Day 24 of Maas Parayan Reading program Day 24 / 30
* सरनागत कहुँ जे तजहिं निज अनहित अनुमानि।
ते नर पावँर पापमय तिन्हहि बिलोकत हानि॥43॥
Lord Ram said, “He who turns away a helpless person seeking refuge, out of fear for his own loss, is truly sinful, and even glancing at such a wretched person brings great harm…
(श्री रामजी फिर बोले-) जो मनुष्य अपने अहित का अनुमान करके शरण में आए हुए का त्याग कर देते हैं, वे पामर (क्षुद्र) हैं, पापमय हैं, उन्हें देखने में भी हानि है (पाप लगता है)॥43॥
* कोटि बिप्र बध लागहिं जाहू। आएँ सरन तजउँ नहिं ताहू॥
सनमुख होइ जीव मोहि जबहीं। जन्म कोटि अघ नासहिं तबहीं॥1॥
…Even if one who has slain millions of Brahmins were to come seeking shelter in me, I would never abandon him. The very moment a living being comes before me, all the sins of countless lifetimes are instantly destroyed…
जिसे करोड़ों ब्राह्मणों की हत्या लगी हो, शरण में आने पर मैं उसे भी नहीं त्यागता। जीव ज्यों ही मेरे सम्मुख होता है, त्यों ही उसके करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं॥1॥
पापवंत कर सहज सुभाऊ। भजनु मोर तेहि भाव न काऊ॥
जौं पै दुष्ट हृदय सोइ होई। मोरें सनमुख आव कि सोई॥2॥
…It is the very nature of a sinful person that they find no joy in my worship. If Vibhishan were truly evil at heart, would he have been able to come before Me?…
पापी का यह सहज स्वभाव होता है कि मेरा भजन उसे कभी नहीं सुहाता। यदि वह (रावण का भाई) निश्चय ही दुष्ट हृदय का होता तो क्या वह मेरे सम्मुख आ सकता था?॥2॥
निर्मल मन जन सो मोहि पावा। मोहि कपट छल छिद्र न भावा॥
भेद लेन पठवा दससीसा। तबहुँ न कछु भय हानि कपीसा॥3॥
…Only those with a pure heart can reach me. I cannot endure deceit or cunning. And even if the ten-headed Ravan has sent him to uncover our secrets, we have nothing to fear or lose, O’ King of the Monkeys…
जो मनुष्य निर्मल मन का होता है, वही मुझे पाता है। मुझे कपट और छल-छिद्र नहीं सुहाते। यदि उसे रावण ने भेद लेने को भेजा है, तब भी हे सुग्रीव! अपने को कुछ भी भय या हानि नहीं है॥3॥
जग महुँ सखा निसाचर जेते। लछिमनु हनइ निमिष महुँ तेते॥
जौं सभीत आवा सरनाईं। रखिहउँ ताहि प्रान की नाईं॥4॥
…because Lakshman alone is capable of annihilating all the demons in the world within a single moment. And if Vibhishan has come to seek my refuge out of fear, I shall guard him as dearly as my own life…
क्योंकि हे सखे! जगत में जितने भी राक्षस हैं, लक्ष्मण क्षणभर में उन सबको मार सकते हैं और यदि वह भयभीत होकर मेरी शरण आया है तो मैं तो उसे प्राणों की तरह रखूँगा॥4॥
* उभय भाँति तेहि आनहु हँसि कह कृपानिकेत।
जय कृपाल कहि कपि चले अंगद हनू समेत॥44॥
…Let him come, whatever his intention,” declared the ocean of mercy, Shri Ram. With joyful chants of “Victory to the benevolent One!”, the monkeys, led by Angad and Hanuman ji, went forth to bring Vibhishan before the Lord.
कृपा के धाम श्री रामजी ने हँसकर कहा- दोनों ही स्थितियों में उसे ले आओ। तब अंगद और हनुमान् सहित सुग्रीवजी ‘कपालु श्री रामजी की जय हो’ कहते हुए चले॥4॥
* सादर तेहि आगें करि बानर। चले जहाँ रघुपति करुनाकर॥
दूरिहि ते देखे द्वौ भ्राता। नयनानंद दान के दाता॥1॥
With great respect, the monkeys made Vibhishan walk ahead of them as they proceeded to where the mine of mercy, Shri Raghupati, was seated. From afar, Vibhishan beheld the two Brothers, whose divine beauty was a gift of joy to the eyes.
विभीषणजी को आदर सहित आगे करके वानर फिर वहाँ चले, जहाँ करुणा की खान श्री रघुनाथजी थे। नेत्रों को आनंद का दान देने वाले (अत्यंत सुखद) दोनों भाइयों को विभीषणजी ने दूर ही से देखा॥1॥
बहुरि राम छबिधाम बिलोकी। रहेउ ठटुकि एकटक पल रोकी॥
भुज प्रलंब कंजारुन लोचन। स्यामल गात प्रनत भय मोचन॥2॥
Then, beholding Shri Ram, the very abode of beauty, he stood still, motionless, gazing intently without even blinking. With long, powerful arms and eyes red like blooming lotuses, Shri Ram’s dark-hued form radiated the gracious splendour of one who dispels all fear from those who seek refuge in Him.
फिर शोभा के धाम श्री रामजी को देखकर वे पलक (मारना) रोककर ठिठककर (स्तब्ध होकर) एकटक देखते ही रह गए। भगवान् की विशाल भुजाएँ हैं लाल कमल के समान नेत्र हैं और शरणागत के भय का नाश करने वाला साँवला शरीर है॥2॥
सिंघ कंध आयत उर सोहा। आनन अमित मदन मन मोहा॥
नयन नीर पुलकित अति गाता। मन धरि धीर कही मृदु बाता॥3॥
The Lord’s lion-like shoulders and broad chest shone with majestic grace, and His radiant face could captivate millions of Cupids. Tears filled Vibhishan’s eyes, and his body quivered with devotion. Regaining his composure, he folded his hands and spoke with gentle humility…
सिंह के से कंधे हैं, विशाल वक्षःस्थल (चौड़ी छाती) अत्यंत शोभा दे रहा है। असंख्य कामदेवों के मन को मोहित करने वाला मुख है। भगवान् के स्वरूप को देखकर विभीषणजी के नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया और शरीर अत्यंत पुलकित हो गया। फिर मन में धीरज धरकर उन्होंने कोमल वचन कहे॥3॥
नाथ दसानन कर मैं भ्राता। निसिचर बंस जनम सुरत्राता॥
सहज पापप्रिय तामस देहा। जथा उलूकहि तम पर नेहा॥4॥
…”O’ Lord, I am the brother of the ten-headed Ravan, born of the demon race, O’ Protector of the Demigods. My body is shaped by the inferior modes of nature, and thus I am inclined toward sin, just as an owl delights in darkness…
हे नाथ! मैं दशमुख रावण का भाई हूँ। हे देवताओं के रक्षक! मेरा जन्म राक्षस कुल में हुआ है। मेरा तामसी शरीर है, स्वभाव से ही मुझे पाप प्रिय हैं, जैसे उल्लू को अंधकार पर सहज स्नेह होता है॥4॥
* श्रवन सुजसु सुनि आयउँ प्रभु भंजन भव भीर।
त्राहि त्राहि आरति हरन सरन सुखद रघुबीर॥45॥
…Having heard of Your glorious fame, I have come to You with firm faith that You are the One who dispels the fear of birth and death. Save me, protect me, O’ Raghuveer, reliever of all sorrows and joy of those who take refuge in You.”
मैं कानों से आपका सुयश सुनकर आया हूँ कि प्रभु भव (जन्म-मरण) के भय का नाश करने वाले हैं। हे दुखियों के दुःख दूर करने वाले और शरणागत को सुख देने वाले श्री रघुवीर! मेरी रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिए॥45॥
* अस कहि करत दंडवत देखा। तुरत उठे प्रभु हरष बिसेषा॥
दीन बचन सुनि प्रभु मन भावा। भुज बिसाल गहि हृदयँ लगावा॥1॥
…As Vibhishan finished speaking and prostrated before Him, the Lord, overflowing with joy, stepped forward and swiftly lifted him up. Shri Ram’s heart was filled with deep delight at Vibhishan’s sincere and humble words, and extending His long, graceful arms, He lovingly embraced Vibhishan.
प्रभु ने उन्हें ऐसा कहकर दंडवत् करते देखा तो वे अत्यंत हर्षित होकर तुरंत उठे। विभीषणजी के दीन वचन सुनने पर प्रभु के मन को बहुत ही भाए। उन्होंने अपनी विशाल भुजाओं से पकड़कर उनको हृदय से लगा लिया॥1॥
अनुज सहित मिलि ढिग बैठारी। बोले बचन भगत भय हारी॥
कहु लंकेस सहित परिवारा। कुसल कुठाहर बास तुम्हारा॥2॥
After Shri Ram, His younger brother Lakshman ji also embraced Vibhishan with affection. Then Lord Ram seated Vibhishan beside Him and spoke words that remove all fear from the hearts of His devotees, “O’ King of Lanka, tell Me, how are you and your family? You dwell in an unholy place…
छोटे भाई लक्ष्मणजी सहित गले मिलकर उनको अपने पास बैठाकर श्री रामजी भक्तों के भय को हरने वाले वचन बोले- हे लंकेश! परिवार सहित अपनी कुशल कहो। तुम्हारा निवास बुरी जगह पर है॥2॥
खल मंडली बसहु दिनु राती। सखा धरम निबहइ केहि भाँती॥
मैं जानउँ तुम्हारि सब रीती। अति नय निपुन न भाव अनीती॥3॥
…Living day and night among the sinful, my friend, how do you manage to keep your righteousness intact? I very well know your way of life, you are deeply learned in the laws of conduct and ethics and never side with injustice of any kind…
दिन-रात दुष्टों की मंडली में बसते हो। (ऐसी दशा में) हे सखे! तुम्हारा धर्म किस प्रकार निभता है? मैं तुम्हारी सब रीति (आचार-व्यवहार) जानता हूँ। तुम अत्यंत नीतिनिपुण हो, तुम्हें अनीति नहीं सुहाती॥3॥
बरु भल बास नरक कर ताता। दुष्ट संग जनि देइ बिधाता॥
अब पद देखि कुसल रघुराया। जौं तुम्ह कीन्हि जानि जन दाया॥4॥
…O’ Dear one, it is far better to dwell in hell than to live in the company of the wicked; may the Creator never grant one such an association.” Vibhishan ji said, O’ Shri Raghunath, now that I have beheld Your feet and received Your boundless grace, accepting me as Your servant, I am well and fully content…
हे तात! नरक में रहना वरन् अच्छा है, परंतु विधाता दुष्ट का संग (कभी) न दे। (विभीषणजी ने कहा-) हे रघुनाथजी! अब आपके चरणों का दर्शन कर कुशल से हूँ, जो आपने अपना सेवक जानकर मुझ पर दया की है॥4॥
* तब लगि कुसल न जीव कहुँ सपनेहुँ मन बिश्राम।
जब लगि भजत न राम कहुँ सोक धाम तजि काम॥46॥
…A being can never find true well-being or even a moment’s peace in mind, not even in a dream, until he renounces lust and worldly desires, which is the very abode of sorrow, and devotes himself to the worship of Shri Ram…
तब तक जीव की कुशल नहीं और न स्वप्न में भी उसके मन को शांति है, जब तक वह शोक के घर काम (विषय-कामना) को छोड़कर श्री रामजी को नहीं भजता॥46॥
* तब लगि हृदयँ बसत खल नाना। लोभ मोह मच्छर मद माना॥
जब लगि उर न बसत रघुनाथा। धरें चाप सायक कटि भाथा॥1॥
…Greed, delusion, envy, pride, and arrogance, these and many other evils dwell in the heart only until Shri Raghunath, the Lord who bears the bow, arrows, and quiver at His waist, takes His abode within it…
लोभ, मोह, मत्सर (डाह), मद और मान आदि अनेकों दुष्ट तभी तक हृदय में बसते हैं, जब तक कि धनुष-बाण और कमर में तरकस धारण किए हुए श्री रघुनाथजी हृदय में नहीं बसते॥1॥
ममता तरुन तमी अँधिआरी। राग द्वेष उलूक सुखकारी॥
तब लगि बसति जीव मन माहीं। जब लगि प्रभु प्रताप रबि नाहीं॥2॥
…These attachments are like the darkness of night, bringing joy to the owls of affection and hatred, and they linger within until the radiant Sun, in the form of Lord Ram’s divine glories, rises to illuminate the heart…
ममता पूर्ण अँधेरी रात है, जो राग-द्वेष रूपी उल्लुओं को सुख देने वाली है। वह (ममता रूपी रात्रि) तभी तक जीव के मन में बसती है, जब तक प्रभु (आप) का प्रताप रूपी सूर्य उदय नहीं होता॥2॥
अब मैं कुसल मिटे भय भारे। देखि राम पद कमल तुम्हारे॥
तुम्ह कृपाल जा पर अनुकूला। ताहि न ब्याप त्रिबिध भव सूला॥3॥
…O’ Shri Ram, I am now completely fulfilled, and all my fears have vanished upon beholding Your lotus feet. O’ Merciful One, the one upon whom You shower Your grace is untouched by the threefold sufferings of worldly existence. (These three sufferings are: Adhyatmik: arising from the body and mind, such as illness or mental anguish; Adhidaivik: caused by nature and destiny, including natural calamities or unfavourable fate; and Adhibhautik: stemming from other beings, both animate and inanimate, including animals, plants, insects, and even supernatural forces like spirits.)…
हे श्री रामजी! आपके चरणारविन्द के दर्शन कर अब मैं कुशल से हूँ, मेरे भारी भय मिट गए। हे कृपालु! आप जिस पर अनुकूल होते हैं, उसे तीनों प्रकार के भवशूल (आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक ताप) नहीं व्यापते॥3॥
मैं निसिचर अति अधम सुभाऊ। सुभ आचरनु कीन्ह नहिं काऊ॥
जासु रूप मुनि ध्यान न आवा। तेहिं प्रभु हरषि हृदयँ मोहि लावा॥4॥
…I am a demon of most vile nature, never have I performed a single virtuous deed. Yet the Lord, whose divine form even great Sages cannot behold in meditation, has joyfully embraced me to His heart…
मैं अत्यंत नीच स्वभाव का राक्षस हूँ। मैंने कभी शुभ आचरण नहीं किया। जिनका रूप मुनियों के भी ध्यान में नहीं आता, उन प्रभु ने स्वयं हर्षित होकर मुझे हृदय से लगा लिया॥4॥
* अहोभाग्य मम अमित अति राम कृपा सुख पुंज।
देखेउँ नयन बिरंचि सिव सेब्य जुगल पद कंज॥47॥
…I count myself supremely blessed to have beheld with my own eyes the ever-gracious, blissful Lord Shri Ram, whose divine lotus feet are worshipped even by Lord Brahma and Lord Shiv.”
हे कृपा और सुख के पुंज श्री रामजी! मेरा अत्यंत असीम सौभाग्य है, जो मैंने ब्रह्मा और शिवजी के द्वारा सेवित युगल चरण कमलों को अपने नेत्रों से देखा॥47॥
* सुनहु सखा निज कहउँ सुभाऊ। जान भुसुंडि संभु गिरिजाऊ॥
जौं नर होइ चराचर द्रोही। आवै सभय सरन तकि मोही॥1॥
Shri Ram said, “Listen, my friend, I shall now reveal to you my true nature, one that Kak Bhushundi ji, Lord Shambhu, and Goddess Girija themselves know well. Even if a person who has been the enemy of all beings, animate and inanimate, comes to me in fear and seeks refuge,…
(श्री रामजी ने कहा-) हे सखा! सुनो, मैं तुम्हें अपना स्वभाव कहता हूँ, जिसे काकभुशुण्डि, शिवजी और पार्वतीजी भी जानती हैं। कोई मनुष्य (संपूर्ण) जड़-चेतन जगत् का द्रोही हो, यदि वह भी भयभीत होकर मेरी शरण तक कर आ जाए,॥1॥
तजि मद मोह कपट छल नाना। करउँ सद्य तेहि साधु समाना॥
जननी जनक बंधु सुत दारा। तनु धनु भवन सुहृद परिवारा॥2॥
…and has abandoned his false pride, attachments, deceit, and other vices, I will instantly transform him into a saintly being. Mother, father, brothers, children, wife, one’s own body, wealth, home, friends, and family,…
और मद, मोह तथा नाना प्रकार के छल-कपट त्याग दे तो मैं उसे बहुत शीघ्र साधु के समान कर देता हूँ। माता, पिता, भाई, पुत्र, स्त्री, शरीर, धन, घर, मित्र और परिवार॥2॥
सब कै ममता ताग बटोरी। मम पद मनहि बाँध बरि डोरी॥
समदरसी इच्छा कछु नाहीं। हरष सोक भय नहिं मन माहीं॥3॥
…these are all threads of attachment. One who gathers these threads of the heart into a single rope and binds it to my feet, remaining impartial to all, free from desire, and untouched by joy, sorrow, or fear,…
इन सबके ममत्व रूपी तागों को बटोरकर और उन सबकी एक डोरी बनाकर उसके द्वारा जो अपने मन को मेरे चरणों में बाँध देता है। (सारे सांसारिक संबंधों का केंद्र मुझे बना लेता है), जो समदर्शी है, जिसे कुछ इच्छा नहीं है और जिसके मन में हर्ष, शोक और भय नहीं है॥3॥
अस सज्जन मम उर बस कैसें। लोभी हृदयँ बसइ धनु जैसें॥
तुम्ह सारिखे संत प्रिय मोरें। धरउँ देह नहिं आन निहोरें॥4॥
…such a person dwells within my heart, just as wealth resides in the heart of a miser. Saints like you are dearest to me. I take incarnations for no other purpose than to shower grace upon my devotees, such as yourself…
ऐसा सज्जन मेरे हृदय में कैसे बसता है, जैसे लोभी के हृदय में धन बसा करता है। तुम सरीखे संत ही मुझे प्रिय हैं। मैं और किसी के निहोरे से (कृतज्ञतावश) देह धारण नहीं करता॥4॥
* सगुन उपासक परहित निरत नीति दृढ़ नेम।
ते नर प्रान समान मम जिन्ह कें द्विज पद प्रेम॥48॥
…Those who worship my divine form, engage in doing good to others, follow the path of righteousness, remain steadfast in the rules of the Scriptures, and are devoted to the feet of Brahmins, such individuals are as dear to me as life itself…
जो सगुण (साकार) भगवान् के उपासक हैं, दूसरे के हित में लगे रहते हैं, नीति और नियमों में दृढ़ हैं और जिन्हें ब्राह्मणों के चरणों में प्रेम है, वे मनुष्य मेरे प्राणों के समान हैं॥48॥
* सुनु लंकेस सकल गुन तोरें। तातें तुम्ह अतिसय प्रिय मोरें॥।
राम बचन सुनि बानर जूथा। सकल कहहिं जय कृपा बरूथा॥1॥
…Listen, O’ King of Lanka, you embody all the virtues I have just described; therefore, you are exceedingly dear to me.” Hearing Shri Ram’s words, all the troops of monkeys joyfully shouted, “Victory to the all-benevolent, glorious Shri Ram!”
हे लंकापति! सुनो, तुम्हारे अंदर उपर्युक्त सब गुण हैं। इससे तुम मुझे अत्यंत ही प्रिय हो। श्री रामजी के वचन सुनकर सब वानरों के समूह कहने लगे- कृपा के समूह श्री रामजी की जय हो॥1॥
सुनत बिभीषनु प्रभु कै बानी। नहिं अघात श्रवनामृत जानी॥
पद अंबुज गहि बारहिं बारा। हृदयँ समात न प्रेमु अपारा॥2॥
Shri Ram’s words felt like nectar to Vibhishan’s ears, filling him with immense joy and gratitude. Overwhelmed with love, he clasped Shri Ram’s lotus feet again and again and said,…
प्रभु की वाणी सुनते हैं और उसे कानों के लिए अमृत जानकर विभीषणजी अघाते नहीं हैं। वे बार-बार श्री रामजी के चरण कमलों को पकड़ते हैं अपार प्रेम है, हृदय में समाता नहीं है॥2॥
सुनहु देव सचराचर स्वामी। प्रनतपाल उर अंतरजामी॥
उर कछु प्रथम बासना रही। प्रभु पद प्रीति सरित सो बही॥3॥
…”Listen, O’ Lord, master of all creation, protector of those who surrender to You, and knower of every heart, I did have certain material desires before coming here. But after beholding Your lotus feet, all those desires have been washed away in the sacred stream of Your devotion…
(विभीषणजी ने कहा-) हे देव! हे चराचर जगत् के स्वामी! हे शरणागत के रक्षक! हे सबके हृदय के भीतर की जानने वाले! सुनिए, मेरे हृदय में पहले कुछ वासना थी। वह प्रभु के चरणों की प्रीति रूपी नदी में बह गई॥3॥
अब कृपाल निज भगति पावनी। देहु सदा सिव मन भावनी॥
एवमस्तु कहि प्रभु रनधीरा। मागा तुरत सिंधु कर नीरा॥4॥
…Now, O’ Merciful One, bless me with the gift of pure devotion, the very devotion that brings joy to the heart of the eternal Lord Shiv.” Lord Ram, the valiant and steadfast One in battle, said, “So be it!” and at once asked for water from the ocean.
अब तो हे कृपालु! शिवजी के मन को सदैव प्रिय लगने वाली अपनी पवित्र भक्ति मुझे दीजिए। ‘एवमस्तु’ (ऐसा ही हो) कहकर रणधीर प्रभु श्री रामजी ने तुरंत ही समुद्र का जल माँगा॥4॥
जदपि सखा तव इच्छा नहीं। मोर दरसु अमोघ जग माहीं॥
अस कहि राम तिलक तेहि सारा। सुमन बृष्टि नभ भई अपारा॥5॥
Then Shri Ram spoke, “Dear friend, even though you do not seek it, beholding my sight in this world never fails to bestow its reward.” Saying this, Shri Ram placed the sacred mark of kingship upon Vibhishan’s forehead, signifying his coronation as the King of Lanka. At that very moment, an immense shower of celestial flowers descended from the Heavens.
(और कहा-) हे सखा! यद्यपि तुम्हारी इच्छा नहीं है, पर जगत् में मेरा दर्शन अमोघ है (वह निष्फल नहीं जाता)। ऐसा कहकर श्री रामजी ने उनको राजतिलक कर दिया। आकाश से पुष्पों की अपार वृष्टि हुई॥5॥
* रावन क्रोध अनल निज स्वास समीर प्रचंड।
जरत बिभीषनु राखेउ दीन्हेउ राजु अखंड॥49क॥
In this way, Shri Ram rescued him from the blazing fire of Ravan’s wrath, which had been kindled into fury by the breath of Vibhishan’s words, and graciously bestowed the complete sovereignty of Lanka upon Vibhishan.
श्री रामजी ने रावण की क्रोध रूपी अग्नि में, जो अपनी (विभीषण की) श्वास (वचन) रूपी पवन से प्रचंड हो रही थी, जलते हुए विभीषण को बचा लिया और उसे अखंड राज्य दिया॥49 (क)॥
जो संपति सिव रावनहि दीन्हि दिएँ दस माथ।
सोइ संपदा बिभीषनहि सकुचि दीन्हि रघुनाथ॥49ख॥
The splendour and riches of Lanka that Lord Shiv had granted to Ravan when he offered his ten heads in devotion, that very royal wealth Lord Raghunath humbly bestowed upon Vibhishan.
शिवजी ने जो संपत्ति रावण को दसों सिरों की बलि देने पर दी थी, वही संपत्ति श्री रघुनाथजी ने विभीषण को बहुत सकुचते हुए दी॥49 (ख)॥
* अस प्रभु छाड़ि भजहिं जे आना। ते नर पसु बिनु पूँछ बिषाना॥
निज जन जानि ताहि अपनावा। प्रभु सुभाव कपि कुल मन भावा॥1॥
Those who abandon such a gracious Lord to worship others are like beasts lacking only horns and a tail. Acknowledging Vibhishan as His devotee, the Lord accepted him with affection. The entire monkey clan rejoiced upon witnessing the Lord’s compassionate nature.
ऐसे परम कृपालु प्रभु को छोड़कर जो मनुष्य दूसरे को भजते हैं, वे बिना सींग-पूँछ के पशु हैं। अपना सेवक जानकर विभीषण को श्री रामजी ने अपना लिया। प्रभु का स्वभाव वानरकुल के मन को (बहुत) भाया॥1॥
पुनि सर्बग्य सर्ब उर बासी। सर्बरूप सब रहित उदासी॥
बोले बचन नीति प्रतिपालक। कारन मनुज दनुज कुल घालक॥2॥
Then, the all-knowing Lord, who dwells in every heart, who is the embodiment of all forms yet detached from all, who has taken human form to shower grace upon His devotees and to destroy the race of demons, the upholder of righteousness, Shri Ram, spoke words full of divine wisdom and moral virtue,…
फिर सब कुछ जानने वाले, सबके हृदय में बसने वाले, सर्वरूप (सब रूपों में प्रकट), सबसे रहित, उदासीन, कारण से (भक्तों पर कृपा करने के लिए) मनुष्य बने हुए तथा राक्षसों के कुल का नाश करने वाले श्री रामजी नीति की रक्षा करने वाले वचन बोले-॥2॥
सुनु कपीस लंकापति बीरा। केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा॥
संकुल मकर उरग झष जाती। अति अगाध दुस्तर सब भाँति॥3॥
…Listen, O’ Chief of the Monkeys and O’ King of Lanka, how shall we cross this unfathomable ocean, brimming with countless crocodiles, serpents, and fish? The ocean is vast, deep, and exceedingly difficult to cross in every way.”
हे वीर वानरराज सुग्रीव और लंकापति विभीषण! सुनो, इस गहरे समुद्र को किस प्रकार पार किया जाए? अनेक जाति के मगर, साँप और मछलियों से भरा हुआ यह अत्यंत अथाह समुद्र पार करने में सब प्रकार से कठिन है॥3॥
कह लंकेस सुनहु रघुनायक। कोटि सिंधु सोषक तव सायक॥
जद्यपि तदपि नीति असि गाई। बिनय करिअ सागर सन जाई॥4॥
Vibhishan replied, “Listen, O’ Shri Raghunayak, though a single arrow of Yours could dry up countless oceans, the code of righteousness dictates that we first make a humble supplication to the deity of the ocean, seeking his permission to cross..
विभीषणजी ने कहा- हे रघुनाथजी! सुनिए, यद्यपि आपका एक बाण ही करोड़ों समुद्रों को सोखने वाला है (सोख सकता है), तथापि नीति ऐसी कही गई है (उचित यह होगा) कि (पहले) जाकर समुद्र से प्रार्थना की जाए॥4॥
* प्रभु तुम्हार कुलगुर जलधि कहिहि उपाय बिचारि॥
बिनु प्रयास सागर तरिहि सकल भालु कपि धारि॥50॥
…O’ Lord, the deity who rules the ocean is a revered elder of Your noble solar dynasty; after due deliberation, he will surely suggest a way to cross it. Then the entire army of monkeys and bears will reach the opposite shore without any effort.”
हे प्रभु! समुद्र आपके कुल में बड़े (पूर्वज) हैं, वे विचारकर उपाय बतला देंगे। तब रीछ और वानरों की सारी सेना बिना ही परिश्रम के समुद्र के पार उतर जाएगी॥50॥
* सखा कही तुम्ह नीति उपाई। करिअ दैव जौं होइ सहाई।
मंत्र न यह लछिमन मन भावा। राम बचन सुनि अति दुख पावा॥1॥
Shri Ram replied, “My friend, you have offered a wise suggestion. I shall act upon it and see whether the Demigods extend their help.” Lakshman ji, however, was displeased by this idea and felt deeply saddened upon hearing Shri Ram’s words.
(श्री रामजी ने कहा-) हे सखा! तुमने अच्छा उपाय बताया। यही किया जाए, यदि दैव सहायक हों। यह सलाह लक्ष्मणजी के मन को अच्छी नहीं लगी। श्री रामजी के वचन सुनकर तो उन्होंने बहुत ही दुःख पाया॥1॥
नाथ दैव कर कवन भरोसा। सोषिअ सिंधु करिअ मन रोसा॥
कादर मन कहुँ एक अधारा। दैव दैव आलसी पुकारा॥2॥
(Lakshman said,) O’ Lord, what trust can we place in Demigods? Kindle your righteous anger and dry up the ocean; fate is but a false support for the cowardly mind, and only the lazy keep crying, “O’ God!”, “O’ God!”
(लक्ष्मणजी ने कहा-) हे नाथ! दैव का कौन भरोसा! मन में क्रोध कीजिए (ले आइए) और समुद्र को सुखा डालिए। यह दैव तो कायर के मन का एक आधार (तसल्ली देने का उपाय) है। आलसी लोग ही दैव-दैव पुकारा करते हैं॥2॥
सुनत बिहसि बोले रघुबीरा। ऐसेहिं करब धरहु मन धीरा॥
अस कहि प्रभु अनुजहि समुझाई। सिंधु समीप गए रघुराई॥3॥
Hearing Lakshman ji’s words, Shri Raghuveer laughed heartily and said, “So shall it be; have patience in your heart.” With these reassuring words, Lord Ram comforted His younger brother and then proceeded toward the seashore.
यह सुनकर श्री रघुवीर हँसकर बोले- ऐसे ही करेंगे, मन में धीरज रखो। ऐसा कहकर छोटे भाई को समझाकर प्रभु श्री रघुनाथजी समुद्र के समीप गए॥3॥
प्रथम प्रनाम कीन्ह सिरु नाई। बैठे पुनि तट दर्भ डसाई॥
जबहिं बिभीषन प्रभु पहिं आए। पाछें रावन दूत पठाए॥4॥
First and foremost, Lord Ram bowed His head in reverence to the presiding deity of the ocean. Then He spread Kusa grass upon the shore and seated Himself upon it. When Vibhishan had come to the Lord, Ravan had, at that very moment, dispatched spies to follow him.
उन्होंने पहले सिर नवाकर प्रणाम किया। फिर किनारे पर कुश बिछाकर बैठ गए। इधर ज्यों ही विभीषणजी प्रभु के पास आए थे, त्यों ही रावण ने उनके पीछे दूत भेजे थे॥4॥
* सकल चरित तिन्ह देखे धरें कपट कपि देह।
प्रभु गुन हृदयँ सराहहिं सरनागत पर नेह॥51॥
Assuming the form of a monkey in disguise, they witnessed all the divine acts. In their heart, they praised the Lord’s virtues and His boundless affection for those who seek His refuge.
कपट से वानर का शरीर धारण कर उन्होंने सब लीलाएँ देखीं। वे अपने हृदय में प्रभु के गुणों की और शरणागत पर उनके स्नेह की सराहना करने लगे॥51॥
* प्रगट बखानहिं राम सुभाऊ। अति सप्रेम गा बिसरि दुराऊ॥
रिपु के दूत कपिन्ह तब जाने। सकल बाँधि कपीस पहिं आने॥1॥
They openly began to praise Shri Ram’s gracious nature with great love, forgetting their deceit and disguise. The monkeys then recognised them as the enemy’s messengers, bound them all, and brought them before the King of Monkeys, Sugriv.
फिर वे प्रकट रूप में भी अत्यंत प्रेम के साथ श्री रामजी के स्वभाव की बड़ाई करने लगे उन्हें दुराव (कपट वेश) भूल गया। सब वानरों ने जाना कि ये शत्रु के दूत हैं और वे उन सबको बाँधकर सुग्रीव के पास ले आए॥1॥
कह सुग्रीव सुनहु सब बानर। अंग भंग करि पठवहु निसिचर॥
सुनि सुग्रीव बचन कपि धाए। बाँधि कटक चहु पास फिराए॥2॥
Sugriv proclaimed, “Listen, O’ Monkeys, cut off their limbs and send these demons back to Lanka.” At his command, the monkeys leapt into action, swiftly binding the spies and parading them all around the camp.
सुग्रीव ने कहा- सब वानरों! सुनो, राक्षसों के अंग-भंग करके भेज दो। सुग्रीव के वचन सुनकर वानर दौड़े। दूतों को बाँधकर उन्होंने सेना के चारों ओर घुमाया॥2॥
बहु प्रकार मारन कपि लागे। दीन पुकारत तदपि न त्यागे॥
जो हमार हर नासा काना। तेहि कोसलाधीस कै आना॥3॥
The monkeys began striking them in many ways. Despite the spies’ desperate cries for mercy, the monkeys would not stop. The spies pleaded, “We beseech you in the name of Shri Ram, whoever intends to cut off our noses or ears, please refrain from doing so.”
वानर उन्हें बहुत तरह से मारने लगे। वे दीन होकर पुकारते थे, फिर भी वानरों ने उन्हें नहीं छोड़ा। (तब दूतों ने पुकारकर कहा-) जो हमारे नाक-कान काटेगा, उसे कोसलाधीश श्री रामजी की सौगंध है॥ 3॥
सुनि लछिमन सब निकट बोलाए। दया लागि हँसि तुरत छोड़ाए॥
रावन कर दीजहु यह पाती। लछिमन बचन बाचु कुलघाती॥4॥
Hearing their plea, Shri Lakshman called them near. Touched by compassion, he laughed at their clever words and at once ordered their release. Then, Lakshman ji said, “Take this letter to Ravan, and instruct that destroyer of the demon race to read aloud the words of Lakshman…
यह सुनकर लक्ष्मणजी ने सबको निकट बुलाया। उन्हें बड़ी दया लगी, इससे हँसकर उन्होंने राक्षसों को तुरंत ही छुड़ा दिया। (और उनसे कहा-) रावण के हाथ में यह चिट्ठी देना (और कहना-) हे कुलघातक! लक्ष्मण के शब्दों (संदेसे) को बाँचो॥4॥
* कहेहु मुखागर मूढ़ सन मम संदेसु उदार।
सीता देइ मिलहु न त आवा कालु तुम्हार॥52॥
…Tell that fool my merciful message by word of mouth: return Sita ji and meet Shri Ram; otherwise, know that your death has arrived.”
फिर उस मूर्ख से जबानी यह मेरा उदार (कृपा से भरा हुआ) संदेश कहना कि सीताजी को देकर उनसे (श्री रामजी से) मिलो, नहीं तो तुम्हारा काल आ गया (समझो)॥52॥
* तुरत नाइ लछिमन पद माथा। चले दूत बरनत गुन गाथा॥
कहत राम जसु लंकाँ आए। रावन चरन सीस तिन्ह नाए॥1॥
Quickly, the spies bowed before Lakshman ji and departed for Lanka. Along the way, they spoke of Shri Ram’s countless virtues. With praises of Shri Ram still on their lips, they reached Lanka and bowed their heads at Ravan’s feet.
लक्ष्मणजी के चरणों में मस्तक नवाकर, श्री रामजी के गुणों की कथा वर्णन करते हुए दूत तुरंत ही चल दिए। श्री रामजी का यश कहते हुए वे लंका में आए और उन्होंने रावण के चरणों में सिर नवाए॥1॥
बिहसि दसानन पूँछी बाता। कहसि न सुक आपनि कुसलाता॥
पुन कहु खबरि बिभीषन केरी। जाहि मृत्यु आई अति नेरी॥2॥
The ten-headed Ravan burst into loud laughter and said, “O’ Shuk, first tell me of your own well-being, and then speak of that Vibhishan, whose death is fast approaching…
दशमुख रावण ने हँसकर बात पूछी- अरे शुक! अपनी कुशल क्यों नहीं कहता? फिर उस विभीषण का समाचार सुना, मृत्यु जिसके अत्यंत निकट आ गई है॥2॥