Satyugi OM

Day 10 of Maas Parayan Reading program Day 10 / 30

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* बंधु कहइ कटु संमत तोरें। तू छल बिनय करसि कर जोरें॥
करु परितोषु मोर संग्रामा। नाहिं त छाड़ कहाउब रामा॥1॥

English Meaning

…Your Brother hurls bitter words with your silent approval, while You pretend to be humble with folded hands. Now either face me in battle and prove your worth, or give up the name ‘Ram’ altogether…

Hindi Meaning

तेरा यह भाई तेरी ही सम्मति से कटु वचन बोलता है और तू छल से हाथ जोड़कर विनय करता है। या तो युद्ध में मेरा संतोष कर, नहीं तो राम कहलाना छोड़ दे॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

छलु तजि करहि समरु सिवद्रोही। बंधु सहित न त मारउँ तोही॥
भृगुपति बकहिं कुठार उठाएँ। मन मुसुकाहिं रामु सिर नाएँ॥2॥

English Meaning

…O’ Enemy of Lord Shiv, cast aside Your deceit and fight me! Otherwise, I shall strike You and Your Brother down together.” With his axe raised, Parshuram ji raved in fury, while Shri Ram stood with His head bowed, smiling calmly within His heart.

Hindi Meaning

अरे शिवद्रोही! छल त्यागकर मुझसे युद्ध कर। नहीं तो भाई सहित तुझे मार डालूँगा। इस प्रकार परशुरामजी कुठार उठाए बक रहे हैं और श्री रामचन्द्रजी सिर झुकाए मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

गुनह लखन कर हम पर रोषू। कतहुँ सुधाइहु ते बड़ दोषू॥
टेढ़ जानि सब बंदइ काहू। बक्र चंद्रमहि ग्रसइ न राहू॥3॥

English Meaning

Ram ji thought in His heart that the Sage’s fury was actually directed at Him for Lakshman ji’s actions. Sometimes, being too straightforward can become a fault. People often revere the cunning, even when they know the truth, just as Rahu never troubles the crescent Moon, but waits to eclipse the full one.

Hindi Meaning

(श्री रामचन्द्रजी ने मन ही मन कहा-) गुनाह (दोष) तो लक्ष्मण का और क्रोध मुझ पर करते हैं। कहीं-कहीं सीधेपन में भी बड़ा दोष होता है। टेढ़ा जानकर सब लोग किसी की भी वंदना करते हैं, टेढ़े चन्द्रमा को राहु भी नहीं ग्रसता॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

राम कहेउ रिस तजिअ मुनीसा। कर कुठारु आगें यह सीसा॥
जेहिं रिस जाइ करिअ सोइ स्वामी। मोहि जानिअ आपन अनुगामी॥4॥

English Meaning

Shri Ram said, “O’ Lord of the Sages, please let go of your anger. Your axe is in your hand, and my head is bowed before you. Do whatever you feel will calm your fury, but know this, my lord, I am your humble servant…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी ने (प्रकट) कहा- हे मुनीश्वर! क्रोध छोड़िए। आपके हाथ में कुठार है और मेरा यह सिर आगे है, जिस प्रकार आपका क्रोध जाए, हे स्वामी! वही कीजिए। मुझे अपना अनुचर (दास) जानिए॥4॥

Doha 281 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* प्रभुहि सेवकहि समरु कस तजहु बिप्रबर रोसु।
बेषु बिलोकें कहेसि कछु बालकहू नहिं दोसु॥281॥

English Meaning

…How can there be a battle between a master and his servant? O’ Great Brahmin, please set aside your anger. It was only after seeing your fierce, warrior-like form that this young boy (Lakshman) spoke as he did, he meant no offence…

Hindi Meaning

स्वामी और सेवक में युद्ध कैसा? हे ब्राह्मण श्रेष्ठ! क्रोध का त्याग कीजिए। आपका (वीरों का सा) वेष देखकर ही बालक ने कुछ कह डाला था, वास्तव में उसका भी कोई दोष नहीं है॥281॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

*देखि कुठार बान धनु धारी। भै लरिकहि रिस बीरु बिचारी॥
नामु जान पै तुम्हहि न चीन्हा। बंस सुभायँ उतरु तेहिं दीन्हा॥1॥

English Meaning

…Seeing you armed with an axe, bow, and arrows, and mistaking you for a fierce warrior, the child became agitated. Though he knows your name, he did not recognize you in person. And true to the spirit of his lineage, the Raghu clan, he instinctively responded in kind…

Hindi Meaning

आपको कुठार, बाण और धनुष धारण किए देखकर और वीर समझकर बालक को क्रोध आ गया। वह आपका नाम तो जानता था, पर उसने आपको पहचाना नहीं। अपने वंश (रघुवंश) के स्वभाव के अनुसार उसने उत्तर दिया॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

जौं तुम्ह औतेहु मुनि की नाईं। पद रज सिर सिसु धरत गोसाईं॥
छमहु चूक अनजानत केरी। चहिअ बिप्र उर कृपा घनेरी॥2॥

English Meaning

…Had you arrived in the form of a Sage, O’ Lord, the child would have humbly placed the dust of your feet upon his head. Please forgive his unintentional mistake, for a Brahmin’s heart should be filled with compassion…

Hindi Meaning

यदि आप मुनि की तरह आते, तो हे स्वामी! बालक आपके चरणों की धूलि सिर पर रखता। अनजाने की भूल को क्षमा कर दीजिए। ब्राह्मणों के हृदय में बहुत अधिक दया होनी चाहिए॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

हमहि तुम्हहि सरिबरि कसि नाथा। कहहु न कहाँ चरन कहँ माथा॥
राम मात्र लघुनाम हमारा। परसु सहित बड़ नाम तोहारा॥3॥

English Meaning

…O’ Lord, how can there be any comparison between you and me? Tell me, can the feet ever be compared to the head? My name ‘Ram’ is but a simple one, while yours, joined with the mighty axe, is far greater: ‘Parshuram’…

Hindi Meaning

हे नाथ! हमारी और आपकी बराबरी कैसी? कहिए न, कहाँ चरण और कहाँ मस्तक! कहाँ मेरा राम मात्र छोटा सा नाम और कहाँ आपका परशुसहित बड़ा नाम॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

देव एकु गुनु धनुष हमारें। नव-गुन परम पुनीत तुम्हारें॥
सब प्रकार हम तुम्ह सन हारे। छमहु बिप्र अपराध हमारे॥4॥

English Meaning

…O’ Lord, I possess but a single merit, my bow. You, on the other hand, are the embodiment of nine supreme virtues (control of the mind, control of the senses, penance, purity, compassion, simplicity, knowledge, wisdom, and detachment). In truth, we are no match for you in any way. O’ Revered Brahmin, please forgive our mistakes.”

Hindi Meaning

हे देव! हमारे तो एक ही गुण धनुष है और आपके परम पवित्र (शम, दम, तप, शौच, क्षमा, सरलता, ज्ञान, विज्ञान और आस्तिकता ये) नौ गुण हैं। हम तो सब प्रकार से आपसे हारे हैं। हे विप्र! हमारे अपराधों को क्षमा कीजिए॥4॥

Doha 282 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* बार बार मुनि बिप्रबर कहा राम सन राम।
बोले भृगुपति सरुष हसि तहूँ बंधू सम बाम॥282॥

English Meaning

Shri Ram continued to humbly address Sage Parshuram as “Great Sage” again and again. At this, the Chief of the Bhrigu clan, Parshuram ji, let out an angry laugh and said, “You too are just as sly and crooked as Your Brother…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी ने परशुरामजी को बार-बार ‘मुनि’ और ‘विप्रवर’ कहा। तब भृगुपति (परशुरामजी) कुपित होकर (अथवा क्रोध की हँसी हँसकर) बोले- तू भी अपने भाई के समान ही टेढ़ा है॥282॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

निपटहिं द्विज करि जानहि मोही। मैं जस बिप्र सुनावउँ तोही॥
चाप सुवा सर आहुति जानू। कोपु मोर अति घोर कृसानू॥1॥

English Meaning

…You take me for an ordinary Brahmin? Let me show you what kind of Brahmin I truly am. My bow is the ladle with which I offer oblations, my arrows are the offerings themselves, and my fury is the blazing fire of the yajna (sacrificial rite)…

Hindi Meaning

तू मुझे निरा ब्राह्मण ही समझता है? मैं जैसा विप्र हूँ, तुझे सुनाता हूँ। धनुष को सु्रवा, बाण को आहुति और मेरे क्रोध को अत्यन्त भयंकर अग्नि जान॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

समिधि सेन चतुरंग सुहाई। महा महीप भए पसु आई॥
मैं एहिं परसु काटि बलि दीन्हे। समर जग्य जप कोटिन्ह कीन्हे॥2॥

English Meaning

…The fourfold army (comprising of horses, elephants, chariots, and foot soldiers) are like firewood for my sacrificial fire. And mighty kings have been the sacrificial beasts, whom I’ve hacked to pieces with this very axe and offered into the flames. I’ve performed such battle-yajnas countless times, each one accompanied by sacred chants, as I struck them down, I uttered ‘Swaha’, just as one does when making offerings into the holy fire…

Hindi Meaning

चतुरंगिणी सेना सुंदर समिधाएँ (यज्ञ में जलाई जाने वाली लकड़ियाँ) हैं। बड़े-बड़े राजा उसमें आकर बलि के पशु हुए हैं, जिनको मैंने इसी फरसे से काटकर बलि दिया है। ऐसे करोड़ों जपयुक्त रणयज्ञ मैंने किए हैं (अर्थात जैसे मंत्रोच्चारण पूर्वक ‘स्वाहा’ शब्द के साथ आहुति दी जाती है, उसी प्रकार मैंने पुकार-पुकार कर राजाओं की बलि दी है)॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

मोर प्रभाउ बिदित नहिं तोरें। बोलसि निदरि बिप्र के भोरें॥
भंजेउ चापु दापु बड़ बाढ़ा। अहमिति मनहुँ जीति जगु ठाढ़ा॥3॥

English Meaning

…You speak so boldly only because You do not know my true glory. Mistaking me for an ordinary Brahmin, You have spoken with such disrespect. Ever since You broke the bow, Your arrogance has grown manifold. Drunk on false pride, You stand here as though You’ve conquered the entire world.”

Hindi Meaning

मेरा प्रभाव तुझे मालूम नहीं है, इसी से तू ब्राह्मण के धोखे मेरा निरादर करके बोल रहा है। धनुष तोड़ डाला, इससे तेरा घमंड बहुत बढ़ गया है। ऐसा अहंकार है, मानो संसार को जीतकर खड़ा है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

राम कहा मुनि कहहु बिचारी। रिस अति बड़ि लघु चूक हमारी॥
छुअतहिं टूट पिनाक पुराना। मैं केहि हेतु करौं अभिमाना॥4॥

English Meaning

Shri Ram replied, “O’ Sage, please speak with calm reflection. Your anger is far greater than the fault, which is but a small one. The old Pinak bow shattered the moment I merely touched it, what cause do I have for any false pride?…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी ने कहा- हे मुनि! विचारकर बोलिए। आपका क्रोध बहुत बड़ा है और मेरी भूल बहुत छोटी है। पुराना धनुष था, छूते ही टूट गया। मैं किस कारण अभिमान करूँ?॥4॥

Doha 283 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* जौं हम निदरहिं बिप्र बदि सत्य सुनहु भृगुनाथ।
तौ अस को जग सुभटु जेहि भय बस नावहिं माथ॥283॥

English Meaning

…O’ Chief of the Bhrigu clan, hear this truth, if calling you a Brahmin is considered an insult, then tell us, who else in this world is so mighty that we should bow our heads before him in fear?…

Hindi Meaning

हे भृगुनाथ! यदि हम सचमुच ब्राह्मण कहकर निरादर करते हैं, तो यह सत्य सुनिए, फिर संसार में ऐसा कौन योद्धा है, जिसे हम डरके मारे मस्तक नवाएँ?॥283॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* देव दनुज भूपति भट नाना। समबल अधिक होउ बलवाना॥
जौं रन हमहि पचारै कोऊ। लरहिं सुखेन कालु किन होऊ ॥1॥

English Meaning

…Be it Demigods, demons, mighty kings, or warriors stronger or equal to us, if any one of them dares to challenge us in battle, we shall gladly face him, even if he is the God of Death himself…

Hindi Meaning

देवता, दैत्य, राजा या और बहुत से योद्धा, वे चाहे बल में हमारे बराबर हों चाहे अधिक बलवान हों, यदि रण में हमें कोई भी ललकारे तो हम उससे सुखपूर्वक लड़ेंगे, चाहे काल ही क्यों न हो॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

छत्रिय तनु धरि समर सकाना। कुल कलंकु तेहिं पावँर आना॥
कहउँ सुभाउ न कुलहि प्रसंसी। कालहु डरहिं न रन रघुबंसी॥2॥

English Meaning

…A warrior (Kshatriya) who fears battle is a disgrace to his clan. I speak only of what comes naturally to me, not to boast of my lineage. But know this: one born in the Raghu clan does not fear even the God of Death when it comes to battle…

Hindi Meaning

क्षत्रिय का शरीर धरकर जो युद्ध में डर गया, उस नीच ने अपने कुल पर कलंक लगा दिया। मैं स्वभाव से ही कहता हूँ, कुल की प्रशंसा करके नहीं, कि रघुवंशी रण में काल से भी नहीं डरते॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बिप्रबंस कै असि प्रभुताई। अभय होइ जो तुम्हहि डेराई॥
सुनि मृदु गूढ़ बचन रघुपत के। उघरे पटल परसुधर मति के॥3॥

English Meaning

…Such is the greatness of the Brahmin clan that even the one who fears a Brahmin becomes fearless.” Hearing these gentle yet profound words of Shri Ram, the veil over Parashuram ji’s intellect was lifted.

Hindi Meaning

ब्राह्मणवंश की ऐसी ही प्रभुता (महिमा) है कि जो आपसे डरता है, वह सबसे निर्भय हो जाता है (अथवा जो भयरहित होता है, वह भी आपसे डरता है) श्री रघुनाथजी के कोमल और रहस्यपूर्ण वचन सुनकर परशुरामजी की बुद्धि के परदे खुल गए॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

राम रमापति कर धनु लेहू। खैंचहु मिटै मोर संदेहू॥
देत चापु आपुहिं चलि गयऊ। परसुराम मन बिसमय भयऊ॥4॥

English Meaning

Parshuram ji said, “O’ Ram, O’ Beloved of Rama (Goddess Lakshmi, the consort of Shri Narayan – whose human incarnation is Shri Ram), take this bow of Lord Narayan in Your hand and draw it, so that all my doubts may be dispelled.” But the moment Parshuram ji reached out to hand over the bow, it moved on its own and rested in Shri Ram’s hands. Parshuram ji was filled with deep astonishment.

Hindi Meaning

(परशुरामजी ने कहा-) हे राम! हे लक्ष्मीपति! धनुष को हाथ में (अथवा लक्ष्मीपति विष्णु का धनुष) लीजिए और इसे खींचिए, जिससे मेरा संदेह मिट जाए। परशुरामजी धनुष देने लगे, तब वह आप ही चला गया। तब परशुरामजी के मन में बड़ा आश्चर्य हुआ॥4॥

Doha 284 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* जाना राम प्रभाउ तब पुलक प्रफुल्लित गात।
जोरि पानि बोले बचन हृदयँ न प्रेमु अमात॥284॥

English Meaning

Parshuram ji then realised Shri Ram’s divine might. (He had received this bow from Lord Narayan Himself, who had told him that when He would descend to Earth in His Ram avatar, Parshuram ji’s purpose would be fulfilled, and the bow would naturally pass into the hands of the Lord.) Overcome with joy, his body trembled with devotion, and goosebumps covered his skin. With his heart brimming with love, Parshuram ji folded his palms and said:…

Hindi Meaning

तब उन्होंने श्री रामजी का प्रभाव जाना, (जिसके कारण) उनका शरीर पुलकित और प्रफुल्लित हो गया। वे हाथ जोड़कर वचन बोले- प्रेम उनके हृदय में समाता न था-॥284॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* जय रघुबंस बनज बन भानू। गहन दनुज कुल दहन कृसानू॥
जय सुर बिप्र धेनु हितकारी। जय मद मोह कोह भ्रम हारी॥1॥

English Meaning

…“Glory to You, O’ Radiant Sun of the lotus-like Raghu clan! You are the blazing fire that consumes the thick forest of demons. Salutations to You, the protector of the Demigods, Brahmins, and sacred Cows! Hail to You, the destroyer of false pride, attachment, anger, and delusion…

Hindi Meaning

हे रघुकुल रूपी कमल वन के सूर्य! हे राक्षसों के कुल रूपी घने जंगल को जलाने वाले अग्नि! आपकी जय हो! हे देवता, ब्राह्मण और गो का हित करने वाले! आपकी जय हो। हे मद, मोह, क्रोध और भ्रम के हरने वाले! आपकी जय हो॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

बिनय सील करुना गुन सागर। जयति बचन रचना अति नागर॥
सेवक सुखद सुभग सब अंगा। जय सरीर छबि कोटि अनंगा॥2॥

English Meaning

…Glory to You, O’ Ocean of virtues, embodiment of humility, modesty, compassion, and eloquence! You are the giver of joy to Your devotees, and every limb of Yours radiates divine charm, glory, all glory to You! Your form holds the beauty of millions of Kaamdevs (Cupids)…

Hindi Meaning

हे विनय, शील, कृपा आदि गुणों के समुद्र और वचनों की रचना में अत्यन्त चतुर! आपकी जय हो। हे सेवकों को सुख देने वाले, सब अंगों से सुंदर और शरीर में करोड़ों कामदेवों की छबि धारण करने वाले! आपकी जय हो॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

करौं काह मुख एक प्रसंसा। जय महेस मन मानस हंसा॥
अनुचित बहुत कहेउँ अग्याता। छमहु छमा मंदिर दोउ भ्राता॥3॥

English Meaning

…How can I ever praise You enough with just one mouth? Glory to You, O’ Divine Swan who dwells in the sacred Mansarovar Lake of Lord Shiv’s heart! In my ignorance, I spoke many inappropriate words earlier. O’ Abodes of mercy, O’ Noble Brothers, please forgive me…

Hindi Meaning

मैं एक मुख से आपकी क्या प्रशंसा करूँ? हे महादेवजी के मन रूपी मानसरोवर के हंस! आपकी जय हो। मैंने अनजाने में आपको बहुत से अनुचित वचन कहे। हे क्षमा के मंदिर दोनों भाई! मुझे क्षमा कीजिए॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

कहि जय जय जय रघुकुलकेतू। भृगुपति गए बनहि तप हेतू॥
अपभयँ कुटिल महीप डेराने। जहँ तहँ कायर गवँहिं पराने॥4॥

English Meaning

…“O’ Bearer of the flag of the Raghu dynasty, Glory to You! Glory to You! Glory to You!” Saying this, Parashuram ji withdrew to the forest to perform penance. The wicked kings, seized by fear born from their own guilty conscience (having seen the mighty Sage Parashuram bow before Shri Ram, and remembering the insults they had hurled at Him, were struck with dread at the thought of retribution). Overcome with terror or fear, these cowards fled the scene.

Hindi Meaning

हे रघुकुल के पताका स्वरूप श्री रामचन्द्रजी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो। ऐसा कहकर परशुरामजी तप के लिए वन को चले गए। (यह देखकर) दुष्ट राजा लोग बिना ही कारण के (मनः कल्पित) डर से (रामचन्द्रजी से तो परशुरामजी भी हार गए, हमने इनका अपमान किया था, अब कहीं ये उसका बदला न लें, इस व्यर्थ के डर से डर गए) वे कायर चुपके से जहाँ-तहाँ भाग गए॥4॥

Doha 285 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* देवन्ह दीन्हीं दुंदुभीं प्रभु पर बरषहिं फूल।
हरषे पुर नर नारि सब मिटी मोहमय सूल॥285॥

English Meaning

The Demigods sounded their celestial kettledrums and showered flowers upon the Lord. The people of Janakpur, men and women alike, rejoiced with hearts full of bliss. The sorrow born of ignorance dissolved like mist before the morning Sun.

Hindi Meaning

देवताओं ने नगाड़े बजाए, वे प्रभु के ऊपर फूल बरसाने लगे। जनकपुर के स्त्री-पुरुष सब हर्षित हो गए। उनका मोहमय (अज्ञान से उत्पन्न) शूल मिट गया॥285॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

* अति गहगहे बाजने बाजे। सबहिं मनोहर मंगल साजे॥
जूथ जूथ मिलि सुमुखि सुनयनीं। करहिं गान कल कोकिलबयनीं॥1॥

English Meaning

The drums resounded loudly in joyous celebration. All around, the city was adorned with beautiful and auspicious decorations. Groups upon groups of graceful women with enchanting eyes gathered together, singing in sweet, melodious voices, like the soft and soothing calls of cuckoo birds.

Hindi Meaning

खूब जोर से बाजे बजने लगे। सभी ने मनोहर मंगल साज साजे। सुंदर मुख और सुंदर नेत्रों वाली तथा कोयल के समान मधुर बोलने वाली स्त्रियाँ झुंड की झुंड मिलकर सुंदरगान करने लगीं॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

सुखु बिदेह कर बरनि न जाई। जन्मदरिद्र मनहुँ निधि पाई॥
बिगत त्रास भइ सीय सुखारी। जनु बिधु उदयँ चकोरकुमारी॥2॥

English Meaning

The joy of King Janak was beyond words, like a man born in poverty suddenly discovering a hidden treasure. Sita ji’s fear melted away, and Her heart filled with delight, just like a young Chakwa bird rejoices at the sight of the rising Moon.

Hindi Meaning

जनकजी के सुख का वर्णन नहीं किया जा सकता, मानो जन्म का दरिद्री धन का खजाना पा गया हो! सीताजी का भय जाता रहा, वे ऐसी सुखी हुईं जैसे चन्द्रमा के उदय होने से चकोर की कन्या सुखी होती है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

जनक कीन्ह कौसिकहि प्रनामा। प्रभु प्रसाद धनु भंजेउ रामा॥
मोहि कृतकृत्य कीन्ह दुहुँ भाईं। अब जो उचित सो कहिअ गोसाईं॥3॥

English Meaning

King Janak bowed respectfully to Guru Vishwamitra and said, “By Your grace, O’ Lord, Shri Ram has broken the bow. Both brothers have pleased and satisfied me completely in every way. O’ Master of the senses, please guide me now, what should be done next?”

Hindi Meaning

जनकजी ने विश्वामित्रजी को प्रणाम किया (और कहा-) प्रभु ही की कृपा से श्री रामचन्द्रजी ने धनुष तोड़ा है। दोनों भाइयों ने मुझे कृतार्थ कर दिया। हे स्वामी! अब जो उचित हो सो कहिए॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण और श्री परशुराम-संवाद – Exchange of heated words between Shri Lakshman and Sage Parshuram. Lord Ram’s triumph over the latter

कह मुनि सुनु नरनाथ प्रबीना। रहा बिबाहु चाप आधीना॥
टूटतहीं धनु भयउ बिबाहू। सुर नर नाग बिदित सब काहू॥4॥

English Meaning

The Sage replied, “Listen, O’ Wise King, this wedding was destined upon the breaking of the bow. The moment it broke, the marriage was, in truth, complete. This is known and accepted by all including the Demigods, Humans, and the Serpents alike…

Hindi Meaning

मुनि ने कहा- हे चतुर नरेश ! सुनो यों तो विवाह धनुष के अधीन था, धनुष के टूटते ही विवाह हो गया। देवता, मनुष्य और नाग सब किसी को यह मालूम है॥4॥

Doha 286 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* तदपि जाइ तुम्ह करहु अब जथा बंस ब्यवहारु।
बूझि बिप्र कुलबृद्ध गुर बेद बिदित आचारु॥286॥

English Meaning

…Still, you should now proceed to carry out the rituals according to your family traditions and the Vedic guidelines, after consulting your Guru (Sage Shatanand), the Brahmins, and the respected elders of your household…

Hindi Meaning

तथापि तुम जाकर अपने कुल का जैसा व्यवहार हो, ब्राह्मणों, कुल के बूढ़ों और गुरुओं से पूछकर और वेदों में वर्णित जैसा आचार हो वैसा करो॥286॥

Chaupai 1 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* दूत अवधपुर पठवहु जाई। आनहिं नृप दसरथहिं बोलाई॥
मुदित राउ कहि भलेहिं कृपाला। पठए दूत बोलि तेहि काला॥1॥

English Meaning

…Go and send a messenger to Ayodhya to invite King Dashrath to come here.” King Janak, overjoyed, replied, “O’ Merciful one, as you wish.” Without delay, messengers were called and promptly sent to Ayodhya.

Hindi Meaning

जाकर अयोध्या को दूत भेजो, जो राजा दशरथ को बुला लावें। राजा ने प्रसन्न होकर कहा- हे कृपालु! बहुत अच्छा! और उसी समय दूतों को बुलाकर भेज दिया॥1॥

Chaupai 2 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

बहुरि महाजन सकल बोलाए। आइ सबन्हि सादर सिर नाए॥
हाट बाट मंदिर सुरबासा। नगरु सँवारहु चारिहुँ पासा॥2॥

English Meaning

King Janak then summoned all the prominent tradesmen. They arrived promptly and bowed respectfully before him. Instructing them, the King said, “Adorn the marketplaces, streets, homes, temples, and the entire city on all four sides.”

Hindi Meaning

फिर सब महाजनों को बुलाया और सबने आकर राजा को आदरपूर्वक सिर नवाया। (राजा ने कहा-) बाजार, रास्ते, घर, देवालय और सारे नगर को चारों ओर से सजाओ॥2॥

Chaupai 3 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

हरषि चले निज निज गृह आए। पुनि परिचारक बोलि पठाए॥
रचहु बिचित्र बितान बनाई। सिर धरि बचन चले सचु पाई॥3॥

English Meaning

The tradesmen departed joyfully and returned to their respective homes. Then, the King summoned his attendants and instructed them to build exquisite and unique pavilions. They gladly accepted his command and left after bowing respectfully.

Hindi Meaning

महाजन प्रसन्न होकर चले और अपने-अपने घर आए। फिर राजा ने नौकरों को बुला भेजा (और उन्हें आज्ञा दी कि) विचित्र मंडप सजाकर तैयार करो। यह सुनकर वे सब राजा के वचन सिर पर धरकर और सुख पाकर चले॥3॥

Chaupai 4 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

पठए बोलि गुनी तिन्ह नाना। जे बितान बिधि कुसल सुजाना॥
बिधिहि बंदि तिन्ह कीन्ह अरंभा। बिरचे कनक कदलि के खंभा॥4॥

English Meaning

The servants then gathered many skilled artisans who were masters in the craft of pavilion-making. After offering prayers to Lord Brahma, the craftsmen began their work, crafting golden pillars shaped like banana trees.

Hindi Meaning

उन्होंने अनेक कारीगरों को बुला भेजा, जो मंडप बनाने में कुशल और चतुर थे। उन्होंने ब्रह्मा की वंदना करके कार्य आरंभ किया और (पहले) सोने के केले के खंभे बनाए॥4॥

Doha 287 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* हरित मनिन्ह के पत्र फल पदुमराग के फूल।
रचना देखि बिचित्र अति मनु बिरंचि कर भूल॥287॥

English Meaning

The leaves and fruits were fashioned from green emeralds, while the flowers were crafted using red rubies. The pavilion’s design was so extraordinary that even Lord Brahma Himself was left spellbound by its sheer beauty.

Hindi Meaning

हरी-हरी मणियों (पन्ने) के पत्ते और फल बनाए तथा पद्मराग मणियों (माणिक) के फूल बनाए। मंडप की अत्यन्त विचित्र रचना देखकर ब्रह्मा का मन भी भूल गया॥287॥

Chaupai 1 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* बेनु हरित मनिमय सब कीन्हे। सरल सपरब परहिं नहिं चीन्हे॥
कनक कलित अहिबेलि बनाई। लखि नहिं परइ सपरन सुहाई॥1॥

English Meaning

All the poles were made of emeralds, straight and jointed like real bamboo, making it nearly impossible to tell them apart from the natural ones. Delicate betel vine creepers were crafted in gold, and their leaves looked so lifelike and graceful that one couldn’t distinguish them from the real plant.

Hindi Meaning

बाँस सब हरी-हरी मणियों (पन्ने) के सीधे और गाँठों से युक्त ऐसे बनाए जो पहचाने नहीं जाते थे (कि मणियों के हैं या साधारण)। सोने की सुंदर नागबेली (पान की लता) बनाई, जो पत्तों सहित ऐसी भली मालूम होती थी कि पहचानी नहीं जाती थी॥1॥

Chaupai 2 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

तेहि के रचि पचि बंध बनाए। बिच बिच मुकुता दाम सुहाए॥
मानिक मरकत कुलिस पिरोजा। चीरि कोरि पचि रचे सरोजा॥2॥

English Meaning

These golden creepers were intertwined and used as cords to tie the bamboo-like poles together, with beautiful pearls embedded at intervals. Rubies, emeralds, diamonds, and turquoise were intricately cut, polished, and inlaid to form exquisite lotus flowers in shades of red, green, white, and turquoise.

Hindi Meaning

उसी नागबेली के रचकर और पच्चीकारी करके बंधन (बाँधने की रस्सी) बनाए। बीच-बीच में मोतियों की सुंदर झालरें हैं। माणिक, पन्ने, हीरे और ‍िफरोजे, इन रत्नों को चीरकर, कोरकर और पच्चीकारी करके, इनके (लाल, हरे, सफेद और फिरोजी रंग के) कमल बनाए॥2॥

Chaupai 3 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

किए भृंग बहुरंग बिहंगा। गुंजहिं कूजहिं पवन प्रसंगा॥
सुर प्रतिमा खंभन गढ़ि काढ़ीं। मंगल द्रब्य लिएँ सब ठाढ़ीं॥3॥

English Meaning

Numerous bumblebees and vibrantly coloured birds were also crafted, designed to produce sweet humming and whistling sounds as the breeze passed through. The pillars were adorned with carved idols of deities, each depicted standing gracefully, holding auspicious symbols in their hands.

Hindi Meaning

भौंरे और बहुत रंगों के पक्षी बनाए, जो हवा के सहारे गूँजते और कूजते थे। खंभों पर देवताओं की मूर्तियाँ गढ़कर निकालीं, जो सब मंगल द्रव्य लिए खड़ी थीं॥3॥

Chaupai 4 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

चौकें भाँति अनेक पुराईं। सिंधुर मनिमय सहज सुहाईं॥4॥

English Meaning

The courtyards and town squares were richly embedded with rare and beautiful elephant pearls, adding to the splendour of the entire city.

Hindi Meaning

गजमुक्ताओं के सहज ही सुहावने अनेकों तरह के चौक पुराए॥4॥

Doha 288 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* सौरभ पल्लव सुभग सुठि किए नीलमनि कोरि।
हेम बौर मरकत घवरि लसत पाटमय डोरि॥288॥

English Meaning

Sapphires were intricately crafted into stunning mango leaves, while bunches of mangoes made from emeralds and golden blossoms shimmered brilliantly, hanging gracefully on silken cords.

Hindi Meaning

नील मणि को कोरकर अत्यन्त सुंदर आम के पत्ते बनाए। सोने के बौर (आम के फूल) और रेशम की डोरी से बँधे हुए पन्ने के बने फलों के गुच्छे सुशोभित हैं॥288॥

Chaupai 1 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* रचे रुचिर बर बंदनिवारे। मनहुँ मनोभवँ फंद सँवारे॥
मंगल कलश अनेक बनाए। ध्वज पताक पट चमर सुहाए॥1॥

English Meaning

Beautiful and exquisite festoons were crafted so gracefully that it seemed as if Kaamdev (Cupid) himself had arranged his enchanting nooses. Alongside, many auspicious vases were placed, along with elegant flags, banners, curtains, and chowries (ceremonial fans), all adding to the divine splendour.

Hindi Meaning

ऐसे सुंदर और उत्तम बंदनवार बनाए मानो कामदेव ने फंदे सजाए हों। अनेकों मंगल कलश और सुंदर ध्वजा, पताका, परदे और चँवर बनाए॥1॥

Chaupai 2 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

दीप मनोहर मनिमय नाना। जाइ न बरनि बिचित्र बिताना॥
जेहिं मंडप दुलहिनि बैदेही। सो बरनै असि मति कबि केही॥2॥

English Meaning

The marvellous pavilion, adorned with countless enchanting lamps made of radiant gems, was truly beyond the reach of words. Where can one find a poet whose intellect is worthy enough to describe the splendour of this divine structure, prepared to honour the bride, the daughter of King Videh (Sita ji)?

Hindi Meaning

जिसमें मणियों के अनेकों सुंदर दीपक हैं, उस विचित्र मंडप का तो वर्णन ही नहीं किया जा सकता, जिस मंडप में श्री जानकीजी दुलहिन होंगी, किस कवि की ऐसी बुद्धि है जो उसका वर्णन कर सके॥2॥

Chaupai 3 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

दूलहु रामु रूप गुन सागर। सो बितानु तिहुँ लोग उजागर॥
जनक भवन कै सोभा जैसी। गृह गृह प्रति पुर देखिअ तैसी॥3॥

English Meaning

The pavilion where Shri Ram, the very ocean of beauty and virtues, would take his place as the bridegroom was destined to illuminate all three worlds with its divine radiance. Every home in Janakpur mirrored the splendour of King Janak’s palace, glowing with joy and magnificence.

Hindi Meaning

जिस मंडप में रूप और गुणों के समुद्र श्री रामचन्द्रजी दूल्हे होंगे, वह मंडप तीनों लोकों में प्रसिद्ध होना ही चाहिए। जनकजी के महल की जैसी शोभा है, वैसी ही शोभा नगर के प्रत्येक घर की दिखाई देती है॥3॥

Chaupai 4 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

जेहिं तेरहुति तेहि समय निहारी। तेहि लघु लगहिं भुवन दस चारी॥
जो संपदा नीच गृह सोहा। सो बिलोकि सुरनायक मोहा॥4॥

English Meaning

Anyone who witnessed Tirhut (Janakpur) during that time found even the fourteen realms of the cosmos pale in comparison to its beauty. Such was its grandeur that even Lord Indra, the King of the Demigods, was astonished by the prosperity that graced even the humblest of Janakpur’s citizens.

Hindi Meaning

उस समय जिसने तिरहुत को देखा, उसे चौदह भुवन तुच्छ जान पड़े। जनकपुर में नीच के घर भी उस समय जो सम्पदा सुशोभित थी, उसे देखकर इन्द्र भी मोहित हो जाता था॥4॥

Doha 289 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* बसइ नगर जेहिं लच्छि करि कपट नारि बर बेषु।
तेहि पुर कै सोभा कहत सकुचहिं सारद सेषु॥289॥

English Meaning

The city where Goddess Lakshmi Herself dwells in the divine form of the graceful Sita ji, such is its unmatched splendour that even Saraswati ji and Shesh ji hesitate to describe it, overcome with awe.

Hindi Meaning

जिस नगर में साक्षात्‌ लक्ष्मीजी कपट से स्त्री का सुंदर वेष बनाकर बसती हैं, उस पुर की शोभा का वर्णन करने में सरस्वती और शेष भी सकुचाते हैं॥289॥

Chaupai 1 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* पहुँचे दूत राम पुर पावन। हरषे नगर बिलोकि सुहावन॥
भूप द्वार तिन्ह खबरि जनाई। दसरथ नृप सुनि लिए बोलाई॥1॥

English Meaning

Meanwhile, King Janak’s messengers arrived in the sacred city of Shri Ram, Ayodhya. They were filled with joy upon witnessing its beauty. As they reached the gates of the royal palace, they conveyed the news of having brought King Janak’s invitation for King Dashrath. Upon hearing this, King Dashrath immediately summoned them to his court.

Hindi Meaning

जनकजी के दूत श्री रामचन्द्रजी की पवित्र पुरी अयोध्या में पहुँचे। सुंदर नगर देखकर वे हर्षित हुए। राजद्वार पर जाकर उन्होंने खबर भेजी, राजा दशरथजी ने सुनकर उन्हें बुला लिया॥1॥

Chaupai 2 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

करि प्रनामु तिन्ह पाती दीन्ही। मुदित महीप आपु उठि लीन्ही॥
बारि बिलोचन बाँचत पाती। पुलक गात आई भरि छाती॥2॥

English Meaning

The messengers bowed before King Dashrath and humbly presented the letter. Overjoyed, the King of the Earth, Dashrath ji, rose from his throne to receive it himself. As he read the letter, his eyes filled with tears of love and happiness, his body trembled with emotion, and his heart overflowed with joy.

Hindi Meaning

दूतों ने प्रणाम करके चिट्ठी दी। प्रसन्न होकर राजा ने स्वयं उठकर उसे लिया। चिट्ठी बाँचते समय उनके नेत्रों में जल (प्रेम और आनंद के आँसू) छा गया, शरीर पुलकित हो गया और छाती भर आई॥2॥

Chaupai 3 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

रामु लखनु उर कर बर चीठी। रहि गए कहत न खाटी मीठी॥
पुनि धरि धीर पत्रिका बाँची। हरषी सभा बात सुनि साँची॥3॥

English Meaning

With Shri Ram and Shri Lakshman in his heart and the beautiful letter in his hand, the King stood silent and still, overcome with emotion. He could neither share the joyful news nor utter a word. Then, gathering himself, he read the letter aloud. The entire court erupted in joy upon hearing the wonderfully true news.

Hindi Meaning

हृदय में राम और लक्ष्मण हैं, हाथ में सुंदर चिट्ठी है, राजा उसे हाथ में लिए ही रह गए, खट्टी-मीठी कुछ भी कह न सके। फिर धीरज धरकर उन्होंने पत्रिका पढ़ी। सारी सभा सच्ची बात सुनकर हर्षित हो गई॥3॥

Chaupai 4 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

खेलत रहे तहाँ सुधि पाई। आए भरतु सहित हित भाई॥
पूछत अति सनेहँ सकुचाई। तात कहाँ तें पाती आई॥4॥

English Meaning

While playing with their friends, Bharat ji and Shatrughan ji heard the news and immediately came to the King. With love and a hint of hesitation, they gently asked, “Father, where has this letter come from?…

Hindi Meaning

भरतजी अपने मित्रों और भाई शत्रुघ्न के साथ जहाँ खेलते थे, वहीं समाचार पाकर वे आ गए। बहुत प्रेम से सकुचाते हुए पूछते हैं- पिताजी! चिट्ठी कहाँ से आई है?॥4॥

Doha 290 दशरथजी के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान – King Janak’s messengers reach Ayodhya, the marriage procession departs for Janakpur

* कुसल प्रानप्रिय बंधु दोउ अहहिं कहहु केहिं देस।
सुनि सनेह साने बचन बाची बहुरि नरेस॥290॥

English Meaning

…Our two Brothers, who are dearer to us than life itself, are they safe and well? And in which land are they now?” Moved by their words filled with deep love, the King once again read the letter aloud for them.

Hindi Meaning

हमारे प्राणों से प्यारे दोनों भाई, कहिए सकुशल तो हैं और वे किस देश में हैं? स्नेह से सने ये वचन सुनकर राजा ने फिर से चिट्ठी पढ़ी॥290॥