Satyugi OM

Day 10 of Maas Parayan Reading program Day 10 / 30

Chaupai 1 जयमाला पहनाना, श्री परशुराम का आगमन व क्रोध – Sita ji places the garland of victory around Shri Ram’s neck, sage Parshuram’s arrival and his anger

* नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा॥
आयसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही॥1॥

English Meaning

“My Lord, surely it must have been one of your humble servants who broke the mighty bow of Lord Shiv. What is your command? Why don’t you tell me?” Hearing these words, the Sage ignited with fury and responded in a voice burning with rage…

Hindi Meaning

हे नाथ! शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला आपका कोई एक दास ही होगा। क्या आज्ञा है, मुझसे क्यों नहीं कहते? यह सुनकर क्रोधी मुनि रिसाकर बोले-॥1॥

Chaupai 2 जयमाला पहनाना, श्री परशुराम का आगमन व क्रोध – Sita ji places the garland of victory around Shri Ram’s neck, sage Parshuram’s arrival and his anger

सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरि करनी करि करिअ लराई॥
सुनहु राम जेहिं सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा॥2॥

English Meaning

…“A servant is one who serves, but one who causes harm like an enemy must be confronted in battle. Listen, O’ Ram, the one who has broken the bow of Lord Shiv is my enemy, just like Sahastra Bahu, whom I once struck down with my own hands…

Hindi Meaning

सेवक वह है जो सेवा का काम करे। शत्रु का काम करके तो लड़ाई ही करनी चाहिए। हे राम! सुनो, जिसने शिवजी के धनुष को तोड़ा है, वह सहस्रबाहु के समान मेरा शत्रु है॥2॥

Chaupai 3 जयमाला पहनाना, श्री परशुराम का आगमन व क्रोध – Sita ji places the garland of victory around Shri Ram’s neck, sage Parshuram’s arrival and his anger

सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा॥
सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अपमाने॥3॥

English Meaning

…Let him step forward and set himself apart from this assembly, or else I shall destroy every king gathered here.” Hearing the Sage’s fierce words, Lakshman ji smiled and, with a touch of bold defiance, spoke sharp and mocking words to the wielder of the axe, Parshuram ji.

Hindi Meaning

वह इस समाज को छोड़कर अलग हो जाए, नहीं तो सभी राजा मारे जाएँगे। मुनि के वचन सुनकर लक्ष्मणजी मुस्कुराए और परशुरामजी का अपमान करते हुए बोले-॥3॥

Chaupai 4 जयमाला पहनाना, श्री परशुराम का आगमन व क्रोध – Sita ji places the garland of victory around Shri Ram’s neck, sage Parshuram’s arrival and his anger

बहु धनुहीं तोरीं लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं॥
एहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू॥4॥

English Meaning

“O’ Master, we’ve broken many bows; big and small, since our childhood, yet never once did we see you so enraged. What is it about this bow that you hold so dear?” Hearing these words, Parashuram ji, the proud standard-bearer of the Bhrigu lineage, exploded with fury and said,…

Hindi Meaning

हे गोसाईं! लड़कपन में हमने बहुत सी धनुहियाँ तोड़ डालीं, किन्तु आपने ऐसा क्रोध कभी नहीं किया। इसी धनुष पर इतनी ममता किस कारण से है? यह सुनकर भृगुवंश की ध्वजा स्वरूप परशुरामजी कुपित होकर कहने लगे॥4॥

Doha 271 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* रे नृप बालक काल बस बोलत तोहि न सँभार।
धनुही सम तिपुरारि धनु बिदित सकल संसार॥271॥

English Meaning

…“O’ Prince, death has already taken hold of you, that’s why you’ve lost control over your words. How can a mere small bow ever be compared to Lord Shiv’s mighty bow, famed across the world?”

Hindi Meaning

अरे राजपुत्र! काल के वश होने से तुझे बोलने में कुछ भी होश नहीं है। सारे संसार में विख्यात शिवजी का यह धनुष क्या धनुही के समान है?॥271॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* लखन कहा हँसि हमरें जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना॥
का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें॥1॥

English Meaning

Lakshman ji laughed and said, “O’ Lord, listen, I believed all bows to be the same. What gain or loss could come from breaking an old one? Shri Ram only mistook it for a new one…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी ने हँसकर कहा- हे देव! सुनिए, हमारे जान में तो सभी धनुष एक से ही हैं। पुराने धनुष के तोड़ने में क्या हानि-लाभ! श्री रामचन्द्रजी ने तो इसे नवीन के धोखे से देखा था॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू॥
बोले चितइ परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा॥2॥

English Meaning

…and it broke the moment He touched it, there’s no fault of Shri Ram in that. O’ Sage, why are you getting angry without any reason?” Casting a sharp glance at his axe, Parshuram ji replied, “O’ Wicked one, have you not heard of my fiery temperament?…

Hindi Meaning

फिर यह तो छूते ही टूट गया, इसमें रघुनाथजी का भी कोई दोष नहीं है। मुनि! आप बिना ही कारण किसलिए क्रोध करते हैं? परशुरामजी अपने फरसे की ओर देखकर बोले- अरे दुष्ट! तूने मेरा स्वभाव नहीं सुना॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बालकु बोलि बधउँ नहिं तोही। केवल मुनि जड़ जानहि मोही॥
बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्व बिदित छत्रियकुल द्रोही॥3॥

English Meaning

…Considering you just a child, I’m sparing your life. O’ Foolish one, do you mistake me for an ordinary Sage? I have been an ascetic since childhood, and by nature, I possess a fierce temper. I am known across the world as the sworn enemy of the Kshatriya (warrior) clan…

Hindi Meaning

मैं तुझे बालक जानकर नहीं मारता हूँ। अरे मूर्ख! क्या तू मुझे निरा मुनि ही जानता है। मैं बालब्रह्मचारी और अत्यन्त क्रोधी हूँ। क्षत्रियकुल का शत्रु तो विश्वभर में विख्यात हूँ॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही॥
सहसबाहु भुज छेदनिहारा। परसु बिलोकु महीपकुमारा॥4॥

English Meaning

…By the strength of my arms, I have cleansed the Earth of (unrighteous) kings and offered it time and again to the Brahminas. O’ Prince, behold this very axe that severed the thousand arms of Sahastra Bahu.

Hindi Meaning

अपनी भुजाओं के बल से मैंने पृथ्वी को राजाओं से रहित कर दिया और बहुत बार उसे ब्राह्मणों को दे डाला। हे राजकुमार! सहस्रबाहु की भुजाओं को काटने वाले मेरे इस फरसे को देख!॥4॥

Doha 272 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर।
गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर॥272॥

English Meaning

…O’ Young Prince, do not bring grief upon your parents, my fearsome axe has annihilated even unborn offspring in the womb.

Hindi Meaning

अरे राजा के बालक! तू अपने माता-पिता को सोच के वश न कर। मेरा फरसा बड़ा भयानक है, यह गर्भों के बच्चों का भी नाश करने वाला है॥272॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

*बिहसि लखनु बोले मृदु बानी। अहो मुनीसु महा भटमानी॥
पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू। चहत उड़ावन फूँकि पहारू॥1॥

English Meaning

Lakshman ji laughed aloud and softly said, “Ah, the great Sage thinks himself a mighty warrior. He keeps flashing his axe before me again and again, as if he could blow away a mountain with just a puff of breath…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी हँसकर कोमल वाणी से बोले- अहो, मुनीश्वर तो अपने को बड़ा भारी योद्धा समझते हैं। बार-बार मुझे कुल्हाड़ी दिखाते हैं। फूँक से पहाड़ उड़ाना चाहते हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं। जे तरजनी देखि मरि जाहीं॥
देखि कुठारु सरासन बाना। मैं कछु कहा सहित अभिमाना॥2॥

English Meaning

…There’s no tender squash pumpkin here that would shrivel at the mere raise of a finger. It was only upon seeing you armed with an axe, bow, and arrows that I responded with a hint of pride…

Hindi Meaning

यहाँ कोई कुम्हड़े की बतिया (छोटा कच्चा फल) नहीं है, जो तर्जनी (सबसे आगे की) अँगुली को देखते ही मर जाती हैं। कुठार और धनुष-बाण देखकर ही मैंने कुछ अभिमान सहित कहा था॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी। जो कछु कहहु सहउँ रिस रोकी॥
सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरें कुल इन्ह पर न सुराई॥3॥

English Meaning

…Considering you the grandson of the great Sage Bhrigu, and out of respect for your sacred thread, I am tolerating all that you say. In our Raghu clan, valour is never displayed against the Demigods, Brahmins, devotees of Lord Hari, or the sacred cows…

Hindi Meaning

भृगुवंशी समझकर और यज्ञोपवीत देखकर तो जो कुछ आप कहते हैं, उसे मैं क्रोध को रोककर सह लेता हूँ। देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त और गो- इन पर हमारे कुल में वीरता नहीं दिखाई जाती॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बधें पापु अपकीरति हारें। मारतहूँ पा परिअ तुम्हारें॥
कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा। ब्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा॥4॥

English Meaning

…For to kill them is a sin, and to be defeated by them is a disgrace. So even if you strike us, we must bow at your feet. Every word you speak strikes like a million thunderbolts, making your bow, arrow, and axe entirely unnecessary…

Hindi Meaning

क्योंकि इन्हें मारने से पाप लगता है और इनसे हार जाने पर अपकीर्ति होती है, इसलिए आप मारें तो भी आपके पैर ही पड़ना चाहिए। आपका एक-एक वचन ही करोड़ों वज्रों के समान है। धनुष-बाण और कुठार तो आप व्यर्थ ही धारण करते हैं॥4॥

Doha 273 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* जो बिलोकि अनुचित कहेउँ छमहु महामुनि धीर।
सुनि सरोष भृगुबंसमनि बोले गिरा गभीर॥273॥

English Meaning

…If the sight of your weapons led me to say anything inappropriate, then O’ Calm-minded Sage, I ask your forgiveness.” Hearing Lakshman ji’s words, Parashuram ji, the jewel of the Bhrigu clan, replied in a grave voice, burning with anger:…

Hindi Meaning

इन्हें (धनुष-बाण और कुठार को) देखकर मैंने कुछ अनुचित कहा हो, तो उसे हे धीर महामुनि! क्षमा कीजिए। यह सुनकर भृगुवंशमणि परशुरामजी क्रोध के साथ गंभीर वाणी बोले-॥273॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु। कुटिल कालबस निज कुल घालकु॥
भानु बंस राकेस कलंकू। निपट निरंकुस अबुध असंकू॥1॥

English Meaning

…“O’ Vishwamitra, listen, this child is both foolish and cunning. Gripped by the hand of death, he is inviting ruin upon his entire family. He is a blemish, like a dark spot on the full-Moon-like glory of the Solar dynasty. Reckless, ignorant, and utterly without fear, he has lost all sense of restraint…

Hindi Meaning

हे विश्वामित्र! सुनो, यह बालक बड़ा कुबुद्धि और कुटिल है, काल के वश होकर यह अपने कुल का घातक बन रहा है। यह सूर्यवंश रूपी पूर्ण चन्द्र का कलंक है। यह बिल्कुल उद्दण्ड, मूर्ख और निडर है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

काल कवलु होइहि छन माहीं। कहउँ पुकारि खोरि मोहि नाहीं॥
तुम्ह हटकहु जौं चहहु उबारा। कहि प्रतापु बलु रोषु हमारा॥2॥

English Meaning

…In no time, he will be swallowed by the God of Death. I speak this aloud as a warning, do not hold me responsible later. If you wish to save Lakshman, then restrain him by reminding him of my valour, strength, and wrath.”

Hindi Meaning

अभी क्षण भर में यह काल का ग्रास हो जाएगा। मैं पुकारकर कहे देता हूँ, फिर मुझे दोष नहीं है। यदि तुम इसे बचाना चाहते हो, तो हमारा प्रताप, बल और क्रोध बतलाकर इसे मना कर दो॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

लखन कहेउ मुनि सुजसु तुम्हारा। तुम्हहि अछत को बरनै पारा॥
अपने मुँह तुम्ह आपनि करनी। बार अनेक भाँति बहु बरनी॥3॥

English Meaning

Lakshman ji said, “O’ Sage, who else could possibly describe your glorious deeds while you yourself are present? You have narrated your exploits in many ways, time and again, with your own mouth…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी ने कहा- हे मुनि! आपका सुयश आपके रहते दूसरा कौन वर्णन कर सकता है? आपने अपने ही मुँह से अपनी करनी अनेकों बार बहुत प्रकार से वर्णन की है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

नहिं संतोषु त पुनि कछु कहहू। जनि रिस रोकि दुसह दुख सहहू॥
बीरब्रती तुम्ह धीर अछोभा। गारी देत न पावहु सोभा॥4॥

English Meaning

…If you are still not satisfied, then speak some more, don’t suffer unbearable anguish by holding back your anger. You have taken a vow of bravery, and you are known for your patience and composure. Hurling insults does not befit you…

Hindi Meaning

इतने पर भी संतोष न हुआ हो तो फिर कुछ कह डालिए। क्रोध रोककर असह्य दुःख मत सहिए। आप वीरता का व्रत धारण करने वाले, धैर्यवान और क्षोभरहित हैं। गाली देते शोभा नहीं पाते॥4॥

Doha 274 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु।
बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु॥274॥

English Meaning

…True heroes prove their valour on the battlefield, they don’t sing their own praises. It is only cowards who boast of their greatness when facing an enemy…

Hindi Meaning

शूरवीर तो युद्ध में करनी (शूरवीरता का कार्य) करते हैं, कहकर अपने को नहीं जनाते। शत्रु को युद्ध में उपस्थित पाकर कायर ही अपने प्रताप की डींग मारा करते हैं॥274॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा। बार बार मोहि लागि बोलावा॥
सुनत लखन के बचन कठोरा। परसु सुधारि धरेउ कर घोरा॥1॥

English Meaning

…It seems as though you’re calling upon the God of Death again and again on my behalf.” Hearing Lakshman ji’s sharp words, Parashuram ji gripped his fearsome axe more firmly in his hand.

Hindi Meaning

आप तो मानो काल को हाँक लगाकर बार-बार उसे मेरे लिए बुलाते हैं। लक्ष्मणजी के कठोर वचन सुनते ही परशुरामजी ने अपने भयानक फरसे को सुधारकर हाथ में ले लिया॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

अब जनि देइ दोसु मोहि लोगू। कटुबादी बालकु बधजोगू॥
बाल बिलोकि बहुत मैं बाँचा। अब यहु मरनिहार भा साँचा॥2॥

English Meaning

Parshuram ji said, “Let no one hold me responsible now. This sharp-tongued boy is worthy of death. I’ve spared him for long, thinking him a mere child, but now, his end is certain.”

Hindi Meaning

(और बोले-) अब लोग मुझे दोष न दें। यह कडुआ बोलने वाला बालक मारे जाने के ही योग्य है। इसे बालक देखकर मैंने बहुत बचाया, पर अब यह सचमुच मरने को ही आ गया है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

कौसिक कहा छमिअ अपराधू। बाल दोष गुन गनहिं न साधू॥
खर कुठार मैं अकरुन कोही। आगें अपराधी गुरुद्रोही॥3॥

English Meaning

Vishwamitra ji said, “Forgive his offence, Saints do not weigh the virtues or faults of a child.” Parshuram ji replied, “My axe is razor-sharp, I am fierce and unrelenting. And before me stands a culprit, an enemy of the Guru…

Hindi Meaning

विश्वामित्रजी ने कहा- अपराध क्षमा कीजिए। बालकों के दोष और गुण को साधु लोग नहीं गिनते। (परशुरामजी बोले-) तीखी धार का कुठार, मैं दयारहित और क्रोधी और यह गुरुद्रोही और अपराधी मेरे सामने-॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

उतर देत छोड़उँ बिनु मारें। केवल कौसिक सील तुम्हारें॥
न त एहि काटि कुठार कठोरें। गुरहि उरिन होतेउँ श्रम थोरें॥4॥

English Meaning

…He keeps answering back with defiance. Yet I’m holding myself back from taking his life only out of respect for your humility, O’ Vishwamitra. Otherwise, with this formidable axe, I would have cut him to pieces with ease, and in doing so, repaid my Guru’s debt without a second thought.”

Hindi Meaning

उत्तर दे रहा है। इतने पर भी मैं इसे बिना मारे छोड़ रहा हूँ, सो हे विश्वामित्र! केवल तुम्हारे शील (प्रेम) से। नहीं तो इसे इस कठोर कुठार से काटकर थोड़े ही परिश्रम से गुरु से उऋण हो जाता॥4॥

Doha 275 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* गाधिसूनु कह हृदयँ हँसि मुनिहि हरिअरइ सूझ।
अयमय खाँड़ न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ॥275॥

English Meaning

Vishwamitra ji smiled to himself, thinking, the Sage sees green all around, mistaking this moment for his victory and taking Shri Ram and Shri Lakshman to be nothing more than ordinary Princes. But these two are no mere sweet, princely boys, they are young men of steel. (The pun on khaand fits well: not just sugarcane sweetness, but swords of steel). The Sage remains unaware, still blind to the divine power that resides within them.

Hindi Meaning

विश्वामित्रजी ने हृदय में हँसकर कहा- मुनि को हरा ही हरा सूझ रहा है (अर्थात सर्वत्र विजयी होने के कारण ये श्री राम-लक्ष्मण को भी साधारण क्षत्रिय ही समझ रहे हैं), किन्तु यह लोहमयी (केवल फौलाद की बनी हुई) खाँड़ (खाँड़ा-खड्ग) है, ऊख की (रस की) खाँड़ नहीं है (जो मुँह में लेते ही गल जाए। खेद है,) मुनि अब भी बेसमझ बने हुए हैं, इनके प्रभाव को नहीं समझ रहे हैं॥275॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* कहेउ लखन मुनि सीलु तुम्हारा। को नहिं जान बिदित संसारा॥
माता पितहि उरिन भए नीकें। गुर रिनु रहा सोचु बड़ जीकें॥1॥

English Meaning

Lakshman ji said, “O’ Sage, who isn’t aware of your humility? It’s renowned across the world. You’ve already repaid your parents’ debt in full, yet the debt owed to your Guru still weighs heavily on your heart and that burden continues to trouble you…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी ने कहा- हे मुनि! आपके शील को कौन नहीं जानता? वह संसार भर में प्रसिद्ध है। आप माता-पिता से तो अच्छी तरह उऋण हो ही गए, अब गुरु का ऋण रहा, जिसका जी में बड़ा सोच लगा है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा। दिन चलि गए ब्याज बड़ बाढ़ा॥
अब आनिअ ब्यवहरिआ बोली। तुरत देउँ मैं थैली खोली॥2॥

English Meaning

…It seems you’ve placed the burden of this debt upon us, and with each passing day, the interest has grown manyfold. So now, if someone could summon a moneylender to tally up the full amount, I’ll gladly open my pouch and settle it on the spot.”

Hindi Meaning

वह मानो हमारे ही मत्थे काढ़ा था। बहुत दिन बीत गए, इससे ब्याज भी बहुत बढ़ गया होगा। अब किसी हिसाब करने वाले को बुला लाइए, तो मैं तुरंत थैली खोलकर दे दूँ॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

सुनि कटु बचन कुठार सुधारा। हाय हाय सब सभा पुकारा॥
भृगुबर परसु देखावहु मोही। बिप्र बिचारि बचउँ नृपदोही॥3॥

English Meaning

Hearing these sharp, sarcastic words, Parshuram ji seized his axe, and the entire assembly cried out in alarm, “Alas! Alas!” Lakshman ji said, “O’ Noble one of the Bhrigu lineage, you raise your axe at me, but it is me who is sparing you, O’ Foe of Kings, only because I see you as a Brahmin…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी के कडुए वचन सुनकर परशुरामजी ने कुठार सम्हाला। सारी सभा हाय-हाय! करके पुकार उठी। (लक्ष्मणजी ने कहा-) हे भृगुश्रेष्ठ! आप मुझे फरसा दिखा रहे हैं? पर हे राजाओं के शत्रु! मैं ब्राह्मण समझकर बचा रहा हूँ (तरह दे रहा हूँ)॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

मिले न कबहुँ सुभट रन गाढ़े। द्विज देवता घरहि के बा़ढ़े॥
अनुचित कहि सब लोग पुकारे। रघुपति सयनहिं लखनु नेवारे॥4॥

English Meaning

…You have never faced true, steadfast warriors in battle, O’ Revered Brahmin, you seem to have grown mighty within the safety of your own home.” Hearing this, the assembly cried out, “This is not right! This is inappropriate!” At that moment, Shri Ram, with just a glance, signalled Shri Lakshman to stop.

Hindi Meaning

आपको कभी रणधीर बलवान्‌ वीर नहीं मिले हैं। हे ब्राह्मण देवता ! आप घर ही में बड़े हैं। यह सुनकर ‘अनुचित है, अनुचित है’ कहकर सब लोग पुकार उठे। तब श्री रघुनाथजी ने इशारे से लक्ष्मणजी को रोक दिया॥4॥

Doha 276 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* लखन उतर आहुति सरिस भृगुबर कोपु कृसानु।
बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु॥276॥

English Meaning

Seeing Lakshman ji’s words fall like oblations into the fire of Sage Parshuram’s rising anger, the Sun of the Raghu race, Shri Ram, then spoke words as soothing as water,…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी के उत्तर से, जो आहुति के समान थे, परशुरामजी के क्रोध रूपी अग्नि को बढ़ते देखकर रघुकुल के सूर्य श्री रामचंद्रजी जल के समान (शांत करने वाले) वचन बोले-॥276॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

*नाथ करहु बालक पर छोहु। सूध दूधमुख करिअ न कोहू॥
जौं पै प्रभु प्रभाउ कछु जाना। तौ कि बराबरि करत अयाना॥1॥

English Meaning

…“O’ Lord, have mercy on the child. Do not take offence, he is but an innocent boy, still wet with his mother’s milk. Had he known the extent of your might, my Lord, how could he ever have been so reckless as to stand against you?…

Hindi Meaning

हे नाथ ! बालक पर कृपा कीजिए। इस सीधे और दूधमुँहे बच्चे पर क्रोध न कीजिए। यदि यह प्रभु का (आपका) कुछ भी प्रभाव जानता, तो क्या यह बेसमझ आपकी बराबरी करता ?॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

जौं लरिका कछु अचगरि करहीं। गुर पितु मातु मोद मन भरहीं॥
करिअ कृपा सिसु सेवक जानी। तुम्ह सम सील धीर मुनि ग्यानी॥2॥

English Meaning

…When children act out or misbehave, their Guru, father, and mother often feel only affection in their hearts. So, I humbly ask you to see Lakshman ji as a young child, and as your servant, and kindly bestow your grace upon him. You view all beings with equal regard, and you are known for your humility, patience, and wisdom, O’ Noble Sage.”

Hindi Meaning

बालक यदि कुछ चपलता भी करते हैं, तो गुरु, पिता और माता मन में आनंद से भर जाते हैं। अतः इसे छोटा बच्चा और सेवक जानकर कृपा कीजिए। आप तो समदर्शी, सुशील, धीर और ज्ञानी मुनि हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

राम बचन सुनि कछुक जुड़ाने। कहि कछु लखनु बहुरि मुसुकाने॥
हँसत देखि नख सिख रिस ब्यापी। राम तोर भ्राता बड़ पापी॥3॥

English Meaning

Hearing Shri Ram’s gentle words, the Sage’s fury began to subside slightly. But just then, Lakshman ji smiled again after making a remark. Seeing him laugh, Parshuram ji was consumed by rage from head to toe. He said, “O’ Ram, your Brother is a great sinner…

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के वचन सुनकर वे कुछ ठंडे पड़े। इतने में लक्ष्मणजी कुछ कहकर फिर मुस्कुरा दिए। उनको हँसते देखकर परशुरामजी के नख से शिखा तक (सारे शरीर में) क्रोध छा गया। उन्होंने कहा- हे राम! तेरा भाई बड़ा पापी है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

गौर सरीर स्याम मन माहीं। कालकूट मुख पयमुख नाहीं॥
सहज टेढ़ अनुहरइ न तोही। नीचु मीचु सम देख न मोही॥4॥

English Meaning

…His body may be fair in complexion, but his heart is dark. His mouth holds not the sweetness of milk, but the deadly poison of Kalkoot. He is twisted by nature and shares none of Your gentle grace. This wretch fails to see me as the very embodiment of death.”

Hindi Meaning

यह शरीर से गोरा, पर हृदय का बड़ा काला है। यह विषमुख है, दूधमुँहा नहीं। स्वभाव ही टेढ़ा है, तेरा अनुसरण नहीं करता (तेरे जैसा शीलवान नहीं है)। यह नीच मुझे काल के समान नहीं देखता॥4॥

Doha 277 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* लखन कहेउ हँसि सुनहु मुनि क्रोधु पाप कर मूल।
जेहि बस जन अनुचित करहिं चरहिं बिस्व प्रतिकूल॥277॥

English Meaning

Lakshman ji smiled and said, “O’ Sage, listen, anger is the root of all sin. Under its influence, people commit improper deeds and grow hostile towards others throughout the world…

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी ने हँसकर कहा- हे मुनि! सुनिए, क्रोध पाप का मूल है, जिसके वश में होकर मनुष्य अनुचित कर्म कर बैठते हैं और विश्वभर के प्रतिकूल चलते (सबका अहित करते) हैं॥277॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* मैं तुम्हार अनुचर मुनिराया। परिहरि कोपु करिअ अब दाया॥
टूट चाप नहिं जुरिहि रिसाने। बैठिअ होइहिं पाय पिराने॥1॥

English Meaning

…O’ Chief of Sages, I am your humble servant. Kindly set aside your anger and show mercy upon me. Your fury won’t repair the bow. Please have a seat, your feet must be tired from standing…

Hindi Meaning

हे मुनिराज! मैं आपका दास हूँ। अब क्रोध त्यागकर दया कीजिए। टूटा हुआ धनुष क्रोध करने से जुड़ नहीं जाएगा। खड़े-खड़े पैर दुःखने लगे होंगे, बैठ जाइए॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

जौं अति प्रिय तौ करिअ उपाई। जोरिअ कोउ बड़ गुनी बोलाई॥
बोलत लखनहिं जनकु डेराहीं। मष्ट करहु अनुचित भल नाहीं॥2॥

English Meaning

…If this bow is so dear to you, then let us call an expert artisan to see if it can be repaired.” Hearing Lakshman ji’s words, King Janak grew uneasy and said, “Enough, be silent now, such words are not appropriate.”

Hindi Meaning

यदि धनुष अत्यन्त ही प्रिय हो, तो कोई उपाय किया जाए और किसी बड़े गुणी (कारीगर) को बुलाकर जुड़वा दिया जाए। लक्ष्मणजी के बोलने से जनकजी डर जाते हैं और कहते हैं- बस, चुप रहिए, अनुचित बोलना अच्छा नहीं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

थर थर काँपहिं पुर नर नारी। छोट कुमार खोट बड़ भारी॥
भृगुपति सुनि सुनि निरभय बानी। रिस तन जरइ होई बल हानी॥3॥

English Meaning

Seeing all this, the men and women of Janakpur began to tremble, thinking to themselves, “This young Prince is truly reckless.” Hearing Lakshman ji’s fearless words, Parshuram ji burned with fury, and in his rising anger, his strength began to wane.

Hindi Meaning

जनकपुर के स्त्री-पुरुष थर-थर काँप रहे हैं (और मन ही मन कह रहे हैं कि) छोटा कुमार बड़ा ही खोटा है। लक्ष्मणजी की निर्भय वाणी सुन-सुनकर परशुरामजी का शरीर क्रोध से जला जा रहा है और उनके बल की हानि हो रही है (उनका बल घट रहा है)॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बोले रामहि देइ निहोरा। बचउँ बिचारि बंधु लघु तोरा॥
मनु मलीन तनु सुंदर कैसें। बिष रस भरा कनक घटु जैसें॥4॥

English Meaning

Parshuram ji said, “Out of respect for you, O’ Ram, I have spared Your younger Brother so far. He has a corrupt mind but a handsome appearance, like a golden pitcher filled with the juice of poison!”

Hindi Meaning

तब श्री रामचन्द्रजी पर एहसान जनाकर परशुरामजी बोले- तेरा छोटा भाई समझकर मैं इसे बचा रहा हूँ। यह मन का मैला और शरीर का कैसा सुंदर है, जैसे विष के रस से भरा हुआ सोने का घड़ा!॥4॥

Doha 278 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* सुनि लछिमन बिहसे बहुरि नयन तरेरे राम।
गुर समीप गवने सकुचि परिहरि बानी बाम॥278॥

English Meaning

Hearing Parshuram ji’s words, Lakshman ji burst into loud laughter once again. But then, Shri Ram gave him a stern look. Startled, Lakshman ji fell silent, stopped speaking out of turn, and humbly went and stood beside Guru ji.

Hindi Meaning

यह सुनकर लक्ष्मणजी फिर हँसे। तब श्री रामचन्द्रजी ने तिरछी नजर से उनकी ओर देखा, जिससे लक्ष्मणजी सकुचाकर, विपरीत बोलना छोड़कर, गुरुजी के पास चले गए॥278॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* अति बिनीत मृदु सीतल बानी। बोले रामु जोरि जुग पानी॥
सुनहु नाथ तुम्ह सहज सुजाना। बालक बचनु करिअ नहिं काना॥1॥

English Meaning

With folded hands, Shri Ram spoke in a voice full of humility, gentleness, and calm, “O’ Lord, please listen, you are wise by nature, so do not take to heart the words of a mere child…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी दोनों हाथ जोड़कर अत्यन्त विनय के साथ कोमल और शीतल वाणी बोले- हे नाथ! सुनिए, आप तो स्वभाव से ही सुजान हैं। आप बालक के वचन पर कान न दीजिए (उसे सुना-अनसुना कर दीजिए)॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बररै बालकु एकु सुभाऊ। इन्हहि न संत बिदूषहिं काऊ ॥
तेहिं नाहीं कछु काज बिगारा। अपराधी मैं नाथ तुम्हारा॥2॥

English Meaning

…A child and a wasp are alike in nature, Saints never hold their faults against them. And besides, he has done no harm. If anyone is at fault, O’ Lord, it is I who stand guilty before you…

Hindi Meaning

बर्रै और बालक का एक स्वभाव है। संतजन इन्हें कभी दोष नहीं लगाते। फिर उसने (लक्ष्मण ने) तो कुछ काम भी नहीं बिगाड़ा है, हे नाथ! आपका अपराधी तो मैं हूँ॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

कृपा कोपु बधु बँधब गोसाईं। मो पर करिअ दास की नाईं॥
कहिअ बेगि जेहि बिधि रिस जाई। मुनिनायक सोइ करौं उपाई॥3॥

English Meaning

…So, O’ Lord, take me as your servant and do with me as you wish, show mercy, express anger, grant death, or bind me. Whatever will calm your anger quickly, O’ Chief of Sages, just tell me, and I shall do it without delay.”

Hindi Meaning

अतः हे स्वामी! कृपा, क्रोध, वध और बंधन, जो कुछ करना हो, दास की तरह (अर्थात दास समझकर) मुझ पर कीजिए। जिस प्रकार से शीघ्र आपका क्रोध दूर हो। हे मुनिराज! बताइए, मैं वही उपाय करूँ॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

कह मुनि राम जाइ रिस कैसें। अजहुँ अनुज तव चितव अनैसें॥
एहि कें कंठ कुठारु न दीन्हा। तौ मैं कहा कोपु करि कीन्हा॥4॥

English Meaning

The Sage replied, “O’ Ram, how can my anger subside when even now your younger Brother is glaring at me with defiance? If I do not strike off his head with my axe, then what is the purpose of this wrath?…

Hindi Meaning

मुनि ने कहा- हे राम! क्रोध कैसे जाए, अब भी तेरा छोटा भाई टेढ़ा ही ताक रहा है। इसकी गर्दन पर मैंने कुठार न चलाया, तो क्रोध करके किया ही क्या?॥4॥

Doha 279 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* गर्भ स्रवहिं अवनिप रवनि सुनि कुठार गति घोर।
परसु अछत देखउँ जिअत बैरी भूपकिसोर॥279॥

English Meaning

…Just hearing of the dreadful power of my axe causes the wives of kings to miscarry, and yet, here stands this insolent Prince, still alive, even as this very axe rests in my hands…

Hindi Meaning

मेरे जिस कुठार की घोर करनी सुनकर राजाओं की स्त्रियों के गर्भ गिर पड़ते हैं, उसी फरसे के रहते मैं इस शत्रु राजपुत्र को जीवित देख रहा हूँ॥279॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* बहइ न हाथु दहइ रिस छाती। भा कुठारु कुंठित नृपघाती॥
भयउ बाम बिधि फिरेउ सुभाऊ। मोरे हृदयँ कृपा कसि काऊ॥1॥

English Meaning

…My hand refuses to move, yet my chest burns with rage. Alas, this axe, once the slayer of kings, has grown dull. The Creator Himself must be displeased with me, for my nature has changed. How else could mercy find a place in my heart?

Hindi Meaning

हाथ चलता नहीं, क्रोध से छाती जली जाती है। (हाय!) राजाओं का घातक यह कुठार भी कुण्ठित हो गया। विधाता विपरीत हो गया, इससे मेरा स्वभाव बदल गया, नहीं तो भला, मेरे हृदय में किसी समय भी कृपा कैसी?॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

आजु दया दुखु दुसह सहावा। सुनि सौमित्रि बिहसि सिरु नावा॥
बाउ कृपा मूरति अनुकूला। बोलत बचन झरत जनु फूला॥2॥

English Meaning

…Today, it is mercy that is making me suffer this burning anguish.” Hearing these words, Sumitra ji’s son, Shri Lakshman, burst into loud laughter. Bowing his head, he said, “The gentle breeze of your grace truly befits your divine form. The words that flow from your lips seem like blossoms gently falling to the ground…

Hindi Meaning

आज दया मुझे यह दुःसह दुःख सहा रही है। यह सुनकर लक्ष्मणजी ने मुस्कुराकर सिर नवाया (और कहा-) आपकी कृपा रूपी वायु भी आपकी मूर्ति के अनुकूल ही है, वचन बोलते हैं, मानो फूल झड़ रहे हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

जौं पै कृपाँ जरिहिं मुनि गाता। क्रोध भएँ तनु राख बिधाता॥
देखु जनक हठि बालकु एहू। कीन्ह चहत जड़ जमपुर गेहू॥3॥

English Meaning

…O’ Sage, if showing compassion causes your body to burn like this, then only the Creator can protect it when you’re truly angry.” Parshuram ji replied, “O’ Janak, just look at this foolish boy, so stubborn, he seems determined to make Yumpuri (the abode of the God of Death), his permanent home…

Hindi Meaning

हे मुनि ! यदि कृपा करने से आपका शरीर जला जाता है, तो क्रोध होने पर तो शरीर की रक्षा विधाता ही करेंगे। (परशुरामजी ने कहा-) हे जनक! देख, यह मूर्ख बालक हठ करके यमपुरी में घर (निवास) करना चाहता है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बेगि करहु किन आँखिन्ह ओटा। देखत छोट खोट नृपु ढोटा॥
बिहसे लखनु कहा मन माहीं। मूदें आँखि कतहुँ कोउ नाहीं॥4॥

English Meaning

…Why not quickly put him out of sight? Though he looks young, this Prince is full of wickedness.” Lakshman ji laughed silently and thought to himself, “Well, if you choose to shut your eyes, naturally you won’t see anyone.”

Hindi Meaning

इसको शीघ्र ही आँखों की ओट क्यों नहीं करते? यह राजपुत्र देखने में छोटा है, पर है बड़ा खोटा। लक्ष्मणजी ने हँसकर मन ही मन कहा- आँख मूँद लेने पर कहीं कोई नहीं है॥4॥

Doha 280 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* परसुरामु तब राम प्रति बोले उर अति क्रोधु।
संभु सरासनु तोरि सठ करसि हमार प्रबोधु॥280॥

English Meaning

Filled with rage in his heart, Parshuram ji said to Shri Ram, “O’ Foolish one! After breaking the sacred bow of Lord Shiv, you now dare to lecture me on wisdom?…

Hindi Meaning

तब परशुरामजी हृदय में अत्यन्त क्रोध भरकर श्री रामजी से बोले- अरे शठ! तू शिवजी का धनुष तोड़कर उलटा हमीं को ज्ञान सिखाता है॥280॥