Episode Mode
राम राज्याभिषेक, वेदस्तुति, शिवस्तुति – Lord Ram’s coronation. Vedas and Lord Shiv extol Shri Ram
Font Size:
📙 UttarKand
📖 Episode: राम राज्याभिषेक, वेदस्तुति, शिवस्तुति – Lord Ram’s coronation. Vedas and Lord Shiv extol Shri Ram
✨ Type: Chhand
🔢 Doha: 13
📿 Navah Day 9
📅 Maas Day 28
Chhand 4
जे चरन सिव अज पूज्य रज सुभ परसि मुनिपतिनी तरी।
नख निर्गता मुनि बंदिता त्रैलोक पावनि सुरसरी॥
ध्वज कुलिस अंकुस कंज जुत बन फिरत कंटक किन लहे।
पद कंज द्वंद मुकुंद राम रमेस नित्य भजामहे॥4॥
नख निर्गता मुनि बंदिता त्रैलोक पावनि सुरसरी॥
ध्वज कुलिस अंकुस कंज जुत बन फिरत कंटक किन लहे।
पद कंज द्वंद मुकुंद राम रमेस नित्य भजामहे॥4॥
Hindi Meaning
"जो चरण शिवजी और ब्रह्माजी के द्वारा पूज्य हैं, तथा जिन चरणों की कल्याणमयी रज का स्पर्श पाकर (शिला बनी हुई) गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या तर गई, जिन चरणों के नख से मुनियों द्वारा वन्दित, त्रैलोक्य को पवित्र करने वाली देवनदी गंगाजी निकलीं और ध्वजा, वज्र अंकुश और कमल, इन चिह्नों से युक्त जिन चरणों में वन में फिरते समय काँटे चुभ जाने से घट्ठे पड़ गए हैं, हे मुकुन्द! हे राम! हे रमापति! हम आपके उन्हीं दोनों चरणकमलों को नित्य भजते रहते हैं॥4॥"
English Meaning
"…O’ Lord Ram, we bow at Your feet, which are worshipped by Lord Shiv and Lord Brahma. The dust of Your feet is a fountain of bliss and liberation, and by a mere touch it instantly redeemed Ahalya, the wife of Sage Gautam. The Sages revere the celestial river Ganga, which flows from the nails of Your feet. The soles of Your feet bear the auspicious marks of the flag, thunderbolt, goad, and lotus, and are also marked by the tender scars left by thorns encountered as You wandered barefoot through the forests during Your exile…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!