुदिता (प्रसन्नता) और मेरे चरणों में निष्कपट प्रेम होता है॥2॥

Chaupai 3 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

बिरति बिबेक बिनय बिग्याना। बोध जथारथ बेद पुराना॥
दंभ मान मद करहिं न काऊ। भूलि न देहिं कुमारग पाऊ॥3॥

English Meaning

…They embody dispassion, wisdom, humility, and knowledge of the divine, with deep understanding of the Vedas and Puranas. They never fall into hypocrisy, pride, or arrogance, nor do they tread the path of evil, even by mistake…

Hindi Meaning

भावार्थ : तथा वैराग्य, विवेक, विनय, विज्ञान (परमात्मा के तत्व का ज्ञान) और वेद-पुराण का यथार्थ ज्ञान रहता है। वे दम्भ, अभिमान और मद कभी नहीं करते और भूलकर भी कुमार्ग पर पैर नहीं रखते॥3॥

Chaupai 4 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

गावहिं सुनहिं सदा मम लीला। हेतु रहित परहित रत सीला॥
मुनि सुनु साधुन्ह के गुन जेते। कहि न सकहिं सादर श्रुति तेते॥4॥

English Meaning

…They ever listen to and sing of my exploits, and without desire for personal gain, they devote themselves wholly to the welfare of others. Hear, O’ Sage, the virtues of saintly souls are limitless, neither Saraswati, the Goddess of Speech, nor the Vedas themselves can fully describe them…

Hindi Meaning

भावार्थ : सदा मेरी लीलाओं को गाते-सुनते हैं और बिना ही कारण दूसरों के हित में लगे रहने वाले होते हैं। हे मुनि! सुनो, संतों के जितने गुण हैं, उनको सरस्वती और वेद भी नहीं कह सकते॥4॥

Chhand 1 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

छंद :
* कहि सक न सारद सेष नारद सुनत पद पंकज गहे।
अस दीनबंधु कृपाल अपने भगत गुन निज मुख कहे॥
सिरु नाइ बारहिं बार चरनन्हि ब्रह्मपुर नारद गए।
ते धन्य तुलसीदास आस बिहाइ जे हरि रँग रँए॥

English Meaning

…Neither Shesha, the thousand-mouthed King of Serpents, nor Saraswati, the Goddess of Speech, can recount all the virtues of saintly beings”, hearing these words of Lord Ram, Narad ji clasped His lotus feet. In this way, all-merciful Lord, the friend of the afflicted, describe with His own lips the glories of His devotees. Bowing again and again at the Lord’s feet, Narad ji departed for the abode of Lord Brahma. And Tulsidas ji declares: “Blessed indeed are they who forsake all worldly hopes and remain wholly absorbed in devotion to Lord Hari.”

Hindi Meaning

भावार्थ : ‘शेष और शारदा भी नहीं कह सकते’ यह सुनते ही नारदजी ने श्री रामजी के चरणकमल पकड़ लिए। दीनबंधु कृपालु प्रभु ने इस प्रकार अपने श्रीमुख से अपने भक्तों के गुण कहे। भगवान्‌ के चरणों में बार-बार सिर नवाकर नारदजी ब्रह्मलोक को चले गए। तुलसीदासजी कहते हैं कि वे पुरुष धन्य हैं, जो सब आशा छोड़कर केवल श्री हरि के रंग में रँग गए हैं।

Doha 46 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

* रावनारि जसु पावन गावहिं सुनहिं जे लोग।
राम भगति दृढ़ पावहिं बिनु बिराग जप जोग॥46 क॥

English Meaning

Those who listen to and sing the sacred glories of Ravan’s foe, Shri Ram, shall attain firm and unwavering devotion to Him, even without practising dispassion, chanting, or yoga.

Hindi Meaning

भावार्थ : जो लोग रावण के शत्रु श्री रामजी का पवित्र यश गावेंगे और सुनेंगे, वे वैराग्य, जप और योग के बिना ही श्री रामजी की दृढ़ भक्ति पावेंगे॥46 (क)॥

Doha 46 संतों के लक्षण और सत्संग भजन के लिए प्रेरणा – The virtues of saints and the bliss found in hearing the glories of Lord Ram

दीप सिखा सम जुबति तन मन जनि होसि पतंग।
भजहि राम तजि काम मद करहि सदा सतसंग॥46 ख॥

English Meaning

A young woman’s body is like the flame of a candle; O’ Heart, do not act as a moth and rush toward it. Renounce all worldly desires and false pride, and pray to Lord Ram, ever keeping the company of Saints.

Hindi Meaning

भावार्थ : युवती स्त्रियों का शरीर दीपक की लौ के समान है, हे मन! तू उसका पतिंगा न बन। काम और मद को छोड़कर श्री रामचंद्रजी का भजन कर और सदा सत्संग कर॥46 (ख)॥

Shlok 1 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* कुन्देन्दीवरसुन्दरावतिबलौ विज्ञानधामावुभौ
शोभाढ्यौ वरधन्विनौ श्रुतिनुतौ गोविप्रवृन्दप्रियौ।
मायामानुषरूपिणौ रघुवरौ सद्धर्मवर्मौ हितौ
सीतान्वेषणतत्परौ पथिगतौ भक्तिप्रदौ तौ हि नः ॥1॥

English Meaning

Charming as the white jasmine (Shri Lakshman) and the blue lotus (Shri Ram), mighty in strength, repositories of divine wisdom, radiant with grace, peerless as archers, glorified in the Vedas, and ever affectionate to cows and Brahmins, they descended in human form by their own divine illusionary energy (Maya) into the noble Raghu lineage, like a shield of armour guarding the supreme path of righteousness. Compassionate to all, wandering on foot in search of Sita ji, may Shri Ram and Shri Lakshman shower upon us the eternal gift of devotion.

Hindi Meaning

भावार्थ : कुन्दपुष्प और नीलकमल के समान सुंदर गौर एवं श्यामवर्ण, अत्यंत बलवान्‌, विज्ञान के धाम, शोभा संपन्न, श्रेष्ठ धनुर्धर, वेदों के द्वारा वन्दित, गौ एवं ब्राह्मणों के समूह के प्रिय (अथवा प्रेमी), माया से मनुष्य रूप धारण किए हुए, श्रेष्ठ धर्म के लिए कवचस्वरूप, सबके हितकारी, श्री सीताजी की खोज में लगे हुए, पथिक रूप रघुकुल के श्रेष्ठ श्री रामजी और श्री लक्ष्मणजी दोनों भाई निश्चय ही हमें भक्तिप्रद हों ॥1॥

Shlok 2 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* ब्रह्माम्भोधिसमुद्भवं कलिमलप्रध्वंसनं चाव्ययं
श्रीमच्छम्भुमुखेन्दुसुन्दरवरे संशोभितं सर्वदा।
संसारामयभेषजं सुखकरं श्रीजानकीजीवनं
धन्यास्ते कृतिनः पिबन्ति सततं श्रीरामनामामृतम्‌॥2॥

English Meaning

Blessed are those pious souls who continuously drink the nectar of Lord Ram’s name, churned out of the ocean of the Vedas. The divine name of Shri Ram completely destroys the sins of Kaliyug and remains eternal, shining ever brightly in the most beautiful Moon-like mouth of the glorious Lord Shambhu (Shiv ji). It serves as a medicine to put an end to transmigration, is a source of bliss, and is the very life of King Janak’s daughter, Sita ji.

Hindi Meaning

भावार्थ : वे सुकृती (पुण्यात्मा पुरुष) धन्य हैं जो वेद रूपी समुद्र (के मथने) से उत्पन्न हुए कलियुग के मल को सर्वथा नष्ट कर देने वाले, अविनाशी, भगवान श्री शंभु के सुंदर एवं श्रेष्ठ मुख रूपी चंद्रमा में सदा शोभायमान, जन्म-मरण रूपी रोग के औषध, सबको सुख देने वाले और श्री जानकीजी के जीवनस्वरूप श्री राम नाम रूपी अमृत का निरंतर पान करते रहते हैं॥2॥

Soratha 0 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खान अघ हानि कर।
जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥

English Meaning

Why not reside and undertake devotion in Kashi, the abode of Lord Shambhu and Goddess Bhawani, the birthplace of liberation (final beatitude), the mine of spiritual wisdom and the destroyer of sins?

Hindi Meaning

भावार्थ : जहाँ श्री शिव-पार्वती बसते हैं, उस काशी को मुक्ति की जन्मभूमि, ज्ञान की खान और पापों का नाश करने वाली जानकर उसका सेवन क्यों न किया जाए?

Soratha 0 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* जरत सकल सुर बृंद बिषम गरल जेहिं पान किय।
तेहि न भजसि मन मंद को कृपाल संकर सरिस॥

English Meaning

O’ Foolish mind, why do you not worship Lord Shiv, who drank the deadly poison churned from the ocean of milk, the very presence of which was burning all the hosts of Demigods? Who else could be as compassionate as Lord Shankar?

Hindi Meaning

भावार्थ : जिस भीषण हलाहल विष से सब देवतागण जल रहे थे उसको जिन्होंने स्वयं पान कर लिया, रे मन्द मन! तू उन शंकरजी को क्यों नहीं भजता? उनके समान कृपालु (और) कौन है?

Chaupai 1 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* आगें चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक पर्बत निअराया॥
तहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सींवा॥1॥

English Meaning

Moving on from the sacred Pampa Lake, Shri Ram reached the region of Rishimukh Mountain, where the Monkey King Sugriv dwelt with his Ministers. As he beheld Shri Ram and Lakshman ji, the very embodiments of boundless strength,…

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रघुनाथजी फिर आगे चले। ऋष्यमूक पर्वत निकट आ गया। वहाँ (ऋष्यमूक पर्वत पर) मंत्रियों सहित सुग्रीव रहते थे। अतुलनीय बल की सीमा श्री रामचंद्रजी और लक्ष्मणजी को आते देखकर-॥1॥

Chaupai 2 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

अति सभीत कह सुनु हनुमाना। पुरुष जुगल बल रूप निधाना॥
धरि बटु रूप देखु तैं जाई। कहेसु जानि जियँ सयन बुझाई॥2॥

English Meaning

…he got extremely frightened and said to Hanuman ji, “These two men are a mine of beauty and strength. Disguise yourself as a Brahmin student, go and observe them, comprehend their intentions within your mind, and convey it to me through signs…

Hindi Meaning

भावार्थ : सुग्रीव अत्यंत भयभीत होकर बोले- हे हनुमान्‌! सुनो, ये दोनों पुरुष बल और रूप के निधान हैं। तुम ब्रह्मचारी का रूप धारण करके जाकर देखो। अपने हृदय में उनकी यथार्थ बात जानकर मुझे इशारे से समझाकर कह देना॥2॥

Chaupai 3 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* पठए बालि होहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला॥
बिप्र रूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पूछत अस भयऊ॥3॥

English Meaning

…If they have been sent by the malicious Bali, I shall at once abandon this mountain and flee.” Hanuman ji then went forth in the guise of a Brahmin, and after bowing his head in reverence, he inquired…

Hindi Meaning

भावार्थ : यदि वे मन के मलिन बालि के भेजे हुए हों तो मैं तुरंत ही इस पर्वत को छोड़कर भाग जाऊँ (यह सुनकर) हनुमान्‌जी ब्राह्मण का रूप धरकर वहाँ गए और मस्तक नवाकर इस प्रकार पूछने लगे-॥3॥

Chaupai 4 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* को तुम्ह स्यामल गौर सरीरा। छत्री रूप फिरहु बन बीरा ॥
कठिन भूमि कोमल पद गामी। कवन हेतु बिचरहु बन स्वामी॥4॥

English Meaning

…”Who are You, O’ Valiant ones, one adorned with a blue-hued complexion and the other fair, wandering through the forest like mighty warriors? O’ Master, what brings You to tread this rugged path with such tender feet?…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे वीर! साँवले और गोरे शरीर वाले आप कौन हैं, जो क्षत्रिय के रूप में वन में फिर रहे हैं? हे स्वामी! कठोर भूमि पर कोमल चरणों से चलने वाले आप किस कारण वन में विचर रहे हैं?॥4॥

Chaupai 5 चतुर्थ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* मृदुल मनोहर सुंदर गाता। सहत दुसह बन आतप बाता ॥
की तुम्ह तीनि देव महँ कोऊ। नर नारायन की तुम्ह दोऊ॥5॥

English Meaning

…Your limbs are tender, graceful, and pleasing to behold. How is it that You have exposed Yourself to the harsh rays of the scorching Sun and the fierce winds of the forest? Are You one of the Trinity (Lord Brahma, Lord Vishnu, or Lord Shiv) or perhaps the illustrious twin Sages, Nar and Narayan?…

Hindi Meaning

भावार्थ : मन को हरण करने वाले आपके सुंदर, कोमल अंग हैं और आप वन के दुःसह धूप और वायु को सह रहे हैं क्या आप ब्रह्मा, विष्णु, महेश- इन तीन देवताओं में से कोई हैं या आप दोनों नर और नारायण हैं॥5॥

Doha 1 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

* जग कारन तारन भव भंजन धरनी भार।
की तुम्ह अखिल भुवन पति लीन्ह मनुज अवतार॥1॥

English Meaning

…Or are You the very cause of creation itself, the One who aids beings in crossing the ocean of worldly existence, who relieves the Earth of its burdens, the sovereign Lord of the entire Cosmos, now incarnated in human form?”

Hindi Meaning

भावार्थ : अथवा आप जगत्‌ के मूल कारण और संपूर्ण लोकों के स्वामी स्वयं भगवान्‌ हैं, जिन्होंने लोगों को भवसागर से पार उतारने तथा पृथ्वी का भार नष्ट करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया है?॥1॥

Chaupai 1 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

कोसलेस दसरथ के जाए, हम पितु बचन मानि बन आए॥
नाम राम लछिमन दौउ भाई, संग नारि सुकुमारि सुहाई॥1॥

English Meaning

Shri Ram replied, “We are the Sons of King Dashrath of the Koshal Kingdom. In obedience to our father’s command, we came to dwell in the forest. Our names are Ram and Lakshman, and we are Brothers. A graceful and tender lady was with us…

Hindi Meaning

भावार्थ : (श्री रामचंद्रजी ने कहा)- हम कोसलराज दशरथजी के पुत्र हैं और पिता का वचन मानकर वन आए हैं। हमारे राम-लक्ष्मण नाम हैं, हम दोनों भाई हैं। हमारे साथ सुंदर सुकुमारी स्त्री थी॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

इहाँ हरी निसिचर बैदेही। बिप्र फिरहिं हम खोजत तेही॥
आपन चरित कहा हम गाई। कहहु बिप्र निज कथा बुझाई॥2॥

English Meaning

…but here in the forest, a demon has abducted Videhi, the daughter of King Janak. We are now searching for Her, O’ Brahmin. We have shared our story; kindly tell us about yourself.”

Hindi Meaning

भावार्थ : यहाँ (वन में) राक्षस ने (मेरी पत्नी) जानकी को हर लिया। हे ब्राह्मण! हम उसे ही खोजते फिरते हैं। हमने तो अपना चरित्र कह सुनाया। अब हे ब्राह्मण! अपनी कथा समझाकर कहिए ॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

प्रभु पहिचानि परेउ गहि चरना। सो सुख उमा जाइ नहिं बरना॥
पुलकित तन मुख आव न बचना। देखत रुचिर बेष कै रचना॥3॥

English Meaning

Hanuman ji at once recognized the Lord and fell at Shri Ram’s feet. Lord Shiv said to Goddess Uma, “The bliss Hanuman ji experienced cannot be described in words.” Overwhelmed with devotion, Hanuman ji’s body quivered with emotion, his voice faltered, and he remained speechless, gazing intently upon the radiant form of the Lord.

Hindi Meaning

भावार्थ : प्रभु को पहचानकर हनुमान्‌जी उनके चरण पकड़कर पृथ्वी पर गिर पड़े (उन्होंने साष्टांग दंडवत्‌ प्रणाम किया)। (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! वह सुख वर्णन नहीं किया जा सकता। शरीर पुलकित है, मुख से वचन नहीं निकलता। वे प्रभु के सुंदर वेष की रचना देख रहे हैं!॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

पुनि धीरजु धरि अस्तुति कीन्ही। हरष हृदयँ निज नाथहि चीन्ही॥
मोर न्याउ मैं पूछा साईं। तुम्ह पूछहु कस नर की नाईं॥4॥

English Meaning

Then, regaining his composure, Hanuman ji began to praise Lord Ram, his heart overflowing with joy at having recognized his Master. He said, “It is understandable that I questioned You, but O’ Lord, how is it that You addressed me with a question, as though You were an ordinary human?…

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर धीरज धर कर स्तुति की। अपने नाथ को पहचान लेने से हृदय में हर्ष हो रहा है। (फिर हनुमान्‌जी ने कहा-) हे स्वामी! मैंने जो पूछा वह मेरा पूछना तो न्याय था, (वर्षों के बाद आपको देखा, वह भी तपस्वी के वेष में और मेरी वानरी बुद्धि इससे मैं तो आपको पहचान न सका और अपनी परिस्थिति के अनुसार मैंने आपसे पूछा), परंतु आप मनुष्य की तरह कैसे पूछ रहे हैं?॥4॥

Chaupai 5 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

तव माया बस फिरउँ भुलाना। ता ते मैं नहिं प्रभु पहिचाना॥5॥

English Meaning

…Swayed by the spell of Your divine Maya (illusory energy), I have wandered in forgetfulness, and thus, O’ Lord, I failed to recognise You…

Hindi Meaning

भावार्थ : मैं तो आपकी माया के वश भूला फिरता हूँ इसी से मैंने अपने स्वामी (आप) को नहीं पहचाना॥5॥

Doha 2 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

*एकु मैं मंद मोहबस कुटिल हृदय अग्यान।
पुनि प्रभु मोहि बिसारेउ दीनबंधु भगवान॥2॥

English Meaning

…In the first place, I am dull-witted, deluded, cunning at heart, and ignorant. Yet, O’ Master, friend of the humble and the helpless, it seems You too have forgotten me, my Lord!…

Hindi Meaning

भावार्थ : एक तो मैं यों ही मंद हूँ, दूसरे मोह के वश में हूँ, तीसरे हृदय का कुटिल और अज्ञान हूँ, फिर हे दीनबंधु भगवान्‌! प्रभु (आप) ने भी मुझे भुला दिया!॥2॥

Chaupai 1 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

* जदपि नाथ बहु अवगुन मोरें। सेवक प्रभुहि परै जनि भोरें॥
नाथ जीव तव मायाँ मोहा। सो निस्तरइ तुम्हारेहिं छोहा॥1॥

English Meaning

…Although, O’ Lord, I may possess countless faults, a servant should never be forgotten by his Master, even by mistake. O’ Master, every living being is deluded by Your illusory power, and only through Your grace can one be freed from it…

Hindi Meaning

भावार्थ : एहे नाथ! यद्यपि मुझ में बहुत से अवगुण हैं, तथापि सेवक स्वामी की विस्मृति में न पड़े (आप उसे न भूल जाएँ)। हे नाथ! जीव आपकी माया से मोहित है। वह आप ही की कृपा से निस्तार पा सकता है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

ता पर मैं रघुबीर ई। जानउँ नहिं कछु भजन उपाई॥
सेवक सुत पति मातु भरोसें। रहइ असोच बनइ प्रभु पोसें॥2॥

English Meaning

…Moreover, I swear by You, O’ Shri Raghuveer, I know nothing of the ways of worship nor any other means to praise You. Just as a servant depends upon his master, and a child upon his mother, remaining carefree under their protection, so too must the master care for his servant.”

Hindi Meaning

भावार्थ : उस पर हे रघुवीर! मैं आपकी दुहाई (शपथ) करके कहता हूँ कि मैं भजन-साधन कुछ नहीं जानता। सेवक स्वामी के और पुत्र माता के भरोसे निश्चिंत रहता है। प्रभु को सेवक का पालन-पोषण करते ही बनता है (करना ही पड़ता है)॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

अस कहि परेउ चरन अकुलाई। निज तनु प्रगटि प्रीति उर छाई॥
तब रघुपति उठाई उर लावा। निज लोचन जल सींचि जुड़ावा॥3॥

English Meaning

Uttering these words, Hanuman ji fell at the Lord’s feet, overcome with emotion. Revealing his true form as a monkey, his heart overflowed with love. Then Shri Raghupati lifted him up and embraced him, and the tears streaming from the Lord’s eyes bathed Hanuman ji in tender comfort.

Hindi Meaning

भावार्थ : ऐसा कहकर हनुमान्‌जी अकुलाकर प्रभु के चरणों पर गिर पड़े, उन्होंने अपना असली शरीर प्रकट कर दिया। उनके हृदय में प्रेम छा गया। तब श्री रघुनाथजी ने उन्हें उठाकर हृदय से लगा लिया और अपने नेत्रों के जल से सींचकर शीतल किया॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

सुनु कपि जियँ मानसि जनि ऊना। तैं मम प्रिय लछिमन ते दूना॥
समदरसी मोहि कह सब कोऊ। सेवक प्रिय अनन्य गति सोऊ॥4॥

English Meaning

Then Shri Ram said, “Listen, O’ Hanuman, let there be no remorse in your heart. You are twice as dear to Me as Lakshman himself. People say that I am equal to all, but my heart delights especially in my devotees, for apart from me they have no one else to turn to…

Hindi Meaning

भावार्थ : (फिर कहा-) हे कपि! सुनो, मन में ग्लानि मत मानना (मन छोटा न करना)। तुम मुझे लक्ष्मण से भी दूने प्रिय हो। सब कोई मुझे समदर्शी कहते हैं (मेरे लिए न कोई प्रिय है न अप्रिय) पर मुझको सेवक प्रिय है, क्योंकि वह अनन्यगति होता है (मुझे छोड़कर उसको कोई दूसरा सहारा नहीं होता)॥4॥

Doha 3 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

* सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमंत।
मैं सेवक सचराचर रूप स्वामि भगवंत॥3॥

English Meaning

…And, O’ Hanuman, my true devotee is that person who remains firm in the conviction that he is the servant, and that this entire creation, both animate and inanimate, in the form of the Lord, is his Master.”

Hindi Meaning

भावार्थ : और हे हनुमान्‌! अनन्य वही है जिसकी ऐसी बुद्धि कभी नहीं टलती कि मैं सेवक हूँ और यह चराचर (जड़-चेतन) जगत्‌ मेरे स्वामी भगवान्‌ का रूप है॥3॥

Chaupai 1 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

* देखि पवनसुत पति अनुकूला। हृदयँ हरष बीती सब सूला॥
नाथ सैल पर कपिपति रहई। सो सुग्रीव दास तव अहई॥1॥

English Meaning

Upon seeing his Master pleased with him, Hanuman ji, the son of the Wind God, felt immense joy in his heart, and all his sorrows disappeared. He said, “O’ Lord, the King of the Monkeys dwells atop this mountain; his name is Sugriv, and he too is Your devoted servant…

Hindi Meaning

भावार्थ : स्वामी को अनुकूल (प्रसन्न) देखकर पवन कुमार हनुमान्‌जी के हृदय में हर्ष छा गया और उनके सब दुःख जाते रहे। (उन्होंने कहा-) हे नाथ! इस पर्वत पर वानरराज सुग्रीव रहते हैं, वह आपका दास है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

तेहि सन नाथ मयत्री कीजे। दीन जानि तेहि अभय करीजे॥
सो सीता कर खोज कराइहि। जहँ तहँ मरकट कोटि पठाइहि॥2॥

English Meaning

…O’ Lord, befriend him; see his suffering and free him from every fear. He will aid in the search for Sita ji, dispatching countless monkeys in all directions.

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! उससे मित्रता कीजिए और उसे दीन जानकर निर्भय कर दीजिए। वह सीताजी की खोज करवाएगा और जहाँ-तहाँ करोड़ों वानरों को भेजेगा॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

एहि बिधि सकल कथा समुझाई। लिए दुऔ जन पीठि चढ़ाई॥
जब सुग्रीवँ राम कहुँ देखा। अतिसय जन्म धन्य करि लेखा॥3॥

English Meaning

In this way, after narrating Sugriv’s entire story, Hanuman ji lifted both Brothers onto his back and soared away to where Sugriv was. The moment Sugriv beheld Shri Ram, he considered his own birth truly blessed.

Hindi Meaning

भावार्थ : इस प्रकार सब बातें समझाकर हनुमान्‌जी ने (श्री राम-लक्ष्मण) दोनों जनों को पीठ पर चढ़ा लिया। जब सुग्रीव ने श्री रामचंद्रजी को देखा तो अपने जन्म को अत्यंत धन्य समझा॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी से हनुमानजी का मिलना और श्री राम-सुग्रीव की मित्रता – The meeting between Lord Ram and Hanuman, leading to the formation of an alliance between Lord Ram and Sugriv

सादर मिलेउ नाइ पद माथा। भेंटेउ अनुज सहित रघुनाथा॥
कपि कर मन बिचार एहि रीती। करिहहिं बिधि मो सन ए प्रीती॥4॥

English Meaning

Sugriv humbly approached Shri Ram, bowing his head at the Lord’s feet, and in return Shri Ram and Lakshman ji embraced him warmly. Within his heart Sugriv wondered, “O’ Lord, will these noble ones truly befriend me?”

Hindi Meaning

भावार्थ : सुग्रीव चरणों में मस्तक नवाकर आदर सहित मिले। श्री रघुनाथजी भी छोटे भाई सहित उनसे गले लगकर मिले। सुग्रीव मन में इस प्रकार सोच रहे हैं कि हे विधाता! क्या ये मुझसे प्रीति करेंगे?॥4॥

Doha 4 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

* तब हनुमंत उभय दिसि की सब कथा सुनाइ।
पावक साखी देइ करि जोरी प्रीति दृढ़ाइ॥4॥

English Meaning

Hanuman ji narrated the stories from both sides to each other. With a sacred fire installed as a witness, Hanuman ji played a crucial role in forging a bond of friendship between Shri Ram and Sugriv.

Hindi Meaning

भावार्थ : तब हनुमान्‌जी ने दोनों ओर की सब कथा सुनाकर अग्नि को साक्षी देकर परस्पर दृढ़ करके प्रीति जोड़ दी (अर्थात्‌ अग्नि की साक्षी देकर प्रतिज्ञापूर्वक उनकी मैत्री करवा दी)॥4॥

Chaupai 1 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

* कीन्हि प्रीति कछु बीच न राखा। लछिमन राम चरित्‌ सब भाषा॥
कह सुग्रीव नयन भरि बारी। मिलिहि नाथ मिथिलेसकुमारी॥1॥

English Meaning

Both parties forged a strong bond of love and transparency, concealing nothing from each other. Lakshman ji shared the entire past history of Shri Ram. With tears welling up in his eyes, Sugriv expressed, “O’ Lord (Shri Ram), Sita ji will undoubtedly be found…

Hindi Meaning

भावार्थ : दोनों ने (हृदय से) प्रीति की, कुछ भी अंतर नहीं रखा। तब लक्ष्मणजी ने श्री रामचंद्रजी का सारा इतिहास कहा। सुग्रीव ने नेत्रों में जल भरकर कहा- हे नाथ! मिथिलेशकुमारी जानकीजी मिल जाएँगी॥1॥

Chaupai 2 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

मंत्रिन्ह सहित इहाँ एक बारा। बैठ रहेउँ मैं करत बिचारा॥
गगन पंथ देखी मैं जाता। परबस परी बहुत बिलपाता॥2॥

English Meaning

…Once, while I was sitting here, engaged in a discussion with my ministers, I observed Sita ji being carried through the aerial route under the control of an adversary. She was crying bitterly…

Hindi Meaning

भावार्थ : मैं एक बार यहाँ मंत्रियों के साथ बैठा हुआ कुछ विचार कर रहा था। तब मैंने पराए (शत्रु) के वश में पड़ी बहुत विलाप करती हुई सीताजी को आकाश मार्ग से जाते देखा था॥2॥

Chaupai 3 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

राम राम हा राम पुकारी। हमहि देखि दीन्हेउ पट डारी॥
मागा राम तुरत तेहिं दीन्हा। पट उर लाइ सोच अति कीन्हा॥3॥

English Meaning

… and calling out, “Ram, Ram, O’ Ram.” Upon seeing us, she dropped down some piece of Her clothing.” Upon being asked, Sugriv promptly brought it, and Shri Ram held it to His chest, feeling deeply distressed.

Hindi Meaning

भावार्थ : हमें देखकर उन्होंने ‘राम! राम! हा राम!’ पुकारकर वस्त्र गिरा दिया था। श्री रामजी ने उसे माँगा, तब सुग्रीव ने तुरंत ही दे दिया। वस्त्र को हृदय से लगाकर रामचंद्रजी ने बहुत ही सोच किया॥3॥

Chaupai 4 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

कह सुग्रीव सुनहु रघुबीरा। तजहु सोच मन आनहु धीरा॥
सब प्रकार करिहउँ सेवकाई। जेहि बिधि मिलिहि जानकी आई॥4॥

English Meaning

Sugriv said, “Listen, O’ Raghuveer, let go of Your sorrow and maintain Your composure. I will serve You in every possible way, ensuring that Janaki ji comes and is united with You.”

Hindi Meaning

भावार्थ : सुग्रीव ने कहा- हे रघुवीर! सुनिए। सोच छोड़ दीजिए और मन में धीरज लाइए। मैं सब प्रकार से आपकी सेवा करूँगा, जिस उपाय से जानकीजी आकर आपको मिलें॥4॥

Doha 5 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

* सखा बचन सुनि हरषे कृपासिंधु बलसींव।
कारन कवन बसहु बन मोहि कहहु सुग्रीव॥5॥

English Meaning

Upon hearing the words of His friend Sugriv, Shri Ram the ocean of mercy and embodiment of strength, was filled with joy and inquired, “Tell me, Sugriv, the reason for which you dwell in the forest?”

Hindi Meaning

भावार्थ : कृपा के समुद्र और बल की सीमा श्री रामजी सखा सुग्रीव के वचन सुनकर हर्षित हुए। (और बोले-) हे सुग्रीव! मुझे बताओ, तुम वन में किस कारण रहते हो?॥5॥

Chaupai 1 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

* नाथ बालि अरु मैं द्वौ भाइ। प्रीति रही कछु बरनि न जाई॥
मयसुत मायावी तेहि नाऊँ। आवा सो प्रभु हमरें गाऊँ॥1॥

English Meaning

Sugriv responded, “O’ Lord, Bali and I are two brothers. The love that existed between us was beyond description. O’ Lord, one time Maya demon’s son named Mayavi, came to our place (Kishkindha)…

Hindi Meaning

भावार्थ : (सुग्रीव ने कहा-) हे नाथ! बालि और मैं दो भाई हैं, हम दोनों में ऐसी प्रीति थी कि वर्णन नहीं की जा सकती। हे प्रभो! मय दानव का एक पुत्र था, उसका नाम मायावी था। एक बार वह हमारे गाँव में आया॥1॥

Chaupai 2 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

अर्ध राति पुर द्वार पुकारा। बाली रिपु बल सहै न पारा॥
धावा बालि देखि सो भागा। मैं पुनि गयउँ बंधु सँग लागा॥2॥

English Meaning

…In the middle of the night, he arrived at the city gates and challenged us to a fight. Bali couldn’t ignore the challenge and pursued him. Witnessing Bali charging, Mayavi took flight, while I also accompanied my brother…

Hindi Meaning

भावार्थ : उसने आधी रात को नगर के फाटक पर आकर पुकारा (ललकारा)। बालि शत्रु के बल (ललकार) को सह नहीं सका। वह दौड़ा, उसे देखकर मायावी भागा। मैं भी भाई के संग लगा चला गया॥2॥

Chaupai 3 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

गिरिबर गुहाँ पैठ सो जाई। तब बालीं मोहि कहा बुझाई॥
परिखेसु मोहि एक पखवारा। नहिं आवौं तब जानेसु मारा॥3॥

English Meaning

…Mayavi ran and entered a cave in a large mountain. Bali then instructed me, “Wait for me outside the cave for fifteen days, and if I do not come out, then consider me to be dead.”

Hindi Meaning

भावार्थ : वह मायावी एक पर्वत की गुफा में जा घुसा। तब बालि ने मुझे समझाकर कहा- तुम एक पखवाड़े (पंद्रह दिन) तक मेरी बाट देखना। यदि मैं उतने दिनों में न आऊँ तो जान लेना कि मैं मारा गया॥3॥

Chaupai 4 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

मास दिवस तहँ रहेउँ खरारी। निसरी रुधिर धार तहँ भारी॥
बालि हतेसि मोहि मारिहि आई। सिला देइ तहँ चलेउँ पराई॥4॥

English Meaning

…O’ Slayer of the Khar demon, I waited there for one full month. I witnessed a stream of blood flowing out of the cave. Fearing that after killing Bali, the demon Mayavi would come for me, I blocked the cave’s entrance with a large rock and fled…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे खरारि! मैं वहाँ महीने भर तक रहा। वहाँ (उस गुफा में से) रक्त की बड़ी भारी धारा निकली। तब (मैंने समझा कि) उसने बालि को मार डाला, अब आकर मुझे मारेगा, इसलिए मैं वहाँ (गुफा के द्वार पर) एक शिला लगाकर भाग आया॥4॥

Chaupai 5 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

मंत्रिन्ह पुर देखा बिनु साईं। दीन्हेउ मोहि राज बरिआईं॥
बाली ताहि मारि गृह आवा। देखि मोहि जियँ भेद बढ़ावा॥5॥

English Meaning

…Upon witnessing the Kingdom devoid of a ruler, the ministers compelled me to assume the throne. After killing the demon Mayavi, Bali returned home. Upon seeing me, he harboured animosity, believing that I had intentionally blocked the cave entrance with a rock, aiming for Bali to perish so that I could become the king…

Hindi Meaning

भावार्थ : मंत्रियों ने नगर को बिना स्वामी (राजा) का देखा, तो मुझको जबर्दस्ती राज्य दे दिया। बालि उसे मारकर घर आ गया। मुझे (राजसिंहासन पर) देखकर उसने जी में भेद बढ़ाया (बहुत ही विरोध माना)। (उसने समझा कि यह राज्य के लोभ से ही गुफा के द्वार पर शिला दे आया था, जिससे मैं बाहर न निकल सकूँ और यहाँ आकर राजा बन बैठा)॥5॥

Chaupai 6 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

रिपु सम मोहि मारेसि अति भारी। हरि लीन्हसि सर्बसु अरु नारी॥
ताकें भय रघुबीर कृपाला सकल भुवन मैं फिरेउँ बिहाला॥6॥

English Meaning

…He then subjected me to extensive beatings, treating me as if I was an enemy. He seized everything from me, including my wife. Fearing him, O’ Merciful Raghuveer, I wandered across the realms of the cosmos in distress…

Hindi Meaning

भावार्थ : उसने मुझे शत्रु के समान बहुत अधिक मारा और मेरा सर्वस्व तथा मेरी स्त्री को भी छीन लिया। हे कृपालु रघुवीर! मैं उसके भय से समस्त लोकों में बेहाल होकर फिरता रहा॥6॥

Chaupai 7 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

इहाँ साप बस आवत नाहीं। तदपि सभीत रहउँ मन माहीं॥
सुन सेवक दुःख दीनदयाला फरकि उठीं द्वै भुजा बिसाला॥7॥

English Meaning

… Here on Rishimukh mountain, he cannot come due to a curse. Nevertheless, I continue to live with fear in my heart.” Upon hearing the sorrow of His servant, the mighty arms of the all-merciful Lord throbbed with rage.

Hindi Meaning

भावार्थ : वह शाप के कारण यहाँ नहीं आता, तो भी मैं मन में भयभीत रहता हूँ। सेवक का दुःख सुनकर दीनों पर दया करने वाले श्री रघुनाथजी की दोनों विशाल भुजाएँ फड़क उठीं॥7॥

Doha 6 सुग्रीव का दुःख सुनाना, बालि वध की प्रतिज्ञा – Sugriv apprises Lord Ram of his woes, and in response, Lord Ram vows to kill Bali

* सुनु सुग्रीव मारिहउँ बालिहि एकहिं बान।
ब्रह्म रुद्र सरनागत गएँ न उबरिहिं प्रान॥6॥

English Meaning

Shri Ram replied, “Listen, Sugriv, I will kill Bali with a just single arrow. His life cannot be spared, even if he seeks refuge with Lord Brahma or Rudra (Lord Shiv).

Hindi Meaning

भावार्थ : (उन्होंने कहा-) हे सुग्रीव! सुनो, मैं एक ही बाण से बालि को मार डालूँगा। ब्रह्मा और रुद्र की शरण में जाने पर भी उसके प्राण न बचेंगे॥6॥