Day 5 of Navah Parayan Reading program Day 5 / 9
* प्रमुदित तीरथराज निवासी। बैखानस बटु गृही उदासी॥
कहहिं परसपर मिलि दस पाँचा। भरत सनेहु सीलु सुचि साँचा॥1॥
All the residents of Prayag, ascetics, religious students, householders, and hermits alike, were overjoyed to witness the entire event. In small groups of five or ten, people were heard saying to one another, “Bharat ji’s love and humility are pure, true and heartfelt.”
तीर्थराज प्रयाग में रहने वाले वनप्रस्थ, ब्रह्मचारी, गृहस्थ और उदासीन (संन्यासी) सब बहुत ही आनंदित हैं और दस-पाँच मिलकर आपस में कहते हैं कि भरतजी का प्रेम और शील पवित्र और सच्चा है॥1॥
सुनत राम गुन ग्राम सुहाए। भरद्वाज मुनिबर पहिं आए॥
दंड प्रनामु करत मुनि देखे। मूरतिमंत भाग्य निज लेखे॥2॥
As Bharat ji journeyed onward, listening to many accounts of Shri Ram’s divine virtues along the way, he arrived at the hermitage of the Chief of Sages, Bhardwaj ji. Upon seeing Bharat ji fall prostrate at his feet, the Sage felt truly blessed. In that moment, he saw his own good fortune personified in Bharat ji.
श्री रामचन्द्रजी के सुंदर गुण समूहों को सुनते हुए वे मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजी के पास आए। मुनि ने भरतजी को दण्डवत प्रणाम करते देखा और उन्हें अपना मूर्तिमान सौभाग्य समझा॥2॥
धाइ उठाइ लाइ उर लीन्हे। दीन्हि असीस कृतारथ कीन्हे॥
आसनु दीन्ह नाइ सिरु बैठे। चहत सकुच गृहँ जनु भजि पैठे॥3॥
The Sage rushed forward, lifted Bharat ji and embraced him warmly. He blessed him with deep affection and made him feel welcome. Offering him a seat, the Sage watched as Bharat ji sat down with his head bowed low, as though he wished to hide his face in the shelter of humility.
उन्होंने दौड़कर भरतजी को उठाकर हृदय से लगा लिया और आशीर्वाद देकर कृतार्थ किया। मुनि ने उन्हें आसन दिया। वे सिर नवाकर इस तरह बैठे मानो भागकर संकोच के घर में घुस जाना चाहते हैं॥3॥
मुनि पूँछब कछु यह बड़ सोचू। बोले रिषि लखि सीलु सँकोचू॥
सुनहु भरत हम सब सुधि पाई। बिधि करतब पर किछु न बसाई॥4॥
Bharat ji’s heart was restless with the thought that the Sage might question him, and what answer could he possibly give? Perceiving Bharat ji’s humility and inner turmoil, the great Sage gently said, “Listen, dear Bharat, I have come to know everything. No one can stand against the workings of destiny…
उनके मन में यह बड़ा सोच है कि मुनि कुछ पूछेंगे (तो मैं क्या उत्तर दूँगा)। भरतजी के शील और संकोच को देखकर ऋषि बोले- भरत! सुनो, हम सब खबर पा चुके हैं। विधाता के कर्तव्य पर कुछ वश नहीं चलता॥4॥
* तुम्ह गलानि जियँ जनि करहु समुझि मातु करतूति।
तात कैकइहि दोसु नहिं गई गिरा मति धूति॥206॥
…Do not be disheartened thinking about your Mother’s deceitful actions. O’ Son, Kaikeyi is not to blame, her mind was clouded by the illusion cast by Goddess Saraswati…
माता की करतूत को समझकर (याद करके) तुम हृदय में ग्लानि मत करो। हे तात! कैकेयी का कोई दोष नहीं है, उसकी बुद्धि तो सरस्वती बिगाड़ गई थी॥206॥
* यहउ कहत भल कहिहि न कोऊ। लोकु बेदु बुध संमत दोऊ॥
तात तुम्हार बिमल जसु गाई। पाइहि लोकउ बेदु बड़ाई॥1॥
…Still, even saying that Kaikeyi is blameless and placing the blame on Goddess Saraswati will not be accepted by everyone. For the world, along with the Vedas and wise men, acknowledge that destiny, God’s will is supreme, and you, dear Bharat, are entirely without fault. O’ Son, by singing your sacred virtues, both the world and the Vedas will gain glory…
यह कहते भी कोई भला न कहेगा, क्योंकि लोक और वेद दोनों ही विद्वानों को मान्य है, किन्तु हे तात! तुम्हारा निर्मल यश गाकर तो लोक और वेद दोनों बड़ाई पावेंगे॥1॥
लोक बेद संमत सबु कहई। जेहि पितु देइ राजु सो लहई॥
राउ सत्यब्रत तुम्हहि बोलाई। देत राजु सुखु धरमु बड़ाई॥2॥
…It is universally accepted by the Vedas, by society, and by common understanding that the son to whom the father grants the Kingdom is the rightful heir to the throne. The King acted in accordance with truth and righteousness; had he summoned you and given you the crown himself, it would have brought him joy, earned him religious merit, and added to his glory…
यह लोक और वेद दोनों को मान्य है और सब यही कहते हैं कि पिता जिसको राज्य दे वही पाता है। राजा सत्यव्रती थे, तुमको बुलाकर राज्य देते, तो सुख मिलता, धर्म रहता और बड़ाई होती॥2॥
राम गवनु बन अनरथ मूला। जो सुनि सकल बिस्व भइ सूला॥
सो भावी बस रानि अयानी। करि कुचालि अंतहुँ पछितानी॥3॥
…The root of all sorrow lies in Shri Ram’s exile to the forest, a decision that caused immense anguish across the world. It was fate alone that led the misguided Queen to act with cunning, and now, in the end, she is left to repent her actions…
सारे अनर्थ की जड़ तो श्री रामचन्द्रजी का वनगमन है, जिसे सुनकर समस्त संसार को पीड़ा हुई। वह श्री राम का वनगमन भी भावीवश हुआ। बेसमझ रानी तो भावीवश कुचाल करके अंत में पछताई॥3॥
तहँउँ तुम्हार अलप अपराधू। कहै सो अधम अयान असाधू॥
करतेहु राजु त तुम्हहि ना दोषू। रामहि होत सुनत संतोषू॥4॥
…But if anyone places even the slightest blame on you, they are sinful, ignorant, and unjust. Even if you had accepted the throne, you would have remained blameless, and Shri Ram Himself would have been pleased to hear of it…
उसमें भी तुम्हारा कोई तनिक सा भी अपराध कहे, तो वह अधम, अज्ञानी और असाधु है। यदि तुम राज्य करते तो भी तुम्हें दोष न होता। सुनकर श्री रामचन्द्रजी को भी संतोष ही होता॥4॥
* अब अति कीन्हेहु भरत भल तुम्हहि उचित मत एहु।
सकल सुमंगल मूल जग रघुबर चरन सनेहु॥207॥
…What you have done now is truly admirable. O’ Bharat, this is the path most fitting for you. The root of all that is auspicious in this world lies in unwavering devotion to the feet of Shri Raghuveer…
हे भरत! अब तो तुमने बहुत ही अच्छा किया, यही मत तुम्हारे लिए उचित था। श्री रामचन्द्रजी के चरणों में प्रेम होना ही संसार में समस्त सुंदर मंगलों का मूल है॥207॥
* सो तुम्हार धनु जीवनु प्राना। भूरिभाग को तुम्हहि समाना॥
यह तुम्हार आचरजु न ताता। दसरथ सुअन राम प्रिय भ्राता॥1॥
…This love for the feet of Shri Ram is your greatest treasure, your very life and soul. Who could be more blessed than you? O’ Son, it is no wonder, for you are the son of King Dashrath and the beloved brother of Shri Ram…
सो वह (श्री रामचन्द्रजी के चरणों का प्रेम) तो तुम्हारा धन, जीवन और प्राण ही है, तुम्हारे समान बड़भागी कौन है? हे तात! तुम्हारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि तुम दशरथजी के पुत्र और श्री रामचन्द्रजी के प्यारे भाई हो॥1॥
सुनहु भरत रघुबर मन माहीं। पेम पात्रु तुम्ह सम कोउ नाहीं॥
लखन राम सीतहि अति प्रीती। निसि सब तुम्हहि सराहत बीती॥2॥
…Listen, O’ Bharat, there is no one whom Shri Raghuveer holds dearer in His heart than you. That entire night, Lakshman ji, Ram ji, and Sita ji spent praising your virtues with heartfelt affection…
हे भरत! सुनो, श्री रामचन्द्र के मन में तुम्हारे समान प्रेम पात्र दूसरा कोई नहीं है। लक्ष्मणजी, श्री रामजी और सीताजी तीनों की सारी रात उस दिन अत्यन्त प्रेम के साथ तुम्हारी सराहना करते ही बीती॥2॥
जाना मरमु नहात प्रयागा। मगन होहिं तुम्हरें अनुरागा॥
तुम्ह पर अस सनेहु रघुबर कें। सुख जीवन जग जस जड़ नर कें॥3॥
…I came to understand this profound truth when Shri Ram was bathing at Prayag, He was completely absorbed in thoughts of you. Shri Ram loves you as deeply and intensely as a worldly person clings to material pleasures…
प्रयागराज में जब वे स्नान कर रहे थे, उस समय मैंने उनका यह मर्म जाना। वे तुम्हारे प्रेम में मग्न हो रहे थे। तुम पर श्री रामचन्द्रजी का ऐसा ही (अगाध) स्नेह है, जैसा मूर्ख (विषयासक्त) मनुष्य का संसार में सुखमय जीवन पर होता है॥3॥
यह न अधिक रघुबीर बड़ाई। प्रनत कुटुंब पाल रघुराई॥
तुम्ह तौ भरत मोर मत एहू। धरें देह जनु राम सनेहू॥4॥
…But this is no great praise for Shri Raghuveer, for He lovingly embraces not just the devotee but the devotee’s entire family. In my eyes, O’ Bharat, you are the very embodiment of love for Shri Ram…
यह श्री रघुनाथजी की बहुत बड़ाई नहीं है, क्योंकि श्री रघुनाथजी तो शरणागत के कुटुम्ब भर को पालने वाले हैं। हे भरत! मेरा यह मत है कि तुम तो मानो शरीरधारी श्री रामजी के प्रेम ही हो॥4॥
* तुम्ह कहँ भरत कलंक यह हम सब कहँ उपदेसु।
राम भगति रस सिद्धि हित भा यह समउ गनेसु॥208॥
…O’ Bharat, you may see this as a blemish upon yourself, but for all of us, it is a profound lesson. This moment has become as auspicious as Lord Ganesh Himself, for it leads to the attainment of the sweet nectar of devotion to Shri Ram…
हे भरत! तुम्हारे लिए (तुम्हारी समझ में) यह कलंक है, पर हम सबके लिए तो उपदेश है। श्री रामभक्ति रूपी रस की सिद्धि के लिए यह समय गणेश (बड़ा शुभ) हुआ है॥208॥
* नव बिधु बिमल तात जसु तोरा। रघुबर किंकर कुमुद चकोरा॥
उदित सदा अँथइहि कबहूँ ना। घटिहि न जग नभ दिन दिन दूना॥1॥
…O’ Son, your glory is like a pure and spotless new Moon, and the devotees of Shri Raghuveer are like white lilies and partridges, who find joy and sorrow depending on the Moon’s waxing and waning. But unlike the celestial Moon, which bears blemishes and fades with time, your Moon of divine glory shall never diminish. It will never set from the skies of this world, but instead, will shine ever brighter, growing fuller with each passing day…
हे तात! तुम्हारा यश निर्मल नवीन चन्द्रमा है और श्री रामचन्द्रजी के दास कुमुद और चकोर हैं (वह चन्द्रमा तो प्रतिदिन अस्त होता और घटता है, जिससे कुमुद और चकोर को दुःख होता है), परन्तु यह तुम्हारा यश रूपी चन्द्रमा सदा उदय रहेगा, कभी अस्त होगा ही नहीं! जगत रूपी आकाश में यह घटेगा नहीं, वरन दिन-दिन दूना होगा॥1॥
कोक तिलोक प्रीति अति करिही। प्रभु प्रताप रबि छबिहि न हरिही॥
निसि दिन सुखद सदा सब काहू। ग्रसिहि न कैकइ करतबु राहू॥2॥
…The chakwa bird, symbolizing the three worlds, will adore your divine glory in the form of the Moon. The Sun, representing Shri Ram’s own splendour, will never outshine or diminish it. Instead, your moonlike glory will shine both day and night, spreading joy to all. And even Rahu, symbolizing the dark deeds of Queen Kaikeyi, shall never eclipse or devour its brilliance…
त्रैलोक्य रूपी चकवा इस यश रूपी चन्द्रमा पर अत्यन्त प्रेम करेगा और प्रभु श्री रामचन्द्रजी का प्रताप रूपी सूर्य इसकी छबि को हरण नहीं करेगा। यह चन्द्रमा रात-दिन सदा सब किसी को सुख देने वाला होगा। कैकेयी का कुकर्म रूपी राहु इसे ग्रास नहीं करेगा॥2॥
पूरन राम सुपेम पियूषा। गुर अवमान दोष नहिं दूषा॥
राम भगत अब अमिअँ अघाहूँ। कीन्हेहु सुलभ सुधा बसुधाहूँ॥3॥
…Your moonlike glory overflows with the nectar of Shri Ram’s divine love. It bears no blemish of disrespecting the Guru as the Moon once did. Now, the devotees of Shri Ram will be nourished and fulfilled by this nectar of devotion, flowing freely from the moonbeams of your unmatched glory, which you have so graciously made accessible here on Earth…
यह चन्द्रमा श्री रामचन्द्रजी के सुंदर प्रेम रूपी अमृत से पूर्ण है। यह गुरु के अपमान रूपी दोष से दूषित नहीं है। तुमने इस यश रूपी चन्द्रमा की सृष्टि करके पृथ्वी पर भी अमृत को सुलभ कर दिया। अब श्री रामजी के भक्त इस अमृत से तृप्त हो लें॥3॥
भूप भगीरथ सुरसरि आनी। सुमिरत सकल सुमंगल खानी॥
दसरथ गुन गन बरनि न जाहीं। अधिकु कहा जेहि सम जग नाहीं॥4॥
…King Bhagirath, your noble ancestor, brought down the divine river Ganga from the Heavens, she, whose mere remembrance bestows all auspiciousness. And what can one say about King Dashrath? His virtues are countless and immeasurable. Truly, there is no one like him in the entire world…
राजा भगीरथ गंगाजी को लाए, जिन (गंगाजी) का स्मरण ही सम्पूर्ण सुंदर मंगलों की खान है। दशरथजी के गुण समूहों का तो वर्णन ही नहीं किया जा सकता, अधिक क्या, जिनकी बराबरी का जगत में कोई नहीं है॥4॥
* जासु सनेह सकोच बस राम प्रगट भए आई।
जे हर हिय नयननि कबहुँ निरखे नहीं अघाइ॥209॥
…Drawn by the deep love and gentle nature of King Dashrath, Shri Ram descended to Earth in human form. He is the very same Shri Ram upon whom Lord Shiv constantly meditates, yet even the eyes of His heart never feel fully content gazing upon Shri Ram’s divine form…
जिनके प्रेम और संकोच (शील) के वश में होकर स्वयं (सच्चिदानंदघन) भगवान श्री राम आकर प्रकट हुए, जिन्हें श्री महादेवजी अपने हृदय के नेत्रों से कभी अघाकर नहीं देख पाए (अर्थात जिनका स्वरूप हृदय में देखते-देखते शिवजी कभी तृप्त नहीं हुए)॥209॥
* कीरति बिधु तुम्ह कीन्ह अनूपा। जहँ बस राम पेम मृगरूपा॥
तात गलानि करहु जियँ जाएँ। डरहु दरिद्रहि पारसु पाएँ॥1॥
…You have created a peerless Moon of your glory, in which Shri Ram’s love shines like the deer-shaped mark upon its face. O’ Son, cast away all guilt from your heart. Why do you fear poverty, when you have already found the philosopher’s stone (Paras) that turns iron into gold?…
(परन्तु उनसे भी बढ़कर) तुमने कीर्ति रूपी अनुपम चंद्रमा को उत्पन्न किया, जिसमें श्री राम प्रेम ही हिरन के (चिह्न के) रूप में बसता है। हे तात! तुम व्यर्थ ही हृदय में ग्लानि कर रहे हो। पारस पाकर भी तुम दरिद्रता से डर रहे हो!॥1॥
सुनहु भरत हम झूठ न कहहीं। उदासीन तापस बन रहहीं॥
सब साधन कर सुफल सुहावा। लखन राम सिय दरसनु पावा॥2॥
…Listen, O’ Bharat, I do not speak falsehood, I am an ascetic, a forest-dwelling hermit, detached from the world and immersed in the Supreme Truth. We Sages speak only what is true. The highest and most beautiful reward of all spiritual practices is to behold Lakshman, Ram, and Sita with one’s own eyes, and I have been blessed with that divine vision…
हे भरत! सुनो, हम झूठ नहीं कहते। हम उदासीन हैं (किसी का पक्ष नहीं करते), तपस्वी हैं (किसी की मुँह देखी नहीं कहते) और वन में रहते हैं (किसी से कुछ प्रयोजन नहीं रखते)। सब साधनों का उत्तम फल हमें लक्ष्मणजी, श्री रामजी और सीताजी का दर्शन प्राप्त हुआ॥2॥
तेहि फल कर फलु दरस तुम्हारा। सहित प्रयाग सुभाग हमारा॥
भरत धन्य तुम्ह जसु जगु जयऊ। कहि अस प्रेम मगन मुनि भयऊ॥3॥
…And the supreme reward of even that divine reward of beholding Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji, is to witness your presence. It is a rare blessing for Prayag, the sacred pilgrimage that grants fulfilment to others, to now feel fulfilled by your sacred sight. We too are immensely fortunate. O’ Bharat, you are truly blessed, your glory has won the hearts of the entire world.” Saying this, Sage Bhardwaj was overcome with emotion.
(सीता-लक्ष्मण सहित श्री रामदर्शन रूप) उस महान फल का परम फल यह तुम्हारा दर्शन है! प्रयागराज समेत हमारा बड़ा भाग्य है। हे भरत! तुम धन्य हो, तुमने अपने यश से जगत को जीत लिया है। ऐसा कहकर मुनि प्रेम में मग्न हो गए॥3॥
सुनि मुनि बचन सभासद हरषे। साधु सराहि सुमन सुर बरषे॥
धन्य धन्य धुनि गगन प्रयागा। सुनि सुनि भरतु मगन अनुरागा॥4॥
Hearing the Sage’s words, everyone in the assembly was filled with immense joy. The Demigods praised Bharat ji from the Heavens, exclaiming, “You are great! You are great!” and showered him with flowers. Applause resounded across the skies and the sacred grounds of Prayag. Hearing this divine celebration, Bharat ji’s heart overflowed with bliss.
भरद्वाज मुनि के वचन सुनकर सभासद् हर्षित हो गए। ‘साधु-साधु’ कहकर सराहना करते हुए देवताओं ने फूल बरसाए। आकाश में और प्रयागराज में ‘धन्य, धन्य’ की ध्वनि सुन-सुनकर भरतजी प्रेम में मग्न हो रहे हैं॥4॥
* पुलक गात हियँ रामु सिय सजल सरोरुह नैन।
करि प्रनामु मुनि मंडलिहि बोले गदगद बैन॥210॥
Bharat ji’s body trembled with emotion. With Shri Ram and Sita ji enshrined in his heart, his lotus-like eyes brimmed with tears. Bowing before the assembly of Sages, he spoke in a voice choked with devotion and sentiment…
भरतजी का शरीर पुलकित है, हृदय में श्री सीता-रामजी हैं और कमल के समान नेत्र (प्रेमाश्रु के) जल से भरे हैं। वे मुनियों की मंडली को प्रणाम करके गद्गद वचन बोले-॥210॥
* मुनि समाजु अरु तीरथराजू। साँचिहुँ सपथ अघाइ अकाजू॥
एहिं थल जौं किछु कहिअ बनाई। एहि सम अधिक न अघ अधमाई॥1॥
…”Before me stands the sacred assembly of revered Sages, and this is Prayag, the King of all Pilgrimages. Even speaking a truthful oath here must be done with utmost care, for the place is so holy that a mere oath may carry great consequence. And to speak a lie here, there can be no greater sin or more terrible offence than that…
मुनियों का समाज है और फिर तीर्थराज है। यहाँ सच्ची सौगंध खाने से भी भरपूर हानि होती है। इस स्थान में यदि कुछ बनाकर कहा जाए, तो इसके समान कोई बड़ा पाप और नीचता न होगी॥1॥
तुम्ह सर्बग्य कहउँ सतिभाऊ। उर अंतरजामी रघुराऊ॥
मोहि न मातु करतब कर सोचू। नहिं दुखु जियँ जगु जानिहि पोचू॥2॥
…I speak with all sincerity, and you, O’ Sages, are the knower of all truths, just as Shri Raghuveer knows the innermost feelings of every heart. I have no thoughts about what Mother Kaikeyi did, nor do I feel any sorrow in my heart that the world will consider me lowly…
मैं सच्चे भाव से कहता हूँ। आप सर्वज्ञ हैं और श्री रघुनाथजी हृदय के भीतर की जानने वाले हैं (मैं कुछ भी असत्य कहूँगा तो आपसे और उनसे छिपा नहीं रह सकता)। मुझे माता कैकेयी की करनी का कुछ भी सोच नहीं है और न मेरे मन में इसी बात का दुःख है कि जगत मुझे नीच समझेगा॥2॥
नाहिन डरु बिगरिहि परलोकू। पितहु मरन कर मोहि न सोकू॥
सुकृत सुजस भरि भुअन सुहाए। लछिमन राम सरिस सुत पाए॥3॥
…I have no fear of what may happen to me after death, nor do I grieve my father’s passing, for his virtuous deeds have earned him a glorious reputation that resounds throughout the cosmos. He was the blessed Father of Sons like Shri Ram and Lakshman…
न यही डर है कि मेरा परलोक बिगड़ जाएगा और न पिताजी के मरने का ही मुझे शोक है, क्योंकि उनका सुंदर पुण्य और सुयश विश्व भर में सुशोभित है। उन्होंने श्री राम-लक्ष्मण सरीखे पुत्र पाए॥3॥
राम बिरहँ तजि तनु छनभंगू। भूप सोच कर कवन प्रसंगू॥
राम लखन सिय बिनु पग पनहीं। करि मुनि बेष फिरहिं बन बनहीं॥4॥
…And he is the one who gave up his life within moments, unable to bear separation from Shri Ram. There is no reason to mourn such a noble King. Meanwhile, Shri Ram, Lakshman, and Sita ji wander barefoot through the forests, clad in simple hermit attire…
फिर जिन्होंने श्री रामचन्द्रजी के विरह में अपने क्षणभंगुर शरीर को त्याग दिया, ऐसे राजा के लिए सोच करने का कौन प्रसंग है? (सोच इसी बात का है कि) श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी पैरों में बिना जूती के मुनियों का वेष बनाए वन-वन में फिरते हैं॥4॥
* अजिन बसन फल असन महि सयन डासि कुस पात।
बसि तरु तर नित सहत हिम आतप बरषा बात॥211॥
…Clad in deerskin, they survive on fruits alone and sleep on the bare ground, spreading only kusha grass and leaves for bedding. With trees as their only shelter, they face the biting cold, scorching heat, pouring rain, and fierce winds, day after day…
वे वल्कल वस्त्र पहनते हैं, फलों का भोजन करते हैं, पृथ्वी पर कुश और पत्ते बिछाकर सोते हैं और वृक्षों के नीचे निवास करके नित्य सर्दी, गर्मी, वर्षा और हवा सहते हैं॥211॥
* एहि दुख दाहँ दहइ दिन छाती। भूख न बासर नीद न राती॥
एहि कुरोग कर औषधु नाहीं। सोधेउँ सकल बिस्व मन माहीं॥1॥
…This is the anguish that scorches my heart each day. I have no appetite by day, nor rest by night. I have searched the entire world within my heart, only to realise, there is no cure for the illness I bear…
इसी दुःख की जलन से निरंतर मेरी छाती जलती रहती है। मुझे न दिन में भूख लगती है, न रात को नींद आती है। मैंने मन ही मन समस्त विश्व को खोज डाला, पर इस कुरोग की औषध कहीं नहीं है॥1॥
मातु कुमत बढ़ई अघ मूला। तेहिं हमार हित कीन्ह बँसूला॥
कलि कुकाठ कर कीन्ह कुजंत्रू। गाड़ि अवधि पढ़ि कठिन कुमंत्रू॥2॥
…My mother’s wicked intent was like that of a sinful carpenter who crafted a tool meant to shape my fortune (my coronation as the King of Ayodhya). But she forged this dreadful tool from cursed and inauspicious wood, and with the dark spell of a fourteen-year exile upon Shri Ram, she buried it deep in the soil of Ayodhya…
माता का कुमत (बुरा विचार) पापों का मूल बढ़ई है। उसने हमारे हित का बसूला बनाया। उससे कलह रूपी कुकाठ का कुयंत्र बनाया और चौदह वर्ष की अवधि रूपी कठिन कुमंत्र पढ़कर उस यंत्र को गाड़ दिया। (यहाँ माता का कुविचार बढ़ई है, भरत को राज्य बसूला है, राम का वनवास कुयंत्र है और चौदह वर्ष की अवधि कुमंत्र है)॥2॥
मोहि लगि यहु कुठाटु तेहिं ठाटा। घालेसि सब जगु बारहबाटा॥
मिटइ कुजोगु राम फिरि आएँ। बसइ अवध नहिं आन उपाएँ॥3॥
…This plot was devised for my sake, yet it has shattered the entire world into countless pieces. Ayodhya’s misfortune will lift only when Shri Ram returns, until then, there is no path by which the Kingdom can truly flourish again.”
मेरे लिए उसने यह सारा कुठाट (बुरा साज) रचा और सारे जगत को बारहबाट (छिन्न-भिन्न) करके नष्ट कर डाला। यह कुयोग श्री रामचन्द्रजी के लौट आने पर ही मिट सकता है और तभी अयोध्या बस सकती है, दूसरे किसी उपाय से नहीं॥3॥
भरत बचन सुनि मुनि सुखु पाई। सबहिं कीन्हि बहु भाँति बड़ाई॥
तात करहु जनि सोचु बिसेषी। सब दुखु मिटिहि राम पग देखी॥4॥
Hearing Bharat ji’s words, the Sage was filled with joy, and everyone around praised him in many ways. The Sage gently said, “O’ Son, do not let grief consume you, your sorrows will vanish the moment you set eyes upon Shri Ram’s sacred feet.”
भरतजी के वचन सुनकर मुनि ने सुख पाया और सभी ने उनकी बहुत प्रकार से बड़ाई की। (मुनि ने कहा-) हे तात! अधिक सोच मत करो। श्री रामचन्द्रजी के चरणों का दर्शन करते ही सारा दुःख मिट जाएगा॥4॥
* करि प्रबोधु मुनिबर कहेउ अतिथि पेमप्रिय होहु।
कंद मूल फल फूल हम देहिं लेहु करि छोहु॥212॥
After consoling Bharat ji, the Chief among Sages, Bhardwaj ji, said warmly, “Now, please honour us by becoming our cherished guest and graciously accept the simple offerings of roots, bulbs, fruits, and flowers that we have gathered for you.”
इस प्रकार मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजी ने उनका समाधान करके कहा- अब आप लोग हमारे प्रेम प्रिय अतिथि बनिए और कृपा करके कंद-मूल, फल-फूल जो कुछ हम दें, स्वीकार कीजिए॥212॥
* सुनि मुनि बचन भरत हियँ सोचू। भयउ कुअवसर कठिन सँकोचू॥
जानि गुरुइ गुर गिरा बहोरी। चरन बंदि बोले कर जोरी॥1॥
Hearing the Sage’s words, Bharat ji felt a pang of sorrow in his heart. Knowing that this was not an appropriate time to accept a meal (especially while observing a fast) he hesitated. Yet, recognising the sacred weight of the Guru’s words, he bowed at the Sage’s feet and, with folded hands, humbly replied,…
मुनि के वचन सुनकर भरत के हृदय में सोच हुआ कि यह बेमौके बड़ा बेढब संकोच आ पड़ा! फिर गुरुजनों की वाणी को महत्वपूर्ण (आदरणीय) समझकर, चरणों की वंदना करके हाथ जोड़कर बोले-॥1॥
सिर धरि आयसु करिअ तुम्हारा। परम धरम यहु नाथ हमारा॥
भरत बचन मुनिबर मन भाए। सुचि सेवक सिष निकट बोलाए॥2॥
…“I shall honour your command with reverence. This, O’ Lord, is my foremost duty.” Deeply moved by Bharat ji’s humility, the Sage called upon his trusted attendants and disciples to gather by his side.
हे नाथ! आपकी आज्ञा को सिर चढ़ाकर उसका पालन करना, यह हमारा परम धर्म है। भरतजी के ये वचन मुनिश्रेष्ठ के मन को अच्छे लगे। उन्होंने विश्वासपात्र सेवकों और शिष्यों को पास बुलाया॥2॥
चाहिअ कीन्हि भरत पहुनाई। कंद मूल फल आनहु जाई।
भलेहिं नाथ कहि तिन्ह सिर नाए। प्रमुदित निज निज काज सिधाए॥3॥
The Sage said, “I wish to offer heartfelt hospitality to Bharat. Go and bring roots, bulbs, and fruits.” Bowing their heads in obedience, they replied, “As you command, O’ Lord,” and joyfully set out to carry out their duties.
(और कहा कि) भरत की पहुनाई करनी चाहिए। जाकर कंद, मूल और फल लाओ। उन्होंने ‘हे नाथ! बहुत अच्छा’ कहकर सिर नवाया और तब वे बड़े आनंदित होकर अपने-अपने काम को चल दिए॥3॥
मुनिहि सोच पाहुन बड़ नेवता। तसि पूजा चाहिअ जस देवता॥
सुनि रिधि सिधि अनिमादिक आईं। आयसु होइ सो करहिं गोसाईं॥4॥
The Sage grew concerned, for he had invited a most distinguished royal guest (and in Hindu tradition, guests are to be revered as Gods). And just as Gods are worshipped according to their stature, a royal guest like Bharat ji must be served with equal honour and care. Perceiving the Sage’s anxious thoughts, divine supernatural powers; Riddhi, Siddhi, and the eight mystical powers (Anima, Mahima, Garima, Laghima, Prapti, Prakamya, Ichchha, and Vashita), manifested before him and said, “O’ Lord, command us, and we shall fulfil your every wish.”
मुनि को चिंता हुई कि हमने बहुत बड़े मेहमान को न्योता है। अब जैसा देवता हो, वैसी ही उसकी पूजा भी होनी चाहिए। यह सुनकर ऋद्धियाँ और अणिमादि सिद्धियाँ आ गईं (और बोलीं-) हे गोसाईं! जो आपकी आज्ञा हो सो हम करें॥4॥
* राम बिरह ब्याकुल भरतु सानुज सहित समाज।
पहुनाई करि हरहु श्रम कहा मुदित मुनिराज॥213॥
The Chief of Sages joyfully instructed all the divine supernatural powers, “Bharat, his younger brother Shatrughan, and their entire company are weary and heartbroken in Shri Ram’s absence. Go forth and extend your gracious hospitality to ease their sorrow and fatigue.”
मुनिराज ने प्रसन्न होकर कहा- छोटे भाई शत्रुघ्न और समाज सहित भरतजी श्री रामचन्द्रजी के विरह में व्याकुल हैं, इनकी पहुनाई (आतिथ्य सत्कार) करके इनके श्रम को दूर करो॥213॥
* रिधि सिधि सिर धरि मुनिबर बानी। बड़भागिनि आपुहि अनुमानी॥
कहहिं परसपर सिधि समुदाई। अतुलित अतिथि राम लघु भाई॥1॥
Riddhi and Siddhi humbly obeyed the Sage’s command, considering themselves truly blessed. The assembly of divine powers said among themselves, “Bharat, the noble younger Brother of Shri Ram, is an exceptional and incomparable guest…
ऋद्धि-सिद्धि ने मुनिराज की आज्ञा को सिर चढ़ाकर अपने को बड़भागिनी समझा। सब सिद्धियाँ आपस में कहने लगीं- श्री रामचन्द्रजी के छोटे भाई भरत ऐसे अतिथि हैं, जिनकी तुलना में कोई नहीं आ सकता॥1॥
मुनि पद बंदि करिअ सोइ आजू। होइ सुखी सब राज समाजू॥
अस कहि रचेउ रुचिर गृह नाना। जेहि बिलोकि बिलखाहिं बिमाना॥2॥
…After bowing at the Sage’s feet, we must now act in a way that brings joy to the entire royal assembly”. Saying this, they built many splendid homes, so exquisite that even the celestial chariots felt humbled upon seeing them.
अतः मुनि के चरणों की वंदना करके आज वही करना चाहिए, जिससे सारा राज-समाज सुखी हो। ऐसा कहकर उन्होंने बहुत से सुंदर घर बनाए, जिन्हें देखकर विमान भी विलखते हैं (लजा जाते हैं)॥2॥
भोग बिभूति भूरि भरि राखे। देखत जिन्हहि अमर अभिलाषे॥
दासीं दास साजु सब लीन्हें। जोगवत रहहिं मनहि मनु दीन्हें॥3॥
Those dwellings were adorned with countless opulent items of luxury and sensual delight, so enchanting that even the Demigods felt a tinge of longing. Attentive male and female attendants brought forth all necessities, serving the guests generously and wholeheartedly, staying alert to their wishes.
उन घरों में बहुत से भोग (इन्द्रियों के विषय) और ऐश्वर्य (ठाट-बाट) का सामान भरकर रख दिया, जिन्हें देखकर देवता भी ललचा गए। दासी-दास सब प्रकार की सामग्री लिए हुए मन लगाकर उनके मनों को देखते रहते हैं (अर्थात उनके मन की रुचि के अनुसार करते रहते हैं)॥3॥
सब समाजु सजि सिधि पल माहीं। जे सुख सुरपुर सपनेहुँ नाहीं॥
प्रथमहिं बास दिए सब केही। सुंदर सुखद जथा रुचि जेही॥4॥
All the comforts that one could not even dream of in Heaven were manifested within moments by the Siddhis, the divine supernatural powers. First and foremost, they offered each guest a delightful and comfortable dwelling, perfectly suited to their heart’s desire.
जो सुख के सामान स्वर्ग में भी स्वप्न में भी नहीं हैं, ऐसे सब सामान सिद्धियों ने पल भर में सजा दिए। पहले तो उन्होंने सब किसी को, जिसकी जैसी रुचि थी, वैसे ही, सुंदर सुखदायक निवास स्थान दिए॥4॥
* बहुरि सपरिजन भरत कहुँ रिषि अस आयसु दीन्ह।
बिधि बिसमय दायकु बिभव मुनिबर तपबल कीन्ह॥214॥
Thereafter, in accordance with Sage Bhardwaj’s instructions, accommodations were offered to Bharat ji and his family. (Bharat ji’s heart longed for his citizens to be settled first, and the Sage, aware of his noble intent, fulfilled that unspoken wish). By the power of his penance, Sage Bhardwaj manifested such divine splendour that even Lord Brahma, the Creator, stood in awe.
और फिर कुटुम्ब सहित भरतजी को दिए, क्योंकि ऋषि भरद्वाजजी ने ऐसी ही आज्ञा दे रखी थी। (भरतजी चाहते थे कि उनके सब संगियों को आराम मिले, इसलिए उनके मन की बात जानकर मुनि ने पहले उन लोगों को स्थान देकर पीछे सपरिवार भरतजी को स्थान देने के लिए आज्ञा दी थी।) मुनि श्रेष्ठ ने तपोबल से ब्रह्मा को भी चकित कर देने वाला वैभव रच दिया॥214॥
* मुनि प्रभाउ जब भरत बिलोका। सब लघु लगे लोकपति लोका॥
सुख समाजु नहिं जाइ बखानी। देखत बिरति बिसारहिं ग्यानी॥1॥
When Bharat ji beheld the Sage’s divine creation, all the grandeur of the celestial Realms and the splendour of the Guardians of the Universe seemed trivial in comparison. The luxurious comfort and abundance of every item defied description. Even the wisest of Sages would forget their detachment upon witnessing such opulence.
जब भरतजी ने मुनि के प्रभाव को देखा, तो उसके सामने उन्हें (इन्द्र, वरुण, यम, कुबेर आदि) सभी लोकपालों के लोक तुच्छ जान पड़े। सुख की सामग्री का वर्णन नहीं हो सकता, जिसे देखकर ज्ञानी लोग भी वैराग्य भूल जाते हैं॥1॥
आसन सयन सुबसन बिताना। बन बाटिका बिहग मृग नाना॥
सुरभि फूल फल अमिअ समाना। बिमल जलासय बिबिध बिधाना॥2॥
There were plush sofas, soft beds, fine clothing, grand pavilions, serene forests and lush gardens filled with a variety of birds and animals. Fragrant blossoms, nectar-like fruits, and crystal-clear reservoirs (wells, ponds, and lakes) enhanced the beauty and charm of the divine setting.
आसन, सेज, सुंदर वस्त्र, चँदोवे, वन, बगीचे, भाँति-भाँति के पक्षी और पशु, सुगंधित फूल और अमृत के समान स्वादिष्ट फल, अनेकों प्रकार के (तालाब, कुएँ, बावली आदि) निर्मल जलाशय,॥2॥
असन पान सुचि अमिअ अमी से। देखि लोग सकुचात जमी से॥
सुर सुरभी सुरतरु सबही कें। लखि अभिलाषु सुरेस सची कें॥3॥
The food and drinks were so pure and divine that even nectar of Heaven would find them sweeter than itself. Yet, the citizens of Ayodhya hesitated like ascetics, modest and restrained (they had been fasting for Shri Ram’s well-being and now felt shy accepting delights that even the Demigods would crave). In every dwelling stood the celestial wish-fulfilling cow, Surabhi, and the divine tree, Kalpavriksh. Their presence was so enchanting that even Lord Indra and his consort Sachi would have felt tempted.
तथा अमृत के भी अमृत-सरीखे पवित्र खान-पान के पदार्थ थे, जिन्हें देखकर सब लोग संयमी पुरुषों (विरक्त मुनियों) की भाँति सकुचा रहे हैं। सभी के डेरों में (मनोवांछित वस्तु देने वाले) कामधेनु और कल्पवृक्ष हैं, जिन्हें देखकर इन्द्र और इन्द्राणी को भी अभिलाषा होती है (उनका भी मन ललचा जाता है)॥3॥
रितु बसंत बह त्रिबिध बयारी। सब कहँ सुलभ पदारथ चारी॥
स्रक चंदन बनितादिक भोगा। देखि हरष बिसमय बस लोगा॥4॥
It was the season of Spring, with three kinds of cool, fragrant, and soothing breezes gently flowing through the air. All four goals of life (righteousness, wealth, pleasure, and liberation) were effortlessly within reach. Garlands, sandalwood paste, graceful women, and objects of sensual delight adorned the surroundings. Witnessing this divine hospitality (born of the Sage’s immense penance) the guests were filled with both joy and sorrow (joy at the Sage’s boundless grace, and sorrow because, in a time meant for renunciation and austerity, they were being offered the very luxuries they had chosen to forgo).
वसन्त ऋतु है। शीतल, मंद, सुगंध तीन प्रकार की हवा बह रही है। सभी को (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) चारों पदार्थ सुलभ हैं। माला, चंदन, स्त्री आदि भोगों को देखकर सब लोग हर्ष और विषाद के वश हो रहे हैं। (हर्ष तो भोग सामग्रियों को और मुनि के तप प्रभाव को देखकर होता है और विषाद इस बात से होता है कि श्री राम के वियोग में नियम-व्रत से रहने वाले हम लोग भोग-विलास में क्यों आ फँसे, कहीं इनमें आसक्त होकर हमारा मन नियम-व्रतों को न त्याग दे)॥4॥
* संपति चकई भरतु चक मुनि आयस खेलवार।
तेहि निसि आश्रम पिंजराँ राखे भा भिनुसार॥215॥
The splendour and exquisite pleasures manifested by the Sage’s penance were like a female Chakwa bird, while Bharat ji symbolized the male Chakwa. The Sage’s command became the playful act that brought them face to face. Yet, that night, Bharat ji neither glanced at the opulence nor touched any of it. Just like the Chakwa and Chakwi birds, who, even when caged together, refrain from uniting during the night. Bharat ji spent the entire night in restraint, his heart absorbed in Shri Ram, awaiting the light of dawn.
सम्पत्ति (भोग-विलास की सामग्री) चकवी है और भरतजी चकवा हैं और मुनि की आज्ञा खेल है, जिसने उस रात को आश्रम रूपी पिंजड़े में दोनों को बंद कर रखा और ऐसे ही सबेरा हो गया। (जैसे किसी बहेलिए के द्वारा एक पिंजड़े में रखे जाने पर भी चकवी-चकवे का रात को संयोग नहीं होता, वैसे ही भरद्वाजजी की आज्ञा से रात भर भोग सामग्रियों के साथ रहने पर भी भरतजी ने मन से भी उनका स्पर्श तक नहीं किया।)॥215॥