Day 14 of Maas Parayan Reading program Day 14 / 30
* चंदु चवै बरु अनल कन सुधा होइ बिषतूल।
सपनेहुँ कबहुँ न करहिं किछु भरतु राम प्रतिकूल॥48॥
…The Moon might begin to emit flames instead of its cool rays, and nectar might turn into poison, but Bharat ji could never act against Shri Ram, not even in his dreams.”
चन्द्रमा चाहे (शीतल किरणों की जगह) आग की चिनगारियाँ बरसाने लगे और अमृत चाहे विष के समान हो जाए, परन्तु भरतजी स्वप्न में भी कभी श्री रामचन्द्रजी के विरुद्ध कुछ नहीं करेंगे॥48॥
* एक बिधातहि दूषनु देहीं। सुधा देखाइ दीन्ह बिषु जेहीं॥
खरभरु नगर सोचु सब काहू। दुसह दाहु उर मिटा उछाहू॥1॥
Someone blamed the Creator, saying, “God showed us nectar but gave us poison.” The city fell into utter chaos, and everyone was overwhelmed with grief. All joy disappeared, leaving behind a deep anguish in every heart.
कोई एक विधाता को दोष देते हैं, जिसने अमृत दिखाकर विष दे दिया। नगर भर में खलबली मच गई, सब किसी को सोच हो गया। हृदय में दुःसह जलन हो गई, आनंद-उत्साह मिट गया॥1॥
बिप्रबधू कुलमान्य जठेरी। जे प्रिय परम कैकई केरी॥
लगीं देन सिख सीलु सराही। बचन बानसम लागहिं ताहीं॥2॥
The wives of Brahmins, elderly women of the royal household, and other ladies who were once dearest to Queen Kaikeyi began praising her for her modest nature and gently advised her to withdraw her demands. But their words struck her like arrows, wounding her deeply.
ब्राह्मणों की स्त्रियाँ, कुल की माननीय बड़ी-बूढ़ी और जो कैकेयी की परम प्रिय थीं, वे उसके शील की सराहना करके उसे सीख देने लगीं। पर उसको उनके वचन बाण के समान लगते हैं॥2॥
भरतु न मोहि प्रिय राम समाना। सदा कहहु यहु सबु जगु जाना॥
करहु राम पर सहज सनेहू। केहिं अपराध आजु बनु देहू॥3॥
They said, “You always claim that Bharat is not as dear to you as Ram, this is something the whole world knows. You have always been naturally affectionate towards Ram, so what fault has He committed that you are sending Him to the forest today?…
(वे कहती हैं-) तुम तो सदा कहा करती थीं कि श्री रामचंद्र के समान मुझको भरत भी प्यारे नहीं हैं, इस बात को सारा जगत् जानता है। श्री रामचंद्रजी पर तो तुम स्वाभाविक ही स्नेह करती रही हो। आज किस अपराध से उन्हें वन देती हो?॥3॥
कबहुँ न कियहु सवति आरेसू। प्रीति प्रतीति जान सबु देसू॥
कौसल्याँ अब काह बिगारा। तुम्ह जेहि लागि बज्र पुर पारा॥4॥
…You have never shown jealousy towards your co-wives. The entire world praises your loving nature and steadfast devotion. What wrong has Queen Kaushalya done to you now, that you have struck the entire city with a thunderbolt?…
तुमने कभी सौतियाडाह नहीं किया। सारा देश तुम्हारे प्रेम और विश्वास को जानता है। अब कौसल्या ने तुम्हारा कौन सा बिगाड़ कर दिया, जिसके कारण तुमने सारे नगर पर वज्र गिरा दिया॥4॥
* सीय कि पिय सँगु परिहरिहि लखनु करहिहहिं धाम।
राजु कि भूँजब भरत पुर नृपु कि जिइहि बिनु राम॥49॥
…Will Sita ever forsake the company of Ram, or will Lakshman remain behind in the palace? Will Bharat take pleasure in ruling Ayodhya, or will the King even survive without Ram?…
क्या सीताजी अपने पति (श्री रामचंद्रजी) का साथ छोड़ देंगी? क्या लक्ष्मणजी श्री रामचंद्रजी के बिना घर रह सकेंगे? क्या भरतजी श्री रामचंद्रजी के बिना अयोध्यापुरी का राज्य भोग सकेंगे? और क्या राजा श्री रामचंद्रजी के बिना जीवित रह सकेंगे? (अर्थात् न सीताजी यहाँ रहेंगी, न लक्ष्मणजी रहेंगे, न भरतजी राज्य करेंगे और न राजा ही जीवित रहेंगे, सब उजाड़ हो जाएगा।)॥49॥
* अस बिचारि उर छाड़हु कोहू। सोक कलंक कोठि जनि होहू॥
भरतहि अवसि देहु जुबराजू। कानन काह राम कर काजू॥1॥
…Reflect on these matters within your heart and let go of your anger. Do not fall prey to bitterness and accumulate countless sins. By all means, make Bharat the Crown Prince but what purpose will it serve to send Ram to the forest?…
हृदय में ऐसा विचार कर क्रोध छोड़ दो, शोक और कलंक की कोठी मत बनो। भरत को अवश्य युवराजपद दो, पर श्री रामचंद्रजी का वन में क्या काम है?॥1॥
नाहिन रामु राज के भूखे। धरम धुरीन बिषय रस रूखे॥
गुर गृह बसहुँ रामु तजि गेहू। नृप सन अस बरु दूसर लेहू॥2॥
…Ram has no greed for power or the throne. He is deeply righteous and detached from worldly pleasures. Let Ram simply leave the palace and reside with Guru Vashishth, ask for this instead as your second boon from the King…
श्री रामचंद्रजी राज्य के भूखे नहीं हैं। वे धर्म की धुरी को धारण करने वाले और विषय रस से रूखे हैं (अर्थात् उनमें विषयासक्ति है ही नहीं), इसलिए तुम यह शंका न करो कि श्री रामजी वन न गए तो भरत के राज्य में विघ्न करेंगे, इतने पर भी मन न माने तो) तुम राजा से दूसरा ऐसा (यह) वर ले लो कि श्री राम घर छोड़कर गुरु के घर रहें॥2॥
जौं नहिं लगिहहु कहें हमारे। नहिं लागिहि कछु हाथ तुम्हारे॥
जौं परिहास कीन्हि कछु होई। तौ कहि प्रगट जनावहु सोई॥3॥
…If you choose not to heed our advice, you will end up losing everything. And if this is merely a prank played for amusement, then please speak openly and put an end to this misery…
जो तुम हमारे कहने पर न चलोगी तो तुम्हारे हाथ कुछ भी न लगेगा। यदि तुमने कुछ हँसी की हो तो उसे प्रकट में कहकर जना दो (कि मैंने दिल्लगी की है)॥3॥
राम सरिस सुत कानन जोगू। काह कहिहि सुनि तुम्ह कहुँ लोगू॥
उठहु बेगि सोइ करहु उपाई। जेहि बिधि सोकु कलंकु नसाई॥4॥
…Does a Son like Ram truly deserve to be exiled to the forest? What will people say about you when they hear of this? Now, rise at once and take some action through which this sorrow and disgrace may be erased…
राम सरीखा पुत्र क्या वन के योग्य है? यह सुनकर लोग तुम्हें क्या कहेंगे! जल्दी उठो और वही उपाय करो जिस उपाय से इस शोक और कलंक का नाश हो॥4॥
छंद :
* जेहि भाँति सोकु कलंकु जाइ उपाय करि कुल पालही।
हठि फेरु रामहि जात बन जनि बात दूसरि चालही॥
जिमि भानु बिनु दिनु प्रान बिनु तनु चंद बिनु जिमि जामिनी।
तिमि अवध तुलसीदास प्रभु बिन समुझि धौं जियँ भामनी॥
…Protect the honour of the Solar dynasty and find a way to remove this sorrow and disgrace. Do not suggest anything else, simply and firmly stop Ram from going to the forest. Just as the day is lifeless without the Sun, the body without breath, and the night without the Moon, so is the city of Ayodhya without the Lord of Tulsidas ji, Shri Ram. Please understand this truth in your heart, O’ Noble lady.”
जिस तरह (नगरभर का) शोक और (तुम्हारा) कलंक मिटे, वही उपाय करके कुल की रक्षा कर। वन जाते हुए श्री रामजी को हठ करके लौटा ले, दूसरी कोई बात न चला। तुलसीदासजी कहते हैं- जैसे सूर्य के बिना दिन, प्राण के बिना शरीर और चंद्रमा के बिना रात (निर्जीव तथा शोभाहीन हो जाती है), वैसे ही श्री रामचंद्रजी के बिना अयोध्या हो जाएगी, हे भामिनी! तू अपने हृदय में इस बात को समझ (विचारकर देख) तो सही।
* सखिन्ह सिखावनु दीन्ह सुनत मधुर परिनाम हित।
तेइँ कछु कान न कीन्ह कुटिल प्रबोधी कूबरी॥50॥
Queen Kaikeyi’s friends offered her counsel that was not only gentle and pleasing to hear but also wise and beneficial in outcome. However, she paid no attention to their words, for her mind had already been swayed by the deceitful teachings of the cunning humpback, Manthara.
इस प्रकार सखियों ने ऐसी सीख दी जो सुनने में मीठी और परिणाम में हितकारी थी। पर कुटिला कुबरी की सिखाई-पढ़ाई हुई कैकेयी ने इस पर जरा भी कान नहीं दिया॥50॥
* उतरु न देइ दुसह रिस रूखी। मृगिन्ह चितव जनु बाघिनि भूखी॥
ब्याधि असाधि जानि तिन्ह त्यागी। चलीं कहत मतिमंद अभागी॥1॥
Burning with inner torment, she wore a furious expression and remained silent, glaring at her friends like a hungry lioness eyeing a herd of deer. Realizing that Queen Kaikeyi’s affliction was beyond cure, her friends gave up. They departed, saying, “Foolish and unfortunate woman,…
कैकेयी कोई उत्तर नहीं देती, वह दुःसह क्रोध के मारे रूखी (बेमुरव्वत) हो रही है। ऐसे देखती है मानो भूखी बाघिन हरिनियों को देख रही हो। तब सखियों ने रोग को असाध्य समझकर उसे छोड़ दिया। सब उसको मंदबुद्धि, अभागिनी कहती हुई चल दीं॥1॥
राजु करत यह दैअँ बिगोई। कीन्हेसि अस जस करइ न कोई॥
एहि बिधि बिलपहिं पुर नर नारीं। देहिं कुचालिहि कोटिक गारीं॥2॥
…she was enjoying power and honour, but fate has turned against her. What she has done is something no one else would ever do.” In this way, the men and women of Ayodhya mourned and hurled countless curses at the cunning Queen.
राज्य करते हुए इस कैकेयी को दैव ने नष्ट कर दिया। इसने जैसा कुछ किया, वैसा कोई भी न करेगा! नगर के सब स्त्री-पुरुष इस प्रकार विलाप कर रहे हैं और उस कुचाली कैकेयी को करोड़ों गालियाँ दे रहे हैं॥2॥
जरहिं बिषम जर लेहिं उसासा। कवनि राम बिनु जीवन आसा॥
बिपुल बियोग प्रजा अकुलानी। जनु जलचर गन सूखत पानी॥3॥
People burned with unbearable sorrow and, breathing heavily, cried out, “Without Shri Ram, life holds no meaning.” The citizens were gripped with deep anxiety at the thought of such a great loss, just as water creatures grow restless and fearful when the waters of their home begin to dry up.
लोग विषम ज्वर (भयानक दुःख की आग) से जल रहे हैं। लंबी साँसें लेते हुए वे कहते हैं कि श्री रामचंद्रजी के बिना जीने की कौन आशा है। महान् वियोग (की आशंका) से प्रजा ऐसी व्याकुल हो गई है मानो पानी सूखने के समय जलचर जीवों का समुदाय व्याकुल हो!॥3॥
अति बिषाद बस लोग लोगाईं। गए मातु पहिं रामु गोसाईं॥
मुख प्रसन्न चित चौगुन चाऊ। मिटा सोचु जनि राखै राऊ॥4॥
All the men and women were overwhelmed with unbearable sorrow. Meanwhile, the Lord of the senses, Shri Ram, went to see His Mother Kaushalya. He wore a cheerful expression on His face and carried fourfold joy in His heart, now free from any concern that the King might hold Him back at the palace.
सभी पुरुष और स्त्रियाँ अत्यंत विषाद के वश हो रहे हैं। स्वामी श्री रामचंद्रजी माता कौसल्या के पास गए। उनका मुख प्रसन्न है और चित्त में चौगुना चाव (उत्साह) है। यह सोच मिट गया है कि राजा कहीं रख न लें। (श्री रामजी को राजतिलक की बात सुनकर विषाद हुआ था कि सब भाइयों को छोड़कर बड़े भाई मुझको ही राजतिलक क्यों होता है। अब माता कैकेयी की आज्ञा और पिता की मौन सम्मति पाकर वह सोच मिट गया।)॥4॥
* नव गयंदु रघुबीर मनु राजु अलान समान।
छूट जानि बन गवनु सुनि उर अनंदु अधिकान॥51॥
Shri Ram’s heart was like that of a newly captured elephant, and the news of His coronation was like the heavy iron chain used to bind such an elephant. But upon hearing the command of exile to the forest (like being released from that chain), His heart overflowed with joy.
श्री रामचंद्रजी का मन नए पकड़े हुए हाथी के समान और राजतिलक उस हाथी के बाँधने की काँटेदार लोहे की बेड़ी के समान है। ‘वन जाना है’ यह सुनकर, अपने को बंधन से छूटा जानकर, उनके हृदय में आनंद बढ़ गया है॥51॥
* रघुकुलतिलक जोरि दोउ हाथा। मुदित मातु पद नायउ माथा॥
दीन्हि असीस लाइ उर लीन्हे। भूषन बसन निछावरि कीन्हे॥1॥
The crown jewel of the Raghu clan, Shri Ram, joined both His palms and cheerfully bowed His head at His Mother’s feet. Mother Kaushalya blessed Him warmly and embraced Him with deep affection. She waved garments and ornaments around Shri Ram in a ritual of protection and then gave them away in charity to the seekers who had gathered.
रघुकुल तिलक श्री रामचंद्र जी ने दोनों हाथ जोड़कर आनंद के साथ माता के चरणों में सिर नवाया। माता ने आशीर्वाद दिया, अपने हृदय से लगा लिया और उन पर गहने तथा कपड़े निछावर किए॥1॥
बार-बार मुख चुंबति माता। नयन नेह जलु पुलकित गाता॥
गोद राखि पुनि हृदयँ लगाए। स्रवत प्रेमरस पयद सुहाए॥2॥
Again and again, Mother Kaushalya kissed Shri Ram, as tears of love streamed from her eyes and her entire being trembled with joy. She seated Shri Ram on her lap and embraced Him once more. Overwhelmed with boundless maternal affection, milk flowed spontaneously from her beautiful bosom.
माता बार-बार श्री रामचंद्रजी का मुख चूम रही हैं। नेत्रों में प्रेम का जल भर आया है और सब अंग पुलकित हो गए हैं। श्री राम को अपनी गोद में बैठाकर फिर हृदय से लगा लिया। सुंदर स्तन प्रेमरस (दूध) बहाने लगे॥2॥
प्रेमु प्रमोदु न कछु कहि जाई। रंक धनद पदबी जनु पाई॥
सादर सुंदर बदनु निहारी। बोली मधुर बचन महतारी॥3॥
Her love and joy were beyond description, it felt as though a pauper had suddenly attained the riches of Kuber, the Demigod of Wealth. Gazing lovingly at the beautiful face of Shri Ram, Mother Kaushalya spoke in a voice filled with sweetness and affection,…
उनका प्रेम और महान् आनंद कुछ कहा नहीं जाता। मानो कंगाल ने कुबेर का पद पा लिया हो। बड़े आदर के साथ सुंदर मुख देखकर माता मधुर वचन बोलीं-॥3॥
कहहु तात जननी बलिहारी। कबहिं लगन मुद मंगलकारी॥
सुकृत सील सुख सीवँ सुहाई। जनम लाभ कइ अवधि अघाई॥4॥
…“O’ Son, I joyfully offer everything to You, now tell me, what time has been set for the delightful and auspicious coronation ceremony? It is the ultimate peak of all my virtues, devotion, joy, and the highest fulfilment of my human birth…
हे तात! माता बलिहारी जाती है, कहो, वह आनंद- मंगलकारी लग्न कब है, जो मेरे पुण्य, शील और सुख की सुंदर सीमा है और जन्म लेने के लाभ की पूर्णतम अवधि है,॥4॥
* जेहि चाहत नर नारि सब अति आरत एहि भाँति।
जिमि चातक चातकि तृषित बृष्टि सरद रितु स्वाति॥52॥
…Plus, all the men and women of Ayodhya are filled with eager anticipation to witness Your coronation ceremony, like a pair of thirsty chatak birds yearning for the sight of the Swati constellation in the clear Autumn sky…
तथा जिस (लग्न) को सभी स्त्री-पुरुष अत्यंत व्याकुलता से इस प्रकार चाहते हैं जिस प्रकार प्यास से चातक और चातकी शरद् ऋतु के स्वाति नक्षत्र की वर्षा को चाहते हैं॥52॥
* तात जाउँ बलि बेगि नाहाहू। जो मन भाव मधुर कछु खाहू॥
पितु समीप तब जाएहु भैआ। भइ बड़ि बार जाइ बलि मैआ॥1॥
…O’ Son, I pray for your well-being, may all your troubles come to me instead. Now quickly go, take a bath, and eat something sweet that your heart desires. Dear one, after that, go and meet your Father, it is already late. I shower all that is auspicious upon You, my beloved Son.”
हे तात! मैं बलैया लेती हूँ, तुम जल्दी नहा लो और जो मन भावे, कुछ मिठाई खा लो। भैया! तब पिता के पास जाना। बहुत देर हो गई है, माता बलिहारी जाती है॥1॥
मातु बचन सुनि अति अनुकूला। जनु सनेह सुरतरु के फूला॥
सुख मकरंद भरे श्रियमूला। निरखि राम मनु भवँरु न भूला॥2॥
Shri Ram listened to His mother’s deeply affectionate words, which felt like blossoms of love from the celestial wish-fulfilling tree, drenched in the nectar of joy and overflowing with auspiciousness. Yet, even after hearing such tender and alluring words, the bee that was Shri Ram’s heart remained unmoved, untouched by their charm.
माता के अत्यंत अनुकूल वचन सुनकर- जो मानो स्नेह रूपी कल्पवृक्ष के फूल थे, जो सुख रूपी मकरन्द (पुष्परस) से भरे थे और श्री (राजलक्ष्मी) के मूल थे- ऐसे वचन रूपी फूलों को देकर श्री रामचंद्रजी का मन रूपी भौंरा उन पर नहीं भूला॥2॥
धरम धुरीन धरम गति जानी। कहेउ मातु सन अति मृदु बानी॥
पिताँ दीन्ह मोहि कानन राजू। जहँ सब भाँति मोर बड़ काजू॥3॥
Shri Ram, the very embodiment of righteousness and a steadfast follower of truth, spoke to His mother in an exceedingly gentle and sweet voice, “Father has granted me the Kingdom of the forest, where I shall find great opportunities in every way…
धर्मधुरीण श्री रामचंद्रजी ने धर्म की गति को जानकर माता से अत्यंत कोमल वाणी से कहा- हे माता! पिताजी ने मुझको वन का राज्य दिया है, जहाँ सब प्रकार से मेरा बड़ा काम बनने वाला है॥3॥
आयसु देहि मुदित मन माता। जेहिं मुद मंगल कानन जाता॥
जनि सनेह बस डरपसि भोरें। आनँदु अंब अनुग्रह तोरें॥4॥
…Mother, please grant me your permission with a cheerful heart, so that my journey to the forest may be filled with joy and auspiciousness. Do not let your affection for me turn into fear or sorrow. O’ Mother, with your blessings, everything will be well and joyful…
हे माता! तू प्रसन्न मन से मुझे आज्ञा दे, जिससे मेरी वन यात्रा में आनंद-मंगल हो। मेरे स्नेहवश भूलकर भी डरना नहीं। हे माता! तेरी कृपा से आनंद ही होगा॥4॥
* बरष चारिदस बिपिन बसि करि पितु बचन प्रमान।
आइ पाय पुनि देखिहउँ मनु जनि करसि मलान॥53॥
…After spending fourteen years in the forest, faithfully obeying and upholding my Father’s command, I will return and once again behold your feet, so please do not let sorrow dwell in your heart.”
चौदह वर्ष वन में रहकर, पिताजी के वचन को प्रमाणित (सत्य) कर, फिर लौटकर तेरे चरणों का दर्शन करूँगा, तू मन को म्लान (दुःखी) न कर॥53॥
* बचन बिनीत मधुर रघुबर के। सर सम लगे मातु उर करके॥
सहमि सूखि सुनि सीतलि बानी। जिमि जवास परें पावस पानी॥1॥
The sweet and humble words of Shri Raghuveer pierced Mother Kaushalya’s heart like a sharp arrow. Hearing Shri Ram’s gentle speech, she was overcome with fear and turned pale, like the delicate grass that withers the moment rain touches it.
रघुकुल में श्रेष्ठ श्री रामजी के ये बहुत ही नम्र और मीठे वचन माता के हृदय में बाण के समान लगे और कसकने लगे। उस शीतल वाणी को सुनकर कौसल्या वैसे ही सहमकर सूख गईं जैसे बरसात का पानी पड़ने से जवासा सूख जाता है॥1॥
कहि न जाइ कछु हृदय बिषादू। मनहुँ मृगी सुनि केहरि नादू॥
नयन सजल तन थर थर काँपी। माजहि खाइ मीन जनु मापी॥2॥
The agony in her heart was beyond description, as if a helpless deer had heard the fierce roar of a lion. Tears streamed from her eyes, and her body trembled like a stunned fish that has unknowingly swallowed the foam of the season’s first rain.
हृदय का विषाद कुछ कहा नहीं जाता। मानो सिंह की गर्जना सुनकर हिरनी विकल हो गई हो। नेत्रों में जल भर आया, शरीर थर-थर काँपने लगा। मानो मछली माँजा (पहली वर्षा का फेन) खाकर बदहवास हो गई हो!॥2॥
धरि धीरजु सुत बदनु निहारी। गदगद बचन कहति महतारी॥
तात पितहि तुम्ह प्रानपिआरे। देखि मुदित नित चरित तुम्हारे॥3॥
Then, controlling herself, she looked at Shri Ram’s face and began speaking in a choked voice, “O’ Son, You are as dear to your Father as life itself. He finds joy each day in witnessing Your noble deeds…
धीरज धरकर, पुत्र का मुख देखकर माता गदगद वचन कहने लगीं- हे तात! तुम तो पिता को प्राणों के समान प्रिय हो। तुम्हारे चरित्रों को देखकर वे नित्य प्रसन्न होते थे॥3॥
राजु देन कहुँ सुभ दिन साधा। कहेउ जान बन केहिं अपराधा॥
तात सुनावहु मोहि निदानू। को दिनकर कुल भयउ कृसानू॥4॥
…It was he who chose the auspicious day for Your coronation ceremony. Then for what offence does he now wish to send You to the forest? My dear, tell me the reason behind this, who is it that has become a blazing fire bent on destroying the Solar dynasty?”
राज्य देने के लिए उन्होंने ही शुभ दिन शोधवाया था। फिर अब किस अपराध से वन जाने को कहा? हे तात! मुझे इसका कारण सुनाओ! सूर्यवंश (रूपी वन) को जलाने के लिए अग्नि कौन हो गया?॥4॥
* निरखि राम रुख सचिवसुत कारनु कहेउ बुझाइ।
सुनि प्रसंगु रहि मूक जिमि दसा बरनि नहिं जाइ॥54॥
Seeing the expression on Shri Ram’s face, Sumantra, the Minister’s son who was present, explained the entire matter to Mother Kaushalya. Upon hearing the full account, she was left numb and speechless; her condition was beyond what words could describe.
तब श्री रामचन्द्रजी का रुख देखकर मन्त्री के पुत्र ने सब कारण समझाकर कहा। उस प्रसंग को सुनकर वे गूँगी जैसी (चुप) रह गईं, उनकी दशा का वर्णन नहीं किया जा सकता॥54॥
* राखि न सकइ न कहि सक जाहू। दुहूँ भाँति उर दारुन दाहू॥
लिखत सुधाकर गा लिखि राहू। बिधि गति बाम सदा सब काहू॥1॥
She could neither ask Shri Ram to stay in the palace nor tell Him to go to the forest. The thought of either choice (both of which could make Shri Ram go against His Father’s command) filled her heart with unbearable agony. She said to herself, “It is as if someone intended to write ‘Moon’ but ended up writing ‘Rahu’ instead. The ways of the Creator always seem to turn against the hopes of all.”
न रख ही सकती हैं, न यह कह सकती हैं कि वन चले जाओ। दोनों ही प्रकार से हृदय में बड़ा भारी संताप हो रहा है। (मन में सोचती हैं कि देखो-) विधाता की चाल सदा सबके लिए टेढ़ी होती है। लिखने लगे चन्द्रमा और लिखा गया राहु॥1॥
धरम सनेह उभयँ मति घेरी। भइ गति साँप छुछुंदरि केरी॥
राखउँ सुतहि करउँ अनुरोधू। धरमु जाइ अरु बंधु बिरोधू॥2॥
Mother Kaushalya’s mind was torn between her duty and her deep affection for Shri Ram. Her inner conflict was like that of a serpent who has caught a musk rat (unable to devour it for fear of death, yet unable to release it without risking blindness). She thought to herself, “If I compel my Son to stay, it would be unrighteous, and it might cause discord between the Brothers…
धर्म और स्नेह दोनों ने कौसल्याजी की बुद्धि को घेर लिया। उनकी दशा साँप-छछूँदर की सी हो गई। वे सोचने लगीं कि यदि मैं अनुरोध (हठ) करके पुत्र को रख लेती हूँ तो धर्म जाता है और भाइयों में विरोध होता है,॥2॥
कहउँ जान बन तौ बड़ि हानी। संकट सोच बिबस भइ रानी॥
बहुरि समुझि तिय धरमु सयानी। रामु भरतु दोउ सुत सम जानी॥3॥
…But if I let Him go to the forest, it would be an unbearable loss.” Caught in this painful dilemma, she was overcome with grief. Yet, recalling her duty as a noble woman, and understanding that both Shri Ram and Shri Bharat were equally dear and righteous, the wise…
और यदि वन जाने को कहती हूँ तो बड़ी हानि होती है। इस प्रकार के धर्मसंकट में पड़कर रानी विशेष रूप से सोच के वश हो गईं। फिर बुद्धिमती कौसल्याजी स्त्री धर्म (पातिव्रत धर्म) को समझकर और राम तथा भरत दोनों पुत्रों को समान जानकर-॥3॥
सरल सुभाउ राम महतारी। बोली बचन धीर धरि भारी॥
तात जाउँ बलि कीन्हेहु नीका। पितु आयसु सब धरमक टीका॥4॥
…and pure-hearted Queen Kaushalya, the Mother of Shri Ram, gathered her strength, composed herself, and spoke with great courage. “I bestow everything on You, my Son, go to the forest. Obeying Your father’s command is the highest form of righteousness…
सरल स्वभाव वाली श्री रामचन्द्रजी की माता बड़ा धीरज धरकर वचन बोलीं- हे तात! मैं बलिहारी जाती हूँ, तुमने अच्छा किया। पिता की आज्ञा का पालन करना ही सब धर्मों का शिरोमणि धर्म है॥4॥
* राजु देन कहिदीन्ह बनु मोहि न सो दुख लेसु।
तुम्ह बिनु भरतहि भूपतिहि प्रजहि प्रचंड कलेसु॥55॥
…I feel not even the slightest sorrow that You were once promised the throne but are now being sent to the forest instead. What truly pains me is that without You, Bharat, the King, and the people of Ayodhya will be plunged into deep suffering…
राज्य देने को कहकर वन दे दिया, उसका मुझे लेशमात्र भी दुःख नहीं है। (दुःख तो इस बात का है कि) तुम्हारे बिना भरत को, महाराज को और प्रजा को बड़ा भारी क्लेश होगा॥55॥
* जौं केवल पितु आयसु ताता। तौ जनि जाहु जानि बड़ि माता॥
जौं पितु मातु कहेउ बन जाना। तौ कानन सत अवध समाना॥1॥
…If this command has come only from Your father, then remembering that the Scriptures place a mother’s command above even that of the father, I would say, do not go to the forest. But if both Your Father and Your Mother have asked You to go, then the forest must be dearer to You than a hundred Ayodhyas; You must honour their will and proceed without hesitation…
हे तात! यदि केवल पिताजी की ही आज्ञा, हो तो माता को (पिता से) बड़ी जानकर वन को मत जाओ, किन्तु यदि पिता-माता दोनों ने वन जाने को कहा हो, तो वन तुम्हारे लिए सैकड़ों अयोध्या के समान है॥1॥
पितु बनदेव मातु बनदेवी। खग मृग चरन सरोरुह सेवी॥
अंतहुँ उचित नृपहि बनबासू। बय बिलोकि हियँ होइ हराँसू॥2॥
…In the woods, the presiding deity of the forest will be Your Father, and his consort will be Your Mother. The birds and animals will lovingly serve Your lotus feet there. After all, it is customary for Kings to spend their retirement in the forest. But seeing Your tender age, my heart fills with sorrow…
वन के देवता तुम्हारे पिता होंगे और वनदेवियाँ माता होंगी। वहाँ के पशु-पक्षी तुम्हारे चरणकमलों के सेवक होंगे। राजा के लिए अंत में तो वनवास करना उचित ही है। केवल तुम्हारी (सुकुमार) अवस्था देखकर हृदय में दुःख होता है॥2॥
बड़भागी बनु अवध अभागी। जो रघुबंसतिलक तुम्ह त्यागी॥
जौं सुत कहौं संग मोहि लेहू। तुम्हरे हृदयँ होइ संदेहू॥3॥
…The forest is truly fortunate, and Ayodhya most unfortunate, for it is being forsaken by You, the crown jewel of the Raghu clan. My Son, if I ask You to take me along with You, You may feel a doubt in Your heart, (thinking that Your Mother is using this as an excuse to keep You from going)…
हे रघुवंश के तिलक! वन बड़ा भाग्यवान है और यह अवध अभागा है, जिसे तुमने त्याग दिया। हे पुत्र! यदि मैं कहूँ कि मुझे भी साथ ले चलो तो तुम्हारे हृदय में संदेह होगा (कि माता इसी बहाने मुझे रोकना चाहती हैं)॥3॥
पूत परम प्रिय तुम्ह सबही के। प्रान प्रान के जीवन जी के॥
ते तुम्ह कहहु मातु बन जाऊँ। मैं सुनि बचन बैठि पछिताऊँ॥4॥
…O’ Son, You are deeply loved by all; You are the very life force of all living beings and reside in every heart. And now, You, who are the sustainer of all souls, are saying to me, ‘Mother, I am going to the forest.’ Hearing these words from You, I am filled with sorrow and remorse…
हे पुत्र! तुम सभी के परम प्रिय हो। प्राणों के प्राण और हृदय के जीवन हो। वही (प्राणाधार) तुम कहते हो कि माता! मैं वन को जाऊँ और मैं तुम्हारे वचनों को सुनकर बैठी पछताती हूँ!॥4॥
* यह बिचारि नहिं करउँ हठ झूठ सनेहु बढ़ाइ।
मानि मातु कर नात बलि सुरति बिसरि जनि जाइ॥56॥
…Realizing this, I shall not show false affection or act with obstinance. O’ Son, I offer everything to You, just remember me as Your Mother, and never forget me,…
यह सोचकर झूठा स्नेह बढ़ाकर मैं हठ नहीं करती! बेटा! मैं बलैया लेती हूँ, माता का नाता मानकर मेरी सुध भूल न जाना॥56॥
* देव पितर सब तुम्हहि गोसाईं। राखहुँ पलक नयन की नाईं॥
अवधि अंबु प्रिय परिजन मीना। तुम्ह करुनाकर धरम धुरीना॥1॥
…O’ Lord of the senses, may the Gods and the forefathers protect You, just as the eyelids protect the eyes. These fourteen years of exile are like water, and Your loved ones and family are like the fish who depend on it for life. You are a treasure of compassion and the embodiment of righteousness…
हे गोसाईं! सब देव और पितर तुम्हारी वैसी ही रक्षा करें, जैसे पलकें आँखों की रक्षा करती हैं। तुम्हारे वनवास की अवधि (चौदह वर्ष) जल है, प्रियजन और कुटुम्बी मछली हैं। तुम दया की खान और धर्म की धुरी को धारण करने वाले हो॥1॥
अस बिचारि सोइ करहु उपाई। सबहि जिअत जेहिं भेंटहु आई॥
जाहु सुखेन बनहि बलि जाऊँ। करि अनाथ जन परिजन गाऊँ॥2॥
…So, keeping this in heart, grant us this one kindness, that all Your loved ones may remain alive to see You upon Your return from the forest. Leaving behind Your family, Your servants, and all the citizens of Ayodhya, proceed joyfully to the forest. I bestow everything on You, my Son…
ऐसा विचारकर वही उपाय करना, जिसमें सबके जीते जी तुम आ मिलो। मैं बलिहारी जाती हूँ, तुम सेवकों, परिवार वालों और नगर भर को अनाथ करके सुखपूर्वक वन को जाओ॥2॥
सब कर आजु सुकृत फल बीता। भयउ कराल कालु बिपरीता॥
बहुबिधि बिलपि चरन लपटानी। परम अभागिनि आपुहि जानी॥3॥
…Today, the fruits of everyone’s meritorious deeds have come to an end, and cruel fate has turned against us.” Thinking of herself as the most unfortunate woman, Mother Kaushalya wept bitterly in many ways and clung tightly to Shri Ram’s feet.
आज सबके पुण्यों का फल पूरा हो गया। कठिन काल हमारे विपरीत हो गया। (इस प्रकार) बहुत विलाप करके और अपने को परम अभागिनी जानकर माता श्री रामचन्द्रजी के चरणों में लिपट गईं॥3॥
दारुन दुसह दाहु उर ब्यापा। बरनि न जाहिं बिलाप कलापा॥
राम उठाइ मातु उर लाई। कहि मृदु बचन बहुरि समुझाई॥4॥
Her heart was filled with unbearable, profound agony, and her cries of anguish were beyond expression. Shri Ram then gently lifted His mother, embraced her with tender love, and once more comforted her with soothing and reassuring words.
हृदय में भयानक दुःसह संताप छा गया। उस समय के बहुविध विलाप का वर्णन नहीं किया जा सकता। श्री रामचन्द्रजी ने माता को उठाकर हृदय से लगा लिया और फिर कोमल वचन कहकर उन्हें समझाया॥4॥
* समाचार तेहि समय सुनि सीय उठी अकुलाइ।
जाइ सासु पद कमल जुग बंदि बैठि सिरु नाइ॥57॥
As soon as Sita ji heard the news, She became deeply worried and rushed to Her mother-in-law. With utmost respect, She bowed at the lotus feet of Mother Kaushalya and then sat down, Her head lowered in reverence.
उसी समय यह समाचार सुनकर सीताजी अकुला उठीं और सास के पास जाकर उनके दोनों चरणकमलों की वंदना कर सिर नीचा करके बैठ गईं॥57॥
* दीन्हि असीस सासु मृदु बानी। अति सुकुमारि देखि अकुलानी॥
बैठि नमित मुख सोचति सीता। रूप रासि पति प्रेम पुनीता॥1॥
Mother Kaushalya gently blessed Sita ji with soft, loving words. But upon seeing the extremely delicate Princess, her heart grew heavy with sorrow. The embodiment of grace and the very image of pure devotion to Her husband, Sita ji sat with Her face lowered, lost in thought…
सास ने कोमल वाणी से आशीर्वाद दिया। वे सीताजी को अत्यन्त सुकुमारी देखकर व्याकुल हो उठीं। रूप की राशि और पति के साथ पवित्र प्रेम करने वाली सीताजी नीचा मुख किए बैठी सोच रही हैं॥1॥
चलन चहत बन जीवननाथू। केहि सुकृती सन होइहि साथू॥
की तनु प्रान कि केवल प्राना। बिधि करतबु कछु जाइ न जाना॥2॥
…“The Lord of my life, Shri Ram, is going to the forest. It remains to be seen who will be blessed enough to accompany Him. Will both my body and soul go with Him, or only my soul? No one can truly understand the mysterious ways of the Creator.”
जीवननाथ (प्राणनाथ) वन को चलना चाहते हैं। देखें किस पुण्यवान से उनका साथ होगा- शरीर और प्राण दोनों साथ जाएँगे या केवल प्राण ही से इनका साथ होगा? विधाता की करनी कुछ जानी नहीं जाती॥2॥
चारु चरन नख लेखति धरनी। नूपुर मुखर मधुर कबि बरनी॥
मनहुँ प्रेम बस बिनती करहीं। हमहि सीय पद जनि परिहरहीं॥3॥
With the nails of Her beautiful toes, She gently scratched the ground, causing Her anklets to emit a soft, melodious sound. Poets describe it as if the anklets themselves were lovingly praying that Sita ji’s feet might never abandon them.
सीताजी अपने सुंदर चरणों के नखों से धरती कुरेद रही हैं। ऐसा करते समय नूपुरों का जो मधुर शब्द हो रहा है, कवि उसका इस प्रकार वर्णन करते हैं कि मानो प्रेम के वश होकर नूपुर यह विनती कर रहे हैं कि सीताजी के चरण कभी हमारा त्याग न करें॥3॥