Day 28 of Maas Parayan Reading program Day 28 / 30
* जहँ तहँ नर रघुपति गुन गावहिं। बैठि परसपर इहइ सिखावहिं॥
भजहु प्रनत प्रतिपालक रामहि। सोभा सील रूप गुन धामहि॥1॥
Everywhere, people sang the praises of Shri Raghupati and encouraged one another, saying, “Worship Shri Ram, the protector of the supplicant and the embodiment of beauty, amiability, and virtues…
लोग जहाँ-तहाँ श्री रघुनाथजी के गुण गाते हैं और बैठकर एक-दूसरे को यही सीख देते हैं कि शरणागत का पालन करने वाले श्री रामजी को भजो, शोभा, शील, रूप और गुणों के धाम श्री रघुनाथजी को भजो॥1॥
जलज बिलोचन स्यामल गातहि। पलक नयन इव सेवक त्रातहि॥
धृत सर रुचिर चाप तूनीरहि। संत कंज बन रबि रनधीरहि॥2॥
…He has lotus-like eyes and bluish limbs, protecting His devotees just as the eyelids protect the eyes. Armed with a charming bow, arrows, and quiver, He is steadfast in battle, and like the Sun gladdening a bed of lotuses, Shri Ram brings joy to the Sages…
कमलनयन और साँवले शरीर वाले को भजो। पलक जिस प्रकार नेत्रों की रक्षा करती हैं उसी प्रकार अपने सेवकों की रक्षा करने वाले को भजो। सुंदर बाण, धनुष और तरकस धारण करने वाले को भजो। संत रूपी कमलवन के (खिलाने के) सूर्य रूप रणधीर श्री रामजी को भजो॥2॥
काल कराल ब्याल खगराजहि। नमत राम अकाम ममता जहि॥
लोभ मोह मृगजूथ किरातहि। मनसिज करि हरि जन सुखदातहि॥3॥
…Worship Lord Ram, who is like Garud, the King of Birds, ever ready to devour the deadly serpent of Death. The moment one bows to Him with a selfless heart, Shri Ram eradicates all feelings of possessiveness. He is the hunter who destroys the herd of deer symbolising greed and infatuation, the lion who slays the elephant of desire, and the inexhaustible source of supreme joy for His devotees…
कालरूपी भयानक सर्प के भक्षण करने वाले श्री राम रूप गरुड़जी को भजो। निष्कामभाव से प्रणाम करते ही ममता का नाश कर देने वाले श्री रामजी को भजो। लोभ-मोह रूपी हरिनों के समूह के नाश करने वाले श्री राम किरात को भजो। कामदेव रूपी हाथी के लिए सिंह रूप तथा सेवकों को सुख देने वाले श्री राम को भजो॥3॥
संसय सोक निबिड़ तम भानुहि। दनुज गहन घन दहन कृसानुहि॥
जनकसुता समेत रघुबीरहि। कस न भजहु भंजन भव भीरहि॥4॥
…Shri Ram is the Sun who dispels the dense darkness of doubt and sorrow. He is the fire that consumes the thick forest of the demon race. Why should one not worship Shri Raghuveer, ever accompanied by the daughter of Shri Janak, who removes the fear of transmigration?…
संशय और शोक रूपी घने अंधकार का नाश करने वाले श्री राम रूप सूर्य को भजो। राक्षस रूपी घने वन को जलाने वाले श्री राम रूप अग्नि को भजो। जन्म-मृत्यु के भय को नाश करने वाले श्री जानकी समेत श्री रघुवीर को क्यों नहीं भजते?॥4॥
बहु बासना मसक हिम रासिहि। सदा एकरस अज अबिनासिहि॥
मुनि रंजन भंजन महि भारहि। तुलसिदास के प्रभुहि उदारहि॥5॥
…Lord Ram is like the frost that destroys the mosquitoes of countless material desires. He is ever unchangeable, unborn, and imperishable, the delight of the Sages and the reliever of the Earth’s burden. Shri Ram is the benevolent Lord of Tulsidas ji.”
बहुत सी वासनाओं रूपी मच्छरों को नाश करने वाले श्री राम रूप हिमराशि (बर्फ के ढेर) को भजो। नित्य एकरस, अजन्मा और अविनाशी श्री रघुनाथजी को भजो। मुनियों को आनंद देने वाले, पृथ्वी का भार उतारने वाले और तुलसीदास के उदार (दयालु) स्वामी श्री रामजी को भजो॥5॥
* एहि बिधि नगर नारि नर करहिं राम गुन गान।
सानुकूल सब पर रहहिं संतत कृपानिधान॥30॥
In this way, the men and women of the city sang the praises of Lord Ram, and the boundless mine of mercy, Shri Ram was ever favourable to all.
इस प्रकार नगर के स्त्री-पुरुष श्री रामजी का गुण-गान करते हैं और कृपानिधान श्री रामजी सदा सब पर अत्यंत प्रसन्न रहते हैं॥30॥
* जब ते राम प्रताप खगेसा। उदित भयउ अति प्रबल दिनेसा॥
पूरि प्रकास रहेउ तिहुँ लोका। बहुतेन्ह सुख बहुतन मन सोका॥1॥
Kak Bhushundi ji said to Garud ji, “From the moment the supremely powerful Sun of Shri Ram’s glory rose upon the horizon, the three realms of the Cosmos were flooded with its radiant light, bringing joy to many hearts while causing sorrow to others…
(काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे पक्षीराज गरुड़जी! जब से रामप्रताप रूपी अत्यंत प्रचण्ड सूर्य उदित हुआ, तब से तीनों लोकों में पूर्ण प्रकाश भर गया है। इससे बहुतों को सुख और बहुतों के मन में शोक हुआ॥1॥
जिन्हहि सोक ते कहउँ बखानी। प्रथम अबिद्या निसा नसानी॥
अघ उलूक जहँ तहाँ लुकाने। काम क्रोध कैरव सकुचाने॥2॥
…Let me first speak of those who were struck with sorrow. The night of ignorance was the first to be dispelled. Sins, like owls, fled in all directions, seeking hiding places. The white lilies, symbolising material desire and anger, withered away…
जिन-जिन को शोक हुआ, उन्हें मैं बखानकर कहता हूँ (सर्वत्र प्रकाश छा जाने से) पहले तो अविद्या रूपी रात्रि नष्ट हो गई। पाप रूपी उल्लू जहाँ-तहाँ छिप गए और काम-क्रोध रूपी कुमुद मुँद गए॥2॥
बिबिध कर्म गुन काल सुभाउ। ए चकोर सुख लहहिं न काऊ॥
मत्सर मान मोह मद चोरा। इन्ह कर हुनर न कवनिहुँ ओरा॥3॥
…Multitudes of activities, qualities, time, and nature, symbolised by chakor birds, found no delight. The thieves, embodied as envy, ego, attachment, and false pride, found no opportunity anywhere to display their craft…
भाँति-भाँति के (बंधनकारक) कर्म, गुण, काल और स्वभाव- ये चकोर हैं, जो (रामप्रताप रूपी सूर्य के प्रकाश में) कभी सुख नहीं पाते। मत्सर (डाह), मान, मोह और मद रूपी जो चोर हैं, उनका हुनर (कला) भी किसी ओर नहीं चल पाता॥3॥
धरम तड़ाग ग्यान बिग्याना। ए पंकज बिकसे बिधि नाना॥
सुख संतोष बिराग बिबेका। बिगत सोक ए कोक अनेका॥4॥
…Many lotuses, symbolising spiritual wisdom and knowledge, bloomed in the pond of righteousness. Numerous chakwa birds, representing bliss, contentment, dispassion, and wisdom, were freed from sorrow when the formidable Sun of Shri Ram’s glory rose upon the horizon…
धर्म रूपी तालाब में ज्ञान, विज्ञान- ये अनेकों प्रकार के कमल खिल उठे। सुख, संतोष, वैराग्य और विवेक- ये अनेकों चकवे शोकरहित हो गए॥4॥
* यह प्रताप रबि जाकें उर जब करइ प्रकास।
पछिले बाढ़हिं प्रथम जे कहे ते पावहिं नास॥31॥
…When this Sun, representing the glory of Shri Ram, illuminates a person’s heart, the qualities described later, such as spiritual wisdom, knowledge, bliss, contentment, and dispassion, flourish, while the elements described earlier, including ignorance, sin, lust, anger, karma, time, qualities, and material nature, are destroyed.”
यह श्री रामप्रताप रूपी सूर्य जिसके हृदय में जब प्रकाश करता है, तब जिनका वर्णन पीछे से किया गया है, वे (धर्म, ज्ञान, विज्ञान, सुख, संतोष, वैराग्य और विवेक) बढ़ जाते हैं और जिनका वर्णन पहले किया गया है, वे (अविद्या, पाप, काम, क्रोध, कर्म, काल, गुण, स्वभाव आदि) नाश को प्राप्त होते (नष्ट हो जाते) हैं॥31॥
* भ्रातन्ह सहित रामु एक बारा। संग परम प्रिय पवनकुमारा॥
सुंदर उपबन देखन गए। सब तरु कुसुमित पल्लव नए॥1॥
Once, Lord Ram and His brothers, accompanied by His most beloved Hanuman ji, the son of the Wind God, went to a beautiful garden where the trees were in full bloom, richly adorned with fresh leaves.
एक बार भाइयों सहित श्री रामचंद्रजी परम प्रिय हनुमान्जी को साथ लेकर सुंदर उपवन देखने गए। वहाँ के सब वृक्ष फूले हुए और नए पत्तों से युक्त थे॥1॥
जानि समय सनकादिक आए। तेज पुंज गुन सील सुहाए॥
ब्रह्मानंद सदा लयलीना। देखत बालक बहुकालीना॥2॥
Seizing a favourable moment, the Sage brothers Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar arrived there. They were embodiments of radiance, noble virtues, and gentleness, ever immersed in spiritual bliss. Though they looked like children, they were in reality very old in years.
सुअवसर जानकर सनकादि मुनि आए, जो तेज के पुंज, सुंदर गुण और शील से युक्त तथा सदा ब्रह्मानंद में लवलीन रहते हैं। देखने में तो वे बालक लगते हैं, परंतु हैं बहुत समय के॥2॥
रूप धरें जनु चारिउ बेदा। समदरसी मुनि बिगत बिभेदा॥
आसा बसन ब्यसन यह तिन्हहीं। रघुपति चरित होइ तहँ सुनहीं॥3॥
It appeared as though the four Vedas themselves had assumed the forms of child-like Sages, who regarded all with perfect equality and without discrimination. They wore no garments, with the ten directions serving as their covering, and their sole delight was to listen to the beautiful exploits of Shri Raghupati wherever they were narrated.
मानो चारों वेद ही बालक रूप धारण किए हों। वे मुनि समदर्शी और भेदरहित हैं। दिशाएँ ही उनके वस्त्र हैं। उनके एक ही व्यसन है कि जहाँ श्री रघुनाथजी की चरित्र कथा होती है वहाँ जाकर वे उसे अवश्य सुनते हैं॥3॥
तहाँ रहे सनकादि भवानी। जहँ घटसंभव मुनिबर ग्यानी॥
राम कथा मुनिबर बहु बरनी। ग्यान जोनि पावक जिमि अरनी॥4॥
Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Bhawani, Sanak and his brothers were returning from the hermitage of the enlightened Sage Agastya. That noble Sage had recited many accounts of Lord Ram’s exploits to them, tales that kindle wisdom just as arni wood brings forth fire.”
(शिवजी कहते हैं-) हे भवानी! सनकादि मुनि वहाँ गए थे (वहीं से चले आ रहे थे) जहाँ ज्ञानी मुनिश्रेष्ठ श्री अगस्त्यजी रहते थे। श्रेष्ठ मुनि ने श्री रामजी की बहुत सी कथाएँ वर्णन की थीं, जो ज्ञान उत्पन्न करने में उसी प्रकार समर्थ हैं, जैसे अरणि लकड़ी से अग्नि उत्पन्न होती है॥4॥
* देखि राम मुनि आवत हरषि दंडवत कीन्ह।
स्वागत पूँछि पीत पट प्रभु बैठन कहँ दीन्ह॥32॥
Shri Ram saw the Sages approaching and joyfully prostrated before them. After welcoming them and inquiring about their well-being, He spread His yellow scarf for them to sit upon.
सनकादि मुनियों को आते देखकर श्री रामचंद्रजी ने हर्षित होकर दंडवत् किया और स्वागत (कुशल) पूछकर प्रभु ने (उनके) बैठने के लिए अपना पीताम्बर बिछा दिया॥32॥
* कीन्ह दंडवत तीनिउँ भाई। सहित पवनसुत सुख अधिकाई॥
मुनि रघुपति छबि अतुल बिलोकी। भए मगन मन सके न रोकी॥1॥
Then the three brothers, together with Hanuman ji, prostrated themselves in deep reverence, and were filled with a profound sense of joy. Beholding the incomparable beauty of Lord Raghunath, the Sages became ecstatically absorbed in it, and could not restrain their emotions.
फिर हनुमान्जी सहित तीनों भाइयों ने दंडवत् की, सबको बड़ा सुख हुआ। मुनि श्री रघुनाथजी की अतुलनीय छबि देखकर उसी में मग्न हो गए। वे मन को रोक न सके॥1॥
स्यामल गात सरोरुह लोचन। सुंदरता मंदिर भव मोचन॥
एकटक रहे निमेष न लावहिं। प्रभु कर जोरें सीस नवावहिं॥2॥
They stood gazing at the Lord without blinking, captivated by His bluish-hued limbs, lotus-like eyes, and divine beauty. The Lord, the remover of the fear of transmigration, stood before them with joined palms, bowing His head in reverence.
वे जन्म-मृत्यु (के चक्र) से छुड़ाने वाले, श्याम शरीर, कमलनयन, सुंदरता के धाम श्री रामजी को टकटकी लगाए देखते ही रह गए, पलक नहीं मारते और प्रभु हाथ जोड़े सिर नवा रहे हैं॥2॥
तिन्ह कै दसा देखि रघुबीरा। स्रवत नयन जल पुलक सरीरा॥
कर गहि प्रभु मुनिबर बैठारे। परम मनोहर बचन उचारे॥3॥
When Shri Raghuveer saw their state, He too was overcome with love. Tears streamed from His eyes, and His body trembled with emotion. Taking them gently by the hand, the Lord seated them and addressed them in the most charming words,…
उनकी (प्रेम विह्लल) दशा देखकर (उन्हीं की भाँति) श्री रघुनाथजी के नेत्रों से भी (प्रेमाश्रुओं का) जल बहने लगा और शरीर पुलकित हो गया। तदनन्तर प्रभु ने हाथ पकड़कर श्रेष्ठ मुनियों को बैठाया और परम मनोहर वचन कहे-॥3॥
आजु धन्य मैं सुनहु मुनीसा। तुम्हरें दरस जाहिं अघ खीसा॥
बड़े भाग पाइब सतसंगा। बिनहिं प्रयास होहिं भव भंगा॥4॥
…”Listen, O’ Great Sages, today I am truly blessed. By the mere sight of you, all sins are destroyed. Only by great fortune does one attain the company of saintly souls, for through such holy association, the endless cycle of birth and death is effortlessly transcended…
हे मुनीश्वरो! सुनिए, आज मैं धन्य हूँ। आपके दर्शनों ही से (सारे) पाप नष्ट हो जाते हैं। बड़े ही भाग्य से सत्संग की प्राप्ति होती है, जिससे बिन ही परिश्रम जन्म-मृत्यु का चक्र नष्ट हो जाता है॥4॥
* संत संग अपबर्ग कर कामी भव कर पंथ।
कहहिं संत कबि कोबिद श्रुति पुरान सदग्रंथ॥33॥
…Communion with saintly souls leads to liberation, whereas the company of those absorbed in sense pleasures binds one to worldly existence. This truth is proclaimed by Sages, poets, learned scholars, the Vedas, the Puranas, and other sacred Scriptures.”
संत का संग मोक्ष (भव बंधन से छूटने) का और कामी का संग जन्म-मृत्यु के बंधन में पड़ने का मार्ग है। संत, कवि और पंडित तथा वेद, पुराण (आदि) सभी सद्ग्रंथ ऐसा कहते हैं॥33॥
* सुनि प्रभु बचन हरषि मुनि चारी। पुलकित तन अस्तुति अनुसारी॥
जय भगवंत अनंत अनामय। अनघ अनेक एक करुनामय॥1॥
Upon hearing Lord Ram’s words, the four Sages rejoiced, their bodies trembling with emotion. With deep reverence they praised Shri Ram, saying, “Glory to the Lord, who is boundless, free from all imperfections, sinless, manifest in all forms, yet the single absolute reality, and the very embodiment of compassion…
प्रभु के वचन सुनकर चारों मुनि हर्षित होकर, पुलकित शरीर से स्तुति करने लगे- हे भगवन्! आपकी जय हो। आप अंतरहित, विकाररहित, पापरहित, अनेक (सब रूपों में प्रकट), एक (अद्वितीय) और करुणामय हैं॥1॥
जय निर्गुन जय जय गुन सागर। सुख मंदिर सुंदर अति नागर॥
जय इंदिरा रमन जय भूधर। अनुपम अज अनादि सोभाकर॥2॥
…Glory to the Lord who transcends the three modes of nature. Glory to the ocean of virtues, the supreme abode of bliss, exquisitely handsome, infinitely wise, and supremely benevolent. Glory to the Lord of Goddess Indira (Lakshmi ji), glory to the sustainer of the Earth, incomparable, unborn, eternal, and a boundless mine of beauty…
हे निर्गुण! आपकी जय हो। हे गुण के समुद्र! आपकी जय हो, जय हो। आप सुख के धाम, (अत्यंत) सुंदर और अति चतुर हैं। हे लक्ष्मीपति! आपकी जय हो। हे पृथ्वी के धारण करने वाले! आपकी जय हो। आप उपमारहित, अजन्मे, अनादि और शोभा की खान हैं॥2॥
ग्यान निधान अमान मानप्रद। पावन सुजस पुरान बेद बद॥
तग्य कृतग्य अग्यता भंजन। नाम अनेक अनाम निरंजन॥3॥
…You are a boundless storehouse of wisdom, free from pride, yet ever bestowing honour upon others. The Vedas and the Puranas sing of Your sacred glory. You are the knower of the supreme truth and ever grateful to Your benefactors. You dispel the ignorance of Your devotees. Though You possess infinite names, You transcend them all and remain untouched by any material imperfection…
आप ज्ञान के भंडार, (स्वयं) मानरहित और (दूसरों को) मान देने वाले हैं। वेद और पुराण आपका पावन सुंदर यश गाते हैं। आप तत्त्व के जानने वाले, की हुई सेवा को मानने वाले और अज्ञान का नाश करने वाले हैं। हे निरंजन (मायारहित)! आपके अनेकों (अनंत) नाम हैं और कोई नाम नहीं है (अर्थात् आप सब नामों के परे हैं)॥3॥
सर्ब सर्बगत सर्ब उरालय। बससि सदा हम कहुँ परिपालय
द्वंद बिपति भव फंद बिभंजय। हृदि बसि राम काम मद गंजय॥4॥
…You are present everywhere, pervading all, and You dwell eternally in the heart of every being. Therefore, protect us at every moment. You destroy all dualities, adversities, and the snare of worldly existence. O’ Lord Ram, abide within our hearts and bring an end to all material desires and false pride…
आप सर्वरूप हैं, सब में व्याप्त हैं और सबके हृदय रूपी घर में सदा निवास करते हैं, (अतः) आप हमारा परिपालन कीजिए। (राग-द्वेष, अनुकूलता-प्रतिकूलता, जन्म-मृत्यु आदि) द्वंद्व, विपत्ति और जन्म-मत्यु के जाल को काट दीजिए। हे रामजी! आप हमारे हृदय में बसकर काम और मद का नाश कर दीजिए॥4॥
* परमानंद कृपायतन मन परिपूरन काम।
प्रेम भगति अनपायनी देहु हमहि श्रीराम॥34॥
…You are the embodiment of supreme bliss and the fountain of grace, fulfilling the heartfelt longings of Your devotees. Please grant us the boon of pure love and unwavering devotion at Your lotus-feet, O’ Shri Ram…
आप परमानंद स्वरूप, कृपा के धाम और मन की कामनाओं को परिपूर्ण करने वाले हैं। हे श्री रामजी! हमको अपनी अविचल प्रेमाभक्ति दीजिए॥34॥
* देहु भगति रघुपति अति पावनि। त्रिबिधि ताप भव दाप नसावनि॥
प्रनत काम सुरधेनु कलपतरु। होइ प्रसन्न दीजै प्रभु यह बरु॥1॥
…Bestow upon us, O’ Raghupati, Your deeply sanctifying devotion, which destroys the three kinds of sorrows and the anguish of transmigration. You fulfill the desires of all who surrender to You. You are like the celestial cow Surabhi and the divine Kalpa tree, granting every wish of the supplicant. Be gracious, my Lord, and kindly grant us this boon,…
हे रघुनाथजी! आप हमें अपनी अत्यंत पवित्र करने वाली और तीनों प्रकार के तापों और जन्म-मरण के क्लेशों का नाश करने वाली भक्ति दीजिए। हे शरणागतों की कामना पूर्ण करने के लिए कामधेनु और कल्पवृक्ष रूप प्रभो! प्रसन्न होकर हमें यही वर दीजिए॥1॥
भव बारिधि कुंभज रघुनायक। सेवत सुलभ सकल सुख दायक॥
मन संभव दारुन दुख दारय। दीनबंधु समता बिस्तारय॥2॥
…O’ Raghunayak, to consume the ocean of mundane existence You are like Sage Agastya (who once drank the mighty ocean). You are easily accessible to those who worship You, bestowing every blessing upon them. You remove all the terrible sufferings that arise within the heart. Kindly nurture equanimity within us, O’ Friend of the distressed…
हे रघुनाथजी! आप जन्म-मृत्यु रूप समुद्र को सोखने के लिए अगस्त्य मुनि के समान हैं। आप सेवा करने में सुलभ हैं तथा सब सुखों के देने वाले हैं। हे दीनबंधो! मन से उत्पन्न दारुण दुःखों का नाश कीजिए और (हम में) समदृष्टि का विस्तार कीजिए॥2॥
आस त्रास इरिषाद निवारक। बिनय बिबेक बिरति बिस्तारक॥
भूप मौलि मनि मंडन धरनी। देहि भगति संसृति सरि तरनी॥3॥
…You are the destroyer of material desires and fears, as well as vices such as ego, lust, anger, attachment, affection, jealousy, deceit, false pride, hypocrisy, and envy. You instil virtues such as amiability, wisdom, and dispassion. You are the crest jewel of all Kings and the most precious ornament adorning the Earth. Grant us Your devotion, which serves as a boat for devotees to cross the river of mundane existence…
आप (विषयों की) आशा, भय और ईर्षा आदि के निवारण करने वाले हैं तथा विनय, विवेक और वैराग्य के विस्तार करने वाले हैं। हे राजाओं के शिरोमणि एवं पृथ्वी के भूषण श्री रामजी! संसृति (जन्म-मृत्यु के प्रवाह) रूपी नदी के लिए नौका रूप अपनी भक्ति प्रदान कीजिए॥3॥
मुनि मन मानस हंस निरंतर। चरन कमल बंदित अज संकर॥
रघुकुल केतु सेतु श्रुति रच्छक। काल करम सुभाउ गुन भच्छक॥4॥
…You are like a swan that ever dwells in the Mansa lake of the Sages’ hearts. Your lotus-feet are worshipped by Lord Brahma and Lord Shankar. You are the glory of Raghu’s lineage and the guardian of Vedic principles. You consume time, karma, and the bondage of the three modes of nature…
हे मुनियों के मन रूपी मानसरोवर में निरंतर निवास करने वाले हंस! आपके चरणकमल ब्रह्माजी और शिवजी के द्वारा वंदित हैं। आप रघुकुल के केतु, वेदमर्यादा के रक्षक और काल, कर्म, स्वभाव तथा गुण (रूप बंधनों) के भक्षक (नाशक) हैं॥4॥
तारन तरन हरन सब दूषन। तुलसिदास प्रभु त्रिभुवन भूषन॥5॥
…You help Your devotees cross the ocean of mundane existence and remove all their vices. O’ Lord of Tulsidas, You are the crown jewel of the three spheres of the Cosmos.”
आप तरन-तारन (स्वयं तरे हुए और दूसरों को तारने वाले) तथा सब दोषों को हरने वाले हैं। तीनों लोकों के विभूषण आप ही तुलसीदास के स्वामी हैं॥5॥
* बार-बार अस्तुति करि प्रेम सहित सिरु नाइ।
ब्रह्म भवन सनकादि गे अति अभीष्ट बर पाइ॥35॥
After repeatedly praising the Lord and lovingly bowing their heads, Sage Sanak and his brothers departed for the abode of Lord Brahma, having received the most cherished boon of their hearts.
प्रेम सहित बार-बार स्तुति करके और सिर नवाकर तथा अपना अत्यंत मनचाहा वर पाकर सनकादि मुनि ब्रह्मलोक को गए॥35॥
* सनकादिक बिधि लोक सिधाए। भ्रातन्ह राम चरन सिर नाए॥
पूछत प्रभुहि सकल सकुचाहीं। चितवहिं सब मारुतसुत पाहीं॥1॥
When Sage Sanak and his brothers departed for the abode of Brahma ji, Shri Ram’s three brothers bowed their heads at His feet. Yet, being too modest to ask the Lord directly, they all turned their gaze toward Hanuman ji, the son of the Wind God.
सनकादि मुनि ब्रह्मलोक को चले गए। तब भाइयों ने श्री रामजी के चरणों में सिर नवाया। सब भाई प्रभु से पूछते सकुचाते हैं। (इसलिए) सब हनुमान्जी की ओर देख रहे हैं॥1॥
सुनी चहहिं प्रभु मुख कै बानी। जो सुनि होइ सकल भ्रम हानी॥
अंतरजामी प्रभु सभ जाना। बूझत कहहु काह हनुमाना॥2॥
They longed to hear from the Lord’s own lips words that would dispel all the delusions of the mind. The Lord, who knows the hearts of all, understood their wish and said, “Tell me, Hanuman, what is the matter?”
वे प्रभु के श्रीमुख की वाणी सुनना चाहते हैं, जिसे सुनकर सारे भ्रमों का नाश हो जाता है। अंतरयामी प्रभु सब जान गए और पूछने लगे- कहो हनुमान्! क्या बात है?॥2॥
जोरि पानि कह तब हनुमंता। सुनहु दीनदयाल भगवंता॥
नाथ भरत कछु पूँछन चहहीं। प्रस्न करत मन सकुचत अहहीं॥3॥
With joined palms, Hanuman ji said, “O’ Lord, merciful to the poor, Bharat ji wishes to ask You something, my Lord, but he is too shy to put the question to You himself.”
तब हनुमान्जी हाथ जोड़कर बोले- हे दीनदयालु भगवान्! सुनिए। हे नाथ! भरतजी कुछ पूछना चाहते हैं, पर प्रश्न करते मन में सकुचा रहे हैं॥3॥
तुम्ह जानहु कपि मोर सुभाऊ। भरतहि मोहि कछु अंतर काऊ॥
सुनि प्रभु बचन भरत गहे चरना। सुनहु नाथ प्रनतारति हरना॥4॥
Shri Ram replied, “Listen, Hanuman, you know My nature. Has there ever been any secrecy between Bharat and me?” Hearing the Lord’s words, Bharat ji clasped His feet and said, “Listen, O’ Lord, reliever of the supplicant’s agony,…
(भगवान् ने कहा-) हनुमान्! तुम तो मेरा स्वभाव जानते ही हो। भरत के और मेरे बीच में कभी भी कोई अंतर (भेद) है? प्रभु के वचन सुनकर भरतजी ने उनके चरण पकड़ लिए (और कहा-) हे नाथ! हे शरणागत के दुःखों को हरने वाले! सुनिए॥4॥
* नाथ न मोहि संदेह कछु सपनेहुँ सोक न मोह।
केवल कृपा तुम्हारिहि कृपानंद संदोह॥36॥
…I have no doubt, sorrow, or delusion in my heart, not even in my dreams, O’ Lord. All this is by Your grace, O’ Fountain of kindness and joy…
हे नाथ! न तो मुझे कुछ संदेह है और न स्वप्न में भी शोक और मोह है। हे कृपा और आनंद के समूह! यह केवल आपकी ही कृपा का फल है॥36॥
* करउँ कृपानिधि एक ढिठाई। मैं सेवक तुम्ह जन सुखदाई॥
संतन्ह कै महिमा रघुराई। बहु बिधि बेद पुरानन्ह गाई॥1॥
…Yet I make a bold request to You, O’ Ocean of mercy. I am Your servant, and You are the giver of joy to Your devotees. O’ Shri Raghuveer, the Vedas and the Puranas have praised the virtues of saintly people in countless ways,…
तथापि हे कृपानिधान! मैं आप से एक धृष्टता करता हूँ। मैं सेवक हूँ और आप सेवक को सुख देने वाले हैं (इससे मेरी दृष्टता को क्षमा कीजिए और मेरे प्रश्न का उत्तर देकर सुख दीजिए)। हे रघुनाथजी वेद-पुराणों ने संतों की महिमा बहुत प्रकार से गाई है॥1॥
श्रीमुख तुम्ह पुनि कीन्हि बड़ाई। तिन्ह पर प्रभुहि प्रीति अधिकाई॥
सुना चहउँ प्रभु तिन्ह कर लच्छन। कृपासिंधु गुन ग्यान बिचच्छन॥2॥
…and O’ Lord, You Yourself have graciously extolled them with Your own beautiful lips, for You hold great affection for the saintly. I humbly request that You explain to me their distinguishing traits. O’ Ocean of grace, You are supremely accomplished in virtue and wisdom…
आपने भी अपने श्रीमुख से उनकी बड़ाई की है और उन पर प्रभु (आप) का प्रेम भी बहुत है। हे प्रभो! मैं उनके लक्षण सुनना चाहता हूँ। आप कृपा के समुद्र हैं और गुण तथा ज्ञान में अत्यंत निपुण हैं॥2॥
संत असंत भेद बिलगाई। प्रनतपाल मोहि कहहु बुझाई॥
संतन्ह के लच्छन सुनु भ्राता। अगनित श्रुति पुरान बिख्याता॥3॥
…O’ Protector of the supplicant, kindly describe to me the characteristics of the saintly and of the wicked.” Lord Ram replied, “Listen, brother, the characteristics of saintly people are innumerable, as described in the Vedas and the Puranas…
हे शरणागत का पालन करने वाले! संत और असंत के भेद अलग-अलग करके मुझको समझाकर कहिए। (श्री रामजी ने कहा-) हे भाई! संतों के लक्षण (गुण) असंख्य हैं, जो वेद और पुराणों में प्रसिद्ध हैं॥3॥
संत असंतन्हि कै असि करनी। जिमि कुठार चंदन आचरनी॥
काटइ परसु मलय सुनु भाई। निज गुन देइ सुगंध बसाई॥4॥
…The conduct of the saintly and the wicked is like that of sandalwood and the axe. Listen, brother, the axe strikes and cuts the sandalwood tree, yet the tree leaves its fragrance upon the axe, perfuming it with its own virtue…
संत और असंतों की करनी ऐसी है जैसे कुल्हाड़ी और चंदन का आचरण होता है। हे भाई! सुनो, कुल्हाड़ी चंदन को काटती है (क्योंकि उसका स्वभाव या काम ही वृक्षों को काटना है), किंतु चंदन अपने स्वभाववश अपना गुण देकर उसे (काटने वाली कुल्हाड़ी को) सुगंध से सुवासित कर देता है॥4॥
* ताते सुर सीसन्ह चढ़त जग बल्लभ श्रीखंड।
अनल दाहि पीटत घनहिं परसु बदन यह दंड॥37॥
…For this reason, sandalwood paste is applied to the foreheads of the Demigods and is revered throughout the world, whereas the steel edge of the axe is placed in fire and beaten by a heavy hammer as a form of punishment…
इसी गुण के कारण चंदन देवताओं के सिरों पर चढ़ता है और जगत् का प्रिय हो रहा है और कुल्हाड़ी के मुख को यह दंड मिलता है कि उसको आग में जलाकर फिर घन से पीटते हैं॥37॥
* बिषय अलंपट सील गुनाकर। पर दुख दुख सुख सुख देखे पर॥
सम अभूतरिपु बिमद बिरागी। लोभामरष हरष भय त्यागी॥1॥
…Saintly people remain detached from sense pleasures and are reservoirs of virtue and compassion. They feel sorrow on seeing the suffering of others and rejoice in the happiness of others. They remain equipoised, regard no one as an enemy, and are free from false pride, attachment, greed, anger, agitation, and fear…
संत विषयों में लंपट (लिप्त) नहीं होते, शील और सद्गुणों की खान होते हैं, उन्हें पराया दुःख देखकर दुःख और सुख देखकर सुख होता है। वे (सबमें, सर्वत्र, सब समय) समता रखते हैं, उनके मन कोई उनका शत्रु नहीं है। वे मद से रहित और वैराग्यवान् होते हैं तथा लोभ, क्रोध, हर्ष और भय का त्याग किए हुए रहते हैं॥1॥
कोमलचित दीनन्ह पर दाया। मन बच क्रम मम भगति अमाया॥
सबहि मानप्रद आपु अमानी। भरत प्रान सम मम ते प्रानी॥2॥
…They are tender-hearted, compassionate toward the distressed, and cherish unwavering devotion to me in thought, word, and deed. They honour everyone while remaining humble themselves. Such people, Bharat, are as dear to me as my very life…
उनका चित्त बड़ा कोमल होता है। वे दीनों पर दया करते हैं तथा मन, वचन और कर्म से मेरी निष्कपट (विशुद्ध) भक्ति करते हैं। सबको सम्मान देते हैं, पर स्वयं मानरहित होते हैं। हे भरत! वे प्राणी (संतजन) मेरे प्राणों के समान हैं॥2॥
बिगत काम मम नाम परायन। सांति बिरति बिनती मुदितायन॥
सीतलता सरलता मयत्री। द्विज पद प्रीति धर्म जनयत्री॥3॥
…They are free from material desires and remain devoted to my name. They are an abode of tranquillity, dispassion, humility, joy, modesty, guilelessness, and friendliness. They remain devoted to the feet of Brahmins, which are the very source of all righteousness…
उनको कोई कामना नहीं होती। वे मेरे नाम के परायण होते है। शांति, वैराग्य, विनय और प्रसन्नता के घर होते हैं। उनमें शीलता, सरलता, सबके प्रति मित्र भाव और ब्राह्मण के चरणों में प्रीति होती है, जो धर्मों को उत्पन्न करने वाली है॥3॥
ए सब लच्छन बसहिं जासु उर। जानेहु तात संत संतत फुर॥
सम दम नियम नीति नहिं डोलहिं। परुष बचन कबहूँ नहिं बोलहिं॥4॥
…Any person in whom all these noble qualities reside should be regarded as a true Saint, dear brother. They never deviate from mastery over the mind and senses, nor from moral principles or proper conduct. They never speak harsh or hurtful words…
हे तात! ये सब लक्षण जिसके हृदय में बसते हों, उसको सदा सच्चा संत जानना। जो शम (मन के निग्रह), दम (इंद्रियों के निग्रह), नियम और नीति से कभी विचलित नहीं होते और मुख से कभी कठोर वचन नहीं बोलते,॥4॥
*निंदा अस्तुति उभय सम ममता मम पद कंज।
ते सज्जन मम प्रानप्रिय गुन मंदिर सुख पुंज॥38॥
…Those who regard insult and praise as equal, remain steady and devoted to my lotus-feet, are the very embodiments of virtue and bliss, and are ever as dear to me as my own life…
जिन्हें निंदा और स्तुति (बड़ाई) दोनों समान हैं और मेरे चरणकमलों में जिनकी ममता है, वे गुणों के धाम और सुख की राशि संतजन मुझे प्राणों के समान प्रिय हैं॥38॥
* सुनहु असंतन्ह केर सुभाऊ। भूलेहुँ संगति करिअ न काऊ॥
तिन्ह कर संग सदा दुखदाई। जिमि कपिलहि घालइ हरहाई॥1॥
…Now, listen to the traits of the wicked. It is best to avoid any association with such people, even if you come across them unknowingly, as their company always brings sorrow. Just as an inferior cow can ruin a fine Kapila breed cow by being in its company, so do the wicked corrupt those around them…
अब असंतों दुष्टों का स्वभाव सुनो, कभी भूलकर भी उनकी संगति नहीं करनी चाहिए। उनका संग सदा दुःख देने वाला होता है। जैसे हरहाई (बुरी जाति की) गाय कपिला (सीधी और दुधार) गाय को अपने संग से नष्ट कर डालती है॥1॥
खलन्ह हृदयँ अति ताप बिसेषी। जरहिं सदा पर संपति देखी॥
जहँ कहुँ निंदा सुनहिं पराई। हरषहिं मनहुँ परी निधि पाई॥2॥
…The hearts of the wicked are consumed by severe anguish, for they burn with envy at the sight of others’ prosperity. Wherever they hear words of insult directed at someone else, they rejoice as though they have stumbled upon a hidden treasure…
बदुष्टों के हृदय में बहुत अधिक संताप रहता है। वे पराई संपत्ति (सुख) देखकर सदा जलते रहते हैं। वे जहाँ कहीं दूसरे की निंदा सुन पाते हैं, वहाँ ऐसे हर्षित होते हैं मानो रास्ते में पड़ी निधि (खजाना) पा ली हो॥2॥
काम क्रोध मद लोभ परायन। निर्दय कपटी कुटिल मलायन॥
बयरु अकारन सब काहू सों। जो कर हित अनहित ताहू सों॥3॥
…They are devoted to the pursuit of sensual desires, anger, false pride, and greed. Merciless, deceitful, and cunning, they are a dwelling place of sin. Without cause, they harbour animosity toward all and repay kindness with harm, even to those who do good to them…
वे काम, क्रोध, मद और लोभ के परायण तथा निर्दयी, कपटी, कुटिल और पापों के घर होते हैं। वे बिना ही कारण सब किसी से वैर किया करते हैं। जो भलाई करता है उसके साथ बुराई भी करते हैं॥3॥