Day 8 of Maas Parayan Reading program Day 8 / 30
* चितवति चकित चहूँ दिसि सीता। कहँ गए नृप किसोर मनु चिंता॥
जहँ बिलोक मृग सावक नैनी। जनु तहँ बरिस कमल सित श्रेनी॥1॥
Meanwhile, Sita ji anxiously looked in all the four directions, Her heart restless and wondering where the young Princes had gone. Wherever the fawn-eyed Princess cast Her gaze, it was as if showers of white lotuses bloomed in that very direction.
सीताजी चकित होकर चारों ओर देख रही हैं। मन इस बात की चिन्ता कर रहा है कि राजकुमार कहाँ चले गए। बाल मृगनयनी (मृग के छौने की सी आँख वाली) सीताजी जहाँ दृष्टि डालती हैं, वहाँ मानो श्वेत कमलों की कतार बरस जाती है॥1॥
लता ओट तब सखिन्ह लखाए। स्यामल गौर किसोर सुहाए॥
देखि रूप लोचन ललचाने। हरषे जनु निज निधि पहिचाने॥2॥
Then Her friends pointed out the two handsome Princes, one dark-hued, the other fair, standing behind the creepers. As Sita ji beheld their divine beauty, Her eyes grew eager, and lit up with joy, as if She had found a long-lost treasure.
तब सखियों ने लता की ओट में सुंदर श्याम और गौर कुमारों को दिखलाया। उनके रूप को देखकर नेत्र ललचा उठे, वे ऐसे प्रसन्न हुए मानो उन्होंने अपना खजाना पहचान लिया॥2॥
थके नयन रघुपति छबि देखें। पलकन्हिहूँ परिहरीं निमेषें॥
अधिक सनेहँ देह भै भोरी। सरद ससिहि जनु चितव चकोरी॥3॥
Seeing Shri Raghupati’s divine beauty, Sita ji’s eyes became still, and Her eyelids forgot to blink. Overflowing with affection, She lost all awareness of Her body, just like the chakor bird, entranced while gazing at the serene Autumn Moon.
श्री रघुनाथजी की छबि देखकर नेत्र थकित (निश्चल) हो गए। पलकों ने भी गिरना छोड़ दिया। अधिक स्नेह के कारण शरीर विह्वल (बेकाबू) हो गया। मानो शरद ऋतु के चन्द्रमा को चकोरी (बेसुध हुई) देख रही हो॥3॥
लोचन मग रामहि उर आनी। दीन्हे पलक कपाट सयानी॥
जब सिय सखिन्ह प्रेमबस जानी। कहि न सकहिं कछु मन सकुचानी॥4॥
Through the passage of Her eyes, Sita ji gently captured the divine form of Lord Ram in Her heart. Then, with subtle grace, She closed the doors of Her eyelids (locking His image safely within). Seeing Her so deeply lost in love, Her friends felt a quiet shyness in their hearts and remained speechless.
नेत्रों के रास्ते श्री रामजी को हृदय में लाकर चतुरशिरोमणि जानकीजी ने पलकों के किवाड़ लगा दिए (अर्थात नेत्र मूँदकर उनका ध्यान करने लगीं)। जब सखियों ने सीताजी को प्रेम के वश जाना, तब वे मन में सकुचा गईं, कुछ कह नहीं सकती थीं॥4॥
* लताभवन तें प्रगट भे तेहि अवसर दोउ भाइ।
निकसे जनु जुग बिमल बिधु जलद पटल बिलगाई॥232॥
At that very moment, the two Brothers stepped out from behind the veil of creepers. It was as though a pair of spotless Moons had emerged, piercing through a layer of clouds.
उसी समय दोनों भाई लता मंडप (कुंज) में से प्रकट हुए। मानो दो निर्मल चन्द्रमा बादलों के परदे को हटाकर निकले हों॥232॥
* सोभा सीवँ सुभग दोउ बीरा। नील पीत जलजाभ सरीरा॥
मोरपंख सिर सोहत नीके। गुच्छ बीच बिच कुसुम कली के॥1॥
Both valiant and handsome, the two Brothers embody the highest expression of beauty. Their complexions resemble the hues of blue and yellow lotuses. Each wears a glorious peacock feather upon His head, and their braided hair is adorned with clusters of delicate flower buds.
दोनों सुंदर भाई शोभा की सीमा हैं। उनके शरीर की आभा नीले और पीले कमल की सी है। सिर पर सुंदर मोरपंख सुशोभित हैं। उनके बीच-बीच में फूलों की कलियों के गुच्छे लगे हैं॥1॥
भाल तिलक श्रम बिन्दु सुहाए। श्रवन सुभग भूषन छबि छाए॥
बिकट भृकुटि कच घूघरवारे। नव सरोज लोचन रतनारे॥2॥
A sectarian mark graces their foreheads, along with tiny drops of sweat that add to their charm. Elegant ornaments adorn their ears, enhancing their graceful appearance. Their arched eyebrows and curly hair frame their faces beautifully, while their eyes glow red like freshly blossomed lotuses.
माथे पर तिलक और पसीने की बूँदें शोभायमान हैं। कानों में सुंदर भूषणों की छबि छाई है। टेढ़ी भौंहें और घुँघराले बाल हैं। नए लाल कमल के समान रतनारे (लाल) नेत्र हैं॥2॥
चारु चिबुक नासिका कपोला। हास बिलास लेत मनु मोला॥
मुखछबि कहि न जाइ मोहि पाहीं। जो बिलोकि बहु काम लजाहीं॥3॥
Their chins, noses, and cheeks are perfectly shaped, adding to their captivating charm. Their gentle smiles and delightful laughter can steal the hearts of all who see them. One of the friends remarks, “Words fail to describe the beauty of their faces, it puts countless Kaamdevs to shame.”
ठोड़ी नाक और गाल बड़े सुंदर हैं और हँसी की शोभा मन को मोल लिए लेती है। मुख की छबि तो मुझसे कही ही नहीं जाती, जिसे देखकर बहुत से कामदेव लजा जाते हैं॥3॥
उर मनि माल कंबु कल गीवा। काम कलभ कर भुज बलसींवा॥
सुमन समेत बाम कर दोना। सावँर कुअँर सखी सुठि लोना॥4॥
Across their chests hangs a string of radiant jewels, and their necks are gracefully shaped like conch shells. Their arms, strong and well-formed like the trunks of Kaamdev’s baby elephants, embody the peak of strength. One friend says, “O’ Friend, the dark-hued Prince, holding a bowl of flowers in His left hand, is extraordinarily handsome…
वक्षःस्थल पर मणियों की माला है। शंख के सदृश सुंदर गला है। कामदेव के हाथी के बच्चे की सूँड के समान (उतार-चढ़ाव वाली एवं कोमल) भुजाएँ हैं, जो बल की सीमा हैं। जिसके बाएँ हाथ में फूलों सहित दोना है, हे सखि! वह साँवला कुँअर तो बहुत ही सलोना है॥4॥
* केहरि कटि पट पीत धर सुषमा सील निधान।
देखि भानुकुलभूषनहि बिसरा सखिन्ह अपान॥233॥
…He has a slender, lion-like waist and is dressed in garments of radiant yellow. He is the very embodiment of grace, modesty, and divine beauty.” Upon seeing this jewel of the Sun dynasty, Sita ji’s friends were so enchanted that they lost all awareness of themselves.
सिंह की सी (पतली, लचीली) कमर वाले, पीताम्बर धारण किए हुए, शोभा और शील के भंडार, सूर्यकुल के भूषण श्री रामचन्द्रजी को देखकर सखियाँ अपने आपको भूल गईं॥233॥
* धरि धीरजु एक आलि सयानी। सीता सन बोली गहि पानी॥
बहुरि गौरि कर ध्यान करेहू। भूपकिसोर देखि किन लेहू॥1॥
Regaining her composure, one clever friend of Sita ji gently took Her hand and teasingly said, “You can offer your prayers to Goddess Gauri later, why not behold the royal Prince right now?”
एक चतुर सखी धीरज धरकर, हाथ पकड़कर सीताजी से बोली- गिरिजाजी का ध्यान फिर कर लेना, इस समय राजकुमार को क्यों नहीं देख लेतीं॥1॥
सकुचि सीयँ तब नयन उघारे। सनमुख दोउ रघुसिंघ निहारे॥
नख सिख देखि राम कै सोभा। सुमिरि पिता पनु मनु अति छोभा॥2॥
Then, with bashful eyes, Sita ji looked up and saw the two lion-like Princes of the Raghu clan standing before Her. As Her gaze travelled from Shri Ram’s feet to His head, taking in His divine beauty, the thought of Her father’s vow stirred deep restlessness in Her heart.
तब सीताजी ने सकुचाकर नेत्र खोले और रघुकुल के दोनों सिंहों को अपने सामने (खड़े) देखा। नख से शिखा तक श्री रामजी की शोभा देखकर और फिर पिता का प्रण याद करके उनका मन बहुत क्षुब्ध हो गया॥2॥
परबस सखिन्ह लखी जब सीता। भयउ गहरु सब कहहिं सभीता॥
पुनि आउब एहि बेरिआँ काली। अस कहि मन बिहसी एक आली॥3॥
When the friends saw Sita ji overwhelmed with love, they grew concerned that they had lingered too long. One of them said, “Let’s return tomorrow at the same time.” Saying this, she quietly laughed to herself.
जब सखियों ने सीताजी को परवश (प्रेम के वश) देखा, तब सब भयभीत होकर कहने लगीं- बड़ी देर हो गई। (अब चलना चाहिए)। कल इसी समय फिर आएँगी, ऐसा कहकर एक सखी मन में हँसी॥3॥
गूढ़ गिरा सुनि सिय सकुचानी। भयउ बिलंबु मातु भय मानी॥
धरि बड़ि धीर रामु उर आने। फिरी अपनपउ पितुबस जाने॥4॥
Sita ji blushed at these teasing words. Realizing it was getting late, a gentle fear of Her mother stirred within Her. Gathering Herself with great effort, She held Shri Ram’s divine form in Her heart and, mindful of being under Her father’s authority, quietly returned home.
सखी की यह रहस्यभरी वाणी सुनकर सीताजी सकुचा गईं। देर हो गई जान उन्हें माता का भय लगा। बहुत धीरज धरकर वे श्री रामचन्द्रजी को हृदय में ले आईं और (उनका ध्यान करती हुई) अपने को पिता के अधीन जानकर लौट चलीं॥4॥
* देखन मिस मृग बिहग तरु फिरइ बहोरि बहोरि।
निरखि निरखि रघुबीर छबि बाढ़इ प्रीति न थोरि॥234॥
Under the guise of admiring the deer, birds, and blossoms of the garden, Sita ji kept glancing back at Shri Ram. With every glimpse of Shri Raghubir’s radiant form, Her love grew deeper and stronger.
मृग, पक्षी और वृक्षों को देखने के बहाने सीताजी बार-बार घूम जाती हैं और श्री रामजी की छबि देख-देखकर उनका प्रेम कम नहीं बढ़ रहा है। (अर्थात् बहुत ही बढ़ता जाता है)॥234॥
* जानि कठिन सिवचाप बिसूरति। चली राखि उर स्यामल मूरति॥
प्रभु जब जात जानकी जानी। सुख सनेह सोभा गुन खानी॥1॥
She felt a pang of sorrow in Her heart, wondering how difficult it would be to break Lord Shiv’s mighty bow. But the very next moment, remembering Shri Ram’s valour, Her heart filled with joy. She gently tucked the dark-hued image of Shri Ram into Her heart and walked away with Her companions. When Shri Ram saw Janaki ji, an embodiment of joy, love, beauty, and virtue, depart…
शिवजी के धनुष को कठोर जानकर वे विसूरती (मन में विलाप करती) हुई हृदय में श्री रामजी की साँवली मूर्ति को रखकर चलीं। (शिवजी के धनुष की कठोरता का स्मरण आने से उन्हें चिंता होती थी कि ये सुकुमार रघुनाथजी उसे कैसे तोड़ेंगे, पिता के प्रण की स्मृति से उनके हृदय में क्षोभ था ही, इसलिए मन में विलाप करने लगीं। प्रेमवश ऐश्वर्य की विस्मृति हो जाने से ही ऐसा हुआ, फिर भगवान के बल का स्मरण आते ही वे हर्षित हो गईं और साँवली छबि को हृदय में धारण करके चलीं।) प्रभु श्री रामजी ने जब सुख, स्नेह, शोभा और गुणों की खान श्री जानकीजी को जाती हुई जाना,॥1॥
परम प्रेममय मृदु मसि कीन्ही। चारु चित्त भीतीं लिखि लीन्ही॥
गई भवानी भवन बहोरी। बंदि चरन बोली कर जोरी॥2॥
…He etched Her image upon the walls of His heart with the tender ink of boundless love. Sita ji then returned to the temple of Goddess Bhawani. Bowing at Parvati ji’s feet, She folded Her hands and began to offer heartfelt praises…
तब परमप्रेम की कोमल स्याही बनाकर उनके स्वरूप को अपने सुंदर चित्त रूपी भित्ति पर चित्रित कर लिया। सीताजी पुनः भवानीजी के मंदिर में गईं और उनके चरणों की वंदना करके हाथ जोड़कर बोलीं-॥2॥
जय जय गिरिबरराज किसोरी। जय महेस मुख चंद चकोरी॥
जय गजबदन षडानन माता। जगत जननि दामिनि दुति गाता॥3॥
“Glory to You, O’ Daughter of the mighty King Himvan. Glory to You, whose eyes, like the chakor bird, are ever fixed upon the Moon-like face of Lord Mahesh. Glory to You, O’ Divine Mother of the elephant-faced Lord Ganesh and the six-headed Kartikey. You are the Mother of the Universe, and Your resplendent form glows with the brilliance of lightning…
हे श्रेष्ठ पर्वतों के राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती! आपकी जय हो, जय हो, हे महादेवजी के मुख रूपी चन्द्रमा की (ओर टकटकी लगाकर देखने वाली) चकोरी! आपकी जय हो, हे हाथी के मुख वाले गणेशजी और छह मुख वाले स्वामिकार्तिकजी की माता! हे जगज्जननी! हे बिजली की सी कान्तियुक्त शरीर वाली! आपकी जय हो! ॥3॥
नहिं तव आदि मध्य अवसाना। अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना॥
भव भव बिभव पराभव कारिनि। बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि॥4॥
…You are beyond beginning, middle, and end. Even the Vedas fail to grasp the vastness of Your power. You are the source of creation, preservation, and destruction of the Universe. You cast the spell of illusion upon the world, enchanting all beings, and You move freely, bound by none…
आपका न आदि है, न मध्य है और न अंत है। आपके असीम प्रभाव को वेद भी नहीं जानते। आप संसार को उत्पन्न, पालन और नाश करने वाली हैं। विश्व को मोहित करने वाली और स्वतंत्र रूप से विहार करने वाली हैं॥4॥
* पतिदेवता सुतीय महुँ मातु प्रथम तव रेख।
महिमा अमित न सकहिं कहि सहस सारदा सेष॥235॥
…O’ Divine Mother, You are revered as the foremost among all noble and devoted women, who see their husband as their highest deity. Even thousands of Saraswatis and countless Sheshnags cannot fully describe the infinite glory that is Yours…
पति को इष्टदेव मानने वाली श्रेष्ठ नारियों में हे माता! आपकी प्रथम गणना है। आपकी अपार महिमा को हजारों सरस्वती और शेषजी भी नहीं कह सकते॥235॥
* सेवत तोहि सुलभ फल चारी। बरदायनी पुरारि पिआरी॥
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे। सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे॥1॥
…By serving You, one effortlessly attains all four fruits of life: righteousness, wealth, pleasure, and liberation. You are the gracious giver of boons, the beloved of Tripurari (Lord Shiv). O’ Divine Goddess, by worshipping Your lotus feet, Demigods, humans, and sages alike find joy and fulfilment…
हे (भक्तों को मुँहमाँगा) वर देने वाली! हे त्रिपुर के शत्रु शिवजी की प्रिय पत्नी! आपकी सेवा करने से चारों फल सुलभ हो जाते हैं। हे देवी! आपके चरण कमलों की पूजा करके देवता, मनुष्य और मुनि सभी सुखी हो जाते हैं॥1॥
मोर मनोरथु जानहु नीकें। बसहु सदा उर पुर सबही कें॥
कीन्हेउँ प्रगट न कारन तेहीं। अस कहि चरन गहे बैदेहीं॥2॥
…You already know the longing of my heart, for You reside in the inner sanctum of every being. It is for this reason that I have not spoken my wish aloud,” saying this, Videhi ji (Sita ji) lovingly clasped the feet of Goddess Parvati’s idol.
मेरे मनोरथ को आप भलीभाँति जानती हैं, क्योंकि आप सदा सबके हृदय रूपी नगरी में निवास करती हैं। इसी कारण मैंने उसको प्रकट नहीं किया। ऐसा कहकर जानकीजी ने उनके चरण पकड़ लिए॥2॥
बिनय प्रेम बस भई भवानी। खसी माल मूरति मुसुकानी॥
सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ। बोली गौरि हरषु हियँ भरेऊ॥3॥
Hearing Sita ji’s heartfelt and humble prayers, Goddess Bhawani was moved with deep affection. The idol smiled gently, and at that very moment, Her garland slipped and fell upon Sita ji (who was still clasping Goddess Bhawani’s feet). Sita ji reverently accepted it as a divine blessing and placed it upon Her head. Her heart filled with joy as Goddess Gauri lovingly spoke:
गिरिजाजी सीताजी के विनय और प्रेम के वश में हो गईं। उन (के गले) की माला खिसक पड़ी और मूर्ति मुस्कुराई। सीताजी ने आदरपूर्वक उस प्रसाद (माला) को सिर पर धारण किया। गौरीजी का हृदय हर्ष से भर गया और वे बोलीं-॥3॥
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी॥
नारद बचन सदा सुचि साचा। सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा॥4॥
“O’ Sita, hear this truthful blessing of mine, the wish held deep within Your heart shall surely be accomplished. The words once spoken by Sage Narad are ever sacred and true. And so it shall be, the very Groom Your heart longs for will indeed be Yours…(When Sita ji was a child, Sage Narad had read the lines on Her palms and foretold that She would behold Her future husband in a floral garden just before Her wedding.)
हे सीता! हमारी सच्ची आसीस सुनो, तुम्हारी मनःकामना पूरी होगी। नारदजी का वचन सदा पवित्र (संशय, भ्रम आदि दोषों से रहित) और सत्य है। जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही वर तुमको मिलेगा॥4॥
छन्द :
* मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर साँवरो।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥
एहि भाँति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियँ हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥
…You shall have the naturally handsome, dark-hued Groom your heart so dearly longs for. He is an ocean of compassion and wisdom, and He is well aware of your humility and deep affection.” Hearing these divine blessings from Goddess Gauri, Sita ji and Her companions were filled with joy. Tulsidas ji says that Sita ji offered Her reverence to Goddess Gauri again and again, then returned to Her palace with a heart brimming with happiness.
जिसमें तुम्हारा मन अनुरक्त हो गया है, वही स्वभाव से ही सुंदर साँवला वर (श्री रामचन्द्रजी) तुमको मिलेगा। वह दया का खजाना और सुजान (सर्वज्ञ) है, तुम्हारे शील और स्नेह को जानता है। इस प्रकार श्री गौरीजी का आशीर्वाद सुनकर जानकीजी समेत सब सखियाँ हृदय में हर्षित हुईं। तुलसीदासजी कहते हैं- भवानीजी को बार-बार पूजकर सीताजी प्रसन्न मन से राजमहल को लौट चलीं॥
* जानि गौरि अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे॥236॥
Realizing that Goddess Gauri was graciously pleased with Her, the joy that blossomed in Sita ji’s heart was beyond words. As a sign of a divine and auspicious omen, Her left limbs began to gently quiver.
गौरीजी को अनुकूल जानकर सीताजी के हृदय को जो हर्ष हुआ, वह कहा नहीं जा सकता। सुंदर मंगलों के मूल उनके बाएँ अंग फड़कने लगे॥236॥
* हृदयँ सराहत सीय लोनाई। गुर समीप गवने दोउ भाई॥
राम कहा सबु कौसिक पाहीं। सरल सुभाउ छुअत छल नाहीं॥1॥
Shri Ram cherished Sita ji’s beauty in His heart, and then, accompanied by His Brother Shri Lakshman, returned to their Guru. Upon reaching Guru Kaushik (Vishwamitra ji), Shri Ram gently recounted all that had happened, for His heart is pure and guileless, untouched by even the faintest trace of deceit.
हृदय में सीताजी के सौंदर्य की सराहना करते हुए दोनों भाई गुरुजी के पास गए। श्री रामचन्द्रजी ने विश्वामित्र से सब कुछ कह दिया, क्योंकि उनका सरल स्वभाव है, छल तो उसे छूता भी नहीं है॥1॥
सुमन पाइ मुनि पूजा कीन्ही। पुनि असीस दुहु भाइन्ह दीन्ही॥
सुफल मनोरथ होहुँ तुम्हारे। रामु लखनु सुनि भय सुखारे॥2॥
After receiving the flowers, the Sage performed his prayers and then blessed both Brothers, saying, “May all your heart’s desires be fulfilled.” Hearing these words, Shri Ram and Shri Lakshman were filled with joy.
फूल पाकर मुनि ने पूजा की। फिर दोनों भाइयों को आशीर्वाद दिया कि तुम्हारे मनोरथ सफल हों। यह सुनकर श्री राम-लक्ष्मण सुखी हुए॥2॥
करि भोजनु मुनिबर बिग्यानी। लगे कहन कछु कथा पुरानी॥
बिगत दिवसु गुरु आयसु पाई। संध्या करन चले दोउ भाई॥3॥
After finishing his meal, the all-knowledgeable and the finest among sages, Vishwamitra ji, began reciting stories from the Scriptures. After the day had passed, and upon receiving the Guru’s command, both Brothers went to perform their evening prayers.
श्रेष्ठ विज्ञानी मुनि विश्वामित्रजी भोजन करके कुछ प्राचीन कथाएँ कहने लगे। (इतने में) दिन बीत गया और गुरु की आज्ञा पाकर दोनों भाई संध्या करने चले॥3॥
प्राची दिसि ससि उयउ सुहावा। सिय मुख सरिस देखि सुखु पावा॥
बहुरि बिचारु कीन्ह मन माहीं। सीय बदन सम हिमकर नाहीं॥4॥
The beautiful Moon rose in the eastern sky. Seeing its splendour, Shri Ram was reminded of Sita ji’s radiant face and felt a wave of joy. But the very next moment, He reflected in His heart, “The Moon could never truly compare to Her face…
(उधर) पूर्व दिशा में सुंदर चन्द्रमा उदय हुआ। श्री रामचन्द्रजी ने उसे सीता के मुख के समान देखकर सुख पाया। फिर मन में विचार किया कि यह चन्द्रमा सीताजी के मुख के समान नहीं है॥4॥
* जनमु सिंधु पुनि बंधु बिषु दिन मलीन सकलंक।
सिय मुख समता पाव किमि चंदु बापुरो रंक॥237॥
…He is born of the salty ocean, and his brother is poison (halahal, the deadly venom that too emerged from the ocean’s churning). By day, he loses his lustre, and even at night, he is blemished with spots. How then can the pitiable pauper Moon ever be compared to the divine beauty of Sita’s face?…
खारे समुद्र में तो इसका जन्म, फिर (उसी समुद्र से उत्पन्न होने के कारण) विष इसका भाई, दिन में यह मलिन (शोभाहीन, निस्तेज) रहता है, और कलंकी (काले दाग से युक्त) है। बेचारा गरीब चन्द्रमा सीताजी के मुख की बराबरी कैसे पा सकता है?॥237॥
* घटइ बढ़इ बिरहिनि दुखदाई। ग्रसइ राहु निज संधिहिं पाई॥
कोक सोकप्रद पंकज द्रोही। अवगुन बहुत चंद्रमा तोही॥1॥
…Then the Moon waxes and wanes, and he brings sorrow to women separated from their beloved. When he comes into contact with Rahu, he is swallowed. At his sight, the chakwa bird grieves, and he is an enemy of the lotus, which withers in his light. O’ Moon, you carry many flaws within you…
फिर यह घटता-बढ़ता है और विरहिणी स्त्रियों को दुःख देने वाला है, राहु अपनी संधि में पाकर इसे ग्रस लेता है। चकवे को (चकवी के वियोग का) शोक देने वाला और कमल का बैरी (उसे मुरझा देने वाला) है। हे चन्द्रमा! तुझमें बहुत से अवगुण हैं (जो सीताजी में नहीं हैं।)॥1॥
बैदेही मुख पटतर दीन्हे। होइ दोषु बड़ अनुचित कीन्हे॥
सिय मुख छबि बिधु ब्याज बखानी। गुर पहिं चले निसा बड़ि जानी॥2॥
…Therefore, to compare Janaki’s face with the Moon would be a grave injustice.” In this way, Lord Ram, under the pretext of reflecting on the Moon, expressed the unmatched beauty of Sita ji’s face. Realizing that it was getting late, both Brothers then made their way to their Guru.
अतः जानकीजी के मुख की तुझे उपमा देने में बड़ा अनुचित कर्म करने का दोष लगेगा। इस प्रकार चन्द्रमा के बहाने सीताजी के मुख की छबि का वर्णन करके, बड़ी रात हो गई जान, वे गुरुजी के पास चले॥2॥
करि मुनि चरन सरोज प्रनामा। आयसु पाइ कीन्ह बिश्रामा॥
बिगत निसा रघुनायक जागे। बंधु बिलोकि कहन अस लागे॥3॥
After bowing down at the lotus feet of Sage Vishwamitra, the two Brothers took his permission and went to rest. After the night had passed, Lord Raghunath awoke, and looking at His brother, He said,…
मुनि के चरण कमलों में प्रणाम करके, आज्ञा पाकर उन्होंने विश्राम किया, रात बीतने पर श्री रघुनाथजी जागे और भाई को देखकर ऐसा कहने लगे-॥3॥
उयउ अरुन अवलोकहु ताता। पंकज कोक लोक सुखदाता॥
बोले लखनु जोरि जुग पानी। प्रभु प्रभाउ सूचक मृदु बानी॥4॥
…“O’ Brother, see the Sun has risen, bringing joy to the lotus, the chakwa bird, and the entire world.” Joining his palms, Lakshman ji gently replied with words that revealed the boundless glory of Shri Ram,…
हे तात! देखो, कमल, चक्रवाक और समस्त संसार को सुख देने वाला अरुणोदय हुआ है। लक्ष्मणजी दोनों हाथ जोड़कर प्रभु के प्रभाव को सूचित करने वाली कोमल वाणी बोले-॥4॥
* अरुनोदयँ सकुचे कुमुद उडगन जोति मलीन।
जिमि तुम्हार आगमन सुनि भए नृपति बलहीन॥238॥
…At dawn, water lilies shrink and stars fade, just as all kings lose their power upon hearing of Your arrival…
अरुणोदय होने से कुमुदिनी सकुचा गई और तारागणों का प्रकाश फीका पड़ गया, जिस प्रकार आपका आना सुनकर सब राजा बलहीन हो गए हैं॥238॥
* नृप सब नखत करहिं उजिआरी। टारि न सकहिं चाप तम भारी॥
कमल कोक मधुकर खग नाना। हरषे सकल निसा अवसाना॥1॥
…All the kings are like stars, bright, yet unable to dispel the darkness of the mighty bow. As night ends, lotuses bloom, chakwa birds sing, bumblebees hum, and flocks of birds rejoice…
सब राजा रूपी तारे उजाला (मंद प्रकाश) करते हैं, पर वे धनुष रूपी महान अंधकार को हटा नहीं सकते। रात्रि का अंत होने से जैसे कमल, चकवे, भौंरे और नाना प्रकार के पक्षी हर्षित हो रहे हैं॥1॥
ऐसेहिं प्रभु सब भगत तुम्हारे। होइहहिं टूटें धनुष सुखारे॥
उयउ भानु बिनु श्रम तम नासा। दुरे नखत जग तेजु प्रकासा॥2॥
…In the same way, O’ Lord, Your devotees will rejoice when the bow breaks. The Sun has risen, darkness has vanished with ease, the stars have faded, and the world is bathed in radiant light…
वैसे ही हे प्रभो! आपके सब भक्त धनुष टूटने पर सुखी होंगे। सूर्य उदय हुआ, बिना ही परिश्रम अंधकार नष्ट हो गया। तारे छिप गए, संसार में तेज का प्रकाश हो गया॥2॥
रबि निज उदय ब्याज रघुराया। प्रभु प्रतापु सब नृपन्ह दिखाया॥
तव भुज बल महिमा उदघाटी। प्रगटी धनु बिघटन परिपाटी।3॥
…O’ Shri Raghunath, under the guise of dawn, the Sun has revealed Your glory to all the kings. This breaking of the bow is but a divine play to display the power of Your arms.”
हे रघुनाथजी! सूर्य ने अपने उदय के बहाने सब राजाओं को प्रभु (आप) का प्रताप दिखलाया है। आपकी भुजाओं के बल की महिमा को उद्घाटित करने (खोलकर दिखाने) के लिए ही धनुष तोड़ने की यह पद्धति प्रकट हुई है॥3॥
बंधु बचन सुनि प्रभु मुसुकाने। होइ सुचि सहज पुनीत नहाने॥
नित्यक्रिया करि गरु पहिं आए। चरन सरोज सुभग सिर नाए॥4॥
The Lord smiled at His brother’s words. Pure by nature, He performed His ablutions and bathed. After completing His prayers, Lord Ram, with His Brother, came to their Guru and bowed at his beautiful lotus feet.
भाई के वचन सुनकर प्रभु मुस्कुराए। फिर स्वभाव से ही पवित्र श्री रामजी ने शौच से निवृत्त होकर स्नान किया और नित्यकर्म करके वे गुरुजी के पास आए। आकर उन्होंने गुरुजी के सुंदर चरण कमलों में सिर नवाया॥4॥
सतानंदु तब जनक बोलाए। कौसिक मुनि पहिं तुरत पठाए॥
जनक बिनय तिन्ह आइ सुनाई। हरषे बोलि लिए दोउ भाई॥5॥
Meanwhile, Janak ji summoned Sage Shatanand and sent him swiftly to Vishwamitra ji with a humble invitation. Sage Shatanand conveyed King Janak’s request to witness the bow sacrifice, and Vishwamitra ji gladly called upon the two Brothers.
तब जनकजी ने शतानंदजी को बुलाया और उन्हें तुरंत ही विश्वामित्र मुनि के पास भेजा। उन्होंने आकर जनकजी की विनती सुनाई। विश्वामित्रजी ने हर्षित होकर दोनों भाइयों को बुलाया॥5॥
* सतानंद पद बंदि प्रभु बैठे गुर पहिं जाइ।
चलहु तात मुनि कहेउ तब पठवा जनक बोलाइ॥239॥
After offering obeisance to Sage Shatanand, Lord Ram went and sat beside His Guru, Vishwamitra ji. The Guru then said, “Let’s go, my son, King Janak has invited us…
शतानन्दजी के चरणों की वंदना करके प्रभु श्री रामचन्द्रजी गुरुजी के पास जा बैठे। तब मुनि ने कहा- हे तात! चलो, जनकजी ने बुला भेजा है॥239॥