Day 28 of Maas Parayan Reading program Day 28 / 30
* सब के देखत बेदन्ह बिनती कीन्हि उदार।
अंतर्धान भए पुनि गए ब्रह्म आगार॥13क॥
As all looked on, the Vedas offered their humble yet majestic prayer, then disappeared from sight and returned to the abode of Lord Brahma.
वेदों ने सबके देखते यह श्रेष्ठ विनती की। फिर वे अंतर्धान हो गए और ब्रह्मलोक को चले गए॥13क॥
बैनतेय सुनु संभु तब आए जहँ रघुबीर।
बिनय करत गदगद गिरा पूरित पुलक सरीर॥13 ख॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “Listen, O’ Son of Vinta. Then Lord Shambu came before Shri Raghuveer, and with a voice overflowing with emotion, His entire body thrilling with devotion, He began to extol O’ Shri Ram in this manner.”
काकभुशुण्डिजी कहते हैं- हे गरुड़जी ! सुनिए, तब शिवजी वहाँ आए जहाँ श्री रघुवीर थे और गद्गद् वाणी से स्तुति करने लगे। उनका शरीर पुलकावली से पूर्ण हो गया-॥13ख॥
छंद :
* जय राम रमारमनं समनं। भवताप भयाकुल पाहि जनं॥
अवधेस सुरेस रमेस बिभो। सरनागत मागत पाहि प्रभो॥1॥
“Hail to You, O’ Lord Ram, beloved of Sita ji and dispeller of all sorrow arising from the endless cycle of birth and death. Protect your servants, afflicted by the suffering of transmigration. O’ Lord of Ayodhya, King of all demigods, Lord of Sita ji, and the all-knowing One, I seek refuge in You. Please extend Your protection on your devotees, O’ Lord…
हे राम! हे रमारमण (लक्ष्मीकांत)! हे जन्म-मरण के संताप का नाश करने वाले! आपकी जय हो, आवागमन के भय से व्याकुल अपने सेवकों की रक्षा कीजिए। हे अवधपति! हे देवताओं के स्वामी! हे रमापति! हे विभो! मैं शरणागत आपसे यही माँगता हूँ कि हे प्रभो! अपने भगतों की रक्षा कीजिए॥1॥
दससीस बिनासन बीस भुजा। कृत दूरि महा महि भूरि रुजा॥
रजनीचर बृंद पतंग रहे। सर पावक तेज प्रचंड दहे॥2॥
…By killing Ravan, who had ten heads and twenty arms, You have relieved the Earth of a terrible affliction. The host of demons were like moths burned to ashes by the fearsome heat of Your fire arrows…
हे दस सिर और बीस भुजाओं वाले रावण का विनाश करके पृथ्वी के सब महान् रोगों (कष्टों) को दूर करने वाले श्री रामजी! राक्षस समूह रूपी जो पतंगे थे, वे सब आपके बाण रूपी अग्नि के प्रचण्ड तेज से भस्म हो गए॥2॥
महि मंडल मंडन चारुतरं। धृत सायक चाप निषंग बरं।
मद मोह महा ममता रजनी। तम पुंज दिवाकर तेज अनी॥3॥
…You are an exceptionally beautiful jewel of this round Earth, bearing a charming bow, quiver, and arrows. You are the radiant rays of the Sun, dispelling the darkness of the vast night of pride, attachment, and affection…
आप पृथ्वी मंडल के अत्यंत सुंदर आभूषण हैं, आप श्रेष्ठ बाण, धनुष और तरकस धारण किए हुए हैं। महान् मद, मोह और ममता रूपी रात्रि के अंधकार समूह के नाश करने के लिए आप सूर्य के तेजोमय किरण समूह हैं॥3॥
मनजात किरात निपात किए। मृग लोग कुभोग सरेन हिए॥
हति नाथ अनाथनि पाहि हरे। बिषया बन पावँर भूलि परे॥4॥
…Cupid, disguised as a hunter, strikes human beings, likened to helpless deer, piercing their hearts with arrows of wicked desires. O’ Lord Hari, destroy this hunter, relieve the suffering of Your devotees, and protect these helpless and sinful beings lost wandering in the forest of material desires…
कामदेव रूपी भील ने मनुष्य रूपी हिरनों के हृदय में कुभोग रूपी बाण मारकर उन्हें गिरा दिया है। हे नाथ! हे (पाप-ताप का हरण करने वाले) हरे ! उसे मारकर विषय रूपी वन में भूल पड़े हुए इन पामर अनाथ जीवों की रक्षा कीजिए॥4॥
बहु रोग बियोगन्हि लोग हए। भवदंघ्रि निरादर के फल ए॥
भव सिंधु अगाध परे नर ते। पद पंकज प्रेम न जे करते॥5॥
…People are tormented by countless diseases and miseries that afflict their bodies, hearts, and minds, all arising from neglect of devotion to Your sacred feet. Those who are devoid of love for Your lotus-feet remain lost in the boundless ocean of worldly existence…
लोग बहुत से रोगों और वियोगों (दुःखों) से मारे हुए हैं। ये सब आपके चरणों के निरादर के फल हैं। जो मनुष्य आपके चरणकमलों में प्रेम नहीं करते, वे अथाह भवसागर में पड़े हैं॥5॥
अति दीन मलीन दुखी नितहीं। जिन्ह कें पद पंकज प्रीति नहीं॥
अवलंब भवंत कथा जिन्ह कें। प्रिय संत अनंत सदा तिन्ह कें॥6॥
…Those who lack devotion to Your lotus-feet remain deeply miserable, sinful, and unhappy. In contrast, those who depend solely on listening to or reading Your sacred stories constantly hold Saints and the eternal One dear to their hearts…
जिन्हें आपके चरणकमलों में प्रीति नहीं है वे नित्य ही अत्यंत दीन, मलिन (उदास) और दुःखी रहते हैं और जिन्हें आपकी लीला कथा का आधार है, उनको संत और भगवान् सदा प्रिय लगने लगते हैं॥6॥
नहिं राग न लोभ न मान मदा। तिन्ह कें सम बैभव वा बिपदा॥
एहि ते तव सेवक होत मुदा। मुनि त्यागत जोग भरोस सदा॥7॥
…They are free from material attachment, greed, false pride, and ego, and to them prosperity and adversity are alike. For this very reason, the Sages set aside reliance on yoga (penance and control of the mind and senses) and joyfully become Your devotees…
उनमें न राग (आसक्ति) है, न लोभ, न मान है, न मद। उनको संपत्ति सुख और विपत्ति (दुःख) समान है। इसी से मुनि लोग योग (साधन) का भरोसा सदा के लिए त्याग देते हैं और प्रसन्नता के साथ आपके सेवक बन जाते हैं॥7॥
करि प्रेम निरंतर नेम लिएँ। पद पंकज सेवत सुद्ध हिएँ॥
सम मानि निरादर आदरही। सब संतु सुखी बिचरंति मही॥8॥
…They constantly and lovingly chant Your name and serve Your lotus-feet with pure hearts. Remaining perfectly equipoised amid honour and insult alike, these Saints move about the Earth in joy and contentment…
वे प्रेमपूर्वक नियम लेकर निरंतर शुद्ध हृदय से आपके चरणकमलों की सेवा करते रहते हैं और निरादर और आदर को समान मानकर वे सब संत सुखी होकर पृथ्वी पर विचरते हैं॥8॥
मुनि मानस पंकज भृंग भजे। रघुबीर महा रनधीर अजे॥
तव नाम जपामि नमामि हरी। भव रोग महागद मान अरी॥9॥
…I worship You, O’ Shri Raghuveer, the bumblebee who delights in the lotus-like hearts of Sages. O’ Lord, You are supremely steadfast in battle and invincible. I chant Your holy name, O’ Hari, and bow before You. Your name is a powerful medicine that destroys the disease of birth and death and serves as a sure remedy for false pride…
हे मुनियों के मन रूपी कमल के भ्रमर! हे महान् रणधीर एवं अजेय श्री रघुवीर! मैं आपको भजता हूँ (आपकी शरण ग्रहण करता हूँ) हे हरि! आपका नाम जपता हूँ और आपको नमस्कार करता हूँ। आप जन्म-मरण रूपी रोग की महान् औषध और अभिमान के शत्रु हैं॥9॥
गुन सील कृपा परमायतनं। प्रनमामि निरंतर श्रीरमनं॥
रघुनंद निकंदय द्वंद्वघनं। महिपाल बिलोकय दीन जनं॥10॥
…You are a boundless repository of virtues and compassion, the supreme abode of grace. I continually bow to You, O’ Lord of Sita ji. O’ Raghunandan, You bring an end to all pairs of opposing experiences, (life and death, joy and sorrow, pleasure and pain, attraction and repulsion). O’ Ruler of the Earth, please cast Your gracious glance upon this humble servant…
आप गुण, शील और कृपा के परम स्थान हैं। आप लक्ष्मीपति हैं, मैं आपको निरंतर प्रणाम करता हूँ। हे रघुनन्दन! (आप जन्म-मरण, सुख-दुःख, राग-द्वेषादि) द्वंद्व समूहों का नाश कीजिए। हे पृथ्वी का पालन करने वाले राजन्। इस दीन जन की ओर भी दृष्टि डालिए॥10॥
*बार बार बर मागउँ हरषि देहु श्रीरंग।
पद सरोज अनपायनी भगति सदा सतसंग॥14क॥
…Again and again, I ask only this one boon of You, please grant it gladly, O’ Lord of Sita ji, that I may have pure, unalloyed devotion to Your lotus-feet and attain constant communion with Your devotees.”
मैं आपसे बार-बार यही वरदान माँगता हूँ कि मुझे आपके चरणकमलों की अचल भक्ति और आपके भक्तों का सत्संग सदा प्राप्त हो। हे लक्ष्मीपते! हर्षित होकर मुझे यही दीजिए॥14क॥
बरनि उमापति राम गुन हरषि गए कैलास।
तब प्रभु कपिन्ह दिवाए सब बिधि सुखप्रद बास॥14ख॥
After singing the praises of Shri Ram’s virtues, the Lord of Uma ji returned to His abode in Kailash. Thereafter, the Lord assigned the monkeys comfortable dwellings, complete in every respect.
श्री रामचंद्रजी के गुणों का वर्णन करके उमापति महादेवजी हर्षित होकर कैलास को चले गए। तब प्रभु ने वानरों को सब प्रकार से सुख देने वाले डेरे दिलवाए॥14ख॥
* सुनु खगपति यह कथा पावनी। त्रिबिध ताप भव भय दावनी॥
महाराज कर सुभ अभिषेका। सुनत लहहिं नर बिरति बिबेका॥1॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “Listen, O’ King of Birds, the story of Shri Ram’s glorious deeds has the power to purify and to alleviate all three kinds of suffering, and it also dispels the fear of birth and death. Hearing of the auspicious coronation of King Ram leads people toward detachment and true wisdom…
हे गरुड़जी ! सुनिए यह कथा (सबको) पवित्र करने वाली है, (दैहिक, दैविक, भौतिक) तीनों प्रकार के तापों का और जन्म-मृत्यु के भय का नाश करने वाली है। महाराज श्री रामचंद्रजी के कल्याणमय राज्याभिषेक का चरित्र (निष्कामभाव से) सुनकर मनुष्य वैराग्य और ज्ञान प्राप्त करते हैं॥1॥
जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपति नाना बिधि पावहिं॥
सुर दुर्लभ सुख करि जग माहीं। अंतकाल रघुपति पुर जाहीं॥2॥
…Those who listen to and recite it with pure intent and unalloyed devotion attain every form of happiness and prosperity. After enjoying worldly comforts that are rare even for the Demigods, they finally reach the divine abode of Shri Raghupati at the end of their earthly life…
और जो मनुष्य सकामभाव से सुनते और जो गाते हैं, वे अनेकों प्रकार के सुख और संपत्ति पाते हैं। वे जगत् में देवदुर्लभ सुखों को भोगकर अंतकाल में श्री रघुनाथजी के परमधाम को जाते हैं॥2॥
सुनहिं बिमुक्त बिरत अरु बिषई। लहहिं भगति गति संपति नई॥
खगपति राम कथा मैं बरनी। स्वमति बिलास त्रास दुख हरनी॥3॥
…By listening to Shri Ram’s deeds, an ascetic gains devotion, a detached person attains liberation, and one attached to material desires receives ever-increasing prosperity. O’ King of Birds, I have narrated the story of Lord Ram to the best of my ability, a tale that dispels the fears and miseries of birth and death…
इसे जो जीवन्मुक्त, विरक्त और विषयी सुनते हैं, वे (क्रमशः) भक्ति, मुक्ति और नवीन संपत्ति (नित्य नए भोग) पाते हैं। हे पक्षीराज गरुड़जी! मैंने अपनी बुद्धि की पहुँच के अनुसार रामकथा वर्णन की है, जो (जन्म-मरण) भय और दुःख हरने वाली है॥3॥
बिरति बिबेक भगति दृढ़ करनी। मोह नदी कहँ सुंदर तरनी॥
नित नव मंगल कौसलपुरी। हरषित रहहिं लोग सब कुरी॥4॥
…It strengthens dispassion, wisdom, and devotion, and serves as a delightful boat to cross the river of attachment. Each day, fresh and auspicious celebrations filled the Kingdom of Koshal, and people of every class lived in happiness and harmony…
यह वैराग्य, विवेक और भक्ति को दृढ़ करने वाली है तथा मोह रूपी नदी के (पार करने) के लिए सुंदर नाव है। अवधपुरी में नित नए मंगलोत्सव होते हैं। सभी वर्गों के लोग हर्षित रहते हैं॥4॥
नित नइ प्रीति राम पद पंकज। सब कें जिन्हहि नमत सिव मुनि अज॥
मंगन बहु प्रकार पहिराए। द्विजन्ह दान नाना बिधि पाए॥5॥
…Everyone cherished an ever-growing devotion to Shri Ram’s lotus-feet, which are worshipped by Lord Shiv, the Sages, and Lord Brahma. Those who sought alms were given garments of many kinds, and the Brahmins were bestowed with gifts of every description.”
श्री रामजी के चरणकमलों में- जिन्हें श्री शिवजी, मुनिगण और ब्रह्माजी भी नमस्कार करते हैं, सबकी नित्य नवीन प्रीति है। भिक्षुकों को बहुत प्रकार के वस्त्राभूषण पहनाए गए और ब्राह्मणों ने नाना प्रकार के दान पाए॥5॥
* ब्रह्मानंद मगन कपि सब कें प्रभु पद प्रीति।
जात न जाने दिवस तिन्ह गए मास षट बीति॥15॥
All the monkeys were immersed in divine bliss, their hearts devoted to the lotus-feet of Shri Ram. So deeply absorbed were they that they did not notice the passage of time, and thus six months passed by.
वानर सब ब्रह्मानंद में मग्न हैं। प्रभु के चरणों में सबका प्रेम है। उन्होंने दिन जाते जाने ही नहीं और (बात की बात में) छह महीने बीत गए॥15॥
* बिसरे गृह सपनेहुँ सुधि नाहीं। जिमि परद्रोह संत मन माहीं॥
तब रघुपति सब सखा बोलाए। आइ सबन्हि सादर सिरु नाए॥1॥
They forgot their homes and did not remember them even in their dreams, just as a saintly person never harbours thoughts of harming others in his heart. Then Shri Raghupati summoned all His friends, who came forward and respectfully bowed their heads before Shri Ram.
उन लोगों को अपने घर भूल ही गए। (जाग्रत की तो बात ही क्या) उन्हें स्वप्न में भी घर की सुध (याद) नहीं आती, जैसे संतों के मन में दूसरों से द्रोह करने की बात कभी नहीं आती। तब श्री रघुनाथजी ने सब सखाओं को बुलाया। सबने आकर आदर सहित सिर नवाया॥1॥
परम प्रीति समीप बैठारे। भगत सुखद मृदु बचन उचारे॥
तुम्ह अति कीन्हि मोरि सेवकाई। मुख पर केहि बिधि करौं बड़ाई॥2॥
With great affection, Shri Ram invited them to sit close to Him and spoke gentle words, most pleasing to His devotees, “All of you have served me greatly, yet how can I praise you to your face?…
बड़े ही प्रेम से श्री रामजी ने उनको अपने पास बैठाया और भक्तों को सुख देने वाले कोमल वचन कहे- तुम लोगों ने मेरी बड़ी सेवा की है। मुँह पर किस प्रकार तुम्हारी बड़ाई करूँ?॥2॥
ताते मोहि तुम्ह अति प्रिय लागे। मम हित लागि भवन सुख त्यागे॥
अनुज राज संपति बैदेही। देह गेह परिवार सनेही॥3॥
…Brothers, for my sake you renounced all the comforts of your homes, and for this very reason you are exceedingly dear to me. My younger brother, my Kingdom, my wealth, Videhi, my very life, my home, my family, and all my loved ones…
मेरे हित के लिए तुम लोगों ने घरों को तथा सब प्रकार के सुखों को त्याग दिया। इससे तुम मुझे अत्यंत ही प्रिय लग रहे हो। छोटे भाई, राज्य, संपत्ति, जानकी, अपना शरीर, घर, कुटुम्ब और मित्र-॥3॥
सब मम प्रिय नहिं तुम्हहि समाना। मृषा न कहउँ मोर यह बाना॥
सब कें प्रिय सेवक यह नीती। मोरें अधिक दास पर प्रीती॥4॥
…are all dear to me, yet none is as dear to me as all of you. I speak no falsehood, for truthfulness is my very nature. Every master, by rule, loves his servant, but I am especially fond of those who serve me…
ये सभी मुझे प्रिय हैं, परंतु तुम्हारे समान नहीं। मैं झूठ नहीं कहता, यह मेरा स्वभाव है। सेवक सभी को प्यारे लगते हैं, यह नीति (नियम) है। (पर) मेरा तो दास पर (स्वाभाविक ही) विशेष प्रेम है॥4॥
* अब गृह जाहु सखा सब भजेहु मोहि दृढ़ नेम।
सदा सर्बगत सर्बहित जानि करेहु अति प्रेम॥16॥
…Dear friends, now return to your respective homes and remember my name with unwavering devotion. Knowing me as omnipresent and benevolent to all, hold me in your hearts with the deepest love.”
हे सखागण! अब सब लोग घर जाओ, वहाँ दृढ़ नियम से मुझे भजते रहना। मुझे सदा सर्वव्यापक और सबका हित करने वाला जानकर अत्यंत प्रेम करना॥16॥
*सुनि प्रभु बचन मगन सब भए। को हम कहाँ बिसरि तन गए॥
एकटक रहे जोरि कर आगे। सकहिं न कछु कहि अति अनुरागे॥1॥
Upon hearing the Lord’s words, all were overcome with deep emotion. They forgot their bodily existence, losing all awareness of who they were and where they stood. With joined palms, they gazed upon Shri Ram, filled with love and rendered speechless.
प्रभु के वचन सुनकर सब के सब प्रेममग्न हो गए। हम कौन हैं और कहाँ हैं? यह देह की सुध भी भूल गई। वे प्रभु के सामने हाथ जोड़कर टकटकी लगाए देखते ही रह गए। अत्यंत प्रेम के कारण कुछ कह नहीं सकते॥1॥
परम प्रेम तिन्ह कर प्रभु देखा। कहा बिबिधि बिधि ग्यान बिसेषा॥
प्रभु सन्मुख कछु कहन न पारहिं। पुनि पुनि चरन सरोज निहारहिं॥2॥
The Lord looked upon them with profound affection and then bestowed upon them abundant and varied knowledge in many forms. Yet, in His presence they could not utter a single word and kept gazing again and again at His lotus-feet.
प्रभु ने उनका अत्यंत प्रेम देखा, (तब) उन्हें अनेकों प्रकार से विशेष ज्ञान का उपदेश दिया। प्रभु के सम्मुख वे कुछ कह नहीं सकते। बार-बार प्रभु के चरणकमलों को देखते हैं॥2॥
तब प्रभु भूषन बसन मगाए। नाना रंग अनूप सुहाए॥
सुग्रीवहि प्रथमहिं पहिराए। बसन भरत निज हाथ बनाए॥3॥
Then the Lord summoned exquisite jewels and garments of many colours, incomparably beautiful. Bharat ji, with his own hands, was the first to adorn Sugriv with a set of clothes and ornaments.
तब प्रभु ने अनेक रंगों के अनुपम और सुंदर गहने-कपड़े मँगवाए। सबसे पहले भरतजी ने अपने हाथ से सँवारकर सुग्रीव को वस्त्राभूषण पहनाए॥3॥
प्रभु प्रेरित लछिमन पहिराए। लंकापति रघुपति मन भाए॥
अंगद बैठ रहा नहिं डोला। प्रीति देखि प्रभु ताहि न बोला॥4॥
Following the Lord’s command, Lakshman ji adorned the King of Lanka with another splendid set of garments and ornaments. Shri Raghupati was deeply pleased at heart on witnessing this. Angad, however, remained seated and did not rise. Seeing him wholly absorbed in love, the Lord did not call him.
फिर प्रभु की प्रेरणा से लक्ष्मणजी ने विभीषणजी को गहने-कपड़े पहनाए, जो श्री रघुनाथजी के मन को बहुत ही अच्छे लगे। अंगद बैठे ही रहे, वे अपनी जगह से हिले तक नहीं। उनका उत्कट प्रेम देखकर प्रभु ने उनको नहीं बुलाया॥4॥
* जामवंत नीलादि सब पहिराए रघुनाथ।
हियँ धरि राम रूप सब चले नाइ पद माथ॥17क॥
Then Shri Raghunath Himself adorned Jambvant, Nal, Neel, and the others with garments and ornaments. Enshrining the form of Lord Ram within their hearts, all bowed their heads at His feet and then departed.
जाम्बवान् और नील आदि सबको श्री रघुनाथजी ने स्वयं भूषण-वस्त्र पहनाए। वे सब अपने हृदयों में श्री रामचंद्रजी के रूप को धारण करके उनके चरणों में मस्तक नवाकर चले॥17क॥
तब अंगद उठि नाइ सिरु सजल नयन कर जोरि।
अति बिनीत बोलेउ बचन मनहुँ प्रेम रसबोरि॥17ख॥
In the end, Angad rose, and after bowing his head at the Lord’s feet, tears welling up in his eyes, he addressed the Lord with joined palms, speaking words of the utmost humility, as though they were steeped in the nectar of love,…
तब अंगद उठकर सिर नवाकर, नेत्रों में जल भरकर और हाथ जोड़कर अत्यंत विनम्र तथा मानो प्रेम के रस में डुबोए हुए (मधुर) वचन बोले-॥17ख॥
* सुनु सर्बग्य कृपा सुख सिंधो। दीन दयाकर आरत बंधो॥
मरती बेर नाथ मोहि बाली। गयउ तुम्हारेहि कोंछें घाली॥1॥
…”Listen, O’ Omnipresent Lord, ocean of bliss and mercy, compassionate to the afflicted and a true friend of those in distress. At the time of his death, my father Bali entrusted me to Your care, my Lord…
हे सर्वज्ञ! हे कृपा और सुख के समुद्र! हे दीनों पर दया करने वाले! हे आर्तों के बंधु! सुनिए! हे नाथ! मरते समय मेरा पिता बालि मुझे आपकी ही गोद में डाल गया था॥1॥
असरन सरन बिरदु संभारी। मोहि जनि तजहु भगत हितकारी॥
मोरें तुम्ह प्रभु गुर पितु माता। जाउँ कहाँ तजि पद जलजाता॥2॥
…Therefore, O’ Well-wisher of devotees, remembering Your vow to protect those who surrender at Your lotus-feet, do not abandon me. You are my Lord, my Guru, my Father and my Mother. Where can I go after renouncing Your lotus-feet?…
अतः हे भक्तों के हितकारी! अपना अशरण-शरण विरद (बाना) याद करके मुझे त्यागिए नहीं। मेरे तो स्वामी, गुरु, पिता और माता सब कुछ आप ही हैं। आपके चरणकमलों को छोड़कर मैं कहाँ जाऊँ?॥2॥
तुम्हहि बिचारि कहहु नरनाहा। प्रभु तजि भवन काज मम काहा॥
बालक ग्यान बुद्धि बल हीना। राखहु सरन नाथ जन दीना॥3॥
…O’ Lord of the human race, consider this and tell me, after leaving You, what worth does my home hold for me? I am but a child, devoid of knowledge and strength. O’ Lord, keep me under Your protection…
हे महाराज! आप ही विचारकर कहिए, प्रभु (आप) को छोड़कर घर में मेरा क्या काम है? हे नाथ! इस ज्ञान, बुद्धि और बल से हीन बालक तथा दीन सेवक को शरण में रखिए॥3॥
नीचि टहल गृह कै सब करिहउँ। पद पंकज बिलोकि भव तरिहउँ॥
अस कहि चरन परेउ प्रभु पाही। अब जनि नाथ कहहु गृह जाही॥4॥
…I shall perform even the humblest tasks in Your household, and by merely beholding Your lotus-feet, I shall cross the ocean of worldly existence.” Saying this, Angad fell at the Lord’s lotus-feet and pleaded, “Save me, O’ Lord, and please do not ask me to return home.”
मैं घर की सब नीची से नीची सेवा करूँगा और आपके चरणकमलों को देख-देखकर भवसागर से तर जाऊँगा। ऐसा कहकर वे श्री रामजी के चरणों में गिर पड़े (और बोले-) हे प्रभो! मेरी रक्षा कीजिए। हे नाथ! अब यह न कहिए कि तू घर जा॥4॥
* अंगद बचन बिनीत सुनि रघुपति करुना सींव।
प्रभु उठाइ उर लायउ सजल नयन राजीव॥18क॥
Hearing Angad’s humble plea, Shri Raghupati, the embodiment of mercy, lifted him up and embraced him. The Lord’s lotus eyes were filled with tears of love.
अंगद के विनम्र वचन सुनकर करुणा की सीमा प्रभु श्री रघुनाथजी ने उनको उठाकर हृदय से लगा लिया। प्रभु के नेत्र कमलों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया॥ 18क॥
निज उर माल बसन मनि बालितनय पहिराइ।
बिदा कीन्हि भगवान तब बहु प्रकार समुझाइ॥18ख॥
The Lord then adorned Angad with His own garland, garments, and jewel-studded ornaments, and bade him farewell. He consoled Angad in many ways, offering him gentle counsel and loving guidance.
तब भगवान् ने अपने हृदय की माला, वस्त्र और मणि (रत्नों के आभूषण) बालि पुत्र अंगद को पहनाकर और बहुत प्रकार से समझाकर उनकी विदाई की॥18ख॥
* भरत अनुज सौमित्रि समेता। पठवन चले भगत कृत चेता॥
अंगद हृदयँ प्रेम नहिं थोरा। फिरि फिरि चितव राम कीं ओरा॥1॥
Reflecting upon the deeds of Shri Ram’s devotees in their hearts, Bharat ji, along with his younger brother Shatrughan ji and Lakshman ji, went to see everyone off. Angad’s heart overflowed with love, and again and again he turned back to glance at Shri Ram.
भक्त की करनी को याद करके भरतजी छोटे भाई शत्रुघ्नजी और लक्ष्मणजी सहित उनको पहुँचाने चले। अंगद के हृदय में थोड़ा प्रेम नहीं है (अर्थात् बहुत अधिक प्रेम है)। वे फिर-फिरकर श्री रामजी की ओर देखते हैं॥1॥
बार बार कर दंड प्रनामा। मन अस रहन कहहिं मोहि रामा॥
राम बिलोकनि बोलनि चलनी। सुमिरि सुमिरि सोचत हँसि मिलनी॥2॥
He repeatedly fell prostrate upon the ground, secretly hoping in his heart that Shri Ram might ask him to stay. His heart grew heavy as he recalled the Lord’s qualities, His countenance, His gentle manner of speech, His way of meeting and greeting, His gait, and His laughter.
और बार-बार दण्डवत प्रणाम करते हैं। मन में ऐसा आता है कि श्री रामजी मुझे रहने को कह दें। वे श्री रामजी के देखने की, बोलने की, चलने की तथा हँसकर मिलने की रीति को याद कर-करके सोचते हैं (दुःखी होते हैं)॥2॥
प्रभु रुख देखि बिनय बहु भाषी। चलेउ हृदयँ पद पंकज राखी॥
अति आदर सब कपि पहुँचाए। भाइन्ह सहित भरत पुनि आए॥3॥
However, perceiving the Lord’s expression, he spoke many words of deep humility and then departed, having enshrined the Lord’s lotus-feet within his heart. After respectfully bidding farewell to all, Bharat ji returned with his brothers.
किंतु प्रभु का रुख देखकर, बहुत से विनय वचन कहकर तथा हृदय में चरणकमलों को रखकर वे चले। अत्यंत आदर के साथ सब वानरों को पहुँचाकर भाइयों सहित भरतजी लौट आए॥3॥
तब सुग्रीव चरन गहि नाना। भाँति बिनय कीन्हे हनुमाना॥
दिन दस करि रघुपति पद सेवा। पुनि तव चरन देखिहउँ देवा॥4॥
Meanwhile, Hanuman ji clasped Sugriv’s feet and sought his permission in many ways. With folded hands he pleaded, “My wish is to go and serve Raghupati’s lotus-feet for ten more days, and then return to behold your feet again, O’ Master.”
तब हनुमान्जी ने सुग्रीव के चरण पकड़कर अनेक प्रकार से विनती की और कहा- हे देव! दस (कुछ) दिन श्री रघुनाथजी की चरणसेवा करके फिर मैं आकर आपके चरणों के दर्शन करूँगा॥4॥
पुन्य पुंज तुम्ह पवनकुमारा। सेवहु जाइ कृपा आगारा॥
अस कहि कपि सब चले तुरंता। अंगद कहइ सुनहु हनुमंता॥5॥
Sugriv replied, “O’ Son of the Wind God, you are a treasure house of virtues. Go and serve Shri Ram, the very abode of mercy.” Saying this, the monkeys promptly resumed their journey. Angad, however, lingered behind and said, “Listen, Hanuman ji,…”
(सुग्रीव ने कहा-) हे पवनकुमार! तुम पुण्य की राशि हो (जो भगवान् ने तुमको अपनी सेवा में रख लिया)। जाकर कृपाधाम श्री रामजी की सेवा करो। सब वानर ऐसा कहकर तुरंत चल पड़े। अंगद ने कहा- हे हनुमान् ! सुनो-॥5॥
* कहेहु दंडवत प्रभु सैं तुम्हहि कहउँ कर जोरि।
बार बार रघुनायकहि सुरति कराएहु मोरि॥19क॥
…please convey my humble prostrations to the Lord with joined palms, and remind Shri Raghunayak of me from time to time.”
मैं तुमसे हाथ जोड़कर कहता हूँ, प्रभु से मेरी दण्डवत् कहना और श्री रघुनाथजी को बार-बार मेरी याद कराते रहना॥19क॥
अस कहि चलेउ बालिसुत फिरि आयउ हनुमंत।
तासु प्रीति प्रभु सन कही मगन भए भगवंत॥19ख॥
After saying this, Angad, the son of Bali, continued on his journey. Hanuman ji then returned to Ayodhya and narrated Angad’s devotion to the Lord. Upon hearing this, the Lord was filled with ecstatic delight.
ऐसा कहकर बालिपुत्र अंगद चले, तब हनुमान्जी लौट आए और आकर प्रभु से उनका प्रेम वर्णन किया। उसे सुनकर भगवान् प्रेममग्न हो गए॥19ख॥
कुलिसहु चाहि कठोर अति कोमल कुसुमहु चाहि।
चित्त खगेस राम कर समुझि परइ कहु काहि॥19ग॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “The Lord’s heart is harder than a thunderbolt and yet softer than a flower at the same time. Tell me, who can truly comprehend the depth of the Lord’s heart?”
(काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे गरुड़जी! श्री रामजी का चित्त वज्र से भी अत्यंत कठोर और फूल से भी अत्यंत कोमल है। तब कहिए, वह किसकी समझ में आ सकता है?॥19ग॥
* पुनि कृपाल लियो बोलि निषादा। दीन्हे भूषन बसन प्रसादा॥
जाहु भवन मम सुमिरन करेहू। मन क्रम बचन धर्म अनुसरेहू॥1॥
Next, the all-merciful Lord summoned Guh, the Chief of the Nishads, and bestowed upon him gifts of ornaments and garments. Shri Ram said, “Return to your home and meditate upon me. Walk the path of righteousness in thought, word, and deed…
फिर कृपालु श्री रामजी ने निषादराज को बुला लिया और उसे भूषण, वस्त्र प्रसाद में दिए (फिर कहा-) अब तुम भी घर जाओ, वहाँ मेरा स्मरण करते रहना और मन, वचन तथा कर्म से धर्म के अनुसार चलना॥1॥
तुम्ह मम सखा भरत सम भ्राता। सदा रहेहु पुर आवत जाता॥
बचन सुनत उपजा सुख भारी। परेउ चरन भरि लोचन बारी॥2॥
…You are My friend and also like a brother to me, just as Bharat is. You must continue to visit Ayodhya from time to time.” Hearing these words of the Lord, Guh’s heart overflowed with joy, and overwhelmed with emotion, he fell at the Lord’s feet with tears streaming from his eyes.
तुम मेरे मित्र हो और भरत के समान भाई हो। अयोध्या में सदा आते-जाते रहना। यह वचन सुनते ही उसको भारी सुख उत्पन्न हुआ। नेत्रों में (आनंद और प्रेम के आँसुओं का) जल भरकर वह चरणों में गिर पड़ा॥2॥
चरन नलिन उर धरि गृह आवा। प्रभु सुभाउ परिजनन्हि सुनावा॥
रघुपति चरित देखि पुरबासी। पुनि पुनि कहहिं धन्य सुखरासी॥3॥
Enshrining the Lord’s lotus-feet within his heart, Guh returned to his home and spoke to his kinsmen of the Lord’s boundless grace. Witnessing the exploits of Shri Raghupati, the people of Ayodhya again and again exclaimed, “Blessed is Shri Ramchandra, the treasure trove of bliss.”
फिर भगवान् के चरणकमलों को हृदय में रखकर वह घर आया और आकर अपने कुटुम्बियों को उसने प्रभु का स्वभाव सुनाया। श्री रघुनाथजी का यह चरित्र देखकर अवधपुरवासी बार-बार कहते हैं कि सुख की राशि श्री रामचंद्रजी धन्य हैं॥3॥
राम राज बैठें त्रैलोका। हरषित भए गए सब सोका॥
बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप बिषमता खोई॥4॥
Shri Ram’s ascension to the throne filled all three realms of the Universe with joy and brought an end to their sorrows. There was no enmity among anyone, and the glory of Shri Ram eradicated all forms of inequality and discord.
श्री रामचंद्रजी के राज्य पर प्रतिष्ठित होने पर तीनों लोक हर्षित हो गए, उनके सारे शोक जाते रहे। कोई किसी से वैर नहीं करता। श्री रामचंद्रजी के प्रताप से सबकी विषमता (आंतरिक भेदभाव) मिट गई॥4॥
* बरनाश्रम निज निज धरम निरत बेद पथ लोग।
चलहिं सदा पावहिं सुखहि नहिं भय सोक न रोग॥20॥
In Lord Ram’s Kingdom, society was harmoniously organised into four primary groups, with each person joyfully performing their prescribed duties according to the Vedas and the Scriptures. These included the Brahmins, who served as priests, teachers, and scholars, the Kshatriyas, who upheld order as warriors, Kings, and administrators, the Vaishyas, who sustained society as farmers, traders, and agriculturists, and the Shudras, who contributed as workers, artisans, and labourers. Alongside this social order, people followed the four stages of life, beginning with student life, then household life, followed by transitioning to asceticism and finally the stage of complete renunciation. Walking firmly on the path of righteousness, people lived in happiness, free from fear, sorrow, and disease.
सब लोग अपने-अपने वर्ण और आश्रम के अनुकूल धर्म में तत्पर हुए सदा वेद मार्ग पर चलते हैं और सुख पाते हैं। उन्हें न किसी बात का भय है, न शोक है और न कोई रोग ही सताता है॥20॥