Day 5 of Navah Parayan Reading program Day 5 / 9
जानि लखन सम देहिं असीसा। जिअहु सुखी सय लाख बरीसा॥
निरखि निषादु नगर नर नारी। भए सुखी जनु लखनु निहारी॥3॥
Treating Guh with the same affection they had for Shri Lakshman, the Mothers blessed him, saying, “May you live in joy for millions of years.” Seeing the Chief of the Nishads, all the men and women of Ayodhya rejoiced, as if they had caught a glimpse of Lakshman ji himself.
रानियाँ उसे लक्ष्मणजी के समान समझकर आशीर्वाद देती हैं कि तुम सौ लाख वर्षों तक सुख पूर्वक जिओ। नगर के स्त्री-पुरुष निषाद को देखकर ऐसे सुखी हुए, मानो लक्ष्मणजी को देख रहे हों॥3॥
कहहिं लहेउ एहिं जीवन लाहू। भेंटेउ रामभद्र भरि बाहू॥
सुनि निषादु निज भाग बड़ाई। प्रमुदित मन लइ चलेउ लेवाई॥4॥
They said, “Guh has truly received the highest reward of his life, for Shri Rambhadra embraced him with His own arms.” Hearing these praises of his blessed fortune, Guh moved forward with a heart full of joy, leading the way.
सब कहते हैं कि जीवन का लाभ तो इसी ने पाया है, जिसे कल्याण स्वरूप श्री रामचन्द्रजी ने भुजाओं में बाँधकर गले लगाया है। निषाद अपने भाग्य की बड़ाई सुनकर मन में परम आनंदित हो सबको अपने साथ लिवा ले चला॥4॥
* सनकारे सेवक सकल चले स्वामि रुख पाइ।
घर तरु तर सर बाग बन बास बनाएन्हि जाइ॥196॥
Receiving a signal from their master and understanding Guh’s intentions, all the attendants promptly set out to arrange lodging for everyone, in homes, beneath trees, beside ponds, and throughout the parks and forests.
उसने अपने सब सेवकों को इशारे से कह दिया। वे स्वामी का रुख पाकर चले और उन्होंने घरों में, वृक्षों के नीचे, तालाबों पर तथा बगीचों और जंगलों में ठहरने के लिए स्थान बना दिए॥196॥
* सृंगबेरपुर भरत दीख जब। भे सनेहँ सब अंग सिथिल तब॥
सोहत दिएँ निषादहि लागू। जनु तनु धरें बिनय अनुरागू॥1॥
When Bharat ji caught sight of Shringverpur, his entire being thrilled with joy. Walking with his hand resting on Guh’s shoulder, the two appeared as living embodiments, Guh of amiability, and Bharat ji of pure love.
भरतजी ने जब श्रृंगवेरपुर को देखा, तब उनके सब अंग प्रेम के कारण शिथिल हो गए। वे निषाद को लाग दिए (अर्थात उसके कंधे पर हाथ रखे चलते हुए) ऐसे शोभा दे रहे हैं, मानो विनय और प्रेम शरीर धारण किए हुए हों॥1॥
एहि बिधि भरत सेनु सबु संगा। दीखि जाइ जग पावनि गंगा॥
रामघाट कहँ कीन्ह प्रनामू। भा मनु मगनु मिले जनु रामू॥2॥
In this way, Bharat ji, along with his entire army, arrived at the banks of the sacred river Ganga, the purifier of the entire world. With deep reverence, Bharat ji bowed at the very spot (Ramghat) where Shri Ram had once bathed. In that moment, his soul was immersed in divine bliss, as if he had come face to face with Shri Ram Himself.
इस प्रकार भरतजी ने सब सेना को साथ में लिए हुए जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी के दर्शन किए। श्री रामघाट को (जहाँ श्री रामजी ने स्नान संध्या की थी) प्रणाम किया। उनका मन इतना आनंदमग्न हो गया, मानो उन्हें स्वयं श्री रामजी मिल गए हों॥2॥
करहिं प्रनाम नगर नर नारी। मुदित ब्रह्ममय बारि निहारी॥
करि मज्जनु मागहिं कर जोरी। रामचन्द्र पद प्रीति न थोरी॥3॥
The citizens of Ayodhya also bowed before Ganga ji, their hearts filled with joy upon seeing the sacred waters of the divine river. After bathing, they joined their palms in prayer and humbly asked Ganga ji to bless them with unwavering love for the feet of Shri Ram.
नगर के नर-नारी प्रणाम कर रहे हैं और गंगाजी के ब्रह्म रूप जल को देख-देखकर आनंदित हो रहे हैं। गंगाजी में स्नान कर हाथ जोड़कर सब यही वर माँगते हैं कि श्री रामचन्द्रजी के चरणों में हमारा प्रेम कम न हो (अर्थात बहुत अधिक हो)॥3॥
भरत कहेउ सुरसरि तव रेनू। सकल सुखद सेवक सुरधेनू॥
जोरि पानि बर मागउँ एहू। सीय राम पद सहज सनेहू॥4॥
Bharat ji said, “O’ Celestial river Ganga ji, your sacred sand grants all happiness and fulfils every wish of your devotees, just like the divine cow, Surabhi. With folded hands, I ask for one boon alone, that I may have sincerely natural love for the feet of Sita ji and Ram ji.”
भरतजी ने कहा- हे गंगे! आपकी रज सबको सुख देने वाली तथा सेवक के लिए तो कामधेनु ही है। मैं हाथ जोड़कर यही वरदान माँगता हूँ कि श्री सीता-रामजी के चरणों में मेरा स्वाभाविक प्रेम हो॥4॥
* एहि बिधि मज्जनु भरतु करि गुर अनुसासन पाइ।
मातु नहानीं जानि सब डेरा चले लवाइ॥197॥
After bathing in the sacred river Ganga and receiving Guru Vashishth’s permission, and once he was assured that all the Mothers had completed their bath, Bharat ji respectfully instructed that they be escorted back to the camp.
इस प्रकार भरतजी स्नान कर और गुरुजी की आज्ञा पाकर तथा यह जानकर कि सब माताएँ स्नान कर चुकी हैं, डेरा उठा ले चले॥197॥
* जहँ तहँ लोगन्ह डेरा कीन्हा। भरत सोधु सबही कर लीन्हा॥
सुर सेवा करि आयसु पाई। राम मातु पहिं गे दोउ भाई॥1॥
Wherever the people had set up camp, Bharat ji personally enquired about their well-being. After offering prayers to the Demigods and receiving Mother Kaushalya’s permission, the two Brothers made their way to her camp to meet her.
लोगों ने जहाँ-तहाँ डेरा डाल दिया। भरतजी ने सभी का पता लगाया (कि सब लोग आकर आराम से टिक गए हैं या नहीं)। फिर देव पूजन करके आज्ञा पाकर दोनों भाई श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्याजी के पास गए॥1॥
चरन चाँपि कहि कहि मृदु बानी। जननीं सकल भरत सनमानी॥
भाइहि सौंपि मातु सेवकाई। आपु निषादहि लीन्ह बोलाई॥2॥
Bharat ji showed deep respect to all the Mothers by gently massaging their feet and speaking sweet, affectionate words. Then, entrusting his Brother Shatrughan with their care, he took his leave and summoned the Chief of the Nishads.
चरण दबाकर और कोमल वचन कह-कहकर भरतजी ने सब माताओं का सत्कार किया। फिर भाई शत्रुघ्न को माताओं की सेवा सौंपकर आपने निषाद को बुला लिया॥2॥
चले सखा कर सों कर जोरें। सिथिल सरीरु सनेह न थोरें॥
पूँछत सखहि सो ठाउँ देखाऊ। नेकु नयन मन जरनि जुड़ाऊ॥3॥
He walked hand in hand with his friend Guh, his body brimming with deep affection. Bharat ji gently asked his friend to show him the place, so he could soothe and cool his burning eyes and aching heart…
सखा निषाद राज के हाथ से हाथ मिलाए हुए भरतजी चले। प्रेम कुछ थोड़ा नहीं है (अर्थात बहुत अधिक प्रेम है), जिससे उनका शरीर शिथिल हो रहा है। भरतजी सखा से पूछते हैं कि मुझे वह स्थान दिखलाओ और नेत्र और मन की जलन कुछ ठंडी करो-॥3॥
जहँ सिय रामु लखनु निसि सोए। कहत भरे जल लोचन कोए॥
भरत बचन सुनि भयउ बिषादू। तुरत तहाँ लइ गयउ निषादू॥4॥
…where Sita ji, Ram ji, and Lakshman ji had spent the night. As he spoke, his eyes filled with tears. Hearing these tender words, Guh was deeply moved and immediately led Bharat ji to the sacred spot.
जहाँ सीताजी, श्री रामजी और लक्ष्मण रात को सोए थे। ऐसा कहते ही उनके नेत्रों के कोयों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया। भरतजी के वचन सुनकर निषाद को बड़ा विषाद हुआ। वह तुरंत ही उन्हें वहाँ ले गया॥4॥
* जहँ सिंसुपा पुनीत तर रघुबर किय बिश्रामु।
अति सनेहँ सादर भरत कीन्हेउ दंड प्रनामु॥198॥
Bharat ji reverently and lovingly prostrated before the sacred Ashok tree under which Raghuvar had once rested.
जहाँ पवित्र अशोक के वृक्ष के नीचे श्री रामजी ने विश्राम किया था। भरतजी ने वहाँ अत्यन्त प्रेम से आदरपूर्वक दण्डवत प्रणाम किया॥198॥
* कुस साँथरी निहारि सुहाई। कीन्ह प्रनामु प्रदच्छिन जाई॥
चरन देख रज आँखिन्ह लाई। बनइ न कहत प्रीति अधिकाई॥1॥
Upon seeing the beautiful grass bed where Shri Ram had once rested, Bharat ji lovingly circumambulated it and offered his heartfelt obeisance. He gently placed the dust of Lord Ram’s footprints upon his eyes. The depth of love that overflowed in Bharat ji’s heart at that moment was beyond expression.
कुशों की सुंदर साथरी देखकर उसकी प्रदक्षिणा करके प्रणाम किया। श्री रामचन्द्रजी के चरण चिह्नों की रज आँखों में लगाई। (उस समय के) प्रेम की अधिकता कहते नहीं बनती॥1॥
कनक बिंदु दुइ चारिक देखे। राखे सीस सीय सम लेखे॥
सजल बिलोचन हृदयँ गलानी। कहत सखा सन बचन सुबानी॥2॥
He noticed a few golden spangles (tiny fragments that had fallen from Sita ji’s ornaments and garments) and with deep reverence, Bharat ji placed them on his head, honouring them as if they were Sita ji Herself. His eyes filled with tears and his heart heavy with remorse, Bharat ji softly spoke to his friend Guh in gentle, tender words,..
भरतजी ने दो-चार स्वर्णबिन्दु (सोने के कण या तारे आदि जो सीताजी के गहने-कपड़ों से गिर पड़े थे) देखे तो उनको सीताजी के समान समझकर सिर पर रख लिया। उनके नेत्र (प्रेमाश्रु के) जल से भरे हैं और हृदय में ग्लानि भरी है। वे सखा से सुंदर वाणी में ये वचन बोले-॥2॥
श्रीहत सीय बिरहँ दुतिहीना। जथा अवध नर नारि बिलीना॥
पिता जनक देउँ पटतर केही। करतल भोगु जोगु जग जेही॥3॥
…“These golden spangles have lost their lustre in separation from Sita ji, just as the people of Ayodhya have grown pale and frail, pining for Shri Ram. Sita ji is the noble daughter of Janak ji, a King who holds both splendour and renunciation in the palms of his hands. Tell me, who in this world can be compared to such a soul?…
ये स्वर्ण के कण या तारे भी सीताजी के विरह से ऐसे श्रीहत (शोभाहीन) एवं कान्तिहीन हो रहे हैं, जैसे (राम वियोग में) अयोध्या के नर-नारी विलीन (शोक के कारण क्षीण) हो रहे हैं। जिन सीताजी के पिता राजा जनक हैं, इस जगत में भोग और योग दोनों ही जिनकी मुट्ठी में हैं, उन जनकजी को मैं किसकी उपमा दूँ?॥3॥
ससुर भानुकुल भानु भुआलू। जेहि सिहात अमरावतिपालू॥
प्राननाथु रघुनाथ गोसाईं। जो बड़ होत सो राम बड़ाईं॥4॥
…Her father-in-law is King Dashrath, the radiant Sun of the Solar dynasty, whose greatness is so profound that even Lord Indra, the King of Heaven, envies him. And Her beloved Husband is none other than Shri Raghunath Himself. It is from the boundless glory of Shri Ram that all noble souls draw their greatness…
सूर्यकुल के सूर्य राजा दशरथजी जिनके ससुर हैं, जिनको अमरावती के स्वामी इन्द्र भी सिहाते थे। (ईर्षापूर्वक उनके जैसा ऐश्वर्य और प्रताप पाना चाहते थे) और प्रभु श्री रघुनाथजी जिनके प्राणनाथ हैं, जो इतने बड़े हैं कि जो कोई भी बड़ा होता है, वह श्री रामचन्द्रजी की (दी हुई) बड़ाई से ही होता है॥4॥
* पति देवता सुतीय मनि सीय साँथरी देखि।
बिहरत हृदउ न हहरि हर पबि तें कठिन बिसेषि॥199॥
…Even as I look upon this bed of grass, where the most exalted among all chaste women; who revere their husbands as divine, once lay, my heart does not shatter in grief. O’ Lord Shankar, my heart must truly be harder than a thunderbolt…
उन श्रेष्ठ पतिव्रता स्त्रियों में शिरोमणि सीताजी की साथरी (कुश शय्या) देखकर मेरा हृदय हहराकर (दहलकर) फट नहीं जाता, हे शंकर! यह वज्र से भी अधिक कठोर है!॥199॥
* लालन जोगु लखन लघु लोने। भे न भाइ अस अहहिं न होने॥
पुरजन प्रिय पितु मातु दुलारे। सिय रघुबीरहि प्रानपिआरे॥1॥
…My handsome younger Brother is truly worthy of all affection. There has never been, nor will there ever be, a brother like him. He is cherished by all the citizens, the beloved Son of our dear Mother and Father, and more precious than life itself to both Sita ji and Shri Raghuveer…
मेरे छोटे भाई लक्ष्मण बहुत ही सुंदर और प्यार करने योग्य हैं। ऐसे भाई न तो किसी के हुए, न हैं, न होने के ही हैं। जो लक्ष्मण अवध के लोगों को प्यारे, माता-पिता के दुलारे और श्री सीता-रामजी के प्राण प्यारे हैं,॥1॥
मृदु मूरति सुकुमार सुभाऊ। तात बाउ तन लाग न काउ॥
ते बन सहहिं बिपति सब भाँती। निदरे कोटि कुलिस एहिं छाती॥2॥
…He is young and tender, with a delicate frame and an exceedingly gentle nature. His body, which has never known the harshness of hot winds, now endures countless hardships in the forest. My heartless chest puts even millions of thunderbolts to shame…
जिनकी कोमल मूर्ति और सुकुमार स्वभाव है, जिनके शरीर में कभी गरम हवा भी नहीं लगी, वे वन में सब प्रकार की विपत्तियाँ सह रहे हैं। (हाय!) इस मेरी छाती ने (कठोरता में) करोड़ों वज्रों का भी निरादर कर दिया (नहीं तो यह कभी की फट गई होती)॥2॥
राम जनमि जगु कीन्ह उजागर। रूप सील सुख सब गुन सागर॥
पुरजन परिजन गुरु पितु माता। राम सुभाउ सबहि सुखदाता॥3॥
…By incarnating on Earth, Shri Ram has illuminated the entire world with his divine presence. He is an ocean of beauty, grace, joy, and every noble virtue. His very nature brings joy to all, his citizens, loved ones, Guru, and both Father and Mother…
श्री रामचंद्रजी ने जन्म (अवतार) लेकर जगत् को प्रकाशित (परम सुशोभित) कर दिया। वे रूप, शील, सुख और समस्त गुणों के समुद्र हैं। पुरवासी, कुटुम्बी, गुरु, पिता-माता सभी को श्री रामजी का स्वभाव सुख देने वाला है॥3॥
बैरिउ राम बड़ाई करहीं। बोलनि मिलनि बिनय मन हरहीं॥
सारद कोटि कोटि सत सेषा। करि न सकहिं प्रभु गुन गन लेखा॥4॥
…Even Shri Ram’s enemies sing His praises. He wins every heart with His gentle speech, graceful conduct, and endearing nature. Countless Goddess Saraswatis and Lord Sheshnags, each with a thousand tongues, would still fall short in describing the infinite virtues of the Lord…
शत्रु भी श्री रामजी की बड़ाई करते हैं। बोल-चाल, मिलने के ढंग और विनय से वे मन को हर लेते हैं। करोड़ों सरस्वती और अरबों शेषजी भी प्रभु श्री रामचंद्रजी के गुण समूहों की गिनती नहीं कर सकते॥4॥
* सुखस्वरूप रघुबंसमनि मंगल मोद निधान।
ते सोवत कुस डासि महि बिधि गति अति बलवान॥200॥
…Shri Ram, who is the very embodiment of bliss, the crown jewel of the Raghu dynasty, and the source of all joy and auspiciousness, now sleeps on the bare ground, having spread only Kusha grass beneath Him. Truly, the force of fate is immensely powerful…
जो सुख स्वरूप रघुवंश शिरोमणि श्री रामचंद्रजी मंगल और आनंद के भंडार हैं, वे पृथ्वी पर कुशा बिछाकर सोते हैं। विधाता की गति बड़ी ही बलवान है॥200॥
* राम सुना दुखु कान न काऊ। जीवनतरु जिमि जोगवइ राउ॥
पलक नयन फनि मनि जेहि भाँती। जोगवहिं जननि सकल दिन राती॥1॥
…Shri Ram had never even heard the word “sorrow” with His ears. The King cherished Him like the very Sanjeevani tree, the essence of life itself. And all the Mothers cared for Him day and night, with the same vigilance as a serpent guarding the gem on its head, or like eyelids protecting the eyes…
श्री रामचंद्रजी ने कानों से भी कभी दुःख का नाम नहीं सुना। महाराज स्वयं जीवन वृक्ष की तरह उनकी सार-सँभाल किया करते थे। सब माताएँ भी रात-दिन उनकी ऐसी सार-सँभाल करती थीं, जैसे पलक नेत्रों और साँप अपनी मणि की करते हैं॥1॥
ते अब फिरत बिपिन पदचारी। कंद मूल फल फूल अहारी॥
धिग कैकई अमंगल मूला। भइसि प्रान प्रियतम प्रतिकूला॥2॥
…That very Shri Ram now wanders barefoot through the forest, sustaining Himself on roots, bulbs, fruits, and flowers. Shame on Kaikeyi, the root of all misfortune, who turned against the very life of her devoted husband…
वही श्री रामचंद्रजी अब जंगलों में पैदल फिरते हैं और कंद-मूल तथा फल-फूलों का भोजन करते हैं। अमंगल की मूल कैकेयी धिक्कार है, जो अपने प्राणप्रियतम पति से भी प्रतिकूल हो गई॥2॥
मैं धिग धिग अघ उदधि अभागी। सबु उतपातु भयउ जेहि लागी॥
कुल कलंकु करि सृजेउ बिधाताँ। साइँदोह मोहि कीन्ह कुमाताँ॥3॥
…Shame on me, shame on me! I am an ocean of sin, cursed with misfortune, and the cause of all this sorrow. The Creator brought me into this world only to stain the honour of my noble lineage, and my wicked mother has turned me into an enemy of my own Lord.”
मुझे पापों के समुद्र और अभागे को धिक्कार है, धिक्कार है, जिसके कारण ये सब उत्पात हुए। विधाता ने मुझे कुल का कलंक बनाकर पैदा किया और कुमाता ने मुझे स्वामी द्रोही बना दिया॥3॥
सुनि सप्रेम समुझाव निषादू। नाथ करिअ कत बादि बिषादू॥
राम तुम्हहि प्रिय तुम्ह प्रिय रामहि। यह निरजोसु दोसु बिधि बामहि॥4॥
Hearing Bharat ji’s anguished words, the Chief of the Nishads gently consoled him, “O’ Lord, why grieve in vain? Shri Ram is dearly beloved to you, and you are just as dear to Him. This is the ultimate truth. The blame lies not with you, but with the cruel hand of fate…
यह सुनकर निषादराज प्रेमपूर्वक समझाने लगा- हे नाथ! आप व्यर्थ विषाद किसलिए करते हैं? श्री रामचंद्रजी आपको प्यारे हैं और आप श्री रामचंद्रजी को प्यारे हैं। यही निचोड़ (निश्चित सिद्धांत) है, दोष तो प्रतिकूल विधाता को है॥4॥
छंद- :
* बिधि बाम की करनी कठिन जेहिं मातु कीन्ही बावरी।
तेहि राति पुनि पुनि करहिं प्रभु सादर सरहना रावरी॥
तुलसी न तुम्ह सो राम प्रीतमु कहतु हौं सौंहे किएँ।
परिनाम मंगल जानि अपने आनिए धीरजु हिएँ॥
…The workings of adverse fate are extremely cruel, which clouded Mother Kaikeyi’s mind. On the night Shri Ram stayed at Shringverpur, He spoke of you again and again with deep affection.” Tulsidas ji writes that Guh solemnly vowed to Bharat ji, “There is no one more dearly loved by Shri Ram than you. The outcome will be auspicious, so please keep patience in your heart…
प्रतिकूल विधाता की करनी बड़ी कठोर है, जिसने माता कैकेयी को बावली बना दिया (उसकी मति फेर दी)। उस रात को प्रभु श्री रामचंद्रजी बार-बार आदरपूर्वक आपकी बड़ी सराहना करते थे। तुलसीदासजी कहते हैं- (निषादराज कहता है कि-) श्री रामचंद्रजी को आपके समान अतिशय प्रिय और कोई नहीं है, मैं सौगंध खाकर कहता हूँ। परिणाम में मंगल होगा, यह जानकर आप अपने हृदय में धैर्य धारण कीजिए।
* अंतरजामी रामु सकुच सप्रेम कृपायतन।
चलिअ करिअ बिश्रामु यह बिचारि दृढ़ आनि मन॥201॥
…Shri Ram knows the innermost feelings of every heart, He is modest, loving, and the very embodiment of compassion. With this in mind, gather strength in your heart and get some rest.”
श्री रामचंद्रजी अंतर्यामी तथा संकोच, प्रेम और कृपा के धाम हैं, यह विचार कर और मन में दृढ़ता लाकर चलिए और विश्राम कीजिए॥201॥
* सखा बचन सुनि उर धरि धीरा। बास चले सुमिरत रघुबीरा॥
यह सुधि पाइ नगर नर नारी। चले बिलोकन आरत भारी॥1॥
Hearing his friend’s comforting words, Bharat ji’s heart found some peace, and he made his way to his resting place, his thoughts fixed on Shri Raghuveer. When the men and women of Ayodhya came to know about the spot where Shri Ram had spent the night, they were overcome with deep sorrow and hurried there to see it for themselves.
सखा के वचन सुनकर, हृदय में धीरज धरकर श्री रामचंद्रजी का स्मरण करते हुए भरतजी डेरे को चले। नगर के सारे स्त्री-पुरुष यह (श्री रामजी के ठहरने के स्थान का) समाचार पाकर बड़े आतुर होकर उस स्थान को देखने चले॥1॥
परदखिना करि करहिं प्रनामा। देहिं कैकइहि खोरि निकामा।
भरि भरि बारि बिलोचन लेंहीं। बाम बिधातहि दूषन देहीं॥2॥
After circumambulating the sacred spot and bowing their heads in reverence, they spoke harshly of Queen Kaikeyi in many ways. Time and again, they wept and held the Creator responsible for bringing about such cruel misfortune.
वे उस स्थान की परिक्रमा करके प्रणाम करते हैं और कैकेयी को बहुत दोष देते हैं। नेत्रों में जल भर-भर लेते हैं और प्रतिकूल विधाता को दूषण देते हैं॥2॥
एक सराहहिं भरत सनेहू। कोउ कह नृपति निबाहेउ नेहू॥
निंदहिं आपु सराहि निषादहि। को कहि सकइ बिमोह बिषादहि॥3॥
Some people praised Bharat ji’s deep affection, while others admired how the King had truly fulfilled the duties of love. Many blamed themselves, while others praised the Chief of the Nishads. The sorrow and bewilderment felt by all at that moment were beyond words.
कोई भरतजी के स्नेह की सराहना करते हैं और कोई कहते हैं कि राजा ने अपना प्रेम खूब निबाहा। सब अपनी निंदा करके निषाद की प्रशंसा करते हैं। उस समय के विमोह और विषाद को कौन कह सकता है?॥3॥
ऐहि बिधि राति लोगु सबु जागा। भा भिनुसार गुदारा लागा॥
गुरहि सुनावँ चढ़ाइ सुहाईं। नईं नाव सब मातु चढ़ाईं॥4॥
In this manner, everyone remained awake through the night. At the break of dawn, the process of boarding the boats to cross the River Ganga began. First, Guru Vashishth was respectfully escorted onto a beautifully decorated boat, followed by the Mothers, who were carefully helped onto another newly prepared boat.
इस प्रकार रातभर सब लोग जागते रहे। सबेरा होते ही खेवा लगा। सुंदर नाव पर गुरुजी को चढ़ाकर फिर नई नाव पर सब माताओं को चढ़ाया॥4॥
दंड चारि महँ भा सबु पारा। उतरि भरत तब सबहि सँभारा॥5॥
In approximately an hour and a half (96 minutes), everyone crossed Ganga ji. After disembarking, Bharat ji personally looked after everyone with great care.
चार घड़ी में सब गंगाजी के पार उतर गए। तब भरतजी ने उतरकर सबको सँभाला॥5॥
* प्रातक्रिया करि मातु पद बंदि गुरहि सिरु नाइ।
आगें किए निषाद गन दीन्हेउ कटकु चलाइ॥202॥
After completing his morning ablutions and bowing at the feet of his Mother and Guru Vashishth, Bharat ji requested a few Nishad men to lead the way, while his army followed behind in orderly formation.
प्रातःकाल की क्रियाओं को करके माता के चरणों की वंदना कर और गुरुजी को सिर नवाकर भरतजी ने निषाद गणों को (रास्ता दिखलाने के लिए) आगे कर लिया और सेना चला दी॥202॥
* कियउ निषादनाथु अगुआईं। मातु पालकीं सकल चलाईं॥
साथ बोलाइ भाइ लघु दीन्हा। बिप्रन्ह सहित गवनु गुर कीन्हा॥1॥
Bharat ji requested the Chief of the Nishads, Guh, to walk ahead of all the Mothers’ palanquins. Then he called his younger Brother, Shatrughan ji and entrusted him with the responsibility of accompanying and serving the Mothers. Thereafter, Guru Vashishth and the other Brahmins also set out on the journey.
निषादराज को आगे करके पीछे सब माताओं की पालकियाँ चलाईं। छोटे भाई शत्रुघ्नजी को बुलाकर उनके साथ कर दिया। फिर ब्राह्मणों सहित गुरुजी ने गमन किया॥1॥
आपु सुरसरिहि कीन्ह प्रनामू। सुमिरे लखन सहित सिय रामू॥
गवने भरत पयादेहिं पाए। कोतल संग जाहिं डोरिआए॥2॥
In the end, after bowing to the sacred river Ganga and meditating upon Lakshman ji, Sita ji, and Ram ji, Bharat ji set off on foot. The royal horses walked beside him, their reins held by attendants, as Bharat ji chose neither to ride a horse nor mount a chariot.
तदनन्तर आप (भरतजी) ने गंगाजी को प्रणाम किया और लक्ष्मण सहित श्री सीता-रामजी का स्मरण किया। भरतजी पैदल ही चले। उनके साथ कोतल (बिना सवार के) घोड़े बागडोर से बँधे हुए चले जा रहे हैं॥2॥
कहहिं सुसेवक बारहिं बारा। होइअ नाथ अस्व असवारा॥
रामु पयादेहि पायँ सिधाए। हम कहँ रथ गज बाजि बनाए॥3॥
The faithful servants repeatedly requested Bharat ji to mount the horse. Bharat ji replied, “Shri Ram walked barefoot, yet chariots, horses, and elephants have been adorned for my journey…
उत्तम सेवक बार-बार कहते हैं कि हे नाथ! आप घोड़े पर सवार हो लीजिए। (भरतजी जवाब देते हैं कि) श्री रामचंद्रजी तो पैदल ही गए और हमारे लिए रथ, हाथी और घोड़े बनाए गए हैं॥3॥
सिर भर जाउँ उचित अस मोरा। सब तें सेवक धरमु कठोरा॥
देखि भरत गति सुनि मृदु बानी। सब सेवक गन गरहिं गलानी॥4॥
…It would be better if I walked on my head, for Shri Ram had walked barefoot on this very ground, and I should not tread upon it but instead place its sacred dust upon my head. The duty of a servant is the most difficult of all”. Hearing these gentle words and seeing Bharat ji walk barefoot, the attendants were filled with remorse, ashamed for having worn shoes.
मुझे उचित तो ऐसा है कि मैं सिर के बल चलकर जाऊँ। सेवक का धर्म सबसे कठिन होता है। भरतजी की दशा देखकर और कोमल वाणी सुनकर सब सेवकगण ग्लानि के मारे गले जा रहे हैं॥4॥
* भरत तीसरे पहर कहँ कीन्ह प्रबेसु प्रयाग।
कहत राम सिय राम सिय उमगि उमगि अनुराग॥203॥
Chanting “Sita Ram, Sita Ram, Sita Ram…” with heartfelt devotion and zeal, Bharat ji reached Prayag in the afternoon around 3 p.m.
प्रेम में उमँग-उमँगकर सीताराम-सीताराम कहते हुए भरतजी ने तीसरे पहर प्रयाग में प्रवेश किया॥203॥
* झलका झलकत पायन्ह कैसें। पंकज कोस ओस कन जैसें॥
भरत पयादेहिं आए आजू। भयउ दुखित सुनि सकल समाजू॥1॥
The blisters on his feet shimmered like dew drops on a lotus bud. When the group heard that Bharat ji had walked the entire journey barefoot that day, their hearts filled with sorrow.
उनके चरणों में छाले कैसे चमकते हैं, जैसे कमल की कली पर ओस की बूँदें चमकती हों। भरतजी आज पैदल ही चलकर आए हैं, यह समाचार सुनकर सारा समाज दुःखी हो गया॥1॥
खबरि लीन्ह सब लोग नहाए। कीन्ह प्रनामु त्रिबेनिहिं आए॥
सबिधि सितासित नीर नहाने। दिए दान महिसुर सनमाने॥2॥
After learning that everyone had completed their bath, Bharat ji arrived and bowed before the sacred Triveni, the holy confluence of rivers Ganga, Yamuna, and the hidden Saraswati at Prayag Raj. He then bathed in the crystal-clear waters of Ganga ji and the dark currents of Yamuna ji, following the prescribed rituals. Afterward, he offered donations and respectfully honoured the Brahmins.
जब भरतजी ने यह पता पा लिया कि सब लोग स्नान कर चुके, तब त्रिवेणी पर आकर उन्हें प्रणाम किया। फिर विधिपूर्वक (गंगा-यमुना के) श्वेत और श्याम जल में स्नान किया और दान देकर ब्राह्मणों का सम्मान किया॥2॥
देखत स्यामल धवल हलोरे। पुलकि सरीर भरत कर जोरे॥
सकल काम प्रद तीरथराऊ। बेद बिदित जग प्रगट प्रभाऊ॥3॥
Beholding the mingling of the dark and white waves, Bharat ji’s body quivered with devotion and delight. With folded palms, he prayed, “O’ Sovereign of all sacred places, fulfiller of every heartfelt desire, you are praised by the Vedas, and your glory resounds throughout the entire world…
श्याम और सफेद (यमुनाजी और गंगाजी की) लहरों को देखकर भरतजी का शरीर पुलकित हो उठा और उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- हे तीर्थराज! आप समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। आपका प्रभाव वेदों में प्रसिद्ध और संसार में प्रकट है॥3॥
मागउँ भीख त्यागि निज धरमू। आरत काह न करइ कुकरमू॥
अस जियँ जानि सुजान सुदानी। सफल करहिं जग जाचक बानी॥4॥
…Having renounced my Kshatriya code, I stand before you begging for alms (a thing forbidden to those born in the warrior clan). But tell me, is there any act, however unworthy, that a grief-stricken soul wouldn’t resort to in anguish? The large-hearted understand this truth and generously give whatever the humble seeker asks for…
मैं अपना धर्म (न माँगने का क्षत्रिय धर्म) त्यागकर आप से भीख माँगता हूँ। आर्त्त मनुष्य कौन सा कुकर्म नहीं करता? ऐसा हृदय में जानकर सुजान उत्तम दानी जगत् में माँगने वाले की वाणी को सफल किया करते हैं (अर्थात् वह जो माँगता है, सो दे देते हैं)॥4॥
* अरथ न धरम न काम रुचि गति न चहउँ निरबान।
जनम-जनम रति राम पद यह बरदानु न आन॥204॥
…Neither do I seek wealth, nor religious merit, nor material pleasures, nor even liberation. I ask for only one thing, loving devotion at the feet of Shri Ram, in every birth I take…
मुझे न अर्थ की रुचि (इच्छा) है, न धर्म की, न काम की और न मैं मोक्ष ही चाहता हूँ। जन्म-जन्म में मेरा श्री रामजी के चरणों में प्रेम हो, बस, यही वरदान माँगता हूँ, दूसरा कुछ नहीं॥204॥
* जानहुँ रामु कुटिल करि मोही। लोग कहउ गुर साहिब द्रोही॥
सीता राम चरन रति मोरें। अनुदिन बढ़उ अनुग्रह तोरें॥1॥
…Even if Shri Ram Himself considers me wicked, and even if people call me a traitor to my Guru or disloyal to my Master, may my love for the holy feet of Shri Sita-Ram keep growing day by day, by your grace…
स्वयं श्री रामचंद्रजी भी भले ही मुझे कुटिल समझें और लोग मुझे गुरुद्रोही तथा स्वामी द्रोही भले ही कहें, पर श्री सीता-रामजी के चरणों में मेरा प्रेम आपकी कृपा से दिन-दिन बढ़ता ही रहे॥1॥
जलदु जनम भरि सुरति बिसारउ। जाचत जलु पबि पाहन डारउ॥
चातकु रटिन घटें घटि जाई। बढ़ें प्रेमु सब भाँति भलाई॥2॥
…Even if the clouds ignore the chatak bird for its entire life, and when it cries for water, they respond with thunderbolts and hailstones, still, if the bird’s yearning fades in the face of such adversity, it brings dishonour to its name. The only noble and worthwhile path for the chatak bird is to deepen its love for the clouds, no matter the circumstances…
मेघ चाहे जन्मभर चातक की सुध भुला दे और जल माँगने पर वह चाहे वज्र और पत्थर (ओले) ही गिरावे, पर चातक की रटन घटने से तो उसकी बात ही घट जाएगी (प्रतिष्ठा ही नष्ट हो जाएगी)। उसकी तो प्रेम बढ़ने में ही सब तरह से भलाई है॥2॥
कनकहिं बान चढ़इ जिमि दाहें। तिमि प्रियतम पद नेम निबाहें॥
भरत बचन सुनि माझ त्रिबेनी। भइ मृदु बानि सुमंगल देनी॥3॥
…Just as gold becomes more radiant after passing through fire, so too does one’s devotion deepen when they endure hardship (such as fasting, chanting, and penance) for the sake of their beloved Lord”. Hearing Bharat ji’s humble plea, the sacred confluence at Triveni responded with beautiful and auspicious words,..
जैसे तपाने से सोने पर आब (चमक) आ जाती है, वैसे ही प्रियतम के चरणों में प्रेम का नियम निबाहने से प्रेमी सेवक का गौरव बढ़ जाता है। भरतजी के वचन सुनकर बीच त्रिवेणी में से सुंदर मंगल देने वाली कोमल वाणी हुई॥3॥
तात भरत तुम्ह सब बिधि साधू। राम चरन अनुराग अगाधू॥
बादि गलानि करहु मन माहीं। तुम्ह सम रामहि कोउ प्रिय नाहीं॥4॥
…“O’ Son, you are a saint in every sense. Your heart overflows with devotion for the feet of Lord Ram. Do not let guilt weigh on your heart, there is no one more beloved to Shri Ram than you.”
हे तात भरत! तुम सब प्रकार से साधु हो। श्री रामचंद्रजी के चरणों में तुम्हारा अथाह प्रेम है। तुम व्यर्थ ही मन में ग्लानि कर रहे हो। श्री रामचंद्रजी को तुम्हारे समान प्रिय कोई नहीं है॥4॥
* तनु पुलकेउ हियँ हरषु सुनि बेनि बचन अनुकूल।
भरत धन्य कहि धन्य सुर हरषित बरषहिं फूल॥205॥
Hearing these gracious words from the sacred Triveni, a wave of joy surged through Bharat ji’s entire being. His heart overflowed with bliss. The Demigods rejoiced and showered him with celestial flowers, exclaiming, “Glory to you, Bharat! You are truly great!”
त्रिवेणीजी के अनुकूल वचन सुनकर भरतजी का शरीर पुलकित हो गया, हृदय में हर्ष छा गया। भरतजी धन्य हैं, कहकर देवता हर्षित होकर फूल बरसाने लगे॥205॥