Satyugi OM

Day 28 of Maas Parayan Reading program Day 28 / 30

Chaupai 4 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

झूठइ लेना झूठइ देना। झूठइ भोजन झूठ चबेना।
बोलहिं मधुर बचन जिमि मोरा। खाइ महा अहि हृदय कठोरा॥4॥

English Meaning

…Falsehood defines their taking and falsehood defines their giving. They are deceitful in all their dealings, whether at home, in business, or even during meals. Their words are sweet as honey, like the peacock which, despite its beauty, harbours a ruthless heart and devours even the most venomous snakes…

Hindi Meaning

उनका झूठा ही लेना और झूठा ही देना होता है। झूठा ही भोजन होता है और झूठा ही चबेना होता है। (अर्थात्‌ वे लेने-देने के व्यवहार में झूठ का आश्रय लेकर दूसरों का हक मार लेते हैं अथवा झूठी डींग हाँका करते हैं कि हमने लाखों रुपए ले लिए, करोड़ों का दान कर दिया। इसी प्रकार खाते हैं चने की रोटी और कहते हैं कि आज खूब माल खाकर आए। अथवा चबेना चबाकर रह जाते हैं और कहते हैं हमें बढ़िया भोजन से वैराग्य है, इत्यादि। मतलब यह कि वे सभी बातों में झूठ ही बोला करते हैं।) जैसे मोर साँपों को भी खा जाता है। वैसे ही वे भी ऊपर से मीठे वचन बोलते हैं। (परंतु हृदय के बड़े ही निर्दयी होते हैं)॥4॥

Doha 0 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

* पर द्रोही पर दार रत पर धन पर अपबाद।
ते नर पाँवर पापमय देह धरें मनुजाद॥39॥

English Meaning

…They are consumed by hostility toward others, remain obsessed with others’ wives and wealth, and constantly find fault with everyone. Such wicked people are steeped in sin, resembling man-eating demons in human form…

Hindi Meaning

वे दूसरों से द्रोह करते हैं और पराई स्त्री, पराए धन तथा पराई निंदा में आसक्त रहते हैं। वे पामर और पापमय मनुष्य नर शरीर धारण किए हुए राक्षस ही हैं॥39॥

Chaupai 1 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

*लोभइ ओढ़न लोभइ डासन। सिस्नोदर पर जमपुर त्रास न॥
काहू की जौं सुनहिं बड़ाई। स्वास लेहिं जनु जूड़ी आई॥1॥

English Meaning

…Greed alone is their blanket and bedding, for they remain entirely engulfed by it. Their sole aim is to indulge in lust and satisfy their hunger, without the slightest fear of hell. Whenever they hear someone being praised, they sigh deeply, as though struck by a burning fever…

Hindi Meaning

लोभ ही उनका ओढ़ना और लोभ ही बिछौना होता है (अर्थात्‌ लोभ ही से वे सदा घिरे हुए रहते हैं)। वे पशुओं के समान आहार और मैथुन के ही परायण होते हैं, उन्हें यमपुर का भय नहीं लगता। यदि किसी की बड़ाई सुन पाते हैं, तो वे ऐसी (दुःखभरी) साँस लेते हैं मानों उन्हें जूड़ी आ गई हो॥1॥

Chaupai 2 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

जब काहू कै देखहिं बिपती। सुखी भए मानहुँ जग नृपती॥
स्वारथ रत परिवार बिरोधी। लंपट काम लोभ अति क्रोधी॥2॥

English Meaning

…When they see someone in distress, they rejoice as though they have become emperors of the world. They are selfish and egocentric, hostile even toward their own families, lecherous, greedy, absorbed in sensual indulgence, and consumed by intense rage…

Hindi Meaning

और जब किसी की विपत्ति देखते हैं, तब ऐसे सुखी होते हैं मानो जगत्‌भर के राजा हो गए हों। वे स्वार्थपरायण, परिवार वालों के विरोधी, काम और लोभ के कारण लंपट और अत्यंत क्रोधी होते हैं॥2॥

Chaupai 3 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

मातु पिता गुर बिप्र न मानहिं। आपु गए अरु घालहिं आनहिं॥
करहिं मोह बस द्रोह परावा। संत संग हरि कथा न भावा॥3॥

English Meaning

…They do not respect their mother, father, teacher, or the learned Brahmins. Ruined themselves, they lead others to ruin as well. Driven by attachment, they harbour hostility toward others; they find no joy in the company of Saints nor in the stories of the Lord…

Hindi Meaning

वे माता, पिता, गुरु और ब्राह्मण किसी को नहीं मानते। आप तो नष्ट हुए ही रहते हैं, (साथ ही अपने संग से) दूसरों को भी नष्ट करते हैं। मोहवश दूसरों से द्रोह करते हैं। उन्हें न संतों का संग अच्छा लगता है, न भगवान्‌ की कथा ही सुहाती है॥3॥

Chaupai 4 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

अवगुन सिंधु मंदमति कामी। बेद बिदूषक परधन स्वामी॥
बिप्र द्रोह पर द्रोह बिसेषा। दंभ कपट जियँ धरें सुबेषा॥4॥

English Meaning

…They are an ocean of vices, dull-witted and lustful, critics of the Vedas, and they forcibly appropriate the wealth of others as their own. Hostile toward all, especially Brahmins, their hearts are filled with arrogance and deceit, yet outwardly they disguise themselves with an attractive appearance…

Hindi Meaning

वे अवगुणों के समुद्र, मन्दबुद्धि, कामी (रागयुक्त), वेदों के निंदक और जबर्दस्ती पराए धन के स्वामी (लूटने वाले) होते हैं। वे दूसरों से द्रोह तो करते ही हैं, परंतु ब्राह्मण द्रोह विशेषता से करते हैं। उनके हृदय में दम्भ और कपट भरा रहता है, परंतु वे ऊपर से सुंदर वेष धारण किए रहते हैं॥4॥

Doha 0 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

* ऐसे अधम मनुज खल कृतजुग त्रेताँ नाहिं।
द्वापर कछुक बृंद बहु होइहहिं कलिजुग माहिं॥40॥

English Meaning

…Such vile and wicked people do not exist in the Satya Yug (the first era in the cycle of time when absolute truth prevails), nor in the Treta Yug (the second era). A few appear in the Dwapar Yug (the era between the Treta and KaliYyug), but many arise in the Kaliyug…

Hindi Meaning

ऐसे नीच और दुष्ट मनुष्य सत्ययुग और त्रेता में नहीं होते। द्वापर में थोड़े से होंगे और कलियुग में तो इनके झुंड के झुंड होंगे॥40॥

Chaupai 1 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

* पर हित सरिस धर्म नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई॥
निर्नय सकल पुरान बेद कर। कहेउँ तात जानहिं कोबिद नर॥1॥

English Meaning

…O’ Brother, there is no virtue greater than benevolence, and no meanness more grievous than causing pain to others. Dear brother, this is the verdict of the Vedas and the Puranas, and the wise also recognise this truth…

Hindi Meaning

हे भाई! दूसरों की भलाई के समान कोई धर्म नहीं है और दूसरों को दुःख पहुँचाने के समान कोई नीचता (पाप) नहीं है। हे तात! समस्त पुराणों और वेदों का यह निर्णय (निश्चित सिद्धांत) मैंने तुमसे कहा है, इस बात को पण्डित लोग जानते हैं॥1॥

Chaupai 2 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

नर सरीर धरि जे पर पीरा। करहिं ते सहहिं महा भव भीरा॥
करहिं मोह बस नर अघ नाना। स्वारथ रत परलोक नसाना॥2॥

English Meaning

…Those who inflict pain upon others, even after attaining a human body, are forced to endure the dreadful suffering of repeated cycles of birth and death. Driven by infatuation and selfish desires, they commit countless sins, thereby destroying their prospects in the life to come…

Hindi Meaning

मनुष्य का शरीर धारण करके जो लोग दूसरों को दुःख पहुँचाते हैं, उनको जन्म-मृत्यु के महान्‌ संकट सहने पड़ते हैं। मनुष्य मोहवश स्वार्थपरायण होकर अनेकों पाप करते हैं, इसी से उनका परलोक नष्ट हुआ रहता है॥2॥

Chaupai 3 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

कालरूप तिन्ह कहँ मैं भ्राता। सुभ अरु असुभ कर्म फलदाता॥
अस बिचारि जे परम सयाने। भजहिं मोहि संसृत दुख जाने॥3॥

English Meaning

…O’ Brother, for such people I become the fearsome form of the God of Death and dispense the fruits of their virtuous and sinful actions. Realising this, the supremely wise worship me, fully understanding the miseries inherent in mundane existence…

Hindi Meaning

हे भाई! मैं उनके लिए कालरूप (भयंकर) हूँ और उनके अच्छे और बुरे कर्मों का (यथायोग्य) फल देने वाला हूँ! ऐसा विचार कर जो लोग परम चतुर हैं वे संसार (के प्रवाह) को दुःख रूप जानकर मुझे ही भजते हैं॥3॥

Chaupai 4 हनुमान्‌जी के द्वारा भरतजी का प्रश्न और श्री रामजी का उपदेश – Hanuman ji presents Bharat ji’s question, followed by Lord Ram’s discourse on the subject

त्यागहिं कर्म सुभासुभ दायक। भजहिं मोहि सुर नर मुनि नायक॥
संत असंतन्ह के गुन भाषे। ते न परहिं भव जिन्ह लखि राखे॥4॥

English Meaning

…Therefore, after renouncing actions that produce both good and bad results, Demigods, human beings, and the foremost of Sages worship me. Thus, I have explained to you the characteristics of saintly and wicked people. Those who truly comprehend these qualities do not fall again into the cycle of transmigration….

Hindi Meaning

इसी से वे शुभ और अशुभ फल देने वाले कर्मों को त्यागकर देवता, मनुष्य और मुनियों के नायक मुझको भजते हैं। (इस प्रकार) मैंने संतों और असंतों के गुण कहे। जिन लोगों ने इन गुणों को समझ रखा है, वे जन्म-मरण के चक्कर में नहीं पड़ते॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* सुनहु तात माया कृत गुन अरु दोष अनेक।
गुन यह उभय न देखिअहिं देखिअ सो अबिबेक॥41॥

English Meaning

…Listen, Brother, born of the illusory power of Maya, many virtues and vices exist. Yet the highest wisdom is to refrain from perceiving either in others, for to do so is itself a mark of ignorance.”

Hindi Meaning

हे तात! सुनो, माया से रचे हुए ही अनेक (सब) गुण और दोष हैं (इनकी कोई वास्तविक सत्ता नहीं है)। गुण (विवेक) इसी में है कि दोनों ही न देखे जाएँ, इन्हें देखना ही अविवेक है॥41॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* श्रीमुख बचन सुनत सब भाई। हरषे प्रेम न हृदयँ समाई॥
करहिं बिनय अति बारहिं बारा। हनूमान हियँ हरष अपारा॥1॥

English Meaning

Hearing these words from the gracious lips of Lord Ram, all His brothers rejoiced, their hearts overflowing with love, and they repeatedly offered humble supplications. Hanuman ji’s heart, above all, was filled with boundless joy.

Hindi Meaning

भगवान के श्रीमुख से ये वचन सुनकर सब भाई हर्षित हो गए। प्रेम उनके हृदयों में समाता नहीं। वे बार-बार बड़ी विनती करते हैं। विशेषकर हनुमान्‌जी के हृदय में अपार हर्ष है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

पुनि रघुपति निज मंदिर गए। एहि बिधि चरित करत नित नए॥
बार बार नारद मुनि आवहिं। चरित पुनीत राम के गावहिं॥2॥

English Meaning

Then Shri Raghupati returned to His palace. In this manner, the Lord performed ever-new divine acts each day. Sage Narad visited often and sang of the sacred exploits of Lord Ram.

Hindi Meaning

तदनन्तर श्री रामचंद्रजी अपने महल को गए। इस प्रकार वे नित्य नई लीला करते हैं। नारद मुनि अयोध्या में बार-बार आते हैं और आकर श्री रामजी के पवित्र चरित्र गाते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

नित नव चरित देखि मुनि जाहीं। ब्रह्मलोक सब कथा कहाहीं॥
सुनि बिरंचि अतिसय सुख मानहिं। पुनि पुनि तात करहु गुन गानहिं॥3॥

English Meaning

After witnessing a new divine deed of Lord Ram each day, Sage Narad returned to the abode of Lord Brahma and recounted the entire narrative. Overjoyed on hearing it, Lord Brahma said, “My son, continue to recite the virtues of Lord Ram again and again.”

Hindi Meaning

मुनि यहाँ से नित्य नए-नए चरित्र देखकर जाते हैं और ब्रह्मलोक में जाकर सब कथा कहते हैं। ब्रह्माजी सुनकर अत्यंत सुख मानते हैं (और कहते हैं-) हे तात! बार-बार श्री रामजी के गुणों का गान करो॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

सनकादिक नारदहि सराहहिं। जद्यपि ब्रह्म निरत मुनि आहहिं॥
सुनि गुन गान समाधि बिसारी। सादर सुनहिं परम अधिकारी॥4॥

English Meaning

The Sages Sanak and his brothers highly praised Narad ji. Although these Sages remain forever absorbed in the Absolute Brahm (Truth), they forgot their meditative trance upon hearing the Lord’s praises. Being truly qualified, they listened to the glories of Shri Ram with profound reverence.

Hindi Meaning

सनकादि मुनि नारदजी की सराहना करते हैं। यद्यपि वे (सनकादि) मुनि ब्रह्मनिष्ठ हैं, परंतु श्री रामजी का गुणगान सुनकर वे भी अपनी ब्रह्मसमाधि को भूल जाते हैं और आदरपूर्वक उसे सुनते हैं। वे (रामकथा सुनने के) श्रेष्ठ अधिकारी हैं॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* जीवनमुक्त ब्रह्मपर चरित सुनहिं तजि ध्यान।
जे हरि कथाँ न करहिं रति तिन्ह के हिय पाषान॥42॥

English Meaning

Sage Sanak and his brothers, free from all worldly bonds and ever absorbed in the Absolute Truth, set aside their meditation to listen to the exploits of Lord Ram. Knowing this, hearts that do not cherish the stories of Lord Ram are truly like stone.

Hindi Meaning

सनकादि मुनि जैसे जीवन्मुक्त और ब्रह्मनिष्ठ पुरुष भी ध्यान (ब्रह्म समाधि) छोड़कर श्री रामजी के चरित्र सुनते हैं। यह जानकर भी जो श्री हरि की कथा से प्रेम नहीं करते, उनके हृदय (सचमुच ही) पत्थर (के समान) हैं॥42॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

*एक बार रघुनाथ बोलाए। गुर द्विज पुरबासी सब आए॥
बैठे गुर मुनि अरु द्विज सज्जन। बोले बचन भगत भव भंजन॥1॥

English Meaning

Once, at Lord Ram’s invitation, His Guru, the Brahmins, and all the citizens gathered in the royal court. After Guru Vashishth, the Sages, the Brahmins, and the noble men had taken their seats, the Lord, who frees His devotees from the cycle of transmigration, spoke,…

Hindi Meaning

एक बार श्री रघुनाथजी के बुलाए हुए गुरु वशिष्ठजी, ब्राह्मण और अन्य सब नगर निवासी सभा में आए। जब गुरु, मुनि, ब्राह्मण तथा अन्य सब सज्जन यथायोग्य बैठ गए, तब भक्तों के जन्म-मरण को मिटाने वाले श्री रामजी वचन बोले-॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

सुनहु सकल पुरजन मम बानी। कहउँ न कछु ममता उर आनी॥
नहिं अनीति नहिं कछु प्रभुताई। सुनहु करहु जो तुम्हहि सोहाई॥2॥

English Meaning

…“All citizens, listen to me. I am not speaking out of any attachment in my heart, nor am I saying anything unjust or acting out of authority. Therefore, hear me fully, and if you find this agreeable, then act accordingly…

Hindi Meaning

हे समस्त नगर निवासियों! मेरी बात सुनिए। यह बात मैं हृदय में कुछ ममता लाकर नहीं कहता हूँ। न अनीति की बात कहता हूँ और न इसमें कुछ प्रभुता ही है, इसलिए (संकोच और भय छोड़कर, ध्यान देकर) मेरी बातों को सुन लो और (फिर) यदि तुम्हें अच्छी लगे, तो उसके अनुसार करो!॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

सोइ सेवक प्रियतम मम सोई। मम अनुसासन मानै जोई॥
जौं अनीति कछु भाषौं भाई। तौ मोहि बरजहु भय बिसराई॥3॥

English Meaning

…He alone is my servant and dearest to me who obeys my command. O’ Brothers, if I ever speak anything unrighteous, feel free to stop me and correct me without any fear…

Hindi Meaning

वही मेरा सेवक है और वही प्रियतम है, जो मेरी आज्ञा माने। हे भाई! यदि मैं कुछ अनीति की बात कहूँ तो भय भुलाकर (बेखटके) मुझे रोक देना॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

बड़ें भाग मानुष तनु पावा। सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा॥
साधन धाम मोच्छ कर द्वारा। पाइ न जेहिं परलोक सँवारा॥4॥

English Meaning

…By great fortune one attains a human body, which, as declared by all the Scriptures, is rare even for the Demigods to obtain. The human body is an abode for spiritual endeavour and a gateway to liberation. If one fails to secure a noble destiny despite having this human form…

Hindi Meaning

बड़े भाग्य से यह मनुष्य शरीर मिला है। सब ग्रंथों ने यही कहा है कि यह शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है (कठिनता से मिलता है)। यह साधन का धाम और मोक्ष का दरवाजा है। इसे पाकर भी जिसने परलोक न बना लिया,॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* सो परत्र दुख पावइ सिर धुनि धुनि पछिताई।
कालहि कर्महि ईस्वरहि मिथ्‍या दोष लगाइ॥43॥

English Meaning

…they suffer in the other world, lament in profound regret, beat their heads in remorse, and unjustly blame time, fate, and God…

Hindi Meaning

वह परलोक में दुःख पाता है, सिर पीट-पीटकर पछताता है तथा (अपना दोष न समझकर) काल पर, कर्म पर और ईश्वर पर मिथ्या दोष लगाता है॥43॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* एहि तन कर फल बिषय न भाई। स्वर्गउ स्वल्प अंत दुखदाई॥
नर तनु पाइ बिषयँ मन देहीं। पलटि सुधा ते सठ बिष लेहीं॥1॥

English Meaning

…The purpose of this body, dear brother, is not the pursuit of sensual pleasures. Even the enjoyments of Heaven are fleeting and ultimately end in sorrow. One who, after attaining a human body, runs after material desires is like a fool exchanging nectar for poison…

Hindi Meaning

हे भाई! इस शरीर के प्राप्त होने का फल विषयभोग नहीं है (इस जगत्‌ के भोगों की तो बात ही क्या) स्वर्ग का भोग भी बहुत थोड़ा है और अंत में दुःख देने वाला है। अतः जो लोग मनुष्य शरीर पाकर विषयों में मन लगा देते हैं, वे मूर्ख अमृत को बदलकर विष ले लेते हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

ताहि कबहुँ भल कहइ न कोई। गुंजा ग्रहइ परस मनि खोई॥
आकर चारि लच्छ चौरासी। जोनि भ्रमत यह जिव अबिनासी॥2॥

English Meaning

…No one would speak well of a person who casts aside a stone that turns iron into gold at a mere touch in exchange for an ordinary rosary bead. The eternal living entity passes through 8.4 million species of life, broadly classified into four categories: those born from eggs, from sweat, from the womb, and from the Earth…

Hindi Meaning

जो पारसमणि को खोकर बदले में घुँघची ले लेता है, उसको कभी कोई भला (बुद्धिमान) नहीं कहता। यह अविनाशी जीव (अण्डज, स्वेदज, जरायुज और उद्भिज्ज) चार खानों और चौरासी लाख योनियों में चक्कर लगाता रहता है॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

फिरत सदा माया कर प्रेरा। काल कर्म सुभाव गुन घेरा॥
कबहुँक करि करुना नर देही। देत ईस बिनु हेतु सनेही॥3॥

English Meaning

…Driven by Maya, the Lord’s illusory energy, and bound by time, karma, the modes of nature: goodness, passion, and ignorance, along with their various qualities, the living entity wanders endlessly through the cycles of birth and death. Out of pure compassion, the Lord, who loves the living being and is free from all self-interest, sometimes mercifully and selectively bestows a human body upon the living being…

Hindi Meaning

माया की प्रेरणा से काल, कर्म, स्वभाव और गुण से घिरा हुआ (इनके वश में हुआ) यह सदा भटकता रहता है। बिना ही कारण स्नेह करने वाले ईश्वर कभी विरले ही दया करके इसे मनुष्य का शरीर देते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

नर तनु भव बारिधि कहुँ बेरो। सन्मुख मरुत अनुग्रह मेरो॥
करनधार सदगुर दृढ़ नावा। दुर्लभ साज सुलभ करि पावा॥4॥

English Meaning

…The human body is like a boat that enables the living being to cross the ocean of mundane existence. My grace acts as the favourable wind, and a noble teacher serves as the boatsman, guiding this sturdy vessel. In this way, what is otherwise exceedingly difficult to attain becomes easily accessible…

Hindi Meaning

यह मनुष्य का शरीर भवसागर (से तारने) के लिए बेड़ा (जहाज) है। मेरी कृपा ही अनुकूल वायु है। सद्गुरु इस मजबूत जहाज के कर्णधार (खेने वाले) हैं। इस प्रकार दुर्लभ (कठिनता से मिलने वाले) साधन सुलभ होकर (भगवत्कृपा से सहज ही) उसे प्राप्त हो गए हैं,॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* जो न तरै भव सागर नर समाज अस पाइ।
सो कृत निंदक मंदमति आत्माहन गति जाइ॥44॥

English Meaning

…If, even after attaining a human body, receiving my grace, and having the guidance of a Guru, a person fails to cross the ocean of worldly existence, they are regarded as ungrateful and deluded, meeting a fate comparable to one who brings about one’s own spiritual ruin…

Hindi Meaning

जो मनुष्य ऐसे साधन पाकर भी भवसागर से न तरे, वह कृतघ्न और मंद बुद्धि है और आत्महत्या करने वाले की गति को प्राप्त होता है॥44॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* जौं परलोक इहाँ सुख चहहू। सुनि मम बचन हृदयँ दृढ़ गहहू॥
सुलभ सुखद मारग यह भाई। भगति मोरि पुरान श्रुति गाई॥1॥

English Meaning

…If one seeks happiness both in this life and in the hereafter, one should heed my words and engrave them upon the heart. Brother, the simplest and most blissful path is devotion to my lotus-feet, as extolled by the Vedas and the Scriptures…

Hindi Meaning

यदि परलोक में और यहाँ दोनों जगह सुख चाहते हो, तो मेरे वचन सुनकर उन्हें हृदय में दृढ़ता से पकड़ रखो। हे भाई! यह मेरी भक्ति का मार्ग सुलभ और सुखदायक है, पुराणों और वेदों ने इसे गाया है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

ग्यान अगम प्रत्यूह अनेका। साधन कठिन न मन कहुँ टेका॥
करत कष्ट बहु पावइ कोऊ। भक्ति हीन मोहि प्रिय नहिं सोऊ॥2॥

English Meaning

…Crossing the ocean of worldly existence through the path of knowledge is extremely difficult, with many obstacles along the way. Its practices are demanding, and the heart finds no steady foundation on which to rest. Even if, after great struggle, one attains knowledge of the Supreme, one still fails to earn my love, for devotion to me is absent…

Hindi Meaning

ज्ञान अगम (दुर्गम) है (और) उसकी प्राप्ति में अनेकों विघ्न हैं। उसका साधन कठिन है और उसमें मन के लिए कोई आधार नहीं है। बहुत कष्ट करने पर कोई उसे पा भी लेता है, तो वह भी भक्तिरहित होने से मुझको प्रिय नहीं होता॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

भक्ति सुतंत्र सकल सुख खानी। बिनु सतसंग न पावहिं प्रानी॥
पुन्य पुंज बिनु मिलहिं न संता। सतसंगति संसृति कर अंता॥3॥

English Meaning

…My devotion (bhakti) is independent and the source of all blessings, yet it cannot be attained without the company of saintly people. Finding such Saints is difficult unless one has accumulated good fortune through virtuous deeds. The association of Saints brings an end to the endless cycles of birth and death…

Hindi Meaning

भक्ति स्वतंत्र है और सब सुखों की खान है, परंतु सत्संग (संतों के संग) के बिना प्राणी इसे नहीं पा सकते और पुण्य समूह के बिना संत नहीं मिलते। सत्संगति ही संसृति (जन्म-मरण के चक्र) का अंत करती है॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

पुन्य एक जग महुँ नहिं दूजा। मन क्रम बचन बिप्र पद पूजा॥
सानुकूल तेहि पर मुनि देवा। जो तजि कपटु करइ द्विज सेवा॥4॥

English Meaning

…There is only one truly meritorious act in this world, without equal, and that is to worship the feet of Brahmins through thought, word, and deed. One who serves the Brahmins with sincerity earns the complete favour of both Sages and Gods…

Hindi Meaning

जगत्‌ में पुण्य एक ही है, (उसके समान) दूसरा नहीं। वह है- मन, कर्म और वचन से ब्राह्मणों के चरणों की पूजा करना। जो कपट का त्याग करके ब्राह्मणों की सेवा करता है, उस पर मुनि और देवता प्रसन्न रहते हैं॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* औरउ एक गुपुत मत सबहि कहउँ कर जोरि।
संकर भजन बिना नर भगति न पावइ मोरि॥45॥

English Meaning

…With joined palms, I also reveal this sacred truth to all: without worshipping Lord Shankar, one cannot attain devotion to me…

Hindi Meaning

और भी एक गुप्त मत है, मैं उसे सबसे हाथ जोड़कर कहता हूँ कि शंकरजी के भजन बिना मनुष्य मेरी भक्ति नहीं पाता॥45॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* कहहु भगति पथ कवन प्रयासा। जोग न मख जप तप उपवासा।
सरल सुभाव न मन कुटिलाई। जथा लाभ संतोष सदाई॥1॥

English Meaning

…Tell me, then, does it require any great effort to remain steadfast on the path of devotion? One need not practise yoga, perform sacrifices, chant, undertake penance, or observe fasts. All that is required is a simple disposition, a mind free from deceit, and the ability to remain content with whatever one receives…

Hindi Meaning

कहो तो, भक्ति मार्ग में कौन-सा परिश्रम है? इसमें न योग की आवश्यकता है, न यज्ञ, जप, तप और उपवास की! (यहाँ इतना ही आवश्यक है कि) सरल स्वभाव हो, मन में कुटिलता न हो और जो कुछ मिले उसी में सदा संतोष रखे॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

मोर दास कहाइ नर आसा। करइ तौ कहहु कहा बिस्वासा॥
बहुत कहउँ का कथा बढ़ाई। एहि आचरन बस्य मैं भाई॥2॥

English Meaning

…One who calls himself my devotee yet depends upon others, what faith does such a person truly have in me? There is no need to say more. O’ Brothers, I am drawn to those who possess the following qualities:…

Hindi Meaning

मेरा दास कहलाकर यदि कोई मनुष्यों की आशा करता है, तो तुम्हीं कहो, उसका क्या विश्वास है? (अर्थात्‌ उसकी मुझ पर आस्था बहुत ही निर्बल है।) बहुत बात बढ़ाकर क्या हूँ? हे भाइयों! मैं तो इसी आचरण के वश में हूँ॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

बैर न बिग्रह आस न त्रासा। सुखमय ताहि सदा सब आसा॥
अनारंभ अनिकेत अमानी। अनघ अरोष दच्छ बिग्यानी॥3॥

English Meaning

…One who harbours no enmity and never quarrels with anyone, who has no expectations and fears no one. For such a person, all ten directions are ever filled with joy. They act selflessly, remain detached from home and family ties, are free from ego, sinless, devoid of anger, and excel in both devotion to me and spiritual wisdom….

Hindi Meaning

न किसी से वैर करे, न लड़ाई-झगड़ा करे, न आशा रखे, न भय ही करे। उसके लिए सभी दिशाएँ सदा सुखमयी हैं। जो कोई भी आरंभ (फल की इच्छा से कर्म) नहीं करता, जिसका कोई अपना घर नहीं है (जिसकी घर में ममता नहीं है), जो मानहीन, पापहीन और क्रोधहीन है, जो (भक्ति करने में) निपुण और विज्ञानवान्‌ है॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

प्रीति सदा सज्जन संसर्गा। तृन सम बिषय स्वर्ग अपबर्गा॥
भगति पच्छ हठ नहिं सठताई। दुष्ट तर्क सब दूरि बहाई॥4॥

English Meaning

…They always cherish the company of saintly people and renounce all material desires, including Heaven and even liberation, as one would cast aside a blade of grass. Steadfast in devotion to me, they do not commit the foolishness of discriminating against the faiths of others. They have abandoned all negative speculation and doubt…

Hindi Meaning

संतजनों के संसर्ग (सत्संग) से जिसे सदा प्रेम है, जिसके मन में सब विषय यहाँ तक कि स्वर्ग और मुक्ति तक (भक्ति के सामने) तृण के समान हैं, जो भक्ति के पक्ष में हठ करता है, पर (दूसरे के मत का खण्डन करने की) मूर्खता नहीं करता तथा जिसने सब कुतर्कों को दूर बहा दिया है ॥4॥

Doha 0 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

* मम गुन ग्राम नाम रत गत ममता मद मोह।
ता कर सुख सोइ जानइ परानंद संदोह॥46॥

English Meaning

…One who is devoted to singing and meditating upon my virtues, and who chants my name after renouncing all attachment, false pride, and infatuation, attains a supreme bliss known only to such a person.”

Hindi Meaning

जो मेरे गुण समूहों के और मेरे नाम के परायण है, एवं ममता, मद और मोह से रहित है, उसका सुख वही जानता है, जो (परमात्मारूप) परमानन्दराशि को प्राप्त है॥46॥

Chaupai 1 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

-
* सुनत सुधा सम बचन राम के । गहे सबनि पद कृपाधाम के॥
जननि जनक गुर बंधु हमारे। कृपा निधान प्रान ते प्यारे॥1॥

English Meaning

Hearing the nectar-like words of Lord Ram, everyone bowed down and clasped the feet of the all-merciful Lord. They said, “O’ Abode of mercy, You are our mother, father, teacher, and brother. You are dearer to us than our own lives…

Hindi Meaning

श्रीरामचन्द्रजी के अमृत के समान वचन सुनकर सबने कृपाधाम के चरण पकड़ लिए (और कहा-) हे कृपानिधान! आप हमारे माता, पिता, गुरु, भाई सब कुछ हैं और प्राणों से भी अधिक प्रिय हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

तनु धनु धाम राम हितकारी। सब बिधि तुम्ह प्रनतारति हारी॥
असि सिख तुम्ह बिनु देइ न कोऊ। मातु पिता स्वारथ रत ओऊ॥2॥

English Meaning

…In every way, You are the true well-wisher of our body, wealth, and home. O’ Shri Ram, You dispel the sorrows of all who seek refuge in You. None but You could have imparted such counsel, for even one’s own parents are often guided by their own interests…

Hindi Meaning

और हे शरणागत के दुःख हरने वाले रामजी! आप ही हमारे शरीर, धन, घर-द्वार और सभी प्रकार से हित करने वाले हैं। ऐसी शिक्षा आपके अतिरिक्त कोई नहीं दे सकता। माता-पिता (हितैषी हैं और शिक्षा भी देते हैं) परन्तु वे भी स्वार्थपरायण हैं (इसलिए ऐसी परम हितकारी शिक्षा नहीं देते)॥2॥

Chaupai 3 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

हेतु रहित जग जुग उपकारी। तुम्ह तुम्हार सेवक असुरारी॥
स्वारथ मीत सकल जग माहीं। सपनेहुँ प्रभु परमारथ नाहीं॥3॥

English Meaning

…O’ Enemy of the demons, there are only two in this world who are selflessly benevolent, You and Your devotees. All others form friendships out of selfish interest. O’ Lord, no one truly thinks of another’s highest spiritual welfare, not even in their dreams.”

Hindi Meaning

हे असुरों के शत्रु! जगत्‌ में बिना हेतु के (निःस्वार्थ) उपकार करने वाले तो दो ही हैं- एक आप, दूसरे आपके सेवक। जगत्‌ में (शेष) सभी स्वार्थ के मित्र हैं। हे प्रभो! उनमें स्वप्न में भी परमार्थ का भाव नहीं है॥3॥

Chaupai 4 श्री रामजी का प्रजा को उपदेश (श्री रामगीता), पुरवासियों की कृतज्ञता – Shri Ram imparts wisdom to His citizens, known as Shri Ram’s Gita

सब के बचन प्रेम रस साने। सुनि रघुनाथ हृदयँ हरषाने॥
निज निज गृह गए आयसु पाई। बरनत प्रभु बतकही सुहाई॥4॥

English Meaning

Hearing everyone’s words, steeped in the nectar of love, Shri Raghunath’s heart was filled with joy. With the Lord’s permission, all departed to their respective homes, praising Lord Ram’s enchanting discourse along the way.

Hindi Meaning

सबके प्रेम रस में सने हुए वचन सुनकर श्री रघुनाथजी हृदय में हर्षित हुए। फिर आज्ञा पाकर सब प्रभु की सुन्दर बातचीत का वर्णन करते हुए अपने-अपने घर गए॥4॥

Doha 0 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

* उमा अवधबासी नर नारि कृतारथ रूप।
ब्रह्म सच्चिदानंद घन रघुनायक जहँ भूप॥47॥

English Meaning

Lord Shiv said to Parvati ji, “Uma, the people of Ayodhya were the very embodiment of gratitude, for their King was none other than the Supreme Shri Ram, the embodiment of absolute truth, pure consciousness, and supreme bliss.”

Hindi Meaning

(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! अयोध्या में रहने वाले पुरुष और स्त्री सभी कृतार्थस्वरूप हैं, जहाँ स्वयं सच्चिदानंदघन ब्रह्म श्री रघुनाथजी राजा हैं॥47॥

Chaupai 1 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

*एक बार बसिष्ट मुनि आए। जहाँ राम सुखधाम सुहाए॥
अति आदर रघुनायक कीन्हा। पद पखारि पादोदक लीन्हा॥1॥

English Meaning

Once, Sage Vashishth visited the palace where the abode of bliss, the enchanting Lord Ram, resided. Shri Raghunayak received him with profound reverence, washed his feet, and respectfully accepted the sacred water used to cleanse them.

Hindi Meaning

एक बार मुनि वशिष्ठजी वहाँ आए जहाँ सुंदर सुख के धाम श्री रामजी थे। श्री रघुनाथजी ने उनका बहुत ही आदर-सत्कार किया और उनके चरण धोकर चरणामृत लिया॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

राम सुनहु मुनि कह कर जोरी। कृपासिंधु बिनती कछु मोरी॥
देखि देखि आचरन तुम्हारा। होत मोह मम हृदयँ अपारा॥2॥

English Meaning

The Sage joined his palms and said, “O’ Shri Ram, ocean of mercy, please listen to my humble plea. As I behold Your divine deeds in human-like conduct, my heart is filled with deep wonder and bewilderment…

Hindi Meaning

मुनि ने हाथ जोड़कर कहा- हे कृपासागर श्री रामजी! मेरी कुछ विनती सुनिए! आपके आचरणों (मनुष्योचित चरित्रों) को देख-देखकर मेरे हृदय में अपार मोह (भ्रम) होता है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

महिमा अमिति बेद नहिं जाना। मैं केहि भाँति कहउँ भगवाना॥
उपरोहित्य कर्म अति मंदा। बेद पुरान सुमृति कर निंदा॥3॥

English Meaning

…Even the Vedas fail to comprehend Your infinite glory, so how can I possibly describe it? The position of a family priest is not held in high esteem and is even criticized in the Vedas, the Puranas, and other sacred Scriptures…

Hindi Meaning

हे भगवन्‌! आपकी महिमा की सीमा नहीं है, उसे वेद भी नहीं जानते। फिर मैं किस प्रकार कह सकता हूँ? पुरोहिती का कर्म (पेशा) बहुत ही नीचा है। वेद, पुराण और स्मृति सभी इसकी निंदा करते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

जब न लेउँ मैं तब बिधि मोही। कहा लाभ आगें सुत तोही॥
परमातमा ब्रह्म नर रूपा। होइहि रघुकुल भूषन भूपा॥4॥

English Meaning

…When I hesitated to accept the role of family priest to the Solar dynasty, Lord Brahma had said to me, “My son, in time you will surely reap the fruit of this role. The almighty Lord, the Supreme Soul, will Himself incarnate in the Solar dynasty as a King and become the crown jewel of the Raghu clan…

Hindi Meaning

जब मैं उसे (सूर्यवंश की पुरोहिती का काम) नहीं लेता था, तब ब्रह्माजी ने मुझे कहा था- हे पुत्र! इससे तुमको आगे चलकर बहुत लाभ होगा। स्वयं ब्रह्म परमात्मा मनुष्य रूप धारण कर रघुकुल के भूषण राजा होंगे॥4॥

Doha 0 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

* तब मैं हृदयँ बिचारा जोग जग्य ब्रत दान।
जा कुहँ करिअ सो पैहउँ धर्म न एहि सम आन॥48॥

English Meaning

…I had then reflected deeply within my heart and realized that the very Lord, for whom people practice yoga, perform sacrifices, observe fasts, and give in charity, could be attained by me through this service. So there could be no greater religious duty than this…

Hindi Meaning

तब मैंने हृदय में विचार किया कि जिसके लिए योग, यज्ञ, व्रत और दान किए जाते हैं उसे मैं इसी कर्म से पा जाऊँगा, तब तो इसके समान दूसरा कोई धर्म ही नहीं है॥48॥

Chaupai 1 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

* जप तप नियम जोग निज धर्मा। श्रुति संभव नाना सुभ कर्मा॥
ग्यान दया दम तीरथ मज्जन। जहँ लगि धर्म कहत श्रुति सज्जन॥1॥

English Meaning

…Chanting, penance, religious observances, yogic disciplines, faithfully performing one’s duties, auspicious acts prescribed by the Vedas, the cultivation of spiritual knowledge, compassion, self-restraint, and bathing in sacred waters at places of pilgrimage – performing all of these righteous acts as spoken of by the Vedas and the Sages,…

Hindi Meaning

जप, तप, नियम, योग, अपने-अपने (वर्णाश्रम के) धर्म, श्रुतियों से उत्पन्न (वेदविहित) बहुत से शुभ कर्म, ज्ञान, दया, दम (इंद्रियनिग्रह), तीर्थस्नान आदि जहाँ तक वेद और संतजनों ने धर्म कहे हैं (उनके करने का)-॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

आगम निगम पुरान अनेका। पढ़े सुने कर फल प्रभु एका॥
तव पद पंकज प्रीति निरंतर। सब साधन कर यह फल सुंदर॥2॥

English Meaning

…along with reciting and listening to the Scriptures, the sacred texts, the Vedas, and the Puranas, all have one ultimate reward, my Lord, which is, unceasing devotion to Your lotus-feet. This alone is the beautiful fruit of all these endeavours…

Hindi Meaning

(तथा) हे प्रभो! अनेक तंत्र, वेद और पुराणों के पढ़ने और सुनने का सर्वोत्तम फल एक ही है और सब साधनों का भी यही एक सुंदर फल है कि आपके चरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रेम हो॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वशिष्ठ संवाद, श्री रामजी का भाइयों सहित अमराई में जाना – Dialogue between Lord Ram and Sage Vashishth. Lord Ram’s excursion to a mango grove with His brothers

छूटइ मल कि मलहि के धोएँ। घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएँ॥
प्रेम भगति जल बिनु रघुराई। अभिअंतर मल कबहुँ न जाई॥3॥

English Meaning

…Can dirt ever be removed by washing it with more dirt? Can clarified butter be obtained by churning water? O’ Shri Raghuveer, without the water of loving devotion, the impurities accumulated within one’s heart can never be washed away…

Hindi Meaning

मैल से धोने से क्या मैल छूटता है? जल के मथने से क्या कोई घी पा सकता है? (उसी प्रकार) हे रघुनाथजी! प्रेमभक्ति रूपी (निर्मल) जल के बिना अंतःकरण का मल कभी नहीं जाता॥3॥