Day 30 of Maas Parayan Reading program Day 30 / 30
साधक सिद्ध बिमुक्त उदासी। कबि कोबिद कृतग्य संन्यासी॥
जोगी सूर सुतापस ग्यानी। धर्म निरत पंडित बिग्यानी॥3॥
…Even spiritual seekers, realized Saints, liberated souls, ascetics, poets, scholars, masters of karma, forest hermits, yogis, brave warriors, great Sages, wise men, followers of righteousness, pundits, and enlightened beings…
साधक, सिद्ध, जीवनमुक्त, उदासीन (विरक्त), कवि, विद्वान, कर्म (रहस्य) के ज्ञाता, संन्यासी, योगी, शूरवीर, बड़े तपस्वी, ज्ञानी, धर्मपरायण, पंडित और विज्ञानी-॥3॥
तरहिं न बिनु सेएँ मम स्वामी। राम नमामि नमामि नमामी॥
सरन गएँ मो से अघ रासी। होहिं सुद्ध नमामि अबिनासी॥4॥
…none can cross the vast ocean of worldly existence without serving my Lord, Shri Ram. To Him I bow again, and again, and yet again. By taking refuge in Him, even a mine of sins like myself becomes purified and freed from all blemish. I offer my repeated salutations to that imperishable Lord, Shri Ram…
ये कोई भी मेरे स्वामी श्री रामजी का सेवन (भजन) किए बिना नहीं तर सकते। मैं, उन्हीं श्री रामजी को बार-बार नमस्कार करता हूँ। जिनकी शरण जाने पर मुझ जैसे पापराशि भी शुद्ध (पापरहित) हो जाते हैं, उन अविनाशी श्री रामजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥4॥
* जासु नाम भव भेषज हरन घोर त्रय सूल
सो कृपाल मोहि तो पर सदा रहउ अनुकूल॥124क॥
…whose sacred Name is like a healing medicine, curing the disease of repeated birth and death and removing the three kinds of suffering (those arising from within, those sent by destiny, and those caused by external forces born of one’s own actions). May that ever-compassionate Lord Ram always remain gracious to you and to me.”
जिनका नाम जन्म-मरण रूपी रोग की (अव्यर्थ) औषध और तीनों भयंकर पीड़ाओं (आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक दुःखों) को हरने वाला है, वे कृपालु श्री रामजी मुझ पर और आप पर सदा प्रसन्न रहें॥124क॥
सुनि भुसुंडि के बचन सुभ देखि राम पद नेह।
बोलेउ प्रेम सहित गिरा गरुड़ बिगत संदेह॥124ख॥
Hearing the sacred discourse of Kak Bhushundi ji and beholding his unwavering devotion at the lotus feet of Lord Ram, Garud ji, freed from all doubts, spoke with deep affection,..
भुशुण्डिजी के मंगलमय वचन सुनकर और श्री रामजी के चरणों में उनका अतिशय प्रेम देखकर संदेह से भलीभाँति छूटे हुए गरुड़जी प्रेमसहित वचन बोले॥124ख॥
* मैं कृतकृत्य भयउँ तव बानी। सुनि रघुबीर भगति रस सानी॥
राम चरन नूतन रत भई। माया जनित बिपति सब गई॥1॥
…”I am fully satisfied after hearing your discourse, immersed in the nectar of devotion to Lord Ram. A deep and renewed love for His lotus feet has arisen in my heart, and the troubles born of Maya, the Lord’s divine illusion, have disappeared…
श्री रघुवीर के भक्ति रस में सनी हुई आपकी वाणी सुनकर मैं कृतकृत्य हो गया। श्री रामजी के चरणों में मेरी नवीन प्रीति हो गई और माया से उत्पन्न सारी विपत्ति चली गई॥1॥
मोह जलधि बोहित तुम्ह भए। मो कहँ नाथ बिबिध सुख दए॥
मो पहिं होइ न प्रति उपकारा। बंदउँ तव पद बारहिं बारा॥2॥
…You have become the boat by which I have crossed the vast ocean of delusion. O’ Lord, you have blessed me in every way. Yet I am unable to repay the grace you have shown me; I can only bow at your feet again and again…
मोह रूपी समुद्र में डूबते हुए मेरे लिए आप जहाज हुए। हे नाथ! आपने मुझे बहुत प्रकार के सुख दिए (परम सुखी कर दिया)। मुझसे इसका प्रत्युपकार (उपकार के बदले में उपकार) नहीं हो सकता। मैं तो आपके चरणों की बार-बार वंदना ही करता हूँ॥2॥
पूरन काम राम अनुरागी। तुम्ह सम तात न कोउ बड़भागी॥
संत बिटप सरिता गिरि धरनी। पर हित हेतु सबन्ह कै करनी॥3॥
…You are blessedly content, for all your desires have been fulfilled, and you are a true devotee of Lord Ram. O’ Dear Kak Bhushundi ji, no one is as greatly fortunate as you. The Sages, the trees, the mountains, and even the Earth itself exist only for the welfare of others…
आप पूर्णकाम हैं और श्री रामजी के प्रेमी हैं। हे तात! आपके समान कोई बड़भागी नहीं है। संत, वृक्ष, नदी, पर्वत और पृथ्वी- इन सबकी क्रिया पराए हित के लिए ही होती है॥3॥
संत हृदय नवनीत समाना। कहा कबिन्ह परि कहै न जाना॥
निज परिताप द्रवइ नवनीता। पर दुख द्रवहिं संत सुपुनीता॥4॥
…Poets say that the hearts of Sages are like butter, yet this comparison does not fully capture the truth. Butter melts only when placed near fire, but the hearts of holy Saints melt instantly at the mere sight of another’s suffering…
संतों का हृदय मक्खन के समान होता है, ऐसा कवियों ने कहा है, परंतु उन्होंने (असली बात) कहना नहीं जाना, क्योंकि मक्खन तो अपने को ताप मिलने से पिघलता है और परम पवित्र संत दूसरों के दुःख से पिघल जाते हैं॥4॥
जीवन जन्म सफल मम भयऊ। तव प्रसाद संसय सब गयऊ॥
जानेहु सदा मोहि निज किंकर। पुनि पुनि उमा कहइ बिहंगबर॥5॥
…My life and my birth in this world have both been fulfilled, and by your grace, all my doubts have been dispelled. Kindly always regard me as your humble servant.” Lord Shiv then said to Parvati ji, “O’ Uma, the Chief of Birds spoke these words repeatedly…
मेरा जीवन और जन्म सफल हो गया। आपकी कृपा से सब संदेह चला गया। मुझे सदा अपना दास ही जानिएगा। (शिवजी कहते हैं-) हे उमा! पक्षी श्रेष्ठ गरुड़जी बार-बार ऐसा कह रहे हैं॥5॥
*तासु चरन सिरु नाइ करि प्रेम सहित मतिधीर।
गयउ गरुड़ बैकुंठ तब हृदयँ राखि रघुबीर॥125क॥
…And then, lovingly bowing his head at the feet of Kak Bhushundi, the serene-minded Garud soared toward Vaikunth, having enshrined Lord Raghuveer within his heart…
उन (भुशुण्डिजी) के चरणों में प्रेमसहित सिर नवाकर और हृदय में श्री रघुवीर को धारण करके धीरबुद्धि गरु़ड़जी तब वैकुंठ को चले गए॥125क॥
गिरिजा संत समागम सम न लाभ कछु आन।
बिनु हरि कृपा न होइ सो गावहिं बेद पुरान॥125ख॥
…O’ Girija, there is no treasure more precious than the fellowship of Saints. Such sacred company is gained only through the grace of Lord Hari, as declared by the Vedas and the Puranas…
हे गिरिजे! संत समागम के समान दूसरा कोई लाभ नहीं है। पर वह (संत समागम) श्री हरि की कृपा के बिना नहीं हो सकता, ऐसा वेद और पुराण गाते हैं॥125ख॥
* कहेउँ परम पुनीत इतिहासा। सुनत श्रवन छूटहिं भव पासा॥
प्रनत कल्पतरु करुना पुंजा। उपजइ प्रीति राम पद कंजा॥1॥
…I have narrated this most sacred account of Lord Ram’s divine exploits. By listening to it, a person is freed from the bonds of worldly existence and gains steadfast devotion to the lotus feet of Shri Ram, the wish-fulfilling tree and the very embodiment of infinite compassion…
मैंने यह परम पवित्र इतिहास कहा, जिसे कानों से सुनते ही भवपाश (संसार के बंधन) छूट जाते हैं और शरणागतों को (उनके इच्छानुसार फल देने वाले) कल्पवृक्ष तथा दया के समूह श्री रामजी के चरणकमलों में प्रेम उत्पन्न होता है॥1॥
मन क्रम बचन जनित अघ जाई। सुनहिं जे कथा श्रवन मन लाई॥
तीर्थाटन साधन समुदाई। जोग बिराग ग्यान निपुनाई॥2॥
…Those who listen to this sacred narrative with sincere attention are freed from all sins committed through thought, word, or deed. Pilgrimages to holy places and other disciplines of self-purification, such as the practice of yoga, detachment, mastery of spiritual knowledge,…
जो कान और मन लगाकर इस कथा को सुनते हैं, उनके मन, वचन और कर्म (शरीर) से उत्पन्न सब पाप नष्ट हो जाते हैं। तीर्थ यात्रा आदि बहुत से साधन, योग, वैराग्य और ज्ञान में निपुणता,॥2॥
नाना कर्म धर्म ब्रत दाना। संजम दम जप तप मख नाना॥
भूत दया द्विज गुर सेवकाई। बिद्या बिनय बिबेक बड़ाई॥3॥
…righteous conduct, fasting, charity, abstinence, self-restraint, chanting, penance, the performance of many sacrifices, compassion toward all beings, service to the Guru and Brahmins, learning, humility, wisdom, honour,…
अनेकों प्रकार के कर्म, धर्म, व्रत और दान, अनेकों संयम दम, जप, तप और यज्ञ, प्राणियों पर दया, ब्राह्मण और गुरु की सेवा, विद्या, विनय और विवेक की बड़ाई (आदि)-॥3॥
जहँ लगि साधन बेद बखानी। सब कर फल हरि भगति भवानी॥
सो रघुनाथ भगति श्रुति गाई। राम कृपाँ काहूँ एक पाई॥4॥
…and every other virtue praised in the Vedas, all ultimately bear but one supreme fruit, devotion to Lord Hari, O’ Bhawani. Such devotion to Shri Ram, celebrated in the Vedas, is attained only by a rare soul, and solely through the grace of the Lord Himself…
जहाँ तक वेदों ने साधन बतलाए हैं, हे भवानी! उन सबका फल श्री हरि की भक्ति ही है, किंतु श्रुतियों में गाई हुई वह श्री रघुनाथजी की भक्ति श्री रामजी की कृपा से किसी एक (विरले) ने ही पाई है॥4॥
* मुनि दुर्लभ हरि भगति नर पावहिं बिनहिं प्रयास।
जे यह कथा निरंतर सुनहिं मानि बिस्वास॥126॥
…Those who constantly listen with faith to the sacred story of Lord Ram easily attain devotion to Lord Hari, a gift so rare that even realized Saints strive long and earnestly to obtain it…
किंतु जो मनुष्य विश्वास मानकर यह कथा निरंतर सुनते हैं, वे बिना ही परिश्रम उस मुनि दुर्लभ हरि भक्ति को प्राप्त कर लेते हैं॥126॥
* सोइ सर्बग्य गुनी सोइ ग्याता। सोइ महि मंडित पंडित दाता॥
धर्म परायन सोइ कुल त्राता। राम चरन जा कर मन राता॥1॥
…He alone is truly wise, righteous, and enlightened, the knower of truth, an ornament of the Earth, a learned scholar, a generous benefactor, and a worthy protector of his lineage, whose heart remains ever devoted to the lotus feet of Lord Ram…
जिसका मन श्री रामजी के चरणों में अनुरक्त है, वही सर्वज्ञ (सब कुछ जानने वाला) है, वही गुणी है, वही ज्ञानी है। वही पृथ्वी का भूषण, पण्डित और दानी है। वही धर्मपरायण है और वही कुल का रक्षक है॥1॥
नीति निपुन सोइ परम सयाना। श्रुति सिद्धांत नीक तेहिं जाना॥
सोइ कबि कोबिद सोइ रनधीरा। जो छल छाड़ि भजइ रघुबीरा॥2॥
…He alone is well-versed in right conduct, keen in intellect, a knower of the highest truth of the Vedas, a poet and a scholar, steadfast even in battle, who worships Lord Raghuveer after casting aside all deceit…
जो छल छो़ड़कर श्री रघुवीर का भजन करता है, वही नीति में निपुण है, वही परम् बुद्धिमान है। उसी ने वेदों के सिद्धांत को भली-भाँति जाना है। वही कवि, वही विद्वान् तथा वही रणधीर है॥2॥
धन्य देस सो जहँ सुरसरी। धन्य नारि पतिब्रत अनुसरी॥
धन्य सो भूपु नीति जो करई। धन्य सो द्विज निज धर्म न टरई॥3॥
…Blessed is the land through which the sacred river Ganga flows. Blessed is the woman who remains faithful to her husband, firm in her vow of fidelity. Blessed is the King who governs with justice. Blessed is the Brahmin who stands steadfast in the faithful observance of dharma and righteousness…
वह देश धन्य है, जहाँ श्री गंगाजी हैं, वह स्त्री धन्य है जो पातिव्रत धर्म का पालन करती है। वह राजा धन्य है जो न्याय करता है और वह ब्राह्मण धन्य है जो अपने धर्म से नहीं डिगता है॥3॥
सो धन धन्य प्रथम गति जाकी। धन्य पुन्य रत मति सोइ पाकी॥
धन्य घरी सोइ जब सतसंगा। धन्य जन्म द्विज भगति अभंगा॥4॥
…Blessed is the wealth that is used for charity. Blessed is the mind, mature and refined, that is devoted to righteous deeds. Blessed is the time spent in the holy company of Saints. Blessed is the birth in which one practises steadfast devotion toward the Brahmins…
वह धन धन्य है, जिसकी पहली गति होती है (जो दान देने में व्यय होता है) वही बुद्धि धन्य और परिपक्व है जो पुण्य में लगी हुई है। वही घड़ी धन्य है जब सत्संग हो और वही जन्म धन्य है जिसमें ब्राह्मण की अखण्ड भक्ति हो॥4॥ (धन की तीन गतियाँ होती हैं- दान, भोग और नाश। दान उत्तम है, भोग मध्यम है और नाश नीच गति है। जो पुरुष न देता है, न भोगता है, उसके धन की तीसरी गति होती है।)
* सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत।
श्रीरघुबीर परायन जेहिं नर उपज बिनीत॥127॥
…Listen, O’ Uma, blessed indeed is that family, worthy of the world’s reverence and supremely sanctified, in which humble men are born who remain devoted to the worship of Shri Raghuveer…
हे उमा! सुनो वह कुल धन्य है, संसारभर के लिए पूज्य है और परम पवित्र है, जिसमें श्री रघुवीर परायण (अनन्य रामभक्त) विनम्र पुरुष उत्पन्न हों॥127॥
* मति अनुरूप कथा मैं भाषी। जद्यपि प्रथम गुप्त करि राखी॥
तव मन प्रीति देखि अधिकाई। तब मैं रघुपति कथा सुनाई॥1॥
…I have narrated Shri Ramcharitmanas to you to the utmost of my understanding. Though I had at first resolved to keep it concealed, seeing Your heart deeply immersed in loving devotion to Lord Ram moved me to reveal the sacred story of Shri Raghupati to You…
मैंने अपनी बुद्धि के अनुसार यह कथा कही, यद्यपि पहले इसको छिपाकर रखा था। जब तुम्हारे मन में प्रेम की अधिकता देखी तब मैंने श्री रघुनाथजी की यह कथा तुमको सुनाई॥1॥
यह न कहिअ सठही हठसीलहि। जो मन लाइ न सुन हरि लीलहि॥
कहिअ न लोभिहि क्रोधिहि कामिहि। जो न भजइ सचराचर स्वामिहि॥2॥
…One should never insist upon reciting this sacred narrative to a vile and obstinate person who has no inclination to listen with reverence to the divine exploits of Lord Hari. Nor should it be narrated to one who is consumed by greed, resentment, or lust, and who does not worship Shri Ram, the sovereign Lord of all that is animate and inanimate…
यह कथा उनसे न कहनी चाहिए जो शठ (धूर्त) हों, हठी स्वभाव के हों और श्री हरि की लीला को मन लगाकर न सुनते हों। लोभी, क्रोधी और कामी को, जो चराचर के स्वामी श्री रामजी को नहीं भजते, यह कथा नहीं कहनी चाहिए॥2॥
द्विज द्रोहिहि न सुनाइअ कबहूँ। सुरपति सरिस होइ नृप जबहूँ॥
रामकथा के तेइ अधिकारी। जिन्ह कें सत संगति अति प्यारी॥3॥
…One should never recite it to one who bears hostility toward the Brahmins, even if he is a sovereign as mighty as Indra, the Lord of the celestial beings. Truly, only those are worthy to hear the sacred story of Shri Ram who cherish, from the depths of their hearts, the holy company of Saints…
ब्राह्मणों के द्रोही को, यदि वह देवराज (इन्द्र) के समान ऐश्वर्यवान् राजा भी हो, तब भी यह कथा न सुनानी चाहिए। श्री रामकथा के अधिकारी वे ही हैं जिनको सत्संगति अत्यंत प्रिय है॥3॥
गुर पद प्रीति नीति रत जेई। द्विज सेवक अधिकारी तेई॥
ता कहँ यह बिसेष सुखदाई। जाहि प्रानप्रिय श्रीरघुराई॥4॥
…He alone is truly qualified to hear this sacred narrative who is devoted to the lotus feet of his Guru, walks steadfastly upon the path of righteousness, and renders service to the Brahmins. Shri Ramcharitmanas brings special delight to those for whom Goddess Sita and Lord Raghunath are dearer than life itself…
जिनकी गुरु के चरणों में प्रीति है, जो नीतिपरायण हैं और ब्राह्मणों के सेवक हैं, वे ही इसके अधिकारी हैं और उसको तो यह कथा बहुत ही सुख देने वाली है, जिसको श्री रघुनाथजी प्राण के समान प्यारे हैं॥4॥
* राम चरन रति जो चह अथवा पद निर्बान।
भाव सहित सो यह कथा करउ श्रवन पुट पान॥128॥
…Whoever longs for loving devotion at the lotus feet of Lord Ram, or seeks the blessing of liberation, should listen with reverence to the sacred story of Shri Ram, receiving it deeply through the cup of the ears…
जो श्री रामजी के चरणों में प्रेम चाहता हो या मोक्षपद चाहता हो, वह इस कथा रूपी अमृत को प्रेमपूर्वक अपने कान रूपी दोने से पिए॥128॥
* राम कथा गिरिजा मैं बरनी। कलि मल समनि मनोमल हरनी॥
संसृति रोग सजीवन मूरी। राम कथा गावहिं श्रुति सूरी॥1॥
…O’ Girija, I have thus recited Shri Ramcharitmanas, which dispels the sins of Kaliyug and cleanses the heart of its impurities. It is like the life-restoring Sanjeevani herb, a divine remedy that cures the affliction of birth and death, as declared by the Vedas and affirmed by the wise…
हे गिरिजे! मैंने कलियुग के पापों का नाश करने वाली और मन के मल को दूर करने वाली रामकथा का वर्णन किया। यह रामकथा संसृति (जन्म-मरण) रूपी रोग के (नाश के) लिए संजीवनी जड़ी है, वेद और विद्वान पुरुष ऐसा कहते हैं॥1॥
एहि महँ रुचिर सप्त सोपाना। रघुपति भगति केर पंथाना॥
अति हरि कृपा जाहि पर होई। पाउँ देइ एहिं मारग सोई॥2॥
…Shri Ramcharitmanas unfolds in seven sacred steps, manifested as its luminous Kaands (chapters): ( Baal Kaand , Ayodhya Kaand , Aranya Kaand , Kishkindha Kaand , Sunder Kaand , Lanka Kaand , and Uttar Kaand ). Each Kaand forms a divine pathway guiding the embodied being toward supreme devotion to Shri Raghupati. Only one upon whom the boundless grace of Lord Hari descends is truly able to set foot upon this sacred path of devotion…
इसमें सात सुंदर सीढ़ियाँ हैं, जो श्री रघुनाथजी की भक्ति को प्राप्त करने के मार्ग हैं। जिस पर श्री हरि की अत्यंत कृपा होती है, वही इस मार्ग पर पैर रखता है॥2॥
मन कामना सिद्धि नर पावा। जे यह कथा कपट तजि गावा॥
कहहिं सुनहिं अनुमोदन करहीं। ते गोपद इव भवनिधि तरहीं॥3॥
…Those who recite this sacred narrative with a heart free from deceit see all their worthy desires fulfilled. Whether a person recites it, listens to it, or even holds it in loving esteem, that person crosses the vast ocean of worldly existence with ease, as effortlessly as stepping across the shallow imprint of a cow’s hoof.”
जो कपट छोड़कर यह कथा गाते हैं, वे मनुष्य अपनी मनःकामना की सिद्धि पा लेते हैं, जो इसे कहते-सुनते और अनुमोदन (प्रशंसा) करते हैं, वे संसार रूपी समुद्र को गो के खुर से बने हुए गड्ढे की भाँति पार कर जाते हैं॥3॥
सुनि सब कथा हृदय अति भाई। गिरिजा बोली गिरा सुहाई॥
नाथ कृपाँ मम गत संदेहा। राम चरन उपजेउ नव नेहा॥4॥
After listening to the sacred story of Lord Ram, which filled Her heart with profound delight, Goddess Girija joyfully spoke, “O’ Lord, by Your grace all my doubts have been dispelled, and within me an ever-fresh, loving devotion for the lotus feet of Lord Ram has arisen…
(याज्ञवल्क्यजी कहते हैं-) सब कथा सुनकर श्री पार्वतीजी के हृदय को बहुत ही प्रिय लगी और वे सुंदर वाणी बोलीं- स्वामी की कृपा से मेरा संदेह जाता रहा और श्री रामजी के चरणों में नवीन प्रेम उत्पन्न हो गया॥4॥
* मैं कृतकृत्य भइउँ अब तव प्रसाद बिस्वेस।
उपजी राम भगति दृढ़ बीते सकल कलेस॥129॥
…By Your grace, O’ Omnipresent Lord, I now abide in deep inner contentment; unwavering devotion to Lord Ram has awakened within me, and all my afflictions have come to an end.”
हे विश्वनाथ! आपकी कृपा से अब मैं कृतार्थ हो गई। मुझमें दृढ़ राम भक्ति उत्पन्न हो गई और मेरे संपूर्ण क्लेश बीत गए (नष्ट हो गए)॥129॥
* यह सुभ संभु उमा संबादा। सुख संपादन समन बिषादा॥
भव भंजन गंजन संदेहा। जन रंजन सज्जन प्रिय एहा॥1॥
Tulsidas ji says, “The sacred dialogue between Lord Shambhu and Goddess Uma bestows profound joy, dispels every sorrow, brings an end to the cycle of transmigration, and removes all doubts. It gladdens the hearts of devotees and is ever cherished by the Saints…
शम्भु-उमा का यह कल्याणकारी संवाद सुख उत्पन्न करने वाला और शोक का नाश करने वाला है। जन्म-मरण का अंत करने वाला, संदेहों का नाश करने वाला, भक्तों को आनंद देने वाला और संत पुरुषों को प्रिय है॥1॥
राम उपासक जे जग माहीं। एहि सम प्रिय तिन्ह कें कछु नाहीं॥
रघुपति कृपाँ जथामति गावा। मैं यह पावन चरित सुहावा॥2॥
…In this world, nothing is more beloved to the devotees of Shri Ram than Shri Ramcharitmanas. By the grace of Lord Raghupati, I have narrated this sacred and enchanting tale according to the utmost of my ability…
जगत् में जो (जितने भी) रामोपासक हैं, उनको तो इस रामकथा के समान कुछ भी प्रिय नहीं है। श्री रघुनाथजी की कृपा से मैंने यह सुंदर और पवित्र करने वाला चरित्र अपनी बुद्धि के अनुसार गाया है॥2॥
एहिं कलिकाल न साधन दूजा। जोग जग्य जप तप ब्रत पूजा॥
रामहि सुमिरिअ गाइअ रामहि। संतत सुनिअ राम गुन ग्रामहि॥3॥
…In this age of Kaliyug, no other discipline proves truly effective, neither yoga, nor sacrifices, nor chanting, nor severe penance, nor sacred vows, nor elaborate rituals. One should simply meditate upon Lord Ram, sing His glories alone, and ceaselessly listen to the countless virtues of Lord Ram…
(तुलसीदासजी कहते हैं-) इस कलिकाल में योग, यज्ञ, जप, तप, व्रत और पूजन आदि कोई दूसरा साधन नहीं है। बस, श्री रामजी का ही स्मरण करना, श्री रामजी का ही गुण गाना और निरंतर श्री रामजी के ही गुणसमूहों को सुनना चाहिए॥3॥
जासु पतित पावन बड़ बाना। गावहिं कबि श्रुति संत पुराना॥
ताहि भजहि मन तजि कुटिलाई। राम भजें गति केहिं नहिं पाई॥4॥
…He whose exalted vow is to sanctify even the most fallen person, as sung by the poets, the Vedas, the Sages, and the Puranas; O’ Heart, let go of all deceit, and worship only Him. Who has ever failed to attain liberation by worshipping Shri Ram?…
पतितों को पवित्र करना जिनका महान् (प्रसिद्ध) बाना है, ऐसा कवि, वेद, संत और पुराण गाते हैं- रेमन! कुटिलता त्याग कर उन्हीं को भज। श्री राम को भजने से किसने परम गति नहीं पाई?॥4॥
छंद :
*पाई न केहिं गति पतित पावन राम भजि सुनु सठ मना।
गनिका अजामिल ब्याध गीध गजादि खल तारे घना॥
आभीर जमन किरात खस स्वपचादि अति अघरूप जे।
कहि नाम बारक तेपि पावन होहिं राम नमामि ते॥1॥
…O’ Foolish heart, reflect and see, who has ever failed to attain liberation by worshipping the virtuous Lord Ram, the redeemer of the fallen? The courtesan Pingala, the sinful Ajamil, the hunter Valmiki, the noble vulture Jatayu, the elephant King, and countless other grievous sinners were delivered by His grace. Even forest-dwellers, those who disregard the teachings of the Vedas, hunters, the downtrodden, dog-meat eaters, and others weighed down by heavy sins are purified and set free by uttering His sacred Name even once. To that Shri Ram, I bow in humble reverence…
अरे मूर्ख मन! सुन, पतितों को भी पावन करने वाले श्री राम को भजकर किसने परमगति नहीं पाई? गणिका, अजामिल, व्याध, गीध, गज आदि बहुत से दुष्टों को उन्होंने तार दिया। आभीर, यवन, किरात, खस, श्वपच (चाण्डाल) आदि जो अत्यंत पाप रूप ही हैं, वे भी केवल एक बार जिनका नाम लेकर पवित्र हो जाते हैं, उन श्री रामजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥1॥
रघुबंस भूषन चरित यह नर कहहिं सुनहिं जे गावहीं।
कलि मल मनोमल धोइ बिनु श्रम राम धाम सिधावहीं॥
सत पंच ं मनोहर जानि जो नर उर धरै।
दारुन अबिद्या पंच जनित बिकार श्री रघुबर हरै॥2॥
…Those who recite, hear, or sing the glorious exploits of the crest jewel of the Raghu lineage shall wash away the sins and defilements of Kaliyug and, casting aside the mortal body, effortlessly attain the divine abode of Lord Ram. Even one who lovingly holds within the heart as few as five or seven chaupais of Shri Ramcharitmanas, delighting in them, shall find that Shri Raghuveer dispels the fivefold afflictions born of formidable Maya…
जो मनुष्य रघुवंश के भूषण श्री रामजी का यह चरित्र कहते हैं, सुनते हैं और गाते हैं, वे कलियुग के पाप और मन के मल को धोकर बिना ही परिश्रम श्री रामजी के परम धाम को चले जाते हैं। (अधिक क्या) जो मनुष्य पाँच-सात चौपाइयों को भी मनोहर जानकर (अथवा रामायण की चौपाइयों को श्रेष्ठ पंच (कर्तव्याकर्तव्य का सच्चा निर्णायक) जानकर उनको हृदय में धारण कर लेता है, उसके भी पाँच प्रकार की अविद्याओं से उत्पन्न विकारों को श्री रामजी हरण कर लेते हैं, (अर्थात् सारे रामचरित्र की तो बात ही क्या है, जो पाँच-सात चौपाइयों को भी समझकर उनका अर्थ हृदय में धारण कर लेते हैं, उनके भी अविद्याजनित सारे क्लेश श्री रामचंद्रजी हर लेते हैं)॥2॥
सुंदर सुजान कृपा निधान अनाथ पर कर प्रीति जो।
सो एक राम अकाम हित निर्बानप्रद सम आन को॥
जाकी कृपा लवलेस ते मतिमंद तुलसीदासहूँ।
पायो परम बिश्रामु राम समान प्रभु नाहीं कहूँ॥3॥
…If there is One who is supremely charming, all-wise, an ocean of mercy, and ever compassionate toward the helpless, it is Shri Ram and Shri Ram alone. Who indeed can compare with Him? Shri Ram is the selfless well-wisher of all and the bestower of eternal bliss. Nowhere can one find a Lord like Shri Ram, by whose slightest grace even the dull-minded Tulsidas has attained supreme peace…
(परम) सुंदर, सुजान और कृपानिधान तथा जो अनाथों पर प्रेम करते हैं, ऐसे एक श्री रामचंद्रजी ही हैं। इनके समान निष्काम (निःस्वार्थ) हित करने वाला (सुहृद्) और मोक्ष देने वाला दूसरा कौन है? जिनकी लेशमात्र कृपा से मंदबुद्धि तुलसीदास ने भी परम शांति प्राप्त कर ली, उन श्री रामजी के समान प्रभु कहीं भी नहीं हैं॥3॥
* मो सम दीन न दीन हित तुम्ह समान रघुबीर।
अस बिचारि रघुबंस मनि हरहु बिषम भव भीर॥130क॥
…None is as wretched as I, nor is there any well-wisher of the afflicted like You, O’ Shri Raghuveer. Knowing this to be true, O’ Crown jewel of the Raghu lineage, kindly dispel all my fears of the dreadful sufferings of this worldly existence…
हे श्री रघुवीर! मेरे समान कोई दीन नहीं है और आपके समान कोई दीनों का हित करने वाला नहीं है। ऐसा विचार कर हे रघुवंशमणि! मेरे जन्म-मरण के भयानक दुःख का हरण कर लीजिए॥130क॥
कामिहि नारि पिआरि जिमि लोभिहि प्रिय जिमि दाम।
तिमि रघुनाथ निरंतर प्रिय लागहु मोहि राम॥130ख॥
…Just as a lustful man holds a woman dear, and a greedy man clings to his wealth, so, O’ Raghunath, may You, Shri Ram, ever remain supremely dear to my heart.”
जैसे कामी को स्त्री प्रिय लगती है और लोभी को जैसे धन प्यारा लगता है, वैसे ही हे रघुनाथजी। हे रामजी! आप निरंतर मुझे प्रिय लगिए॥130ख॥
* यत्पूर्वं प्रभुणा कृतं सुकविना श्रीशम्भुना दुर्गमं
श्रीमद्रामपदाब्जभक्तिमनिशं प्राप्तयै तु रामायणम्।
मत्वा तद्रघुनाथनामनिरतं स्वान्तस्तमः शान्तये।
भाषाबद्धमिदं चकार तुलसीदासस्तथा मानसम्॥1॥
The eminent poet, Lord Shankar, first composed the profound Shri Ramcharitmanas within the sacred lake of His own heart, to attain eternal and unwavering devotion at the lotus feet of Shri Ram. Inspired by that divine composition, filled with the nectar of Shri Raghunath’s holy Name, Tulsidas ji rendered Shri Ramcharitmanas in simple and accessible language, so that the darkness within his own heart might be dispelled.
श्रेष्ठ कवि भगवान् श्री शंकरजी ने पहले जिस दुर्गम मानस-रामायण की, श्री रामजी के चरणकमलों में नित्य-निरंतर (अनन्य) भक्ति प्राप्त होने के लिए रचना की थी, उस मानस-रामायण को श्री रघुनाथजी के नाम में निरत मानकर अपने अंतःकरण के अंधकार को मिटाने के लिए तुलसीदास ने इस मानस के रूप में भाषाबद्ध किया॥1॥
पुण्यं पापहरं सदा शिवकरं विज्ञानभक्तिप्रदं।
मायामोहमलापहं सुविमलं प्रेमाम्बुपूरं शुभम्।
श्रीमद्रामचरित्रमानसमिदं भक्त्यावगाहन्ति ये
ते संसारपतंगघोरकिरणैर्दह्यन्ति नो मानवाः॥2॥
This Shri Ramcharitmanas is a sacred composition that destroys sins, is ever auspicious, bestows wisdom and devotion, dispels illusion, attachment, and inner impurities, and is filled with the pure waters of divine love, ever radiating auspiciousness. Those who immerse themselves with devotion in this holy lake of Shri Ram’s divine deeds are no longer scorched by the blazing Sun of worldly existence, nor are they consumed like moths rushing toward a flame.
यह श्री रामचरित मानस पुण्य रूप, पापों का हरण करने वाला, सदा कल्याणकारी, विज्ञान और भक्ति को देने वाला, माया मोह और मल का नाश करने वाला, परम निर्मल प्रेम रूपी जल से परिपूर्ण तथा मंगलमय है। जो मनुष्य भक्तिपूर्वक इस मानसरोवर में गोता लगाते हैं, वे संसाररूपी सूर्य की अति प्रचण्ड किरणों से नहीं जलते॥2॥