Day 11 of Maas Parayan Reading program Day 11 / 30
* सिवँ समुझाए देव सब जनि आचरज भुलाहु।
हृदयँ बिचारहु धीर धरि सिय रघुबीर बिआहु॥314॥
Then Lord Shiv addressed the astonished Demigods, saying, “Do not be bewildered or forgetful, reflect calmly in your hearts. This is the divine wedding of Sita ji (the embodiment of Lord Ram’s material energy and the source of all creation) with Shri Ram (the Supreme Almighty Himself).”
तब शिवजी ने सब देवताओं को समझाया कि तुम लोग आश्चर्य में मत भूलो। हृदय में धीरज धरकर विचार तो करो कि यह (भगवान की महामहिमामयी निजशक्ति) श्री सीताजी का और (अखिल ब्रह्माण्डों के परम ईश्वर साक्षात् भगवान) श्री रामचन्द्रजी का विवाह है॥314॥
* जिन्ह कर नामु लेत जग माहीं। सकल अमंगल मूल नसाहीं॥
करतल होहिं पदारथ चारी। तेइ सिय रामु कहेउ कामारी॥1॥
Lord Shiv, the conqueror of Kaamdev (Cupid), further said, “The very names of Ram and Sita, when spoken, uproot all evil. Through their remembrance alone, the four goals of human life (righteousness, wealth, desire, and liberation) can be effortlessly grasped in one’s palm. They are none other than the divine mother and father of the Universe.”
जिनका नाम लेते ही जगत में सारे अमंगलों की जड़ कट जाती है और चारों पदार्थ (अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष) मुट्ठी में आ जाते हैं, ये वही (जगत के माता-पिता) श्री सीतारामजी हैं, काम के शत्रु शिवजी ने ऐसा कहा॥1॥
एहि बिधि संभु सुरन्ह समुझावा। पुनि आगें बर बसह चलावा॥
देवन्ह देखे दसरथु जाता। महामोद मन पुलकित गाता॥2॥
In this way, Lord Shiv enlightened the Demigods and then gently urged His graceful bull (Nandi ji) to move ahead. The Demigods then beheld King Dashrath approaching Janak ji’s palace, his heart brimming with immense joy and his body quivering with ecstatic delight.
इस प्रकार शिवजी ने देवताओं को समझाया और फिर अपने श्रेष्ठ बैल नंदीश्वर को आगे बढ़ाया। देवताओं ने देखा कि दशरथजी मन में बड़े ही प्रसन्न और शरीर से पुलकित हुए चले जा रहे हैं॥2॥
साधु समाज संग महिदेवा। जनु तनु धरें करहिं सुख सेवा॥
सोहत साथ सुभग सुत चारी। जनु अपबरग सकल तनुधारी॥3॥
King Dashrath was surrounded by groups of jubilant Sages and Brahmins, it seemed as though joy itself had taken form to accompany and serve him. He was resplendent, glorified by his four divine sons, who appeared as the very embodiments of the four forms of liberation: (Salokya- dwelling in Vaikunth with the Supreme, Sarupya – assuming a form like the Supreme, Samipya- living in close proximity to the Supreme, and Sayujya – complete absorption into the Supreme Being).
उनके साथ (परम हर्षयुक्त) साधुओं और ब्राह्मणों की मंडली ऐसी शोभा दे रही है, मानो समस्त सुख शरीर धारण करके उनकी सेवा कर रहे हों। चारों सुंदर पुत्र साथ में ऐसे सुशोभित हैं, मानो सम्पूर्ण मोक्ष (सालोक्य, सामीप्य, सारूप्य, सायुज्य) शरीर धारण किए हुए हों॥3॥
मरकत कनक बरन बर जोरी। देखि सुरन्ह भै प्रीति न थोरी॥
पुनि रामहि बिलोकि हियँ हरषे। नृपहि सराहि सुमन तिन्ह बरषे॥4॥
Seeing the two radiant pairs, Shri Ram and Shri Bharat with their emerald-hued complexions, and Shri Lakshman and Shri Shatrughan with their golden-hued glow, the Demigods were filled with delight. Their eyes were drawn once more to Shri Ram, and their hearts brimmed with joy. They praised King Dashrath and showered flowers from the Heavens in reverence.
मरकतमणि और सुवर्ण के रंग की सुंदर जोड़ियों को देखकर देवताओं को कम प्रीति नहीं हुई (अर्थात् बहुत ही प्रीति हुई)। फिर रामचन्द्रजी को देखकर वे हृदय में (अत्यन्त) हर्षित हुए और राजा की सराहना करके उन्होंने फूल बरसाए॥4॥
* राम रूपु नख सिख सुभग बारहिं बार निहारि।
पुलक गात लोचन सजल उमा समेत पुरारि॥315॥
Beholding the divine beauty of Shri Ram from head to toe, again and again, Lord Shiv and Goddess Uma were overcome with bliss. Their eyes welled up with tears of joy, and their bodies quivered with ecstatic delight.
नख से शिखा तक श्री रामचन्द्रजी के सुंदर रूप को बार-बार देखते हुए पार्वतीजी सहित श्री शिवजी का शरीर पुलकित हो गया और उनके नेत्र (प्रेमाश्रुओं के) जल से भर गए॥315॥
* केकि कंठ दुति स्यामल अंगा। तड़ित बिनिंदक बसन सुरंगा॥
ब्याह बिभूषन बिबिध बनाए। मंगल सब सब भाँति सुहाए॥1॥
The aura of Shri Ram’s body gleamed with the deep, radiant hue of a peacock’s neck, while his bright yellow garments outshone the brilliance of lightning. Adorned with numerous ceremonial ornaments for the wedding, each piece was auspicious and exuded unmatched grace and splendour.
रामजी का मोर के कंठ की सी कांतिवाला (हरिताभ) श्याम शरीर है। बिजली का अत्यन्त निरादर करने वाले प्रकाशमय सुंदर (पीत) रंग के वस्त्र हैं। सब मंगल रूप और सब प्रकार के सुंदर भाँति-भाँति के विवाह के आभूषण शरीर पर सजाए हुए हैं॥1॥
सरद बिमल बिधु बदनु सुहावन। नयन नवल राजीव लजावन॥
सकल अलौकिक सुंदरताई। कहि न जाई मनहीं मन भाई॥2॥
Shri Ram’s enchanting face shone like the clear full Moon of an autumn night, serene and radiant. His captivating eyes were so exquisite, even freshly bloomed lotuses would bow in shyness. His divine beauty defies description, it can only be truly felt and cherished within the heart.
उनका सुंदर मुख शरत्पूर्णिमा के निर्मल चन्द्रमा के समान और (मनोहर) नेत्र नवीन कमल को लजाने वाले हैं। सारी सुंदरता अलौकिक है। (माया की बनी नहीं है, दिव्य सच्चिदानन्दमयी है) वह कहीं नहीं जा सकती, मन ही मन बहुत प्रिय लगती है॥2॥
बंधु मनोहर सोहहिं संगा। जात नचावत चपल तुरंगा।
राजकुअँर बर बाजि देखावहिं। बंस प्रसंसक बिरिद सुनावहिं॥3॥
Shri Ram was glorified by His handsome brothers, who rode alongside Him, playfully guiding their spirited horses in elegant movements. The other Princes too showcased the graceful gaits of their noble steeds, while bards joyfully sang the praises of the illustrious Solar dynasty.
साथ में मनोहर भाई शोभित हैं, जो चंचल घोड़ों को नचाते हुए चले जा रहे हैं। राजकुमार श्रेष्ठ घोड़ों को (उनकी चाल को) दिखला रहे हैं और वंश की प्रशंसा करने वाले (मागध भाट) विरुदावली सुना रहे हैं॥3॥
जेहि तुरंग पर रामु बिराजे। गति बिलोकि खगनायकु लाजे॥
कहि न जाइ सब भाँति सुहावा। बाजि बेषु जनु काम बनावा॥4॥
The horse that Shri Ram rode moved with such swiftness that even Garud ji, the King of Birds, would shy away in awe. Its beauty was beyond words, as if Kaamdev (Cupid) himself had assumed the form of Shri Ram’s steed.
जिस घोड़े पर श्री रामजी विराजमान हैं, उसकी (तेज) चाल देखकर गरुड़ भी लजा जाते हैं, उसका वर्णन नहीं हो सकता, वह सब प्रकार से सुंदर है। मानो कामदेव ने ही घोड़े का वेष धारण कर लिया हो॥4॥
छन्द :
* जनु बाजि बेषु बनाइ मनसिजु राम हित अति सोहई।
आपनें बय बल रूप गुन गति सकल भुवन बिमोहई॥
जगमगत जीनु जराव जोति सुमोति मनि मानिक लगे।
किंकिनि ललाम लगामु ललित बिलोकि सुर नर मुनि ठगे॥
It seemed as if Kaamdev (Cupid) had taken the form of an extremely beautiful looking horse for Shri Ram to ride. With its youth, vigour, looks, virtues and speed, it was captivating all the three worlds (Earth, Heaven and the Subterranean region). It’s saddle was sparkling with studded beautiful pearls, gems and rubies. Seeing the exquisite band with small tinkling bells and the lovely bridle, all the Demigods, men and sages felt mesmerized.
मानो श्री रामचन्द्रजी के लिए कामदेव घोड़े का वेश बनाकर अत्यन्त शोभित हो रहा है। वह अपनी अवस्था, बल, रूप, गुण और चाल से समस्त लोकों को मोहित कर रहा है। सुंदर मोती, मणि और माणिक्य लगी हुई जड़ाऊ जीन ज्योति से जगमगा रहा है। उसकी सुंदर घुँघरु लगी ललित लगाम को देखकर देवता, मनुष्य और मुनि सभी ठगे जाते हैं।
* प्रभु मनसहिं लयलीन मनु चलत बाजि छबि पाव।
भूषित उड़गन तड़ित घनु जनु बर बरहि नचाव॥316॥
With his mind immersed in the will of the Lord, the horse was marching gracefully. As if a rain cloud adorned with stars and lightning was making a beautiful peacock dance.
प्रभु की इच्छा में अपने मन को लीन किए चलता हुआ वह घोड़ा बड़ी शोभा पा रहा है। मानो तारागण तथा बिजली से अलंकृत मेघ सुंदर मोर को नचा रहा हो॥316॥
* जेहिं बर बाजि रामु असवारा। तेहि सारदउ न बरनै पारा॥
संकरु राम रूप अनुरागे। नयन पंचदस अति प्रिय लागे॥1॥
The fine horse that Shri Ram had mounted, even Goddess Saraswati could not express its beauty. Lord Shankar (who has five faces, with three eyes each) was completely enamoured by this form of Shri Ram (mounted on the beautiful horse) and felt extremely delighted to possess fifteen eyes.
जिस श्रेष्ठ घोड़े पर श्री रामचन्द्रजी सवार हैं, उसका वर्णन सरस्वतीजी भी नहीं कर सकतीं। शंकरजी श्री रामचन्द्रजी के रूप में ऐसे अनुरक्त हुए कि उन्हें अपने पंद्रह नेत्र इस समय बहुत ही प्यारे लगने लगे॥1॥
हरि हित सहित रामु जब जोहे। रमा समेत रमापति मोहे॥
निरखि राम छबि बिधि हरषाने। आठइ नयन जानि पछिताने॥2॥
When Lord Vishnu saw Shri Ram affectionately, He along with His consort Rama (Goddess Lakshmi) were fascinated. Seeing Shri Ram’s beauty, Lord Brahma felt delighted, but felt sorry to possess only eight eyes (Lord Brahma has four faces, with two eyes each).
भगवान विष्णु ने जब प्रेम सहित श्री राम को देखा, तब वे (रमणीयता की मूर्ति) श्री लक्ष्मीजी के पति श्री लक्ष्मीजी सहित मोहित हो गए। श्री रामचन्द्रजी की शोभा देखकर ब्रह्माजी बड़े प्रसन्न हुए, पर अपने आठ ही नेत्र जानकर पछताने लगे॥2॥
सुर सेनप उर बहुत उछाहू। बिधि ते डेवढ़ लोचन लाहू॥
रामहि चितव सुरेस सुजाना। गौतम श्रापु परम हित माना॥3॥
The commander-in-chief of the Demigods’ army, Kartikey ji, was extremely excited that he possessed one and half times more number of eyes (total twelve eyes) than Lord Brahma (Kartikey ji has six faces, with two eyes each). The all-wise Indra (with his thousand eyes) is looking at Shri Ram and is considering Sage Gautam’s curse (because of the sage’s curse he had got a 1000 eyes) to have been the most beneficial for him.
देवताओं के सेनापति स्वामि कार्तिक के हृदय में बड़ा उत्साह है, क्योंकि वे ब्रह्माजी से ड्योढ़े अर्थात बारह नेत्रों से रामदर्शन का सुंदर लाभ उठा रहे हैं। सुजान इन्द्र (अपने हजार नेत्रों से) श्री रामचन्द्रजी को देख रहे हैं और गौतमजी के शाप को अपने लिए परम हितकर मान रहे हैं॥3॥
देव सकल सुरपतिहि सिहाहीं। आजु पुरंदर सम कोउ नाहीं॥
मुदित देवगन रामहि देखी। नृपसमाज दुहुँ हरषु बिसेषी॥4॥
All the other Demigods are feeling envious of Lord Indra and are saying, “There is no one as lucky as Lord Indra today”. All the Demigods are feeling happy to see Shri Ram and there is a special joy in the communities of both the Kings.
सभी देवता देवराज इन्द्र से ईर्षा कर रहे हैं (और कह रहे हैं) कि आज इन्द्र के समान भाग्यवान दूसरा कोई नहीं है। श्री रामचन्द्रजी को देखकर देवगण प्रसन्न हैं और दोनों राजाओं के समाज में विशेष हर्ष छा रहा है॥4॥
छन्द :
* अति हरषु राजसमाज दुहु दिसि दुंदुभीं बाजहिं घनी।
बरषहिं सुमन सुर हरषि कहि जय जयति जय रघुकुलमनी॥
एहि भाँति जानि बरात आवत बाजने बहु बाजहीं।
रानी सुआसिनि बोलि परिछनि हेतु मंगल साजहीं॥
There was great joy on both sides of the Royal gatherings and kettledrums played loudly. Demigods felt delighted and showered down flowers and shouted, “Hail to the crown jewel of Raghu’s race Shri Ram”. In this manner, seeing the arrival of the marriage procession, many types of musical instruments started playing. The Queen (Sunaina ji) called upon married women and started decorating auspicious items for the purpose of performing aarti (the ceremony of waving auspicious lights around the groom).
दोनों ओर से राजसमाज में अत्यन्त हर्ष है और बड़े जोर से नगाड़े बज रहे हैं। देवता प्रसन्न होकर और ‘रघुकुलमणि श्री राम की जय हो, जय हो, जय हो’ कहकर फूल बरसा रहे हैं। इस प्रकार बारात को आती हुई जानकर बहुत प्रकार के बाजे बजने लगे और रानी सुहागिन स्त्रियों को बुलाकर परछन के लिए मंगल द्रव्य सजाने लगीं॥
* सजि आरती अनेक बिधि मंगल सकल सँवारि।
चलीं मुदित परिछनि करन गजगामिनि बर नारि॥317॥
After decorating the arti trays in many ways and adorning them with articles of good omen (a ghee lamp, a mix of turmeric and saffron powder called kumkum, blades of Durva grass, vermilion (sindoor), unbroken rice, holy water, sweets, fruits, fresh flowers, incense sticks, camphor, coconut, betel leaves etc), beautiful women who possessed the charming gait of elephants, proceeded joyfully to perform the ceremony of waving arti around the bridegroom.
अनेक प्रकार से आरती सजकर और समस्त मंगल द्रव्यों को यथायोग्य सजाकर गजगामिनी (हाथी की सी चाल वाली) उत्तम स्त्रियाँ आनंदपूर्वक परछन के लिए चलीं॥317॥
* बिधुबदनीं सब सब मृगलोचनि। सब निज तन छबि रति मदु मोचनि॥
पहिरें बरन बरन बर चीरा। सकल बिभूषन सजें सरीरा॥1॥
All these deer-eyed women had moon-like faces. All had bodies that could rob Rati’s (the consort of Kaamdev) pride of beauty. They wore garments of various colours and their bodies were adorned with various kinds of ornaments.
सभी स्त्रियाँ चन्द्रमुखी (चन्द्रमा के समान मुख वाली) और सभी मृगलोचनी (हरिण की सी आँखों वाली) हैं और सभी अपने शरीर की शोभा से रति के गर्व को छुड़ाने वाली हैं। रंग-रंग की सुंदर साड़ियाँ पहने हैं और शरीर पर सब आभूषण सजे हुए हैं॥1॥
सकल सुमंगल अंग बनाएँ। करहिं गान कलकंठि लजाएँ॥
कंकन किंकिनि नूपुर बाजहिं। चालि बिलोकि काम गज लाजहिं॥2॥
All had beautiful, auspicious make-up (designs of henna, kumkum etc.) on their limbs and they sang sweet melodies that would put to shame female cuckoo birds. Their bracelets, waist belts and anklets made tinkling sounds when they moved and even Kaamdev’s elephants blushed in shame to see their lovely gait.
समस्त अंगों को सुंदर मंगल पदार्थों से सजाए हुए वे कोयल को भी लजाती हुई (मधुर स्वर से) गान कर रही हैं। कंगन, करधनी और नूपुर बज रहे हैं। स्त्रियों की चाल देखकर कामदेव के हाथी भी लजा जाते हैं॥2॥
बाजहिं बाजने बिबिध प्रकारा। नभ अरु नगर सुमंगलचारा॥
सची सारदा रमा भवानी। जे सुरतिय सुचि सजह सयानी॥3॥
Many types of musical instruments were playing. Auspicious invocations were taking place both in the sky and in the city. Sacchi ji (consort of Demigod Indra), Saraswati ji (consort of Lord Brahma), Rama ji (consort of Lord Vishnu), Bhawani ji (consort of Lord Shiv) and all the wives of Demigods, who are by nature pure and wise…
अनेक प्रकार के बाजे बज रहे हैं, आकाश और नगर दोनों स्थानों में सुंदर मंगलाचार हो रहे हैं। शची (इन्द्राणी), सरस्वती, लक्ष्मी, पार्वती और जो स्वभाव से ही पवित्र और सयानी देवांगनाएँ थीं,॥3॥
कपट नारि बर बेष बनाई। मिली सकल रनिवासहिं जाई॥
करहिं गान कल मंगल बानीं। हरष बिबस सब काहुँ न जानीं॥4॥
…disguised as beautiful earthly women. They all went to the queen’s palace and mixed themselves in the crowd. They sang festal songs in melodious voices. No one could find out their true identities because of all the excitement.
वे सब कपट से सुंदर स्त्री का वेश बनाकर रनिवास में जा मिलीं और मनोहर वाणी से मंगलगान करने लगीं। सब कोई हर्ष के विशेष वश थे, अतः किसी ने उन्हें पहचाना नहीं॥4॥
छन्द :
* को जान केहि आनंद बस सब ब्रह्मु बर परिछन चली।
कल गान मधुर निसान बरषहिं सुमन सुर सोभा भली॥
आनंदकंदु बिलोकि दूलहु सकलहियँ हरषित भई।
अंभोज अंबक अंबु उमगि सुअंग पुलकावलि छई॥
(After all) who would even (try to) recognize anyone, when all were immersed in the ecstatic joy of performing aarti of the Almighty Brahm, Shri Ram. Melodious songs were being sung and kettledrums gently sounded, the Gods rained down flowers and everything looked extremely charming. Glancing at the mine of bliss; the bridegroom Shri Ram, everyone rejoiced. Their lotus-like eyes filled with tears of love and their beautiful limbs got covered with goosebumps.
कौन किसे जाने-पहिचाने! आनंद के वश हुई सब दूलह बने हुए ब्रह्म का परछन करने चलीं। मनोहर गान हो रहा है। मधुर-मधुर नगाड़े बज रहे हैं, देवता फूल बरसा रहे हैं, बड़ी अच्छी शोभा है। आनंदकन्द दूलह को देखकर सब स्त्रियाँ हृदय में हर्षित हुईं। उनके कमल सरीखे नेत्रों में प्रेमाश्रुओं का जल उमड़ आया और सुंदर अंगों में पुलकावली छा गई॥
* जो सुखु भा सिय मातु मन देखि राम बर बेषु।
सो न सकहिं कहि कलप सत सहस सारदा सेषु॥318॥
The joy which was felt in the heart of Sita ji’s mother, Queen Sunaina upon seeing the handsome appearance of Shri Ram dressed as a bridegroom, cannot be expressed by thousands of Goddess Saraswatis and Sheshnags even in a hundred kalpas or lifespans of the universe.
श्री रामचन्द्रजी का वर वेश देखकर सीताजी की माता सुनयनाजी के मन में जो सुख हुआ, उसे हजारों सरस्वती और शेषजी सौ कल्पों में भी नहीं कह सकते (अथवा लाखों सरस्वती और शेष लाखों कल्पों में भी नहीं कह सकते)॥318॥
* नयन नीरु हटि मंगल जानी। परिछनि करहिं मुदित मन रानी॥
बेद बिहित अरु कुल आचारू। कीन्ह भली बिधि सब ब्यवहारू॥1॥
Realizing it was an auspicious moment, she held back her joyful tears. With a heart full of happiness, she reverently performed the aarti of Shri Ram. She carried out all the rituals with devotion, in accordance with both the Vedic Scriptures and her family traditions.
मंगल अवसर जानकर नेत्रों के जल को रोके हुए रानी प्रसन्न मन से परछन कर रही हैं। वेदों में कहे हुए तथा कुलाचार के अनुसार सभी व्यवहार रानी ने भलीभाँति किए॥1॥
पंच सबद धुनि मंगल गाना। पट पाँवड़े परहिं बिधि नाना॥
करि आरती अरघु तिन्ह दीन्हा। राम गमनु मंडप तब कीन्हा॥2॥
Five kinds of music filled the air (such as the veena, clapping of hands, cymbals, kettledrums, and trumpets). These were accompanied by five varieties of festive sounds (Vedic chants, praises by family bards, joyous victory cries, the blast of conches, and rhythmic drumbeats). The path ahead was adorned with carpets of rich and varied fabrics. After completing the aarti, the Queen offered water to Lord Ram for washing His hands. Thereafter, Shri Ram gracefully proceeded toward the wedding pavilion.
पंचशब्द (तंत्री, ताल, झाँझ, नगारा और तुरही- इन पाँच प्रकार के बाजों के शब्द), पंचध्वनि (वेदध्वनि, वन्दिध्वनि, जयध्वनि, शंखध्वनि और हुलूध्वनि) और मंगलगान हो रहे हैं। नाना प्रकार के वस्त्रों के पाँवड़े पड़ रहे हैं। उन्होंने (रानी ने) आरती करके अर्घ्य दिया, तब श्री रामजी ने मंडप में गमन किया॥2॥
दसरथु सहित समाज बिराजे। बिभव बिलोकि लोकपति लाजे॥
समयँ समयँ सुर बरषहिं फूला। सांति पढ़हिं महिसुर अनुकूला॥3॥
Then Dashrath ji took his seat along with his royal entourage. His majestic presence was so radiant that even the Guardians of the different Realms withdrew in awe. From time to time, the Demigods showered flowers from the Heavens, while the Earthly Gods (the Brahmins) chanted Vedic hymns befitting the sacred occasion.
दशरथजी अपनी मंडली सहित विराजमान हुए। उनके वैभव को देखकर लोकपाल भी लजा गए। समय-समय पर देवता फूल बरसाते हैं और भूदेव ब्राह्मण समयानुकूल शांति पाठ करते हैं॥3॥
नभ अरु नगर कोलाहल होई। आपनि पर कछु सुनइ न कोई॥
एहि बिधि रामु मंडपहिं आए। अरघु देइ आसन बैठाए॥4॥
The Heavens and the city echoed with such a tremendous uproar that no one could hear their own words, let alone those of others. Amidst this joyous commotion, Shri Ram entered the marriage pavilion. After being offered water to wash His hands, He was respectfully seated on the ceremonial seat.
आकाश और नगर में शोर मच रहा है। अपनी-पराई कोई कुछ भी नहीं सुनता। इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी मंडप में आए और अर्घ्य देकर आसन पर बैठाए गए॥4॥
छन्द :
* बैठारि आसन आरती करि निरखि बरु सुखु पावहीं।
मनि बसन भूषन भूरि वारहिं नारि मंगल गावहीं॥
ब्रह्मादि सुरबर बिप्र बेष बनाइ कौतुक देखहीं।
अवलोकि रघुकुल कमल रबि छबि सुफल जीवन लेखहीं॥
After Shri Ram was seated and the aarti was performed, the women rejoiced at the sight of the divine Bridegroom. Filled with devotion and joy, they offered generous gifts of jewels, garments, and ornaments, all while singing auspicious festive songs. Brahma ji, Shiv ji, Vishnu ji, Indra, and other exalted Demigods arrived in the guise of Brahmins to witness the sacred moment. As they beheld the radiant beauty of Shri Ram, the Sun of the lotus-like Raghu lineage, they felt their lives had found their ultimate fulfilment.
आसन पर बैठाकर, आरती करके दूलह को देखकर स्त्रियाँ सुख पा रही हैं। वे ढेर के ढेर मणि, वस्त्र और गहने निछावर करके मंगल गा रही हैं। ब्रह्मा आदि श्रेष्ठ देवता ब्राह्मण का वेश बनाकर कौतुक देख रहे हैं। वे रघुकुल रूपी कमल को प्रफुल्लित करने वाले सूर्य श्री रामचन्द्रजी की छबि देखकर अपना जीवन सफल जान रहे हैं।
*नाऊ बारी भाट नट राम निछावरि पाइ।
मुदित असीसहिं नाइ सिर हरषु न हृदयँ समाइ॥319॥
Upon receiving the gifts that had been ceremonially waved around Shri Ram, the barbers, labourers, bards, and dancers humbly bowed their heads and joyfully offered their blessings. Their hearts overflowed with happiness as they invoked divine grace upon Shri Ram.
नाई, बारी, भाट और नट श्री रामचन्द्रजी की निछावर पाकर आनंदित हो सिर नवाकर आशीष देते हैं, उनके हृदय में हर्ष समाता नहीं है॥319॥
* मिले जनकु दसरथु अति प्रीतीं। करि बैदिक लौकिक सब रीतीं॥
मिलत महा दोउ राज बिराजे। उपमा खोजि खोजि कबि लाजे॥1॥
After fulfilling all the Vedic rites and family traditions, Dashrath ji and Janak ji met each other with deep affection. The way these two noble Kings embraced, so full of grace and grandeur, left even the most gifted poets at a loss for words. Despite many attempts, they (or the poets) could not find a fitting comparison, and humbled by their own inadequacy, they felt ashamed.
वैदिक और लौकिक सब रीतियाँ करके जनकजी और दशरथजी बड़े प्रेम से मिले। दोनों महाराज मिलते हुए बड़े ही शोभित हुए, कवि उनके लिए उपमा खोज-खोजकर लजा गए॥1॥
लही न कतहुँ हारि हियँ मानी। इन्ह सम एइ उपमा उर आनी॥
सामध देखि देव अनुरागे। सुमन बरषि जसु गावन लागे॥2॥
Finding no worthy comparison anywhere, the poets quietly accepted defeat in their hearts, concluding that such a pair could only be compared to themselves. The Demigods rejoiced at the sight of this heartfelt union between the two royal in-laws. Overwhelmed with delight, they showered flowers from the Heavens and sang praises of both Kings, glorifying their love and greatness.
जब कहीं भी उपमा नहीं मिली, तब हृदय में हार मानकर उन्होंने मन में यही उपमा निश्चित की कि इनके समान ये ही हैं। समधियों का मिलाप या परस्पर संबंध देखकर देवता अनुरक्त हो गए और फूल बरसाकर उनका यश गाने लगे॥2॥
जगु बिरंचि उपजावा जब तें। देखे सुने ब्याह बहु तब तें॥
सकल भाँति सम साजु समाजू। सम समधी देखे हम आजू॥3॥
The Demigods exclaimed, “Since the very beginning of creation by Brahma, we have seen and heard of countless weddings. But never before have we witnessed a union so perfectly balanced in every way, be it the splendour and grandeur, the families of the Bride and Groom, or the harmony between both sets of in-laws. Today, we have truly seen a marriage between equals.”
(वे कहने लगे-) जबसे ब्रह्माजी ने जगत को उत्पन्न किया, तब से हमने बहुत विवाह देखे- सुने, परन्तु सब प्रकार से समान साज-समाज और बराबरी के (पूर्ण समतायुक्त) समधी तो आज ही देखे॥3॥
देव गिरा सुनि सुंदर साँची। प्रीति अलौकिक दुहु दिसि माची॥
देत पाँवड़े अरघु सुहाए। सादर जनकु मंडपहिं ल्याए॥4॥
Hearing the sweet and truthful words of the Demigods, a wave of divine love swept through both sides. Beautiful carpets were laid out, and water was offered for washing hands. With great respect and affection, Janak ji personally escorted Dashrath ji to the ceremonial pavilion.
देवताओं की सुंदर सत्यवाणी सुनकर दोनों ओर अलौकिक प्रीति छा गई। सुंदर पाँवड़े और अर्घ्य देते हुए जनकजी दशरथजी को आदरपूर्वक मंडप में ले आए॥4॥
छन्द :
* मंडपु बिलोकि बिचित्र रचनाँ रुचिरताँ मुनि मन हरे।
निज पानि जनक सुजान सब कहुँ आनि सिंघासन धरे॥
कुल इष्ट सरिस बसिष्ट पूजे बिनय करि आसिष लही।
कौसिकहि पूजन परम प्रीति कि रीति तौ न परै कही॥
Upon seeing the exquisite and unique architecture of the pavilion, even the minds of the Sages were captivated. The ever-wise Janak ji personally brought and arranged seats for each honoured guest, including the revered Sages and King Dashrath. He offered his respects to Sage Vashishth as one would to the presiding deity of their own lineage and humbly received his blessings. When he worshipped Sage Vishwamitra with the deepest devotion, the tenderness and affection Janak ji displayed were beyond the grasp of words.
मंडप को देखकर उसकी विचित्र रचना और सुंदरता से मुनियों के मन भी हरे गए (मोहित हो गए)। सुजान जनकजी ने अपने हाथों से ला-लाकर सबके लिए सिंहासन रखे। उन्होंने अपने कुल के इष्टदेवता के समान वशिष्ठजी की पूजा की और विनय करके आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्वामित्रजी की पूजा करते समय की परम प्रीति की रीति तो कहते ही नहीं बनती॥
* बामदेव आदिक रिषय पूजे मुदित महीस॥
दिए दिब्य आसन सबहि सब सन लही असीस॥320॥
With a joyful heart, the King offered his worship to Sage Vaamdev and other revered Rishis such as Shatanand ji, Vashishth ji, Vishwamitra ji, and many others. He honoured them with divine seats and, in return, received their heartfelt blessings.
राजा ने वामदेव आदि ऋषियों की प्रसन्न मन से पूजा की। सभी को दिव्य आसन दिए और सबसे आशीर्वाद प्राप्त किया॥320॥
* बहुरि कीन्हि कोसलपति पूजा। जानि ईस सम भाउ न दूजा॥
कीन्हि जोरि कर बिनय बड़ाई। कहि निज भाग्य बिभव बहुताई॥1॥
Thereafter, King Janak offered his respects to Dashrath ji, the King of the Kaushal Kingdom, with the same deep reverence he reserved for his spiritual preceptor, Lord Shiv. With folded hands, he humbly praised and honoured Dashrath ji, expressing that this sacred bond had greatly enhanced his own fortune and glory.
फिर उन्होंने कोसलाधीश राजा दशरथजी की पूजा उन्हें ईश (महादेवजी) के समान जानकर की, कोई दूसरा भाव न था। तदन्तर (उनके संबंध से) अपने भाग्य और वैभव के विस्तार की सराहना करके हाथ जोड़कर विनती और बड़ाई की॥1॥
पूजे भूपति सकल बराती। समधी सम सादर सब भाँती॥
आसन उचित दिए सब काहू। कहौं काह मुख एक उछाहू॥2॥
Then King Janak extended the same heartfelt respect and honour to all the members of the Groom’s party, just as he had for his esteemed in-law, King Dashrath. He graciously offered each of them suitable seats. As Tulsidas ji reflects, “I have but one mouth, how can I possibly express the depth of all that joy and excitement?”
राजा जनकजी ने सब बारातियों का समधी दशरथजी के समान ही सब प्रकार से आदरपूर्वक पूजन किया और सब किसी को उचित आसन दिए। मैं एक मुख से उस उत्साह का क्या वर्णन करूँ॥2॥
सकल बरात जनक सनमानी। दान मान बिनती बर बानी॥
बिधि हरि हरु दिसिपति दिनराऊ। जे जानहिं रघुबीर प्रभाऊ॥3॥
King Janak honoured the entire wedding party with generous gifts, courteous gestures, humble prayers, and sweet, welcoming words. Lord Brahma, Lord Vishnu, Lord Shiv, the Guardians of the Ten Directions, and the Sun God, each fully aware of Shri Ram’s divine glory….
राजा जनक ने दान, मान-सम्मान, विनय और उत्तम वाणी से सारी बारात का सम्मान किया। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, दिक्पाल और सूर्य जो श्री रघुनाथजी का प्रभाव जानते हैं,॥3॥
कपट बिप्र बर बेष बनाएँ। कौतुक देखहिं अति सचु पाएँ॥
पूजे जनक देव सम जानें। दिए सुआसन बिनु पहिचानें॥4॥
…had assumed the forms of distinguished Brahmins to witness this divine spectacle with joy. Unaware of their true identities, King Janak worshipped them with the reverence due to gods and offered them elegant seats with utmost respect.
वे कपट से ब्राह्मणों का सुंदर वेश बनाए बहुत ही सुख पाते हुए सब लीला देख रहे थे। जनकजी ने उनको देवताओं के समान जानकर उनका पूजन किया और बिना पहिचाने भी उन्हें सुंदर आसन दिए॥4॥
छन्द :
* पहिचान को केहि जान सबहि अपान सुधि भोरी भई।
आनंद कंदु बिलोकि दूलहु उभय दिसि आनँदमई॥
सुर लखे राम सुजान पूजे मानसिक आसन दए।
अवलोकि सीलु सुभाउ प्रभु को बिबुध मन प्रमुदित भए॥
Who could care to recognize anyone else when they were all so deeply immersed in joy and had forgotten even their own selves? As they gazed upon the very embodiment of bliss, Bridegroom Shri Ram, delight overflowed on both the Groom’s and Bride’s sides. The all-wise, all-knowing Shri Ram recognized the Gods present in the gathering and, offering them reverence within, respectfully welcomed them with seats in His heart. Moved by the Lord’s humility, the Gods rejoiced inwardly.
कौन किसको जाने-पहिचाने! सबको अपनी ही सुध भूली हुई है। आनंदकन्द दूलह को देखकर दोनों ओर आनंदमयी स्थिति हो रही है। सुजान (सर्वज्ञ) श्री रामचन्द्रजी ने देवताओं को पहिचान लिया और उनकी मानसिक पूजा करके उन्हें मानसिक आसन दिए। प्रभु का शील-स्वभाव देखकर देवगण मन में बहुत आनंदित हुए।
* रामचन्द्र मुख चंद्र छबि लोचन चारु चकोर।
करत पान सादर सकल प्रेमु प्रमोदु न थोर॥321॥
Everyone’s beautiful eyes drank in the Moon-like radiance of Shri Ram’s face, just as the chakor bird lovingly feeds on moonlight. Love and joy knew no bounds.
श्री रामचन्द्रजी के मुख रूपी चन्द्रमा की छबि को सभी के सुंदर नेत्र रूपी चकोर आदरपूर्वक पान कर रहे हैं, प्रेम और आनंद कम नहीं है (अर्थात बहुत है)॥321॥
* समउ बिलोकि बसिष्ठ बोलाए। सादर सतानंदु सुनि आए॥
बेगि कुअँरि अब आनहु जाई। चले मुदित मुनि आयसु पाई॥1॥
Sensing that the auspicious moment for the wedding had arrived, Guru Vashishth respectfully summoned Sage Shatanand. Upon hearing the call, the Sage came forward with full reverence. Vashishth ji said, “Please go now and bring the Bride without delay.” Receiving the command with joy, Shatanand ji gladly departed to escort Sita ji to the marriage pavilion.
समय देखकर वशिष्ठजी ने शतानंदजी को आदरपूर्वक बुलाया। वे सुनकर आदर के साथ आए। वशिष्ठजी ने कहा- अब जाकर राजकुमारी को शीघ्र ले आइए। मुनि की आज्ञा पाकर वे प्रसन्न होकर चले॥1॥
रानी सुनि उपरोहित बानी। प्रमुदित सखिन्ह समेत सयानी॥
बिप्र बधू कुल बृद्ध बोलाईं। करि कुल रीति सुमंगल गाईं॥2॥
Upon hearing the message from the family priest, Sage Shatanand, the wise Queen Sunaina and her companions were filled with joy. She gathered the wives of the Brahmins and the elderly women of the household, who then performed the traditional family rituals and sang sweet, auspicious songs.
बुद्धिमती रानी पुरोहित की वाणी सुनकर सखियों समेत बड़ी प्रसन्न हुईं। ब्राह्मणों की स्त्रियों और कुल की बूढ़ी स्त्रियों को बुलाकर उन्होंने कुलरीति करके सुंदर मंगल गीत गाए॥2॥
नारि बेष जे सुर बर बामा। सकल सुभायँ सुंदरी स्यामा॥
तिन्हहि देखि सुखु पावहिं नारी। बिनु पहिचानि प्रानहु ते प्यारीं॥3॥
The wives of the Demigods, disguised as graceful and youthful earthly women, radiated natural beauty and charm. Their presence brought immense joy to the hearts of the womenfolk. Unaware of their divine nature, the women embraced them with such love and warmth as if they were dearer than life itself.
श्रेष्ठ देवांगनाएँ, जो सुंदर मनुष्य-स्त्रियों के वेश में हैं, सभी स्वभाव से ही सुंदरी और श्यामा (सोलह वर्ष की अवस्था वाली) हैं। उनको देखकर रनिवास की स्त्रियाँ सुख पाती हैं और बिना पहिचान के ही वे सबको प्राणों से भी प्यारी हो रही हैं॥3॥
बार बार सनमानहिं रानी। उमा रमा सारद सम जानी॥
सीय सँवारि समाजु बनाई। मुदित मंडपहिं चलीं लवाई॥4॥
The Queen honoured them again and again, revering them as she would Goddess Uma, Goddess Rama, and Goddess Saraswati. Forming a graceful circle around the Bride, they joyfully adorned Sita ji and lovingly escorted Her to the marriage pavilion.
उन्हें पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के समान जानकर रानी बार-बार उनका सम्मान करती हैं। (रनिवास की स्त्रियाँ और सखियाँ) सीताजी का श्रृंगार करके, मंडली बनाकर, प्रसन्न होकर उन्हें मंडप में लिवा चलीं॥4॥
छन्द :
* चलि ल्याइ सीतहि सखीं सादर सजि सुमंगल भामिनीं।
नवसप्त साजें सुंदरी सब मत्त कुंजर गामिनीं॥
कल गान सुनि मुनि ध्यान त्यागहिं काम कोकिल लाजहीं।
मंजीर नूपुर कलित कंकन ताल गति बर बाजहीं॥
Carrying auspicious items in their hands, Sita ji’s companions and the other ladies respectfully escorted Her to the marriage pavilion. Each graceful woman was adorned with the sixteen traditional embellishments, and their elegant movements resembled the gentle sway of an intoxicated elephant. Their melodious songs were so enchanting that even meditating Sages might abandon their trance, and the cuckoo of Kaamdev would fall silent in awe. The soft jingling of their toe rings, anklets, and delicate bangles created a harmonious rhythm, perfectly accompanying their sweet songs.
सुंदर मंगल का साज सजकर (रनिवास की) स्त्रियाँ और सखियाँ आदर सहित सीताजी को लिवा चलीं। सभी सुंदरियाँ सोलहों श्रृंगार किए हुए मतवाले हाथियों की चाल से चलने वाली हैं। उनके मनोहर गान को सुनकर मुनि ध्यान छोड़ देते हैं और कामदेव की कोयलें भी लजा जाती हैं। पायजेब, पैंजनी और सुंदर कंकण ताल की गति पर बड़े सुंदर बज रहे हैं।
* सोहति बनिता बृंद महुँ सहज सुहावनि सीय।
छबि ललना गन मध्य जनु सुषमा तिय कमनीय॥322॥
The naturally radiant Sita ji shone brilliantly among the group of women, appearing as the very embodiment of beauty amidst a gathering of graceful young ladies. She stood out as the most exquisite and desirable presence among them all.
सहज ही सुंदरी सीताजी स्त्रियों के समूह में इस प्रकार शोभा पा रही हैं, मानो छबि रूपी ललनाओं के समूह के बीच साक्षात परम मनोहर शोभा रूपी स्त्री सुशोभित हो॥322॥
* सिय सुंदरता बरनि न जाई। लघु मति बहुत मनोहरताई॥
आवत दीखि बरातिन्ह सीता। रूप रासि सब भाँति पुनीता॥1॥
Tulsidas ji exclaims, “I cannot describe the beauty of Sita ji, my intellect is limited, while Her grace is boundless.” As the Bridegroom’s party beheld Sita ji approaching, the very embodiment of beauty and virtue, their hearts were filled with wonder and reverence.
सीताजी की सुंदरता का वर्णन नहीं हो सकता, क्योंकि बुद्धि बहुत छोटी है और मनोहरता बहुत बड़ी है। रूप की राशि और सब प्रकार से पवित्र सीताजी को बारातियों ने आते देखा॥1॥
सबहिं मनहिं मन किए प्रनामा। देखि राम भए पूरनकामा॥
हरषे दसरथ सुतन्ह समेता। कहि न जाइ उर आनँदु जेता॥2॥
Everyone bowed to Sita ji in their hearts. And with just a glance at Shri Ram, all their desires felt fulfilled, leaving them feeling deeply grateful. King Dashrath rejoiced along with his Sons, and the joy that filled their hearts cannot be expressed in words.
सभी ने उन्हें मन ही मन प्रणाम किया। श्री रामचन्द्रजी को देखकर तो सभी पूर्णकाम (कृतकृत्य) हो गए। राजा दशरथजी पुत्रों सहित हर्षित हुए। उनके हृदय में जितना आनंद था, वह कहा नहीं जा सकता॥2॥