Day 11 of Maas Parayan Reading program Day 11 / 30
* कनक कलस भरि कोपर थारा। भाजन ललित अनेक प्रकारा॥
भरे सुधा सम सब पकवाने। नाना भाँति न जाहिं बखाने॥1॥
Jars of gold, ornate trays, lavish platters, and a variety of exquisite urns were brimming with nectar-like delicacies (milk, sherbet, juices, chilled drinks, desserts, sweets, and countless other delights) so exquisite that words could not do them justice.
(दूध, शर्बत, ठंडाई, जल आदि से) भरकर सोने के कलश तथा जिनका वर्णन नहीं हो सकता ऐसे अमृत के समान भाँति-भाँति के सब पकवानों से भरे हुए परात, थाल आदि अनेक प्रकार के सुंदर बर्तन,॥1॥
फल अनेक बर बस्तु सुहाईं। हरषि भेंट हित भूप पठाईं॥
भूषन बसन महामनि नाना। खग मृग हय गय बहुबिधि जाना॥2॥
Luscious fruits and countless other splendid items, ornaments, fine garments, a dazzling array of precious gems, birds, animals, horses, elephants, cows, and all kinds of vehicles, were joyfully sent by King Janak as part of his grand offerings.
उत्तम फल तथा और भी अनेकों सुंदर वस्तुएँ राजा ने हर्षित होकर भेंट के लिए भेजीं। गहने, कपड़े, नाना प्रकार की मूल्यवान मणियाँ (रत्न), पक्षी, पशु, घोड़े, हाथी और बहुत तरह की सवारियाँ,॥2॥
मंगल सगुन सुगंध सुहाए। बहुत भाँति महिपाल पठाए॥
दधि चिउरा उपहार अपारा। भरि भरि काँवरि चले कहारा॥3॥
The King also sent a variety of auspicious and fragrant items, each more charming than the last. Porters followed, carrying loads of curds, parched rice, and countless other gifts, all slung across their shoulders.
तथा बहुत प्रकार के सुगंधित एवं सुहावने मंगल द्रव्य और शगुन के पदार्थ राजा ने भेजे। दही, चिउड़ा और अगणित उपहार की चीजें काँवरों में भर-भरकर कहार चले॥3॥
अगवानन्ह जब दीखि बराता। उर आनंदु पुलक भर गाता॥
देखि बनाव सहित अगवाना। मुदित बरातिन्ह हने निसाना॥4॥
When the welcoming party caught sight of the Groom’s grand procession, their hearts overflowed with joy and a thrill ran through their bodies. In turn, the Groom’s party, delighted by the grandeur of the reception, burst into celebration with the beating of drums.
अगवानी करने वालों को जब बारात दिखाई दी, तब उनके हृदय में आनंद छा गया और शरीर रोमांच से भर गया। अगवानों को सज-धज के साथ देखकर बारातियों ने प्रसन्न होकर नगाड़े बजाए॥4॥
* हरषि परसपर मिलन हित कछुक चले बगमेल।
जनु आनंद समुद्र दुइ मिलत बिहाइ सुबेल॥305॥
People from both the Bride and Groom’s side rushed forward with excitement to embrace one another, as if two boundless oceans of joy were merging, overflowing with delight.
(बाराती तथा अगवानों में से) कुछ लोग परस्पर मिलने के लिए हर्ष के मारे बाग छोड़कर (सरपट) दौड़ चले और ऐसे मिले मानो आनंद के दो समुद्र मर्यादा छोड़कर मिलते हों॥305॥
* बरषि सुमन सुर सुंदरि गावहिं। मुदित देव दुंदुभीं बजावहिं॥
बस्तु सकल राखीं नृप आगें। बिनय कीन्हि तिन्ह अति अनुरागें॥1॥
Celestial damsels showered flowers from the skies and sang melodious hymns, while the Demigods joyfully played kettledrums in celebration. The reception party respectfully placed all the offerings before Dashrath ji and humbly requested him to accept them.
देवसुंदरियाँ फूल बरसाकर गीत गा रही हैं और देवता आनंदित होकर नगाड़े बजा रहे हैं। (अगवानी में आए हुए) उन लोगों ने सब चीजें दशरथजी के आगे रख दीं और अत्यन्त प्रेम से विनती की॥1॥
प्रेम समेत रायँ सबु लीन्हा। भै बकसीस जाचकन्हि दीन्हा॥
करि पूजा मान्यता बड़ाई। जनवासे कहुँ चले लवाई॥2॥
The King lovingly accepted all the offerings and generously distributed them, some as gifts to his own people, and others as alms to the needy. After offering heartfelt homage, respect, and words of praise to the Groom’s party, the Bride’s side graciously escorted them to their beautifully prepared guest houses.
राजा दशरथजी ने प्रेम सहित सब वस्तुएँ ले लीं, फिर उनकी बख्शीशें होने लगीं और वे याचकों को दे दी गईं। तदनन्तर पूजा, आदर-सत्कार और बड़ाई करके अगवान लोग उनको जनवासे की ओर लिवा ले चले॥2॥
बसन बिचित्र पाँवड़े परहीं। देखि धनदु धन मदु परिहरहीं॥
अति सुंदर दीन्हेउ जनवासा। जहँ सब कहुँ सब भाँति सुपासा॥3॥
Floor mats and carpets woven from rare and exquisite fabrics were spread out for the guests, so splendid that even Kuber, the Demigod of Wealth, would set aside the pride of his riches upon seeing them. The guest houses were exceptionally grand, offering every imaginable comfort, thoughtfully arranged for each and every guest.
विलक्षण वस्त्रों के पाँवड़े पड़ रहे हैं, जिन्हें देखकर कुबेर भी अपने धन का अभिमान छोड़ देते हैं। बड़ा सुंदर जनवासा दिया गया, जहाँ सबको सब प्रकार का सुभीता था॥3॥
जानी सियँ बरात पुर आई। कछु निज महिमा प्रगटि जनाई॥
हृदयँ सुमिरि सब सिद्धि बोलाईं। भूप पहुनई करन पठाईं॥4॥
When Sita ji learned that the Bridegroom’s party had entered the city, She gently revealed a glimpse of Her divine splendour. With a mere thought, She summoned all the Siddhis (miraculous powers in their personified forms) and sent them forth to extend gracious hospitality to King Dashrath and his entire entourage.
सीताजी ने बारात जनकपुर में आई जानकर अपनी कुछ महिमा प्रकट करके दिखलाई। हृदय में स्मरणकर सब सिद्धियों को बुलाया और उन्हें राजा दशरथजी की मेहमानी करने के लिए भेजा॥4॥
* सिधि सब सिय आयसु अकनि गईं जहाँ जनवास।
लिएँ संपदा सकल सुख सुरपुर भोग बिलास॥306॥
Obeying Sita ji’s divine command, all the Siddhis proceeded to the guest houses where the Bridegroom’s party was staying. They brought along with them every luxury, comfort, delight, and splendour imaginable, equal to those found in the celestial city (Amravati) of the Demigods.
सीताजी की आज्ञा सुनकर सब सिद्धियाँ जहाँ जनवासा था, वहाँ सारी सम्पदा, सुख और इंद्रपुरी के भोग-विलास को लिए हुए गईं॥306॥
* निज निज बास बिलोकि बराती। सुर सुख सकल सुलभ सब भाँती॥
बिभव भेद कछु कोउ न जाना। सकल जनक कर करहिं बखाना॥1॥
When the Groom’s party entered their respective suites, they found them adorned with comforts and luxuries akin to those enjoyed by the Demigods. The source of such unmatched splendour remained a mystery to all, but everyone marvelled at the arrangements and praised King Janak for his boundless generosity and grandeur.
बारातियों ने अपने-अपने ठहरने के स्थान देखे तो वहाँ देवताओं के सब सुखों को सब प्रकार से सुलभ पाया। इस ऐश्वर्य का कुछ भी भेद कोई जान न सका। सब जनकजी की बड़ाई कर रहे हैं॥1॥
सिय महिमा रघुनायक जानी। हरषे हृदयँ हेतु पहिचानी॥
पितु आगमनु सुनत दोउ भाई। हृदयँ न अति आनंदु अमाई॥2॥
But Shri Ram, aware of Sita ji’s divine glory, understood the true source behind the splendour. Realizing Her loving gesture, He rejoiced silently in His heart. Upon hearing the news of their father Dashrath ji’s arrival, both Shri Ram and Shri Lakshman were filled with joy, their hearts overflowing with happiness.
श्री रघुनाथजी यह सब सीताजी की महिमा जानकर और उनका प्रेम पहचानकर हृदय में हर्षित हुए। पिता दशरथजी के आने का समाचार सुनकर दोनों भाइयों के हृदय में महान आनंद समाता न था॥2॥
सकुचन्ह कहि न सकत गुरु पाहीं। पितु दरसन लालचु मन माहीं॥
बिस्वामित्र बिनय बड़ि देखी। उपजा उर संतोषु बिसेषी॥3॥
Out of deep modesty, they did not express their desire to Guru Vishwamitra, though their hearts yearned to see their father. Witnessing this profound humility, Sage Vishwamitra’s heart overflowed with affection and joy.
संकोचवश वे गुरु विश्वामित्रजी से कह नहीं सकते थे, परन्तु मन में पिताजी के दर्शनों की लालसा थी। विश्वामित्रजी ने उनकी बड़ी नम्रता देखी, तो उनके हृदय में बहुत संतोष उत्पन्न हुआ॥3॥
हरषि बंधु दोउ हृदयँ लगाए। पुलक अंग अंबक जल छाए॥
चले जहाँ दसरथु जनवासे। मनहुँ सरोबर तकेउ पिआसे॥4॥
Pleased beyond words, he embraced both Brothers warmly, holding them close to his heart. A wave of joy surged through his body, and tears of happiness welled up in his eyes. Then, together, they made their way to where King Dashrath was staying, like the sacred lake itself (Shri Ram) moving to quench the deep thirst of the thirsty (King Dashrath).
प्रसन्न होकर उन्होंने दोनों भाइयों को हृदय से लगा लिया। उनका शरीर पुलकित हो गया और नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया। वे उस जनवासे को चले, जहाँ दशरथजी थे। मानो सरोवर प्यासे की ओर लक्ष्य करके चला हो॥4॥
* भूप बिलोके जबहिं मुनि आवत सुतन्ह समेत।
उठे हरषि सुखसिंधु महुँ चले थाह सी लेत॥307॥
When the King saw the Sage approaching with his two Sons, he rose with joy and stepped forward to welcome them, like a man adrift in an ocean of bliss, who at last finds firm footing in shallow waters.
जब राजा दशरथजी ने पुत्रों सहित मुनि को आते देखा, तब वे हर्षित होकर उठे और सुख के समुद्र में थाह सी लेते हुए चले॥307॥
* मुनिहि दंडवत कीन्ह महीसा। बार बार पद रज धरि सीसा॥
कौसिक राउ लिए उर लाई। कहि असीस पूछी कुसलाई॥1॥
The King bowed low before Sage Vishwamitra and reverently placed the dust of the Sage’s feet on his head, again and again. Moved by his humility, Sage Kaushik (Vishwamitra ji) lifted him up, embraced him warmly, offered his blessings, and kindly asked after his well-being.
पृथ्वीपति दशरथजी ने मुनि की चरणधूलि को बारंबार सिर पर चढ़ाकर उनको दण्डवत् प्रणाम किया। विश्वामित्रजी ने राजा को उठाकर हृदय से लगा लिया और आशीर्वाद देकर कुशल पूछी॥1॥
पुनि दंडवत करत दोउ भाई। देखि नृपति उर सुखु न समाई॥
सुत हियँ लाइ दुसह दुख मेटे। मृतक सरीर प्रान जनु भेंटे॥2॥
Then, as the King saw the two Brothers bowing before him, his heart overflowed with joy. He drew them close to his chest, and in that loving embrace, the unbearable pain of their separation vanished, like a lifeless body suddenly restored to life.
फिर दोनों भाइयों को दण्डवत् प्रणाम करते देखकर राजा के हृदय में सुख समाया नहीं। पुत्रों को (उठाकर) हृदय से लगाकर उन्होंने अपने (वियोगजनित) दुःसह दुःख को मिटाया। मानो मृतक शरीर को प्राण मिल गए हों॥2॥
पुनि बसिष्ठ पद सिर तिन्ह नाए। प्रेम मुदित मुनिबर उर लाए॥
बिप्र बृंद बंदे दुहुँ भाईं। मनभावती असीसें पाईं॥3॥
After that, the two Brothers bowed their heads at the feet of Sage Vashishth. The Sage embraced them with great joy. They then offered their respects to the group of Brahmins who had accompanied the Sage, and in return, the Brahmins showered the Brothers with heartfelt blessings.
फिर उन्होंने वशिष्ठजी के चरणों में सिर नवाया। मुनि श्रेष्ठ ने प्रेम के आनंद में उन्हें हृदय से लगा लिया। दोनों भाइयों ने सब ब्राह्मणों की वंदना की और मनभाए आशीर्वाद पाए॥3॥
भरत सहानुज कीन्ह प्रनामा। लिए उठाइ लाइ उर रामा॥
हरषे लखन देखि दोउ भ्राता। मिले प्रेम परिपूरित गाता॥4॥
Then Bharat ji, along with his younger Brother Shatrughan ji, bowed at Shri Ram’s feet. Shri Ram lifted them up and embraced them with deep affection. Shri Lakshman, overjoyed to see his Brothers, greeted them warmly, his entire being brimming with love and delight.
भरतजी ने छोटे भाई शत्रुघ्न सहित श्री रामचन्द्रजी को प्रणाम किया। श्री रामजी ने उन्हें उठाकर हृदय से लगा लिया। लक्ष्मणजी दोनों भाइयों को देखकर हर्षित हुए और प्रेम से परिपूर्ण हुए शरीर से उनसे मिले॥4॥
* पुरजन परिजन जातिजन जाचक मंत्री मीत।
मिले जथाबिधि सबहि प्रभु परम कृपाल बिनीत॥308॥
Then the most gracious and humble Shri Ram met everyone, citizens, near and distant relatives, ministers, friends, and even those who came seeking alms, each according to their place and affection.
तदन्तर परम कृपालु और विनयी श्री रामचन्द्रजी अयोध्यावासियों, कुटुम्बियों, जाति के लोगों, याचकों, मंत्रियों और मित्रों सभी से यथा योग्य मिले॥308॥
रामहि देखि बरात जुड़ानी। प्रीति कि रीति न जाति बखानी॥
नृप समीप सोहहिं सुत चारी। जनु धन धरमादिक तनुधारी॥1॥
Upon seeing Shri Ram, the entire procession felt relieved from the agony of separation, the depth of their love was beyond words. The four Sons stood radiantly beside King Dashrath, appearing like the divine embodiments of the four goals of human life: Righteousness (Dharma), Wealth (Artha), Desire (Kaam), and Liberation (Moksha).
श्री रामचन्द्रजी को देखकर बारात शीतल हुई (राम के वियोग में सबके हृदय में जो आग जल रही थी, वह शांत हो गई)। प्रीति की रीति का बखान नहीं हो सकता। राजा के पास चारों पुत्र ऐसी शोभा पा रहे हैं, मानो अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष शरीर धारण किए हुए हों॥1॥
* सुतन्ह समेत दसरथहि देखी। मुदित नगर नर नारि बिसेषी॥
सुमन बरिसि सुर हनहिं निसाना। नाकनटीं नाचहिं करि गाना॥2॥
Seeing King Dashrath together with his Sons, the men and women of the city were filled with immense joy. The Demigods showered flowers from the Heavens, kettledrums resounded across the skies, and celestial damsels danced and sang in divine celebration.
पुत्रों सहित दशरथजी को देखकर नगर के स्त्री-पुरुष बहुत ही प्रसन्न हो रहे हैं। (आकाश में) देवता फूलों की वर्षा करके नगाड़े बजा रहे हैं और अप्सराएँ गा-गाकर नाच रही हैं॥2॥
सतानंद अरु बिप्र सचिव गन। मागध सूत बिदुष बंदीजन॥
सहित बरात राउ सनमाना। आयसु मागि फिरे अगवाना॥3॥
Sage Shatanand, accompanied by other Brahmins, ministers, bards, jesters, lineage storytellers, and learned scholars, offered due honour to the King and the Bridegroom’s party. With respectful farewells, they then humbly took their leave and returned.
अगवानी में आए हुए शतानंदजी, अन्य ब्राह्मण, मंत्रीगण, मागध, सूत, विद्वान और भाटों ने बारात सहित राजा दशरथजी का आदर-सत्कार किया। फिर आज्ञा लेकर वे वापस लौटे॥3॥
प्रथम बरात लगन तें आई। तातें पुर प्रमोदु अधिकाई॥
ब्रह्मानंदु लोग सब लहहीं। बढ़हुँ दिवस निसि बिधि सन कहहीं॥4॥
The procession had arrived a few days early, which only added to the joy in the city. Everyone was immersed in a state of transcendental bliss, wishing that the days and nights would stretch longer, so they could savour each moment even more.
बारात लग्न के दिन से पहले आ गई है, इससे जनकपुर में अधिक आनंद छा रहा है। सब लोग ब्रह्मानंद प्राप्त कर रहे हैं और विधाता से मनाकर कहते हैं कि दिन-रात बढ़ जाएँ (बड़े हो जाएँ)॥4॥
रामु सीय सोभा अवधि सुकृत अवधि दोउ राज।
जहँ तहँ पुरजन कहहिं अस मिलि नर नारि समाज॥309॥
Wherever groups of men and women gathered in Janakpur, they would joyfully exclaim, “Shri Ram and Sita ji are the very pinnacle of beauty, and both the Kings embody the highest ideals of righteousness and virtue…
श्री रामचन्द्रजी और सीताजी सुंदरता की सीमा हैं और दोनों राजा पुण्य की सीमा हैं, जहाँ-तहाँ जनकपुरवासी स्त्री-पुरुषों के समूह इकट्ठे हो-होकर यही कह रहे हैं॥309॥
* जनक सुकृत मूरति बैदेही। दसरथ सुकृत रामु धरें देही॥
इन्ह सम काहुँ न सिव अवराधे। काहुँ न इन्ह समान फल लाधे॥1॥
…Videhi (Sita ji) is the embodiment of Janak ji’s pious deeds, and Shri Ram is the living image of King Dashrath’s righteousness. No one in the world has ever worshipped Lord Shiv with such unwavering devotion as these two Kings, nor has anyone ever been rewarded with such divine fruits of devotion as they have…
जनकजी के सुकृत (पुण्य) की मूर्ति जानकीजी हैं और दशरथजी के सुकृत देह धारण किए हुए श्री रामजी हैं। इन (दोनों राजाओं) के समान किसी ने शिवजी की आराधना नहीं की और न इनके समान किसी ने फल ही पाए॥1॥
इन्ह सम कोउ न भयउ जग माहीं। है नहिं कतहूँ होनेउ नाहीं॥
हम सब सकल सुकृत कै रासी। भए जग जनमि जनकपुर बासी॥2॥
…There has been no one like them in this world, neither is there anyone like them now, nor shall there ever be. Truly, we must be the fortunate fruit of countless good deeds to have been born as residents of Janakpur in this age…
इनके समान जगत में न कोई हुआ, न कहीं है, न होने का ही है। हम सब भी सम्पूर्ण पुण्यों की राशि हैं, जो जगत में जन्म लेकर जनकपुर के निवासी हुए,॥2॥
जिन्ह जानकी राम छबि देखी। को सुकृती हम सरिस बिसेषी॥
पुनि देखब रघुबीर बिआहू। लेब भली बिधि लोचन लाहू॥3॥
…Who could be more fortunate than us, to have been blessed with the sight of Janaki ji’s and Shri Ram’s divine beauty? And now, we shall witness their sacred wedding and feast our eyes upon this heavenly celebration.”
और जिन्होंने जानकीजी और श्री रामचन्द्रजी की छबि देखी है। हमारे सरीखा विशेष पुण्यात्मा कौन होगा! और अब हम श्री रघुनाथजी का विवाह देखेंगे और भलीभाँति नेत्रों का लाभ लेंगे॥3॥
कहहिं परसपर कोकिलबयनीं। एहि बिआहँ बड़ लाभु सुनयनीं॥
बड़ें भाग बिधि बात बनाई। नयन अतिथि होइहहिं दोउ भाई॥4॥
Women, speaking in sweet, cuckoo-like voices, whispered among themselves, “O’ Beautiful-eyed friend, this marriage has brought us a great blessing. With immense fortune, the Creator has arranged this divine union. Now these two Brothers will become the delight of our eyes (for they will visit Janakpur often after Shri Ram and Sita ji’s wedding)…
कोयल के समान मधुर बोलने वाली स्त्रियाँ आपस में कहती हैं कि हे सुंदर नेत्रों वाली! इस विवाह में बड़ा लाभ है। बड़े भाग्य से विधाता ने सब बात बना दी है, ये दोनों भाई हमारे नेत्रों के अतिथि हुआ करेंगे॥4॥
* बारहिं बार सनेह बस जनक बोलाउब सीय।
लेन आइहहिं बंधु दोउ कोटि काम कमनीय॥310॥
…Janak ji, out of deep affection, will keep inviting Sita ji back from Her in-laws’ home in Ayodhya, and each time, those two Brothers, each more charming than a million Cupids, will joyfully arrive to escort Her home…
जनकजी स्नेहवश बार-बार सीताजी को बुलावेंगे और करोड़ों कामदेवों के समान सुंदर दोनों भाई सीताजी को लेने (विदा कराने) आया करेंगे॥310॥
* बिबिध भाँति होइहि पहुनाई। प्रिय न काहि अस सासुर माई॥
तब तब राम लखनहि निहारी। होइहहिं सब पुर लोग सुखारी॥1॥
…There will be gracious hospitality in every possible way. O’ Dear, who wouldn’t cherish such a welcoming home of in-laws? And when Shri Ram and Shri Lakshman arrive, the entire city of Janakpur will burst into joy…
तब उनकी अनेकों प्रकार से पहुनाई होगी। सखी! ऐसी ससुराल किसे प्यारी न होगी! तब-तब हम सब नगर निवासी श्री राम-लक्ष्मण को देख-देखकर सुखी होंगे॥1॥
सखि जस राम लखन कर जोटा। तैसेइ भूप संग हुइ ढोटा॥
स्याम गौर सब अंग सुहाए। ते सब कहहिं देखि जे आए॥2॥
…O’ Friend, along with the divine pair of Shri Ram and Shri Lakshman, there is yet another pair of handsome young men accompanying King Dashrath. Everyone who has seen them says, one is dark-hued, the other fair, and every part of their form is exceptionally graceful and captivating.”
हे सखी! जैसा श्री राम-लक्ष्मण का जोड़ा है, वैसे ही दो कुमार राजा के साथ और भी हैं। वे भी एक श्याम और दूसरे गौर वर्ण के हैं, उनके भी सब अंग बहुत सुंदर हैं। जो लोग उन्हें देख आए हैं, वे सब यही कहते हैं॥2॥
कहा एक मैं आजु निहारे। जनु बिरंचि निज हाथ सँवारे॥
भरतु राम ही की अनुहारी। सहसा लखि न सकहिं नर नारी॥3॥
One of the friends said, “I saw them today, it truly felt as if Lord Brahma himself had personally adorned them. Bharat ji bears such a striking resemblance to Shri Ram that no man or woman could easily tell them apart at first glance…
एक ने कहा- मैंने आज ही उन्हें देखा है, इतने सुंदर हैं, मानो ब्रह्माजी ने उन्हें अपने हाथों सँवारा है। भरत तो श्री रामचन्द्रजी की ही शकल-सूरत के हैं। स्त्री-पुरुष उन्हें सहसा पहचान नहीं सकते॥3॥
लखनु सत्रुसूदनु एकरूपा। नख सिख ते सब अंग अनूपा॥
मन भावहिं मुख बरनि न जाहीं। उपमा कहुँ त्रिभुवन कोउ नाहीं॥4॥
…Shri Lakshman and Shri Shatrughan also look alike, with every limb from head to toe radiating a rare and distinct beauty. The heart is filled with admiration for all of them, yet words fall short in describing their charm. Truly, there is no one in all three worlds who can be compared to them.”
लक्ष्मण और शत्रुघ्न दोनों का एक रूप है। दोनों के नख से शिखा तक सभी अंग अनुपम हैं। मन को बड़े अच्छे लगते हैं, पर मुख से उनका वर्णन नहीं हो सकता। उनकी उपमा के योग्य तीनों लोकों में कोई नहीं है॥4॥
छन्द :
* उपमा न कोउ कह दास तुलसी कतहुँ कबि कोबिद कहैं।
बल बिनय बिद्या सील सोभा सिंधु इन्ह से एइ अहैं॥
पुर नारि सकल पसारि अंचल बिधिहि बचन सुनावहीं॥
ब्याहिअहुँ चारिउ भाइ एहिं पुर हम सुमंगल गावहीं॥
Tulsidas ji says, “There is no match for them anywhere, so proclaim the poets and the wise. Valour, humility, wisdom, modesty, and unmatched beauty, only they can be compared to themselves.” Seeing them, all the women of Janakpur lifted the corners of their sarees like beggars asking for alms and prayed to the Creator, “May all four Brothers be married in our city, so we may sing joyous wedding songs in their honour.”
दास तुलसी कहता है कवि और कोविद (विद्वान) कहते हैं, इनकी उपमा कहीं कोई नहीं है। बल, विनय, विद्या, शील और शोभा के समुद्र इनके समान ये ही हैं। जनकपुर की सब स्त्रियाँ आँचल फैलाकर विधाता को यह वचन (विनती) सुनाती हैं कि चारों भाइयों का विवाह इसी नगर में हो और हम सब सुंदर मंगल गावें।
* कहहिं परस्पर नारि बारि बिलोचन पुलक तन।
सखि सबु करब पुरारि पुन्य पयोनिधि भूप दोउ॥311॥
With eyes brimming with tears of love and bodies tingling with joy, the women said to one another, “O’ Friend, both Kings, Dashrath ji and Janak ji, are oceans of virtue. Surely, Lord Tripurari (Shiv ji) will fulfil all our heartfelt wishes.”
नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भरकर पुलकित शरीर से स्त्रियाँ आपस में कह रही हैं कि हे सखी! दोनों राजा पुण्य के समुद्र हैं, त्रिपुरारी शिवजी सब मनोरथ पूर्ण करेंगे॥311॥
* एहि बिधि सकल मनोरथ करहीं। आनँद उमगि उमगि उर भरहीं॥
जे नृप सीय स्वयंबर आए। देखि बंधु सब तिन्ह सुख पाए॥1॥
In this way, they all prayed fervently, their hearts brimming with joy and excitement. The visiting Kings who had come to witness Sita ji’s wedding were filled with delight upon seeing the four Brothers.
इस प्रकार सब मनोरथ कर रही हैं और हृदय को उमंग-उमंगकर (उत्साहपूर्वक) आनंद से भर रही हैं। सीताजी के स्वयंवर में जो राजा आए थे, उन्होंने भी चारों भाइयों को देखकर सुख पाया॥1॥
कहत राम जसु बिसद बिसाला। निज निज भवन गए महिपाला॥
गए बीति कछु दिन एहि भाँती। प्रमुदित पुरजन सकल बराती॥2॥
Praising the mighty and immaculate glory of Shri Ram, the Kings returned to their respective Kingdoms. In this manner, a few days passed. The people of Janakpur and the entire Bridegroom’s party remained immersed in joy and celebration.
श्री रामचन्द्रजी का निर्मल और महान यश कहते हुए राजा लोग अपने-अपने घर गए। इस प्रकार कुछ दिन बीत गए। जनकपुर निवासी और बाराती सभी बड़े आनंदित हैं॥2॥
मंगल मूल लगन दिनु आवा। हिम रितु अगहनु मासु सुहावा॥
ग्रह तिथि नखतु जोगु बर बारू। लगन सोधि बिधि कीन्ह बिचारू॥3॥
Then dawned the auspicious day of the grand wedding. It was the delightful pre-winter season, in the charming month of November. The alignment of planets, the lunar date, the star conjunctions, the weekday, and the exact hour, everything had been perfectly ordained by Lord Brahma Himself.
मंगलों का मूल लग्न का दिन आ गया। हेमंत ऋतु और सुहावना अगहन का महीना था। ग्रह, तिथि, नक्षत्र, योग और वार श्रेष्ठ थे। लग्न (मुहूर्त) शोधकर ब्रह्माजी ने उस पर विचार किया,॥3॥
पठै दीन्हि नारद सन सोई। गनी जनक के गनकन्ह जोई॥
सुनी सकल लोगन्ह यह बाता। कहहिं जोतिषी आहिं बिधाता॥4॥
Brahma ji then sent the divine wedding schedule (date, time, and hour) through Sage Narad. Remarkably, the very same auspicious timing had already been determined by King Janak’s astrologers. When the people heard this, they exclaimed in wonder, “The astrologers of Janakpur must be none other than Brahma ji Himself.”
और उस (लग्न पत्रिका) को नारदजी के हाथ (जनकजी के यहाँ) भेज दिया। जनकजी के ज्योतिषियों ने भी वही गणना कर रखी थी। जब सब लोगों ने यह बात सुनी तब वे कहने लगे- यहाँ के ज्योतिषी भी ब्रह्मा ही हैं॥4॥
* धेनुधूरि बेला बिमल सकल सुमंगल मूल।
बिप्रन्ह कहेउ बिदेह सन जानि सगुन अनुकूल॥312॥
Observing the most sacred and auspicious hour, just before sunset, when cows typically return home from pasture and the air is filled with gentle clouds of dust stirred by their hooves, the Brahmins joyfully informed King Videh (Janak ji), “The blessed moment has arrived!”
निर्मल और सभी सुंदर मंगलों की मूल गोधूलि की पवित्र बेला आ गई और अनुकूल शकुन होने लगे, यह जानकर ब्राह्मणों ने जनकजी से कहा॥312॥
* उपरोहितहि कहेउ नरनाहा। अब बिलंब कर कारनु काहा॥
सतानंद तब सचिव बोलाए। मंगल सकल साजि सब ल्याए॥1॥
The King turned to his family priest, Guru Shatanand, and asked, “What is the reason for the delay now?” At this, the Guru summoned the ministers, who promptly arrived, carrying all the necessary auspicious items.
तब राजा जनक ने पुरोहित शतानंदजी से कहा कि अब देरी का क्या कारण है। तब शतानंदजी ने मंत्रियों को बुलाया। वे सब मंगल का सामान सजाकर ले आए॥1॥
संख निसान पनव बहु बाजे। मंगल कलस सगुन सुभ साजे॥
सुभग सुआसिनि गावहिं गीता। करहिं बेद धुनि बिप्र पुनीता॥2॥
A symphony of conches, drums, and tabors echoed through the air. Festal vases and auspicious items (curds, turmeric, and blades of sacred Durva grass) were reverently displayed. Graceful married women sang melodious wedding songs, while holy Brahmins chanted Vedic hymns, filling the atmosphere with divine energy.
शंख, नगाड़े, ढोल और बहुत से बाजे बजने लगे तथा मंगल कलश और शुभ शकुन की वस्तुएँ (दधि, दूर्वा आदि) सजाई गईं। सुंदर सुहागिन स्त्रियाँ गीत गा रही हैं और पवित्र ब्राह्मण वेद की ध्वनि कर रहे हैं॥2॥
लेन चले सादर एहि भाँती। गए जहाँ जनवास बराती॥
कोसलपति कर देखि समाजू। अति लघु लाग तिन्हहि सुरराजू॥3॥
In this manner, the Bride’s side proceeded with utmost respect to bring the Bridegroom’s party from their guest residences. Upon witnessing the splendour of the Lord of the Koshal Kingdom, even the grandeur of Lord Indra (the King of the Demigods), seemed insignificant in the eyes of the Bride’s entourage.
सब लोग इस प्रकार आदरपूर्वक बारात को लेने चले और जहाँ बारातियों का जनवासा था, वहाँ गए। अवधपति दशरथजी का समाज (वैभव) देखकर उनको देवराज इन्द्र भी बहुत ही तुच्छ लगने लगे॥3॥
भयउ समउ अब धारिअ पाऊ। यह सुनि परा निसानहिं घाऊ ॥
गुरहि पूछि करि कुल बिधि राजा। चले संग मुनि साधु समाजा॥4॥
The Bride’s side humbly said, “The auspicious moment has arrived, please come now.” At their words, the kettledrums began to resound thunderously. With the permission of Guru Vashishth and after performing the sacred family rites, King Dashrath, accompanied by his Guru, along with groups of Sages and holy men, set forth in procession.
(उन्होंने जाकर विनती की-) समय हो गया, अब पधारिए। यह सुनते ही नगाड़ों पर चोट पड़ी। गुरु वशिष्ठजी से पूछकर और कुल की सब रीतियों को करके राजा दशरथजी मुनियों और साधुओं के समाज को साथ लेकर चले॥4॥
* भाग्य बिभव अवधेस कर देखि देव ब्रह्मादि।
लगे सराहन सहस मुख जानि जनम निज बादि॥313॥
Witnessing the immense fortune and splendour of Ayodhya’s King Dashrath, Brahma ji and the other Demigods felt their own births to be in vain. In awe, they began praising Dashrath ji with thousands of mouths.
अवध नरेश दशरथजी का भाग्य और वैभव देखकर और अपना जन्म व्यर्थ समझकर, ब्रह्माजी आदि देवता हजारों मुखों से उसकी सराहना करने लगे॥313॥
* सुरन्ह सुमंगल अवसरु जाना। बरषहिं सुमन बजाइ निसाना॥
सिव ब्रह्मादिक बिबुध बरुथा। चढ़े बिमानन्हि नाना जूथा॥1॥
Recognizing the moment as auspicious, the Demigods showered flowers from the Heavens and sounded divine kettledrums. Lord Shiv, Lord Brahma, and many other celestial beings ascended their aerial chariots, gathering joyfully in countless groups.
देवगण सुंदर मंगल का अवसर जानकर, नगाड़े बजा-बजाकर फूल बरसाते हैं। शिवजी, ब्रह्माजी आदि देववृन्द यूथ (टोलियाँ) बना-बनाकर विमानों पर जा चढ़े॥1॥
प्रेम पुलक तन हृदयँ उछाहू। चले बिलोकन राम बिआहू॥
देखि जनकपुरु सुर अनुरागे। निज निज लोक सबहिं लघु लागे॥2॥
Their bodies trembled with emotion and their hearts overflowed with joy at the sight of Lord Ram’s wedding. Beholding the grandeur of Janakpur, the Demigods were filled with wonder, feeling that their own celestial abodes paled in comparison.
और प्रेम से पुलकित शरीर हो तथा हृदय में उत्साह भरकर श्री रामचन्द्रजी का विवाह देखने चले। जनकपुर को देखकर देवता इतने अनुरक्त हो गए कि उन सबको अपने-अपने लोक बहुत तुच्छ लगने लगे॥2॥
चितवहिं चकित बिचित्र बिताना। रचना सकल अलौकिक नाना।
नगर नारि नर रूप निधाना। सुघर सुधरम सुसील सुजाना॥3॥
They marvelled at the exquisite pavilions and the divine arrangements throughout Janakpur. The city’s men and women were embodiments of beauty – gracefully built, righteous in conduct, and adorned with both humility and wisdom.
विचित्र मंडप को तथा नाना प्रकार की सब अलौकिक रचनाओं को वे चकित होकर देख रहे हैं। नगर के स्त्री-पुरुष रूप के भंडार, सुघड़, श्रेष्ठ धर्मात्मा, सुशील और सुजान हैं॥3॥
तिन्हहि देखि सब सुर सुरनारीं। भए नखत जनु बिधु उजिआरीं॥
बिधिहि भयउ आचरजु बिसेषी। निज करनी कछु कतहुँ न देखी॥4॥
Upon seeing them, all the Demigods and their celestial consorts appeared dim, like stars fading before the rising Moon. Lord Brahma was especially astonished, for he could not find a single creation in Janakpur that seemed to have originated from his own hands.
उन्हें देखकर सब देवता और देवांगनाएँ ऐसे प्रभाहीन हो गए जैसे चन्द्रमा के उजियाले में तारागण फीके पड़ जाते हैं। ब्रह्माजी को विशेष आश्चर्य हुआ, क्योंकि वहाँ उन्होंने अपनी कोई करनी (रचना) तो कहीं देखी ही नहीं॥4॥