Satyugi OM

Day 7 of Navah Parayan Reading program Day 7 / 9

Doha 0 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* लव निमेष परमानु जुग बरष कलप सर चंड।
भजसि न मन तेहि राम को कालु जासु कोदंड॥

English Meaning

…O’ Heart, why do you not worship Lord Ram, who wields time itself as His bow and commands the various divisions of time, be it a moment, an atom, an era, a year, or the very lifespan of the Universe, as His fierce arrows?”

Hindi Meaning

भावार्थ : लव, निमेष, परमाणु, वर्ष, युग और कल्प जिनके प्रचण्ड बाण हैं और काल जिनका धनुष है, हे मन! तू उन श्री रामजी को क्यों नहीं भजता?

Soratha 0 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* सिंधु बचन सुनि राम सचिव बोलि प्रभु अस कहेउ।
अब बिलंबु केहि काम करहु सेतु उतरै कटकु॥

English Meaning

Upon hearing the ocean’s words, Shri Ram called for His Ministers and said, “What cause is there for delay now? Begin building the bridge so that the army may cross over.”

Hindi Meaning

भावार्थ : समुद्र के वचन सुनकर प्रभु श्री रामजी ने मंत्रियों को बुलाकर ऐसा कहा- अब विलंब किसलिए हो रहा है? सेतु (पुल) तैयार करो, जिसमें सेना उतरे।॥

Soratha 0 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* सुनहु भानुकुल केतु जामवंत कर जोरि कह।
नाथ नाम तव सेतु नर चढ़ि भव सागर तरहिं॥

English Meaning

With folded hands, Jambvant said, “O’ Glory of the Solar Race, Your very name, my Lord, is the bridge upon which beings may tread to cross the vast ocean of worldly existence…

Hindi Meaning

भावार्थ : जाम्बवान्‌ ने हाथ जोड़कर कहा- हे सूर्यकुल के ध्वजास्वरूप (कीर्ति को बढ़ाने वाले) श्री रामजी! सुनिए। हे नाथ! (सबसे बड़ा) सेतु तो आपका नाम ही है, जिस पर चढ़कर (जिसका आश्रय लेकर) मनुष्य संसार रूपी समुद्र से पार हो जाते हैं।

Chaupai 1 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* यह लघु जलधि तरत कति बारा। अस सुनि पुनि कह पवनकुमारा॥
प्रभु प्रताप बड़वानल भारी। सोषेउ प्रथम पयोनिधि बारी॥1॥

English Meaning

…Then surely, crossing this small ocean will not take much time.” Hanuman ji, the Son of the Wind God, said, “O’ Lord, Your glory is like the mighty fire that burns beneath the ocean’s depths. It had earlier dried up the waters completely,…

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर यह छोटा सा समुद्र पार करने में कितनी देर लगेगी? ऐसा सुनकर फिर पवनकुमार श्री हनुमान्‌जी ने कहा- प्रभु का प्रताप भारी बड़वानल (समुद्र की आग) के समान है। इसने पहले समुद्र के जल को सोख लिया था,॥1॥

Chaupai 2 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* तव रिपु नारि रुदन जल धारा। भरेउ बहोरि भयउ तेहिं खारा॥
सुनि अति उकुति पवनसुत केरी। हरषे कपि रघुपति तन हेरी॥2॥

English Meaning

…but the tears shed by the wives of Your enemies has refilled the ocean, making it salty once again.” Hearing this poetic exaggeration from Hanuman ji, the monkeys rejoiced and looked towards Shri Raghunath ji with delight.

Hindi Meaning

भावार्थ : परन्तु आपके शत्रुओं की स्त्रियों के आँसुओं की धारा से यह फिर भर गया और उसी से खारा भी हो गया। हनुमान्‌जी की यह अत्युक्ति (अलंकारपूर्ण युक्ति) सुनकर वानर श्री रघुनाथजी की ओर देखकर हर्षित हो गए॥2॥

Chaupai 3 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* जामवंत बोले दोउ भाई। नल नीलहि सब कथा सुनाई॥
राम प्रताप सुमिरि मन माहीं। करहु सेतु प्रयास कछु नाहीं॥3॥

English Meaning

Jambvant then summoned the two brothers, Nal and Neel, and recounted the entire matter to them. He said, “Invoke the glory of Shri Ram within your hearts and begin constructing the bridge, you will face no difficulty in doing so.”

Hindi Meaning

भावार्थ : जाम्बवान्‌ ने नल-नील दोनों भाइयों को बुलाकर उन्हें सारी कथा कह सुनाई (और कहा-) मन में श्री रामजी के प्रताप को स्मरण करके सेतु तैयार करो, (रामप्रताप से) कुछ भी परिश्रम नहीं होगा॥3॥

Chaupai 4 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* बोलि लिए कपि निकर बहोरी। सकल सुनहु बिनती कछु मोरी॥
राम चरन पंकज उर धरहू। कौतुक एक भालु कपि करहू॥4॥

English Meaning

Then he summoned the groups of monkeys and said, “Listen to my words, enshrine the feet of Lord Ram within your hearts, and let every monkey and bear take part in this joyous task…

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर वानरों के समूह को बुला लिया (और कहा-) आप सब लोग मेरी कुछ विनती सुनिए। अपने हृदय में श्री रामजी के चरण-कमलों को धारण कर लीजिए और सब भालू और वानर एक खेल कीजिए॥4॥

Chaupai 5 षष्ठ सोपान-मंगलाचरण – Invocations

* धावहु मर्कट बिकट बरूथा। आनहु बिटप गिरिन्ह के जूथा॥
सुनि कपि भालु चले करि हूहा। जय रघुबीर प्रताप समूहा॥5॥

English Meaning

…Go forth, O’ Mighty troops of monkeys, and bring back countless trees and mountains.” Hearing his command, the monkeys and bears enthusiastically set out, shouting in unison, “Glory to the Almighty Raghuveer, the repository of valour!”

Hindi Meaning

भावार्थ : विकट वानरों के समूह (आप) दौड़ जाइए और वृक्षों तथा पर्वतों के समूहों को उखाड़ लाइए। यह सुनकर वानर और भालू हूह (हुँकार) करके और श्री रघुनाथजी के प्रताप समूह की (अथवा प्रताप के पुंज श्री रामजी की) जय पुकारते हुए चले॥5॥

Doha 1 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* अति उतंग गिरि पादप लीलहिं लेहिं उठाइ।
आनि देहिं नल नीलहि रचहिं ते सेतु बनाइ॥1॥

English Meaning

The monkeys and bears uprooted enormous mountains and trees and brought them to Nal and Neel, who skillfully used them to build the bridge.

Hindi Meaning

भावार्थ : बहुत ऊँचे-ऊँचे पर्वतों और वृक्षों को खेल की तरह ही (उखाड़कर) उठा लेते हैं और ला-लाकर नल-नील को देते हैं। वे अच्छी तरह गढ़कर (सुंदर) सेतु बनाते हैं॥

Chaupai 1 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* सैल बिसाल आनि कपि देहीं। कंदुक इव नल नील ते लेहीं॥
देखि सेतु अति सुंदर रचना। बिहसि कृपानिधि बोले बचना॥1॥

English Meaning

The monkeys lifted massive mountains and tossed them toward Nal and Neel, who caught them effortlessly, as if catching a ball. Watching the splendid bridge take shape, Lord Ram, the ocean of mercy, smiled heartily and said,…

Hindi Meaning

भावार्थ : वानर बड़े-बड़े पहाड़ ला-लाकर देते हैं और नल-नील उन्हें गेंद की तरह ले लेते हैं। सेतु की अत्यंत सुंदर रचना देखकर कृपासिन्धु श्री रामजी हँसकर वचन बोले-॥1॥

Chaupai 2 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

परम रम्य उत्तम यह धरनी। महिमा अमित जाइ नहिं बरनी॥
करिहउँ इहाँ संभु थापना। मोरे हृदयँ परम कलपना॥2॥

English Meaning

…”This place is supremely marvellous and flawless in every way. Its boundless glory is beyond description. Here, I shall consecrate an emblem (Shivling) of Lord Shambhu, for my heart cherishes this firm resolve.”

Hindi Meaning

भावार्थ : यह (यहाँ की) भूमि परम रमणीय और उत्तम है। इसकी असीम महिमा वर्णन नहीं की जा सकती। मैं यहाँ शिवजी की स्थापना करूँगा। मेरे हृदय में यह महान्‌ संकल्प है॥2॥

Chaupai 3 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

सुनि कपीस बहु दूत पठाए। मुनिबर सकल बोलि लै आए॥
लिंग थापि बिधिवत करि पूजा। सिव समान प्रिय मोहि न दूजा॥3॥

English Meaning

…Upon hearing Shri Ram’s words, the King of the Monkeys, Sugriv, sent forth many messengers who invited and brought all the eminent Sages to the site. There, a Shivling was ceremoniously installed and worshipped with utmost reverence. Lord Ram said, “There is no one as dear to me as Lord Shiv…

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामजी के वचन सुनकर वानरराज सुग्रीव ने बहुत से दूत भेजे, जो सब श्रेष्ठ मुनियों को बुलाकर ले आए। शिवलिंग की स्थापना करके विधिपूर्वक उसका पूजन किया (फिर भगवान बोले-) शिवजी के समान मुझको दूसरा कोई प्रिय नहीं है॥3॥

Chaupai 4 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

सिव द्रोही मम भगत कहावा। सो नर सपनेहुँ मोहि न पावा॥
संकर बिमुख भगति चह मोरी। सो नारकी मूढ़ मति थोरी॥4॥

English Meaning

…An enemy of Lord Shiv who claims to be my devotee cannot reach me, not even in a dream. One who bears enmity toward Lord Shankar and yet seeks devotion to me is destined for hell, deluded and devoid of wisdom….

Hindi Meaning

भावार्थ : जो शिव से द्रोह रखता है और मेरा भक्त कहलाता है, वह मनुष्य स्वप्न में भी मुझे नहीं पाता। शंकरजी से विमुख होकर (विरोध करके) जो मेरी भक्ति चाहता है, वह नरकगामी, मूर्ख और अल्पबुद्धि है॥4॥

Doha 2 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* संकरप्रिय मम द्रोही सिव द्रोही मम दास।
ते नर करहिं कलप भरि घोर नरक महुँ बास॥2॥

English Meaning

…Those who are devoted to Lord Shankar but hostile to me, or those who worship me yet bear hatred toward Lord Shankar, such individuals shall dwell in the most dreadful hell until the end of creation…

Hindi Meaning

भावार्थ : जिनको शंकरजी प्रिय हैं, परन्तु जो मेरे द्रोही हैं एवं जो शिवजी के द्रोही हैं और मेरे दास (बनना चाहते) हैं, वे मनुष्य कल्पभर घोर नरक में निवास करते हैं॥2॥

Chaupai 1 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* जे रामेस्वर दरसनु करिहहिं। ते तनु तजि मम लोक सिधरिहहिं॥
जो गंगाजलु आनि चढ़ाइहि। सो साजुज्य मुक्ति नर पाइहि॥1॥

English Meaning

…Those who behold Lord Rameshwar (the Shivling) shall, upon leaving their mortal bodies, find their way to my eternal abode. And those who come and offer the sacred waters of the celestial river Ganga to Lord Rameshwar shall attain the highest liberation, merging with me in divine union…

Hindi Meaning

भावार्थ : जो मनुष्य (मेरे स्थापित किए हुए इन) रामेश्वरजी का दर्शन करेंगे, वे शरीर छोड़कर मेरे लोक को जाएँगे और जो गंगाजल लाकर इन पर चढ़ावेगा, वह मनुष्य सायुज्य मुक्ति पावेगा (अर्थात्‌ मेरे साथ एक हो जाएगा)॥1॥

Chaupai 2 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

होइ अकाम जो छल तजि सेइहि। भगति मोरि तेहि संकर देइहि॥
मम कृत सेतु जो दरसनु करिही। सो बिनु श्रम भवसागर तरिही॥2॥

English Meaning

…One who worships Lord Rameshwar with a heart free of worldly desires and devoid of deceit shall be blessed with my devotion through the grace of Lord Shankar. And whoever beholds the bridge built by me shall easily cross the ocean of worldly existence.”

Hindi Meaning

भावार्थ : जो छल छोड़कर और निष्काम होकर श्री रामेश्वरजी की सेवा करेंगे, उन्हें शंकरजी मेरी भक्ति देंगे और जो मेरे बनाए सेतु का दर्शन करेगा, वह बिना ही परिश्रम संसार रूपी समुद्र से तर जाएगा॥2॥

Chaupai 3 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

राम बचन सब के जिय भाए। मुनिबर निज निज आश्रम आए॥
गिरिजा रघुपति कै यह रीती। संतत करहिं प्रनत पर प्रीती॥3॥

English Meaning

Shri Ram’s words filled everyone’s hearts with joy, and soon after, all the great Sages returned to their respective hermitages. Lord Shankar then said to Parvati ji, “O’ Girija, it is the compassionate nature of Shri Ram that He is ever loving toward those who surrender to Him.”

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामजी के वचन सबके मन को अच्छे लगे। तदनन्तर वे श्रेष्ठ मुनि अपने-अपने आश्रमों को लौट आए। (शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! श्री रघुनाथजी की यह रीति है कि वे शरणागत पर सदा प्रीति करते हैं॥3॥

Chaupai 4 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

बाँधा सेतु नील नल नागर। राम कृपाँ जसु भयउ उजागर॥
बूड़हिं आनहि बोरहिं जेई। भए उपल बोहित सम तेई॥4॥

English Meaning

Meanwhile, the wise Nal and Neel completed the construction of the bridge, and by the grace of Lord Ram, their fame spread in all directions. The very rocks that would ordinarily sink, dragging everything else down with them, now floated upon the water like countless rafts.

Hindi Meaning

भावार्थ : चतुर नल और नील ने सेतु बाँधा। श्री रामजी की कृपा से उनका यह (उज्ज्वल) यश सर्वत्र फैल गया। जो पत्थर आप डूबते हैं और दूसरों को डुबा देते हैं, वे ही जहाज के समान (स्वयं तैरने वाले और दूसरों को पार ले जाने वाले) हो गए॥4॥

Chaupai 5 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

महिमा यह न जलधि कइ बरनी। पाहन गुन न कपिन्ह कइ करनी॥5॥

English Meaning

This was neither due to any miraculous power of the ocean, nor the porous nature of the rocks, nor the skill of the monkeys.

Hindi Meaning

भावार्थ : यह न तो समुद्र की महिमा वर्णन की गई है, न पत्थरों का गुण है और न वानरों की ही कोई करामात है॥5॥

Doha 3 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* श्री रघुबीर प्रताप ते सिंधु तरे पाषान।
ते मतिमंद जे राम तजि भजहिं जाइ प्रभु आन॥3॥

English Meaning

It was solely through the divine greatness of Shri Raghuveer that the rocks floated upon the sea. Those who abandon such a glorious Lord as Shri Ram to worship others are truly foolish of mind.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रघुवीर के प्रताप से पत्थर भी समुद्र पर तैर गए। ऐसे श्री रामजी को छोड़कर जो किसी दूसरे स्वामी को जाकर भजते हैं वे (निश्चय ही) मंदबुद्धि हैं॥3॥

Chaupai 1 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

* बाँधि सेतु अति सुदृढ़ बनावा। देखि कृपानिधि के मन भावा॥
चली सेन कछु बरनि न जाई। गर्जहिं मर्कट भट समुदाई॥1॥

English Meaning

Nal and Neel built a bridge that was extremely strong and sturdy. When the compassionate Shri Ram beheld it, His heart was filled with joy. Then the great army began to march forward with its splendour beyond description, as the valiant monkey warriors roared mightily in unison.

Hindi Meaning

भावार्थ : नल-नील ने सेतु बाँधकर उसे बहुत मजबूत बनाया। देखने पर वह कृपानिधान श्री रामजी के मन को (बहुत ही) अच्छा लगा। सेना चली, जिसका कुछ वर्णन नहीं हो सकता। योद्धा वानरों के समुदाय गरज रहे हैं॥1॥

Chaupai 2 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

सेतुबंध ढिग चढ़ि रघुराई। चितव कृपाल सिंधु बहुताई॥
देखन कहुँ प्रभु करुना कंदा। प्रगट भए सब जलचर बृंदा॥2॥

English Meaning

Shri Ram stepped near the edge of the bridge and gazed upon the vast expanse of the ocean. Multitudes of aquatic beings rose from the waters to behold the reservoir of mercy, Lord Ram.

Hindi Meaning

भावार्थ : कृपालु श्री रघुनाथजी सेतुबन्ध के तट पर चढ़कर समुद्र का विस्तार देखने लगे। करुणाकन्द (करुणा के मूल) प्रभु के दर्शन के लिए सब जलचरों के समूह प्रकट हो गए (जल के ऊपर निकल आए)॥2॥

Chaupai 3 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

मकर नक्र नाना झष ब्याला। सत जोजन तन परम बिसाला॥
अइसेउ एक तिन्हहि जे खाहीं। एकन्ह कें डर तेपि डेराहीं॥3॥

English Meaning

There were countless crocodiles, alligators, fish, and serpents, displaying their immense forms, some stretching as long as twelve hundred kilometres. Yet, there were others still who could swallow even these gigantic beings. Indeed, within the vast ocean, every creature lived in fear of another.

Hindi Meaning

भावार्थ : बहुत तरह के मगर, नाक (घड़ियाल), मच्छ और सर्प थे, जिनके सौ-सौ योजन के बहुत बड़े विशाल शरीर थे। कुछ ऐसे भी जन्तु थे, जो उनको भी खा जाएँ। किसी-किसी के डर से तो वे भी डर रहे थे॥3॥

Chaupai 4 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

प्रभुहि बिलोकहिं टरहिं न टारे। मन हरषित सब भए सुखारे॥
तिन्ह कीं ओट न देखिअ बारी। मगन भए हरि रूप निहारी॥4॥

English Meaning

They all gazed upon the Lord, unwilling to depart even when urged to move away. Their hearts overflowed with joy, feeling utterly fulfilled at the sight of the Lord. So numerous were they that the waters of the ocean were no longer visible. All were immersed in divine ecstasy, enchanted by the beauty of Lord Hari.

Hindi Meaning

भावार्थ : वे सब (वैर-विरोध भूलकर) प्रभु के दर्शन कर रहे हैं, हटाने से भी नहीं हटते। सबके मन हर्षित हैं, सब सुखी हो गए। उनकी आड़ के कारण जल नहीं दिखाई पड़ता। वे सब भगवान्‌ का रूप देखकर (आनंद और प्रेम में) मग्न हो गए॥4॥

Chaupai 5 नल-नील द्वारा पुल बाँधना, श्री रामजी द्वारा श्री रामेश्वर की स्थापना – The construction of the bridge over the ocean by Nal and Neel, and Lord Ram’s establishment of Shri Rameshwar

चला कटकु प्रभु आयसु पाई। को कहि सक कपि दल बिपुलाई॥5॥

English Meaning

At the Lord’s command, the army advanced. Who could possibly describe the immense vastness of the monkey army?

Hindi Meaning

भावार्थ : प्रभु श्री रामचंद्रजी की आज्ञा पाकर सेना चली। वानर सेना की विपुलता (अत्यधिक संख्या) को कौन कह सकता है?॥5॥

Doha 4 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

* सेतुबंध भइ भीर अति कपि नभ पंथ उड़ाहिं।
अपर जलचरन्हि ऊपर चढ़ि चढ़ि पारहि जाहिं॥4॥

English Meaning

As the bridge grew very crowded, some of the monkeys, adept at soaring through the air, leapt skyward, while others mounted sea creatures to make their way across the ocean.

Hindi Meaning

भावार्थ : सेतुबन्ध पर बड़ी भीड़ हो गई, इससे कुछ वानर आकाश मार्ग से उड़ने लगे और दूसरे (कितने ही) जलचर जीवों पर चढ़-चढ़कर पार जा रहे हैं॥4॥

Chaupai 1 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

* अस कौतुक बिलोकि द्वौ भाई। बिहँसि चले कृपाल रघुराई॥
सेन सहित उतरे रघुबीरा। कहि न जाइ कपि जूथप भीरा॥1॥

English Meaning

Beholding their playful antics, the gracious Lord Raghuveer and Shri Lakshman laughed with joy as they advanced on their way. Thus, Lord Raghuveer, accompanied by His mighty army, reached the shores of Lanka. The countless monkey commanders assembled there defied all description.

Hindi Meaning

भावार्थ : कृपालु रघुनाथजी (तथा लक्ष्मणजी) दोनों भाई ऐसा कौतुक देखकर हँसते हुए चले। श्री रघुवीर सेना सहित समुद्र के पार हो गए। वानरों और उनके सेनापतियों की भीड़ कही नहीं जा सकती॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

सिंधु पार प्रभु डेरा कीन्हा। सकल कपिन्ह कहुँ आयसु दीन्हा॥
खाहु जाइ फल मूल सुहाए। सुनत भालू कपि जहँ तहँ धाए॥2॥

English Meaning

After crossing the ocean, Lord Ram set up camp and said to the monkeys, “Go and enjoy the sweet fruits and roots.” At His command, the bears and monkeys cheerfully scattered in all directions to gather their meal.

Hindi Meaning

भावार्थ : प्रभु ने समुद्र के पार डेरा डाला और सब वानरों को आज्ञा दी कि तुम जाकर सुंदर फल-मूल खाओ। यह सुनते ही रीछ-वानर जहाँ-तहाँ दौड़ पड़े॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

सब तरु फरे राम हित लागी। रितु अरु कुरितु काल गति त्यागी॥
खाहिं मधुर फल बिटप हलावहिं। लंका सन्मुख सिखर चलावहिं॥3॥

English Meaning

For the sake of Shri Ram, all the trees bore fruit, transcending the laws of seasons and time. The monkeys and bears joyfully ate the sweet fruits, shook the trees, and hurled the mountain peaks toward Lanka.

Hindi Meaning

भावार्थ : श्री रामजी के हित (सेवा) के लिए सब वृक्ष ऋतु-कुऋतु- समय की गति को छोड़कर फल उठे। वानर-भालू मीठे फल खा रहे हैं, वृक्षों को हिला रहे हैं और पर्वतों के शिखरों को लंका की ओर फेंक रहे हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

जहँ कहुँ फिरत निसाचर पावहिं। घेरि सकल बहु नाच नचावहिं॥
दसनन्हि काटि नासिका काना। कहि प्रभु सुजसु देहिं तब जाना॥4॥

English Meaning

Whenever they came across any demons while roaming about, they seized them and made them dance in mockery. With their sharp teeth, they bit off the demons’ ears and noses, releasing them only after they sang praises of the Lord’s glory.

Hindi Meaning

भावार्थ : घूमते-घूमते जहाँ कहीं किसी राक्षस को पा जाते हैं तो सब उसे घेरकर खूब नाच नचाते हैं और दाँतों से उसके नाक-कान काटकर, प्रभु का सुयश कहकर (अथवा कहलाकर) तब उसे जाने देते हैं॥4॥

Chaupai 5 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

जिन्ह कर नासा कान निपाता। तिन्ह रावनहि कही सब बाता॥
सुनत श्रवन बारिधि बंधाना। दस मुख बोलि उठा अकुलाना॥5॥

English Meaning

The demons, their noses and ears mutilated, went before Ravan and described their dreadful ordeal. When Ravan learned that a bridge had been built across the ocean, he was struck with astonishment and began to speak with all his ten mouths.

Hindi Meaning

भावार्थ : जिन राक्षसों के नाक और कान काट डाले गए, उन्होंने रावण से सब समाचार कहा। समुद्र (पर सेतु) का बाँधा जाना कानों से सुनते ही रावण घबड़ाकर दसों मुखों से बोल उठा-॥5॥

Doha 5 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

* बाँध्यो बननिधि नीरनिधि जलधि सिंधु बारीस।
सत्य तोयनिधि कंपति उदधि पयोधि नदीस॥5॥

English Meaning

He exclaimed, “What! Has He truly bridged the ocean, the sea, the brine, the main, the blue, the waves, the vast expanse, the abyss, the depths, and the very Lord of rivers?”

Hindi Meaning

भावार्थ : वननिधि, नीरनिधि, जलधि, सिंधु, वारीश, तोयनिधि, कंपति, उदधि, पयोधि, नदीश को क्या सचमुच ही बाँध लिया?॥5॥

Chaupai 1 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

* निज बिकलता बिचारि बहोरी॥ बिहँसि गयउ गृह करि भय भोरी॥
मंदोदरीं सुन्यो प्रभु आयो। कौतुकहीं पाथोधि बँधायो॥1॥

English Meaning

Realizing his own unease, Ravan burst into laughter and returned to his palace, dismissing his fear. When Mandodari learned of Lord Ram’s arrival and how, in mere play, He had bound the ocean with a bridge,…

Hindi Meaning

भावार्थ : फिर अपनी व्याकुलता को समझकर (ऊपर से) हँसता हुआ, भय को भुलाकर, रावण महल को गया। (जब) मंदोदरी ने सुना कि प्रभु श्री रामजी आ गए हैं और उन्होंने खेल में ही समुद्र को बँधवा लिया है,॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

कर गहि पतिहि भवन निज आनी। बोली परम मनोहर बानी॥
चरन नाइ सिरु अंचलु रोपा। सुनहु बचन पिय परिहरि कोपा॥2॥

English Meaning

…she gently took Ravan by the hand and led him to her chamber. Bowing at his feet and spreading the end of her saree in humble supplication, she spoke in a soft and loving tone, “Listen to my words without anger, my beloved,…

Hindi Meaning

भावार्थ : (तब) वह हाथ पकड़कर, पति को अपने महल में लाकर परम मनोहर वाणी बोली। चरणों में सिर नवाकर उसने अपना आँचल पसारा और कहा- हे प्रियतम! क्रोध त्याग कर मेरा वचन सुनिए॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

नाथ बयरु कीजे ताही सों। बुधि बल सकिअ जीति जाही सों॥
तुम्हहि रघुपतिहि अंतर कैसा। खलु खद्योत दिनकरहि जैसा॥3॥

English Meaning

…O’ Lord! One should wage enmity only against those who can be overcome by wisdom or strength. The difference between you and Shri Raghupati is as vast as that between a firefly and the radiant Sun…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! वैर उसी के साथ करना चाहिए, जिससे बुद्धि और बल के द्वारा जीत सकें। आप में और श्री रघुनाथजी में निश्चय ही कैसा अंतर है, जैसा जुगनू और सूर्य में!॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

अति बल मधु कैटभ जेहिं मारे। महाबीर दितिसुत संघारे॥
जेहिं बलि बाँधि सहस भुज मारा। सोइ अवतरेउ हरन महि भारा॥4॥

English Meaning

…He who (in His Vishnu form) slew the mighty demons Madhu and Kaitabha, who (as Varaha and Narasimha) destroyed the valiant sons of Diti, Hiranyaksha and Hiranyakashipu, who (as Vamana) bound King Bali, and (as Parashuram) vanquished Sahasrabahu, that very Lord has now descended (as Shri Ram) to relieve the Earth of her burden!…

Hindi Meaning

भावार्थ : जिन्होंने (विष्णु रूप से) अत्यन्त बलवान्‌ मधु और कैटभ (दैत्य) मारे और (वराह और नृसिंह रूप से) महान्‌ शूरवीर दिति के पुत्रों (हिरण्याक्ष और हिरण्यकशिपु) का संहार किया, जिन्होंने (वामन रूप से) बलि को बाँधा और (परशुराम रूप से) सहस्रबाहु को मारा, वे ही (भगवान्‌) पृथ्वी का भार हरण करने के लिए (रामरूप में) अवतीर्ण (प्रकट) हुए हैं!॥4॥

Chaupai 5 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

तासु बिरोध न कीजिअ नाथा। काल करम जिव जाकें हाथा॥5॥

English Meaning

…O’ Lord, do not be hostile to Him who is the sovereign Lord of time, destiny, and all living beings…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! उनका विरोध न कीजिए, जिनके हाथ में काल, कर्म और जीव सभी हैं॥5॥

Doha 6 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

* रामहि सौंपि जानकी नाइ कमल पद माथ।
सुत कहुँ राज समर्पि बन जाइ भजिअ रघुनाथ॥6॥

English Meaning

…After bowing reverently at the lotus feet of Shri Ram, return Janaki ji to Him. Then, entrust the reins of the Kingdom to your son Meghnad, withdraw to the forest, and devote yourself to the worship of Lord Raghunath…

Hindi Meaning

भावार्थ : (श्री रामजी) के चरण कमलों में सिर नवाकर (उनकी शरण में जाकर) उनको जानकीजी सौंप दीजिए और आप पुत्र को राज्य देकर वन में जाकर श्री रघुनाथजी का भजन कीजिए॥6॥

Chaupai 1 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

नाथ दीनदयाल रघुराई। बाघउ सनमुख गएँ न खाई॥
चाहिअ करन सो सब करि बीते। तुम्ह सुर असुर चराचर जीते॥1॥

English Meaning

…O’ Lord, Shri Raghuveer, is ever merciful to the distressed. Just as a tiger spares the life of prey that submits before it, so does the compassionate Lord bestow His grace upon those who seek refuge in Him. You have already achieved all that one could desire, you have subdued the Demigods, the demons, and every being, both living and inanimate, within the entire creation…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! श्री रघुनाथजी तो दीनों पर दया करने वाले हैं। सम्मुख (शरण) जाने पर तो बाघ भी नहीं खाता। आपको जो कुछ करना चाहिए था, वह सब आप कर चुके। आपने देवता, राक्षस तथा चर-अचर सभी को जीत लिया॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

संत कहहिं असि नीति दसानन। चौथेंपन जाइहि नृप कानन॥
तासु भजनु कीजिअ तहँ भर्ता। जो कर्ता पालक संहर्ता॥2॥

English Meaning

…O’ Ten-headed Ravan, the Sages have ordained that it is a King’s sacred duty to retire to the forest in the fourth stage of life. Therefore, my Lord, go forth to the forest and offer your devotion to Him who is the Creator, the Preserver, and the Destroyer of the entire Cosmos…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे दशमुख! संतजन ऐसी नीति कहते हैं कि चौथेपन (बुढ़ापे) में राजा को वन में चला जाना चाहिए। हे स्वामी! वहाँ (वन में) आप उनका भजन कीजिए जो सृष्टि के रचने वाले, पालने वाले और संहार करने वाले हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

सोइ रघुबीर प्रनत अनुरागी। भजहु नाथ ममता सब त्यागी॥
मुनिबर जतनु करहिं जेहि लागी। भूप राजु तजि होहिं बिरागी॥3॥

English Meaning

…O’ Master, giving up all attachment to worldly pleasures, worship that very compassionate Lord who showers grace upon those who surrender to Him. He for whom the greatest Sages practice austerity, and for whom Kings abandon their Kingdoms and become ascetics…

Hindi Meaning

भावार्थ : हे नाथ! आप विषयों की सारी ममता छोड़कर उन्हीं शरणागत पर प्रेम करने वाले भगवान्‌ का भजन कीजिए। जिनके लिए श्रेष्ठ मुनि साधन करते हैं और राजा राज्य छोड़कर वैरागी हो जाते हैं-॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का सेना सहित समुद्र पार उतरना और सुबेल पर्वत पर निवास, रावण की व्याकुलता और मन्दोदरी का समझाना -Shri Ram crosses the ocean with His army and resides at Subel mountain, Ravan’s anxiety and Mandodari’s advice

सोइ कोसलाधीस रघुराया। आयउ करन तोहि पर दाया॥
जौं पिय मानहु मोर सिखावन। सुजसु होइ तिहुँ पुर अति पावन॥4॥

English Meaning

…He is none other than the Lord of the Koshal Kingdom, Shri Raghunath Himself, who has come to bless you with His boundless grace. My dear, if you heed my counsel, your glorious and virtuous fame shall shine throughout the three worlds.”

Hindi Meaning

भावार्थ : वही कोसलाधीश श्री रघुनाथजी आप पर दया करने आए हैं। हे प्रियतम! यदि आप मेरी सीख मान लेंगे, तो आपका अत्यंत पवित्र और सुंदर यश तीनों लोकों में फैल जाएगा॥4॥

Doha 7 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

* अस कहि नयन नीर भरि गहि पद कंपित गात।
नाथ भजहु रघुनाथहि अचल होइ अहिवात॥7॥

English Meaning

With these words, tears filled Mandodari’s eyes, and her body quivered as she clasped Ravan’s feet. She pleaded, “My Lord, worship Shri Raghunath, so that our sacred bond of marriage may endure for all eternity.”

Hindi Meaning

भावार्थ : ऐसा कहकर, नेत्रों में (करुणा का) जल भरकर और पति के चरण पकड़कर, काँपते हुए शरीर से मंदोदरी ने कहा- हे नाथ! श्री रघुनाथजी का भजन कीजिए, जिससे मेरा सुहाग अचल हो जाए॥7॥

Chaupai 1 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

* तब रावन मयसुता उठाई। कहै लाग खल निज प्रभुताई॥
सुनु तैं प्रिया बृथा भय माना। जग जोधा को मोहि समाना॥1॥

English Meaning

Ravan then lifted Mandodari, the daughter of the Maya demon, and began to boast of his own might, saying, “Listen, my dear, there is no need for such fear. Tell me, is there any warrior in the whole world who can equal my strength?…

Hindi Meaning

भावार्थ : तब रावण ने मंदोदरी को उठाया और वह दुष्ट उससे अपनी प्रभुता कहने लगा- हे प्रिये! सुन, तूने व्यर्थ ही भय मान रखा है। बता तो जगत्‌ में मेरे समान योद्धा है कौन?॥1॥

Chaupai 2 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

बरुन कुबेर पवन जम काला। भुज बल जितेउँ सकल दिगपाला॥
देव दनुज नर सब बस मोरें। कवन हेतु उपजा भय तोरें॥2॥

English Meaning

…With the strength of my arms, I have subdued the Demigods, Varun (Water), Kuber, (Wealth), Pawan (Wind), Yamraj (Death) and all the Guardians of the ten directions. The Demigods, demons, and humans alike are under my command. Why then, my dear, has fear taken hold of you?”

Hindi Meaning

भावार्थ : वरुण, कुबेर, पवन, यमराज आदि सभी दिक्पालों को तथा काल को भी मैंने अपनी भुजाओं के बल से जीत रखा है। देवता, दानव और मनुष्य सभी मेरे वश में हैं। फिर तुझको यह भय किस कारण उत्पन्न हो गया?॥2॥

Chaupai 3 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

नाना बिधि तेहि कहेसि बुझाई। सभाँ बहोरि बैठ सो जाई॥
मंदोदरीं हृदयँ अस जाना। काल बस्य उपजा अभिमाना॥3॥

English Meaning

After consoling Mandodari in many ways, Ravan returned to his court and took his royal throne. Deep within her heart, Mandodari understood that Ravan was now ruled by the shadow of his destined death, which had clouded his wisdom and filled him with false pride.

Hindi Meaning

भावार्थ : मंदोदरी ने उसे बहुत तरह से समझाकर कहा (किन्तु रावण ने उसकी एक भी बात न सुनी) और वह फिर सभा में जाकर बैठ गया। मंदोदरी ने हृदय में ऐसा जान लिया कि काल के वश होने से पति को अभिमान हो गया है॥3॥

Chaupai 4 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

सभाँ आइ मंत्रिन्ह तेहिं बूझा। करब कवन बिधि रिपु सैं जूझा॥
कहहिं सचिव सुनु निसिचर नाहा। बार बार प्रभु पूछहु काहा॥4॥

English Meaning

Upon returning to his court, Ravan once again sought counsel from his Ministers, asking, “How shall we act against the approaching enemy?” The Ministers replied, “Listen, O’ Lord of the Demons, why do you ask about this matter again and again?…

Hindi Meaning

भावार्थ : सभा में आकर उसने मंत्रियों से पूछा कि शत्रु के साथ किस प्रकार से युद्ध करना होगा? मंत्री कहने लगे- हे राक्षसों के नाथ! हे प्रभु! सुनिए, आप बार-बार क्या पूछते हैं?॥4॥

Chaupai 5 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

कहहु कवन भय करिअ बिचारा। नर कपि भालु अहार हमारा॥5॥

English Meaning

…What is there to fear that requires deliberation? Humans, monkeys, and bears are but our food, merely meant to be devoured.”

Hindi Meaning

भावार्थ : कहिए तो (ऐसा) कौन-सा बड़ा भय है, जिसका विचार किया जाए? (भय की बात ही क्या है?) मनुष्य और वानर-भालू तो हमारे भोजन (की सामग्री) हैं॥5॥

Doha 8 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

* सब के बचन श्रवन सुनि कह प्रहस्त कर जोरि।
नीति बिरोध न करिअ प्रभु मंत्रिन्ह मति अति थोरि॥8॥

English Meaning

After hearing the words of the Ministers, Ravan’s son, Prahast, spoke with folded hands, “My Lord, I beseech you not to act against the path of righteousness, for the counsel of these Ministers is shallow and lacks true wisdom…

Hindi Meaning

भावार्थ : कानों से सबके वचन सुनकर (रावण का पुत्र) प्रहस्त हाथ जोड़कर कहने लगा- हे प्रभु! नीति के विरुद्ध कुछ भी नहीं करना चाहिए, मन्त्रियों में बहुत ही थोड़ी बुद्धि है॥8॥

Chaupai 1 रावण-प्रहस्त संवाद, भगवान राम का सुबेल पर्वत पर विश्राम करना तथा चंद्रमा के उदय होने का वर्णन -Dialogue between Ravan and his son Prahast. Lord Ram rests on Mount Subel and a description of the rising moon

कहहिं सचिव सठ ठकुर सोहाती। नाथ न पूर आव एहि भाँती॥
बारिधि नाघि एक कपि आवा। तासु चरित मन महुँ सबु गावा॥॥1॥

English Meaning

…These foolish Ministers merely flatter you, speaking only what they think will please your ears. My Lord, their words will bring you no good. A single monkey leapt across the vast ocean and reached Lanka, and to this day, people everywhere recall and sing of his heroic deeds in their hearts…

Hindi Meaning

भावार्थ : ये सभी मूर्ख (खुशामदी) मन्त्र ठकुरसुहाती (मुँहदेखी) कह रहे हैं। हे नाथ! इस प्रकार की बातों से पूरा नहीं पड़ेगा। एक ही बंदर समुद्र लाँघकर आया था। उसका चरित्र सब लोग अब भी मन-ही-मन गाया करते हैं (स्मरण किया करते हैं) ॥1॥