Satyugi OM

Day 5 of Navah Parayan Reading program Day 5 / 9

Chaupai 1 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* सकल सनेह सिथिल रघुबर कें। गए कोस दुइ दिनकर ढरकें॥
जलु थलु देखि बसे निसि बीतें। कीन्ह गवन रघुनाथ पिरीतें॥1॥

English Meaning

Overwhelmed by their love for Shri Raghuveer, the group could walk only six kilometres before sunset. Finding suitable grounds near the banks of the Mandakini River, they halted there for the night. At daybreak, Bharat ji, the beloved of Shri Raghunath, resumed his journey.

Hindi Meaning

सब लोग श्री रामचंद्रजी के प्रेम के मारे शिथिल होने के कारण सूर्यास्त होने तक (दिनभर में) दो ही कोस चल पाए और जल-स्थल का सुपास देखकर रात को वहीं (बिना खाए-पीए ही) रह गए। रात बीतने पर श्री रघुनाथजी के प्रेमी भरतजी ने आगे गमन किया॥1॥

Chaupai 2 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

उहाँ रामु रजनी अवसेषा। जागे सीयँ सपन अस देखा॥
सहित समाज भरत जनु आए। नाथ बियोग ताप तन ताए॥2॥

English Meaning

In Chitrakoot, Shri Ram awoke while a portion of the night still remained. During the night, Sita ji had a dream, which She began to narrate to Shri Ram, where it seemed as though Bharat ji had arrived there along with his entire entourage. His body appeared scorched by the fire of separation from the Lord.

Hindi Meaning

उधर श्री रामचंद्रजी रात शेष रहते ही जागे। रात को सीताजी ने ऐसा स्वप्न देखा (जिसे वे श्री रामचंद्रजी को सुनाने लगीं) मानो समाज सहित भरतजी यहाँ आए हैं। प्रभु के वियोग की अग्नि से उनका शरीर संतप्त है॥2॥

Chaupai 3 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

सकल मलिन मन दीन दुखारी। देखीं सासु आन अनुहारी॥
सुनि सिय सपन भरे जल लोचन। भए सोचबस सोच बिमोचन॥3॥

English Meaning

Everyone in the dream appeared miserable, sorrowful, and heavy-hearted. Sita ji saw her mothers-in-law looking very different (no longer adorned in their usual royal attire). Hearing Her dream, Shri Ram’s eyes welled up with tears, and the very One who removes the sorrows of all was Himself overcome with grief and deep contemplation.

Hindi Meaning

सभी लोग मन में उदास, दीन और दुःखी हैं। सासुओं को दूसरी ही सूरत में देखा। सीताजी का स्वप्न सुनकर श्री रामचंद्रजी के नेत्रों में जल भर गया और सबको सोच से छुड़ा देने वाले प्रभु स्वयं (लीला से) सोच के वश हो गए॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

लखन सपन यह नीक न होई। कठिन कुचाह सुनाइहि कोई॥
अस कहि बंधु समेत नहाने पूजि पुरारि साधु सनमाने॥4॥

English Meaning

Shri Ram said, “Lakshman, this dream is not auspicious. It foretells that we may soon receive grievous news.” Saying this, Shri Ram and his Brother bathed, and after worshipping Lord Shiv, the destroyer of Tripur, they offered their respects to the Sages.

Hindi Meaning

(और बोले-) लक्ष्मण! यह स्वप्न अच्छा नहीं है। कोई भीषण कुसमाचार (बहुत ही बुरी खबर) सुनावेगा। ऐसा कहकर उन्होंने भाई सहित स्नान किया और त्रिपुरारी महादेवजी का पूजन करके साधुओं का सम्मान किया॥4॥

Chaupai 5 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

छंद :
* सनमानि सुर मुनि बंदि बैठे उतर दिसि देखत भए।
नभ धूरि खग मृग भूरि भागे बिकल प्रभु आश्रम गए॥
तुलसी उठे अवलोकि कारनु काह चित सचकित रहे।
सब समाचार किरात कोलन्हि आइ तेहि अवसर कहे॥

English Meaning

After offering prayers to the Gods and the assembly of Sages, Shri Ram sat facing the north. Suddenly, dust filled the air, and flocks of birds and herds of animals, startled and frightened, began rushing toward the Lord’s hermitage. Tulsidas ji says that upon witnessing this unusual scene, the Lord rose to His feet, deeply astonished and curious about the cause. Just then, hunters and tribal folk arrived and shared the latest news.

Hindi Meaning

देवताओं का सम्मान (पूजन) और मुनियों की वंदना करके श्री रामचंद्रजी बैठ गए और उत्तर दिशा की ओर देखने लगे। आकाश में धूल छा रही है, बहुत से पक्षी और पशु व्याकुल होकर भागे हुए प्रभु के आश्रम को आ रहे हैं। तुलसीदासजी कहते हैं कि प्रभु श्री रामचंद्रजी यह देखकर उठे और सोचने लगे कि क्या कारण है? वे चित्त में आश्चर्ययुक्त हो गए। उसी समय कोल-भीलों ने आकर सब समाचार कहे।

Soratha 226 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* सुनत सुमंगल बैन मन प्रमोद तन पुलक भर।
सरद सरोरुह नैन तुलसी भरे सनेह जल॥226॥

English Meaning

Tulsidas ji says that upon hearing the beautiful and auspicious news, Shri Ram’s heart was filled with joy, His body shivered with emotion, and His autumn-lotus-like eyes welled up with tears of love.

Hindi Meaning

तुलसीदासजी कहते हैं कि सुंदर मंगल वचन सुनते ही श्री रामचंद्रजी के मन में बड़ा आनंद हुआ। शरीर में पुलकावली छा गई और शरद् ऋतु के कमल के समान नेत्र प्रेमाश्रुओं से भर गए॥226॥

Chaupai 1 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* बहुरि सोचबस भे सियरवनू। कारन कवन भरत आगवनू॥
एक आइ अस कहा बहोरी। सेन संग चतुरंग न थोरी॥1॥

English Meaning

Then Shri Ram, the beloved of Sita ji, grew concerned and began to ponder, “What could be the reason for Bharat’s arrival?” Just then, someone came and informed Him that a massive fourfold army, comprising horses, elephants, chariots, and foot soldiers, was also advancing with Bharat ji.

Hindi Meaning

सीतापति श्री रामचंद्रजी पुनः सोच के वश हो गए कि भरत के आने का क्या कारण है? फिर एक ने आकर ऐसा कहा कि उनके साथ में बड़ी भारी चतुरंगिणी सेना भी है॥1॥

Chaupai 2 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

सो सुनि रामहि भा अति सोचू। इत पितु बच इत बंधु सकोचू॥
भरत सुभाउ समुझि मन माहीं। प्रभु चित हित थिति पावत नाहीं॥2॥

English Meaning

Hearing this, Shri Ram became deeply unsettled. On one hand was His sacred vow to His father (to complete fourteen years of exile) and on the other was the concern that Bharat might have come to return the Kingdom and take Him back to Ayodhya. Contemplating Bharat ji’s noble nature, Shri Ram’s heart was torn with emotion. His mind was so moved and overwhelmed that it could not settle anywhere.

Hindi Meaning

यह सुनकर श्री रामचंद्रजी को अत्यंत सोच हुआ। इधर तो पिता के वचन और उधर भाई भरतजी का संकोच! भरतजी के स्वभाव को मन में समझकर तो प्रभु श्री रामचंद्रजी चित्त को ठहराने के लिए कोई स्थान ही नहीं पाते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

समाधान तब भा यह जाने। भरतु कहे महुँ साधु सयाने॥
लखन लखेउ प्रभु हृदयँ खभारू। कहत समय सम नीति बिचारू॥3॥

English Meaning

But in the end, Shri Ram found peace in His heart, trusting in Bharat’s obedience and recognising him as a wise and noble soul. Meanwhile, Lakshman ji, sensing the unrest within his beloved Lord, spoke thoughtful words, perfectly suited to the moment.

Hindi Meaning

तब यह जानकर समाधान हो गया कि भरत साधु और सयाने हैं तथा मेरे कहने में (आज्ञाकारी) हैं। लक्ष्मणजी ने देखा कि प्रभु श्री रामजी के हृदय में चिंता है तो वे समय के अनुसार अपना नीतियुक्त विचार कहने लगे-॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

बिनु पूछें कछु कहउँ गोसाईं। सेवकु समयँ न ढीठ ढिठाईं॥
तुम्ह सर्बग्य सिरोमनि स्वामी। आपनि समुझि कहउँ अनुगामी॥4॥

English Meaning

He said, “O’ Lord of the senses, please pardon my boldness for speaking without Your permission. You are the all-knowing Supreme Lord, and I am merely Your humble servant. Yet, with folded hands, I wish to share what little I understand in my own heart…

Hindi Meaning

हे स्वामी! आपके बिना ही पूछे मैं कुछ कहता हूँ, सेवक समय पर ढिठाई करने से ढीठ नहीं समझा जाता (अर्थात्‌ आप पूछें तब मैं कहूँ, ऐसा अवसर नहीं है, इसलिए यह मेरा कहना ढिठाई नहीं होगा)। हे स्वामी! आप सर्वज्ञों में शिरोमणि हैं (सब जानते ही हैं)। मैं सेवक तो अपनी समझ की बात कहता हूँ॥4॥

Doha 227 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* नाथ सुहृद सुठि सरल चित सील सनेह निधान।
सब पर प्रीति प्रतीति जियँ जानिअ आपु समान॥227॥

English Meaning

…O’ Lord, You are the true well-wisher of all, pure-hearted and an ocean of kindness and love. You trust and love everyone, seeing them as reflections of Your own noble self…

Hindi Meaning

हे नाथ! आप परम सुहृद् (बिना ही कारण परम हित करने वाले), सरल हृदय तथा शील और स्नेह के भंडार हैं, आपका सभी पर प्रेम और विश्वास है, और अपने हृदय में सबको अपने ही समान जानते हैं॥227॥

Chaupai 1 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* बिषई जीव पाइ प्रभुताई। मूढ़ मोह बस होहिं जनाई॥
भरतु नीति रत साधु सुजाना। प्रभु पद प्रेमु सकल जगु जाना॥1॥

English Meaning

…But in this world, foolish men often reveal their true nature once they gain power, driven by their attachments and desires. Bharat, however, is righteous, saintly, and full of wisdom. His unwavering devotion to Your lotus feet is known and praised throughout the world…

Hindi Meaning

परंतु मूढ़ विषयी जीव प्रभुता पाकर मोहवश अपने असली स्वरूप को प्रकट कर देते हैं। भरत नीतिपरायण, साधु और चतुर हैं तथा प्रभु (आप) के चरणों में उनका प्रेम है, इस बात को सारा जगत्‌ जानता है॥1॥

Chaupai 2 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

तेऊ आजु राम पदु पाई। चले धरम मरजाद मेटाई॥
कुटिल कुबंधु कुअवसरु ताकी। जानि राम बनबास एकाकी॥2॥

English Meaning

…But that same Bharat, after receiving the throne of Ayodhya, Your rightful place, has now abandoned his righteousness and honour. Taking advantage of the situation, knowing You are alone in the forest and without support, the cunning and unworthy Brother…

Hindi Meaning

वे भरतजी आज श्री रामजी (आप) का पद (सिंहासन या अधिकार) पाकर धर्म की मर्यादा को मिटाकर चले हैं। कुटिल खोटे भाई भरत कुसमय देखकर और यह जानकर कि रामजी (आप) वनवास में अकेले (असहाय) हैं,॥2॥

Chaupai 3 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

करि कुमंत्रु मन साजि समाजू। आए करै अकंटक राजू॥
कोटि प्रकार कलपि कुटिलाई। आए दल बटोरि दोउ भाई॥3॥

English Meaning

…has secretly plotted a deceitful scheme in his heart, and after making full preparations, has come to secure his sovereignty permanently. He must have imagined countless devious possibilities in his mind thinking, “Shri Ram is strong and valiant; He could pose a threat. He might forge alliances in the forest. Through penance, He could gain immense spiritual power. Though He has accepted exile now, upon His return after fourteen years, Shri Ram may turn against us. The ministers, the army, and the people might rally behind Him, and He could eventually reclaim Ayodhya.” With such thoughts, the two Brothers have approached, bringing along a full-fledged fourfold army…

Hindi Meaning

अपने मन में बुरा विचार करके, समाज जोड़कर राज्यों को निष्कण्टक करने के लिए यहाँ आए हैं। करोड़ों (अनेकों) प्रकार की कुटिलताएँ रचकर सेना बटोरकर दोनों भाई आए हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

जौं जियँ होति न कपट कुचाली। केहि सोहाति रथ बाजि गजाली॥
भरतहि दोसु देइ को जाएँ। जग बौराइ राज पदु पाएँ॥4॥

English Meaning

…If their hearts were free from deceit or ill intent, then why would they approach with chariots, horses, and herds of elephants? After all, who would bring a full army just to meet someone in the forest? But then again, what is the use of blaming Bharat alone, when it is well known that the lure of power and the throne can drive even the wisest of men in this world mad…

Hindi Meaning

यदि इनके हृदय में कपट और कुचाल न होती, तो रथ, घोड़े और हाथियों की कतार (ऐसे समय) किसे सुहाती? परन्तु भरत को ही व्यर्थ कौन दोष दे? राजपद पा जाने पर सारा जगत्‌ ही पागल (मतवाला) हो जाता है॥4॥

Doha 228 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* ससि गुर तिय गामी नघुषु चढ़ेउ भूमिसुर जान।
लोक बेद तें बिमुख भा अधम न बेन समान॥228॥

English Meaning

…the Moon God committed adultery with his Guru Sage Brihaspati’s wife, Nahush arrogantly made the Seven Great Sages carry his palanquin, and no one was as vile as King Ven, who rejected both the world and the Vedas…

Hindi Meaning

चंद्रमा गुरुपत्नी गामी हुआ, राजा नहुष ब्राह्मणों की पालकी पर चढ़ा और राजा वेन के समान नीच तो कोई नहीं होगा, जो लोक और वेद दोनों से विमुख हो गया॥228॥

Chaupai 1 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* सहसबाहु सुरनाथु त्रिसंकू। केहि न राजमद दीन्ह कलंकू॥
भरत कीन्ह यह उचित उपाऊ। रिपु रिन रंच न राखब काउ॥1॥

English Meaning

…King Sahasrabahu (the thousand-armed), Indra (Lord of the Demigods), and Trishanku, has anyone ever escaped disgrace after being consumed by the pride of kingship? Bharat was right to take this step, for it is a well-known truth that neither an enemy nor an unpaid debt should be left unresolved (as both inevitably grow with time)…

Hindi Meaning

सहस्रबाहु, देवराज इंद्र और त्रिशंकु आदि किसको राजमद ने कलंक नहीं दिया? भरत ने यह उपाय उचित ही किया है, क्योंकि शत्रु और ऋण को कभी जरा भी शेष नहीं रखना चाहिए॥1॥

Chaupai 2 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

एक कीन्हि नहिं भरत भलाई। निदरे रामु जानि असहाई॥
समुझि परिहि सोउ आजु बिसेषी। समर सरोष राम मुखु पेखी॥2॥

English Meaning

…Yes, Bharat did one wrong thing, he disrespected Shri Ram (You), thinking You to be helpless. But today, upon seeing Your fierce, wrathful face in battle, even that mistake will become clear to him (in other words, he will now fully realise the consequences of his disrespect).”

Hindi Meaning

हाँ, भरत ने एक बात अच्छी नहीं की, जो रामजी (आप) को असहाय जानकर उनका निरादर किया! पर आज संग्राम में श्री रामजी (आप) का क्रोधपूर्ण मुख देखकर यह बात भी उनकी समझ में विशेष रूप से आ जाएगी (अर्थात्‌ इस निरादर का फल भी वे अच्छी तरह पा जाएँगे)॥2॥

Chaupai 3 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

एतना कहत नीति रस भूला। रन रस बिटपु पुलक मिस फूला॥
प्रभु पद बंदि सीस रज राखी। बोले सत्य सहज बलु भाषी॥3॥

English Meaning

The moment Lakshman ji uttered these words, all sense of right and wrong slipped from his mind. A fierce thought flared within him (How could Bharat even imagine Shri Ram to be helpless while I stand by His side?) In that instant, the tree of his warrior spirit burst into bloom with fiery flowers of fury. Bowing at the Lord’s feet and placing their sacred dust upon his head, he spoke with heartfelt sincerity and revealed the power of his warrior spirit, declaring,…

Hindi Meaning

इतना कहते ही लक्ष्मणजी नीतिरस भूल गए और युद्धरस रूपी वृक्ष पुलकावली के बहाने से फूल उठा (अर्थात्‌ नीति की बात कहते-कहते उनके शरीर में वीर रस छा गया)। वे प्रभु श्री रामचंद्रजी के चरणों की वंदना करके, चरण रज को सिर पर रखकर सच्चा और स्वाभाविक बल कहते हुए बोले॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

अनुचित नाथ न मानब मोरा। भरत हमहि उपचार न थोरा॥
कहँ लगि सहिअ रहिअ मनु मारें। नाथ साथ धनु हाथ हमारें॥4॥

English Meaning

…“O’ Lord, please do not take my words as disrespectful. Bharat has already caused us immense pain, exiling us from the Kingdom for fourteen years, separating us from our Mothers, Father, friends, and loved ones. We wander the forests, surviving on fruits, roots, and bulbs, enduring hardship and penance, and still, he is not content. And now, he comes to humiliate us further. How much longer must we silently bear this anguish, when You, my Lord, are by my side and we have our bows in hand?…

Hindi Meaning

हे नाथ! मेरा कहना अनुचित न मानिएगा। भरत ने हमें कम नहीं प्रचारा है (हमारे साथ कम छेड़छाड़ नहीं की है)। आखिर कहाँ तक सहा जाए और मन मारे रहा जाए, जब स्वामी हमारे साथ हैं और धनुष हमारे हाथ में है!॥4॥

Doha 229 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* छत्रि जाति रघुकुल जनमु राम अनुग जगु जान।
लातहुँ मारें चढ़ति सिर नीच को धूरि समान॥229॥

English Meaning

…I belong to the warrior clan, born of the noble Raghu dynasty, and the entire world knows me as Your devoted servant. How then can I silently bear the insult directed at You? Is there anything lower than dust? And yet, even dust rises in defiance when one strikes it forcefully underfoot. (If something as lowly as dust does not tolerate insult, then why should we, strong and capable, endure such disrespect?)”

Hindi Meaning

क्षत्रिय जाति, रघुकुल में जन्म और फिर मैं श्री रामजी (आप) का अनुगामी (सेवक) हूँ, यह जगत्‌ जानता है। (फिर भला कैसे सहा जाए?) धूल के समान नीच कौन है, परन्तु वह भी लात मारने पर सिर ही चढ़ती है॥229॥

Chaupai 5 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* उठि कर जोरि रजायसु मागा। मनहुँ बीर रस सोवत जागा॥
बाँधि जटा सिर कसि कटि भाथा। साजि सरासनु सायकु हाथा॥1॥

English Meaning

Saying these words, Lakshman ji rose and, with folded hands, sought Shri Ram’s permission to go to battle. It seemed as if his dormant warrior spirit had suddenly awakened. He tied his matted hair into a bun atop his head, fastened a quiver around his waist, strung his bow, and taking an arrow in his hand, said,…

Hindi Meaning

यों कहकर लक्ष्मणजी ने उठकर, हाथ जोड़कर आज्ञा माँगी। मानो वीर रस सोते से जाग उठा हो। सिर पर जटा बाँधकर कमर में तरकस कस लिया और धनुष को सजाकर तथा बाण को हाथ में लेकर कहा-॥1॥

Chaupai 6 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

आजु राम सेवक जसु लेऊँ। भरतहि समर सिखावन देऊँ॥
राम निरादर कर फलु पाई। सोवहुँ समर सेज दोउ भाई॥2॥|

English Meaning

…”Today, I shall earn the glory of being known as Shri Ram’s (Your) true devotee. I will teach Bharat a lesson on the battlefield. Both Brothers will reap the consequences of insulting You, and they shall be laid to rest upon the deathbed of war…

Hindi Meaning

आज मैं श्री राम (आप) का सेवक होने का यश लूँ और भरत को संग्राम में शिक्षा दूँ। श्री रामचंद्रजी (आप) के निरादर का फल पाकर दोनों भाई (भरत-शत्रुघ्न) रण शय्या पर सोवें॥2॥

Chaupai 7 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

आइ बना भल सकल समाजू। प्रगट करउँ रिस पाछिल आजू॥
जिमि करि निकर दलइ मृगराजू। लेइ लपेटि लवा जिमि बाजू॥3॥

English Meaning

…It is indeed a blessing that the entire entourage (Shri Bharat, Shri Shatrughan, and the four divisions of the army) has gathered in one place. Now I shall unleash all my pent-up anger (held within since the appointed day of Shri Ram’s coronation, when He was exiled to the forest instead). Just as the lion, King of the jungle, crushes a herd of elephants, or as a hawk swoops down to seize and slay a quail,…

Hindi Meaning

अच्छा हुआ जो सारा समाज आकर एकत्र हो गया। आज मैं पिछला सब क्रोध प्रकट करूँगा। जैसे सिंह हाथियों के झुंड को कुचल डालता है और बाज जैसे लवे को लपेट में ले लेता है॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

तैसेहिं भरतहि सेन समेता। सानुज निदरि निपातउँ खेता॥
जौं सहाय कर संकरु आई। तौ मारउँ रन राम ई॥4॥

English Meaning

…in the same way, I will humiliate them (giving them no chance to fight, uprooting their chariots, shattering their weapons, and slaying them in the heat of battle). Bharat, his younger brother Shatrughan, and their entire army shall be wiped out from the battlefield. And if even Lord Shankar comes to their aid, then I swear by Shri Ram, I will still strike them down in battle.”

Hindi Meaning

वैसे ही भरत को सेना समेत और छोटे भाई सहित तिरस्कार करके मैदान में पछाड़ूँगा। यदि शंकरजी भी आकर उनकी सहायता करें, तो भी, मुझे रामजी की सौगंध है, मैं उन्हें युद्ध में (अवश्य) मार डालूँगा (छोड़ूँगा नहीं)॥4॥

Doha 230 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* अति सरोष माखे लखनु लखि सुनि सपथ प्रवान।
सभय लोक सब लोकपति चाहत भभरि भगान॥230॥

English Meaning

Seeing Shri Lakshman engulfed in rage, hearing his furious words and his solemn oath, fear spread across all fourteen Realms of the Cosmos. Even the Guardians of these Regions trembled and wished to flee in panic.

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी को अत्यंत क्रोध से तमतमाया हुआ देखकर और उनकी प्रामाणिक (सत्य) सौगंध सुनकर सब लोग भयभीत हो जाते हैं और लोकपाल घबड़ाकर भागना चाहते हैं॥230॥

Chaupai 1 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

* जगु भय मगन गगन भइ बानी। लखन बाहुबलु बिपुल बखानी॥
तात प्रताप प्रभाउ तुम्हारा। को कहि सकइ को जाननिहारा॥1॥

English Meaning

The entire world was gripped by fear, when a celestial voice echoed from the skies, praising the strength of Lakshman ji’s arms in countless ways: “O’ Son, who can truly describe or even comprehend your power and glory?…

Hindi Meaning

सारा जगत्‌ भय में डूब गया। तब लक्ष्मणजी के अपार बाहुबल की प्रशंसा करती हुई आकाशवाणी हुई- हे तात! तुम्हारे प्रताप और प्रभाव को कौन कह सकता है और कौन जान सकता है?॥1॥

Chaupai 2 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

अनुचित उचित काजु किछु होऊ। समुझि करिअ भल कह सबु कोऊ।
सहसा करि पाछे पछिताहीं। कहहिं बेद बुध ते बुध नाहीं॥2॥

English Meaning

…But before undertaking any task, one must carefully consider whether it is right or wrong, only then will it gain universal approval. Acting on impulse often leads to regret. The Vedas and learned scholars affirm that those who act rashly cannot be called wise.”

Hindi Meaning

परन्तु कोई भी काम हो, उसे अनुचित-उचित खूब समझ-बूझकर किया जाए तो सब कोई अच्छा कहते हैं। वेद और विद्वान कहते हैं कि जो बिना विचारे जल्दी में किसी काम को करके पीछे पछताते हैं, वे बुद्धिमान्‌ नहीं हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

सुनि सुर बचन लखन सकुचाने। राम सीयँ सादर सनमाने॥
कही तात तुम्ह नीति सुहाई। सब तें कठिन राजमदु भाई॥3॥

English Meaning

Hearing the heavenly voice, Lakshman ji hesitated and shrank back in doubt. (Lakshman ji began to wonder if he had misjudged Bharat ji’s intentions, perhaps Shri Bharat had come to take Shri Ram back to Ayodhya, and in his anger, he had spoken harsh and disrespectful words.) Then both Shri Ram and Sita ji lovingly and respectfully addressed him, saying, “O’ Dear Brother, you have spoken wise and beautiful words. your words were filled with wisdom. Among all forms of pride, the pride of kingship is the most dangerous…

Hindi Meaning

देववाणी सुनकर लक्ष्मणजी सकुचा गए। श्री रामचंद्रजी और सीताजी ने उनका आदर के साथ सम्मान किया (और कहा-) हे तात! तुमने बड़ी सुंदर नीति कही। हे भाई! राज्य का मद सबसे कठिन मद है॥3॥

Chaupai 4 श्री सीताजी का स्वप्न, भरतजी के आगमन की सूचना, रामजी का शोक, लक्ष्मणजी का क्रोध – Sita’s dream, news of Bharat’s arrival, Lord Ram’s concern, Lakshman’s anger

जो अचवँत नृप मातहिं तेई। नाहिन साधुसभा जेहिं सेई॥
सुनहू लखन भल भरत सरीसा। बिधि प्रपंच महँ सुना न दीसा॥4॥

English Meaning

…Only those Kings fall prey to the intoxication of power who have never sought the company of Saints. Listen, Lakshman, there is no one as noble as Bharat, not even heard of or seen anywhere in the entire creation of Lord Brahma…

Hindi Meaning

जिन्होंने साधुओं की सभा का सेवन (सत्संग) नहीं किया, वे ही राजा राजमद रूपी मदिरा का आचमन करते ही (पीते ही) मतवाले हो जाते हैं। हे लक्ष्मण! सुनो, भरत सरीखा उत्तम पुरुष ब्रह्मा की सृष्टि में न तो कहीं सुना गया है, न देखा ही गया है॥4॥

Doha 231 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* भरतहि होइ न राजमदु बिधि हरि हर पद पाइ।
कबहुँ कि काँजी सीकरनि छीरसिंधु बिनसाइ॥231॥

English Meaning

…Bharat would never be intoxicated with the pride of kingship, even if he were granted the exalted thrones of Lord Brahma, Lord Vishnu, or Lord Shiv. Can a few drops of kaanji (a sour drink) ever curdle the vast ocean of milk? (Just as worldly temptations can never taint Shri Bharat, who is an ocean of virtues.)…

Hindi Meaning

(अयोध्या के राज्य की तो बात ही क्या है) ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का पद पाकर भी भरत को राज्य का मद नहीं होने का! क्या कभी काँजी की बूँदों से क्षीरसमुद्र नष्ट हो सकता (फट सकता) है?॥231॥

Chaupai 1 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* तिमिरु तरुन तरनिहि मकु गिलई। गगनु मगन मकु मेघहिं मिलई॥
गोपद जल बूड़हिं घटजोनी। सहज छमा बरु छाड़ै छोनी॥1॥

English Meaning

…Darkness may consume the blazing midday Sun, clouds may absorb the boundless sky, Sage Agastya (who once drank the ocean in three sips) may drown in the water pooled in a cow’s hoofprint, or even Mother Earth may forsake her innate compassion…

Hindi Meaning

अन्धकार चाहे तरुण (मध्याह्न के) सूर्य को निगल जाए। आकाश चाहे बादलों में समाकर मिल जाए। गो के खुर इतने जल में अगस्त्यजी डूब जाएँ और पृथ्वी चाहे अपनी स्वाभाविक क्षमा (सहनशीलता) को छोड़ दे॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

मसक फूँक मकु मेरु उड़ाई। होइ न नृपमदु भरतहि भाई॥
लखन तुम्हार सपथ पितु आना। सुचि सुबंधु नहिं भरत समाना॥2॥

English Meaning

…The mighty Mount Meru may be blown away by the faint breath of a mosquito, but Bharat can never be swayed by kingly power. Lakshman, I swear upon you and upon our revered Father, there is no Brother as noble and pure-hearted as Bharat…

Hindi Meaning

मच्छर की फूँक से चाहे सुमेरु उड़ जाए, परन्तु हे भाई! भरत को राजमद कभी नहीं हो सकता। हे लक्ष्मण! मैं तुम्हारी शपथ और पिताजी की सौगंध खाकर कहता हूँ, भरत के समान पवित्र और उत्तम भाई संसार में नहीं है॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

सगुनु खीरु अवगुन जलु ताता। मिलइ रचइ परपंचु बिधाता॥
भरतु हंस रबिबंस तड़ागा। जनमि कीन्ह गुन दोष बिभागा॥3॥

English Meaning

…Dear Brother, the Almighty has fashioned this world as a mixture of the pure milk of virtue and the impure water of vice. Yet Bharat, like a divine swan born in the sacred lake of the Solar dynasty, has effortlessly separated good from evil…

Hindi Meaning

हे तात! गुरु रूपी दूध और अवगुण रूपी जल को मिलाकर विधाता इस दृश्य प्रपंच (जगत्‌) को रचता है, परन्तु भरत ने सूर्यवंश रूपी तालाब में हंस रूप जन्म लेकर गुण और दोष का विभाग कर दिया (दोनों को अलग-अलग कर दिया)॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

गहि गुन पय तजि अवगुण बारी। निज जस जगत कीन्हि उजिआरी॥
कहत भरत गुन सीलु सुभाऊ। पेम पयोधि मगन रघुराऊ॥4॥

English Meaning

…Like a swan, Bharat has accepted only the milk of virtue, discarding the water of sin, his radiant character illuminating the entire world.” Thus, while praising Bharat ji’s nobility, grace, and gentle nature, Shri Ram became absorbed in the boundless ocean of love.

Hindi Meaning

गुणरूपी दूध को ग्रहण कर और अवगुण रूपी जल को त्यागकर भरत ने अपने यश से जगत्‌ में उजियाला कर दिया है। भरतजी के गुण, शील और स्वभाव को कहते-कहते श्री रघुनाथजी प्रेमसमुद्र में मग्न हो गए॥4॥

Doha 232 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* सुनि रघुबर बानी बिबुध देखि भरत पर हेतु।
सकल सराहत राम सो प्रभु को कृपानिकेतु॥232॥

English Meaning

Hearing Shri Raghuveer’s words and witnessing His boundless love for Bharat, all the Demigods praised Him, saying, “Is there anyone else who is an abode of mercy like Shri Ram?…

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी की वाणी सुनकर और भरतजी पर उनका प्रेम देखकर समस्त देवता उनकी सराहना करने लगे (और कहने लगे) कि श्री रामचंद्रजी के समान कृपा के धाम प्रभु और कौन है?॥232॥

Chaupai 1 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* जौं न होत जग जनम भरत को। सकल धरम धुर धरनि धरत को॥
कबि कुल अगम भरत गुन गाथा। को जानइ तुम्ह बिनु रघुनाथा॥1॥

English Meaning

…Had Shri Bharat not taken birth in this world, who else could have borne the weight of all righteous duties (be it towards humanity, God, the Scriptures and the Vedas, or the values of truth, karma, non-stealing, non-violence, purity, celibacy, self-control, and penance?) Even the entire lineage of poets finds it difficult to capture the depth of Shri Bharat’s virtues in words. Who but You, Shri Raghunath, can truly comprehend the greatness of Bharat ji?”

Hindi Meaning

यदि जगत्‌ में भरत का जन्म न होता, तो पृथ्वी पर संपूर्ण धर्मों की धुरी को कौन धारण करता? हे रघुनाथजी! कविकुल के लिए अगम (उनकी कल्पना से अतीत) भरतजी के गुणों की कथा आपके सिवा और कौन जान सकता है?॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

लखन राम सियँ सुनि सुर बानी। अति सुखु लहेउ न जाइ बखानी॥
इहाँ भरतु सब सहित सहाए। मंदाकिनीं पुनीत नहाए॥2॥

English Meaning

Hearing the words of the Demigods, Shri Ram, Lakshman ji, and Sita ji were filled with indescribable joy. Meanwhile, at his camp, Bharat ji, along with his entourage, bathed in the sacred waters of the Mandakini River.

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी, श्री रामचंद्रजी और सीताजी ने देवताओं की वाणी सुनकर अत्यंत सुख पाया, जो वर्णन नहीं किया जा सकता। यहाँ भरतजी ने सारे समाज के साथ पवित्र मंदाकिनी में स्नान किया॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

सरित समीप राखि सब लोगा। मागि मातु गुर सचिव नियोगा॥
चले भरतु जहँ सिय रघुराई। साथ निषादनाथु लघु भाई॥3॥

English Meaning

Leaving everyone by the riverbank and seeking the blessings of his Mothers, Guru Vashishth, and Minister Sumantra, Bharat ji took Guh and his younger Brother Shatrughan to the place where Sita ji and the Shri Raghuveer resided.

Hindi Meaning

फिर सबको नदी के समीप ठहराकर तथा माता, गुरु और मंत्री की आज्ञा माँगकर निषादराज और शत्रुघ्न को साथ लेकर भरतजी वहाँ चले जहाँ श्री सीताजी और श्री रघुनाथजी थे॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

समुझि मातु करतब सकुचाहीं। करत कुतरक कोटि मन माहीं॥
रामु लखनु सिय सुनि मम नाऊँ। उठि जनि अनत जाहिं तजि ठाऊँ॥4॥

English Meaning

On the way, Bharat ji felt deeply embarrassed, reflecting on the deceitful actions of his Mother, Kaikeyi. Countless uneasy thoughts stirred within his heart. He worried, “God forbid, upon hearing my name, Ram ji, Lakshman, and Sita ji might leave their dwelling and move elsewhere…

Hindi Meaning

भरतजी अपनी माता कैकेयी की करनी को समझकर (याद करके) सकुचाते हैं और मन में करोड़ों (अनेकों) कुतर्क करते हैं (सोचते हैं) श्री राम, लक्ष्मण और सीताजी मेरा नाम सुनकर स्थान छोड़कर कहीं दूसरी जगह उठकर न चले जाएँ॥4॥

Doha 233 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* मातु मते महुँ मानि मोहि जो कछु करहिं सो थोर।
अघ अवगुन छमि आदरहिं समुझि आपनी ओर॥233॥

English Meaning

…Even if Shri Ram considers me an accomplice in my Mother’s wrongdoing, whatever treatment He gives me will be far less than I truly deserve. Yet, knowing me as His devoted servant, and remembering His vow to show mercy to those who surrender to Him, He will surely forgive my faults and shortcomings, and bless me with honour instead…

Hindi Meaning

मुझे माता के मत में मानकर वे जो कुछ भी करें सो थोड़ा है, पर वे अपनी ओर समझकर (अपने विरद और संबंध को देखकर) मेरे पापों और अवगुणों को क्षमा करके मेरा आदर ही करेंगे॥233॥

Chaupai 1 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

* जौं परिहरहिं मलिन मनु जानी। जौं सनमानहिं सेवकु मानी॥
मोरें सरन रामहि की पनही। राम सुस्वामि दोसु सब जनही॥1॥

English Meaning

…Whether Shri Ram rejects me as one with a sinful heart or accepts me as His humble servant, my only refuge lies in His sacred vow (to protect all who surrender at His lotus feet), for He is the great Master, and the fault lies solely with the servant, that is, with me…

Hindi Meaning

चाहे मलिन मन जानकर मुझे त्याग दें, चाहे अपना सेवक मानकर मेरा सम्मान करें, (कुछ भी करें), मेरे तो श्री रामचंद्रजी की जूतियाँ ही शरण हैं। श्री रामचंद्रजी तो अच्छे स्वामी हैं, दोष तो सब दास का ही है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

जग जग भाजन चातक मीना। नेम पेम निज निपुन नबीना॥
अस मन गुनत चले मग जाता। सकुच सनेहँ सिथिल सब गाता॥2॥

English Meaning

…In this world, the true bearers of honour are the chatak birds and the fish, both unwavering in their principles, devotion, and steadfast nature. (The chatak birds wait patiently to drink only the pure droplets that fall when the Swati star appears, never wavering even amidst thunder and rain. The fish, bound by love for water, simply cannot survive without it.)” With such thoughts in his heart, Bharat ji continued on his path, his limbs weakened by a flood of apprehension and love.

Hindi Meaning

जगत्‌ में यश के पात्र तो चातक और मछली ही हैं, जो अपने नेम और प्रेम को सदा नया बनाए रखने में निपुण हैं। ऐसा मन में सोचते हुए भरतजी मार्ग में चले जाते हैं। उनके सब अंग संकोच और प्रेम से शिथिल हो रहे हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

फेरति मनहुँ मातु कृत खोरी। चलत भगति बल धीरज धोरी॥
जब समुझत रघुनाथ सुभाऊ। तब पथ परत उताइल पाऊ॥3॥

English Meaning

While the burden of his Mother’s sinful deeds weighed heavily and held him back, the strength of his unwavering devotion and resolve, like that of a lead bull guiding the cart, urged him forward. And whenever he recalled the gracious nature of Shri Raghunath, his feet moved swiftly along the path.

Hindi Meaning

माता की हुई बुराई मानो उन्हें लौटाती है, पर धीरज की धुरी को धारण करने वाले भरतजी भक्ति के बल से चले जाते हैं। जब श्री रघुनाथजी के स्वभाव को समझते (स्मरण करते) हैं तब मार्ग में उनके पैर जल्दी-जल्दी पड़ने लगते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का लक्ष्मणजी को समझाना एवं भरतजी की महिमा कहना – Lord Ram advises Lakshman and extols Bharat in many ways

भरत दसा तेहि अवसर कैसी। जल प्रबाहँ जल अलि गति जैसी॥
देखि भरत कर सोचु सनेहू। भा निषाद तेहि समयँ बिदेहू॥4॥

English Meaning

At that moment, Bharat ji’s state resembled that of a waterbee (swiftly swirling and swimming against the current). Witnessing his deep anxiety and overflowing affection, the Chief of the Nishads, Guh, became so overwhelmed that he lost all awareness of his own body.

Hindi Meaning

उस समय भरत की दशा कैसी है? जैसी जल के प्रवाह में जल के भौंरे की गति होती है। भरतजी का सोच और प्रेम देखकर उस समय निषाद विदेह हो गया (देह की सुध-बुध भूल गया)॥4॥

Doha 234 भरतजी का चित्रकूट में पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिता का शोक और श्राद्ध – Bharat arrives at Chitrakoot, Bharat and party meet others, mourning of king’s death and homage to the departed soul

* लगे होन मंगल सगुन सुनि गुनि कहत निषादु।
मिटिहि सोचु होइहि हरषु पुनि परिनाम बिषादु॥234॥

English Meaning

Auspicious signs began to appear. Hearing and reflecting on them, the Chief of the Nishads, Guh, said, “Worry will fade, joy will follow, but in the end, sorrow will return.”

Hindi Meaning

मंगल शकुन होने लगे। उन्हें सुनकर और विचारकर निषाद कहने लगा- सोच मिटेगा, हर्ष होगा, पर फिर अन्त में दुःख होगा॥234॥

Chaupai 1 भरतजी का चित्रकूट में पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिता का शोक और श्राद्ध – Bharat arrives at Chitrakoot, Bharat and party meet others, mourning of king’s death and homage to the departed soul

* सेवक बचन सत्य सब जाने। आश्रम निकट जाइ निअराने॥
भरत दीख बन सैल समाजू। मुदित छुधित जनु पाइ सुनाजू॥1॥

English Meaning

Bharat ji accepted all the words of the devotee (Guh) as true. As he neared the hermitage, he saw the clusters of forests and mountains. A wave of joy swept over him, like that of a hungry person who suddenly finds a beautiful, satisfying meal.

Hindi Meaning

भरतजी ने सेवक (गुह) के सब वचन सत्य जाने और वे आश्रम के समीप जा पहुँचे। वहाँ के वन और पर्वतों के समूह को देखा तो भरतजी इतने आनंदित हुए मानो कोई भूखा अच्छा अन्न (भोजन) पा गया हो॥1॥

Chaupai 2 भरतजी का चित्रकूट में पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिता का शोक और श्राद्ध – Bharat arrives at Chitrakoot, Bharat and party meet others, mourning of king’s death and homage to the departed soul

ईति भीति जनु प्रजा दुखारी। त्रिबिध ताप पीड़ित ग्रह मारी॥
जाइ सुराज सुदेस सुखारी। होहिं भरत गति तेहि अनुहारी॥2॥

English Meaning

Just as people tormented by fears of calamities (such as excessive rain, drought, infestation by mice, locust attacks, parrots ruining crops, or enemy invasions), and suffering from the threefold miseries (Adhyatmik – sufferings of body and mind, Adhidaivik – sufferings caused by nature or fate, and Adhibhautik – sufferings from other beings, spirits, or physical forces), along with the ill effects of planets and pandemics, feel relieved upon migrating to a prosperous land with good governance, in the same way, Bharat ji too felt at peace as he approached the hermitage.

Hindi Meaning

जैसे ईति (अधिक जल बरसना, न बरसना, चूहों का उत्पात, टिड्डियाँ, तोते आदि खेतों में बाधा देने वाले इन छह उपद्रव, दूसरे राजा की चढ़ाई)। के भय से दुःखी हुई और तीनों (आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक) तापों तथा क्रूर ग्रहों और महामारियों से पीड़ित प्रजा किसी उत्तम देश और उत्तम राज्य में जाकर सुखी हो जाए, भरतजी की गति (दशा) ठीक उसी प्रकार हो रही है॥2॥

Chaupai 3 भरतजी का चित्रकूट में पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिता का शोक और श्राद्ध – Bharat arrives at Chitrakoot, Bharat and party meet others, mourning of king’s death and homage to the departed soul

राम बास बन संपति भ्राजा। सुखी प्रजा जनु पाइ सुराजा॥
सचिव बिरागु बिबेकु नरेसू। बिपिन सुहावन पावन देसू॥3॥

English Meaning

The forest’s natural beauty shone brightly with Shri Ram’s presence, just as people flourish under the rule of a noble King. The enchanting forest resembled a sacred Kingdom, where wisdom was the King and dispassion served as the Minister.

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के निवास से वन की सम्पत्ति ऐसी सुशोभित है मानो अच्छे राजा को पाकर प्रजा सुखी हो। सुहावना वन ही पवित्र देश है। विवेक उसका राजा है और वैराग्य मंत्री है॥3॥

Chaupai 4 भरतजी का चित्रकूट में पहुँचना, भरतादि सबका परस्पर मिलाप, पिता का शोक और श्राद्ध – Bharat arrives at Chitrakoot, Bharat and party meet others, mourning of king’s death and homage to the departed soul

भट जम नियम सैल रजधानी। सांति सुमति सुचि सुंदर रानी॥
सकल अंग संपन्न सुराऊ। राम चरन आश्रित चित चाऊ॥4॥

English Meaning

The brave warriors of this Kingdom are the spiritual virtues of ethical conduct (such as non-violence, truth, non-stealing, celibacy, and non-possessiveness) and disciplined living (including purity, contentment, austerity, self-study, and devotion to God). The mountains form its royal capital. Peace and noble intellect are its two pure and graceful Queens. This noble Kingdom is complete in all respects, with all seven limbs of good governance (sovereignty, ministers, allies, treasury, territory, fortress, and army), and its heart is filled with joy and devotion, as it lives under the loving shelter of Shri Ram’s feet.

Hindi Meaning

यम (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह) तथा नियम (शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान) योद्धा हैं। पर्वत राजधानी है, शांति तथा सुबुद्धि दो सुंदर पवित्र रानियाँ हैं। वह श्रेष्ठ राजा राज्य के सब अंगों (स्वामी, आमत्य, सुहृद, कोष, राष्ट्र, दुर्ग और सेना- राज्य के सात अंग हैं) से पूर्ण है और श्री रामचंद्रजी के चरणों के आश्रित रहने से उसके चित्त में चाव (आनंद या उत्साह) है॥4॥