Day 13 of Maas Parayan Reading program Day 13 / 30
* यस्यांके च विभाति भूधरसुता देवापगा मस्तके
भाले बालविधुर्गले च गरलं यस्योरसि व्यालराट्।
सोऽयं भूतिविभूषणः सुरवरः सर्वाधिपः सर्वदा
शर्वः सर्वगतः शिवः शशिनिभः श्री शंकरः पातु माम्॥1॥
May Lord Shankar always protect me, He in whose lap sits Goddess Parvati, the divine Daughter of Himachal; who carries the celestial river Ganga in His matted locks and adorns the crescent Moon upon His head; whose neck holds the dreadful Halahal poison, and on whose chest the Serpent King Vasuki shines in glory. His sacred body is smeared with holy ash, and He is the supreme master of all Demigods, the Lord of all beings. He is the destroyer of the Universe, the remover of all sins of His devotees, ever-present, compassionate, pure, and radiant like the full Moon.
भावार्थ:-जिनकी गोद में हिमाचलसुता पार्वतीजी, मस्तक पर गंगाजी, ललाट पर द्वितीया का चन्द्रमा, कंठ में हलाहल विष और वक्षःस्थल पर सर्पराज शेषजी सुशोभित हैं, वे भस्म से विभूषित, देवताओं में श्रेष्ठ, सर्वेश्वर, संहारकर्ता (या भक्तों के पापनाशक), सर्वव्यापक, कल्याण रूप, चन्द्रमा के समान शुभ्रवर्ण श्री शंकरजी सदा मेरी रक्षा करें॥1॥
* प्रसन्नतां या न गताभिषेकतस्तथा न मम्ले वनवासदुःखतः।
मुखाम्बुजश्री रघुनन्दनस्य मे सदास्तु सा मंजुलमंगलप्रदा॥2॥
May the splendour of Shri Ram’s lotus-like face, the very source of joy for the Raghu clan, which remained unshaken by the elation of His coronation and undisturbed by the sorrow of His exile, may that serene, glorious, and divine face forever bestow auspiciousness upon me.
भावार्थ:-रघुकुल को आनंद देने वाले श्री रामचन्द्रजी के मुखारविंद की जो शोभा राज्याभिषेक से (राज्याभिषेक की बात सुनकर) न तो प्रसन्नता को प्राप्त हुई और न वनवास के दुःख से मलिन ही हुई, वह (मुखकमल की छबि) मेरे लिए सदा सुंदर मंगलों की देने वाली हो॥2॥
* नीलाम्बुजश्यामलकोमलांग सीतासमारोपितवामभागम्।
पाणौ महासायकचारुचापं नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥3॥
I bow to Shri Ram, the Lord of the Raghu clan, whose limbs are soft and dark-hued like a blue lotus, who is glorified by the presence of Sita ji on His left side, and who holds a mighty arrow and a beautiful bow in His hands.
भावार्थ:-नीले कमल के समान श्याम और कोमल जिनके अंग हैं, श्री सीताजी जिनके वाम भाग में विराजमान हैं और जिनके हाथों में (क्रमशः) अमोघ बाण और सुंदर धनुष है, उन रघुवंश के स्वामी श्री रामचन्द्रजी को मैं नमस्कार करता हूँ॥3॥
* श्री गुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥
Tulsidas ji says, “With the dust of my revered Guru’s lotus feet, I cleanse the mirror of my heart and sing the sacred glory of the supreme Lord Raghuveer, whose divine story bestows the four cherished goals of human life (Righteousness, Wealth, Pleasure, and Liberation).”
श्री गुरुजी के चरण कमलों की रज से अपने मन रूपी दर्पण को साफ करके मैं श्री रघुनाथजी के उस निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फलों को (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को) देने वाला है।
* जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए॥
भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहिं सुख बारी॥1॥
From the day Shri Ram returned home after His marriage, each day was filled with fresh auspiciousness, joy, and celebration. In all fourteen Realms of the Universe, symbolised by mighty mountains, clouds of sacred deeds rained down showers of divine bliss.
जब से श्री रामचन्द्रजी विवाह करके घर आए, तब से (अयोध्या में) नित्य नए मंगल हो रहे हैं और आनंद के बधावे बज रहे हैं। चौदहों लोक रूपी बड़े भारी पर्वतों पर पुण्य रूपी मेघ सुख रूपी जल बरसा रहे हैं॥1॥
रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई॥
मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती॥2॥
It seemed as if streams of prosperity, success, and wealth, like beautiful rivers, were all flowing into the ocean that was Ayodhya. The true jewels within this ocean were its men and women, each one virtuous, priceless, and radiant in every way.
ऋद्धि-सिद्धि और सम्पत्ति रूपी सुहावनी नदियाँ उमड़-उमड़कर अयोध्या रूपी समुद्र में आ मिलीं। नगर के स्त्री-पुरुष अच्छी जाति के मणियों के समूह हैं, जो सब प्रकार से पवित्र, अमूल्य और सुंदर हैं॥2॥
कहि न जाइ कछु नगर बिभूती। जनु एतनिअ बिरंचि करतूती॥
सब बिधि सब पुर लोग सुखारी। रामचंद मुख चंदु निहारी॥3॥
The splendour of the city was beyond description, as if Lord Brahma had poured all his creative brilliance into crafting Ayodhya alone. And as the people beheld the Moon-like face of Shri Ram, their hearts overflowed with joy in every imaginable way.
नगर का ऐश्वर्य कुछ कहा नहीं जाता। ऐसा जान पड़ता है, मानो ब्रह्माजी की कारीगरी बस इतनी ही है। सब नगर निवासी श्री रामचन्द्रजी के मुखचन्द्र को देखकर सब प्रकार से सुखी हैं॥3॥
मुदित मातु सब सखीं सहेली। फलित बिलोकि मनोरथ बेली॥
राम रूपु गुन सीलु सुभाऊ। प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ॥4॥
All the Mothers, along with their friends and companions, were overjoyed to see the cherished vine of their hearts’ desires bear fruit in the form of the four noble Grooms and their graceful Brides. The King, in particular, was filled with delight each time he saw or heard of Shri Ram’s divine beauty, virtues, gentle disposition, and noble character.
सब माताएँ और सखी-सहेलियाँ अपनी मनोरथ रूपी बेल को फली हुई देखकर आनंदित हैं। श्री रामचन्द्रजी के रूप, गुण, शील और स्वभाव को देख-सुनकर राजा दशरथजी बहुत ही आनंदित होते हैं॥4॥
* सब कें उर अभिलाषु अस कहहिं मनाइ महेसु।
आप अछत जुबराज पद रामहि देउ नरेसु॥1॥
Everyone held a heartfelt wish and silently prayed to Lord Shiv, longing that while the King was still alive, he would appoint Shri Ram as the Crown Prince and rightful heir to the throne.
सबके हृदय में ऐसी अभिलाषा है और सब महादेवजी को मनाकर (प्रार्थना करके) कहते हैं कि राजा अपने जीते जी श्री रामचन्द्रजी को युवराज पद दे दें॥1॥
* एक समय सब सहित समाजा। राजसभाँ रघुराजु बिराजा॥
सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू॥1॥
Once, King Dashrath, the noble ruler of the Raghus, was seated upon his royal throne, presiding over the grand assembly. A true embodiment of righteousness and virtue, the beloved King of the people felt immense joy upon hearing the glorious praises of Shri Ram.
एक समय रघुकुल के राजा दशरथजी अपने सारे समाज सहित राजसभा में विराजमान थे। महाराज समस्त पुण्यों की मूर्ति हैं, उन्हें श्री रामचन्द्रजी का सुंदर यश सुनकर अत्यन्त आनंद हो रहा है॥1॥
नृप सब रहहिं कृपा अभिलाषें। लोकप करहिं प्रीति रुख राखें॥
तिभुवन तीनि काल जग माहीं। भूरिभाग दसरथ सम नाहीं॥2॥
All Kings longed for the grace of King Dashrath, and the Guardians of the various Realms showed their devotion by attentively observing his mood and expression. In all the three worlds (Earth, Heaven, and the Subterranean regions) and across all three times (past, present, and future) there was none as blessed and fortunate as Dashrath ji.
सब राजा उनकी कृपा चाहते हैं और लोकपालगण उनके रुख को रखते हुए (अनुकूल होकर) प्रीति करते हैं। (पृथ्वी, आकाश, पाताल) तीनों भुवनों में और (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनों कालों में दशरथजी के समान बड़भागी (और) कोई नहीं है॥2॥
मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू॥
रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा॥3॥
He whose Son is Shri Ram, the very fountain of all that is auspicious, can never be praised enough. As King Dashrath casually looked into a mirror and adjusted his crown,…
मंगलों के मूल श्री रामचन्द्रजी जिनके पुत्र हैं, उनके लिए जो कुछ कहा जाए सब थोड़ा है। राजा ने स्वाभाविक ही हाथ में दर्पण ले लिया और उसमें अपना मुँह देखकर मुकुट को सीधा किया॥3॥
श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुँ जरठपनु अस उपदेसा॥
नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू॥4॥
…he noticed the hair around his ears had turned white. It seemed as though old age itself was whispering a wise counsel: “O’ King, why not entrust the throne to Shri Ram and reap the true reward of this life and birth?”
(देखा कि) कानों के पास बाल सफेद हो गए हैं, मानो बुढ़ापा ऐसा उपदेश कर रहा है कि हे राजन्! श्री रामचन्द्रजी को युवराज पद देकर अपने जीवन और जन्म का लाभ क्यों नहीं लेते॥4॥
* यह बिचारु उर आनि नृप सुदिनु सुअवसरु पाइ।
प्रेम पुलकि तन मुदित मन गुरहि सुनायउ जाइ॥2॥
With this noble thought stirring in his heart, the King chose an auspicious date and a favourable time, and went to consult Guru Vashishth. His body trembled with emotion, and his heart overflowed with joy.
हृदय में यह विचार लाकर (युवराज पद देने का निश्चय कर) राजा दशरथजी ने शुभ दिन और सुंदर समय पाकर, प्रेम से पुलकित शरीर हो आनंदमग्न मन से उसे गुरु वशिष्ठजी को जा सुनाया॥2॥
* कहइ भुआलु सुनिअ मुनिनायक। भए राम सब बिधि सब लायक॥
सेवक सचिव सकल पुरबासी। जे हमार अरि मित्र उदासी॥1॥
The King said, “Listen, O’ Chief of Sages, Ram has now become fully worthy in every way to ascend the throne. All, whether attendants, ministers, citizens, foes, friends, or even the indifferent,…
राजा ने कहा- हे मुनिराज! (कृपया यह निवेदन) सुनिए। श्री रामचन्द्रजी अब सब प्रकार से सब योग्य हो गए हैं। सेवक, मंत्री, सब नगर निवासी और जो हमारे शत्रु, मित्र या उदासीन हैं-॥1॥
सबहि रामु प्रिय जेहि बिधि मोही। प्रभु असीस जनु तनु धरि सोही॥
बिप्र सहित परिवार गोसाईं। करहिं छोहु सब रौरिहि नाईं॥2॥
…cherish Ram just as dearly as I do. It feels as though your very blessings have taken form in His divine and graceful presence. O’ Master of the Senses, all the Brahmins, along with their families, revere and love Ram just as deeply as you do…
सभी को श्री रामचन्द्र वैसे ही प्रिय हैं, जैसे वे मुझको हैं। (उनके रूप में) आपका आशीर्वाद ही मानो शरीर धारण करके शोभित हो रहा है। हे स्वामी! सारे ब्राह्मण, परिवार सहित आपके ही समान उन पर स्नेह करते हैं॥2॥
जे गुर चरन रेनु सिर धरहीं। ते जनु सकल बिभव बस करहीं॥
मोहि सम यहु अनुभयउ न दूजें। सबु पायउँ रज पावनि पूजें॥3॥
…Those who place the sacred dust of their Guru’s feet upon their heads become the recipients of all blessings and good fortune. And no one has understood this truth more deeply than I have, for by reverently worshipping the holy dust of your feet, I have attained everything I could ever desire…
जो लोग गुरु के चरणों की रज को मस्तक पर धारण करते हैं, वे मानो समस्त ऐश्वर्य को अपने वश में कर लेते हैं। इसका अनुभव मेरे समान दूसरे किसी ने नहीं किया। आपकी पवित्र चरण रज की पूजा करके मैंने सब कुछ पा लिया॥3॥
अब अभिलाषु एकु मन मोरें। पूजिहि नाथ अनुग्रह तोरें॥
मुनि प्रसन्न लखि सहज सनेहू। कहेउ नरेस रजायसु देहू॥4॥
…Now, a new desire has arisen in my heart, and that too, I am certain, shall be fulfilled by your grace, my Lord”. Seeing the deep and genuine love of Dashrath ji, Sage Vashishth was pleased and said, “O’ King, command me, what would you have me do?”
अब मेरे मन में एक ही अभिलाषा है। हे नाथ! वह भी आप ही के अनुग्रह से पूरी होगी। राजा का सहज प्रेम देखकर मुनि ने प्रसन्न होकर कहा- नरेश! आज्ञा दीजिए (कहिए, क्या अभिलाषा है?)॥4॥
* राजन राउर नामु जसु सब अभिमत दातार।
फल अनुगामी महिप मनि मन अभिलाषु तुम्हार॥3॥
Rishi Vashishth said, “O’ King, your name and glory alone are givers of all that the heart could ever desire. O’ Jewel among Kings, whatever you resolve within your heart, the reward follows without delay.”
हे राजन! आपका नाम और यश ही सम्पूर्ण मनचाही वस्तुओं को देने वाला है। हे राजाओं के मुकुटमणि! आपके मन की अभिलाषा फल का अनुगमन करती है (अर्थात आपके इच्छा करने के पहले ही फल उत्पन्न हो जाता है)॥3॥
* सब बिधि गुरु प्रसन्न जियँ जानी। बोलेउ राउ रहँसि मृदु बानी॥
नाथ रामु करिअहिं जुबराजू। कहिअ कृपा करि करिअ समाजू॥1॥
Knowing in his heart that the Guru was pleased in every way, the King gently said, “O’ Revered one, please grant the command to appoint Shri Ram as the Crown Prince, so that all the necessary arrangements may begin without delay…
अपने जी में गुरुजी को सब प्रकार से प्रसन्न जानकर, हर्षित होकर राजा कोमल वाणी से बोले- हे नाथ! श्री रामचन्द्र को युवराज कीजिए। कृपा करके कहिए (आज्ञा दीजिए) तो तैयारी की जाए॥1॥
मोहि अछत यहु होइ उछाहू। लहहिं लोग सब लोचन लाहू॥
प्रभु प्रसाद सिव सबइ निबाहीं। यह लालसा एक मन माहीं॥2॥
…May this joyful celebration take place during my lifetime, so that all may behold and be blessed by the beauty of this sacred sight. O’ Revered one, by your grace and the blessings of Lord Shiv, all my wishes have been fulfilled, now only this one yearning remains in my heart…
मेरे जीते जी यह आनंद उत्सव हो जाए, (जिससे) सब लोग अपने नेत्रों का लाभ प्राप्त करें। प्रभु (आप) के प्रसाद से शिवजी ने सब कुछ निबाह दिया (सब इच्छाएँ पूर्ण कर दीं), केवल यही एक लालसा मन में रह गई है॥2॥
पुनि न सोच तनु रहउ कि जाऊ। जेहिं न होइ पाछें पछिताऊ॥
सुनि मुनि दसरथ बचन सुहाए। मंगल मोद मूल मन भाए॥3॥
…Once this final wish is fulfilled, I shall have no worry left in my heart; whether this body lives or dies, it will make no difference, and in this way, I shall carry no regrets.” Hearing Dashrath ji’s heartfelt words, sweet and brimming with auspiciousness and joy, Sage Vashishth was deeply pleased within.
(इस लालसा के पूर्ण हो जाने पर) फिर सोच नहीं, शरीर रहे या चला जाए, जिससे मुझे पीछे पछतावा न हो। दशरथजी के मंगल और आनंद के मूल सुंदर वचन सुनकर मुनि मन में बहुत प्रसन्न हुए॥3॥
सुनु नृप जासु बिमुख पछिताहीं। जासु भजन बिनु जरनि न जाहीं॥
भयउ तुम्हार तनय सोइ स्वामी। रामु पुनीत प्रेम अनुगामी॥4॥
Vashishth ji said, “Listen, O’ King, the very Lord without whose grace one endures suffering, and without whose worship the burning in the heart finds no relief, that same Supreme Being has incarnated as your Son, Shri Ram. He is the One who becomes bound by pure love, and it is because of your unwavering devotion that He has taken birth in your household…
(वशिष्ठजी ने कहा-) हे राजन्! सुनिए, जिनसे विमुख होकर लोग पछताते हैं और जिनके भजन बिना जी की जलन नहीं जाती, वही स्वामी (सर्वलोक महेश्वर) श्री रामजी आपके पुत्र हुए हैं, जो पवित्र प्रेम के अनुगामी हैं। (श्री रामजी पवित्र प्रेम के पीछे-पीछे चलने वाले हैं, इसी से तो प्रेमवश आपके पुत्र हुए हैं।)॥4॥
* बेगि बिलंबु न करिअ नृप साजिअ सबुइ समाजु।
सुदिन सुमंगलु तबहिं जब रामु होहिं जुबराजु॥4॥
…Now, delay no more, go and make all the arrangements for Shri Ram’s coronation, O’ King. The very day Shri Ram is declared Crown Prince shall itself become the most auspicious and blessed of all days.”
हे राजन्! अब देर न कीजिए, शीघ्र सब सामान सजाइए। शुभ दिन और सुंदर मंगल तभी है, जब श्री रामचन्द्रजी युवराज हो जाएँ (अर्थात उनके अभिषेक के लिए सभी दिन शुभ और मंगलमय हैं)॥4॥
जौं पाँचहि मत लागै नीका। करहु हरषि हियँ रामहि टीका॥2॥
…”If this proposal pleases you all, then rejoice in your hearts and respectfully seat Shri Ram on the throne for His coronation.”
(और कहा-) यदि पंचों को (आप सबको) यह मत अच्छा लगे, तो हृदय में हर्षित होकर आप लोग श्री रामचन्द्र का राजतिलक कीजिए॥2॥
मंत्री मुदित सुनत प्रिय बानी। अभिमत बिरवँ परेउ जनु पानी॥
बिनती सचिव करहिं कर जोरी। जिअहु जगतपति बरिस करोरी॥3॥
The ministers were overjoyed to hear the King’s gracious words, like a tender plant of longing receiving a nourishing shower of rain. With joined palms, they prayed, “O’ Lord of the Earth, may you live for millions of years…
इस प्रिय वाणी को सुनते ही मंत्री ऐसे आनंदित हुए मानो उनके मनोरथ रूपी पौधे पर पानी पड़ गया हो। मंत्री हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हे जगत्पति! आप करोड़ों वर्ष जिएँ॥3॥
जग मंगल भल काजु बिचारा। बेगिअ नाथ न लाइअ बारा॥
नृपहि मोदु सुनि सचिव सुभाषा। बढ़त बौंड़ जनु लही सुसाखा॥4॥
…You have conceived a deed that brings auspiciousness to the entire world; so we urge you, O’ Lord, do not delay, and let it be done at once.” The King’s heart swelled with happiness upon hearing their sweet reply; it felt as though a blossoming creeper had found the firm and graceful support of a strong, beautiful branch.
आपने जगतभर का मंगल करने वाला भला काम सोचा है। हे नाथ! शीघ्रता कीजिए, देर न लगाइए। मंत्रियों की सुंदर वाणी सुनकर राजा को ऐसा आनंद हुआ मानो बढ़ती हुई बेल सुंदर डाली का सहारा पा गई हो॥4॥
* कहेउ भूप मुनिराज कर जोइ जोइ आयसु होइ।
राम राज अभिषेक हित बेगि करहु सोइ सोइ॥5॥
The King said, “Whatever instructions the Chief of Sages, Vashishth ji, gives for Shri Ram’s coronation ceremony should be carried out without delay.”
राजा ने कहा- श्री रामचन्द्र के राज्याभिषेक के लिए मुनिराज वशिष्ठजी की जो-जो आज्ञा हो, आप लोग वही सब तुरंत करें॥5॥
* हरषि मुनीस कहेउ मृदु बानी। आनहु सकल सुतीरथ पानी॥
औषध मूल फूल फल पाना। कहे नाम गनि मंगल नाना॥1॥
The Chief of Sages spoke in gentle tones, “Bring holy water from all the beautiful and sacred places.” He then listed various items essential for the coronation of a King: diverse medicinal herbs, roots, bulbs, fragrant flowers and fruits,..
मुनिराज ने हर्षित होकर कोमल वाणी से कहा कि सम्पूर्ण श्रेष्ठ तीर्थों का जल ले आओ। फिर उन्होंने औषधि, मूल, फूल, फल और पत्र आदि अनेकों मांगलिक वस्तुओं के नाम गिनकर बताए॥1॥
चामर चरम बसन बहु भाँती। रोम पाट पट अगनित जाती॥
मनिगन मंगल बस्तु अनेका। जो जग जोगु भूप अभिषेका॥2॥
…chowries, deerskin, numerous kinds of garments, countless varieties of woollen and silken fabrics, precious gems and jewels, and many other auspicious items found in this world that are worthy and necessary for the royal ceremony.
चँवर, मृगचर्म, बहुत प्रकार के वस्त्र, असंख्यों जातियों के ऊनी और रेशमी कपड़े, (नाना प्रकार की) मणियाँ (रत्न) तथा और भी बहुत सी मंगल वस्तुएँ, जो जगत में राज्याभिषेक के योग्य होती हैं, (सबको मँगाने की उन्होंने आज्ञा दी)॥2॥
बेद बिदित कहि सकल बिधाना। कहेउ रचहु पुर बिबिध बिताना॥
सफल रसाल पूगफल केरा। रोपहु बीथिन्ह पुर चहुँ फेरा॥3॥
Detailing all the procedures as prescribed in the Vedas, he said, “Construct various kinds of canopies throughout the city, and plant trees bearing fruits, such as betel nuts, mangoes, and bananas, along the streets of Ayodhya…
मुनि ने वेदों में कहा हुआ सब विधान बताकर कहा- नगर में बहुत से मंडप (चँदोवे) सजाओ। फलों समेत आम, सुपारी और केले के वृक्ष नगर की गलियों में चारों ओर रोप दो॥3॥
रचहु मंजु मनि चौकें चारू। कहहु बनावन बेगि बजारु॥
पूजहु गनपति गुर कुलदेवा। सब बिधि करहु भूमिसुर सेवा॥4॥
…Adorn the charming town squares with precious jewels, and instruct the people to swiftly decorate the marketplaces. Tell them to worship Lord Ganesh, offer reverence to their Gurus and clan deities, and pay homage in every way to the Brahmins, who are the earthly embodiments of the Demigods…
सुंदर मणियों के मनोहर चौक पुरवाओ और बाजार को तुरंत सजाने के लिए कह दो। श्री गणेशजी, गुरु और कुलदेवता की पूजा करो और भूदेव ब्राह्मणों की सब प्रकार से सेवा करो॥4॥
* ध्वज पताक तोरन कलस सजहु तुरग रथ नाग।
सिर धरि मुनिबर बचन सबु निज निज काजहिं लाग॥6॥
…Prepare flags, banners, festooned arches, auspicious urns, and ready the horses, chariots, and elephants.” Honouring the command of the Chief of Sages, everyone joyfully set about their appointed tasks.
ध्वजा, पताका, तोरण, कलश, घोड़े, रथ और हाथी सबको सजाओ! मुनि श्रेष्ठ वशिष्ठजी के वचनों को शिरोधार्य करके सब लोग अपने-अपने काम में लग गए॥6॥
* जो मुनीस जेहि आयसु दीन्हा। सो तेहिं काजु प्रथम जनु कीन्हा॥
बिप्र साधु सुर पूजत राजा। करत राम हित मंगल काजा॥1॥
Whatever instructions the great Sage gave were carried out with such swiftness and precision, it felt as though everything had already been done in advance. The King reverently offered worship to the Brahmins, Sages, and Demigods, who all performed auspicious rites for the well-being of Shri Ram.
मुनीश्वर ने जिसको जिस काम के लिए आज्ञा दी, उसने वह काम (इतनी शीघ्रता से कर डाला कि) मानो पहले से ही कर रखा था। राजा ब्राह्मण, साधु और देवताओं को पूज रहे हैं और श्री रामचन्द्रजी के लिए सब मंगल कार्य कर रहे हैं॥1॥
सुनत राम अभिषेक सुहावा। बाज गहागह अवध बधावा॥
राम सीय तन सगुन जनाए। फरकहिं मंगल अंग सुहाए॥2॥
Upon hearing the news of Shri Ram’s coronation, joyous celebrations erupted across Ayodhya, with the thunder of kettledrums echoing through the city. Auspicious signs appeared on the bodies of Shri Ram and Sita ji, their graceful limbs began to throb (with the right side of Shri Ram and the left side of Sita ji gently quivering in divine affirmation).
श्री रामचन्द्रजी के राज्याभिषेक की सुहावनी खबर सुनते ही अवधभर में बड़ी धूम से बधावे बजने लगे। श्री रामचन्द्रजी और सीताजी के शरीर में भी शुभ शकुन सूचित हुए। उनके सुंदर मंगल अंग फड़कने लगे॥2॥
पुलकि सप्रेम परसपर कहहीं। भरत आगमनु सूचक अहहीं॥
भए बहुत दिन अति अवसेरी। सगुन प्रतीति भेंट प्रिय केरी॥3॥
Overwhelmed with joyful anticipation, Shri Ram and Sita ji said to each other, “These auspicious signs surely indicate that Bharat will soon return to Ayodhya. It’s been many days since he left for his maternal uncle’s home, and we miss him deeply. These omens bring hope that our beloved Bharat will soon be back with us….
पुलकित होकर वे दोनों प्रेम सहित एक-दूसरे से कहते हैं कि ये सब शकुन भरत के आने की सूचना देने वाले हैं। (उनको मामा के घर गए) बहुत दिन हो गए, बहुत ही अवसेर आ रही है (बार-बार उनसे मिलने की मन में आती है) शकुनों से प्रिय (भरत) के मिलने का विश्वास होता है॥3॥
भरत सरिस प्रिय को जग माहीं। इहइ सगुन फलु दूसर नाहीं॥
रामहि बंधु सोच दिन राती। अंडन्हि कमठ हृदय जेहि भाँती॥4॥
…There is no one in this world as dear to us as Bharat, so what else could be the cause of such signs?” Shri Ram’s heart remained absorbed in thoughts of His brother day and night, just as a turtle stays mentally connected to its eggs, even from afar.
और भरत के समान जगत में (हमें) कौन प्यारा है! शकुन का बस, यही फल है, दूसरा नहीं। श्री रामचन्द्रजी को (अपने) भाई भरत का दिन-रात ऐसा सोच रहता है जैसा कछुए का हृदय अंडों में रहता है॥4॥
* एहि अवसर मंगलु परम सुनि रहँसेउ रनिवासु।
सोभत लखि बिधु बढ़त जनु बारिधि बीचि बिलासु॥7॥
Upon hearing the exceedingly auspicious news of Shri Ram’s coronation, the ladies of the Queens’ palace were overcome with joy, much like the playful waves of the ocean that begin to dance upon seeing the waxing Moon.
इसी समय यह परम मंगल समाचार सुनकर सारा रनिवास हर्षित हो उठा। जैसे चन्द्रमा को बढ़ते देखकर समुद्र में लहरों का विलास (आनंद) सुशोभित होता है॥7॥
* प्रथम जाइ जिन्ह बचन सुनाए। भूषन बसन भूरि तिन्ह पाए॥
प्रेम पुलकि तन मन अनुरागीं। मंगल कलस सजन सब लागीं॥1॥
The one who first brought the joyful news to the Queen’s palace was generously rewarded with ornaments and fine garments. Their hearts brimming with love and their bodies tingling with delight, all the Queens joyfully began preparing and adorning the auspicious urns.
सबसे पहले (रनिवास में) जाकर जिन्होंने ये वचन (समाचार) सुनाए, उन्होंने बहुत से आभूषण और वस्त्र पाए। रानियों का शरीर प्रेम से पुलकित हो उठा और मन प्रेम में मग्न हो गया। वे सब मंगल कलश सजाने लगीं॥1॥
चौकें चारु सुमित्राँ पूरी। मनिमय बिबिध भाँति अति रूरी॥
आनँद मगन राम महतारी। दिए दान बहु बिप्र हँकारी॥2॥
Queen Sumitra decorated the splendid courtyards in countless beautiful ways, adorning them with exquisite gems. Kaushalya ji, the Mother of Shri Ram, was overcome with joy, she summoned the Brahmins and offered them generous gifts in charity.
सुमित्राजी ने मणियों (रत्नों) के बहुत प्रकार के अत्यन्त सुंदर और मनोहर चौक पूरे। आनंद में मग्न हुई श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्याजी ने ब्राह्मणों को बुलाकर बहुत दान दिए॥2॥
पूजीं ग्रामदेबि सुर नागा। कहेउ बहोरि देन बलिभागा॥
जेहि बिधि होइ राम कल्यानू। देहु दया करि सो बरदानू॥3॥
She worshipped the local presiding Goddess, the Demigods, and the Serpent deities, making solemn vows of further offerings, and earnestly pleaded, “Be merciful and grant me the boon that secures Shri Ram’s well-being.”
उन्होंने ग्रामदेवियों, देवताओं और नागों की पूजा की और फिर बलि भेंट देने को कहा (अर्थात कार्य सिद्ध होने पर फिर पूजा करने की मनौती मानी) और प्रार्थना की कि जिस प्रकार से श्री रामचन्द्रजी का कल्याण हो, दया करके वही वरदान दीजिए॥3॥
गावहिं मंगल कोकिलबयनीं। बिधुबदनीं मृगसावकनयनीं॥4॥
Beautiful women, with fawn-like eyes and Moon-like faces, sang auspicious festal songs in their melodious, cuckoo-like voices.
कोयल की सी मीठी वाणी वाली, चन्द्रमा के समान मुख वाली और हिरन के बच्चे के से नेत्रों वाली स्त्रियाँ मंगलगान करने लगीं॥4॥
* राम राज अभिषेकु सुनि हियँ हरषे नर नारि।
लगे सुमंगल सजन सब बिधि अनुकूल बिचारि॥8॥
Upon hearing the news of Shri Ram’s coronation, joy blossomed in the hearts of all the men and women. Understanding that the Creator was showering His grace upon them, everyone eagerly began preparing beautiful and auspicious decorations.
श्री रामचन्द्रजी का राज्याभिषेक सुनकर सभी स्त्री-पुरुष हृदय में हर्षित हो उठे और विधाता को अपने अनुकूल समझकर सब सुंदर मंगल साज सजाने लगे॥8॥
* तब नरनाहँ बसिष्ठु बोलाए। रामधाम सिख देन पठाए॥
गुर आगमनु सुनत रघुनाथा। द्वार आइ पद नायउ माथा॥1॥
The King then summoned Guru Vashishth and sent him to Shri Ram to guide Him on the coronation rituals and formalities. Upon hearing of the Guru’s arrival, Shri Ram immediately came to the palace gate and bowed reverently at His Guru’s feet.
तब राजा ने वशिष्ठजी को बुलाया और शिक्षा (समयोचित उपदेश) देने के लिए श्री रामचन्द्रजी के महल में भेजा। गुरु का आगमन सुनते ही श्री रघुनाथजी ने दरवाजे पर आकर उनके चरणों में मस्तक नवाया।1॥
सादर अरघ देइ घर आने। सोरह भाँति पूजि सनमाने॥
गहे चरन सिय सहित बहोरी। बोले रामु कमल कर जोरी॥2॥
With deep reverence, Shri Ram washed the Guru’s hands and feet with holy water, offered flowers, fruits, and other offerings, and honoured him with the full sixteen modes of worship. (These include: offering a seat, washing of feet and hands, water to drink, water for ablution, applying sandalwood paste, offering garments, flowers, incense, light, food, water for rinsing the mouth, betel leaves, a gift, circumambulation, and finally, the aarti). After completing this sacred worship, Shri Ram and Sita ji humbly clasped the feet of Guru Vashishth. With folded hands, Shri Ram then spoke these gentle and respectful words,…
आदरपूर्वक अर्घ्य देकर उन्हें घर में लाए और षोडशोपचार से पूजा करके उनका सम्मान किया। फिर सीताजी सहित उनके चरण स्पर्श किए और कमल के समान दोनों हाथों को जोड़कर श्री रामजी बोले-॥2॥
सेवक सदन स्वामि आगमनू। मंगल मूल अमंगल दमनू॥
तदपि उचित जनु बोलि सप्रीती। पठइअ काज नाथ असि नीती॥3॥
…“A master’s visit to the home of his servant brings with it every blessing and dispels all inauspiciousness. Yet, dear master, it would have been more fitting had you graciously summoned me to your abode, which indeed is the prescribed decorum…
यद्यपि सेवक के घर स्वामी का पधारना मंगलों का मूल और अमंगलों का नाश करने वाला होता है, तथापि हे नाथ! उचित तो यही था कि प्रेमपूर्वक दास को ही कार्य के लिए बुला भेजते, ऐसी ही नीति है॥3॥
प्रभुता तजि प्रभु कीन्ह सनेहू। भयउ पुनीत आजु यहु गेहू॥
आयसु होइ सो करौं गोसाईं। सेवकु लइह स्वामि सेवकाईं॥4॥
…But you set aside your authority and blessed me with your boundless affection. Your visit today has sanctified my home. I shall gladly carry out whatever you command, for serving the Master is always a source of good fortune for the servant.”
परन्तु प्रभु (आप) ने प्रभुता छोड़कर (स्वयं यहाँ पधारकर) जो स्नेह किया, इससे आज यह घर पवित्र हो गया! हे गोसाईं! (अब) जो आज्ञा हो, मैं वही करूँ। स्वामी की सेवा में ही सेवक का लाभ है॥4॥
* सुनि सनेह साने बचन मुनि रघुबरहि प्रसंस।
राम कस न तुम्ह कहहु अस हंस बंस अवतंस॥9॥
Hearing Shri Ram’s words, filled with love and grace, the Sage joyfully praised Shri Raghuveer and said, “O’ Ram, how could such noble words not come from You? You are the crown jewel of the Solar dynasty!”
(श्री रामचन्द्रजी के) प्रेम में सने हुए वचनों को सुनकर मुनि वशिष्ठजी ने श्री रघुनाथजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हे राम! भला आप ऐसा क्यों न कहें। आप सूर्यवंश के भूषण जो हैं॥9॥
* बरनि राम गुन सीलु सुभाऊ। बोले प्रेम पुलकि मुनिराऊ॥
भूप सजेउ अभिषेक समाजू। चाहत देन तुम्हहि जुबराजू॥1॥
After praising Shri Ram’s virtues and His gentle, amiable nature, the Sage, his body thrilling with delight, affectionately said, “The King has completed all the arrangements for Your coronation and wishes to appoint You as the heir to the throne…
श्री रामचन्द्रजी के गुण, शील और स्वभाव का बखान कर, मुनिराज प्रेम से पुलकित होकर बोले- (हे रामचन्द्रजी!) राजा (दशरथजी) ने राज्याभिषेक की तैयारी की है। वे आपको युवराज पद देना चाहते हैं॥1॥
राम करहु सब संजम आजू। जौं बिधि कुसल निबाहै काजू॥
गुरु सिख देइ राय पहिं गयऊ। राम हृदयँ अस बिसमउ भयऊ॥2॥
…Therefore, Ram, You must observe all forms of sacred austerities today (fasting, fire sacrifices, chanting the Lord’s name, and more). Through this, the divine will ensure the success of every endeavour.” After guiding Shri Ram on His duties concerning the coronation, Sage Vashishth departed to meet the King. Yet, Shri Ram remained heavy-hearted with feelings of regret and softly said to Himself,…
(इसलिए) हे रामजी! आज आप (उपवास, हवन आदि विधिपूर्वक) सब संयम कीजिए, जिससे विधाता कुशलपूर्वक इस काम को निबाह दें (सफल कर दें)। गुरुजी शिक्षा देकर राजा दशरथजी के पास चले गए। श्री रामचन्द्रजी के हृदय में (यह सुनकर) इस बात का खेद हुआ कि-॥2॥