Day 24 of Maas Parayan Reading program Day 24 / 30
* हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।
अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास॥25॥
Moved by the will of Lord Hari, all forty-nine kinds of winds (those said to arise during the cosmic dissolution) began to blow, helping the flames spread throughout Lanka. Hanuman ji laughed thunderously and roared, expanding His form until it seemed to reach the very sky.
उस समय भगवान् की प्रेरणा से उनचासों पवन चलने लगे। हनुमान्जी अट्टहास करके गर्जे और बढ़कर आकाश से जा लगे॥25॥
* देह बिसाल परम हरुआई। मंदिर तें मंदिर चढ़ धाई॥
जरइ नगर भा लोग बिहाला। झपट लपट बहु कोटि कराला॥1॥
With his immense yet wondrously light and agile form, Hanuman ji leapt swiftly from one palace to another. The entire city was ablaze, and the people were overcome with anguish as countless fierce flames leapt and consumed everything in their path.
देह बड़ी विशाल, परंतु बहुत ही हल्की (फुर्तीली) है। वे दौड़कर एक महल से दूसरे महल पर चढ़ जाते हैं। नगर जल रहा है लोग बेहाल हो गए हैं। आग की करोड़ों भयंकर लपटें झपट रही हैं॥1॥
तात मातु हा सुनिअ पुकारा। एहिं अवसर को हमहि उबारा॥
हम जो कहा यह कपि नहिं होई। बानर रूप धरें सुर कोई॥2॥
Cries echoed throughout the city, “Ah, Father! O’ Mother! Who will save us now? We had warned that this was no ordinary monkey but a Demigod in disguise…
हाय बप्पा! हाय मैया! इस अवसर पर हमें कौन बचाएगा? (चारों ओर) यही पुकार सुनाई पड़ रही है। हमने तो पहले ही कहा था कि यह वानर नहीं है, वानर का रूप धरे कोई देवता है!॥2॥
साधु अवग्या कर फलु ऐसा। जरइ नगर अनाथ कर जैसा॥
जारा नगरु निमिष एक माहीं। एक बिभीषन कर गृह नाहीं॥3॥
…Such is the consequence of insulting a saint, the city now burns like an orphaned one, abandoned and without a protector.” In a mere instant, the entire city of Lanka was reduced to ashes, except for the home of the virtuous Vibhishan.
साधु के अपमान का यह फल है कि नगर, अनाथ के नगर की तरह जल रहा है। हनुमान्जी ने एक ही क्षण में सारा नगर जला डाला। एक विभीषण का घर नहीं जलाया॥3॥
ताकर दूत अनल जेहिं सिरिजा। जरा न सो तेहि कारन गिरिजा॥
उलटि पलटि लंका सब जारी। कूदि परा पुनि सिंधु मझारी॥4॥
Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Girija, Hanuman is the messenger of the very Lord who created fire itself, and that is why the flames could not harm him. After setting Lanka ablaze from end to end, Hanuman ji leapt into the ocean to extinguish the fire on his tail.”
(शिवजी कहते हैं-) हे पार्वती! जिन्होंने अग्नि को बनाया, हनुमान्जी उन्हीं के दूत हैं। इसी कारण वे अग्नि से नहीं जले। हनुमान्जी ने उलट-पलटकर (एक ओर से दूसरी ओर तक) सारी लंका जला दी। फिर वे समुद्र में कूद पड़े॥
* पूँछ बुझाइ खोइ श्रम धरि लघु रूप बहोरि।
जनकसुता कें आगें ठाढ़ भयउ कर जोरि॥26॥
After dousing the fire on his tail and easing his fatigue, Hanuman ji once again assumed a tiny form. He then appeared before Janak ji’s daughter, standing humbly with his palms joined in devotion.
पूँछ बुझाकर, थकावट दूर करके और फिर छोटा सा रूप धारण कर हनुमान्जी श्री जानकीजी के सामने हाथ जोड़कर जा खड़े हुए॥26॥
* मातु मोहि दीजे कछु चीन्हा। जैसें रघुनायक मोहि दीन्हा॥
चूड़ामनि उतारि तब दयऊ। हरष समेत पवनसुत लयऊ॥1॥
Hanuman ji said, “Mother, please grant me a token, just as Shri Raghupati had given me one for You.” Sita ji gently removed Her hair brooch and handed it to Hanuman ji. The noble Son of the Wind God, received it with great joy and devotion.
(हनुमान्जी ने कहा-) हे माता! मुझे कोई चिह्न (पहचान) दीजिए, जैसे श्री रघुनाथजी ने मुझे दिया था। तब सीताजी ने चूड़ामणि उतारकर दी। हनुमान्जी ने उसको हर्षपूर्वक ले लिया॥1॥
कहेहु तात अस मोर प्रनामा। सब प्रकार प्रभु पूरनकामा॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी॥2॥
Sita ji said, “Dear Son, please offer my reverence to Shri Ram and convey this message to Him: O’ Lord, though You are beyond all desire, one of Your divine names is ‘Merciful to the suppliant.’ Remembering this, I pray that You relieve me of my deep sorrow and suffering.”
(जानकीजी ने कहा-) हे तात! मेरा प्रणाम निवेदन करना और इस प्रकार कहना- हे प्रभु! यद्यपि आप सब प्रकार से पूर्ण काम हैं (आपको किसी प्रकार की कामना नहीं है), तथापि दीनों (दुःखियों) पर दया करना आपका विरद है (और मैं दीन हूँ) अतः उस विरद को याद करके, हे नाथ! मेरे भारी संकट को दूर कीजिए॥2॥
तात सक्रसुत कथा सनाएहु। बान प्रताप प्रभुहि समुझाएहु॥
मास दिवस महुँ नाथु न आवा। तौ पुनि मोहि जिअत नहिं पावा॥3॥
Sita ji continued, “O’ Son, recount to the Lord the tale of Jayant, the son of Indra, and how His arrow once pursued Jayant through the three worlds because Jayant had harmed me. Remind the Lord of the unmatched power of His arrow, for He ever protects His devotees. Tell Him that if He does not come within a month, He will not find me alive…
हे तात! इंद्रपुत्र जयंत की कथा (घटना) सुनाना और प्रभु को उनके बाण का प्रताप समझाना (स्मरण कराना)। यदि महीने भर में नाथ न आए तो फिर मुझे जीती न पाएँगे॥3॥
कहु कपि केहि बिधि राखौं प्राना। तुम्हहू तात कहत अब जाना॥
तोहि देखि सीतलि भइ छाती। पुनि मो कहुँ सोइ दिनु सो राती॥4॥
…Tell me, Hanuman, how can I preserve my life? O’ Son, you are saying that you will now go back. Your sight brought relief to my heavy heart, but now it seems the same sorrowful cycle of day and night will continue for me.”
हे हनुमान्! कहो, मैं किस प्रकार प्राण रखूँ! हे तात! तुम भी अब जाने को कह रहे हो। तुमको देखकर छाती ठंडी हुई थी। फिर मुझे वही दिन और वही रात!॥4॥
* जनकसुतहि समुझाइ करि बहु बिधि धीरजु दीन्ह।
चरन कमल सिरु नाइ कपि गवनु राम पहिं कीन्ह॥27॥
Hanuman ji gently consoled Janak ji’s daughter, Sita ji, speaking many words of comfort and assurance. Then, bowing reverently at Her lotus feet, he departed to return to Shri Ram.
हनुमान्जी ने जानकीजी को समझाकर बहुत प्रकार से धीरज दिया और उनके चरणकमलों में सिर नवाकर श्री रामजी के पास गमन किया॥27॥
* चलत महाधुनि गर्जेसि भारी। गर्भ स्रवहिं सुनि निसिचर नारी॥
नाघि सिंधु एहि पारहि आवा। सबद किलिकिला कपिन्ह सुनावा॥1॥
As Hanuman ji departed, he released a thunderous roar so mighty that the demonesses trembled in fear and miscarried. Leaping across the vast ocean, he reached the opposite shore and proclaimed his joyous arrival with a resounding, triumphant voice.
चलते समय उन्होंने महाध्वनि से भारी गर्जन किया, जिसे सुनकर राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ गिरने लगे। समुद्र लाँघकर वे इस पार आए और उन्होंने वानरों को किलकिला शब्द (हर्षध्वनि) सुनाया॥1॥
हरषे सब बिलोकि हनुमाना। नूतन जन्म कपिन्ह तब जाना॥
मुख प्रसन्न तन तेज बिराजा। कीन्हेसि रामचंद्र कर काजा॥2॥
Everyone rejoiced upon seeing Hanuman ji, feeling as though they had been granted a new life. His face glowed with joy, and his entire being radiated divine splendour, it was clear that he had successfully fulfilled Shri Ram’s mission.
हनुमान्जी को देखकर सब हर्षित हो गए और तब वानरों ने अपना नया जन्म समझा। हनुमान्जी का मुख प्रसन्न है और शरीर में तेज विराजमान है, (जिससे उन्होंने समझ लिया कि) ये श्री रामचंद्रजी का कार्य कर आए हैं॥2॥
मिले सकल अति भए सुखारी। तलफत मीन पाव जिमि बारी॥
चले हरषि रघुनायक पासा। पूँछत कहत नवल इतिहासा॥3॥
They rejoiced at meeting Hanuman ji, like a fish revived upon finding water after long deprivation. Filled with joy, they eagerly set out to meet Shri Raghunayak. Along the way, they inquired about his journey, and Hanuman ji narrated in detail all the wondrous deeds he had performed in Lanka.
सब हनुमान्जी से मिले और बहुत ही सुखी हुए, जैसे तड़पती हुई मछली को जल मिल गया हो। सब हर्षित होकर नए-नए इतिहास (वृत्तांत) पूछते- कहते हुए श्री रघुनाथजी के पास चले॥3॥
तब मधुबन भीतर सब आए। अंगद संमत मधु फल खाए॥
रखवारे जब बरजन लागे। मुष्टि प्रहार हनत सब भागे॥4॥
On their way, they entered Sugriv’s royal garden, known as Madhuvan. With Angad’s permission, they joyfully feasted on the delicious fruits. When the guards attempted to intervene, the monkeys struck them and drove them away.
तब सब लोग मधुवन के भीतर आए और अंगद की सम्मति से सबने मधुर फल (या मधु और फल) खाए। जब रखवाले बरजने लगे, तब घूँसों की मार मारते ही सब रखवाले भाग छूटे॥4॥
* जाइ पुकारे ते सब बन उजार जुबराज।
सुनि सुग्रीव हरष कपि करि आए प्रभु काज॥28॥
The guards rushed to report that Prince Angad and his monkey companions were wreaking havoc in the royal garden. Hearing this, Sugriv’s heart filled with joy, and he thought, “The Vanaras (monkeys) must have accomplished the Lord’s mission…
उन सबने जाकर पुकारा कि युवराज अंगद वन उजाड़ रहे हैं। यह सुनकर सुग्रीव हर्षित हुए कि वानर प्रभु का कार्य कर आए हैं॥28॥
* जौं न होति सीता सुधि पाई। मधुबन के फल सकहिं कि खाई॥
एहि बिधि मन बिचार कर राजा। आइ गए कपि सहित समाजा॥1॥
…Had they not received news of Sita ji’s whereabouts, they would never have dared to feast on the fruits of Madhuban,” thought Sugriv with delight. As this thought crossed his mind, the entire monkey army arrived before him.
यदि सीताजी की खबर न पाई होती तो क्या वे मधुवन के फल खा सकते थे? इस प्रकार राजा सुग्रीव मन में विचार कर ही रहे थे कि समाज सहित वानर आ गए॥1॥
आइ सबन्हि नावा पद सीसा। मिलेउ सबन्हि अति प्रेम कपीसा॥
पूँछी कुसल कुसल पद देखी। राम कृपाँ भा काजु बिसेषी॥2॥
They all came forward and bowed humbly at Sugriv’s feet. The King of the Monkeys greeted each one with warmth and affection, asking after their well-being. They replied, “O’ Lord, we are now truly well, for we have been blessed with the sight of your feet. By the grace of Lord Ram, our special mission has succeeded…
(सबने आकर सुग्रीव के चरणों में सिर नवाया। कपिराज सुग्रीव सभी से बड़े प्रेम के साथ मिले। उन्होंने कुशल पूछी, (तब वानरों ने उत्तर दिया-) आपके चरणों के दर्शन से सब कुशल है। श्री रामजी की कृपा से विशेष कार्य हुआ (कार्य में विशेष सफलता हुई है)॥2॥
नाथ काजु कीन्हेउ हनुमाना। राखे सकल कपिन्ह के प्राना॥
सुनि सुग्रीव बहुरि तेहि मिलेऊ कपिन्ह सहित रघुपति पहिं चलेऊ॥3॥
…O’ Master, it was Hanuman who accomplished the mission and safeguarded all our lives,” they said. Hearing this, Sugriv once again embraced Hanuman ji with deep affection, then set forth with the all the monkeys to meet Shri Raghunath.
हे नाथ! हनुमान ने सब कार्य किया और सब वानरों के प्राण बचा लिए। यह सुनकर सुग्रीवजी हनुमान्जी से फिर मिले और सब वानरों समेत श्री रघुनाथजी के पास चले॥3॥
राम कपिन्ह जब आवत देखा। किएँ काजु मन हरष बिसेषा॥
फटिक सिला बैठे द्वौ भाई। परे सकल कपि चरनन्हि जाई॥4॥
When Shri Ram beheld the monkeys approaching, their mission successfully fulfilled, His heart overflowed with divine joy. He and Shri Lakshman were seated upon a radiant crystal rock. The monkey warriors came forward and prostrated themselves at the sacred feet of Lord Ram.
श्री रामजी ने जब वानरों को कार्य किए हुए आते देखा तब उनके मन में विशेष हर्ष हुआ। दोनों भाई स्फटिक शिला पर बैठे थे। सब वानर जाकर उनके चरणों पर गिर पड़े॥4॥
* प्रीति सहित सब भेंटे रघुपति करुना पुंज॥
पूछी कुसल नाथ अब कुसल देखि पद कंज॥29॥
Shri Raghupati, the embodiment of compassion, lovingly embraced each of them and inquired about their welfare. They replied, “O’ Lord, having been blessed with the sight of your divine feet, we are now truly well.”
दया की राशि श्री रघुनाथजी सबसे प्रेम सहित गले लगकर मिले और कुशल पूछी। (वानरों ने कहा-) हे नाथ! आपके चरण कमलों के दर्शन पाने से अब कुशल है॥29॥
* जामवंत कह सुनु रघुराया। जा पर नाथ करहु तुम्ह दाया॥
ताहि सदा सुभ कुसल निरंतर। सुर नर मुनि प्रसन्न ता ऊपर॥1॥
Jambvant said, “Listen, O’ Raghunayak, for the one upon whom You bestow Your grace, everything turns auspicious and good. The Demigods, humans, and Sages all become favourable to him…
जाम्बवान् ने कहा- हे रघुनाथजी! सुनिए। हे नाथ! जिस पर आप दया करते हैं, उसे सदा कल्याण और निरंतर कुशल है। देवता, मनुष्य और मुनि सभी उस पर प्रसन्न रहते हैं॥1॥
सोइ बिजई बिनई गुन सागर। तासु सुजसु त्रैलोक उजागर॥
प्रभु कीं कृपा भयउ सबु काजू। जन्म हमार सुफल भा आजू॥2॥
…Only he alone attains victory, wins everyone’s heart, becomes an ocean of virtues, and his glory shines throughout the three worlds. O’ Lord, by Your divine grace, the mission of discovering Sita ji has been accomplished, and our births have become truly meaningful…
वही विजयी है, वही विनयी है और वही गुणों का समुद्र बन जाता है। उसी का सुंदर यश तीनों लोकों में प्रकाशित होता है। प्रभु की कृपा से सब कार्य हुआ। आज हमारा जन्म सफल हो गया॥2॥
नाथ पवनसुत कीन्हि जो करनी। सहसहुँ मुख न जाइ सो बरनी॥
पवनतनय के चरित सुहाए। जामवंत रघुपतिहि सुनाए॥3॥
…O’ Lord, the glorious deeds of the Son of the Wind God are beyond the reach of even a thousand tongues.” Then Jambvant tenderly narrated to Shri Raghupati the marvellous exploits of Hanuman ji.
हे नाथ! पवनपुत्र हनुमान् ने जो करनी की, उसका हजार मुखों से भी वर्णन नहीं किया जा सकता। तब जाम्बवान् ने हनुमान्जी के सुंदर चरित्र (कार्य) श्री रघुनाथजी को सुनाए॥3॥
सुनत कृपानिधि मन अति भाए। पुनि हनुमान हरषि हियँ लाए॥
कहहु तात केहि भाँति जानकी। रहति करति रच्छा स्वप्रान की॥4॥
Hearing these words, the ocean of compassion, Shri Ram, was filled with immense joy. Overwhelmed with affection, He once again embraced Hanuman ji and gently asked, “O’ Dear son, how does Janaki spend Her days in Lanka, and how does She preserve Her life there?”
(वे चरित्र) सुनने पर कृपानिधि श्री रामचंदजी के मन को बहुत ही अच्छे लगे। उन्होंने हर्षित होकर हनुमान्जी को फिर हृदय से लगा लिया और कहा- हे तात! कहो, सीता किस प्रकार रहती और अपने प्राणों की रक्षा करती हैं?॥4॥
* नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट॥30॥
Hanuman ji replied, “Your sacred name stands as Her vigilant guard, day and night, and the constant remembrance of You serves as the firmly closed shutters upon the doors of Her heart. Her eyes remain fixed upon Her own feet, leaving no passage for the life force to depart from Her body…
(हनुमान्जी ने कहा-) आपका नाम रात-दिन पहरा देने वाला है, आपका ध्यान ही किंवाड़ है। नेत्रों को अपने चरणों में लगाए रहती हैं, यही ताला लगा है, फिर प्राण जाएँ तो किस मार्ग से?॥30॥
* चलत मोहि चूड़ामनि दीन्हीं। रघुपति हृदयँ लाइ सोइ लीन्ही॥
नाथ जुगल लोचन भरि बारी। बचन कहे कछु जनककुमारी॥1॥
…When I was about to depart, Sita ji gave me Her jeweled hair brooch as a token for You.” Shri Raghupati took it with deep emotion and pressed it lovingly to His heart. Hanuman ji continued, “O Lord, with tears welling in Her eyes, the noble daughter of King Janak spoke a few gentle words…
चलते समय उन्होंने मुझे चूड़ामणि (उतारकर) दी। श्री रघुनाथजी ने उसे लेकर हृदय से लगा लिया। (हनुमान्जी ने फिर कहा-) हे नाथ! दोनों नेत्रों में जल भरकर जानकीजी ने मुझसे कुछ वचन कहे-॥1॥
अनुज समेत गहेहु प्रभु चरना। दीन बंधु प्रनतारति हरना॥
मन क्रम बचन चरन अनुरागी। केहिं अपराध नाथ हौं त्यागी॥2॥
…(Sita ji said), Clasp the feet of the Lord and His younger brother and convey these words to Lord Ram: ‘O’ Friend of the helpless, protector of those who take refuge in Your feet, I bow to You with my mind, speech, and body. Tell me, my Lord, for what fault of mine have You abandoned me?…
छोटे भाई समेत प्रभु के चरण पकड़ना (और कहना कि) आप दीनबंधु हैं, शरणागत के दुःखों को हरने वाले हैं और मैं मन, वचन और कर्म से आपके चरणों की अनुरागिणी हूँ। फिर स्वामी (आप) ने मुझे किस अपराध से त्याग दिया?॥2॥
अवगुन एक मोर मैं माना। बिछुरत प्रान न कीन्ह पयाना॥
नाथ सो नयनन्हि को अपराधा। निसरत प्रान करहिं हठि बाधा॥3॥
…I admit there is but one mistake on my part, that when I was separated from You, my life did not leave my body. This, O’ Lord, is the fault of my eyes, for they stubbornly prevent the life force from departing…
(हाँ) एक दोष मैं अपना (अवश्य) मानती हूँ कि आपका वियोग होते ही मेरे प्राण नहीं चले गए, किंतु हे नाथ! यह तो नेत्रों का अपराध है जो प्राणों के निकलने में हठपूर्वक बाधा देते हैं॥3॥
बिरह अगिनि तनु तूल समीरा। स्वास जरइ छन माहिं सरीरा॥
नयन स्रवहिं जलु निज हित लागी। जरैं न पाव देह बिरहागी॥4॥
…The agony of separation from You is like a blazing fire, my body is but a heap of cotton, and my breath a gust of wind that could reduce it to ashes in moments. Yet my eyes, acting in their own selfishness (longing to behold Your divine beauty), pour forth a flood of tears, and thus my body is not consumed by the fire of separation.”
विरह अग्नि है, शरीर रूई है और श्वास पवन है, इस प्रकार (अग्नि और पवन का संयोग होने से) यह शरीर क्षणमात्र में जल सकता है, परंतु नेत्र अपने हित के लिए प्रभु का स्वरूप देखकर (सुखी होने के लिए) जल (आँसू) बरसाते हैं, जिससे विरह की आग से भी देह जलने नहीं पाती॥4॥
सीता कै अति बिपति बिसाला। बिनहिं कहें भलि दीनदयाला॥5॥
…Sita ji’s anguish is beyond all measure, O’ Compassionate Lord of the humble. It is better that I do not attempt to describe it…
सीताजी की विपत्ति बहुत बड़ी है। हे दीनदयालु! वह बिना कही ही अच्छी है (कहने से आपको बड़ा क्लेश होगा)॥5॥
* निमिष निमिष करुनानिधि जाहिं कलप सम बीति।
बेगि चलिअ प्रभु आनिअ भुज बल खल दल जीति॥31॥
…O’ Karunanidhan (the mine of mercy), every passing moment feels like an eternity to Sita ji. I beseech You, proceed without delay and bring Her back after annihilating the wicked demons with the might of Your arms.”
हे करुणानिधान! उनका एक-एक पल कल्प के समान बीतता है। अतः हे प्रभु! तुरंत चलिए और अपनी भुजाओं के बल से दुष्टों के दल को जीतकर सीताजी को ले आइए॥31॥
* सुनि सीता दुख प्रभु सुख अयना। भरि आए जल राजिव नयना॥
बचन कायँ मन मम गति जाही। सपनेहुँ बूझिअ बिपति कि ताही॥1॥
Upon hearing of Sita ji’s suffering, the embodiment of bliss, Shri Ram’s lotus eyes filled up with tears. He said, “For the one who relies on me in thought, word, and deed, can any sorrow ever touch that person, even in a dream?”
सीताजी का दुःख सुनकर सुख के धाम प्रभु के कमल नेत्रों में जल भर आया (और वे बोले-) मन, वचन और शरीर से जिसे मेरी ही गति (मेरा ही आश्रय) है, उसे क्या स्वप्न में भी विपत्ति हो सकती है?॥1॥
कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई। जब तव सुमिरन भजन न होई॥
केतिक बात प्रभु जातुधान की। रिपुहि जीति आनिबी जानकी॥2॥
Hanuman ji replied, “O’ Lord, troubles arise only when one fails to worship and meditate upon You. As for the demons, they hold no power before You. You shall surely triumph over them and bring back Janaki ji.”
हनुमान्जी ने कहा- हे प्रभु! विपत्ति तो वही (तभी) है जब आपका भजन-स्मरण न हो। हे प्रभो! राक्षसों की बात ही कितनी है? आप शत्रु को जीतकर जानकीजी को ले आवेंगे॥2॥
सुनु कपि तोहि समान उपकारी। नहिं कोउ सुर नर मुनि तनुधारी॥
प्रति उपकार करौं का तोरा। सनमुख होइ न सकत मन मोरा॥3॥
Lord Ram said, “O’ Hanuman, listen, among all beings, whether Demigods, humans, or Sages, there is none as benevolent as you. How can I ever repay your kindness? Even My heart feels humbled and cannot face you…
(भगवान् कहने लगे-) हे हनुमान्! सुन, तेरे समान मेरा उपकारी देवता, मनुष्य अथवा मुनि कोई भी शरीरधारी नहीं है। मैं तेरा प्रत्युपकार (बदले में उपकार) तो क्या करूँ, मेरा मन भी तेरे सामने नहीं हो सकता॥3॥
सुनु सुत तोहि उरिन मैं नाहीं। देखेउँ करि बिचार मन माहीं॥
पुनि पुनि कपिहि चितव सुरत्राता। लोचन नीर पुलक अति गाता॥4॥
…Listen O’ Son, I can never repay your debt; this truth I have realized deep within my heart.” The protector of the Demigods, Shri Ram, gazed again and again upon Hanuman ji, His lotus eyes brimming with tears of love, while His entire body thrilled with divine emotion.
हे पुत्र! सुन, मैंने मन में (खूब) विचार करके देख लिया कि मैं तुझसे उऋण नहीं हो सकता। देवताओं के रक्षक प्रभु बार-बार हनुमान्जी को देख रहे हैं। नेत्रों में प्रेमाश्रुओं का जल भरा है और शरीर अत्यंत पुलकित है॥4॥
* सुनि प्रभु बचन बिलोकि मुख गात हरषि हनुमंत।
चरन परेउ प्रेमाकुल त्राहि त्राहि भगवंत॥32॥
Hearing the Lord’s words and beholding His radiant countenance, Hanuman ji was filled with boundless joy and love. Overwhelmed with devotion, he fell at the Lord’s feet and exclaimed, “Protect me, O’ Lord! Save me, O’ Lord!”
प्रभु के वचन सुनकर और उनके (प्रसन्न) मुख तथा (पुलकित) अंगों को देखकर हनुमान्जी हर्षित हो गए और प्रेम में विकल होकर ‘हे भगवन्! मेरी रक्षा करो, रक्षा करो’ कहते हुए श्री रामजी के चरणों में गिर पड़े॥32॥
* बार बार प्रभु चहइ उठावा। प्रेम मगन तेहि उठब न भावा॥
प्रभु कर पंकज कपि कें सीसा। सुमिरि सो दसा मगन गौरीसा॥1॥
Lord Ram tried repeatedly to raise him up, but Hanuman ji, deeply immersed in divine love, would not release the Lord’s feet. His head rested upon Shri Ram’s lotus feet in utter devotion. Contemplating this sacred scene within His heart, the Lord of Goddess Gauri, Shiv ji, Himself became absorbed in boundless love.
प्रभु उनको बार-बार उठाना चाहते हैं, परंतु प्रेम में डूबे हुए हनुमान्जी को चरणों से उठना सुहाता नहीं। प्रभु का करकमल हनुमान्जी के सिर पर है। उस स्थिति का स्मरण करके शिवजी प्रेममग्न हो गए॥1॥
सावधान मन करि पुनि संकर। लागे कहन कथा अति सुंदर॥
कपि उठाई प्रभु हृदयँ लगावा। कर गहि परम निकट बैठावा॥2॥
At last, regaining His composure, Lord Shankar resumed narrating the divine story of Shri Ramcharitmanas to Goddess Parvati, “Shri Ram gently lifted Hanuman ji, embraced him with deep affection, and, holding his hand, seated him lovingly by His side”.
फिर मन को सावधान करके शंकरजी अत्यंत सुंदर कथा कहने लगे- हनुमान्जी को उठाकर प्रभु ने हृदय से लगाया और हाथ पकड़कर अत्यंत निकट बैठा लिया॥2॥
कहु कपि रावन पालित लंका। केहि बिधि दहेउ दुर्ग अति बंका॥
प्रभु प्रसन्न जाना हनुमाना। बोला बचन बिगत अभिमाना॥3॥
Lord Ram said, “Tell me, Hanuman, how did you manage to set ablaze Lanka, the mighty fortress of Ravan, so well-defended and impenetrable?” Seeing that the Lord was exceedingly pleased, Hanuman ji spoke with utmost humility, his words free from even a trace of pride…
हे हनुमान्! बताओ तो, रावण के द्वारा सुरक्षित लंका और उसके बड़े बाँके किले को तुमने किस तरह जलाया? हनुमान्जी ने प्रभु को प्रसन्न जाना और वे अभिमानरहित वचन बोले- ॥3॥
साखामग कै बड़ि मनुसाई। साखा तें साखा पर जाई॥
नाघि सिंधु हाटकपुर जारा। निसिचर गन बधि बिपिन उजारा॥4॥
…”A monkey’s greatest skill is simply jumping from one branch to another. I crossed the ocean, burned Lanka, defeated many demons, and destroyed the Ashok forest,…
बंदर का बस, यही बड़ा पुरुषार्थ है कि वह एक डाल से दूसरी डाल पर चला जाता है। मैंने जो समुद्र लाँघकर सोने का नगर जलाया और राक्षसगण को मारकर अशोक वन को उजाड़ डाला,॥4॥
सो सब तव प्रताप रघुराई। नाथ न कछू मोरि प्रभुताई॥5॥
…but all this was possible only through the power of Your glory, O’ Shri Raghuveer. My Lord, I take no credit for any of it; it was all done by Your divine strength alone…
यह सब तो हे श्री रघुनाथजी! आप ही का प्रताप है। हे नाथ! इसमें मेरी प्रभुता (बड़ाई) कुछ भी नहीं है॥5॥
* ता कहुँ प्रभु कछु अगम नहिं जा पर तुम्ह अनुकूल।
तव प्रभावँ बड़वानलहि जारि सकइ खलु तूल॥33॥
…O’ Lord, nothing is impossible for the one upon whom You bestow Your grace. By the power of Your glory, even a tiny piece of cotton (which catches fire easily) can burn down the fierce fire that burns within the depths of the ocean…
हे प्रभु! जिस पर आप प्रसन्न हों, उसके लिए कुछ भी कठिन नहीं है। आपके प्रभाव से रूई (जो स्वयं बहुत जल्दी जल जाने वाली वस्तु है) बड़वानल को निश्चय ही जला सकती है (अर्थात् असंभव भी संभव हो सकता है)॥33॥
* नाथ भगति अति सुखदायनी। देहु कृपा करि अनपायनी॥
सुनि प्रभु परम सरल कपि बानी। एवमस्तु तब कहेउ भवानी॥1॥
…O’ Lord, devotion to You is the highest source of bliss. I pray that You bless me with Your pure and unwavering devotion.” Shiv ji told Goddess Bhawani that, upon hearing the utterly sincere words of Hanuman ji, Shri Ram smiled gently and said, “Your wish is granted.”
हे नाथ! मुझे अत्यंत सुख देने वाली अपनी निश्चल भक्ति कृपा करके दीजिए। हनुमान्जी की अत्यंत सरल वाणी सुनकर, हे भवानी! तब प्रभु श्री रामचंद्रजी ने ‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) कहा॥1॥
उमा राम सुभाउ जेहिं जाना। ताहि भजनु तजि भाव न आना॥
यह संबाद जासु उर आवा। रघुपति चरन भगति सोइ पावा॥2॥
Lord Shiv further said to Parvati ji, “Uma, whoever truly understands the nature of Lord Ram finds no joy in anything other than His worship. And whoever listens to and treasures this sacred dialogue between Shri Ram and Hanuman ji within their heart will be blessed with unwavering devotion to the feet of Lord Raghupati.”
हे उमा! जिसने श्री रामजी का स्वभाव जान लिया, उसे भजन छोड़कर दूसरी बात ही नहीं सुहाती। यह स्वामी-सेवक का संवाद जिसके हृदय में आ गया, वही श्री रघुनाथजी के चरणों की भक्ति पा गया॥2॥
सुनि प्रभु बचन कहहिं कपि बृंदा। जय जय जय कृपाल सुखकंदा॥
तब रघुपति कपिपतिहि बोलावा। कहा चलैं कर करहु बनावा॥3॥
Hearing the Lord’s words, the bands of monkeys exclaimed in joy, “Glory, glory, glory to the all-gracious Lord, the fountain of bliss!” The Lord then summoned Sugriv, the King of the Monkeys, and said, “Get arrangements ready for our departure,…
प्रभु के वचन सुनकर वानरगण कहने लगे- कृपालु आनंदकंद श्री रामजी की जय हो जय हो, जय हो! तब श्री रघुनाथजी ने कपिराज सुग्रीव को बुलाया और कहा- चलने की तैयारी करो॥3॥
अब बिलंबु केह कारन कीजे। तुरंत कपिन्ह कहँ आयसु दीजे॥
कौतुक देखि सुमन बहु बरषी। नभ तें भवन चले सुर हरषी॥4॥
…Why should we delay any further? Quickly command the army of monkeys to advance.” Witnessing the divine play of Lord Ram, the Demigods showered a rain of celestial flowers from the Heavens and joyfully departed for their own abodes.
अब विलंब किस कारण किया जाए। वानरों को तुरंत आज्ञा दो। (भगवान् की) यह लीला (रावणवध की तैयारी) देखकर, बहुत से फूल बरसाकर और हर्षित होकर देवता आकाश से अपने-अपने लोक को चले॥4॥
* कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ।
नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ॥34॥
The King of the Monkeys, Sugriv, promptly summoned the platoon commanders, and soon the mighty armies of monkeys and bears, resplendent in their diverse colours, gathered together in formidable strength.
वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गए। वानर-भालुओं के झुंड अनेक रंगों के हैं और उनमें अतुलनीय बल है॥34॥
* प्रभु पद पंकज नावहिं सीसा। गर्जहिं भालु महाबल कीसा॥
देखी राम सकल कपि सेना। चितइ कृपा करि राजिव नैना॥1॥
They came forward and bowed their heads at the Lord’s lotus feet. The mighty bears and monkeys let out thunderous roars. Gazing upon the vast army with compassion, Lord Ram blessed them all with the gracious glance of His lotus eyes.
वे प्रभु के चरण कमलों में सिर नवाते हैं। महान् बलवान् रीछ और वानर गरज रहे हैं। श्री रामजी ने वानरों की सारी सेना देखी। तब कमल नेत्रों से कृपापूर्वक उनकी ओर दृष्टि डाली॥1॥
राम कृपा बल पाइ कपिंदा। भए पच्छजुत मनहुँ गिरिंदा॥
हरषि राम तब कीन्ह पयाना। सगुन भए सुंदर सुभ नाना॥2॥
Empowered by the grace of Shri Ram’s divine glance, the mighty monkeys appeared like colossal mountains endowed with wings. Pleased at heart, Shri Ram led them forward, and many beautiful and auspicious omens manifested at that very moment.
राम कृपा का बल पाकर श्रेष्ठ वानर मानो पंखवाले बड़े पर्वत हो गए। तब श्री रामजी ने हर्षित होकर प्रस्थान (कूच) किया। अनेक सुंदर और शुभ शकुन हुए॥2॥