Satyugi OM

Day 24 of Maas Parayan Reading program Day 24 / 30

Chaupai 3 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

करत राज लंका सठ त्यागी। होइहि जव कर कीट अभागी॥
पुनि कहु भालु कीस कटकाई। कठिन काल प्रेरित चलि आई॥3॥

English Meaning

…That fool once enjoyed the splendour of ruling Lanka, which he has now cast aside. His fate is like that of a worm inside a barley grain, doomed to be crushed along with the grain when it is ground into flour. Now tell me about the army of bears and monkeys that has gathered here, all bound by a dreadful fate…

Hindi Meaning

मूर्ख ने राज्य करते हुए लंका को त्याग दिया। अभागा अब जौ का कीड़ा (घुन) बनेगा (जौ के साथ जैसे घुन भी पिस जाता है, वैसे ही नर वानरों के साथ वह भी मारा जाएगा), फिर भालु और वानरों की सेना का हाल कह, जो कठिन काल की प्रेरणा से यहाँ चली आई है॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

जिन्ह के जीवन कर रखवारा। भयउ मृदुल चित सिंधु बिचारा॥
कहु तपसिन्ह कै बात बहोरी। जिन्ह के हृदयँ त्रास अति मोरी॥4॥

English Meaning

…The soft-hearted and helpless ocean has become the protector of their lives; had it not stood between them and us, the demons would have devoured them by now. Now tell me more about those ascetics (Shri Ram and Shri Lakshman), whose hearts, I am certain, are filled with great fear of me…

Hindi Meaning

और जिनके जीवन का रक्षक कोमल चित्त वाला बेचारा समुद्र बन गया है (अर्थात्‌) उनके और राक्षसों के बीच में यदि समुद्र न होता तो अब तक राक्षस उन्हें मारकर खा गए होते। फिर उन तपस्वियों की बात बता, जिनके हृदय में मेरा बड़ा डर है॥4॥

Doha 53 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

* की भइ भेंट कि फिरि गए श्रवन सुजसु सुनि मोर।
कहसि न रिपु दल तेज बल बहुत चकित चित तोर ॥53॥

English Meaning

…Did you meet them, or did they turn back after hearing of my unmatched glory? Why do you not speak of the enemy’s courage and might? You seem completely bewildered.”

Hindi Meaning

उनसे तेरी भेंट हुई या वे कानों से मेरा सुयश सुनकर ही लौट गए? शत्रु सेना का तेज और बल बताता क्यों नहीं? तेरा चित्त बहुत ही चकित (भौंचक्का सा) हो रहा है॥53॥

Chaupai 1 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

* नाथ कृपा करि पूँछेहु जैसें। मानहु कहा क्रोध तजि तैसें॥
मिला जाइ जब अनुज तुम्हारा। जातहिं राम तिलक तेहि सारा॥1॥

English Meaning

Shuk replied, “O’ Lord, just as you have graciously inquired, I humbly ask that you set aside your anger and believe what I am about to say. The moment your younger brother went to meet Shri Ram, He placed the sacred mark of sovereignty upon Vibhishan’s forehead, proclaiming him the King of Lanka…

Hindi Meaning

(दूत ने कहा-) हे नाथ! आपने जैसे कृपा करके पूछा है, वैसे ही क्रोध छोड़कर मेरा कहना मानिए (मेरी बात पर विश्वास कीजिए)। जब आपका छोटा भाई श्री रामजी से जाकर मिला, तब उसके पहुँचते ही श्री रामजी ने उसको राजतिलक कर दिया॥1॥

Chaupai 2 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

* रावन दूत हमहि सुनि काना। कपिन्ह बाँधि दीन्हें दुख नाना॥
श्रवन नासिका काटैं लागे। राम सपथ दीन्हें हम त्यागे॥2॥

English Meaning

…When the monkeys discovered that we were Ravan’s spies, they tied us up and tormented us in many ways. They were about to cut off our noses and ears, but when we begged in the name of Shri Ram for mercy, they spared our lives and released us…

Hindi Meaning

हम रावण के दूत हैं, यह कानों से सुनकर वानरों ने हमें बाँधकर बहुत कष्ट दिए, यहाँ तक कि वे हमारे नाक-कान काटने लगे। श्री रामजी की शपथ दिलाने पर कहीं उन्होंने हमको छोड़ा॥2॥

Chaupai 3 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

पूँछिहु नाथ राम कटकाई। बदन कोटि सत बरनि न जाई॥
नाना बरन भालु कपि धारी। बिकटानन बिसाल भयकारी॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, you asked about Shri Ram’s army, its vastness is beyond description, even if billions of mouths tried to speak of it. The armies of bears and monkeys appear in countless colours, with fierce faces, enormous bodies, and a terrifying presence…

Hindi Meaning

हे नाथ! आपने श्री रामजी की सेना पूछी, सो वह तो सौ करोड़ मुखों से भी वर्णन नहीं की जा सकती। अनेकों रंगों के भालु और वानरों की सेना है, जो भयंकर मुख वाले, विशाल शरीर वाले और भयानक हैं॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पार करने के लिए विचार, रावणदूत शुक का आना और लक्ष्मणजी के पत्र को लेकर लौटना – Dilemma of crossing the sea. Arrival of Ravan’s spy Shuk, who returns with a letter from Shri Lakshman

जेहिं पुर दहेउ हतेउ सुत तोरा। सकल कपिन्ह महँ तेहि बलु थोरा॥
अमित नाम भट कठिन कराला। अमित नाग बल बिपुल बिसाला॥4॥

English Meaning

…The one who burned your city and killed your son is the weakest among all the monkeys. There are countless fierce, dreadful, and mighty warriors, each endowed with the strength of innumerable elephants and of immense size.

Hindi Meaning

जिसने नगर को जलाया और आपके पुत्र अक्षय कुमार को मारा, उसका बल तो सब वानरों में थोड़ा है। असंख्य नामों वाले बड़े ही कठोर और भयंकर योद्धा हैं। उनमें असंख्य हाथियों का बल है और वे बड़े ही विशाल हैं॥4॥

Doha 54 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

* द्विबिद मयंद नील नल अंगद गद बिकटासि।
दधिमुख केहरि निसठ सठ जामवंत बलरासि॥54॥

English Meaning

…Some of these mighty warriors are Dvivid, Mayand, Neel, Nal, Angad, Gad, Vikatasay, Dadhimukh, Kesari, Nishath, Shath, and Jambvant. Each of them is a repository of immense strength and valour…

Hindi Meaning

द्विविद, मयंद, नील, नल, अंगद, गद, विकटास्य, दधिमुख, केसरी, निशठ, शठ और जाम्बवान्‌ ये सभी बल की राशि हैं॥54॥

Chaupai 1 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

* ए कपि सब सुग्रीव समाना। इन्ह सम कोटिन्ह गनइ को नाना॥
राम कृपाँ अतुलित बल तिन्हहीं। तृन समान त्रैलोकहि गनहीं॥1॥

English Meaning

…All these monkeys are as mighty as Sugriv himself. There are millions more like them, joined by valiant bear warriors, who could possibly count their number? By the grace of Shri Ram, they are endowed with boundless courage; to them, conquering the three realms, Earth, Heaven, and the Subterranean world, would seem no greater task than trampling a few blades of grass…

Hindi Meaning

ये सब वानर बल में सुग्रीव के समान हैं और इनके जैसे (एक-दो नहीं) करोड़ों हैं, उन बहुत सो को गिन ही कौन सकता है। श्री रामजी की कृपा से उनमें अतुलनीय बल है। वे तीनों लोकों को तृण के समान (तुच्छ) समझते हैं॥1॥

Chaupai 2 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

अस मैं सुना श्रवन दसकंधर। पदुम अठारह जूथप बंदर॥
नाथ कटक महँ सो कपि नाहीं। जो न तुम्हहि जीतै रन माहीं॥2॥

English Meaning

…O’ Ten-shouldered Ravan, I have heard that the number of commanders alone in the monkey army reaches one hundred eighty trillion. My lord, there is not a single monkey in Shri Ram’s army who would not be able to defeat you in battle…

Hindi Meaning

हे दशग्रीव! मैंने कानों से ऐसा सुना है कि अठारह पद्म तो अकेले वानरों के सेनापति हैं। हे नाथ! उस सेना में ऐसा कोई वानर नहीं है, जो आपको रण में न जीत सके॥2॥

Chaupai 3 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

परम क्रोध मीजहिं सब हाथा। आयसु पै न देहिं रघुनाथा॥
सोषहिं सिंधु सहित झष ब्याला। पूरहिं न त भरि कुधर बिसाला॥3॥

English Meaning

…All of them rubbed their palms together in fierce anger and declared, “We shall drink the ocean dry along with all its fish and serpents, or rip it apart by hurling mighty mountains into it!” Yet Shri Raghunath did not permit them to act upon it…

Hindi Meaning

सब के सब अत्यंत क्रोध से हाथ मीजते हैं। पर श्री रघुनाथजी उन्हें आज्ञा नहीं देते। हम मछलियों और साँपों सहित समुद्र को सोख लेंगे। नहीं तो बड़े-बड़े पर्वतों से उसे भरकर पूर (पाट) देंगे॥3॥

Chaupai 4 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

मर्दि गर्द मिलवहिं दससीसा। ऐसेइ बचन कहहिं सब कीसा॥
गर्जहिं तर्जहिं सहज असंका। मानहुँ ग्रसन चहत हहिं लंका॥4॥

English Meaning

…All the valiant monkeys further proclaimed, “We shall crush the ten-headed Ravan and grind him to dust!” Fearless by nature, they roared and challenged as though they could devour Lanka itself…

Hindi Meaning

और रावण को मसलकर धूल में मिला देंगे। सब वानर ऐसे ही वचन कह रहे हैं। सब सहज ही निडर हैं, इस प्रकार गरजते और डपटते हैं मानो लंका को निगल ही जाना चाहते हैं॥4॥

Doha 55 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

* सहज सूर कपि भालु सब पुनि सिर पर प्रभु राम।
रावन काल कोटि कहुँ जीति सकहिं संग्राम॥55॥

English Meaning

…The monkeys and bears are naturally courageous, and moreover, they are shielded by the divine protection of Lord Shri Ram. O’ Ravan, they can even triumph over millions of Gods of Death in battle…

Hindi Meaning

सब वानर-भालू सहज ही शूरवीर हैं फिर उनके सिर पर प्रभु (सर्वेश्वर) श्री रामजी हैं। हे रावण! वे संग्राम में करोड़ों कालों को जीत सकते हैं॥55॥

Chaupai 1 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

* राम तेज बल बुधि बिपुलाई। सेष सहस सत सकहिं न गाई॥
सक सर एक सोषि सत सागर। तव भ्रातहि पूँछेउ नय नागर॥1॥

English Meaning

…The divine valour, strength, and wisdom of Shri Ram cannot be described even by millions of Sheshas, the thousand-hooded King of Serpents. With a single arrow, Shri Ram could dry up hundreds of oceans. Yet, being the supreme upholder of righteousness, He chose to seek counsel from your brother…

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के तेज (सामर्थ्य), बल और बुद्धि की अधिकता को लाखों शेष भी नहीं गा सकते। वे एक ही बाण से सैकड़ों समुद्रों को सोख सकते हैं, परंतु नीति निपुण श्री रामजी ने (नीति की रक्षा के लिए) आपके भाई से उपाय पूछा॥1॥

Chaupai 2 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

तासु बचन सुनि सागर पाहीं। मागत पंथ कृपा मन माहीं॥
सुनत बचन बिहसा दससीसा। जौं असि मति सहाय कृत कीसा॥2॥

English Meaning

…Acting on his (Vibhishan’s) advice, Shri Ram went to the ocean and, with a heart overflowing with compassion, is now imploring the presiding deity of the sea to grant an easy passage across. Hearing these words from Shuk, the ten-headed Ravan burst into loud laughter and said, “No wonder that with such wisdom, He (Shri Ram) has chosen monkeys as His allies…

Hindi Meaning

उनके (आपके भाई के) वचन सुनकर वे (श्री रामजी) समुद्र से राह माँग रहे हैं, उनके मन में कृपा भी है (इसलिए वे उसे सोखते नहीं)। दूत के ये वचन सुनते ही रावण खूब हँसा (और बोला-) जब ऐसी बुद्धि है, तभी तो वानरों को सहायक बनाया है!॥2॥

Chaupai 3 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

सहज भीरु कर बचन दृढ़ाई। सागर सन ठानी मचलाई॥
मूढ़ मृषा का करसि बड़ाई। रिपु बल बुद्धि थाह मैं पाई॥3॥

English Meaning

…Trusting the words of one fearful by nature (Vibhishan), He (Shri Ram) keeps pleading with the ocean for passage like a mere child. O’ Fool, why do you speak such false praises of the enemy? I have now gauged their strength and intellect…

Hindi Meaning

स्वाभाविक ही डरपोक विभीषण के वचन को प्रमाण करके उन्होंने समुद्र से मचलना (बालहठ) ठाना है। अरे मूर्ख! झूठी बड़ाई क्या करता है? बस, मैंने शत्रु (राम) के बल और बुद्धि की थाह पा ली॥3॥

Chaupai 4 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

सचिव सभीत बिभीषन जाकें। बिजय बिभूति कहाँ जग ताकें॥
सुनि खल बचन दूत रिस बाढ़ी। समय बिचारि पत्रिका काढ़ी॥4॥

English Meaning

…How can victory or glory ever favour one whose Minister is as cowardly as Vibhishan?” Hearing these words from the wretched Ravan, the spy’s anger flared, and seizing the right moment, he drew out the letter from Shri Lakshman.

Hindi Meaning

जिसके डरपोंक बिभीषण से मंत्री हैं उसके विजय और विभूति कहाँ? खल रावनके ये वचन सुनकर दूतको बड़ा क्रोध आया। इससे उसने अवसर जानकर लक्ष्मणके हाथकी पत्री निकाली॥4॥

Chaupai 5 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

रामानुज दीन्हीं यह पाती। नाथ बचाइ जुड़ावहु छाती॥
बिहसि बाम कर लीन्हीं रावन। सचिव बोलि सठ लाग बचावन॥5॥

English Meaning

He said, “Shri Ram’s younger brother has sent this letter for you, my lord. Please have it read out aloud and soothe your heart.” Ravan took the letter in his left hand, called for his Minister, and then the fool asked him to read it out.

Hindi Meaning

(और कहा-) श्री रामजी के छोटे भाई लक्ष्मण ने यह पत्रिका दी है। हे नाथ! इसे बचवाकर छाती ठंडी कीजिए। रावण ने हँसकर उसे बाएँ हाथ से लिया और मंत्री को बुलवाकर वह मूर्ख उसे बँचाने लगा॥5॥

Doha 56 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

* बातन्ह मनहि रिझाइ सठ जनि घालसि कुल खीस।
राम बिरोध न उबरसि सरन बिष्नु अज ईस॥56क॥

English Meaning

The letter mentioned, “O’ Fool, do not indulge your heart with flattering words and bring your race to utter ruin. By harboring hostility towards Shri Ram, you won’t be spared even if you seek refuge from Lord Vishnu, Lord Brahma, or Lord Shiv…

Hindi Meaning

(पत्रिका में लिखा था-) अरे मूर्ख! केवल बातों से ही मन को रिझाकर अपने कुल को नष्ट-भ्रष्ट न कर। श्री रामजी से विरोध करके तू विष्णु, ब्रह्मा और महेश की शरण जाने पर भी नहीं बचेगा॥56 (क)॥

Doha 56 दूत का रावण को समझाना और लक्ष्मणजी का पत्र देना – The spy gives advice to Ravan and delivers Shri Lakshman’s note to him

की तजि मान अनुज इव प्रभु पद पंकज भृंग।
होहि कि राम सरानल खल कुल सहित पतंग॥56ख॥

English Meaning

…Either abandon your pride as your younger brother Vibhishan did and take refuge at the Lord’s lotus feet like a humble bee, or be consumed by the blazing fire of Lord Ram’s arrows along with your entire clan, like moths perishing in flame.”

Hindi Meaning

या तो अभिमान छोड़कर अपने छोटे भाई विभीषण की भाँति प्रभु के चरण कमलों का भ्रमर बन जा। अथवा रे दुष्ट! श्री रामजी के बाण रूपी अग्नि में परिवार सहित पतिंगा हो जा (दोनों में से जो अच्छा लगे सो कर)॥56 (ख)॥

Chaupai 1 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* सुनत सभय मन मुख मुसुकाई। कहत दसानन सबहि सुनाई॥
भूमि परा कर गहत अकासा। लघु तापस कर बाग बिलासा॥1॥

English Meaning

Ravan felt fear stir in his heart upon hearing Shri Lakshman’s words, yet he masked it with a smile and spoke loudly for all to hear, “This young hermit brags with such boldness, like one lying upon the ground attempting to grasp the sky with his hands.”

Hindi Meaning

पत्रिका सुनते ही रावण मन में भयभीत हो गया, परंतु मुख से (ऊपर से) मुस्कुराता हुआ वह सबको सुनाकर कहने लगा- जैसे कोई पृथ्वी पर पड़ा हुआ हाथ से आकाश को पकड़ने की चेष्टा करता हो, वैसे ही यह छोटा तपस्वी (लक्ष्मण) वाग्विलास करता है (डींग हाँकता है)॥1॥

Chaupai 2 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

कह सुक नाथ सत्य सब बानी। समुझहु छाड़ि प्रकृति अभिमानी॥
सुनहु बचन मम परिहरि क्रोधा। नाथ राम सन तजहु बिरोधा॥2॥

English Meaning

Shuk said, “My lord, please believe that everything I have spoken and read to you is true. Cast aside your pride and anger, and listen to my counsel. O’ Lord, abandon your enmity towards Shri Ram…

Hindi Meaning

शुक (दूत) ने कहा- हे नाथ! अभिमानी स्वभाव को छोड़कर (इस पत्र में लिखी) सब बातों को सत्य समझिए। क्रोध छोड़कर मेरा वचन सुनिए। हे नाथ! श्री रामजी से वैर त्याग दीजिए॥2॥

Chaupai 3 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

अति कोमल रघुबीर सुभाऊ। जद्यपि अखिल लोक कर राऊ॥
मिलत कृपा तुम्ह पर प्रभु करिही। उर अपराध न एकउ धरिही॥3॥

English Meaning

…Shri Raghuveer is compassionate by nature; though He is the Lord of the entire Universe, the moment you approach Him, He will shower His boundless grace upon you and hold none of your offences in His heart…

Hindi Meaning

यद्यपि श्री रघुवीर समस्त लोकों के स्वामी हैं, पर उनका स्वभाव अत्यंत ही कोमल है। मिलते ही प्रभु आप पर कृपा करेंगे और आपका एक भी अपराध वे हृदय में नहीं रखेंगे॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

जनकसुता रघुनाथहि दीजे। एतना कहा मोर प्रभु कीजे॥
जब तेहिं कहा देन बैदेही। चरन प्रहार कीन्ह सठ तेही॥4॥

English Meaning

…Return King Janak’s daughter to Shri Raghunath, my lord, I beseech you to do at least this one thing on my request.” The moment Shuk urged Ravan to return Videhi ji, the vile struck him with a kick.

Hindi Meaning

जानकीजी श्री रघुनाथजी को दे दीजिए। हे प्रभु! इतना कहना मेरा कीजिए। जब उस (दूत) ने जानकीजी को देने के लिए कहा, तब दुष्ट रावण ने उसको लात मारी॥4॥

Chaupai 5 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

नाइ चरन सिरु चला सो तहाँ। कृपासिंधु रघुनायक जहाँ॥
करि प्रनामु निज कथा सुनाई। राम कृपाँ आपनि गति पाई॥5॥

English Meaning

After bowing his head at Ravan’s feet, Shuk departed to seek refuge in Shri Raghunath, the ocean of mercy. Bowing humbly before the Lord, he narrated the story of his own life, and by the boundless grace of Shri Ram, Shuk regained his original form (as a Sage).

Hindi Meaning

वह भी (विभीषण की भाँति) चरणों में सिर नवाकर वहीं चला, जहाँ कृपासागर श्री रघुनाथजी थे। प्रणाम करके उसने अपनी कथा सुनाई और श्री रामजी की कृपा से अपनी गति (मुनि का स्वरूप) पाई॥5॥

Chaupai 6 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

रिषि अगस्ति कीं साप भवानी। राछस भयउ रहा मुनि ग्यानी॥
बंदि राम पद बारहिं बारा। मुनि निज आश्रम कहुँ पगु धारा॥6॥

English Meaning

Lord Shiv said to Parvati ji, “O’ Bhawani, Shuk was once a wise Sage who, due to a curse from Sage Agastya, had taken the form of a demon.” After bowing repeatedly at the feet of Lord Ram, the Sage returned to his hermitage.

Hindi Meaning

(शिवजी कहते हैं-) हे भवानी! वह ज्ञानी मुनि था, अगस्त्य ऋषि के शाप से राक्षस हो गया था। बार-बार श्री रामजी के चरणों की वंदना करके वह मुनि अपने आश्रम को चला गया॥6॥

Doha 57 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीनि दिन बीति।
बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति॥57॥

English Meaning

Three days passed, yet the obstinate ocean remained unmoved by Shri Ram’s humble pleas. Then, with righteous anger, Lord Ram proclaimed, “Love cannot exist where there is no fear…

Hindi Meaning

इधर तीन दिन बीत गए, किंतु जड़ समुद्र विनय नहीं मानता। तब श्री रामजी क्रोध सहित बोले- बिना भय के प्रीति नहीं होती!॥57॥

Chaupai 1 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* लछिमन बान सरासन आनू। सोषौं बारिधि बिसिख कृसानु॥
सठ सन बिनय कुटिल सन प्रीति। सहज कृपन सन सुंदर नीति॥1॥

English Meaning

…Lakshman, fetch my bow and arrow; I will dry up the ocean with my fiery arrow. Pleading with a fool, showing affection to a cunning individual, offering counsel to someone miserly by nature,…

Hindi Meaning

हे लक्ष्मण! धनुष-बाण लाओ, मैं अग्निबाण से समुद्र को सोख डालूँ। मूर्ख से विनय, कुटिल के साथ प्रीति, स्वाभाविक ही कंजूस से सुंदर नीति (उदारता का उपदेश),॥1॥

Chaupai 2 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

ममता रत सन ग्यान कहानी। अति लोभी सन बिरति बखानी॥
क्रोधिहि सम कामिहि हरिकथा। ऊसर बीज बएँ फल जथा॥2॥

English Meaning

…speaking wisdom to one absorbed in worldly attachments, preaching detachment to an excessively greedy person, advising calmness to a hot-tempered person, or recounting the exploits of Lord Hari to a lecherous person, are all as futile as sowing seed on barren land.”

Hindi Meaning

ममता में फँसे हुए मनुष्य से ज्ञान की कथा, अत्यंत लोभी से वैराग्य का वर्णन, क्रोधी से शम (शांति) की बात और कामी से भगवान्‌ की कथा, इनका वैसा ही फल होता है जैसा ऊसर में बीज बोने से होता है (अर्थात्‌ ऊसर में बीज बोने की भाँति यह सब व्यर्थ जाता है)॥2॥

Chaupai 3 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा। यह मत लछिमन के मन भावा॥
संधानेउ प्रभु बिसिख कराला। उठी उदधि उर अंतर ज्वाला॥3॥

English Meaning

Saying this, Shri Raghupati strung His bow, a sight that greatly pleased Lakshman’s heart. The Lord then placed a fierce, fiery arrow upon the string, and at once, flames blazed forth within the very depths of the ocean’s heart.

Hindi Meaning

ऐसा कहकर श्री रघुनाथजी ने धनुष चढ़ाया। यह मत लक्ष्मणजी के मन को बहुत अच्छा लगा। प्रभु ने भयानक (अग्नि) बाण संधान किया, जिससे समुद्र के हृदय के अंदर अग्नि की ज्वाला उठी॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

मकर उरग झष गन अकुलाने। जरत जंतु जलनिधि जब जाने॥
कनक थार भरि मनि गन नाना। बिप्र रूप आयउ तजि माना॥4॥

English Meaning

The hosts of alligators, serpents, and fish grew frantic with distress. Seeing the creatures being scorched by the flames, the ocean cast aside its pride and, taking the form of a Brahmin, approached Shri Ram, carrying a golden tray adorned with precious jewels and gems.

Hindi Meaning

मगर, साँप तथा मछलियों के समूह व्याकुल हो गए। जब समुद्र ने जीवों को जलते जाना, तब सोने के थाल में अनेक मणियों (रत्नों) को भरकर अभिमान छोड़कर वह ब्राह्मण के रूप में आया॥4॥

Doha 58 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* काटेहिं पइ कदरी फरइ कोटि जतन कोउ सींच।
बिनय न मान खगेस सुनु डाटेहिं पइ नव नीच॥58॥

English Meaning

Kak Bhashundi ji said, “Listen, O’ Garud ji! Even after countless efforts to water and nurture a banana tree, it bears fruit only when it is cut. Likewise, a vile person never learns through humble persuasion; he reforms only when rebuked.”

Hindi Meaning

(काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) हे गरुड़जी! सुनिए, चाहे कोई करोड़ों उपाय करके सींचे, पर केला तो काटने पर ही फलता है। नीच विनय से नहीं मानता, वह डाँटने पर ही झुकता है (रास्ते पर आता है)॥58॥

Chaupai 1 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

सभय सिंधु गहि पद प्रभु केरे। छमहु नाथ सब अवगुन मेरे॥।
गगन समीर अनल जल धरनी। इन्ह कइ नाथ सहज जड़ करनी॥1॥

English Meaning

The presiding deity of the ocean grew fearful and, clasping the Lord’s feet, said, “O’ Lord, please forgive my shortcomings. The sky, wind, fire, water, and Earth are all bound by their inherent immovable nature and cannot act contrary to it…

Hindi Meaning

समुद्र ने भयभीत होकर प्रभु के चरण पकड़कर कहा- हे नाथ! मेरे सब अवगुण (दोष) क्षमा कीजिए। हे नाथ! आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी- इन सबकी करनी स्वभाव से ही जड़ है॥1॥

Chaupai 2 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

तव प्रेरित मायाँ उपजाए। सृष्टि हेतु सब ग्रंथनि गाए॥
प्रभु आयसु जेहि कहँ जस अहई। सो तेहि भाँति रहें सुख लहई॥2॥

English Meaning

…By Your divine will, Maya (the Lord’s illusory power) manifests all of them for the purpose of creation, as declared in all the Scriptures. Each carries out its appointed task joyfully, in the manner ordained by You,…

Hindi Meaning

आपकी प्रेरणा से माया ने इन्हें सृष्टि के लिए उत्पन्न किया है, सब ग्रंथों ने यही गाया है। जिसके लिए स्वामी की जैसी आज्ञा है, वह उसी प्रकार से रहने में सुख पाता है॥2॥

Chaupai 3 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्हीं। मरजादा पुनि तुम्हरी कीन्हीं॥
ढोल गवाँर सूद्र पसु नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, You have done right in reprimanding me, yet the nature of both the animate and the inanimate has been ordained by You alone. Kettledrums, uncultured persons, shudras (working class), livestock, and women, all are deserving of care and guidance…

Hindi Meaning

प्रभु ने अच्छा किया जो मुझे शिक्षा (दंड) दी, किंतु मर्यादा (जीवों का स्वभाव) भी आपकी ही बनाई हुई है। ढोल, गँवार, शूद्र, पशु और स्त्री- ये सब शिक्षा के अधिकारी हैं॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

प्रभु प्रताप मैं जाब सुखाई। उतरिहि कटकु न मोरि बड़ाई॥
प्रभु अग्या अपेल श्रुति गाई। करौं सो बेगि जो तुम्हहि सोहाई॥4॥

English Meaning

…By the Lord’s divine power and glory, I shall dry up, and the army will cross over; yet there will be no credit or praise for me in this. Still, as the Vedas proclaim that the Lord’s command can never be disobeyed, I shall at once do whatever pleases You.”

Hindi Meaning

प्रभु के प्रताप से मैं सूख जाऊँगा और सेना पार उतर जाएगी, इसमें मेरी बड़ाई नहीं है (मेरी मर्यादा नहीं रहेगी)। तथापि प्रभु की आज्ञा अपेल है (अर्थात्‌ आपकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं हो सकता) ऐसा वेद गाते हैं। अब आपको जो अच्छा लगे, मैं तुरंत वही करूँ॥4॥

Doha 59 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

*सुनत बिनीत बचन अति कह कृपाल मुसुकाइ।
जेहि बिधि उतरै कपि कटकु तात सो कहहु उपाइ॥59॥

English Meaning

Upon hearing the sincere request of the ocean’s presiding deity, the gracious Lord Ram smiled and said, “O’ Noble one, tell me the way by which this army of monkeys may safely cross to the far shore of the Ocean.”

Hindi Meaning

समुद्र के अत्यंत विनीत वचन सुनकर कृपालु श्री रामजी ने मुस्कुराकर कहा- हे तात! जिस प्रकार वानरों की सेना पार उतर जाए, वह उपाय बताओ॥59॥

Chaupai 1 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* नाथ नील नल कपि द्वौ भाई। लरिकाईं रिषि आसिष पाई॥
तिन्ह कें परस किएँ गिरि भारे। तरिहहिं जलधि प्रताप तुम्हारे॥1॥

English Meaning

The Ocean replied, “O’ Lord, within Your army, there are two monkey brothers named Nal and Neel. In their childhood, a Sage blessed them with a boon that their mere touch could make even heavy mountains by Your grace, float in the Ocean water…

Hindi Meaning

(समुद्र ने कहा)) हे नाथ! नील और नल दो वानर भाई हैं। उन्होंने लड़कपन में ऋषि से आशीर्वाद पाया था। उनके स्पर्श कर लेने से ही भारी-भारी पहाड़ भी आपके प्रताप से समुद्र पर तैर जाएँगे॥1॥

Chaupai 2 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

मैं पुनि उर धरि प्रभु प्रभुताई। करिहउँ बल अनुमान सहाई॥
एहि बिधि नाथ पयोधि बँधाइअ। जेहिं यह सुजसु लोक तिहुँ गाइअ॥2॥

English Meaning

…By invoking Your divine glory within my heart, I too shall assist in this endeavour to the best of my ability. O’ Lord, let the bridge be built across the ocean in this way, so that Your glorious fame may resound throughout the three Realms of the Cosmos…

Hindi Meaning

मैं भी प्रभु की प्रभुता को हृदय में धारण कर अपने बल के अनुसार (जहाँ तक मुझसे बन पड़ेगा) सहायता करूँगा। हे नाथ! इस प्रकार समुद्र को बँधाइए, जिससे तीनों लोकों में आपका सुंदर यश गाया जाए॥2॥

Chaupai 3 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

एहि सर मम उत्तर तट बासी। हतहु नाथ खल नर अघ रासी॥
सुनि कृपाल सागर मन पीरा। तुरतहिं हरी राम रनधीरा॥3॥

English Meaning

…Let the arrow that You have strung on Your bow be released upon my northern coast to vanquish the vile inhabitants, repositories of sin.” When the compassionate Lord Shri Ram, who is steadfast in battle, heard this, He at once eased the anguish in the Ocean’s heart.

Hindi Meaning

इस बाण से मेरे उत्तर तट पर रहने वाले पाप के राशि दुष्ट मनुष्यों का वध कीजिए। कृपालु और रणधीर श्री रामजी ने समुद्र के मन की पीड़ा सुनकर उसे तुरंत ही हर लिया (अर्थात्‌ बाण से उन दुष्टों का वध कर दिया)॥3॥

Chaupai 4 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

देखि राम बल पौरुष भारी। हरषि पयोनिधि भयउ सुखारी॥
सकल चरित कहि प्रभुहि सुनावा। चरन बंदि पाथोधि सिधावा॥4॥

English Meaning

Upon witnessing the extraordinary strength and valour of Shri Ram, the ocean rejoiced and felt deeply content. He then narrated the misdeeds of those wicked beings to the Lord in full detail and, after bowing at His feet, took his leave.

Hindi Meaning

श्री रामजी का भारी बल और पौरुष देखकर समुद्र हर्षित होकर सुखी हो गया। उसने उन दुष्टों का सारा चरित्र प्रभु को कह सुनाया। फिर चरणों की वंदना करके समुद्र चला गया॥4॥

Chhand 1 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

छंद :
* निज भवन गवनेउ सिंधु श्रीरघुपतिहि यह मत भायऊ।
यह चरित कलि मल हर जथामति दास तुलसी गायऊ॥
सुख भवन संसय समन दवन बिषाद रघुपति गुन गना।
तजि सकल आस भरोस गावहि सुनहि संतत सठ मना॥

English Meaning

The Ocean returned to his abode, for his counsel pleased Shri Raghupati. This divine episode, which removes the impurities of the Kali Age, has been sung by the devotee of the Lord, Sage Tulsidas, according to his understanding. The virtues of Shri Raghupati are the very abode of bliss, the destroyers of doubt, and the dispellers of grief. O’ Foolish mind, abandon all other worldly hopes and dependencies, and ceaselessly sing and listen to His sacred glories.

Hindi Meaning

समुद्र अपने घर चला गया, श्री रघुनाथजी को यह मत (उसकी सलाह) अच्छा लगा। यह चरित्र कलियुग के पापों को हरने वाला है, इसे तुलसीदास ने अपनी बुद्धि के अनुसार गाया है। श्री रघुनाथजी के गुण समूह सुख के धाम, संदेह का नाश करने वाले और विषाद का दमन करने वाले हैं। अरे मूर्ख मन! तू संसार का सब आशा-भरोसा त्यागकर निरंतर इन्हें गा और सुन।

Doha 60 समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती, श्री राम गुणगान की महिमा -Lord Ram’s wrath towards the sea and its humble supplication. The glory of singing the praises of Lord Ram

* सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुन गान।
सादर सुनहिं ते तरहिं भव सिंधु बिना जलजान॥60॥

English Meaning

Singing the virtues of Lord Raghunath bestows every blessing, and those who listen to them with devotion can cross the vast ocean of worldly existence without the aid of any vessel.

Hindi Meaning

श्री रघुनाथजी का गुणगान संपूर्ण सुंदर मंगलों का देने वाला है। जो इसे आदर सहित सुनेंगे, वे बिना किसी जहाज (अन्य साधन) के ही भवसागर को तर जाएँगे॥60॥