Day 7 of Navah Parayan Reading program Day 7 / 9
* जानतहूँ अस स्वामि बिसारी। फिरहिं ते काहे न होहिं दुखारी॥
एहि बिधि कहत राम गुन ग्रामा। पावा अनिर्बाच्य बिश्रामा॥1॥
…Those who chase after worldly desires, forgetting such a gracious Master as Lord Ram, it is no surprise they remain bound to sorrow.” As Hanuman ji spoke of Shri Ram’s countless virtues, he was overwhelmed with divine bliss beyond description.
भावार्थ : जो जानते हुए भी ऐसे स्वामी (श्री रघुनाथजी) को भुलाकर (विषयों के पीछे) भटकते फिरते हैं, वे दुःखी क्यों न हों? इस प्रकार श्री रामजी के गुण समूहों को कहते हुए उन्होंने अनिर्वचनीय (परम) शांति प्राप्त की॥1॥
पुनि सब कथा बिभीषन कही। जेहि बिधि जनकसुता तहँ रही॥
तब हनुमंत कहा सुनु भ्राता। देखी चहउँ जानकी माता॥2॥
Vibhishan then explained to him the way to reach Sita ji. Taking his leave, the Son of the Wind God, Hanuman ji, once again assumed a tiny form and proceeded to the Ashok Vatika, where Sita ji was dwelling.
भावार्थ : फिर विभीषणजी ने, श्री जानकीजी जिस प्रकार वहाँ (लंका में) रहती थीं, वह सब कथा कही। तब हनुमान्जी ने कहा- हे भाई सुनो, मैं जानकी माता को देखता चाहता हूँ॥2॥
जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवन सुत बिदा कराई॥
करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥3॥
Vibhishan then explained the entire process of reaching Sita ji, and the son of the Wind-God, Hanuman ji, departed after taking his leave. He assumed the same minute form again and went to Ashok vatika (garden), where Sita ji was residing.
भावार्थ : विभीषणजी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ (उपाय) कह सुनाईं। तब हनुमान्जी विदा लेकर चले। फिर वही (पहले का मसक सरीखा) रूप धरकर वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में (वन के जिस भाग में) सीताजी रहती थीं॥3॥
देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा। बैठेहिं बीति जात निसि जामा॥
कृस तनु सीस जटा एक बेनी। जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी॥4॥
Upon seeing Sita ji, Hanuman ji bowed to Her within his heart and then perched atop a tree. He observed that Sita ji would sit beneath the Ashok tree from evening until dawn, without a moment of rest. Her body was frail, Her matted hair tied into a single braid, and She continuously meditated upon the virtues of Lord Raghupati within Her heart.
भावार्थ : सीताजी को देखकर हनुमान्जी ने उन्हें मन ही में प्रणाम किया। उन्हें बैठे ही बैठे रात्रि के चारों पहर बीत जाते हैं। शरीर दुबला हो गया है, सिर पर जटाओं की एक वेणी (लट) है। हृदय में श्री रघुनाथजी के गुण समूहों का जाप (स्मरण) करती रहती हैं॥4॥
* निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन।
परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन॥8॥
Her eyes remained fixed upon Her own feet, while Her heart was absorbed in thoughts of Shri Ram’s lotus feet. Seeing Janaki ji in such deep sorrow, Hanuman ji, the Son of the Wind God, felt profound anguish within his heart.
भावार्थ : श्री जानकीजी नेत्रों को अपने चरणों में लगाए हुए हैं (नीचे की ओर देख रही हैं) और मन श्री रामजी के चरण कमलों में लीन है। जानकीजी को दीन (दुःखी) देखकर पवनपुत्र हनुमान्जी बहुत ही दुःखी हुए॥8॥
* तरु पल्लव महँ रहा लुकाई। करइ बिचार करौं का भाई॥
तेहि अवसर रावनु तहँ आवा। संग नारि बहु किएँ बनावा॥1॥|
Hanuman ji hid himself among the leaves of the tree, thinking, “O’ Brother, what should I do?” At that very moment, Ravan arrived, accompanied by many women beautifully adorned in various ways.
भावार्थ : हनुमान्जी वृक्ष के पत्तों में छिप रहे और विचार करने लगे कि हे भाई! क्या करूँ (इनका दुःख कैसे दूर करूँ)? उसी समय बहुत सी स्त्रियों को साथ लिए सज-धजकर रावण वहाँ आया॥1॥
बहु बिधि खल सीतहि समुझावा। साम दान भय भेद देखावा॥
कह रावनु सुनु सुमुखि सयानी। मंदोदरी आदि सब रानी॥2॥
The wicked Ravan tried to persuade Sita ji through many tactics: gentle words, tempting gifts, threats, and deceitful persuasion. Ravan said, “O’ Beautiful and wise lady, I will make Mandodari and all my other Queens…
भावार्थ : उस दुष्ट ने सीताजी को बहुत प्रकार से समझाया। साम, दान, भय और भेद दिखलाया। रावण ने कहा- हे सुमुखि! हे सयानी! सुनो! मंदोदरी आदि सब रानियों को-॥2॥
तव अनुचरीं करउँ पन मोरा। एक बार बिलोकु मम ओरा॥
तृन धरि ओट कहति बैदेही। सुमिरि अवधपति परम सनेही॥3॥
…your maidservants if you look at me just once; I swear.” Videhi ji took a blade of grass and placed it between Herself and Ravan, fixing Her thoughts on Her most beloved, Shri Ram, the Lord of Ayodhya…
भावार्थ : मैं तुम्हारी दासी बना दूँगा, यह मेरा प्रण है। तुम एक बार मेरी ओर देखो तो सही! अपने परम स्नेही कोसलाधीश श्री रामचंद्रजी का स्मरण करके जानकीजी तिनके की आड़ (परदा) करके कहने लगीं-॥3॥
सुनु दसमुख खद्योत प्रकासा। कबहुँ कि नलिनी करइ बिकासा॥
अस मन समुझु कहति जानकी। खल सुधि नहिं रघुबीर बान की॥4॥
She said, “Listen, O’ Ten-headed Ravan, can the light of fireflies make lotuses bloom?” Janaki ji continued, “Know this well in your heart, O’ Wicked one, perhaps you have no idea what the arrows of Shri Raghuveer are like…
भावार्थ : हे दशमुख! सुन, जुगनू के प्रकाश से कभी कमलिनी खिल सकती है? जानकीजी फिर कहती हैं- तू (अपने लिए भी) ऐसा ही मन में समझ ले। रे दुष्ट! तुझे श्री रघुवीर के बाण की खबर नहीं है॥4॥
सठ सूनें हरि आनेहि मोही। अधम निलज्ज लाज नहिं तोही॥5॥
…O’ Wretch, seeing me alone, you abducted me, and still you feel no shame, O’ Sinful and disgraceful one?”
भावार्थ : रे पापी! तू मुझे सूने में हर लाया है। रे अधम! निर्लज्ज! तुझे लज्जा नहीं आती?॥5॥
* आपुहि सुनि खद्योत सम रामहि भानु समान।
परुष बचन सुनि काढ़ि असि बोला अति खिसिआन॥9॥
Hearing himself compared to a firefly while Shri Ram was likened to the Sun, and enraged by Sita ji’s harsh words, Ravan drew his divine scimitar-like sword and furiously said,…
भावार्थ : अपने को जुगनू के समान और रामचंद्रजी को सूर्य के समान सुनकर और सीताजी के कठोर वचनों को सुनकर रावण तलवार निकालकर बड़े गुस्से में आकर बोला-॥9॥
* सीता तैं मम कृत अपमाना। कटिहउँ तव सिर कठिन कृपाना॥
नाहिं त सपदि मानु मम बानी। सुमुखि होति न त जीवन हानी॥1॥
…“Sita, you have insulted me; I will cut off your head with my mighty sword. Accept my proposal at once, or else you will lose your life, O’ Beautiful-faced lady.”
भावार्थ : सीता! तूने मेरा अपमान किया है। मैं तेरा सिर इस कठोर कृपाण से काट डालूँगा। नहीं तो (अब भी) जल्दी मेरी बात मान ले। हे सुमुखि! नहीं तो जीवन से हाथ धोना पड़ेगा॥1॥
स्याम सरोज दाम सम सुंदर। प्रभु भुज करि कर सम दसकंधर॥
सो भुज कंठ कि तव असि घोरा। सुनु सठ अस प्रवान पन मोरा॥2॥
Sita ji replied, “O’ Ten-shouldered Ravan, either the beautiful arms of the Lord, which are like a garland of blue lotuses and the trunk of an elephant, will adorn my neck, or it will be your terrible sword. This is my firm vow, listen, O’ Wretched one.”
भावार्थ : (सीताजी ने कहा-) हे दशग्रीव! प्रभु की भुजा जो श्याम कमल की माला के समान सुंदर और हाथी की सूँड के समान (पुष्ट तथा विशाल) है, या तो वह भुजा ही मेरे कंठ में पड़ेगी या तेरी भयानक तलवार ही। रे शठ! सुन, यही मेरा सच्चा प्रण है॥2॥
चंद्रहास हरु मम परितापं। रघुपति बिरह अनल संजातं॥
सीतल निसित बहसि बर धारा। कह सीता हरु मम दुख भारा॥3॥
Glancing at the sword, Sita ji said, “O Chandrahaas, with your cool and sharp blade, relieve the burning anguish in my heart born of separation from Shri Raghupati, and bring an end to my deep sorrow.”
भावार्थ : सीताजी कहती हैं- हे चंद्रहास (तलवार)! श्री रघुनाथजी के विरह की अग्नि से उत्पन्न मेरी बड़ी भारी जलन को तू हर ले, हे तलवार! तू शीतल, तीव्र और श्रेष्ठ धारा बहाती है (अर्थात् तेरी धारा ठंडी और तेज है), तू मेरे दुःख के बोझ को हर ले॥3॥
सुनत बचन पुनि मारन धावा। मयतनयाँ कहि नीति बुझावा॥
कहेसि सकल निसिचरिन्ह बोलाई। सीतहि बहु बिधि त्रासहु जाई॥4॥
Hearing Sita ji’s words, Ravan rushed forward to kill Her, but his wife Mandodari, the daughter of the demon Maya, restrained him by reminding him of the rules of conduct and righteousness. Enraged, Ravan summoned the demonesses and commanded, “Go and terrify Sita in every possible way…
भावार्थ : सीताजी के ये वचन सुनते ही वह मारने दौड़ा। तब मय दानव की पुत्री मन्दोदरी ने नीति कहकर उसे समझाया। तब रावण ने सब दासियों को बुलाकर कहा कि जाकर सीता को बहुत प्रकार से भय दिखलाओ॥4॥
मास दिवस महुँ कहा न माना। तौ मैं मारबि काढ़ि कृपाना॥5॥
…If She does not yield to my command within one month, I will draw my sword and behead Her.”
भावार्थ : यदि महीने भर में यह कहा न माने तो मैं इसे तलवार निकालकर मार डालूँगा॥5॥
* भवन गयउ दसकंधर इहाँ पिसाचिनि बृंद।
सीतहि त्रास देखावहिं धरहिं रूप बहु मंद॥10॥
The ten-shouldered Ravan then returned to his palace. Meanwhile, in the Ashok garden, the demonesses took on numerous terrifying forms in an attempt to frighten Sita ji.
भावार्थ : (यों कहकर) रावण घर चला गया। यहाँ राक्षसियों के समूह बहुत से बुरे रूप धरकर सीताजी को भय दिखलाने लगे॥10॥
* त्रिजटा नाम राच्छसी एका। राम चरन रति निपुन बिबेका॥
सबन्हौ बोलि सुनाएसि सपना। सीतहि सेइ करहु हित अपना॥1॥
Among them was a demoness named Trijata, who possessed great spiritual wisdom and deep devotion to the feet of Lord Ram. She gathered the others and said, “Listen, I had a dream; serve Sita ji and bring goodness upon yourselves…
भावार्थ : उनमें एक त्रिजटा नाम की राक्षसी थी। उसकी श्री रामचंद्रजी के चरणों में प्रीति थी और वह विवेक (ज्ञान) में निपुण थी। उसने सबों को बुलाकर अपना स्वप्न सुनाया और कहा- सीताजी की सेवा करके अपना कल्याण कर लो॥1॥
सपनें बानर लंका जारी। जातुधान सेना सब मारी॥
खर आरूढ़ नगन दससीसा। मुंडित सिर खंडित भुज बीसा॥2॥|
…In my dream, I saw a mighty monkey setting Lanka ablaze, reducing it to ashes, and all the demon armies slain. I saw Ravan riding a donkey, naked, with his ten heads shaved and his twenty arms severed…
भावार्थ : स्वप्न (मैंने देखा कि) एक बंदर ने लंका जला दी। राक्षसों की सारी सेना मार डाली गई। रावण नंगा है और गदहे पर सवार है। उसके सिर मुँडे हुए हैं, बीसों भुजाएँ कटी हुई हैं॥2॥
एहि बिधि सो दच्छिन दिसि जाई। लंका मनहुँ बिभीषन पाई॥
नगर फिरी रघुबीर ई। तब प्रभु सीता बोलि पठाई॥3॥
…In this state, he moved southward, toward the abode of the God of Death. It seemed as though the rule of Lanka had passed into the hands of Vibhishan, while the city echoed with celebrations of Shri Ram’s victory. Then, Lord Ram sent for Sita ji…
भावार्थ : इस प्रकार से वह दक्षिण (यमपुरी की) दिशा को जा रहा है और मानो लंका विभीषण ने पाई है। नगर में श्री रामचंद्रजी की दुहाई फिर गई। तब प्रभु ने सीताजी को बुला भेजा॥3॥
यह सपना मैं कहउँ पुकारी। होइहि सत्य गएँ दिन चारी॥
तासु बचन सुनि ते सब डरीं। जनकसुता के चरनन्हि परीं॥4॥
…I proclaim loudly that this dream will soon come true.” Hearing Trijata’s words, the demonesses were terrified and fell at the feet of Janak ji’s daughter.
भावार्थ : मैं पुकारकर (निश्चय के साथ) कहती हूँ कि यह स्वप्न चार (कुछ ही) दिनों बाद सत्य होकर रहेगा। उसके वचन सुनकर वे सब राक्षसियाँ डर गईं और जानकीजी के चरणों पर गिर पड़ीं॥4॥
* जहँ तहँ गईं सकल तब सीता कर मन सोच।
मास दिवस बीतें मोहि मारिहि निसिचर पोच॥11॥
Then all of them went away in different directions. Sita ji began to ponder in her heart, “After one month has passed, that vile demon Ravan will kill me.
भावार्थ : तब (इसके बाद) वे सब जहाँ-तहाँ चली गईं। सीताजी मन में सोच करने लगीं कि एक महीना बीत जाने पर नीच राक्षस रावण मुझे मारेगा॥11॥
* त्रिजटा सन बोलीं कर जोरी। मातु बिपति संगिनि तैं मोरी॥
तजौं देह करु बेगि उपाई। दुसह बिरहु अब नहिं सहि जाई॥1॥
Sita ji then said to Trijata with folded hands, “O’ Mother, you are my companion in these hardships. Please find some way to help me give up this body, for I can no longer endure the unbearable pain of separation from Shri Ram…
भावार्थ : सीताजी हाथ जोड़कर त्रिजटा से बोलीं- हे माता! तू मेरी विपत्ति की संगिनी है। जल्दी कोई ऐसा उपाय कर जिससे मैं शरीर छोड़ सकूँ। विरह असह्म हो चला है, अब यह सहा नहीं जाता॥1॥
आनि काठ रचु चिता बनाई। मातु अनल पुनि देहि लगाई॥
सत्य करहि मम प्रीति सयानी। सुनै को श्रवन सूल सम बानी॥2॥
…Bring the wood and build the funeral pyre, O’ Mother, then set it ablaze. O’ Wise one, do this so that my love and devotion to the Lord may be proven pure and true. Who can bear to hear Ravan’s words, which pierce the ears like spears? ”
भावार्थ : काठ लाकर चिता बनाकर सजा दे। हे माता! फिर उसमें आग लगा दे। हे सयानी! तू मेरी प्रीति को सत्य कर दे। रावण की शूल के समान दुःख देने वाली वाणी कानों से कौन सुने?॥2॥
सुनत बचन पद गहि समुझाएसि। प्रभु प्रताप बल सुजसु सुनाएसि॥
निसि न अनल मिल सुनु सुकुमारी। अस कहि सो निज भवन सिधारी।3॥
Hearing Sita ji’s words, Trijata fell at Her feet and comforted Her in many ways, reminding Her of the glory, strength, and wondrous deeds of Shri Ram. Trijata said, “Listen, O’ Gentle Lady, I cannot find fire at night.” Saying this, Trijata took Her leave and returned to her home.
भावार्थ : सीताजी के वचन सुनकर त्रिजटा ने चरण पकड़कर उन्हें समझाया और प्रभु का प्रताप, बल और सुयश सुनाया। (उसने कहा-) हे सुकुमारी! सुनो रात्रि के समय आग नहीं मिलेगी। ऐसा कहकर वह अपने घर चली गई॥3॥
कह सीता बिधि भा प्रतिकूला। मिलिहि न पावक मिटिहि न सूला॥
देखिअत प्रगट गगन अंगारा। अवनि न आवत एकउ तारा॥4॥
Sita ji said to Herself, “Fate is truly unfavourable to me. No fire is to be found, nor does the sharp pain in my heart subside. I see countless fiery sparks in the form of stars across the sky, yet not a single one descends to the earth…
भावार्थ : सीताजी (मन ही मन) कहने लगीं- (क्या करूँ) विधाता ही विपरीत हो गया। न आग मिलेगी, न पीड़ा मिटेगी। आकाश में अंगारे प्रकट दिखाई दे रहे हैं, पर पृथ्वी पर एक भी तारा नहीं आता॥4॥
पावकमय ससि स्रवत न आगी। मानहुँ मोहि जानि हतभागी॥
सुनहि बिनय मम बिटप असोका। सत्य नाम करु हरु मम सोका॥5॥
…Even though the Moon holds fire within, it does not release a single spark upon me, as if it too knows of my misfortune. O’ Ashok tree, hear my humble plea and make your name true by removing my sorrow (Ashok means the remover of grief)…
भावार्थ : चंद्रमा अग्निमय है, किंतु वह भी मानो मुझे हतभागिनी जानकर आग नहीं बरसाता। हे अशोक वृक्ष! मेरी विनती सुन। मेरा शोक हर ले और अपना (अशोक) नाम सत्य कर॥5॥
नूतन किसलय अनल समाना। देहि अगिनि जनि करहि निदाना॥
देखि परम बिरहाकुल सीता। सो छन कपिहि कलप सम बीता॥6॥
…Your soft, tender leaves bear the colour of fire; therefore, grant me a flame and end this torment of separation.” Seeing Sita ji’s unbearable anguish and longing for Shri Ram, every passing moment felt like an eternity to Hanuman ji.
भावार्थ : तेरे नए-नए कोमल पत्ते अग्नि के समान हैं। अग्नि दे, विरह रोग का अंत मत कर (अर्थात् विरह रोग को बढ़ाकर सीमा तक न पहुँचा) सीताजी को विरह से परम व्याकुल देखकर वह क्षण हनुमान्जी को कल्प के समान बीता॥6॥
* कपि करि हृदयँ बिचार दीन्हि मुद्रिका डारि तब।
जनु असोक अंगार दीन्ह हरषि उठि कर गहेउ॥12॥
After reflecting for a moment, Hanuman ji, seated atop the Ashok tree, gently dropped Shri Ram’s ring before Sita ji. Seeing it fall, Sita ji thought the Ashok tree itself had released a spark of fire. Overwhelmed with joy, She rose and took the ring into Her hands.
तब हनुमान्जी ने हदय में विचार कर (सीताजी के सामने) अँगूठी डाल दी, मानो अशोक ने अंगारा दे दिया। (यह समझकर) सीताजी ने हर्षित होकर उठकर उसे हाथ में ले लिया॥12॥
* तब देखी मुद्रिका मनोहर। राम नाम अंकित अति सुंदर॥
चकित चितव मुदरी पहिचानी। हरष बिषाद हृदयँ अकुलानी॥1॥
Then she saw the beautiful ring, exquisitely engraved with the name of Shri Ram. Gazing at it in astonishment, she recognized the ring, and her heart overflowed with both joy and sorrow, leaving her restless.
तब उन्होंने राम-नाम से अंकित अत्यंत सुंदर एवं मनोहर अँगूठी देखी। अँगूठी को पहचानकर सीताजी आश्चर्यचकित होकर उसे देखने लगीं और हर्ष तथा विषाद से हृदय में अकुला उठीं॥1॥
जीति को सकइ अजय रघुराई। माया तें असि रचि नहिं जाई॥
सीता मन बिचार कर नाना। मधुर बचन बोलेउ हनुमाना॥2॥
She thought, “Shri Raghunayak, is invincible; none can ever defeat Him in battle. Moreover, such a divine ring cannot be crafted through illusory power or magic.” Sita ji’s heart filled with countless thoughts. At that moment, Hanuman ji began speaking gentle words from atop the tree.
(वे सोचने लगीं-) श्री रघुनाथजी तो सर्वथा अजेय हैं, उन्हें कौन जीत सकता है? और माया से ऐसी (माया के उपादान से सर्वथा रहित दिव्य, चिन्मय) अँगूठी बनाई नहीं जा सकती। सीताजी मन में अनेक प्रकार के विचार कर रही थीं। इसी समय हनुमान्जी मधुर वचन बोले-॥2॥
रामचंद्र गुन बरनैं लागा। सुनतहिं सीता कर दुख भागा॥
लागीं सुनैं श्रवन मन लाई। आदिहु तें सब कथा सुनाई॥3॥
He began to recite the divine virtues of Shri Ram, and as Sita ji listened, all Her sorrow vanished. With her ears, heart and mind fully attentive, she listened intently as Hanuman ji recounted the entire story from the very beginning up to that moment.
वे श्री रामचंद्रजी के गुणों का वर्णन करने लगे, (जिनके) सुनते ही सीताजी का दुःख भाग गया। वे कान और मन लगाकर उन्हें सुनने लगीं। हनुमान्जी ने आदि से लेकर अब तक की सारी कथा कह सुनाई॥3॥
श्रवनामृत जेहिं कथा सुहाई। कही सो प्रगट होति किन भाई॥
तब हनुमंत निकट चलि गयऊ। फिरि बैठीं मन बिसमय भयऊ ॥4॥
Sita ji said, “O’ Brother, you who have recited the nectar-like, beautiful tale of Shri Ram, why do you not appear before me?” Then Hanuman ji came forward. Seeing him, Sita ji was astonished and turned Her back toward him.
(सीताजी बोलीं-) जिसने कानों के लिए अमृत रूप यह सुंदर कथा कही, वह हे भाई! प्रकट क्यों नहीं होता? तब हनुमान्जी पास चले गए। उन्हें देखकर सीताजी फिरकर (मुख फेरकर) बैठ गईं? उनके मन में आश्चर्य हुआ॥4॥
राम दूत मैं मातु जानकी। सत्य सपथ करुनानिधान की॥
यह मुद्रिका मातु मैं आनी। दीन्हि राम तुम्ह कहँ सहिदानी॥5॥
Hanuman ji said, “O’ Mother Janaki, I am the messenger of Shri Ram. I swear by Shri Karunanidhan (the mine of mercy), Shri Ram Himself. Mother, I have brought this ring; He has given it to me as a token for You.”
(हनुमान्जी ने कहा-) हे माता जानकी मैं श्री रामजी का दूत हूँ। करुणानिधान की सच्ची शपथ करता हूँ, हे माता! यह अँगूठी मैं ही लाया हूँ। श्री रामजी ने मुझे आपके लिए यह सहिदानी (निशानी या पहिचान) दी है॥5॥
नर बानरहि संग कहु कैसें। कही कथा भइ संगति जैसें॥6॥
Sita ji said, “Tell me, how did humans and monkeys come together?” Hanuman ji then narrated the entire story of how friendship was formed between Sugriv and Shri Ram.
(सीताजी ने पूछा-) नर और वानर का संग कहो कैसे हुआ? तब हनुमानजी ने जैसे संग हुआ था, वह सब कथा कही॥6॥
* कपि के बचन सप्रेम सुनि उपजा मन बिस्वास
जाना मन क्रम बचन यह कृपासिंधु कर दास॥13॥
Hearing Hanuman ji’s loving words, faith arose in Sita ji’s heart. She understood that this messenger was truly a devoted servant of the ocean of mercy, Shri Raghunath ji, in mind, word, and deed.
हनुमान्जी के प्रेमयक्त वचन सुनकर सीताजी के मन में विश्वास उत्पन्न हो गया, उन्होंने जान लिया कि यह मन, वचन और कर्म से कृपासागर श्री रघुनाथजी का दास है॥13॥
* हरिजन जानि प्रीति अति गाढ़ी। सजल नयन पुलकावलि बाढ़ी॥
बूड़त बिरह जलधि हनुमाना। भयहु तात मो कहुँ जलजाना॥1॥
Recognizing Hanuman ji as a staunch devotee of Shri Ram, Sita ji’s affection for him grew deeper. Tears welled up in Her eyes, and Her body trembled with emotion. She said, “O’ Hanuman, as I was drowning in the vast ocean of sorrow caused by separation from my Lord, you appeared like a rescuing ship, my son…
भगवान का जन (सेवक) जानकर अत्यंत गाढ़ी प्रीति हो गई। नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया और शरीर अत्यंत पुलकित हो गया (सीताजी ने कहा-) हे तात हनुमान्! विरहसागर में डूबती हुई मुझको तुम जहाज हुए॥1॥
अब कहु कुसल जाउँ बलिहारी। अनुज सहित सुख भवन खरारी॥
कोमलचित कृपाल रघुराई। कपि केहि हेतु धरी निठुराई॥2॥
…I offer you my all. Now please tell me about the well-being of the younger brother Lakshman, along with my Lord, Shri Ram, the abode of bliss and the destroyer of the demon Khar. Shri Raghuveer is tender-hearted and full of compassion. O’ Hanuman, why has He become so harsh toward me?…
मैं बलिहारी जाती हूँ, अब छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित खर के शत्रु सुखधाम प्रभु का कुशल-मंगल कहो। श्री रघुनाथजी तो कोमल हृदय और कृपालु हैं। फिर हे हनुमान्! उन्होंने किस कारण यह निष्ठुरता धारण कर ली है?॥2॥
सहज बानि सेवक सुखदायक। कबहुँक सुरति करत रघुनायक॥
कबहुँ नयन मम सीतल ताता। होइहहिं निरखि स्याम मृदु गाता॥3॥
…He has taken a sacred vow to bring joy to His devotees. Does Shri Raghunayak ever remember me? O’ Son, will my eyes ever find comfort again by beholding His tender, bluish-hued form?”
सेवक को सुख देना उनकी स्वाभाविक बान है। वे श्री रघुनाथजी क्या कभी मेरी भी याद करते हैं? हे तात! क्या कभी उनके कोमल साँवले अंगों को देखकर मेरे नेत्र शीतल होंगे?॥3॥
बचनु न आव नयन भरे बारी। अहह नाथ हौं निपट बिसारी॥
देखि परम बिरहाकुल सीता। बोला कपि मृदु बचन बिनीता॥4॥
Sita ji could hardly speak as tears filled Her eyes. She said, “O’ Beloved Master, You have completely forgotten me.” Seeing Sita ji overwhelmed by the sorrow of separation from Her Lord, Hanuman ji spoke humbly in gentle tones.
(मुँह से) वचन नहीं निकलता, नेत्रों में (विरह के आँसुओं का) जल भर आया। (बड़े दुःख से वे बोलीं-) हा नाथ! आपने मुझे बिलकुल ही भुला दिया! सीताजी को विरह से परम व्याकुल देखकर हनुमान्जी कोमल और विनीत वचन बोले-॥4॥
मातु कुसल प्रभु अनुज समेता। तव दुख दुखी सुकृपा निकेता॥
जनि जननी मानह जियँ ऊना। तुम्ह ते प्रेमु राम कें दूना॥5॥
Hanuman ji said, “Mother, the Lord and His brother are both well, but He is deeply sorrowful because of Your pain. O’ Mother, please do not lose heart. Lord Ram’s love for You is twice as deep as Your love for Him…
हे माता! सुंदर कृपा के धाम प्रभु भाई लक्ष्मणजी के सहित (शरीर से) कुशल हैं, परंतु आपके दुःख से दुःखी हैं। हे माता! मन में ग्लानि न मानिए (मन छोटा करके दुःख न कीजिए)। श्री रामचंद्रजी के हृदय में आपसे दूना प्रेम है॥5॥
* रघुपति कर संदेसु अब सुनु जननी धरि धीर।
अस कहि कपि गदगद भयउ भरे बिलोचन नीर॥14॥
…Mother, please compose Yourself and listen to Shri Raghupati’s message.” As he uttered these words, Hanuman ji’s voice trembled with emotion, and tears welled up in his eyes.
हे माता! अब धीरज धरकर श्री रघुनाथजी का संदेश सुनिए। ऐसा कहकर हनुमान्जी प्रेम से गद्गद हो गए। उनके नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया॥14॥
* कहेउ राम बियोग तव सीता। मो कहुँ सकल भए बिपरीता॥
नव तरु किसलय मनहुँ कृसानू। कालनिसा सम निसि ससि भानू॥1॥
Hanuman ji then began to convey Shri Ram’s words of longing, “O’ Sita, since the moment I was separated from You, everything has become unbearable. The tender leaves on the trees appear as flames, the night feels like the dreadful night of final dissolution, and even the Moon burns like the Sun…
(हनुमान्जी बोले-) श्री रामचंद्रजी ने कहा है कि हे सीते! तुम्हारे वियोग में मेरे लिए सभी पदार्थ प्रतिकूल हो गए हैं। वृक्षों के नए-नए कोमल पत्ते मानो अग्नि के समान, रात्रि कालरात्रि के समान, चंद्रमा सूर्य के समान॥1॥
कुबलय बिपिन कुंत बन सरिसा। बारिद तपत तेल जनु बरिसा॥
जे हित रहे करत तेइ पीरा। उरग स्वास सम त्रिबिध समीरा॥2॥
…The beds of lotuses appear like forests of spears thrust into the ground, and the rain clouds seem to pour down boiling oil. Those who were once friendly now bring me sorrow. The cool, fragrant breezes now feel like hissing serpents, exhaling hot and venomous breath…
और कमलों के वन भालों के वन के समान हो गए हैं। मेघ मानो खौलता हुआ तेल बरसाते हैं। जो हित करने वाले थे, वे ही अब पीड़ा देने लगे हैं। त्रिविध (शीतल, मंद, सुगंध) वायु साँप के श्वास के समान (जहरीली और गरम) हो गई है॥2॥
कहेहू तें कछु दुख घटि होई। काहि कहौं यह जान न कोई॥
तत्व प्रेम कर मम अरु तोरा। जानत प्रिया एकु मनु मोरा॥3॥
…The pain of the heart eases a little when shared with someone, but to whom shall I speak of it? There is no one who can truly understand my sorrow. O’ Beloved, the depth of our bond is known only to my heart…
मन का दुःख कह डालने से भी कुछ घट जाता है। पर कहूँ किससे? यह दुःख कोई जानता नहीं। हे प्रिये! मेरे और तेरे प्रेम का तत्त्व (रहस्य) एक मेरा मन ही जानता है॥3॥
सो मनु सदा रहत तोहि पाहीं। जानु प्रीति रसु एतनेहि माहीं॥
प्रभु संदेसु सुनत बैदेही। मगन प्रेम तन सुधि नहिं तेही॥4॥
…And that heart forever resides with You. Know the depth of my love through these words.” Hearing the Lord’s message, Videhi ji was overwhelmed with divine love and lost all awareness of Her body.
और वह मन सदा तेरे ही पास रहता है। बस, मेरे प्रेम का सार इतने में ही समझ ले। प्रभु का संदेश सुनते ही जानकीजी प्रेम में मग्न हो गईं। उन्हें शरीर की सुध न रही॥4॥
कह कपि हृदयँ धीर धरु माता। सुमिरु राम सेवक सुखदाता॥
उर आनहु रघुपति प्रभुताई। सुनि मम बचन तजहु कदराई॥5॥
Hanuman ji said, “Mother, please steady Your heart and meditate upon Shri Ram, the One who brings joy to His devotees. Keep the glories of Shri Ram enshrined within You, and cast away all fear after hearing my words…
हनुमान्जी ने कहा- हे माता! हृदय में धैर्य धारण करो और सेवकों को सुख देने वाले श्री रामजी का स्मरण करो। श्री रघुनाथजी की प्रभुता को हृदय में लाओ और मेरे वचन सुनकर कायरता छोड़ दो॥5॥
* निसिचर निकर पतंग सम रघुपति बान कृसानु।
जननी हृदयँ धीर धरु जरे निसाचर जानु॥15॥
…The demon armies are like moths, and the arrows of Shri Raghupati are like blazing fire. O’ Mother, keep faith in Your heart and consider the demons as already reduced to ashes…
राक्षसों के समूह पतंगों के समान और श्री रघुनाथजी के बाण अग्नि के समान हैं। हे माता! हृदय में धैर्य धारण करो और राक्षसों को जला ही समझो॥15॥
* जौं रघुबीर होति सुधि पाई। करते नहिं बिलंबु रघुराई॥
राम बान रबि उएँ जानकी। तम बरुथ कहँ जातुधान की॥1॥
…If Raghupati knew of Your whereabouts, Shri Raghuveer would not have delayed even for a single moment in coming to rescue You. O’ Mother Janaki, can the night of demons ever endure when the arrows of Lord Ram rise like the radiant Sun?…
श्री रामचंद्रजी ने यदि खबर पाई होती तो वे बिलंब न करते। हे जानकीजी! रामबाण रूपी सूर्य के उदय होने पर राक्षसों की सेना रूपी अंधकार कहाँ रह सकता है?॥1॥
अबहिं मातु मैं जाउँ लवाई। प्रभु आयुस नहिं राम ई॥
कछुक दिवस जननी धरु धीरा। कपिन्ह सहित अइहहिं रघुबीरा॥2॥
…Mother, I would have taken You back this very moment, but I swear by Shri Ram, I do not have His command to do so. Please wait patiently for just a few more days, for the Lord Himself will come here with the army of monkeys…
हे माता! मैं आपको अभी यहाँ से लिवा जाऊँ, पर श्री रामचंद्रजी की शपथ है, मुझे प्रभु (उन) की आज्ञा नहीं है। (अतः) हे माता! कुछ दिन और धीरज धरो। श्री रामचंद्रजी वानरों सहित यहाँ आएँगे॥2॥