Satyugi OM
Episode Mode

श्री सीताजी का पार्वती पूजन एवं वरदान प्राप्ति तथा श्री राम-लक्ष्मण संवाद – Sita ji worships Goddess Parvati, receives Her blessings, dialogue between Shri Ram Lakshman ji

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: श्री सीताजी का पार्वती पूजन एवं वरदान प्राप्ति तथा श्री राम-लक्ष्मण संवाद – Sita ji worships Goddess Parvati, receives Her blessings, dialogue between Shri Ram Lakshman ji ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 235 📿 Navah Day 2 📅 Maas Day 8
Chaupai 1
* जानि कठिन सिवचाप बिसूरति। चली राखि उर स्यामल मूरति॥
प्रभु जब जात जानकी जानी। सुख सनेह सोभा गुन खानी॥1॥
Hindi Meaning
"शिवजी के धनुष को कठोर जानकर वे विसूरती (मन में विलाप करती) हुई हृदय में श्री रामजी की साँवली मूर्ति को रखकर चलीं। (शिवजी के धनुष की कठोरता का स्मरण आने से उन्हें चिंता होती थी कि ये सुकुमार रघुनाथजी उसे कैसे तोड़ेंगे, पिता के प्रण की स्मृति से उनके हृदय में क्षोभ था ही, इसलिए मन में विलाप करने लगीं। प्रेमवश ऐश्वर्य की विस्मृति हो जाने से ही ऐसा हुआ, फिर भगवान के बल का स्मरण आते ही वे हर्षित हो गईं और साँवली छबि को हृदय में धारण करके चलीं।) प्रभु श्री रामजी ने जब सुख, स्नेह, शोभा और गुणों की खान श्री जानकीजी को जाती हुई जाना,॥1॥"
English Meaning
"She felt a pang of sorrow in Her heart, wondering how difficult it would be to break Lord Shiv’s mighty bow. But the very next moment, remembering Shri Ram’s valour, Her heart filled with joy. She gently tucked the dark-hued image of Shri Ram into Her heart and walked away with Her companions. When Shri Ram saw Janaki ji, an embodiment of joy, love, beauty, and virtue, depart…"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!