Day 5 of Navah Parayan Reading program Day 5 / 9
मोहि न लाज निज नेहु निहारी। राम सरिस सुत मैं महतारी॥
जिऐ मरै भल भूपति जाना। मोर हृदय सत कुलिस समाना॥4॥
…I feel no shame in this deep, loving attachment, for I am the Mother of a Son like Ram. The King knew well how to live with honour and how to depart with dignity, but my own heart is hardened, like being struck by a hundred thunderbolts, yet still it does not break.”
अपने स्नेह की ओर देखकर मुझे लाज नहीं आती; राम सरीखे पुत्र की मैं माता! जीना और मरना तो राजा ने खूब जाना। मेरा हृदय तो सैकड़ों वज्रों के समान कठोर है॥4॥
* कौसल्या के बचन सुनि भरत सहित रनिवासु।
ब्याकुल बिलपत राजगृह मानहुँ सोक नेवासु ॥166॥
Hearing Kaushalya ji’s sorrowful words, Bharat ji and everyone present in the Queen’s palace broke into anguished cries. The entire royal palace seemed transformed into the very dwelling place of grief.
कौसल्याजी के वचनों को सुनकर भरत सहित सारा रनिवास व्याकुल होकर विलाप करने लगा। राजमहल मानो शोक का निवास बन गया॥166॥
* बिलपहिं बिकल भरत दोउ भाई। कौसल्याँ लिए हृदयँ लगाई॥
भाँति अनेक भरतु समुझाए। कहि बिबेकमय बचन सुनाए॥1॥
Seeing Bharat ji and Shatrughan ji weeping, Mother Kaushalya drew them close to her heart. She comforted Bharat ji in many tender ways and gently offered him words of wisdom and strength.
भरत, शत्रुघ्न दोनों भाई विकल होकर विलाप करने लगे। तब कौसल्याजी ने उनको हृदय से लगा लिया। अनेकों प्रकार से भरतजी को समझाया और बहुत सी विवेकभरी बातें उन्हें कहकर सुनाईं॥1॥
भरतहुँ मातु सकल समुझाईं। कहि पुरान श्रुति कथा सुहाईं॥
छल बिहीन सुचि सरल सुबानी। बोले भरत जोरि जुग पानी॥2॥
Bharat ji consoled Mother Kaushalya and the other Queens by sharing many beautiful stories from the ancient Scriptures and the Vedas. With folded hands, Shri Bharat spoke in a voice that was gentle, pure, and sincere, his words free from any trace of deceit,..
भरतजी ने भी सब माताओं को पुराण और वेदों की सुंदर कथाएँ कहकर समझाया। दोनों हाथ जोड़कर भरतजी छलरहित, पवित्र और सीधी सुंदर वाणी बोले-॥2॥
जे अघ मातु पिता सुत मारें। गाइ गोठ महिसुर पुर जारें॥
जे अघ तिय बालक बध कीन्हें। मीत महीपति माहुर दीन्हें॥3॥
…“The sins of killing one’s mother, father, or son, of setting fire to a cowshed or a Brahmin’s village, of slaying a woman or a child, or of poisoning a friend or a King…
जो पाप माता-पिता और पुत्र के मारने से होते हैं और जो गोशाला और ब्राह्मणों के नगर जलाने से होते हैं, जो पाप स्त्री और बालक की हत्या करने से होते हैं और जो मित्र और राजा को जहर देने से होते हैं-॥3॥
जे पातक उपपातक अहहीं। करम बचन मन भव कबि कहहीं॥
ते पातक मोहि होहुँ बिधाता। जौं यहु होइ मोर मत माता॥4॥
…and all other great and small sins committed in thought, word, or deed, as described by the poets, O’ Mother, if I had even the slightest consent in sending Ram ji to the forest, then may all those sins fall upon me alone…
कर्म, वचन और मन से होने वाले जितने पातक एवं उपपातक (बड़े-छोटे पाप) हैं, जिनको कवि लोग कहते हैं, हे विधाता! यदि इस काम में मेरा मत हो, तो हे माता! वे सब पाप मुझे लगें॥4॥
* जे परिहरि हरि हर चरन भजहिं भूतगन घोर।
तेहि कइ गति मोहि देउ बिधि जौं जननी मत मोर॥167॥
…O’ Mother, if I had any hand in Shri Ram’s exile, then may I be given the fate of those unfortunate souls who abandon devotion to the sacred feet of Hari (Lord Vishnu) and Har (Lord Shiv), and instead worship fearsome ghosts and spirits…
जो लोग श्री हरि और श्री शंकरजी के चरणों को छोड़कर भयानक भूत-प्रेतों को भजते हैं, हे माता! यदि इसमें मेरा मत हो तो विधाता मुझे उनकी गति दे॥167॥
* बेचहिं बेदु धरमु दुहि लेहीं। पिसुन पराय पाप कहि देहीं॥
कपटी कुटिल कलहप्रिय क्रोधी। बेद बिदूषक बिस्व बिरोधी॥1॥
…Those who sell the Vedas for profit, who deceive others in the name of faith, who slander and speak ill of others’ faults, who are deceitful, cunning, and always quarrelsome, those consumed by anger, who mock the sacred Scriptures, and bear hostility towards the entire world…
जो लोग वेदों को बेचते हैं, धर्म को दुह लेते हैं, चुगलखोर हैं, दूसरों के पापों को कह देते हैं, जो कपटी, कुटिल, कलहप्रिय और क्रोधी हैं तथा जो वेदों की निंदा करने वाले और विश्वभर के विरोधी हैं,॥1॥
लोभी लंपट लोलुपचारा। जे ताकहिं परधनु परदारा॥
पावौं मैं तिन्ह कै गति घोरा। जौं जननी यहु संमत मोरा॥2॥
…those who are greedy, lustful, or miserly; who cast covetous eyes upon another’s wife or wealth, the dreadful fate destined for such people, let that be mine, O’ Dear Mother, if I had even the slightest approval in Shri Ram’s exile…
जो लोभी, लम्पट और लालचियों का आचरण करने वाले हैं, जो पराए धन और पराई स्त्री की ताक में रहते हैं, हे जननी! यदि इस काम में मेरी सम्मति हो तो मैं उनकी भयानक गति को पाऊँ॥2॥
जे नहिं साधुसंग अनुरागे। परमारथ पथ बिमुख अभागे॥
जे न भजहिं हरि नर तनु पाई। जिन्हहि न हरि हर सुजसु सोहाई॥3॥
…Those who feel no love for the company of saints, those unfortunate ones who turn away from the path of righteousness, those who fail to worship Lord Hari even after being born as human, those who do not cherish the divine glories of Lord Hari and Lord Har…
जिनका सत्संग में प्रेम नहीं है, जो अभागे परमार्थ के मार्ग से विमुख हैं, जो मनुष्य शरीर पाकर श्री हरि का भजन नहीं करते, जिनको हरि-हर (भगवान विष्णु और शंकरजी) का सुयश नहीं सुहाता,॥3॥
तजि श्रुतिपंथु बाम पथ चलहीं। बंचक बिरचि बेष जगु छलहीं॥
तिन्ह कै गति मोहि संकर देऊ। जननी जौं यहु जानौं भेऊ॥4॥
…Those who abandon the path laid out by the Vedas and follow a false way, who live as fraudsters and imposters, deceiving the world through pretence and disguise, may Lord Shankar grant me the fate of such wretched souls, if I had any knowledge or involvement in this conspiracy, O’ Mother.”
जो वेद मार्ग को छोड़कर वाम (वेद प्रतिकूल) मार्ग पर चलते हैं, जो ठग हैं और वेष बनाकर जगत को छलते हैं, हे माता! यदि मैं इस भेद को जानता भी होऊँ तो शंकरजी मुझे उन लोगों की गति दें॥4॥
* मातु भरत के बचन सुनि साँचे सरल सुभायँ।
कहति राम प्रिय तात तुम्ह सदा बचन मन कायँ॥168॥
Hearing Bharat ji’s guileless, heartfelt, and sincere words, Mother Kaushalya said, “O’ Son, you have always been dear to Ram, in your thoughts, in your words, and in your actions…
माता कौसल्याजी भरतजी के स्वाभाविक ही सच्चे और सरल वचनों को सुनकर कहने लगीं- हे तात! तुम तो मन, वचन और शरीर से सदा ही श्री रामचन्द्र के प्यारे हो॥168॥
* राम प्रानहु तें प्रान तुम्हारे। तुम्ह रघुपतिहि प्रानहु तें प्यारे॥
बिधु बिष चवै स्रवै हिमु आगी। होइ बारिचर बारि बिरागी॥1॥
…Ram is dearer to you than your own life, and in the same way, you are dearer to Raghupati than His own breath. It may be possible for the Moon to begin radiating poison, for snow to emit fire, or for aquatic creatures to forsake water…
श्री राम तुम्हारे प्राणों से भी बढ़कर प्राण (प्रिय) हैं और तुम भी श्री रघुनाथ को प्राणों से भी अधिक प्यारे हो। चन्द्रमा चाहे विष चुआने लगे और पाला आग बरसाने लगे, जलचर जीव जल से विरक्त हो जाए,॥1॥
भएँ ग्यानु बरु मिटै न मोहू। तुम्ह रामहि प्रतिकूल न होहू॥
मत तुम्हार यहु जो जग कहहीं। सो सपनेहुँ सुख सुगति न लहहीं॥2॥
…and it may be possible for attachment to persist even after attaining wisdom, but it is impossible for you to ever be hostile towards Ram. If anyone in this world dares to say that you had a hand in sending Ram to the forest, that person will never know peace, joy, or liberation, even in their dreams.”
और ज्ञान हो जाने पर भी चाहे मोह न मिटे, पर तुम श्री रामचन्द्र के प्रतिकूल कभी नहीं हो सकते। इसमें तुम्हारी सम्मति है, जगत में जो कोई ऐसा कहते हैं, वे स्वप्न में भी सुख और शुभ गति नहीं पावेंगे॥2॥
अस कहि मातु भरतु हिएँ लाए। थन पय स्रवहिं नयन जल छाए॥
करत बिलाप बहुत एहि भाँती। बैठेहिं बीति गई सब राती॥3॥
Saying these words, Mother Kaushalya embraced Bharat ji tightly. Overwhelmed with motherly emotion, milk began to flow from her breasts, and her eyes welled up with tears. The entire night passed in sorrow and lamentation.
ऐसा कहकर माता कौसल्या ने भरतजी को हृदय से लगा लिया। उनके स्तनों से दूध बहने लगा और नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल छा गया। इस प्रकार बहुत विलाप करते हुए सारी रात बैठे ही बैठे बीत गई॥3॥
बामदेउ बसिष्ठ तब आए। सचिव महाजन सकल बोलाए॥
मुनि बहु भाँति भरत उपदेसे। कहि परमारथ बचन सुदेसे॥4॥
At that moment, the revered Sages Vaamdev ji and Vashishth ji arrived. They summoned all the Ministers and the distinguished citizens of the city. Sage Vashishth then offered Bharat ji various forms of counsel, speaking words of wisdom that were fitting for the time and circumstance.
तब वामदेवजी और वशिष्ठजी आए। उन्होंने सब मंत्रियों तथा महाजनों को बुलाया। फिर मुनि वशिष्ठजी ने परमार्थ के सुंदर समयानुकूल वचन कहकर बहुत प्रकार से भरतजी को उपदेश दिया॥4॥
* तात हृदयँ धीरजु धरहु करहु जो अवसर आजु।
उठे भरत गुर बचन सुनि करन कहेउ सबु साजु॥169॥
Guru Vashishth said, “O’ Son, keep patience in your heart and carry out all that must be done today.” Hearing his Guru’s words, Bharat ji rose and immediately gave instructions to begin the final rites and ceremonies for Dashrath ji.
(वशिष्ठजी ने कहा-) हे तात! हृदय में धीरज धरो और आज जिस कार्य के करने का अवसर है, उसे करो। गुरुजी के वचन सुनकर भरतजी उठे और उन्होंने सब तैयारी करने के लिए कहा॥169॥
* नृपतनु बेद बिदित अन्हवावा। परम बिचित्र बिमानु बनावा॥
गाहि पदभरत मातु सब राखी। रहीं रानि दरसन अभिलाषी॥1॥
The King’s body was bathed in accordance with the Vedic rites and placed in a specially crafted, unique casket. Bharat ji then humbly clasped the feet of all his Mothers, pleading with them to stay behind (and not ascend the funeral pyre). They agreed, for in their hearts, they all longed to see Shri Ram return from His exile.
वेदों में बताई हुई विधि से राजा की देह को स्नान कराया गया और परम विचित्र विमान बनाया गया। भरतजी ने सब माताओं को चरण पकड़कर रखा (अर्थात प्रार्थना करके उनको सती होने से रोक लिया)। वे रानियाँ भी (श्री राम के) दर्शन की अभिलाषा से रह गईं॥1॥
चंदन अगर भार बहु आए। अमित अनेक सुगंध सुहाए॥
सरजु तीर रचि चिता बनाई। जनु सुरपुर सोपान सुहाई॥2॥
Many loads of sandalwood, aloe wood, and countless exquisite aromatic incenses were brought forth. On the banks of the sacred Saryu River, a funeral pyre was artfully constructed, so magnificent that it looked like a beautiful staircase leading to Heaven.
चंदन और अगर के तथा और भी अनेकों प्रकार के अपार (कपूर, गुग्गुल, केसर आदि) सुगंध द्रव्यों के बहुत से बोझ आए। सरयूजी के तट पर सुंदर चिता रचकर बनाई गई, (जो ऐसी मालूम होती थी) मानो स्वर्ग की सुंदर सीढ़ी हो॥2॥
एहि बिधि दाह क्रिया सब कीन्ही। बिधिवत न्हाइ तिलांजुलि दीन्ही॥
सोधि सुमृति सब बेद पुराना। कीन्ह भरत दसगात बिधाना॥3॥
In this way, the entire funeral ceremony was solemnly concluded. Thereafter, everyone bathed as per the prescribed rites, and the ritual offerings of water and sesame seeds were made for the departed soul. Guided by the wisdom of the Smriti texts, the Vedas, and other sacred Scriptures, Bharat ji observed the ten-day mourning period with deep devotion, performing each ceremony with full adherence to the sacred traditions and religious duties.
इस प्रकार सब दाह क्रिया की गई और सबने विधिपूर्वक स्नान करके तिलांजलि दी। फिर वेद, स्मृति और पुराण सबका मत निश्चय करके उसके अनुसार भरतजी ने पिता का दशगात्र विधान (दस दिनों के कृत्य) किया॥3॥
जहँ जस मुनिबर आयसु दीन्हा। तहँ तस सहस भाँति सबु कीन्हा॥
भए बिसुद्ध दिए सब दाना। धेनु बाजि गज बाहन नाना॥4॥
Whatever instructions the great Sage Vashishth gave, Bharat ji fulfilled them in countless ways with utmost sincerity. Once the rites of purification were completed, Bharat ji generously offered donations, gifting cows, horses, elephants, and various kinds of chariots to the deserving.
मुनि श्रेष्ठ वशिष्ठजी ने जहाँ जैसी आज्ञा दी, वहाँ भरतजी ने सब वैसा ही हजारों प्रकार से किया। शुद्ध हो जाने पर (विधिपूर्वक) सब दान दिए। गायें तथा घोड़े, हाथी आदि अनेक प्रकार की सवारियाँ,॥4॥
* सिंघासन भूषन बसन अन्न धरनि धन धाम।
दिए भरत लहि भूमिसुर भे परिपूरन काम॥170॥
Bharat ji also distributed thrones, ornaments, garments, food grains, land, wealth, and homes. The wishes of the Brahmins, the earthly deities were fully satisfied by his generous offerings.
सिंहासन, गहने, कपड़े, अन्न, पृथ्वी, धन और मकान भरतजी ने दिए, भूदेव ब्राह्मण दान पाकर परिपूर्णकाम हो गए (अर्थात उनकी सारी मनोकामनाएँ अच्छी तरह से पूरी हो गईं)॥170॥
* पितु हित भरत कीन्हि जसि करनी। सो मुख लाख जाइ नहिं बरनी॥
सुदिनु सोधि मुनिबर तब आए। सचिव महाजन सकल बोलाए॥1॥
The rituals that Bharat ji performed for the welfare of his Father’s soul, and the devotion with which he carried them out, cannot be described even by a thousand tongues. After selecting an auspicious day, the great Sage Vashishth gathered all the Ministers and the distinguished citizens of Ayodhya.
पिताजी के लिए भरतजी ने जैसी करनी की वह लाखों मुखों से भी वर्णन नहीं की जा सकती। तब शुभ दिन शोधकर श्रेष्ठ मुनि वशिष्ठजी आए और उन्होंने मंत्रियों तथा सब महाजनों को बुलवाया॥1॥
बैठे राजसभाँ सब जाई। पठए बोलि भरत दोउ भाई॥
भरतु बसिष्ठ निकट बैठारे। नीति धरममय बचन उचारे॥2॥
Everyone assembled and took their seats in the royal court. Then the Sage summoned the two Brothers, Bharat ji and Shatrughan ji. Guru Vashishth seated Bharat ji beside him and began to speak words filled with wisdom and righteousness.
सब लोग राजसभा में जाकर बैठ गए। तब मुनि ने भरतजी तथा शत्रुघ्नजी दोनों भाइयों को बुलवा भेजा। भरतजी को वशिष्ठजी ने अपने पास बैठा लिया और नीति तथा धर्म से भरे हुए वचन कहे॥2॥
प्रथम कथा सब मुनिबर बरनी। कैकइ कुटिल कीन्हि जसि करनी॥
भूप धरमुब्रतु सत्य सराहा। जेहिं तनु परिहरि प्रेमु निबाहा॥3॥
First, he recounted the entire episode of Queen Kaikeyi’s deceitful actions. Then he praised King Dashrath’s unwavering commitment to righteousness and truth, and how, out of love and honour, he gave up his very life.
पहले तो कैकेयी ने जैसी कुटिल करनी की थी, श्रेष्ठ मुनि ने वह सारी कथा कही। फिर राजा के धर्मव्रत और सत्य की सराहना की, जिन्होंने शरीर त्याग कर प्रेम को निबाहा॥3॥
कहत राम गुन सील सुभाऊ। सजल नयन पुलकेउ मुनिराऊ॥
बहुरि लखन सिय प्रीति बखानी। सोक सनेह मगन मुनि ग्यानी॥4॥
As he spoke of Shri Ram’s noble virtues and gentle nature, the great Sage’s eyes welled with tears, and a wave of emotion coursed through his body. He then praised the deep affection Lakshman ji and Sita ji held for Shri Ram. Overwhelmed by grief and devotion, the all-wise Sage paused, his voice heavy with emotion.
श्री रामचन्द्रजी के गुण, शील और स्वभाव का वर्णन करते-करते तो मुनिराज के नेत्रों में जल भर आया और वे शरीर से पुलकित हो गए। फिर लक्ष्मणजी और सीताजी के प्रेम की बड़ाई करते हुए ज्ञानी मुनि शोक और स्नेह में मग्न हो गए॥4॥
* सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेउ मुनिनाथ।
हानि लाभु जीवनु मरनु जसु अपजसु बिधि हाथ॥171॥
With sorrow in his voice, the Sage said, “Listen, O’ Bharat, fate is immensely powerful. Gain and loss, life and death, honour and disgrace, all these rest in the hands of the Almighty Lord…
मुनिनाथ ने बिलखकर (दुःखी होकर) कहा- हे भरत! सुनो, भावी (होनहार) बड़ी बलवान है। हानि-लाभ, जीवन-मरण और यश-अपयश, ये सब विधाता के हाथ हैं॥171॥
* अस बिचारि केहि देइअ दोसू। ब्यरथ काहि पर कीजिअ रोसू॥
तात बिचारु करहु मन माहीं। सोच जोगु दसरथु नृपु नाहीं॥1॥
…With this in mind, whom can we blame? And at whom should one direct anger? O’ Son, reflect deeply in your heart, a noble King like Dashrath, steadfast in righteousness, is not someone to be mourned with sorrow…
ऐसा विचार कर किसे दोष दिया जाए? और व्यर्थ किस पर क्रोध किया जाए? हे तात! मन में विचार करो। राजा दशरथ सोच करने के योग्य नहीं हैं॥1॥
सोचिअ बिप्र जो बेद बिहीना। तजि निज धरमु बिषय लयलीना॥
सोचिअ नृपति जो नीति न जाना। जेहि न प्रजा प्रिय प्रान समाना॥2॥
…True grief is for a Brahmin who is ignorant of the Vedas and, abandoning his spiritual path, becomes absorbed in worldly pleasures. One should mourn a King who is ignorant of righteous duties and fails to regard his subjects as dear as his own life…
सोच उस ब्राह्मण का करना चाहिए, जो वेद नहीं जानता और जो अपना धर्म छोड़कर विषय भोग में ही लीन रहता है। उस राजा का सोच करना चाहिए, जो नीति नहीं जानता और जिसको प्रजा प्राणों के समान प्यारी नहीं है॥2॥
सोचिअ बयसु कृपन धनवानू। जो न अतिथि सिव भगति सुजानू॥
सोचिअ सूद्रु बिप्र अवमानी। मुखर मानप्रिय ग्यान गुमानी॥3॥
…Pitiable indeed is that tradesman who, though wealthy, remains a miser, lacking generosity toward guests and devotion to Lord Shiv. And truly lamentable is that man of the service class who disrespects Brahmins, speaks excessively, craves honour, and is arrogant about his knowledge…
उस वैश्य का सोच करना चाहिए, जो धनवान होकर भी कंजूस है और जो अतिथि सत्कार तथा शिवजी की भक्ति करने में कुशल नहीं है। उस शूद्र का सोच करना चाहिए, जो ब्राह्मणों का अपमान करने वाला, बहुत बोलने वाला, मान-बड़ाई चाहने वाला और ज्ञान का घमंड रखने वाला है॥3॥
सोचिअ पुनि पति बंचक नारी। कुटिल कलहप्रिय इच्छाचारी॥
सोचिअ बटु निज ब्रतु परिहरई। जो नहिं गुर आयसु अनुसरई॥4॥
…Lamentable is that woman who deceives her husband, is cunning, quarrelsome, and acts according to her own selfish will. And pitiable is that religious student who breaks his vow of chastity and fails to follow the instructions of his Guru…
पुनः उस स्त्री का सोच करना चाहिए जो पति को छलने वाली, कुटिल, कलहप्रिय और स्वेच्छा चारिणी है। उस ब्रह्मचारी का सोच करना चाहिए, जो अपने ब्रह्मचर्य व्रत को छोड़ देता है और गुरु की आज्ञा के अनुसार नहीं चलता॥4॥
* सोचिअ गृही जो मोह बस करइ करम पथ त्याग।
सोचिअ जती प्रपंच रत बिगत बिबेक बिराग॥172॥
…Pitiable is that householder who abandons the path of duty due to worldly attachments. And equally pitiable is that hermit who clings to material desires and lacks true wisdom and detachment…
उस गृहस्थ का सोच करना चाहिए, जो मोहवश कर्म मार्ग का त्याग कर देता है, उस संन्यासी का सोच करना चाहिए, जो दुनिया के प्रपंच में फँसा हुआ और ज्ञान-वैराग्य से हीन है॥172॥
* बैखानस सोइ सोचै जोगू। तपु बिहाइ जेहि भावइ भोगू॥
सोचिअ पिसुन अकारन क्रोधी। जननि जनक गुर बंधु बिरोधी॥1॥
…An ascetic who abandons penance and indulges in material pleasures is truly lamentable. Pitiable too is the backbiter who becomes angry without reason and harbours hostility toward his own mother, father, guru, and brothers…
वानप्रस्थ वही सोच करने योग्य है, जिसको तपस्या छोड़कर भोग अच्छे लगते हैं। सोच उसका करना चाहिए जो चुगलखोर है, बिना ही कारण क्रोध करने वाला है तथा माता, पिता, गुरु एवं भाई-बंधुओं के साथ विरोध रखने वाला है॥1॥
सब बिधि सोचिअ पर अपकारी। निज तनु पोषक निरदय भारी॥
सोचनीय सबहीं बिधि सोई। जो न छाड़ि छलु हरि जन होई॥2॥
…One who causes harm to others for the sake of nourishing his own body, and who is deeply cruel, is truly worth lamenting in every way. And most pitiable of all is the one who, even after countless chances, refuses to abandon deceit and surrender at the feet of Lord Hari…
सब प्रकार से उसका सोच करना चाहिए, जो दूसरों का अनिष्ट करता है, अपने ही शरीर का पोषण करता है और बड़ा भारी निर्दयी है और वह तो सभी प्रकार से सोच करने योग्य है, जो छल छोड़कर हरि का भक्त नहीं होता॥2॥
सोचनीय नहिं कोसलराऊ। भुवन चारिदस प्रगट प्रभाऊ॥
भयउ न अहइ न अब होनिहारा। भूप भरत जस पिता तुम्हारा॥3॥
…The King of the Koshal kingdom is not one to be mourned, for his glory shines across all fourteen Realms of the Cosmos. O’ Bharat, there never was, nor is, nor ever shall be, a King like your Father (peerless in virtue, valour, and fame)…
कोसलराज दशरथजी सोच करने योग्य नहीं हैं, जिनका प्रभाव चौदहों लोकों में प्रकट है। हे भरत! तुम्हारे पिता जैसा राजा तो न हुआ, न है और न अब होने का ही है॥3॥
बिधि हरि हरु सुरपति दिसिनाथा। बरनहिं सब दसरथ गुन गाथा॥4॥
…Lord Brahma, Lord Vishnu (Hari), Lord Shiv (Har), Lord Indra (King of Heaven), and the Guardians of all directions, all sing the glories and noble virtues of King Dashrath…
हब्रह्मा, विष्णु, शिव, इन्द्र और दिक्पाल सभी दशरथजी के गुणों की कथाएँ कहा करते हैं॥4॥
* कहहु तात केहि भाँति कोउ करिहि बड़ाई तासु।
राम लखन तुम्ह सत्रुहन सरिस सुअन सुचि जासु॥173॥
…O’ Son, tell me, how can anyone possibly describe the greatness of Dashrath ji, who has such righteous sons as Ram, Lakshman, you, and Shatrughan?…
हे तात! कहो, उनकी बड़ाई कोई किस प्रकार करेगा, जिनके श्री राम, लक्ष्मण, तुम और शत्रुघ्न-सरीखे पवित्र पुत्र हैं?॥173॥
* सब प्रकार भूपति बड़भागी। बादि बिषादु करिअ तेहि लागी॥
यह सुनि समुझि सोचु परिहरहू। सिर धरि राज रजायसु करहू॥1॥
…The King was blessed in every way, and thus, grieving for him serves no purpose. So, listen to my words with understanding, let go of your sorrow, and with devotion, fulfil the command left by the King…
राजा सब प्रकार से बड़भागी थे। उनके लिए विषाद करना व्यर्थ है। यह सुन और समझकर सोच त्याग दो और राजा की आज्ञा सिर चढ़ाकर तदनुसार करो॥1॥
रायँ राजपदु तुम्ह कहुँ दीन्हा। पिता बचनु फुर चाहिअ कीन्हा॥
तजे रामु जेहिं बचनहि लागी। तनु परिहरेउ राम बिरहागी॥2॥
…The King entrusted the throne to you, and so, it is your duty to honour his words. He gave up Ram to keep his promise, and ultimately gave up his own life, unable to bear the agony of separation from Him…
राजा ने राज पद तुमको दिया है। पिता का वचन तुम्हें सत्य करना चाहिए, जिन्होंने वचन के लिए ही श्री रामचन्द्रजी को त्याग दिया और रामविरह की अग्नि में अपने शरीर की आहुति दे दी॥2॥
नृपहि बचन प्रिय नहिं प्रिय प्राना। करहु तात पितु बचन प्रवाना॥
करहु सीस धरि भूप रजाई। हइ तुम्ह कहँ सब भाँति भलाई॥3॥
…The King held his word dearer than his own life. So, my son, uphold and fulfil his command with reverence. Honour your father’s will, for in doing so, you shall find good fortune in every way…
राजा को वचन प्रिय थे, प्राण प्रिय नहीं थे, इसलिए हे तात! पिता के वचनों को प्रमाण (सत्य) करो! राजा की आज्ञा सिर चढ़ाकर पालन करो, इसमें तुम्हारी सब तरह भलाई है॥3॥
परसुराम पितु अग्या राखी। मारी मातु लोक सब साखी॥
तनय जजातिहि जौबनु दयऊ। पितु अग्याँ अघ अजसु न भयऊ॥4॥
…Parshuram carried out his father’s command and struck down his own mother, this is known to the entire world. The son of King Yayaati gave up his own youth to restore his ageing father’s strength. Neither of them incurred sin or dishonour, for they acted in obedience to their father’s will…
परशुरामजी ने पिता की आज्ञा रखी और माता को मार डाला, सब लोक इस बात के साक्षी हैं। राजा ययाति के पुत्र ने पिता को अपनी जवानी दे दी। पिता की आज्ञा पालन करने से उन्हें पाप और अपयश नहीं हुआ॥4॥
* अनुचित उचित बिचारु तजि ते पालहिं पितु बैन।
ते भाजन सुख सुजस के बसहिं अमरपति ऐन॥174॥
…Those who follow their father’s command without questioning whether it is right or wrong become recipients of lasting happiness and noble fame on Earth, and after death, they attain a place in Heaven…
जो अनुचित और उचित का विचार छोड़कर पिता के वचनों का पालन करते हैं, वे (यहाँ) सुख और सुयश के पात्र होकर अंत में इन्द्रपुरी (स्वर्ग) में निवास करते हैं॥174॥
* अवसि नरेस बचन फुर करहू। पालहु प्रजा सोकु परिहरहू॥
सुरपुर नृपु पाइहि परितोषू। तुम्ह कहुँ सुकृतु सुजसु नहिं दोषू॥1॥
…You must honour the King’s command, care for the citizens of your Kingdom, and let go of your mourning. By doing so, you will bring peace to your Father’s soul in Heaven, earn virtue and noble fame on Earth, and remain free from blame…
राजा का वचन अवश्य सत्य करो। शोक त्याग दो और प्रजा का पालन करो। ऐसा करने से स्वर्ग में राजा संतोष पावेंगे और तुम को पुण्य और सुंदर यश मिलेगा, दोष नहीं लगेगा॥1॥
बेद बिदित संमत सबही का। जेहि पितु देइ सो पावइ टीका॥
करहु राजु परिहरहु गलानी। मानहु मोर बचन हित जानी॥2॥
…It is clearly stated in the Vedas and affirmed by all the Scriptures that the throne rightfully belongs to the one chosen by the father. Therefore, rule the Kingdom and release your sorrow. Accept my counsel, for it is given with your best interest at heart…
यह वेद में प्रसिद्ध है और (स्मृति-पुराणादि) सभी शास्त्रों के द्वारा सम्मत है कि पिता जिसको दे वही राजतिलक पाता है, इसलिए तुम राज्य करो, ग्लानि का त्याग कर दो। मेरे वचन को हित समझकर मानो॥2॥
सुनि सुखु लहब राम बैदेहीं। अनुचित कहब न पंडित केहीं॥
कौसल्यादि सकल महतारीं। तेउ प्रजा सुख होहिं सुखारीं॥3॥
…Ram and Sita will be pleased to hear of your coronation, and no wise person will deem it improper. Kaushalya ji and your other mothers, too, will find joy in witnessing the happiness of the citizens…
इस बात को सुनकर श्री रामचन्द्रजी और जानकीजी सुख पावेंगे और कोई पंडित इसे अनुचित नहीं कहेगा। कौसल्याजी आदि तुम्हारी सब माताएँ भी प्रजा के सुख से सुखी होंगी॥3॥
परम तुम्हार राम कर जानिहि। सो सब बिधि तुम्ह सन भल मानिहि॥
सौंपेहु राजु राम के आएँ। सेवा करेहु सनेह सुहाएँ॥4॥
..Those who understand the sacred bond between you and Ram will hold the deepest goodwill and respect for you. And when Ram returns from His exile, you may gladly return the Kingdom to Him, and thereafter, serve Him with your pure and heartfelt devotion.”
जो तुम्हारे और श्री रामचन्द्रजी के श्रेष्ठ संबंध को जान लेगा, वह सभी प्रकार से तुमसे भला मानेगा। श्री रामचन्द्रजी के लौट आने पर राज्य उन्हें सौंप देना और सुंदर स्नेह से उनकी सेवा करना॥4॥
* कीजिअ गुर आयसु अवसि कहहिं सचिव कर जोरि।
रघुपति आएँ उचित जस तस तब करब बहोरि॥175॥
With folded hands, the Ministers pleaded, “You must honour the command of your Guru ji, and when Raghupati returns, you may act as you see fit at that time.”
मंत्री हाथ जोड़कर कह रहे हैं- गुरुजी की आज्ञा का अवश्य ही पालन कीजिए। श्री रघुनाथजी के लौट आने पर जैसा उचित हो, तब फिर वैसा ही कीजिएगा॥175॥
* कौसल्या धरि धीरजु कहई। पूत पथ्य गुर आयसु अहई॥
सो आदरिअ करिअ हित मानी। तजिअ बिषादु काल गति जानी॥1॥
Kaushalya ji composed herself and said, “The words of the Guru are like nourishing food; beneficial for both the mind and the body. They must be followed with reverence, for they are always meant for your highest good. Now let go of your sorrow, and accept this as the will of destiny…
कौसल्याजी भी धीरज धरकर कह रही हैं- हे पुत्र! गुरुजी की आज्ञा पथ्य रूप है। उसका आदर करना चाहिए और हित मानकर उसका पालन करना चाहिए। काल की गति को जानकर विषाद का त्याग कर देना चाहिए॥1॥
बन रघुपति सुरपति नरनाहू। तुम्ह एहि भाँति तात कदराहू॥
परिजन प्रजा सचिव सब अंबा। तुम्हहीं सुत सब कहँ अवलंबा॥2॥
…Raghupati is in the forest, the King has gone to rule in Heaven, and here you are, consumed by grief. O’ Son, you are now the only pillar of support, for the entire family, the citizens, the ministers, and your mothers…
श्री रघुनाथजी वन में हैं, महाराज स्वर्ग का राज्य करने चले गए और हे तात! तुम इस प्रकार कातर हो रहे हो। हे पुत्र! कुटुम्ब, प्रजा, मंत्री और सब माताओं के, सबके एक तुम ही सहारे हो॥2॥
लखि बिधि बाम कालु कठिनाई। धीरजु धरहु मातु बलि जाई॥
सिर धरि गुर आयसु अनुसरहू। प्रजा पालि परिजन दुखु हरहू॥3॥
…Recognizing that the Almighty is not presently favouring us and that we are passing through a difficult time, gather your strength, my child. Your mother showers all her blessings upon you. With reverence, follow your Guru’s command, care for your people, and in doing so, bring comfort to your grieving family.”
विधाता को प्रतिकूल और काल को कठोर देखकर धीरज धरो, माता तुम्हारी बलिहारी जाती है। गुरु की आज्ञा को सिर चढ़ाकर उसी के अनुसार कार्य करो और प्रजा का पालन कर कुटुम्बियों का दुःख हरो॥3॥