Day 10 of Maas Parayan Reading program Day 10 / 30
* सुनि पाती पुलके दोउ भ्राता। अधिन सनेहु समात न गाता॥
प्रीति पुनीत भरत कै देखी। सकल सभाँ सुखु लहेउ बिसेषी॥1॥
Hearing the words of the letter, both Brothers were filled with joy, their hearts overflowing with love. The entire court was especially moved by the pure and selfless affection that shone through Bharat ji’s face and demeanour.
चिट्ठी सुनकर दोनों भाई पुलकित हो गए। स्नेह इतना अधिक हो गया कि वह शरीर में समाता नहीं। भरतजी का पवित्र प्रेम देखकर सारी सभा ने विशेष सुख पाया॥1॥
तब नृप दूत निकट बैठारे। मधुर मनोहर बचन उचारे॥
भैया कहहु कुसल दोउ बारे। तुम्ह नीकें निज नयन निहारे॥2॥
Then the King graciously seated the messengers beside him and spoke in a gentle, affectionate tone, “O’ Dear brothers, tell me, are the two boys doing well? Did you get a chance to see them closely with your own eyes?…
तब राजा दूतों को पास बैठाकर मन को हरने वाले मीठे वचन बाले- भैया! कहो, दोनों बच्चे कुशल से तो हैं? तुमने अपनी आँखों से उन्हें अच्छी तरह देखा है न?॥2॥
स्यामल गौर धरें धनु भाथा। बय किसोर कौसिक मुनि साथा॥
पहिचानहु तुम्ह कहहु सुभाऊ। प्रेम बिबस पुनि पुनि कह राऊ॥3॥
…One has a dark complexion, the other fair. Both carry a bow and quiver, and are youthful in age, travelling with the great sage Kaushik. If you recognised them, please tell me about their nature and conduct.” Overflowing with love, the King kept asking again and again, unable to contain his longing.
साँवले और गोरे शरीर वाले वे धनुष और तरकस धारण किए रहते हैं, किशोर अवस्था है, विश्वामित्र मुनि के साथ हैं। तुम उनको पहचानते हो तो उनका स्वभाव बताओ। राजा प्रेम के विशेष वश होने से बार-बार इस प्रकार कह (पूछ) रहे हैं॥3॥
जा दिन तें मुनि गए लवाई। तब तें आजु साँचि सुधि पाई॥
कहहु बिदेह कवन बिधि जाने। सुनि प्रिय बचन दूत मुसुकाने॥4॥
Dashrath ji spoke again, “Ever since the Sage took them with him, today is the first time I’ve received true news about them. Tell me, how did King Janak come to recognize who they truly are?” Hearing these affectionate words, the messengers smiled warmly,…
(भैया!) जिस दिन से मुनि उन्हें लिवा ले गए, तब से आज ही हमने सच्ची खबर पाई है। कहो तो महाराज जनक ने उन्हें कैसे पहचाना? ये प्रिय (प्रेम भरे) वचन सुनकर दूत मुस्कुराए॥4॥
* सुनहु महीपति मुकुट मनि तुम्ह सम धन्य न कोउ।
रामु लखनु जिन्ह के तनय बिस्व बिभूषन दोउ॥291॥
…“Listen, O’ Crown jewel among the Kings of Earth, no one is as truly blessed as you, for you are the father of Shri Ram and Shri Lakshman, the two radiant jewels who adorn the entire world…
(दूतों ने कहा-) हे राजाओं के मुकुटमणि! सुनिए, आपके समान धन्य और कोई नहीं है, जिनके राम-लक्ष्मण जैसे पुत्र हैं, जो दोनों विश्व के विभूषण हैं॥291॥
* पूछन जोगु न तनय तुम्हारे। पुरुषसिंघ तिहु पुर उजिआरे॥
जिन्ह के जस प्रताप कें आगे। ससि मलीन रबि सीतल लागे॥1॥
…Your Sons need no introduction, they are lions among men, the divine radiance that illuminates all three worlds: Earth, Heaven, and the Subterranean region. Before their brilliance, even the Moon pales and the Sun feels cold…
आपके पुत्र पूछने योग्य नहीं हैं। वे पुरुषसिंह तीनों लोकों के प्रकाश स्वरूप हैं। जिनके यश के आगे चन्द्रमा मलिन और प्रताप के आगे सूर्य शीतल लगता है॥1॥
तिन्ह कहँ कहिअ नाथ किमि चीन्हे। देखिअ रबि कि दीप कर लीन्हे॥
सीय स्वयंबर भूप अनेका। समिटे सुभट एक तें एका॥2॥
…O’ Master, you ask how they were recognised! But tell me, does anyone need to carry a lamp to see the Sun? For Sita ji’s swayamvar (where She was to choose Her groom), many mighty Kings, each greater warriors than the other, had gathered…
हे नाथ! उनके लिए आप कहते हैं कि उन्हें कैसे पहचाना! क्या सूर्य को हाथ में दीपक लेकर देखा जाता है? सीताजी के स्वयंवर में अनेकों राजा और एक से एक बढ़कर योद्धा एकत्र हुए थे॥2॥
संभु सरासनु काहुँ न टारा। हारे सकल बीर बरिआरा॥
तीनि लोक महँ जे भटमानी। सभ कै सकति संभु धनु भानी॥3॥
…Yet not a single one could even move Lord Shiv’s bow, all those mighty warriors failed. That divine bow shattered the pride of even the most arrogant heroes, renowned for their strength across the three worlds…
परंतु शिवजी के धनुष को कोई भी नहीं हटा सका। सारे बलवान वीर हार गए। तीनों लोकों में जो वीरता के अभिमानी थे, शिवजी के धनुष ने सबकी शक्ति तोड़ दी॥3॥
सकइ उठाइ सरासुर मेरू। सोउ हियँ हारि गयउ करि फेरू॥
जेहिं कौतुक सिवसैलु उठावा। सोउ तेहि सभाँ पराभउ पावा॥4॥
…Banasur, capable of lifting the colossal Mount Meru, could not even budge the bow and departed after respectfully circumambulating it. Even Ravan, who had once lifted Mount Kailash in a mere display of strength, met defeat in that very assembly…
बाणासुर, जो सुमेरु को भी उठा सकता था, वह भी हृदय में हारकर परिक्रमा करके चला गया और जिसने खेल से ही कैलास को उठा लिया था, वह रावण भी उस सभा में पराजय को प्राप्त हुआ॥4॥
* तहाँ राम रघुबंसमनि सुनिअ महा महिपाल।
भंजेउ चाप प्रयास बिनु जिमि गज पंकज नाल॥292॥
…Hear me, O’ Guardian of the Earth! At that very spot where countless powerful warriors had failed, the jewel of the Raghu clan, Shri Ram, effortlessly broke Lord Shiv’s bow, just as an elephant snaps a delicate lotus stalk…
हे महाराज! सुनिए, वहाँ (जहाँ ऐसे-ऐसे योद्धा हार मान गए) रघुवंशमणि श्री रामचन्द्रजी ने बिना ही प्रयास शिवजी के धनुष को वैसे ही तोड़ डाला जैसे हाथी कमल की डंडी को तोड़ डालता है!॥292॥
* सुनि सरोष भृगुनायकु आए। बहुत भाँति तिन्ह आँखि देखाए॥
देखि राम बलु निज धनु दीन्हा। करिबहु बिनय गवनु बन कीन्हा॥1॥
…When the news of the bow’s breaking reached him, Parshuram ji arrived in a storm of fury. His eyes blazed with anger as he exchanged sharp words with Shri Ram and Shri Lakshman. But in the end, witnessing Shri Ram’s unmatched valour, Parshuram ji offered Him his own bow and, after humbly pleading in many ways, retreated into the forest…
धनुष टूटने की बात सुनकर परशुरामजी क्रोध में भरे आए और उन्होंने बहुत प्रकार से आँखें दिखलाईं। अंत में उन्होंने भी श्री रामचन्द्रजी का बल देखकर उन्हें अपना धनुष दे दिया और बहुत प्रकार से विनती करके वन को गमन किया॥1॥
राजन रामु अतुलबल जैसें। तेज निधान लखनु पुनि तैसें॥
कंपहिं भूप बिलोकत जाकें। जिमि गज हरि किसोर के ताकें॥2॥
…O’ King, just as Shri Ram is unmatched in strength, Shri Lakshman too is a treasure trove of valour. A single glance from him sent shivers through the assembled Kings, just as the mere gaze of a young lion makes mighty elephants quiver…
हे राजन्! जैसे श्री रामचन्द्रजी अतुलनीय बली हैं, वैसे ही तेज निधान फिर लक्ष्मणजी भी हैं, जिनके देखने मात्र से राजा लोग ऐसे काँप उठते थे, जैसे हाथी सिंह के बच्चे के ताकने से काँप उठते हैं॥2॥
देव देखि तव बालक दोऊ। अब न आँखि तर आवत कोऊ ॥
दूत बचन रचना प्रिय लागी। प्रेम प्रताप बीर रस पागी॥3॥
…O’ Lord, ever since our eyes have beheld your two Sons, we see no one else, nor can we think of anyone else.” The messengers’ heartfelt words, rich with love, admiration, and poetic praise of valour, deeply touched everyone and were cherished by all who heard them.
हे देव! आपके दोनों बालकों को देखने के बाद अब आँखों के नीचे कोई आता ही नहीं (हमारी दृष्टि पर कोई चढ़ता ही नहीं)। प्रेम, प्रताप और वीर रस में पगी हुई दूतों की वचन रचना सबको बहुत प्रिय लगी॥3॥
सभा समेत राउ अनुरागे। दूतन्ह देन निछावरि लागे॥
कहि अनीति ते मूदहिं काना। धरमु बिचारि सबहिं सुखु माना॥4॥
The King, along with the entire assembly, was overcome with emotion and began showering the messengers with gifts and offerings. But the messengers, placing their hands on their ears in respectful refusal, said, “This is not appropriate.” (It is tradition that the bride’s side does not accept gifts from the bridegroom’s family). Their noble conduct filled everyone’s hearts with joy and admiration.
सभा सहित राजा प्रेम में मग्न हो गए और दूतों को निछावर देने लगे। (उन्हें निछावर देते देखकर) यह नीति विरुद्ध है, ऐसा कहकर दूत अपने हाथों से कान मूँदने लगे। धर्म को विचारकर (उनका धर्मयुक्त बर्ताव देखकर) सभी ने सुख माना॥4॥
* तब उठि भूप बसिष्ट कहुँ दीन्हि पत्रिका जाई।
कथा सुनाई गुरहि सब सादर दूत बोलाइ॥293॥
Then the King rose and approached his Guru, Sage Vashishth. He handed him the letter and summoned the messengers, who respectfully recounted the entire story to the revered Guru.
तब राजा ने उठकर वशिष्ठजी के पास जाकर उन्हें पत्रिका दी और आदरपूर्वक दूतों को बुलाकर सारी कथा गुरुजी को सुना दी॥293॥
* सुनि बोले गुर अति सुखु पाई। पुन्य पुरुष कहुँ महि सुख छाई॥
जिमि सरिता सागर महुँ जाहीं। जद्यपि ताहि कामना नाहीं॥1॥|
Upon hearing the news, Guru Vashishth was filled with joy and said, “For a virtuous person, the world is a source of endless happiness. Just as rivers flow naturally into the ocean, though the ocean holds no desire for them…
सब समाचार सुनकर और अत्यन्त सुख पाकर गुरु बोले- पुण्यात्मा पुरुष के लिए पृथ्वी सुखों से छाई हुई है। जैसे नदियाँ समुद्र में जाती हैं, यद्यपि समुद्र को नदी की कामना नहीं होती॥1॥
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ। धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ॥
तुम्ह गुर बिप्र धेनु सुर सेबी। तसि पुनीत कौसल्या देबी॥2॥
…In the same way, all joy and prosperity naturally flow toward a virtuous person, without ever being summoned. Just as you serve the Guru, the Brahmins, the cows, and the Lord with devotion, so does your noble wife, Kaushalya, walk the same righteous path…
वैसे ही सुख और सम्पत्ति बिना ही बुलाए स्वाभाविक ही धर्मात्मा पुरुष के पास जाती है। तुम जैसे गुरु, ब्राह्मण, गाय और देवता की सेवा करने वाले हो, वैसी ही पवित्र कौसल्यादेवी भी हैं॥2॥
सुकृती तुम्ह समान जग माहीं। भयउ न है कोउ होनेउ नाहीं॥
तुम्ह ते अधिक पुन्य बड़ काकें। राजन राम सरिस सुत जाकें॥3॥
…There has never been, nor is, nor ever will be, a pious soul like you in the entire world. O’ King, who could be more blessed than you, having a Son like Shri Ram,…
तुम्हारे समान पुण्यात्मा जगत में न कोई हुआ, न है और न होने का ही है। हे राजन्! तुमसे अधिक पुण्य और किसका होगा, जिसके राम सरीखे पुत्र हैं॥3॥
बीर बिनीत धरम ब्रत धारी। गुन सागर बर बालक चारी॥
तुम्ह कहुँ सर्ब काल कल्याना। सजहु बरात बजाइ निसाना॥4॥
…and whose all four Sons are brave, humble, steadfast in their vow to walk the path of righteousness, and are oceans of virtues? For you, every moment is blessed. Now prepare the wedding procession and let the kettledrums resound!”
और जिसके चारों बालक वीर, विनम्र, धर्म का व्रत धारण करने वाले और गुणों के सुंदर समुद्र हैं। तुम्हारे लिए सभी कालों में कल्याण है। अतएव डंका बजवाकर बारात सजाओ॥4॥
* चलहु बेगि सुनि गुर बचन भलेहिं नाथ सिरु नाई।
भूपति गवने भवन तब दूतन्ह बासु देवाइ॥294॥
Hearing Guru ji’s words, “Let’s go quickly,” the King bowed his head and replied, “As you wish, my Lord.” He then arranged proper lodging for the messengers and departed for his palace.
और जल्दी चलो। गुरुजी के ऐसे वचन सुनकर, हे नाथ! बहुत अच्छा कहकर और सिर नवाकर तथा दूतों को डेरा दिलवाकर राजा महल में गए॥294॥
* राजा सबु रनिवास बोलाई। जनक पत्रिका बाचि सुनाई॥
सुनि संदेसु सकल हरषानीं। अपर कथा सब भूप बखानीं॥1॥
The King then summoned all his Queens from their palaces and read aloud Janak ji’s letter to them. Their hearts filled with joy upon hearing the news. The King went on to share other accounts he had heard from the messengers, filling the moment with warmth and delight.
राजा ने सारे रनिवास को बुलाकर जनकजी की पत्रिका बाँचकर सुनाई। समाचार सुनकर सब रानियाँ हर्ष से भर गईं। राजा ने फिर दूसरी सब बातों का (जो दूतों के मुख से सुनी थीं) वर्णन किया॥1॥
प्रेम प्रफुल्लित राजहिं रानी। मनहुँ सिखिनि सुनि बारिद बानी॥
मुदित असीस देहिं गुर नारीं। अति आनंद मगन महतारीं॥2॥
The Queens overflowed with love, like peahens rejoicing at the sound of approaching rain clouds. The wives of the Gurus and other noble women were filled with delight and began offering their heartfelt blessings. As for the mothers (of the four Brothers), they were all completely immersed in blissful ecstasy.
प्रेम में प्रफुल्लित हुई रानियाँ ऐसी सुशोभित हो रही हैं, जैसे मोरनी बादलों की गरज सुनकर प्रफुल्लित होती हैं। बड़ी-बूढ़ी (अथवा गुरुओं की) स्त्रियाँ प्रसन्न होकर आशीर्वाद दे रही हैं। माताएँ अत्यन्त आनंद में मग्न हैं॥2॥
लेहिं परस्पर अति प्रिय पाती। हृदयँ लगाई जुड़ावहिं छाती॥
राम लखन कै कीरति करनी। बारहिं बार भूपबर बरनी॥3॥
The Queens passed that cherished letter among themselves, holding it close to their hearts with joy and affection. King Dashrath, overwhelmed with emotion, repeatedly spoke of the virtues and valiant deeds of Shri Ram and Lakshman ji.
उस अत्यन्त प्रिय पत्रिका को आपस में लेकर सब हृदय से लगाकर छाती शीतल करती हैं। राजाओं में श्रेष्ठ दशरथजी ने श्री राम-लक्ष्मण की कीर्ति और करनी का बारंबार वर्णन किया॥3॥
मुनि प्रसादु कहि द्वार सिधाए। रानिन्ह तब महिदेव बोलाए॥
दिए दान आनंद समेता। चले बिप्रबर आसिष देता॥4॥
After attributing it all to the grace of Sage Vishwamitra, the King took his leave. The Queens then invited all the Brahmins and, with great joy, offered them generous gifts. The Brahmins, in turn, blessed them and departed happily.
‘यह सब मुनि की कृपा है’ ऐसा कहकर वे बाहर चले आए। तब रानियों ने ब्राह्मणों को बुलाया और आनंद सहित उन्हें दान दिए। श्रेष्ठ ब्राह्मण आशीर्वाद देते हुए चले॥4॥
* जाचक लिए हँकारि दीन्हि निछावरि कोटि बिधि।
चिरु जीवहुँ सुत चारि चक्रबर्ति दसरत्थ के॥295॥
Then, summoning the alms-seekers, the Queens generously distributed countless gifts (clothing, food, money, and more). Cries of “Long live the four Sons of King Dashrath, sovereign of all directions!” echoed joyfully.
फिर भिक्षुकों को बुलाकर करोड़ों प्रकार की निछावरें उनको दीं। ‘चक्रवर्ती महाराज दशरथ के चारों पुत्र चिरंजीवी हों’॥295॥
* कहत चले पहिरें पट नाना। हरषि हने गहगहे निसाना॥
समाचार सब लोगन्ह पाए। लागे घर-घर होन बधाए॥1॥
Clad in the beautiful garments they had received, they all departed joyfully, chanting those words. The air was filled with excitement, and the thunderous sound of kettledrums echoed all around. As the news spread among the people, celebrations broke out in every household.
यों कहते हुए वे अनेक प्रकार के सुंदर वस्त्र पहन-पहनकर चले। आनंदित होकर नगाड़े वालों ने बड़े जोर से नगाड़ों पर चोट लगाई। सब लोगों ने जब यह समाचार पाया, तब घर-घर बधावे होने लगे॥1॥
भुवन चारिदस भरा उछाहू। जनकसुता रघुबीर बिआहू॥
सुनि सुभ कथा लोग अनुरागे। मग गृह गलीं सँवारन लागे॥2॥
All fourteen Realms of the Cosmos rejoiced in celebration at the news of the upcoming wedding of King Janak’s daughter, Sita ji, with Shri Raghuveer. Filled with joy upon hearing this auspicious news, people began adorning the streets, homes, and alleyways with festive decorations.
चौदहों लोकों में उत्साह भर गया कि जानकीजी और श्री रघुनाथजी का विवाह होगा। यह शुभ समाचार पाकर लोग प्रेममग्न हो गए और रास्ते, घर तथा गलियाँ सजाने लगे॥2॥
जद्यपि अवध सदैव सुहावनि। रामपुरी मंगलमय पावनि॥
तदपि प्रीति कै प्रीति सुहाई। मंगल रचना रची बनाई॥3॥
Though Ayodhya was eternally enchanting as the abode of all auspiciousness and the sacred birthplace of Lord Ram, the joyous news of Ram ji and Sita ji’s wedding awakened an even deeper love in every heart, as if love itself was adorning love personified, prompting the city to be decked out in even more splendid and auspicious decorations.
यद्यपि अयोध्या सदा सुहावनी है, क्योंकि वह श्री रामजी की मंगलमयी पवित्र पुरी है, तथापि प्रीति पर प्रीति होने से वह सुंदर मंगल रचना से सजाई गई॥3॥
ध्वज पताक पट चामर चारू। छावा परम बिचित्र बजारू॥
कनक कलस तोरन मनि जाला। हरद दूब दधि अच्छत माला॥4॥
Flags, banners, flowing curtains, and elegant chowries beautifully canopied the marketplaces in the most marvellous fashion. Golden vases, ornate festoons, gem-studded arches, and auspicious items like turmeric, blades of Durva grass, curd, unbroken rice, and floral garlands adorned every corner, radiating festive splendour.
ध्वजा, पताका, परदे और सुंदर चँवरों से सारा बाजा बहुत ही अनूठा छाया हुआ है। सोने के कलश, तोरण, मणियों की झालरें, हलदी, दूब, दही, अक्षत और मालाओं से-॥4॥
* मंगलमय निज निज भवन लोगन्ह रचे बनाइ।
बीथीं सींचीं चतुरसम चौकें चारु पुराइ॥296॥
Everyone decorated their homes to make them auspicious. The alleyways were sprinkled with a fragrant blend of sandalwood, saffron, musk, and camphor. The courtyards in front of each home were adorned with intricate and beautiful designs.
लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाकर मंगलमय बना लिया। गलियों को चतुर सम से सींचा और (द्वारों पर) सुंदर चौक पुराए। (चंदन, केशर, कस्तूरी और कपूर से बने हुए एक सुगंधित द्रव को चतुरसम कहते हैं)॥296॥
* जहँ तहँ जूथ जूथ मिलि भामिनि। सजि नव सप्त सकल दुति दामिनि॥
बिधुबदनीं मृग सावक लोचनि। निज सरूप रति मानु बिमोचनि॥1॥
Groups of women, each skilled in the sixteen traditional arts of adornment, gathered here and there, radiating beauty like flashes of lightning. Their faces were as enchanting as the Moon, and their eyes resembled those of a graceful fawn. Their elegance and charm were such that even Rati, the Goddess of Beauty and consort of Kaamdev, would be humbled.
बिजली की सी कांति वाली चन्द्रमुखी, हरिन के बच्चे के से नेत्र वाली और अपने सुंदर रूप से कामदेव की स्त्री रति के अभिमान को छुड़ाने वाली सुहागिनी स्त्रियाँ सभी सोलहों श्रृंगार सजकर, जहाँ-तहाँ झुंड की झुंड मिलकर,॥1॥
गावहिं मंगल मंजुल बानीं। सुनि कल रव कलकंठि लजानीं॥
भूप भवन किमि जाइ बखाना। बिस्व बिमोहन रचेउ बिताना॥2॥
They sang auspicious songs in sweet, melodious voices, so enchanting that even the cuckoo birds would fall silent in awe. How can one truly capture the splendour of King Dashrath’s palace in words? A magnificent pavilion, capable of captivating the entire Universe, had been erected within its grounds.
मनोहर वाणी से मंगल गीत गा रही हैं, जिनके सुंदर स्वर को सुनकर कोयलें भी लजा जाती हैं। राजमहल का वर्णन कैसे किया जाए, जहाँ विश्व को विमोहित करने वाला मंडप बनाया गया है॥2॥
मंगल द्रब्य मनोहर नाना। राजत बाजत बिपुल निसाना॥
कतहुँ बिरिद बंदी उच्चरहीं। कतहुँ बेद धुनि भूसुर करहीं॥3॥
The pavilion is adorned with countless auspicious items that delight the heart, while the rhythmic beat of drums echoes all around. In some corners, bards sing praises of the glorious deeds of King Dashrath’s lineage, while in others, Brahmins chant sacred Vedic hymns, filling the air with divine resonance.
अनेकों प्रकार के मनोहर मांगलिक पदार्थ शोभित हो रहे हैं और बहुत से नगाड़े बज रहे हैं। कहीं भाट विरुदावली (कुलकीर्ति) का उच्चारण कर रहे हैं और कहीं ब्राह्मण वेदध्वनि कर रहे हैं॥3॥
गावहिं सुंदरि मंगल गीता। लै लै नामु रामु अरु सीता॥
बहुत उछाहु भवनु अति थोरा। मानहुँ उमगि चला चहु ओरा॥4॥
Graceful women sing festive songs, joyfully repeating the names of Ram ji and Sita ji. The excitement overflows beyond the palace walls, as if the entire atmosphere in all four Directions is blossoming with celebration.
सुंदरी स्त्रियाँ श्री रामजी और श्री सीताजी का नाम ले-लेकर मंगलगीत गा रही हैं। उत्साह बहुत है और महल अत्यन्त ही छोटा है। इससे (उसमें न समाकर) मानो वह उत्साह (आनंद) चारों ओर उमड़ चला है॥4॥
* सोभा दसरथ भवन कइ को कबि बरनै पार।
जहाँ सकल सुर सीस मनि राम लीन्ह अवतार॥297॥
Who is that poet capable of capturing the grandeur of King Dashrath’s palace, the very palace where Ram ji, the crown jewel of all the Gods, appeared in human form?
दशरथ के महल की शोभा का वर्णन कौन कवि कर सकता है, जहाँ समस्त देवताओं के शिरोमणि रामचन्द्रजी ने अवतार लिया है॥297॥
* भूप भरत पुनि लिए बोलाई। हय गयस्यंदन साजहु जाई॥
चलहु बेगि रघुबीर बराता। सुनत पुलक पूरे दोउ भ्राता॥1॥
Then the King summoned Bharat ji and said, “Go and have the horses, elephants, and chariots adorned, we must leave at once to attend Shri Ram’s wedding.” Hearing this command, both Bharat ji and Shatrughan ji were filled with joy and excitement.
फिर राजा ने भरतजी को बुला लिया और कहा कि जाकर घोड़े, हाथी और रथ सजाओ, जल्दी रामचन्द्रजी की बारात में चलो। यह सुनते ही दोनों भाई (भरतजी और शत्रुघ्नजी) आनंदवश पुलक से भर गए॥1॥
भरत सकल साहनी बोलाए। आयसु दीन्ह मुदित उठि धाए॥
रचि रुचि जीन तुरग तिन्ह साजे। बरन बरन बर बाजि बिराजे॥2॥
Bharat ji then summoned all the Chiefs of the Royal Stables and instructed them to prepare the horses, elephants, and chariots for the grand occasion. Delighted, the Chiefs rose eagerly and rushed to carry out the task. They adorned the horses with elegant saddles, and many thoroughbred steeds of various hues were beautifully decorated, standing tall and majestic in all their splendour.
भरतजी ने सब साहनी (घुड़साल के अध्यक्ष) बुलाए और उन्हें (घोड़ों को सजाने की) आज्ञा दी, वे प्रसन्न होकर उठ दौड़े। उन्होंने रुचि के साथ (यथायोग्य) जीनें कसकर घोड़े सजाए। रंग-रंग के उत्तम घोड़े शोभित हो गए॥2॥
सुभग सकल सुठि चंचल करनी। अय इव जरत धरत पग धरनी॥
नाना जाति न जाहिं बखाने। निदरि पवनु जनु चहत उड़ाने॥3॥
All the stallions were strikingly handsome, with lively, playful gaits. They moved swiftly across the ground as if it were burning hot iron beneath their hooves. Of countless noble breeds, more than one could name, they galloped with such grace and speed, it seemed as though they were flying through the air, outpacing even the wind itself.
सब घोड़े बड़े ही सुंदर और चंचल करनी (चाल) के हैं। वे धरती पर ऐसे पैर रखते हैं जैसे जलते हुए लोहे पर रखते हों। अनेकों जाति के घोड़े हैं, जिनका वर्णन नहीं हो सकता। (ऐसी तेज चाल के हैं) मानो हवा का निरादर करके उड़ना चाहते हैं॥3॥
तिन्ह सब छयल भए असवारा। भरत सरिस बय राजकुमारा॥
सब सुंदर सब भूषनधारी। कर सर चाप तून कटि भारी॥4॥
Smart young Princes, around the same age as Bharat ji, mounted those majestic horses. Each one was strikingly handsome, adorned with ornaments, and carried a bow and arrow in hand, with a well-stocked quiver fastened securely at the waist.
उन सब घोड़ों पर भरतजी के समान अवस्था वाले सब छैल-छबीले राजकुमार सवार हुए। वे सभी सुंदर हैं और सब आभूषण धारण किए हुए हैं। उनके हाथों में बाण और धनुष हैं तथा कमर में भारी तरकस बँधे हैं॥4॥
* छरे छबीले छयल सब सूर सुजान नबीन।
जुग पदचर असवार प्रति जे असिकला प्रबीन॥298॥
All of them were masculine, handsome, well-attired, brave, and intelligent young men. Each Prince, mounted on his horse, was flanked by two foot soldiers skilled in the art of swordsmanship.
सभी चुने हुए छबीले छैल, शूरवीर, चतुर और नवयुवक हैं। प्रत्येक सवार के साथ दो पैदल सिपाही हैं, जो तलवार चलाने की कला में बड़े निपुण हैं॥298॥
* बाँधें बिरद बीर रन गाढ़े। निकसि भए पुर बाहेर ठाढ़े॥
फेरहिं चतुर तुरग गति नाना। हरषहिं सुनि सुनि पनव निसाना॥1॥
These valiant champions, bound by a vow of chivalry, advanced with pride and halted just outside the city. As expert riders, they showcased their skills by guiding their horses through various gaits (walk, trot, canter, and gallop), rejoicing to the rhythmic beats of big and small drums.
शूरता का बाना धारण किए हुए रणधीर वीर सब निकलकर नगर के बाहर आ खड़े हुए। वे चतुर अपने घोड़ों को तरह-तरह की चालों से फेर रहे हैं और भेरी तथा नगाड़े की आवाज सुन-सुनकर प्रसन्न हो रहे हैं॥1॥
रथ सारथिन्ह बिचित्र बनाए। ध्वज पताक मनि भूषन लाए॥
चवँर चारु किंकिनि धुनि करहीं। भानु जान सोभा अपहरहीं॥2॥
The charioteers had adorned their chariots in a distinctive style, embellishing them with flags, banners, gems, and ornaments. Graceful chowries and chains of bells added a melodic tinkling sound as they moved. Their brilliance was such that they seemed to have outshone even the splendour of the Sun God’s celestial chariot.
सारथियों ने ध्वजा, पताका, मणि और आभूषणों को लगाकर रथों को बहुत विलक्षण बना दिया है। उनमें सुंदर चँवर लगे हैं और घंटियाँ सुंदर शब्द कर रही हैं। वे रथ इतने सुंदर हैं, मानो सूर्य के रथ की शोभा को छीने लेते हैं॥2॥
सावँकरन अगनित हय होते। ते तिन्ह रथन्ह सारथिन्ह जोते॥
सुंदर सकल अलंकृत सोहे। जिन्हहि बिलोकत मुनि मन मोहे॥3॥
There were countless all-white horses, each with a single black ear (a rare and mystical breed known to move effortlessly over fire, water, Earth, sky, and even beneath the ground, adapting their size to suit the terrain). These majestic horses, adorned with exquisite ornaments, were harnessed to the chariots by skilled charioteers. Their divine beauty was so captivating, it could enchant even the minds of Sages.
अगणित श्यामवर्ण घोड़े थे। उनको सारथियों ने उन रथों में जोत दिया है, जो सभी देखने में सुंदर और गहनों से सजाए हुए सुशोभित हैं और जिन्हें देखकर मुनियों के मन भी मोहित हो जाते हैं॥3॥
जे जल चलहिं थलहि की नाईं। टाप न बूड़ बेग अधिकाईं॥
अस्त्र सस्त्र सबु साजु बनाई। रथी सारथिन्ह लिए बोलाई॥4॥
These horses galloped over water as if it were solid ground. Their hooves did not sink due to their incredible speed. After equipping the chariots with all kinds of weapons and essential gear, the charioteers called their masters to mount them.
जो जल पर भी जमीन की तरह ही चलते हैं। वेग की अधिकता से उनकी टाप पानी में नहीं डूबती। अस्त्र-शस्त्र और सब साज सजाकर सारथियों ने रथियों को बुला लिया॥4॥
* चढ़ि चढ़ि रथ बाहेर नगर लागी जुरन बरात।
होत सगुन सुंदर सबहि जो जेहि कारज जात॥299॥
As the Princes mounted their chariots, the grand marriage procession began to gather outside the city gates. Whosoever set out for any task along the way was greeted with favourable and auspicious omens at every step.
रथों पर चढ़-चढ़कर बारात नगर के बाहर जुटने लगी, जो जिस काम के लिए जाता है, सभी को सुंदर शकुन होते हैं॥299॥
* कलित करिबरन्हि परीं अँबारीं। कहि न जाहिं जेहि भाँति सँवारीं॥
चले मत्त गज घंट बिराजी। मनहुँ सुभग सावन घन राजी॥1।
Magnificent seats with ornate canopies were mounted atop majestic elephants, each decorated so splendidly that their grandeur defied description. These joyful elephants, adorned with jingling bells, moved gracefully, the sound of their bells echoing like the enchanting rumble of Monsoon clouds.
श्रेष्ठ हाथियों पर सुंदर अंबारियाँ पड़ी हैं। वे जिस प्रकार सजाई गई थीं, सो कहा नहीं जा सकता। मतवाले हाथी घंटों से सुशोभित होकर (घंटे बजाते हुए) चले, मानो सावन के सुंदर बादलों के समूह (गरते हुए) जा रहे हों॥1॥
बाहन अपर अनेक बिधाना। सिबिका सुभग सुखासन जाना॥
तिन्ह चढ़ि चले बिप्रबर बृंदा। जनु तनु धरें सकल श्रुति छंदा॥2॥
There were also various other elegant modes of transportation, including beautifully crafted palanquins fitted with plush, comfortable seats. Groups of distinguished Brahmins rode in them, appearing as if the very personification of the Scriptures and Vedas had set forth on the journey.
सुंदर पालकियाँ, सुख से बैठने योग्य तामजान (जो कुर्सीनुमा होते हैं) और रथ आदि और भी अनेकों प्रकार की सवारियाँ हैं। उन पर श्रेष्ठ ब्राह्मणों के समूह चढ़कर चले, मानो सब वेदों के छन्द ही शरीर धारण किए हुए हों॥2॥
मागध सूत बंधि गुनगायक। चले जान चढ़ि जो जेहि लायक॥
बेसर ऊँट बृषभ बहु जाती। चले बस्तु भरि अगनित भाँती॥3॥
Bards, storytellers, panegyrists, and poets rode on carriages suited to their respective status and dignity. Numerous breeds of mules, camels, and bulls followed, their backs laden with countless items and provisions for the grand occasion.
मागध, सूत, भाट और गुण गाने वाले सब, जो जिस योग्य थे, वैसी सवारी पर चढ़कर चले। बहुत जातियों के खच्चर, ऊँट और बैल असंख्यों प्रकार की वस्तुएँ लाद-लादकर चले॥3॥
कोटिन्ह काँवरि चले कहारा। बिबिध बस्तु को बरनै पारा॥
चले सकल सेवक समुदाई। निज निज साजु समाजु बनाई॥4॥
Countless porters marched ahead, bearing millions of sacks slung across their shoulders, carrying loads so vast and varied, they defied description. Groups of attendants also joined the procession, each equipped with their belongings and moving in well-organized formations.
कहार करोड़ों काँवरें लेकर चले। उनमें अनेकों प्रकार की इतनी वस्तुएँ थीं कि जिनका वर्णन कौन कर सकता है। सब सेवकों के समूह अपना-अपना साज-समाज बनाकर चले॥4॥
* सब कें उर निर्भर हरषु पूरित पुलक सरीर।
कबहिं देखिबे नयन भरि रामु लखनु दोउ बीर॥300॥
Everyone’s heart brimmed with joy, and a wave of excitement surged through their bodies. They eagerly said, “When will we finally behold Shri Ram and Shri Lakshman to our heart’s content?”
सबके हृदय में अपार हर्ष है और शरीर पुलक से भरे हैं। (सबको एक ही लालसा लगी है कि) हम श्री राम-लक्ष्मण दोनों भाइयों को नेत्र भरकर कब देखेंगे॥300॥