Day 28 of Maas Parayan Reading program Day 28 / 30
छंद :
* जनु धेनु बालक बच्छ तजि गृहँ चरन बन परबस गईं।
दिन अंत पुर रुख स्रवत थन हुंकार करि धावत भईं॥
अति प्रेम प्रभु सब मातु भेटीं बचन मृदु बहुबिधि कहे।
गइ बिषम बिपति बियोगभव तिन्ह हरष सुख अगनित लहे॥
It was as though a newly calved cow, forced to leave her calf at home and spend the day grazing in the forest, returned to the city lowing aloud and rushing to meet her calf, milk streaming from her udders. The Lord greeted all His mothers with the deepest affection and spoke many gentle and soothing words, thus easing the terrible sorrow born of separation from Shri Ram and filling their hearts with boundless joy and fulfilment.
मानो नई ब्यायी हुई गायें अपने छोटे बछड़ों को घर पर छोड़ परवश होकर वन में चरने गई हों और दिन का अंत होने पर (बछड़ों से मिलने के लिए) हुँकार करके थन से दूध गिराती हुईं नगर की ओर दौड़ी हों। प्रभु ने अत्यंत प्रेम से सब माताओं से मिलकर उनसे बहुत प्रकार के कोमल वचन कहे। वियोग से उत्पन्न भयानक विपत्ति दूर हो गई और सबने (भगवान् से मिलकर और उनके वचन सुनकर) अगणित सुख और हर्ष प्राप्त किए।
*भेंटेउ तनय सुमित्राँ राम चरन रति जानि।
रामहि मिलत कैकई हृदयँ बहुत सकुचानि॥6क॥
Mother Sumitra embraced her son Shri Lakshman, recognizing his unwavering devotion to Lord Ram’s lotus-feet. And when meeting Shri Ram, Mother Kaikeyi felt great apprehension within her heart.
सुमित्राजी अपने पुत्र लक्ष्मणजी की श्री रामजी के चरणों में प्रीति जानकर उनसे मिलीं। श्री रामजी से मिलते समय कैकेयीजी हृदय में बहुत सकुचाईं॥6क॥
लछिमन सब मातन्ह मिलि हरषे आसिष पाइ।
कैकइ कहँ पुनि पुनि मिले मन कर छोभु न जाइ॥6ख॥
Lakshman ji also embraced all the mothers and was filled with joy upon receiving their blessings; however, despite meeting Mother Kaikeyi again and again, he could not rid his heart of the bitterness he felt toward her.
लक्ष्मणजी भी सब माताओं से मिलकर और आशीर्वाद पाकर हर्षित हुए। वे कैकेयीजी से बार-बार मिले, परंतु उनके मन का क्षोभ (रोष) नहीं जाता॥6ख॥
* सासुन्ह सबनि मिली बैदेही । चरनन्हि लाग हरषु अति तेही॥
देहिं असीस बूझि कुसलाता। होइ अचल तुम्हार अहिवाता॥1॥
Videhi ji met all her mothers-in-law and was filled with deep joy as She touched their feet in reverence. They lovingly inquired about Her well-being and blessed Her, saying, “May Your married life be blessed forever.”
जानकीजी सब सासुओं से मिलीं और उनके चरणों में लगकर उन्हें अत्यंत हर्ष हुआ। सासुएँ कुशल पूछकर आशीष दे रही हैं कि तुम्हारा सुहाग अचल हो॥1॥
सब रघुपति मुख कमल बिलोकहिं। मंगल जानि नयन जल रोकहिं॥
कनक थार आरती उतारहिं। बार बार प्रभु गात निहारहिं॥2॥
All the mothers gazed upon the Lord’s lotus feet, and recognising the moment as one of great rejoicing, they restrained their tears. Holding golden plates adorned with festal lamps and sacred articles, they performed arti (the tradition of waving a tray with a ghee lamp and other auspicious items to offer reverence and to ward off evil eye) for Shri Ram and again and again cast loving glances upon His divine form.
सब माताएँ श्री रघुनाथजी का कमल सा मुखड़ा देख रही हैं। (नेत्रों से प्रेम के आँसू उमड़े आते हैं, परंतु) मंगल का समय जानकर वे आँसुओं के जल को नेत्रों में ही रोक रखती हैं। सोने के थाल से आरती उतारती हैं और बार-बार प्रभु के श्री अंगों की ओर देखती हैं॥2॥
नाना भाँति निछावरि करहीं। परमानंद हरष उर भरहीं॥
कौसल्या पुनि पुनि रघुबीरहि। चितवति कृपासिंधु रनधीरहि॥3॥
They bestowed countless gifts, wealth, and offerings to ward off the evil eye, and their hearts overflowed with supreme bliss and joy. Mother Kaushalya gazed again and again upon Shri Raghuveer, the ocean of mercy, who stands ever firm and unwavering in battle.
अनेकों प्रकार से निछावरें करती हैं और हृदय में परमानंद तथा हर्ष भर रही हैं। कौसल्याजी बार-बार कृपा के समुद्र और रणधीर श्री रघुवीर को देख रही हैं॥3॥
हृदयँ बिचारति बारहिं बारा। कवन भाँति लंकापति मारा॥
अति सुकुमार जुगल मेरे बारे। निसिचर सुभट महाबल भारे॥4॥
Each time she gazed upon Shri Ram, she reflected within her heart, “How could He have defeated the King of Lanka? Both my sons are so young and delicate, while the demons were mighty warriors, exceedingly powerful and strong.”
वे बार-बार हृदय में विचारती हैं कि इन्होंने लंकापति रावण को कैसे मारा? मेरे ये दोनों बच्चे बड़े ही सुकुमार हैं और राक्षस तो ब़ड़े भारी योद्धा और महान् बली थे॥4॥
* लछिमन अरु सीता सहित प्रभुहि बिलोकति मातु।
परमानंद मगन मन पुनि पुनि पुलकित गातु॥7॥
Mother Kaushalya’s heart was filled with ecstasy and supreme bliss at the sight of Shri Ram, Sita ji, and Lakshman ji. Her body thrilled again and again with overwhelming emotion.
लक्ष्मणजी और सीताजी सहित प्रभु श्री रामचंद्रजी को माता देख रही हैं। उनका मन परमानंद में मग्न है और शरीर बार-बार पुलकित हो रहा है॥7॥
* लंकापति कपीस नल नीला। जामवंत अंगद सुभसीला॥
हनुमदादि सब बानर बीरा। धरे मनोहर मनुज सरीरा॥1॥
Vibhishan, the King of Lanka, Sugriv, the King of the Monkeys, along with Nal, Neel, Jambvant, Angad, Hanuman ji, and many other virtuous monkeys, assumed charming and pleasing human forms.
लंकापति विभीषण, वानरराज सुग्रीव, नल, नील, जाम्बवान् और अंगद तथा हनुमान्जी आदि सभी उत्तम स्वभाव वाले वीर वानरों ने मनुष्यों के मनोहर शरीर धारण कर लिए॥1॥
भरत सनेह सील ब्रत नेमा। सादर सब बरनहिं अति प्रेमा॥
देखि नगरबासिन्ह कै रीती। सकल सराहहिं प्रभु पद प्रीती॥2॥
With great reverence and love, they praised the affection, amiability, austerity, and discipline of Shri Bharat. Observing the way of life of the citizens, they all extolled their deep devotion to the feet of Shri Ram.
वे सब भरतजी के प्रेम, सुंदर, स्वभाव (त्याग के) व्रत और नियमों की अत्यंत प्रेम से आदरपूर्वक बड़ाई कर रहे हैं और नगर वासियों की (प्रेम, शील और विनय से पूर्ण) रीति देखकर वे सब प्रभु के चरणों में उनके प्रेम की सराहना कर रहे हैं॥2॥
पुनि रघुपति सब सखा बोलाए। मुनि पद लागहु सकल सिखाए॥
गुर बसिष्ट कुलपूज्य हमारे। इन्ह की कृपाँ दनुज रन मारे॥3॥
Then Shri Raghupati called upon all His friends and instructed them, “Bow at the feet of Sage Vashishth. He is my Guru and is revered by the entire clan. It is through his grace alone that all the demons were defeated in battle.”
फिर श्री रघुनाथजी ने सब सखाओं को बुलाया और सबको सिखाया कि मुनि के चरणों में लगो। ये गुरु वशिष्ठजी हमारे कुलभर के पूज्य हैं। इन्हीं की कृपा से रण में राक्षस मारे गए हैं॥3॥
ए सब सखा सुनहु मुनि मेरे। भए समर सागर कहँ बेरे॥
मम हित लागि जन्म इन्ह हारे। भरतहु ते मोहि अधिक पिआरे॥4॥
Shri Ram then introduced His friends to His Guru and said, “Kindly listen, O’ Sage, these are my friends who became the vessel through which I crossed the ocean of battle. They risked their lives for my cause and are dearer to me than even Bharat.”
(फिर गुरुजी से कहा-) हे मुनि! सुनिए। ये सब मेरे सखा हैं। ये संग्राम रूपी समुद्र में मेरे लिए बेड़े (जहाज) के समान हुए। मेरे हित के लिए इन्होंने अपने जन्म तक हार दिए (अपने प्राणों तक को होम दिया) ये मुझे भरत से भी अधिक प्रिय हैं॥4॥
सुनि प्रभु बचन मगन सब भए। निमिष निमिष उपजत सुख नए॥5॥
Hearing the words of the Lord, everyone was immersed in ecstatic love, with each passing moment giving rise to ever-renewed joy.
प्रभु के वचन सुनकर सब प्रेम और आनंद में मग्न हो गए। इस प्रकार पल-पल में उन्हें नए-नए सुख उत्पन्न हो रहे हैं॥5॥
* कौसल्या के चरनन्हि पुनि तिन्ह नायउ माथ।
आसिष दीन्हे हरषि तुम्ह प्रिय मम जिमि रघुनाथ॥8क॥
They all bowed their heads at the feet of Mother Kaushalya, and she joyfully blessed them, saying, “You are all as dear to me as Raghunath.”
फिर उन लोगों ने कौसल्याजी के चरणों में मस्तक नवाए। कौसल्याजी ने हर्षित होकर आशीषें दीं (और कहा-) तुम मुझे रघुनाथ के समान प्यारे हो॥8क॥
सुमन बृष्टि नभ संकुल भवन चले सुखकंद।
चढ़ी अटारिन्ह देखहिं नगर नारि नर बृंद॥8ख॥
As the fountain of joy, Lord Ram, proceeded toward His palace, the sky was filled with showers of flowers. Groups of men and women throughout the city climbed onto their terraces to catch a glimpse of the Lord.
आनन्दकन्द श्री रामजी अपने महल को चले, आकाश फूलों की वृष्टि से छा गया। नगर के स्त्री-पुरुषों के समूह अटारियों पर चढ़कर उनके दर्शन कर रहे हैं॥8ख॥
* कंचन कलस बिचित्र सँवारे। सबहिं धरे सजि निज निज द्वारे॥
बंदनवार पताका केतू। सबन्हि बनाए मंगल हेतू॥1॥
Everyone adorned the entrances of their homes with distinctive golden urns filled with auspicious articles. They prepared festoons, ensigns, and flags to celebrate the blessed return of Shri Ram.
सोने के कलशों को विचित्र रीति से (मणि-रत्नादि से) अलंकृत कर और सजाकर सब लोगों ने अपने-अपने दरवाजों पर रख लिया। सब लोगों ने मंगल के लिए बंदनवार, ध्वजा और पताकाएँ लगाईं॥1॥
बीथीं सकल सुगंध सिंचाई। गजमनि रचि बहु चौक पुराईं।
नाना भाँति सुमंगल साजे। हरषि नगर निसान बहु बाजे॥2॥
All the alleys were sprinkled with perfumes and fragrant water, and many courtyards were adorned with rare pearls that come from elephants’ foreheads. Beautiful and auspicious objects were displayed everywhere, while a multitude of kettledrums resounded together in joyous celebration.
सारी गलियाँ सुगंधित द्रवों से सिंचाई गईं। गजमुक्ताओं से रचकर बहुत सी चौकें पुराई गईं। अनेकों प्रकार के सुंदर मंगल साज सजाए गए और हर्षपूर्वक नगर में बहुत से डंके बजने लगे॥2॥
जहँ तहँ नारि निछावरि करहीं। देहिं असीस हरष उर भरहीं॥
कंचन थार आरतीं नाना। जुबतीं सजें करहिं सुभ गाना॥3॥
Throughout the city, women distributed gifts, gave charity, and bestowed blessings upon Lord Ram, their hearts overflowing with delight. Holding golden plates, young women performed arti, and sang auspicious festive songs.
स्त्रियाँ जहाँ-तहाँ निछावर कर रही हैं और हृदय में हर्षित होकर आशीर्वाद देती हैं। बहुत सी युवती (सौभाग्यवती) स्त्रियाँ सोने के थालों में अनेकों प्रकार की आरती सजाकर मंगलगान कर रही हैं॥3॥
करहिं आरती आरतिहर कें। रघुकुल कमल बिपिन दिनकर कें॥
पुर सोभा संपति कल्याना। निगम सेष सारदा बखाना॥4॥
They performed arti for Shri Ram, who removes the suffering of His devotees and brings joy to the Raghu clan, just as the Sun gladdens the lotus blossoms. The Vedas, Lord Sesha, and Goddess Saraswati extol the splendour, prosperity, and good fortune of Ayodhya.
वे आर्तिहर (दुःखों को हरने वाले) और सूर्यकुल रूपी कमलवन को प्रफुल्लित करने वाले सूर्य श्री रामजी की आरती कर रही हैं। नगर की शोभा, संपत्ति और कल्याण का वेद, शेषजी और सरस्वतीजी वर्णन करते हैं-॥4॥
तेउ यह चरित देखि ठगि रहहीं। उमा तासु गुन नर किमि कहहीं॥5॥
However, even they were left dazed by this spectacle. Lord Shiv said to Parvati ji, “Uma, how then can a mere human describe the virtues of the Lord?”
परंतु वे भी यह चरित्र देखकर ठगे से रह जाते हैं (स्तम्भित हो रहते हैं)। (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! तब भला मनुष्य उनके गुणों को कैसे कह सकते हैं॥5॥
* नारि कुमुदिनीं अवध सर रघुपति बिरह दिनेस।
अस्त भएँ बिगसत भईं निरखि राम राकेस॥9क॥
The women, like water-lilies in the lake of Ayodhya, who had withered under the scorching Sun of separation from Shri Raghupati, blossomed once again at the sight of Lord Ram, who now appeared like the full Moon, as the Sun of separation had finally set.
स्त्रियाँ कुमुदनी हैं, अयोध्या सरोवर है और श्री रघुनाथजी का विरह सूर्य है (इस विरह सूर्य के ताप से वे मुरझा गई थीं)। अब उस विरह रूपी सूर्य के अस्त होने पर श्री राम रूपी पूर्णचन्द्र को निरखकर वे खिल उठीं॥9क॥
होहिं सगुन सुभ बिबिधि बिधि बाजहिं गगन निसान।
पुर नर नारि सनाथ करि भवन चले भगवान॥9ख॥
Many auspicious omens occurred, and the sound of kettledrums echoed in the sky as Lord Ram made His way to His palace after gratifying the men and women of the city with His divine appearance.
अनेक प्रकार के शुभ शकुन हो रहे हैं, आकाश में नगाड़े बज रहे हैं। नगर के पुरुषों और स्त्रियों को सनाथ (दर्शन द्वारा कृतार्थ) करके भगवान् श्री रामचंद्रजी महल को चले॥9ख॥
* प्रभु जानी कैकई लजानी। प्रथम तासु गृह गए भवानी॥
ताहि प्रबोधि बहुत सुख दीन्हा। पुनि निज भवन गवन हरि कीन्हा॥1॥
Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Bhawani, the Lord perceived that His mother Kaikeyi was burdened with shame, so He first went to her palace, consoled her, and filled her heart with great joy. Thereafter, Shri Hari proceeded to His own palace.”
(शिवजी कहते हैं-) हे भवानी! प्रभु ने जान लिया कि माता कैकेयी लज्जित हो गई हैं (इसलिए), वे पहले उन्हीं के महल को गए और उन्हें समझा-बुझाकर बहुत सुख दिया। फिर श्री हरि ने अपने महल को गमन किया॥1॥
कृपासिंधु जब मंदिर गए। पुर नर नारि सुखी सब भए॥
गुर बसिष्ट द्विज लिए बुलाई। आजु सुघरी सुदिन समुदाई।2॥
When the all-merciful Lord entered the palace, every man and woman in the city felt completely gratified. Sage Vashishth then addressed the Brahmins and said, “Today the day, hour, and moment are all beautifully favourable…
कृपा के समुद्र श्री रामजी जब अपने महल को गए, तब नगर के स्त्री-पुरुष सब सुखी हुए। गुरु वशिष्ठजी ने ब्राह्मणों को बुला लिया और कहा आज शुभ घड़ी, सुंदर दिन आदि सभी शुभ योग हैं॥2॥
सब द्विज देहु हरषि अनुसासन। रामचंद्र बैठहिं सिंघासन॥
मुनि बसिष्ट के बचन सुहाए। सुनत सकल बिप्रन्ह अति भाए॥3॥
…Therefore, O’ Brahmins, kindly grant your consent for Shri Ramchandra to be installed upon the royal throne.” The pleasing words of Sage Vashishth were heard with great delight, and were deeply appreciated by all the Brahmins.
आप सब ब्राह्मण हर्षित होकर आज्ञा दीजिए, जिसमें श्री रामचंद्रजी सिंहासन पर विराजमान हों। वशिष्ठ मुनि के सुहावने वचन सुनते ही सब ब्राह्मणों को बहुत ही अच्छे लगे॥3॥
कहहिं बचन मृदु बिप्र अनेका। जग अभिराम राम अभिषेका॥
अब मुनिबर बिलंब नहिं कीजै। महाराज कहँ तिलक करीजै॥4॥
The Brahmins spoke many pleasing words, saying, “The coronation of Shri Ram will gladden the entire Universe. Therefore, O’ Chief of Sages, delay no further and commence the coronation ceremony of King Shri Ram by placing the sacred mark of sovereignty upon His forehead.”
वे सब अनेकों ब्राह्मण कोमल वचन कहने लगे कि श्री रामजी का राज्याभिषेक संपूर्ण जगत को आनंद देने वाला है। हे मुनिश्रेष्ठ! अब विलंब न कीजिए और महाराज का तिलक शीघ्र कीजिए॥4॥
* तब मुनि कहेउ सुमंत्र सन सुनत चलेउ हरषाइ।
रथ अनेक बहु बाजि गज तुरत सँवारे जाइ॥10क॥
The Sage then instructed Minister Sumantra, who, upon receiving the command, cheerfully set out and promptly had several chariots prepared, along with numerous horses and elephants.
तब मुनि ने सुमन्त्रजी से कहा, वे सुनते ही हर्षित होकर चले। उन्होंने तुरंत ही जाकर अनेकों रथ, घोड़े और हाथी सजाए,॥10क॥
जहँ तहँ धावन पठइ पुनि मंगल द्रब्य मगाइ।
हरष समेत बसिष्ट पद पुनि सिरु नायउ आइ॥10ख॥
He then sent messengers in all directions to gather the auspicious articles required for the coronation ceremony. Afterward, he gladly returned to Guru Vashishth and bowed his head at his feet.
और जहाँ-तहाँ (सूचना देने वाले) दूतों को भेजकर मांगलिक वस्तुएँ मँगाकर फिर हर्ष के साथ आकर वशिष्ठजी के चरणों में सिर नवाया॥10ख॥
* अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई॥
राम कहा सेवकन्ह बुलाई। प्रथम सखन्ह अन्हवावहु जाई॥1॥
The city of Ayodhya was adorned with great splendour, and the Demigods showered a continuous rain of flowers from the sky. Shri Ram then summoned the attendants and said, “Go and first prepare a bath for my friends.”
अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी। श्री रामचंद्रजी ने सेवकों को बुलाकर कहा कि तुम लोग जाकर पहले मेरे सखाओं को स्नान कराओ॥1॥
सुनत बचन जहँ तहँ जन धाए। सुग्रीवादि तुरत अन्हवाए॥
पुनि करुनानिधि भरतु हँकारे। निज कर राम जटा निरुआरे॥2॥
Upon hearing Shri Ram’s command, the servants promptly made arrangements for Sugriv and all of Shri Ram’s other friends to bathe. After that, the ocean of mercy, Shri Ram, called Bharat ji to Him and gently disentangled his hair with His own hands.
भगवान् के वचन सुनते ही सेवक जहाँ-तहाँ दौड़े और तुरंत ही उन्होंने सुग्रीवादि को स्नान कराया। फिर करुणानिधान श्री रामजी ने भरतजी को बुलाया और उनकी जटाओं को अपने हाथों से सुलझाया॥2॥
अन्हवाए प्रभु तीनिउ भाई। भगत बछल कृपाल रघुराई॥
भरत भाग्य प्रभु कोमलताई। सेष कोटि सत सकहिं न गाई॥3॥
The all-merciful Shri Raghuveer, ever affectionate to His devotees, then Himself bathed all three of His brothers. Even millions of Lord Seshas, with their countless mouths, cannot fully sing of the good fortune of Shri Bharat or of the Lord’s boundless tenderness.
तदनन्तर भक्त वत्सल कृपालु प्रभु श्री रघुनाथजी ने तीनों भाइयों को स्नान कराया। भरतजी का भाग्य और प्रभु की कोमलता का वर्णन अरबों शेषजी भी नहीं कर सकते॥3॥
पुनि निज जटा राम बिबराए। गुर अनुसासन मागि नहाए॥
करि मज्जन प्रभु भूषन साजे। अंग अनंग देखि सत लाजे॥4॥
Shri Ram then untangled His own matted hair and, with the permission of Guru Vashishth, took a ceremonial bath. After bathing, the Lord adorned Himself with splendid jewels, and the beauty of His ornamented limbs was so enchanting that it put millions of Kaamdevs (Cupids) to shame.
फिर श्री रामजी ने अपनी जटाएँ खोलीं और गुरुजी की आज्ञा माँगकर स्नान किया। स्नान करके प्रभु ने आभूषण धारण किए। उनके (सुशोभित) अंगों को देखकर सैकड़ों (असंख्य) कामदेव लजा गए॥4॥
* सासुन्ह सादर जानकिहि मज्जन तुरत कराइ।
दिब्य बसन बर भूषन अँग अँग सजे बनाइ॥11क॥
The mothers-in-law gently bathed Janaki ji and dressed Her in divine garments, adorning every part of Her body with exquisite ornaments.
(इधर) सासुओं ने जानकीजी को आदर के साथ तुरंत ही स्नान कराके उनके अंग-अंग में दिव्य वस्त्र और श्रेष्ठ आभूषण भली-भाँति सजा दिए (पहना दिए)॥ 11क॥
राम बाम दिसि सोभति रमा रूप गुन खानि।
देखि मातु सब हरषीं जन्म सुफल निज जानि॥11ख॥
Rama ji (Sita ji), the embodiment of beauty and virtues, shone gloriously on the left side of Shri Ram. Beholding them together, the mothers rejoiced and felt that their very birth had found its true fulfilment.
श्री राम के बायीं ओर रूप और गुणों की खान रमा (श्री जानकीजी) शोभित हो रही हैं। उन्हें देखकर सब माताएँ अपना जन्म (जीवन) सफल समझकर हर्षित हुईं॥11ख॥
सुनु खगेस तेहि अवसर ब्रह्मा सिव मुनि बृंद।
चढ़ि बिमान आए सब सुर देखन सुखकंद॥11ग॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji “Listen, O’ King of Birds. On that occasion, Lord Brahma, Lord Shiv, a great assembly of Sages, and all the Demigods mounted their celestial vehicles and came to behold the source of bliss, Shri Ramchandra.”
(काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे पक्षीराज गरुड़जी! सुनिए, उस समय ब्रह्माजी, शिवजी और मुनियों के समूह तथा विमानों पर चढ़कर सब देवता आनंदकंद भगवान् के दर्शन करने के लिए आए॥11ग॥
* प्रभु बिलोकि मुनि मन अनुरागा। तुरत दिब्य सिंघासन मागा॥
रबि सम तेज सो बरनि न जाई। बैठे राम द्विजन्ह सिरु नाई॥1॥
Upon seeing Lord Ram, Sage Vashishth’s heart overflowed with joy. He immediately sent for a divine throne, radiant like the Sun and beyond all description, and after bowing to the Brahmins, Lord Ram seated Himself upon it.
प्रभु को देखकर मुनि वशिष्ठजी के मन में प्रेम भर आया। उन्होंने तुरंत ही दिव्य सिंहासन मँगवाया, जिसका तेज सूर्य के समान था। उसका सौंदर्य वर्णन नहीं किया जा सकता। ब्राह्मणों को सिर नवाकर श्री रामचंद्रजी उस पर विराज गए॥1॥
जनकसुता समेत रघुराई। पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई॥
बेद मंत्र तब द्विजन्ह उचारे। नभ सुर मुनि जय जयति पुकारे॥2॥
The groups of Sages were filled with joy and excitement on seeing the daughter of King Janak and Shri Raghuveer, seated upon the royal throne. At that very moment, the Brahmins began chanting Vedic hymns, while the Demigods and Sages watching from the sky exclaimed, “Victory, victory, glory to You.”
श्री जानकीजी के सहित रघुनाथजी को देखकर मुनियों का समुदाय अत्यंत ही हर्षित हुआ। तब ब्राह्मणों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया। आकाश में देवता और मुनि ‘जय, हो, जय हो’ ऐसी पुकार करने लगे॥2॥
प्रथम तिलक बसिष्ट मुनि कीन्हा। पुनि सब बिप्रन्ह आयसु दीन्हा॥
सुत बिलोकि हरषीं महतारी। बार बार आरती उतारी॥3॥
Sage Vashishth was the first to apply the scarlet mark of coronation upon the forehead of Shri Ram, and he then instructed all the other Brahmins to do the same. The mothers rejoiced at the sight of their son and repeatedly performed arti for Shri Ram.
(सबसे) पहले मुनि वशिष्ठजी ने तिलक किया। फिर उन्होंने सब ब्राह्मणों को (तिलक करने की) आज्ञा दी। पुत्र को राजसिंहासन पर देखकर माताएँ हर्षित हुईं और उन्होंने बार-बार आरती उतारी॥3॥
बिप्रन्ह दान बिबिधि बिधि दीन्हे। जाचक सकल अजाचक कीन्हे॥
सिंघासन पर त्रिभुअन साईं। देखि सुरन्ह दुंदुभीं बजाईं॥4॥
They presented many kinds of gifts to the Brahmins, and the alms seekers received such abundance that they all became wealthy. Beholding the Lord of the three spheres of the Cosmos seated upon the throne, the Demigods sounded their kettledrums in joy.
उन्होंने ब्राह्मणों को अनेकों प्रकार के दान दिए और संपूर्ण याचकों को अयाचक बना दिया (मालामाल कर दिया)। त्रिभुवन के स्वामी श्री रामचंद्रजी को (अयोध्या के) सिंहासन पर (विराजित) देखकर देवताओं ने नगाड़े बजाए॥4॥
छंद :
* नभ दुंदुभीं बाजहिं बिपुल गंधर्ब किंनर गावहीं।
नाचहिं अपछरा बृंद परमानंद सुर मुनि पावहीं॥
भरतादि अनुज बिभीषनांगद हनुमदादि समेत ते।
गहें छत्र चामर ब्यजन धनु असिचर्म सक्ति बिराजते॥1॥
Many kettledrums resounded in the sky, while Gandharvas and Kinnars sang, and the celestial damsels danced, greatly delighting the Demigods and the Sages. Shri Bharat, Shri Lakshman, the younger brother Shri Shatrughan, Vibhishan, Angad, Hanuman ji, and others stood beside the Lord, holding the royal umbrella, chowries, fans, bows, swords with shields, and spears.
आकाश में बहुत से नगाड़े बज रहे हैं। गन्धर्व और किन्नर गा रहे हैं। अप्सराओं के झुंड के झुंड नाच रहे हैं। देवता और मुनि परमानंद प्राप्त कर रहे हैं। भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नजी, विभीषण, अंगद, हनुमान् और सुग्रीव आदि सहित क्रमशः छत्र, चँवर, पंखा, धनुष, तलवार, ढाल और शक्ति लिए हुए सुशोभित हैं॥1॥
श्री सहित दिनकर बंस भूषन काम बहु छबि सोहई।
नव अंबुधर बर गात अंबर पीत सुर मन मोहई॥
मुकुटांगदादि बिचित्र भूषन अंग अंगन्हि प्रति सजे।
अंभोज नयन बिसाल उर भुज धन्य नर निरखंति जे॥2॥
Along with Sita ji, the jewel of the Solar clan, Shri Ram shone with the splendour of millions of Cupids. His limbs resembled fresh rain clouds, and His yellow robes captivated the hearts of Demigods and Sages. From head to toe, every part of the Lord was adorned with countless exquisite ornaments, including a crown, armlets, and bracelets. He possessed wide lotus-like eyes, a broad chest, and long graceful arms, and truly blessed are those who behold such a divine form.
श्री सीताजी सहित सूर्यवंश के विभूषण श्री रामजी के शरीर में अनेकों कामदेवों की छबि शोभा दे रही है। नवीन जलयुक्त मेघों के समान सुंदर श्याम शरीर पर पीताम्बर देवताओं के मन को भी मोहित कर रहा है। मुकुट, बाजूबंद आदि विचित्र आभूषण अंग-अंग में सजे हुए हैं। कमल के समान नेत्र हैं, चौड़ी छाती है और लंबी भुजाएँ हैं जो उनके दर्शन करते हैं, वे मनुष्य धन्य हैं॥2॥
*वह सोभा समाज सुख कहत न बनइ खगेस।
बरनहिं सारद सेष श्रुति सो रस जान महेस॥12क॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “O’ King of Birds, the splendour and beauty of the assembly at the coronation of Shri Ram were beyond all description. Goddess Saraswati, Lord Shehsa, and the Vedas ceaselessly praise it, while the depth of the bliss it bestowed is known only to Lord Shiv.”
हे पक्षीराज गरुड़जी ! वह शोभा, वह समाज और वह सुख मुझसे कहते नहीं बनता। सरस्वतीजी, शेषजी और वेद निरंतर उसका वर्णन करते हैं, और उसका रस (आनंद) महादेवजी ही जानते हैं॥12क॥
भिन्न भिन्न अस्तुति करि गए सुर निज निज धाम।
बंदी बेष बेद तब आए जहँ श्रीराम॥12ख॥
After offering their individual prayers, the Demigods returned to their respective abodes. The Vedas, assuming the guise of bards, then came before Shri Ram.
सब देवता अलग-अलग स्तुति करके अपने-अपने लोक को चले गए। तब भाटों का रूप धारण करके चारों वेद वहाँ आए जहाँ श्री रामजी थे॥12ख॥
प्रभु सर्बग्य कीन्ह अति आदर कृपानिधान।
लखेउ न काहूँ मरम कछु लगे करन गुन गान॥12ग॥
The omniscient and all-merciful Shri Ram received them with great honour. No one recognised their true identity, and the Vedas then began to extol the virtues of Lord Ram.
कृपानिधान सर्वज्ञ प्रभु ने (उन्हें पहचानकर) उनका बहुत ही आदर किया। इसका भेद किसी ने कुछ भी नहीं जाना। वेद गुणगान करने लगे॥12ग॥
छंद :
* जय सगुन निर्गुन रूप रूप अनूप भूप सिरोमने।
दसकंधरादि प्रचंड निसिचर प्रबल खल भुज बल हने॥
अवतार नर संसार भार बिभंजि दारुन दुख दहे।
जय प्रनतपाल दयाल प्रभु संजुक्त सक्ति नमामहे॥1॥
“Glory to the One who is both formless and possesses a divine form, free from material attributes and incomparable in beauty, the crown jewel among all Kings. With the strength of Your mighty arms, You destroyed formidable and powerful demons such as Ravan. By assuming a human incarnation, You lightened the burden of the world and brought an end to its terrible sufferings. Hail to You, O’ Protector of the suppliant and the all-merciful Lord, we bow to You along with Goddess Shakti, Sita ji…
सगुण और निर्गुण रूप! हे अनुपम रूप-लावण्ययुक्त! हे राजाओं के शिरोमणि! आपकी जय हो। आपने रावण आदि प्रचण्ड, प्रबल और दुष्ट निशाचरों को अपनी भुजाओं के बल से मार डाला। आपने मनुष्य अवतार लेकर संसार के भार को नष्ट करके अत्यंत कठोर दुःखों को भस्म कर दिया। हे दयालु! हे शरणागत की रक्षा करने वाले प्रभो! आपकी जय हो। मैं शक्ति (सीताजी) सहित शक्तिमान् आपको नमस्कार करता हूँ॥1॥
तव बिषम माया बस सुरासुर नाग नर अग जग हरे।
भव पंथ भ्रमत अमित दिवस निसि काल कर्म गुननि भरे॥
जे नाथ करि करुना बिलोकि त्रिबिधि दुख ते निर्बहे।
भव खेद छेदन दच्छ हम कहुँ रच्छ राम नमामहे॥2॥
…O’ Lord Hari, the Demigods, Demons, Serpents, and Humans, indeed all animate and inanimate creation, remain under the sway of Your formidable illusory energy, Maya. Deluded by its influence, they wander through endless cycles of birth and death, governed by time, actions, and the three modes of nature (goodness, passion, and ignorance). O’ Lord, upon whomsoever You cast Your merciful glance, their threefold sorrows are brought to an end. You are supremely adept at removing the miseries of life and death in this worldly existence. Please protect us, Shri Ram, we bow to You…
हे हरे! आपकी दुस्तर माया के वशीभूत होने के कारण देवता, राक्षस, नाग, मनुष्य और चर, अचर सभी काल कर्म और गुणों से भरे हुए (उनके वशीभूत हुए) दिन-रात अनन्त भव (आवागमन) के मार्ग में भटक रहे हैं। हे नाथ! इनमें से जिनको आपने कृपा करके (कृपादृष्टि) से देख लिया, वे (माया जनित) तीनों प्रकार के दुःखों से छूट गए। हे जन्म-मरण के श्रम को काटने में कुशल श्री रामजी! हमारी रक्षा कीजिए। हम आपको नमस्कार करते हैं॥2॥
जे ग्यान मान बिमत्त तव भव हरनि भक्ति न आदरी।
ते पाइ सुर दुर्लभ पदादपि परत हम देखत हरी॥
बिस्वास करि सब आस परिहरि दास तव जे होइ रहे।
जपि नाम तव बिनु श्रम तरहिं भव नाथ सो समरामहे॥3॥
…Intoxicated by the false pride of learning and devoid of reverence for Your devotion, which alone dispels the fear of repeated births and deaths, individuals may rise to positions that even the Demigods find difficult to attain, yet, O’ Hari, we see them fall from even such lofty heights. On the other hand, O’ Lord, those who renounce all other hopes, place complete faith in You, choose to remain Your servants, and constantly chant Your sacred Name, effortlessly cross the ocean of mundane existence. In this very way, O’ Lord, we constantly meditate upon You…
जिन्होंने मिथ्या ज्ञान के अभिमान में विशेष रूप से मतवाले होकर जन्म-मृत्यु (के भय) को हरने वाली आपकी भक्ति का आदर नहीं किया, हे हरि! उन्हें देव-दुर्लभ (देवताओं को भी बड़ी कठिनता से प्राप्त होने वाले, ब्रह्मा आदि के ) पद को पाकर भी हम उस पद से नीचे गिरते देखते हैं (परंतु), जो सब आशाओं को छोड़कर आप पर विश्वास करके आपके दास हो रहते हैं, वे केवल आपका नाम ही जपकर बिना ही परिश्रम भवसागर से तर जाते हैं। हे नाथ! ऐसे आपका हम स्मरण करते हैं॥3॥
जे चरन सिव अज पूज्य रज सुभ परसि मुनिपतिनी तरी।
नख निर्गता मुनि बंदिता त्रैलोक पावनि सुरसरी॥
ध्वज कुलिस अंकुस कंज जुत बन फिरत कंटक किन लहे।
पद कंज द्वंद मुकुंद राम रमेस नित्य भजामहे॥4॥
…O’ Lord Ram, we bow at Your feet, which are worshipped by Lord Shiv and Lord Brahma. The dust of Your feet is a fountain of bliss and liberation, and by a mere touch it instantly redeemed Ahalya, the wife of Sage Gautam. The Sages revere the celestial river Ganga, which flows from the nails of Your feet. The soles of Your feet bear the auspicious marks of the flag, thunderbolt, goad, and lotus, and are also marked by the tender scars left by thorns encountered as You wandered barefoot through the forests during Your exile…
जो चरण शिवजी और ब्रह्माजी के द्वारा पूज्य हैं, तथा जिन चरणों की कल्याणमयी रज का स्पर्श पाकर (शिला बनी हुई) गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या तर गई, जिन चरणों के नख से मुनियों द्वारा वन्दित, त्रैलोक्य को पवित्र करने वाली देवनदी गंगाजी निकलीं और ध्वजा, वज्र अंकुश और कमल, इन चिह्नों से युक्त जिन चरणों में वन में फिरते समय काँटे चुभ जाने से घट्ठे पड़ गए हैं, हे मुकुन्द! हे राम! हे रमापति! हम आपके उन्हीं दोनों चरणकमलों को नित्य भजते रहते हैं॥4॥
अब्यक्तमूलमनादि तरु त्वच चारि निगमागम भने।
षट कंध साखा पंच बीस अनेक पर्न सुमन घने॥
फल जुगल बिधि कटु मधुर बेलि अकेलि जेहि आश्रित रहे।
पल्लवत फूलत नवल नित संसार बिटप नमामहे॥5॥
…The Vedas and the Scriptures describe You as the cosmic tree of the Universe, whose root is unmanifest and which flows eternally without beginning or end. This tree has four layers, symbolizing the four states of consciousness (waking, dreaming, deep sleep, and liberation), six main stems representing the six stages of existence (being, coming into being, transformation, growth, decay, and dissolution), twenty-five branches, innumerable leaves, and countless flowers signifying the elements of creation (including the Supreme Lord, nature, intellect, ego, ether, air, fire, water, earth, the senses, their objects, and the mind). It bears two kinds of fruits, sweet and bitter, representing pleasure and pain born of one’s actions. The tree is entwined by a single vine, material energy, Maya, which depends entirely upon it, from which countless new leaves and flowers sprout each day, symbolizing endless desires and the actions pursued to fulfil them. We bow to this universal tree form of You, O’ Shri Ram…
वेद शास्त्रों ने कहा है कि जिसका मूल अव्यक्त (प्रकृति) है, जो (प्रवाह रूप से) अनादि है, जिसके चार त्वचाएँ, छह तने, पच्चीस शाखाएँ और अनेकों पत्ते और बहुत से फूल हैं, जिसमें कड़वे और मीठे दो प्रकार के फल लगे हैं, जिस पर एक ही बेल है, जो उसी के आश्रित रहती है, जिसमें नित्य नए पत्ते और फूल निकलते रहते हैं, ऐसे संसार वृक्ष स्वरूप (विश्व रूप में प्रकट) आपको हम नमस्कार करते हैं॥5॥
जे ब्रह्म अजमद्वैतमनुभवगम्य मनपर ध्यावहीं।
ते कहहुँ जानहुँ नाथ हम तव सगुन जस नित गावहीं॥
करुनायतन प्रभु सदगुनाकर देव यह बर मागहीं।
मन बचन कर्म बिकार तजि तव चरन हम अनुरागहीं॥6॥
…O’ Lord, You are the Absolute Truth, unborn and without duality, known only through direct experience and beyond the reach of the mind. Those who meditate upon Your unmanifest form and claim to know You only in that way may do so, yet, O’ Lord, we ever delight in singing the praises of Your manifested divine form. O’ Abode of mercy, O’ Mine of virtues, O’ Lord, we seek this boon from You, that abandoning all vices in thought, word, and deed, we may possess unwavering love only for Your sacred feet.”
ब्रह्म अजन्मा है, अद्वैत है, केवल अनुभव से ही जाना जाता है और मन से परे है- (जो इस प्रकार कहकर उस) ब्रह्म का ध्यान करते हैं, वे ऐसा कहा करें और जाना करें, किंतु हे नाथ! हम तो नित्य आपका सगुण यश ही गाते हैं। हे करुणा के धाम प्रभो! हे सद्गुणों की खान! हे देव! हम यह वर माँगते हैं कि मन, वचन और कर्म से विकारों को त्यागकर आपके चरणों में ही प्रेम करें॥6॥