Day 9 of Navah Parayan Reading program Day 9 / 9
ग्यान अगम प्रत्यूह अनेका। साधन कठिन न मन कहुँ टेका॥
करत कष्ट बहु पावइ कोऊ। भक्ति हीन मोहि प्रिय नहिं सोऊ॥2॥
…Crossing the ocean of worldly existence through the path of knowledge is extremely difficult, with many obstacles along the way. Its practices are demanding, and the heart finds no steady foundation on which to rest. Even if, after great struggle, one attains knowledge of the Supreme, one still fails to earn my love, for devotion to me is absent…
ज्ञान अगम (दुर्गम) है (और) उसकी प्राप्ति में अनेकों विघ्न हैं। उसका साधन कठिन है और उसमें मन के लिए कोई आधार नहीं है। बहुत कष्ट करने पर कोई उसे पा भी लेता है, तो वह भी भक्तिरहित होने से मुझको प्रिय नहीं होता॥2॥
भक्ति सुतंत्र सकल सुख खानी। बिनु सतसंग न पावहिं प्रानी॥
पुन्य पुंज बिनु मिलहिं न संता। सतसंगति संसृति कर अंता॥3॥
…My devotion (bhakti) is independent and the source of all blessings, yet it cannot be attained without the company of saintly people. Finding such Saints is difficult unless one has accumulated good fortune through virtuous deeds. The association of Saints brings an end to the endless cycles of birth and death…
भक्ति स्वतंत्र है और सब सुखों की खान है, परंतु सत्संग (संतों के संग) के बिना प्राणी इसे नहीं पा सकते और पुण्य समूह के बिना संत नहीं मिलते। सत्संगति ही संसृति (जन्म-मरण के चक्र) का अंत करती है॥3॥
पुन्य एक जग महुँ नहिं दूजा। मन क्रम बचन बिप्र पद पूजा॥
सानुकूल तेहि पर मुनि देवा। जो तजि कपटु करइ द्विज सेवा॥4॥
…There is only one truly meritorious act in this world, without equal, and that is to worship the feet of Brahmins through thought, word, and deed. One who serves the Brahmins with sincerity earns the complete favour of both Sages and Gods…
जगत् में पुण्य एक ही है, (उसके समान) दूसरा नहीं। वह है- मन, कर्म और वचन से ब्राह्मणों के चरणों की पूजा करना। जो कपट का त्याग करके ब्राह्मणों की सेवा करता है, उस पर मुनि और देवता प्रसन्न रहते हैं॥4॥
* औरउ एक गुपुत मत सबहि कहउँ कर जोरि।
संकर भजन बिना नर भगति न पावइ मोरि॥45॥
…With joined palms, I also reveal this sacred truth to all: without worshipping Lord Shankar, one cannot attain devotion to me…
और भी एक गुप्त मत है, मैं उसे सबसे हाथ जोड़कर कहता हूँ कि शंकरजी के भजन बिना मनुष्य मेरी भक्ति नहीं पाता॥45॥
* कहहु भगति पथ कवन प्रयासा। जोग न मख जप तप उपवासा।
सरल सुभाव न मन कुटिलाई। जथा लाभ संतोष सदाई॥1॥
…Tell me, then, does it require any great effort to remain steadfast on the path of devotion? One need not practise yoga, perform sacrifices, chant, undertake penance, or observe fasts. All that is required is a simple disposition, a mind free from deceit, and the ability to remain content with whatever one receives…
कहो तो, भक्ति मार्ग में कौन-सा परिश्रम है? इसमें न योग की आवश्यकता है, न यज्ञ, जप, तप और उपवास की! (यहाँ इतना ही आवश्यक है कि) सरल स्वभाव हो, मन में कुटिलता न हो और जो कुछ मिले उसी में सदा संतोष रखे॥1॥
मोर दास कहाइ नर आसा। करइ तौ कहहु कहा बिस्वासा॥
बहुत कहउँ का कथा बढ़ाई। एहि आचरन बस्य मैं भाई॥2॥
…One who calls himself my devotee yet depends upon others, what faith does such a person truly have in me? There is no need to say more. O’ Brothers, I am drawn to those who possess the following qualities:…
मेरा दास कहलाकर यदि कोई मनुष्यों की आशा करता है, तो तुम्हीं कहो, उसका क्या विश्वास है? (अर्थात् उसकी मुझ पर आस्था बहुत ही निर्बल है।) बहुत बात बढ़ाकर क्या हूँ? हे भाइयों! मैं तो इसी आचरण के वश में हूँ॥2॥
बैर न बिग्रह आस न त्रासा। सुखमय ताहि सदा सब आसा॥
अनारंभ अनिकेत अमानी। अनघ अरोष दच्छ बिग्यानी॥3॥
…One who harbours no enmity and never quarrels with anyone, who has no expectations and fears no one. For such a person, all ten directions are ever filled with joy. They act selflessly, remain detached from home and family ties, are free from ego, sinless, devoid of anger, and excel in both devotion to me and spiritual wisdom….
न किसी से वैर करे, न लड़ाई-झगड़ा करे, न आशा रखे, न भय ही करे। उसके लिए सभी दिशाएँ सदा सुखमयी हैं। जो कोई भी आरंभ (फल की इच्छा से कर्म) नहीं करता, जिसका कोई अपना घर नहीं है (जिसकी घर में ममता नहीं है), जो मानहीन, पापहीन और क्रोधहीन है, जो (भक्ति करने में) निपुण और विज्ञानवान् है॥3॥
प्रीति सदा सज्जन संसर्गा। तृन सम बिषय स्वर्ग अपबर्गा॥
भगति पच्छ हठ नहिं सठताई। दुष्ट तर्क सब दूरि बहाई॥4॥
…They always cherish the company of saintly people and renounce all material desires, including Heaven and even liberation, as one would cast aside a blade of grass. Steadfast in devotion to me, they do not commit the foolishness of discriminating against the faiths of others. They have abandoned all negative speculation and doubt…
संतजनों के संसर्ग (सत्संग) से जिसे सदा प्रेम है, जिसके मन में सब विषय यहाँ तक कि स्वर्ग और मुक्ति तक (भक्ति के सामने) तृण के समान हैं, जो भक्ति के पक्ष में हठ करता है, पर (दूसरे के मत का खण्डन करने की) मूर्खता नहीं करता तथा जिसने सब कुतर्कों को दूर बहा दिया है ॥4॥
* मम गुन ग्राम नाम रत गत ममता मद मोह।
ता कर सुख सोइ जानइ परानंद संदोह॥46॥
…One who is devoted to singing and meditating upon my virtues, and who chants my name after renouncing all attachment, false pride, and infatuation, attains a supreme bliss known only to such a person.”
जो मेरे गुण समूहों के और मेरे नाम के परायण है, एवं ममता, मद और मोह से रहित है, उसका सुख वही जानता है, जो (परमात्मारूप) परमानन्दराशि को प्राप्त है॥46॥
-
* सुनत सुधा सम बचन राम के । गहे सबनि पद कृपाधाम के॥
जननि जनक गुर बंधु हमारे। कृपा निधान प्रान ते प्यारे॥1॥
Hearing the nectar-like words of Lord Ram, everyone bowed down and clasped the feet of the all-merciful Lord. They said, “O’ Abode of mercy, You are our mother, father, teacher, and brother. You are dearer to us than our own lives…
श्रीरामचन्द्रजी के अमृत के समान वचन सुनकर सबने कृपाधाम के चरण पकड़ लिए (और कहा-) हे कृपानिधान! आप हमारे माता, पिता, गुरु, भाई सब कुछ हैं और प्राणों से भी अधिक प्रिय हैं॥1॥
तनु धनु धाम राम हितकारी। सब बिधि तुम्ह प्रनतारति हारी॥
असि सिख तुम्ह बिनु देइ न कोऊ। मातु पिता स्वारथ रत ओऊ॥2॥
…In every way, You are the true well-wisher of our body, wealth, and home. O’ Shri Ram, You dispel the sorrows of all who seek refuge in You. None but You could have imparted such counsel, for even one’s own parents are often guided by their own interests…
और हे शरणागत के दुःख हरने वाले रामजी! आप ही हमारे शरीर, धन, घर-द्वार और सभी प्रकार से हित करने वाले हैं। ऐसी शिक्षा आपके अतिरिक्त कोई नहीं दे सकता। माता-पिता (हितैषी हैं और शिक्षा भी देते हैं) परन्तु वे भी स्वार्थपरायण हैं (इसलिए ऐसी परम हितकारी शिक्षा नहीं देते)॥2॥
हेतु रहित जग जुग उपकारी। तुम्ह तुम्हार सेवक असुरारी॥
स्वारथ मीत सकल जग माहीं। सपनेहुँ प्रभु परमारथ नाहीं॥3॥
…O’ Enemy of the demons, there are only two in this world who are selflessly benevolent, You and Your devotees. All others form friendships out of selfish interest. O’ Lord, no one truly thinks of another’s highest spiritual welfare, not even in their dreams.”
हे असुरों के शत्रु! जगत् में बिना हेतु के (निःस्वार्थ) उपकार करने वाले तो दो ही हैं- एक आप, दूसरे आपके सेवक। जगत् में (शेष) सभी स्वार्थ के मित्र हैं। हे प्रभो! उनमें स्वप्न में भी परमार्थ का भाव नहीं है॥3॥
सब के बचन प्रेम रस साने। सुनि रघुनाथ हृदयँ हरषाने॥
निज निज गृह गए आयसु पाई। बरनत प्रभु बतकही सुहाई॥4॥
Hearing everyone’s words, steeped in the nectar of love, Shri Raghunath’s heart was filled with joy. With the Lord’s permission, all departed to their respective homes, praising Lord Ram’s enchanting discourse along the way.
सबके प्रेम रस में सने हुए वचन सुनकर श्री रघुनाथजी हृदय में हर्षित हुए। फिर आज्ञा पाकर सब प्रभु की सुन्दर बातचीत का वर्णन करते हुए अपने-अपने घर गए॥4॥
* उमा अवधबासी नर नारि कृतारथ रूप।
ब्रह्म सच्चिदानंद घन रघुनायक जहँ भूप॥47॥
Lord Shiv said to Parvati ji, “Uma, the people of Ayodhya were the very embodiment of gratitude, for their King was none other than the Supreme Shri Ram, the embodiment of absolute truth, pure consciousness, and supreme bliss.”
(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! अयोध्या में रहने वाले पुरुष और स्त्री सभी कृतार्थस्वरूप हैं, जहाँ स्वयं सच्चिदानंदघन ब्रह्म श्री रघुनाथजी राजा हैं॥47॥
*एक बार बसिष्ट मुनि आए। जहाँ राम सुखधाम सुहाए॥
अति आदर रघुनायक कीन्हा। पद पखारि पादोदक लीन्हा॥1॥
Once, Sage Vashishth visited the palace where the abode of bliss, the enchanting Lord Ram, resided. Shri Raghunayak received him with profound reverence, washed his feet, and respectfully accepted the sacred water used to cleanse them.
एक बार मुनि वशिष्ठजी वहाँ आए जहाँ सुंदर सुख के धाम श्री रामजी थे। श्री रघुनाथजी ने उनका बहुत ही आदर-सत्कार किया और उनके चरण धोकर चरणामृत लिया॥1॥
राम सुनहु मुनि कह कर जोरी। कृपासिंधु बिनती कछु मोरी॥
देखि देखि आचरन तुम्हारा। होत मोह मम हृदयँ अपारा॥2॥
The Sage joined his palms and said, “O’ Shri Ram, ocean of mercy, please listen to my humble plea. As I behold Your divine deeds in human-like conduct, my heart is filled with deep wonder and bewilderment…
मुनि ने हाथ जोड़कर कहा- हे कृपासागर श्री रामजी! मेरी कुछ विनती सुनिए! आपके आचरणों (मनुष्योचित चरित्रों) को देख-देखकर मेरे हृदय में अपार मोह (भ्रम) होता है॥2॥
महिमा अमिति बेद नहिं जाना। मैं केहि भाँति कहउँ भगवाना॥
उपरोहित्य कर्म अति मंदा। बेद पुरान सुमृति कर निंदा॥3॥
…Even the Vedas fail to comprehend Your infinite glory, so how can I possibly describe it? The position of a family priest is not held in high esteem and is even criticized in the Vedas, the Puranas, and other sacred Scriptures…
हे भगवन्! आपकी महिमा की सीमा नहीं है, उसे वेद भी नहीं जानते। फिर मैं किस प्रकार कह सकता हूँ? पुरोहिती का कर्म (पेशा) बहुत ही नीचा है। वेद, पुराण और स्मृति सभी इसकी निंदा करते हैं॥3॥
जब न लेउँ मैं तब बिधि मोही। कहा लाभ आगें सुत तोही॥
परमातमा ब्रह्म नर रूपा। होइहि रघुकुल भूषन भूपा॥4॥
…When I hesitated to accept the role of family priest to the Solar dynasty, Lord Brahma had said to me, “My son, in time you will surely reap the fruit of this role. The almighty Lord, the Supreme Soul, will Himself incarnate in the Solar dynasty as a King and become the crown jewel of the Raghu clan…
जब मैं उसे (सूर्यवंश की पुरोहिती का काम) नहीं लेता था, तब ब्रह्माजी ने मुझे कहा था- हे पुत्र! इससे तुमको आगे चलकर बहुत लाभ होगा। स्वयं ब्रह्म परमात्मा मनुष्य रूप धारण कर रघुकुल के भूषण राजा होंगे॥4॥
* तब मैं हृदयँ बिचारा जोग जग्य ब्रत दान।
जा कुहँ करिअ सो पैहउँ धर्म न एहि सम आन॥48॥
…I had then reflected deeply within my heart and realized that the very Lord, for whom people practice yoga, perform sacrifices, observe fasts, and give in charity, could be attained by me through this service. So there could be no greater religious duty than this…
तब मैंने हृदय में विचार किया कि जिसके लिए योग, यज्ञ, व्रत और दान किए जाते हैं उसे मैं इसी कर्म से पा जाऊँगा, तब तो इसके समान दूसरा कोई धर्म ही नहीं है॥48॥
* जप तप नियम जोग निज धर्मा। श्रुति संभव नाना सुभ कर्मा॥
ग्यान दया दम तीरथ मज्जन। जहँ लगि धर्म कहत श्रुति सज्जन॥1॥
…Chanting, penance, religious observances, yogic disciplines, faithfully performing one’s duties, auspicious acts prescribed by the Vedas, the cultivation of spiritual knowledge, compassion, self-restraint, and bathing in sacred waters at places of pilgrimage – performing all of these righteous acts as spoken of by the Vedas and the Sages,…
जप, तप, नियम, योग, अपने-अपने (वर्णाश्रम के) धर्म, श्रुतियों से उत्पन्न (वेदविहित) बहुत से शुभ कर्म, ज्ञान, दया, दम (इंद्रियनिग्रह), तीर्थस्नान आदि जहाँ तक वेद और संतजनों ने धर्म कहे हैं (उनके करने का)-॥1॥
आगम निगम पुरान अनेका। पढ़े सुने कर फल प्रभु एका॥
तव पद पंकज प्रीति निरंतर। सब साधन कर यह फल सुंदर॥2॥
…along with reciting and listening to the Scriptures, the sacred texts, the Vedas, and the Puranas, all have one ultimate reward, my Lord, which is, unceasing devotion to Your lotus-feet. This alone is the beautiful fruit of all these endeavours…
(तथा) हे प्रभो! अनेक तंत्र, वेद और पुराणों के पढ़ने और सुनने का सर्वोत्तम फल एक ही है और सब साधनों का भी यही एक सुंदर फल है कि आपके चरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रेम हो॥2॥
छूटइ मल कि मलहि के धोएँ। घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएँ॥
प्रेम भगति जल बिनु रघुराई। अभिअंतर मल कबहुँ न जाई॥3॥
…Can dirt ever be removed by washing it with more dirt? Can clarified butter be obtained by churning water? O’ Shri Raghuveer, without the water of loving devotion, the impurities accumulated within one’s heart can never be washed away…
मैल से धोने से क्या मैल छूटता है? जल के मथने से क्या कोई घी पा सकता है? (उसी प्रकार) हे रघुनाथजी! प्रेमभक्ति रूपी (निर्मल) जल के बिना अंतःकरण का मल कभी नहीं जाता॥3॥
सोइ सर्बग्य तग्य सोइ पंडित। सोइ गुन गृह बिग्यान अखंडित॥
दच्छ सकल लच्छन जुत सोई। जाकें पद सरोज रति होई॥4॥
…Only that person who is devoted to Your lotus-feet can truly be regarded as the knower of all, the knower of the Ultimate Truth, a learned scholar, an abode of virtues, fully enlightened, wise, and endowed with every auspicious quality…
वही सर्वज्ञ है, वही तत्त्वज्ञ और पंडित है, वही गुणों का घर और अखंड विज्ञानवान् है, वही चतुर और सब सुलक्षणों से युक्त है, जिसका आपके चरण कमलों में प्रेम है॥4॥
* नाथ एक बर मागउँ राम कृपा करि देहु।
जन्म जन्म प्रभु पद कमल कबहुँ घटै जनि नेहु॥49॥
…O’ Lord, O’ Shri Ram, I humbly ask for one boon from You. Kindly mercifully grant it to me. May my devotion to Your lotus-feet never wane, no matter how many times I may be reborn.”
जहे नाथ! हे श्री रामजी! मैं आपसे एक वर माँगता हूँ, कृपा करके दीजिए। प्रभु (आप) के चरणकमलों में मेरा प्रेम जन्म-जन्मांतर में भी कभी न घटे॥49॥
* अस कहि मुनि बसिष्ट गृह आए। कृपासिंधु के मन अति भाए॥
हनूमान भरतादिक भ्राता। संग लिए सेवक सुखदाता॥1॥
After speaking these words, Sage Vashishth returned to his abode. The all-merciful Lord Ram was deeply pleased in His heart upon hearing the Sage’s request. Then, accompanied by Hanuman ji, Bharat ji, Lakshman ji, Shatrughan ji, and a few attendants,…
ऐसा कहकर मुनि वशिष्ठजी घर आए। वे कृपासागर श्री रामजी के मन को बहुत ही अच्छे लगे। तदनन्तर सेवकों को सुख देने वाले श्री रामजी ने हनुमान्जी तथा भरतजी आदि भाइयों को साथ लिया,॥1॥
पुनि कृपाल पुर बाहेर गए। गज रथ तुरग मगावत भए॥
देखि कृपा करि सकल सराहे। दिए उचित जिन्ह जिन्ह तेइ चाहे॥2॥
…The compassionate Shri Ram, the giver of joy, went outside the city and ordered that elephants, chariots, and horses be brought forth. When they arrived, the gracious Lord cast His benevolent glance upon them and praised them all. He then distributed them among the people according to each one’s desire.
और फिर कृपालु श्री रामजी नगर के बाहर गए और वहाँ उन्होंने हाथी, रथ और घोड़े मँगवाए। उन्हें देखकर कृपा करके प्रभु ने सबकी सराहना की और उनको जिस-जिसने चाहा, उस-उसको उचित जानकर दिया॥2॥
हरन सकल श्रम प्रभु श्रम पाई। गए जहाँ सीतल अवँराई॥
भरत दीन्ह निज बसन डसाई। बैठे प्रभु सेवहिं सब भाई॥3॥
The reliever of all suffering, feeling weary (as part of His gentle, playful conduct in human form), went to a cool mango grove. Bharat ji spread his scarf for the Lord to rest upon, and the Lord sat there, while all His brothers lovingly attended to Him.
संसार के सभी श्रमों को हरने वाले प्रभु ने (हाथी, घोड़े आदि बँटने में) श्रम का अनुभव किया और (श्रम मिटाने को) वहाँ गए जहाँ शीतल अमराई (आमों का बगीचा) थी। वहाँ भरतजी ने अपना वस्त्र बिछा दिया। प्रभु उस पर बैठ गए और सब भाई उनकी सेवा करने लगे॥3॥
मारुतसुत तब मारुत करई। पुलक बपुष लोचन जल भरई॥
हनूमान सम नहिं बड़भागी। नहिं कोउ राम चरन अनुरागी॥4॥
गिरिजा जासु प्रीति सेवकाई। बार बार प्रभु निज मुख गाई॥5॥
The son of the Wind God, Hanuman ji, gently fanned the Lord. His body thrilled with joy, and tears of love welled up in his eyes. Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Girija, there is no one as blessed or as devoted to the lotus-feet of Lord Ram as Hanuman. Shri Ram has again and again praised Hanuman’s love and devotion with His own gracious lips.”
उस समय पवनपुत्र हनुमान्जी पवन (पंखा) करने लगे। उनका शरीर पुलकित हो गया और नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया। (शिवजी कहने लगे-) हे गिरिजे! हनुमान्जी के समान न तो कोई बड़भागी है और न कोई श्री रामजी के चरणों का प्रेमी ही है, जिनके प्रेम और सेवा की (स्वयं) प्रभु ने अपने श्रीमुख से बार-बार बड़ाई की है॥4-5॥
* तेहिं अवसर मुनि नारद आए करतल बीन।
गावन लगे राम कल कीरति सदा नबीन॥50॥
At that moment, the celestial Sage Narad arrived, holding his veena, and began singing the beautiful and ever-renewed glory of Lord Ram:…
उसी अवसर पर नारदमुनि हाथ में वीणा लिए हुए आए। वे श्री रामजी की सुंदर और नित्य नवीन रहने वाली कीर्ति गाने लगे॥50॥
* मामवलोकय पंकज लोचन। कृपा बिलोकनि सोच बिमोचन॥
नील तामरस स्याम काम अरि। हृदय कंज मकरंद मधुप हरि॥1॥
…”Your gracious glance from Your lotus eyes dispels all distress; please cast Your merciful look upon me. You possess a beautiful dark complexion like the blue lotus. O’ Lord Hari, You are like a bumblebee savouring the nectar of the lotus-like heart of Lord Shiv, the conqueror of Kaamdev…
कृपापूर्वक देख लेने मात्र से शोक के छुड़ाने वाले हे कमलनयन! मेरी ओर देखिए (मुझ पर भी कृपादृष्टि कीजिए) हे हरि! आप नीलकमल के समान श्यामवर्ण और कामदेव के शत्रु महादेवजी के हृदय कमल के मकरन्द (प्रेम रस) के पान करने वाले भ्रमर हैं॥1॥
जातुधान बरूथ बल भंजन। मुनि सज्जन रंजन अघ गंजन॥
भूसुर ससि नव बृंद बलाहक। असरन सरन दीन जन गाहक॥2॥
…You are the destroyer of the might of the demon hosts. You bring joy to Sages and the noble-hearted while eradicating all sin. You are like a rain-laden cloud nourishing the harvest in the form of Brahmins. You grant refuge to those who surrender to You and protect the destitute under Your compassionate care…
आप राक्षसों की सेना के बल को तोड़ने वाले हैं। मुनियों और संतजनों को आनंद देने वाले और पापों का नाश करने वाले हैं। ब्राह्मण रूपी खेती के लिए आप नए मेघसमूह हैं और शरणहीनों को शरण देने वाले तथा दीन जनों को अपने आश्रय में ग्रहण करने वाले हैं॥2॥
भुज बल बिपुल भार महि खंडित। खर दूषन बिराध बध पंडित॥
रावनारि सुखरूप भूपबर। जय दसरथ कुल कुमुद सुधाकर॥3॥
…With the strength of Your arms, You relieve the Earth of its burdens. You are supremely skilled in destroying demons such as Khar, Dushan, and Viradh. O’ Enemy of Ravan, You are the very embodiment of beauty and the noblest of all Kings. Victory to You, O’ Moon who causes the lilies of King Dashrath’s lineage to bloom…
अपने बाहुबल से पृथ्वी के बड़े भारी बोझ को नष्ट करने वाले, खर दूषण और विराध के वध करने में कुशल, रावण के शत्रु, आनंदस्वरूप, राजाओं में श्रेष्ठ और दशरथ के कुल रूपी कुमुदिनी के चंद्रमा श्री रामजी! आपकी जय हो॥3॥
सुजस पुरान बिदित निगमागम। गावत सुर मुनि संत समागम॥
कारुनीक ब्यलीक मद खंडन। सब बिधि कुसल कोसला मंडन॥4॥
…Your glorious renown is proclaimed in the Vedas, the Puranas, and the sacred Scriptures, and is sung in the assemblies of Demigods, Sages, and Saints. All-merciful and the destroyer of false pride, O’ Jewel of the Koshal Kingdom, You are perfect and accomplished in every way…
आपका सुंदर यश पुराणों, वेदों में और तंत्रादि शास्त्रों में प्रकट है! देवता, मुनि और संतों के समुदाय उसे गाते हैं। आप करुणा करने वाले और झूठे मद का नाश करने वाले, सब प्रकार से कुशल (निपुण) श्री अयोध्याजी के भूषण ही हैं॥4॥
कलि मल मथन नाम ममताहन। तुलसिदास प्रभु पाहि प्रनत जन॥5॥
…Your name purifies the impurities of the Kali era and destroys all material attachment. O’ Lord of Tulsidas, protect this humble supplicant.”
आपका नाम कलियुग के पापों को मथ डालने वाला और ममता को मारने वाला है। हे तुलसीदास के प्रभु! शरणागत की रक्षा कीजिए॥5॥
* प्रेम सहित मुनि नारद बरनि राम गुन ग्राम।
सोभासिंधु हृदयँ धरि गए जहाँ बिधि धाम॥51॥
In this way, Narad ji lovingly recounted the many virtues of the Lord. Then, enshrining that ocean of beauty within his heart, he proceeded to the abode of Lord Brahma.
श्री रामचंद्रजी के गुणसमूहों का प्रेमपूवक वर्णन करके मुनि नारदजी शोभा के समुद्र प्रभु को हृदय में धरकर जहाँ ब्रह्मलोक है, वहाँ चले गए॥51॥
* गिरिजा सुनहु बिसद यह कथा। मैं सब कही मोरि मति जथा॥
राम चरित सत कोटि अपारा। श्रुति सारदा न बरनै पारा॥1॥
Lord Shiv said to Goddess Parvati, “O’ Girija, listen, I have narrated this sacred account of Lord Ram’s deeds to you to the best of my understanding. Lord Ram’s exploits are countless, far beyond hundreds of millions. Even the Vedas and Goddess Saraswati are unable to fully recount them all…
(शिवजी कहते हैं-) हे गिरिजे! सुनो, मैंने यह उज्ज्वल कथा, जैसी मेरी बुद्धि थी, वैसी पूरी कह डाली। श्री रामजी के चरित्र सौ करोड़ (अथवा) अपार हैं। श्रुति और शारदा भी उनका वर्णन नहीं कर सकते॥1॥
राम अनंत अनंत गुनानी। जन्म कर्म अनंत नामानी॥
जल सीकर महि रज गनि जाहीं। रघुपति चरित न बरनि सिराहीं॥2॥
….Lord Ram is infinite, and so too are His virtues. His birth, deeds, and names are without limit. One might still count even a hundredth part of the drops of water or the grains of sand upon the Earth, but the exploits of Shri Raghupati are immeasurable and can never be fully described…
भगवान् श्री राम अनंत हैं, उनके गुण अनंत हैं, जन्म, कर्म और नाम भी अनंत हैं। जल की बूँदें और पृथ्वी के रजकण चाहे गिने जा सकते हों, पर श्री रघुनाथजी के चरित्र वर्णन करने से नहीं चूकते॥2॥
बिमल कथा हरि पद दायनी। भगति होइ सुनि अनपायनी॥
उमा कहिउँ सब कथा सुहाई। जो भुसुंडि खगपतिहि सुनाई॥3॥
…This sacred tale bestows devotion to the lotus-feet of Lord Hari, and listening to it grants one unwavering devotion. O’ Uma, I have narrated to you this beautiful story, just as Kak Bhushundi once recited it to Garud, the King of Birds…
यह पवित्र कथा भगवान् के परम पद को देने वाली है। इसके सुनने से अविचल भक्ति प्राप्त होती है। हे उमा! मैंने वह सब सुंदर कथा कही जो काकभुशुण्डिजी ने गरुड़जी को सुनाई थी॥3॥
कछुक राम गुन कहेउँ बखानी। अब का कहौं सो कहहु भवानी॥
सुनि सुभ कथा उमा हरषानी। बोली अति बिनीत मृदु बानी॥4॥
…I have recited but a few of Lord Ram’s virtues. O’ Bhawani, tell me, what more should I speak of?” Hearing this sacred account, Goddess Uma was filled with joy and replied with words that were humble and gentle,…
मैंने श्री रामजी के कुछ थोड़े से गुण बखान कर कहे हैं। हे भवानी! सो कहो, अब और क्या कहूँ? श्री रामजी की मंगलमयी कथा सुनकर पार्वतीजी हर्षित हुईं और अत्यंत विनम्र तथा कोमल वाणी बोलीं-॥4॥
धन्य धन्य मैं धन्य पुरारी। सुनेउँ राम गुन भव भय हारी॥5॥
…”I am truly blessed, O’ Tripurari, to have heard the sacred virtues of Lord Ram, which dispel the fear of birth and death…
हे त्रिपुरारि। मैं धन्य हूँ, धन्य-धन्य हूँ जो मैंने जन्म-मृत्यु के भय को हरण करने वाले श्री रामजी के गुण (चरित्र) सुने॥5॥4
* तुम्हरी कृपाँ कृपायतन अब कृतकृत्य न मोह।
जानेउँ राम प्रताप प्रभु चिदानंद संदोह॥52क॥
…O’ Abode of mercy, by Your grace I am fully content, and all my delusions have vanished. I now understand the glory of Lord Shri Ram, the embodiment of absolute truth, pure consciousness, and supreme bliss…
हे कृपाधाम। अब आपकी कृपा से मैं कृतकृत्य हो गई। अब मुझे मोह नहीं रह गया। हे प्रभु! मैं सच्चिदानंदघन प्रभु श्री रामजी के प्रताप को जान गई॥52क॥
नाथ तवानन ससि स्रवत कथा सुधा रघुबीर।
श्रवन पुटन्हि मन पान करि नहिं अघात मतिधीर॥52ख॥
…O’ Lord, Your mouth is like the Moon, from which flows the nectar of Shri Raghuveer’s story. Even after drinking the nectar-like exploits of Shri Ram through my ears, my heart remains unsatiated, O’ Tranquil-minded Lord…
हे नाथ! आपका मुख रूपी चंद्रमा श्री रघुवीर की कथा रूपी अमृत बरसाता है। हे मतिधीर मेरा मन कर्णपुटों से उसे पीकर तृप्त नहीं होता॥52ख॥
* राम चरित जे सुनत अघाहीं। रस बिसेष जाना तिन्ह नाहीं॥
जीवनमुक्त महामुनि जेऊ। हरि गुन सुनहिं निरंतर तेऊ॥1॥
…Anyone who feels fully satiated after listening to the exploits of Shri Ram has not truly grasped the essence of devotion. Even those who are free from all material desires, including the greatest Sages, continue to immerse themselves again and again in the virtues of Lord Hari…
श्री रामजी के चरित्र सुनते-सुनते जो तृप्त हो जाते हैं (बस कर देते हैं), उन्होंने तो उसका विशेष रस जाना ही नहीं। जो जीवन्मुक्त महामुनि हैं, वे भी भगवान् के गुण निरंतर सुनते रहते हैं॥1॥
भव सागर चह पार जो पावा। राम कथा ता कहँ दृढ़ नावा॥
बिषइन्ह कहँ पुनि हरि गुन ग्रामा। श्रवन सुखद अरु मन अभिरामा॥2॥
…For those seeking to cross the ocean of mundane existence, the story of Shri Ram serves as a sturdy vessel. Even for those indulging in sensual pleasures, extolling the virtues of Shri Ram is delightful to the ear and soothing to the heart…
जो संसार रूपी सागर का पार पाना चाहता है, उसके लिए तो श्री रामजी की कथा दृढ़ नौका के समान है। श्री हरि के गुणसमूह तो विषयी लोगों के लिए भी कानों को सुख देने वाले और मन को आनंद देने वाले हैं॥2॥
श्रवनवंत अस को जग माहीं। जाहि न रघुपति चरित सोहाहीं॥
ते जड़ जीव निजात्मक घाती। जिन्हहि न रघुपति कथा सोहाती॥3॥
…Is there anyone in this entire world with ears to hear who would not delight in listening to the exploits of Shri Raghupati? Those living beings who do not find joy in hearing the story of Lord Raghupati are dull-witted and bring about their own ruin…
जगत् में कान वाला ऐसा कौन है, जिसे श्री रघुनाथजी के चरित्र न सुहाते हों। जिन्हें श्री रघुनाथजी की कथा नहीं सुहाती, वे मूर्ख जीव तो अपनी आत्मा की हत्या करने वाले हैं॥3॥
हरिचरित्र मानस तुम्ह गावा। सुनि मैं नाथ अमिति सुख पावा॥
तुम्ह जो कही यह कथा सुहाई। कागभुशण्डि गरुड़ प्रति गाई॥4॥
…O’ Lord, I experienced boundless joy in listening to the exploits of Shri Ram, this Mansa Lake of Lord Hari’s deeds as sung by you in the Shri Ramcharitmanas. You have said that this enchanting story was once narrated by Kak Bhushundi ji to Garud ji…
हे नाथ! आपने श्री रामचरित्र मानस का गान किया, उसे सुनकर मैंने अपार सुख पाया। आपने जो यह कहा कि यह सुंदर कथा काकभुशुण्डिजी ने गरुड़जी से कही थी-॥4॥
* बिरति ग्यान बिग्यान दृढ़ राम चरन अति नेह।
बायस तन रघुपति भगति मोहि परम संदेह॥53॥
…Despite bearing the body of a crow, Kak Bhushundi is supremely wise, firmly detached from the world, deeply accomplished in spiritual knowledge, and wholly devoted to the sacred feet of Shri Ram. His absolute and unwavering devotion to Shri Raghupati leaves me in profound wonder…
सो कौए का शरीर पाकर भी काकभुशुण्डि वैराग्य, ज्ञान और विज्ञान में दृढ़ हैं, उनका श्री रामजी के चरणों में अत्यंत प्रेम है और उन्हें श्री रघुनाथजी की भक्ति भी प्राप्त है, इस बात का मुझे परम संदेह हो रहा है॥53॥
* नर सहस्र महँ सुनहु पुरारी। कोउ एक होई धर्म ब्रतधारी॥
धर्मसील कोटिक महँ कोई। बिषय बिमुख बिराग रत होई॥1॥
…Listen, O’ Tripurari, among a thousand men there is scarcely one who remains steadfast in a vow of devotion, and among ten million who walk the path of righteousness, there may be only one who is truly indifferent to material pleasures and fully detached from the world…
हे त्रिपुरारि! सुनिए, हजारों मनुष्यों में कोई एक धर्म के व्रत का धारण करने वाला होता है और करोड़ों धर्मात्माओं में कोई एक विषय से विमुख (विषयों का त्यागी) और वैराग्य परायण होता है॥1॥
कोटि बिरक्त मध्य श्रुति कहई। सम्यक ग्यान सकृत कोउ लहई॥
ग्यानवंत कोटिक महँ कोऊ। जीवनमुक्त सकृत जग सोऊ॥2॥
…Among ten million detached beings, there is a rare one who attains perfect wisdom, as proclaimed by the Vedas. And among ten million enlightened beings in this world there is scarcely one who is truly free from all material desires…
श्रुति कहती है कि करोड़ों विरक्तों में कोई एक ही सम्यक् (यथार्थ) ज्ञान को प्राप्त करता है और करोड़ों ज्ञानियों में कोई एक ही जीवन मुक्त होता है। जगत् में कोई विरला ही ऐसा (जीवन मुक्त) होगा॥2॥
तिन्ह सहस्र महुँ सबसुख खानी। दुर्लभ ब्रह्म लीन बिग्यानी॥
धर्मसील बिरक्त अरु ग्यानी। जीवनमुक्त ब्रह्मपर प्रानी॥3॥
…Among thousands of such detached individuals, one who is a fountain of joy, truly wise, and one who constantly meditates upon the Supreme Lord is indeed rare. Among those who walk the path of righteousness, the unattached, the enlightened, those free from all worldly desires, and ever absorbed in Brahm (the Absolute Truth), are exceedingly few…
हजारों जीवन मुक्तों में भी सब सुखों की खान, ब्रह्म में लीन विज्ञानवान् पुरुष और भी दुर्लभ है। धर्मात्मा, वैराग्यवान्, ज्ञानी, जीवन मुक्त और ब्रह्मलीन-॥3॥