Day 7 of Navah Parayan Reading program Day 7 / 9
छुधा न रही तुम्हहि तब काहू। जारत नगरु कस न धरि खाहू॥
सुनत नीक आगें दुख पावा। सचिवन अस मत प्रभुहि सुनावा॥॥2॥
…Did everyone lose their hunger then? When he set the city ablaze, why did no one among us seize and devour him? These Ministers offer words that delight the ear, yet such counsel will only lead to grief in the end…
भावार्थ : उस समय तुम लोगों में से किसी को भूख न थी? (बंदर तो तुम्हारा भोजन ही हैं, फिर) नगर जलाते समय उसे पकड़कर क्यों नहीं खा लिया? इन मन्त्रियों ने स्वामी (आप) को ऐसी सम्मति सुनायी है जो सुनने में अच्छी है पर जिससे आगे चलकर दुःख पाना होगा॥2॥
जेहिं बारीस बँधायउ हेला। उतरेउ सेन समेत सुबेला॥
सो भनु मनुज खाब हम भाई। बचन कहहिं सब गाल फुलाई॥3॥
…The One who effortlessly bound the ocean with a bridge, as though it was a mere sport, and led His army to the Subel mountain, can He be an ordinary man, whom you boast of devouring? These people are merely boasting, speaking like those who have lost their senses…
भावार्थ : जिसने खेल-ही-खेल में समुद्र बँधा लिया और जो सेना सहित सुबेल पर्वत पर आ उतरा है। हे भाई! कहो वह मनुष्य है, जिसे कहते हो कि हम खा लेंगे? सब गाल फुला-फुलाकर (पागलों की तरह) वचन कह रहे हैं!॥3॥
तात बचन मम सुनु अति आदर। जनि मन गुनहु मोहि करि कादर।
प्रिय बानी जे सुनहिं जे कहहीं। ऐसे नर निकाय जग अहहीं॥4॥
…Dear father, please listen to me with attention and do not mistake my words for cowardice. In this world, countless people prefer to speak and hear only what is pleasing to the ear…
भावार्थ : हे तात! मेरे वचनों को बहुत आदर से (बड़े गौर से) सुनिए। मुझे मन में कायर न समझ लीजिएगा। जगत् में ऐसे मनुष्य झुंड-के-झुंड (बहुत अधिक) हैं, जो प्यारी (मुँह पर मीठी लगने वाली) बात ही सुनते और कहते हैं॥4॥
बचन परम हित सुनत कठोरे। सुनहिं जे कहहिं ते नर प्रभु थोरे॥
प्रथम बसीठ पठउ सुनु नीती। सीता देइ करहु पुनि प्रीती॥5॥
…But those who dare to speak or listen to words that are truly beneficial, though unpleasant to hear, are indeed rare, my Lord. Therefore, heed my righteous counsel, first, send an envoy to Shri Ram, and by returning Sita ji, establish friendship with Him…
भावार्थ : हे प्रभो! सुनने में कठोर परन्तु (परिणाम में) परम हितकारी वचन जो सुनते और कहतेहैं,वे मनुष्य बहुत ही थोड़े हैं। नीति सुनिये, (उसके अनुसार) पहले दूत भेजिये, और (फिर) सीता को देकर श्रीरामजी से प्रीति (मेल) कर लीजिये॥5॥
* नारि पाइ फिरि जाहिं जौं तौ न बढ़ाइअ रारि।
नाहिं त सन्मुख समर महि तात करिअ हठि मारि॥9॥
…If Shri Ram were to go back with His army upon receiving Sita ji, there would be no point in provoking a fight; however, if He does not, then, O’ Father, you should confront Him face to face on the battlefield and fight fiercely….
भावार्थ : यदि वे स्त्री पाकर लौट जाएँ, तब तो (व्यर्थ) झगड़ा न बढ़ाइये। नहीं तो (यदि न फिरें तो) हे तात! सम्मुख युद्धभूमि में उनसे हठपूर्वक (डटकर) मार-काट कीजिए॥9॥
यह मत जौं मानहु प्रभु मोरा। उभय प्रकार सुजसु जग तोरा॥
सुत सन कह दसकंठ रिसाई। असि मति सठ केहिं तोहि सिखाई॥1॥
…O’ Lord, if you heed my counsel, your noble fame will spread across the world, whether by returning Janaki ji to Lord Ram, by triumphing in battle against Him, or by bravely laying down your life in combat.” Hearing his son’s words, the ten-headed Ravan flared with fury and roared, “O’ Fool, who has filled your mind with such cowardly wisdom?…
भावार्थ : हे प्रभो! यदि आप मेरी यह सम्मति मानेंगे, तो जगत् में दोनों ही प्रकार से आपका सुयश होगा। रावण ने गुस्से में भरकर पुत्र से कहा- अरे मूर्ख! तुझे ऐसी बुद्धि किसने सिखायी?॥1॥
अबहीं ते उर संसय होई। बेनुमूल सुत भयहु घमोई॥
सुनि पितु गिरा परुष अति घोरा। चला भवन कहि बचन कठोरा॥2॥
…You harbour doubt and fear even before the battle has begun! You have truly become a disgrace to your lineage, like a thorny weed that poisons the roots of bamboo and brings ruin upon it.” Deeply hurt by his father’s cruel and insulting words, Prahast turned away and went to his abode, muttering in anguish,…
भावार्थ : अभी से हृदय में सन्देह (भय) हो रहा है? हे पुत्र! तू तो बाँस की जड़ में घमोई हुआ (तू मेरे वंश के अनुकूल या अनुरूप नहीं हुआ)। पिता की अत्यन्त घोर और कठोर वाणी सुनकर प्रहस्त ये कड़े वचन कहता हुआ घर को चला गया॥2॥
हित मत तोहि न लागत कैसें। काल बिबस कहुँ भेषज जैसें॥
संध्या समय जानि दससीसा। भवन चलेउ निरखत भुज बीसा॥3॥
…“Just as medicine cannot help someone who is meant to die, good advice also has no effect on you.” As evening approached, the ten-headed Ravan went back to his palace, proudly looking at his twenty strong arms.
भावार्थ : हित की सलाह आपको कैसे नहीं लगती (आप पर कैसे असर नहीं करती), जैसे मृत्यु के वश हुए (रोगी) को दवा नहीं लगती। संध्या का समय जानकर रावण अपनी बीसों भुजाओं को देखता हुआ महल को चला॥3॥
लंका सिखर उपर आगारा। अति बिचित्र तहँ होइ अखारा॥
बैठ जाइ तेहिं मंदिर रावन। लागे किंनर गुन गन गावन॥4॥
On top of Lanka stood a grand pavilion with a special hall for music and dance. Ravan went there and took his seat, as the Kinnars (the celestial musicians and dancers), began singing songs in his praise.
भावार्थ : लंका की चोटी पर एक अत्यन्त विचित्र महल था। वहाँ नाच-गान का अखाड़ा जमता था। रावण उस महल में जाकर बैठ गया। किन्नर उसके गुण समूहों को गाने लगे॥4॥
बाजहिं ताल पखाउज बीना। नृत्य करहिं अपछरा प्रबीना॥5॥
Many musical instruments, including cymbals, drums, tabors, and the veena, were played, while graceful celestial maidens performed enchanting dances.
भावार्थ : ताल (करताल), पखावज (मृदंग) और बीणा बज रहे हैं। नृत्य में प्रवीण अप्सराएँ नाच रही हैं॥5॥
* सुनासीर सत सरिस सो संतत करइ बिलास।
परम प्रबल रिपु सीस पर तद्यपि सोच न त्रास॥10॥
Ravan lived in constant luxury, enjoying splendour far greater than that of hundreds of Indras, the Lord of Heaven. He felt no fear or concern about the mighty enemy standing at his gates.
भावार्थ : वह निरन्तर सैकड़ों इन्द्रों के समान भोग-विलास करता रहता है। यद्यपि (श्रीरामजी-सरीखा) अत्यन्त प्रबल शत्रु सिर पर है, फिर भी उसको न तो चिन्ता है और न डर ही है॥10॥
* इहाँ सुबेल सैल रघुबीरा। उतरे सेन सहित अति भीरा॥
सिखर एक उतंग अति देखी। परम रम्य सम सुभ्र बिसेषी॥1॥
Meanwhile here, Shri Raghuveer set up camp with His great army on Mount Subel. He saw a tall, beautiful, flat, and shining peak.
भावार्थ : यहाँ श्री रघुवीर सुबेल पर्वत पर सेना की बड़ी भीड़ (बड़े समूह) के साथ उतरे। पर्वत का एक बहुत ऊँचा, परम रमणीय, समतल और विशेष रूप से उज्ज्वल शिखर देखकर-॥1॥
तहँ तरु किसलय सुमन सुहाए। लछिमन रचि निज हाथ डसाए॥
ता पर रुचिर मृदुल मृगछाला। तेहिं आसन आसीन कृपाला॥2॥
Over there, Lakshman ji carefully prepared a spot with his own hands, decorating it with fresh flowers and soft leaves from the trees, then he gently spread a beautiful and smooth deerskin on top of them. Upon this seat, the gracious Lord Ram rested Himself.
भावार्थ : वहाँ लक्ष्मणजी ने वृक्षों के कोमल पत्ते और सुंदर फूल अपने हाथों से सजाकर बिछा दिए। उस पर सुंदर और कोमल मृग छाला बिछा दी। उसी आसन पर कृपालु श्री रामजी विराजमान थे॥2॥
प्रभु कृत सीस कपीस उछंगा। बाम दहिन दिसि चाप निषंगा
दुहुँ कर कमल सुधारत बाना। कह लंकेस मंत्र लगि काना॥3॥
The Lord rested His head on Sugriv’s lap, with the bow placed to His left and the quiver to His right. With His lotus-like hands, He gently caressed His arrow, while Vibhishan, the King of Lanka, softly whispered into His ear.
भावार्थ : प्रभु श्री रामजी वानरराज सुग्रीव की गोद में अपना सिर रखे हैं। उनकी बायीं ओर धनुष तथा दाहिनी ओर तरकस (रखा) है। वे अपने दोनों करकमलों से बाण सुधार रहे हैं। विभीषणजी कानों से लगकर सलाह कर रहे हैं॥3॥
बड़भागी अंगद हनुमाना। चरन कमल चापत बिधि नाना॥
प्रभु पाछें लछिमन बीरासन। कटि निषंग कर बान सरासन॥4॥
The extremely blessed Angad and Hanuman ji tenderly massaged the Lord’s lotus feet in many gentle ways. Behind them sat Lakshman ji in a warrior’s stance, his quiver fastened at his waist, and his bow and arrow held firmly in his hands.
भावार्थ : परम भाग्यशाली अंगद और हनुमान अनेकों प्रकार से प्रभु के चरण कमलों को दबा रहे हैं। लक्ष्मणजी कमर में तरकस कसे और हाथों में धनुष-बाण लिए वीरासन से प्रभु के पीछे सुशोभित हैं॥4॥
पूरब दिसा बिलोकि प्रभु देखा उदित मयंक।
कहत सबहि देखहु ससिहि मृगपति सरिस असंक॥11 ख॥
Gazing toward the east, the Lord beheld the Moon rising above the horizon and said to all around Him, “Behold the Moon, see how it rises, calm and fearless, like the lion, the King of the jungle…
भावार्थ : पूर्व दिशा की ओर देखकर प्रभु श्री रामजी ने चंद्रमा को उदय हुआ देखा। तब वे सबसे कहने लगे- चंद्रमा को तो देखो। कैसा सिंह के समान निडर है!॥11 ख॥
* पूरब दिसि गिरिगुहा निवासी। परम प्रताप तेज बल रासी॥
मत्त नाग तम कुंभ बिदारी। ससि केसरी गगन बन चारी॥1॥
…Dwelling in the eastern sky, like a lion resting within a mountain cave, the Moon shines as a symbol of majesty, splendour, and strength. Tearing through the darkness, like a lion ripping open the forehead of a drunken elephant, the Moon roams freely in the vast forest of the sky…
भावार्थ : पूर्व दिशा रूपी पर्वत की गुफा में रहने वाला, अत्यंत प्रताप, तेज और बल की राशि यह चंद्रमा रूपी सिंह अंधकार रूपी मतवाले हाथी के मस्तक को विदीर्ण करके आकाश रूपी वन में निर्भय विचर रहा है॥1॥
बिथुरे नभ मुकुताहल तारा। निसि सुंदरी केर सिंगारा॥
कह प्रभु ससि महुँ मेचकताई। कहहु काह निज निज मति भाई॥2॥
…The stars scattered across the sky look like countless pearls adorning a graceful woman, in the form of the night.” Then the Lord asked, “O’ Brothers, tell me, what do each of you think those dark spots on the Moon represent?”
भावार्थ : आकाश में बिखरे हुए तारे मोतियों के समान हैं, जो रात्रि रूपी सुंदर स्त्री के श्रृंगार हैं। प्रभु ने कहा- भाइयो! चंद्रमा में जो कालापन है, वह क्या है? अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार कहो॥2॥
कह सुग्रीव सुनहु रघुराई। ससि महुँ प्रगट भूमि कै झाँई॥
मारेउ राहु ससिहि कह कोई। उर महँ परी स्यामता सोई॥3॥
Sugriv said, “Listen, O’ Chief of the Raghus, what we see on the Moon are merely the shadows of the Earth.” Another said, “When the demon Rahu once attacked the Moon, the mark left upon his heart still appears as those dark spots.”
भावार्थ : सुग्रीव ने कहा- हे रघुनाथजी! सुनिए! चंद्रमा में पृथ्वी की छाया दिखाई दे रही है। किसी ने कहा- चंद्रमा को राहु ने मारा था। वही (चोट का) काला दाग हृदय पर पड़ा हुआ है॥3॥
कोउ कह जब बिधि रति मुख कीन्हा। सार भाग ससि कर हरि लीन्हा॥
छिद्र सो प्रगट इंदु उर माहीं। तेहि मग देखिअ नभ परिछाहीं॥4॥
Someone else said, “When Lord Brahma created the face of Rati, the wife of Cupid, He drew from the very essence of the Moon’s beauty and gave it to her. The hollow left behind remains in the Moon’s heart, and the shadow of the sky upon that void appears as the dark spots we see.”
भावार्थ : कोई कहता है- जब ब्रह्मा ने (कामदेव की स्त्री) रति का मुख बनाया, तब उसने चंद्रमा का सार भाग निकाल लिया (जिससे रति का मुख तो परम सुंदर बन गया, परन्तु चंद्रमा के हृदय में छेद हो गया)। वही छेद चंद्रमा के हृदय में वर्तमान है, जिसकी राह से आकाश की काली छाया उसमें दिखाई पड़ती है॥4॥
प्रभु कह गरल बंधु ससि केरा। अति प्रिय निज उर दीन्ह बसेरा॥
बिष संजुत कर निकर पसारी। जारत बिरहवंत नर नारी॥5॥
The Lord said, “Poison is the Moon’s dearest brother, and that is why the Moon has given him a place within his heart. By spreading its rays imbued with the venom of worldly desire, the Moon fills the hearts of separated lovers with sorrow.”
भावार्थ : प्रभु श्री रामजी ने कहा- विष चंद्रमा का बहुत प्यारा भाई है, इसी से उसने विष को अपने हृदय में स्थान दे रखा है। विषयुक्त अपने किरण समूह को फैलाकर वह वियोगी नर-नारियों को जलाता रहता है॥5॥
* कह हनुमंत सुनहु प्रभु ससि तुम्हार प्रिय दास।
तव मूरति बिधु उर बसति सोइ स्यामता अभास॥12 क॥
Hanuman ji said, “Listen, O’ Lord, the Moon is Your devoted servant. It is Your image enshrined in his heart that creates the illusion of dark-hued spots on its surface.”
भावार्थ : हनुमान्जी ने कहा- हे प्रभो! सुनिए, चंद्रमा आपका प्रिय दास है। आपकी सुंदर श्याम मूर्ति चंद्रमा के हृदय में बसती है, वही श्यामता की झलक चंद्रमा में है॥12 क॥
पवन तनय के बचन सुनि बिहँसे रामु सुजान।
दच्छिन दिसि अवलोकि प्रभु बोले कृपा निधान॥12 ख॥
Hearing the words of the Son of the Wind God, the all-knowing Lord Ram laughed with joy. Then, turning His gaze toward the south, the all-merciful Lord Ram said,…
भावार्थ : पवनपुत्र हनुमान्जी के वचन सुनकर सुजान श्री रामजी हँसे। फिर दक्षिण की ओर देखकर कृपानिधान प्रभु बोले-॥12 ख॥