Day 13 of Maas Parayan Reading program Day 13 / 30
सुनु मंथरा बात फुरि तोरी। दहिनि आँखि नित फरकइ मोरी॥
दिन प्रति देखउँ राति कुसपने। कहउँ न तोहि मोह बस अपने॥3॥
She said, “Listen, Manthara, your words ring true. My right eye twitches every day, a sure sign of ill omen. And each night, I’m haunted by troubling dreams. But in my ignorance, I never thought to mention them to you before…
कैकेयी ने कहा- मन्थरा! सुन, तेरी बात सत्य है। मेरी दाहिनी आँख नित्य फड़का करती है। मैं प्रतिदिन रात को बुरे स्वप्न देखती हूँ, किन्तु अपने अज्ञानवश तुझसे कहती नहीं॥3॥
काह करौं सखि सूध सुभाऊ। दाहिन बाम न जानउँ काऊ॥4॥
…O’ Friend, what can I say? I am simple-hearted by nature, I cannot tell right from wrong…
सखी! क्या करूँ, मेरा तो सीधा स्वभाव है। मैं दायाँ-बायाँ कुछ भी नहीं जानती॥4॥
* अपनें चलत न आजु लगि अनभल काहुक कीन्ह।
केहिं अघ एकहि बार मोहि दैअँ दुसह दुखु दीन्ह॥20॥
…Never in my life have I knowingly harmed anyone. Then what sin have I committed, that the Demigods now seem to punish me with such unbearable sorrow all at once?…
अपनी चलते (जहाँ तक मेरा वश चला) मैंने आज तक कभी किसी का बुरा नहीं किया। फिर न जाने किस पाप से दैव ने मुझे एक ही साथ यह दुःसह दुःख दिया॥20॥
* नैहर जनमु भरब बरु जाई। जिअत न करबि सवति सेवकाई॥
अरि बस दैउ जिआवत जाही। मरनु नीक तेहि जीवन चाही॥1॥
…I may well go back to my parental home and spend the rest of my life there, but as long as I live, I will not serve a co-wife. For the one whom fate keeps alive under the control of an enemy, it is better to die than to live.”
मैं भले ही नैहर जाकर वहीं जीवन बिता दूँगी, पर जीते जी सौत की चाकरी नहीं करूँगी। दैव जिसको शत्रु के वश में रखकर जिलाता है, उसके लिए तो जीने की अपेक्षा मरना ही अच्छा है॥1॥
दीन बचन कह बहुबिधि रानी। सुनि कुबरीं तियमाया ठानी॥
अस कस कहहु मानि मन ऊना। सुखु सोहागु तुम्ह कहुँ दिन दूना॥2॥
Hearing Queen Kaikeyi’s many sorrowful words, the humpbacked Manthara began weaving her womanly wiles. She said, “Why do you speak like this with such guilt in your heart? Your happiness and marital bliss will only multiply day by day…
रानी ने बहुत प्रकार के दीन वचन कहे। उन्हें सुनकर कुबरी ने त्रिया चरित्र फैलाया। (वह बोली-) तुम मन में ग्लानि मानकर ऐसा क्यों कह रही हो, तुम्हारा सुख-सुहाग दिन-दिन दूना होगा॥2॥
जेहिं राउर अति अनभल ताका। सोइ पाइहि यहु फलु परिपाका॥
जब तें कुमत सुना मैं स्वामिनि। भूख न बासर नींद न जामिनि॥3॥
…Whoever has plotted such grave injustice against you will surely face the consequences in due time. Since the moment I heard this dreadful news, my lady, I’ve lost all desire to eat, and sleep has completely abandoned me at night…
जिसने तुम्हारी बुराई चाही है, वही परिणाम में यह (बुराई रूप) फल पाएगी। हे स्वामिनि! मैंने जब से यह कुमत सुना है, तबसे मुझे न तो दिन में कुछ भूख लगती है और न रात में नींद ही आती है॥3॥
पूँछेउँ गुनिन्ह रेख तिन्ह खाँची। भरत भुआल होहिं यह साँची॥
भामिनि करहु त कहौं उपाऊ। है तुम्हरीं सेवा बस राऊ॥4॥
…I even consulted the royal astrologers, they confirmed it without a doubt: Shri Bharat is destined to be King. O’ Lady, if you are willing to act, I shall tell you a way. Remember, the King is bound to you by a solemn promise.”
मैंने ज्योतिषियों से पूछा, तो उन्होंने रेखा खींचकर (गणित करके अथवा निश्चयपूर्वक) कहा कि भरत राजा होंगे, यह सत्य बात है। हे भामिनि! तुम करो तो उपाय मैं बताऊँ। राजा तुम्हारी सेवा के वश में हैं ही॥4॥
* परउँ कूप तुअ बचन पर सकउँ पूत पति त्यागि।
कहसि मोर दुखु देखि बड़ कस न करब हित लागि॥21॥
Queen Kaikeyi replied, “At your word, I could even jump into a well, I could abandon my son and husband. When you speak seeing my deep sorrow, then why would I not do something that is for my own good?”
(कैकेयी ने कहा-) मैं तेरे कहने से कुएँ में गिर सकती हूँ, पुत्र और पति को भी छोड़ सकती हूँ। जब तू मेरा बड़ा भारी दुःख देखकर कुछ कहती है, तो भला मैं अपने हित के लिए उसे क्यों न करूँगी॥21॥
* कुबरीं करि कबुली कैकेई। कपट छुरी उर पाहन टेई॥
लखइ ना रानि निकट दुखु कैसें। चरइ हरित तिन बलिपसु जैसें॥1॥
The humpbacked Manthara sharpened her knife of deceit against the stone of her cunning heart and convinced Queen Kaikeyi to follow her scheme. Blinded by emotion, Queen Kaikeyi couldn’t foresee the suffering that lay ahead, much like a sacrificial animal, calmly grazing on lush green grass, unaware of the death that awaits.
कुबरी ने कैकेयी को (सब तरह से) कबूल करवाकर (अर्थात बलि पशु बनाकर) कपट रूप छुरी को अपने (कठोर) हृदय रूपी पत्थर पर टेया (उसकी धार को तेज किया)। रानी कैकेयी अपने निकट के (शीघ्र आने वाले) दुःख को कैसे नहीं देखती, जैसे बलि का पशु हरी-हरी घास चरता है। (पर यह नहीं जानता कि मौत सिर पर नाच रही है।)॥1॥
सुनत बात मृदु अंत कठोरी। देति मनहुँ मधु माहुर घोरी॥
कहइ चेरि सुधि अहइ कि नाहीं। स्वामिनि कहिहु कथा मोहि पाहीं॥2॥
Manthara’s words sounded sweet, but their consequences were dreadful, as if she were offering honey laced with deadly poison. The maidservant said, “O’ Lady, do you not recall the incident you once shared with me?…
मन्थरा की बातें सुनने में तो कोमल हैं, पर परिणाम में कठोर (भयानक) हैं। मानो वह शहद में घोलकर जहर पिला रही हो। दासी कहती है- हे स्वामिनि! तुमने मुझको एक कथा कही थी, उसकी याद है कि नहीं?॥2॥
दुइ बरदान भूप सन थाती। मागहु आजु जुड़ावहु छाती॥
सुतहि राजु रामहि बनबासू। देहु लेहु सब सवति हुलासू॥3॥
…You hold two boons from the King like a promissory note. Ask for them today and bring peace to your heart. As your first boon, demand the throne for your Son, Bharat. As your second, send Ram into exile in the forest. In doing so, you will strip your co-wives of all their happiness…
तुम्हारे दो वरदान राजा के पास धरोहर हैं। आज उन्हें राजा से माँगकर अपनी छाती ठंडी करो। पुत्र को राज्य और राम को वनवास दो और सौत का सारा आनंद तुम ले लो॥3॥
भूपति राम सपथ जब करई। तब मागेहु जेहिं बचनु न टरई॥
होइ अकाजु आजु निसि बीतें। बचनु मोर प्रिय मानेहु जी तें॥4॥
…When the King swears upon Ram to fulfil your boons, only then should you reveal your demands, so he cannot take his word back. If this night slips away, the entire plan will fall apart. Mark my words, and hold them dearer than life itself.”
जब राजा राम की सौगंध खा लें, तब वर माँगना, जिससे वचन न टलने पावे। आज की रात बीत गई, तो काम बिगड़ जाएगा। मेरी बात को हृदय से प्रिय (या प्राणों से भी प्यारी) समझना॥4॥
* बड़ कुघातु करि पातकिनि कहेसि कोपगृहँ जाहु।
काजु सँवारेहु सजग सबु सहसा जनि पतिआहु॥22॥
The wicked Manthara, having laid out her heartless scheme before Queen Kaikeyi, said, “Now go to the sulking chamber and carry out the plan with utmost care. Do not trust the King too easily, be firm and unyielding.”
पापिनी मन्थरा ने बड़ी बुरी घात लगाकर कहा- कोपभवन में जाओ। सब काम बड़ी सावधानी से बनाना, राजा पर सहसा विश्वास न कर लेना (उनकी बातों में न आ जाना)॥22॥
* कुबरिहि रानि प्रानप्रिय जानी। बार बार बुद्धि बखानी॥
तोहि सम हित न मोर संसारा। बहे जात कई भइसि अधारा॥1॥
Considering Manthara dearer than her own life, Queen Kaikeyi praised her again and again, saying, “There is no one in this world who wishes me well the way you do. I was drowning in sorrow, and you came as my saviour…
कुबरी को रानी ने प्राणों के समान प्रिय समझकर बार-बार उसकी बड़ी बुद्धि का बखान किया और बोली- संसार में मेरा तेरे समान हितकारी और कोई नहीं है। तू मुझे बही जाती हुई के लिए सहारा हुई है॥1॥
जौं बिधि पुरब मनोरथु काली। करौं तोहि चख पूतरि आली॥
बहुबिधि चेरिहि आदरु देई। कोपभवन गवनी कैकेई॥2॥
…If the Creator grants my heart’s desire tomorrow, O’ Friend, I will cherish you like the apple of my eye.” Honouring the maidservant in every possible way, Queen Kaikeyi then made her way to the sulking chamber.
यदि विधाता कल मेरा मनोरथ पूरा कर दें तो हे सखी! मैं तुझे आँखों की पुतली बना लूँ। इस प्रकार दासी को बहुत तरह से आदर देकर कैकेयी कोपभवन में चली गई॥2॥
बिपति बीजु बरषा रितु चेरी। भुइँ भइ कुमति कैकई केरी॥
पाइ कपट जलु अंकुर जामा। बर दोउ दल दुख फल परिनामा॥3॥
The impending calamity was the seed, the maidservant the rainy season, and Queen Kaikeyi’s wicked mind the fertile Earth. Nourished by the waters of deceit, the seed sprouted, its two leaves were the deadly boons, destined to bear the bitter fruit of sorrow.
विपत्ति (कलह) बीज है, दासी वर्षा ऋतु है, कैकेयी की कुबुद्धि (उस बीज के बोने के लिए) जमीन हो गई। उसमें कपट रूपी जल पाकर अंकुर फूट निकला। दोनों वरदान उस अंकुर के दो पत्ते हैं और अंत में इसके दुःख रूपी फल होगा॥3॥
कोप समाजु साजि सबु सोई। राजु करत निज कुमति बिगोई॥
राउर नगर कोलाहलु होई। यह कुचालि कछु जान न कोई॥4॥
After preparing everything in the sulking chamber, Queen Kaikeyi went and lay down there. Though she lived in luxury, her own wicked mind deceived her. In the grand palace and throughout the city, joyous celebrations filled the air, yet no one had the faintest clue of the treacherous plot unfolding in silence.
कैकेयी कोप का सब साज सजकर (कोपभवन में) जा सोई। राज्य करती हुई वह अपनी दुष्ट बुद्धि से नष्ट हो गई। राजमहल और नगर में धूम-धाम मच रही है। इस कुचाल को कोई कुछ नहीं जानता॥4॥
* प्रमुदित पुर नर नारि सब सजहिं सुमंगलचार।
एक प्रबिसहिं एक निर्गमहिं भीर भूप दरबार॥23॥
Meanwhile, the men and women of Ayodhya adorned themselves in festive and auspicious attires. The entrance of the royal palace bustled with life, as a steady stream of people flowed in and out, full of joy and anticipation.
बड़े ही आनन्दित होकर नगर के सब स्त्री-पुरुष शुभ मंगलाचार के साथ सज रहे हैं। कोई भीतर जाता है, कोई बाहर निकलता है, राजद्वार में बड़ी भीड़ हो रही है॥23॥
* बाल सखा सुनि हियँ हरषाहीं। मिलि दस पाँच राम पहिं जाहीं॥
प्रभु आदरहिं प्रेमु पहिचानी। पूँछहिं कुसल खेम मृदु बानी॥1॥
When Shri Ram’s childhood friends heard the news of His coronation, their hearts overflowed with joy, and about fifteen of them eagerly came to see Him. Recognizing their genuine affection, Shri Ram received them with warmth, offered them due respect, and gently inquired about their well-being.
श्री रामचन्द्रजी के बाल सखा राजतिलक का समाचार सुनकर हृदय में हर्षित होते हैं। वे दस-पाँच मिलकर श्री रामचन्द्रजी के पास जाते हैं। प्रेम पहचानकर प्रभु श्री रामचन्द्रजी उनका आदर करते हैं और कोमल वाणी से कुशल क्षेम पूछते हैं॥1॥
फिरहिं भवन प्रिय आयसु पाई। करत परसपर राम बड़ाई॥
को रघुबीर सरिस संसारा। सीलु सनेहु निबाहनिहारा॥2॥
After taking leave with Shri Ram’s gracious permission, the friends returned to their homes. As they walked, they praised Him with admiration, saying to one another, “Is there anyone in this world like Shri Raghunath ji, who upholds every relationship with such deep humility and boundless love?…
अपने प्रिय सखा श्री रामचन्द्रजी की आज्ञा पाकर वे आपस में एक-दूसरे से श्री रामचन्द्रजी की बड़ाई करते हुए घर लौटते हैं और कहते हैं- संसार में श्री रघुनाथजी के समान शील और स्नेह को निबाहने वाला कौन है?॥2॥
जेहिं-जेहिं जोनि करम बस भ्रमहीं। तहँ तहँ ईसु देउ यह हमहीं॥
सेवक हम स्वामी सियनाहू। होउ नात यह ओर निबाहू॥3॥
…May the Creator bless us so that, in whatever form we are born according to our deeds in this endless cycle of birth and death, we may always remain in the loving service of Sita ji’s Lord, Shri Ram. May He ever be our master, and may this sacred bond endure forever.”
भगवान हमें यही दें कि हम अपने कर्मवश भ्रमते हुए जिस-जिस योनि में जन्में, वहाँ-वहाँ (उस-उस योनि में) हम तो सेवक हों और सीतापति श्री रामचन्द्रजी हमारे स्वामी हों और यह नाता अन्त तक निभ जाए॥3॥
अस अभिलाषु नगर सब काहू। कैकयसुता हृदयँ अति दाहू॥
को न कुसंगति पाइ नसाई। रहइ न नीच मतें चतुराई॥4॥
Everyone in the city held the same longing in their hearts, to see Shri Ram crowned. But Queen Kaikeyi’s heart burned with inner torment. Who has ever escaped ruin when led by evil company? Wisdom fades the moment one heeds the counsel of the wicked.
नगर में सबकी ऐसी ही अभिलाषा है, परन्तु कैकेयी के हृदय में बड़ी जलन हो रही है। कुसंगति पाकर कौन नष्ट नहीं होता। नीच के मत के अनुसार चलने से चतुराई नहीं रह जाती॥4॥
* साँझ समय सानंद नृपु गयउ कैकई गेहँ।
गवनु निठुरता निकट किय जनु धरि देह सनेहँ॥24॥
In the evening, the King joyfully made his way to Queen Kaikeyi’s palace, like love itself approaching the embodiment of cruelty.
संध्या के समय राजा दशरथ आनंद के साथ कैकेयी के महल में गए। मानो साक्षात स्नेह ही शरीर धारण कर निष्ठुरता के पास गया हो!॥24॥
* कोपभवन सुनि सकुचेउ राऊ। भय बस अगहुड़ परइ न पाऊ॥
सुरपति बसइ बाहँबल जाकें। नरपति सकल रहहिं रुख ताकें॥1॥
When the King heard that Queen Kaikeyi had retreated to the sulking chamber, he was taken aback; fear gripped him so intensely that his feet refused to move. He, on whose mighty arms even Indra, the Lord of the Celestials, rests his confidence, and whose favour was sought by emperors,…
कोप भवन का नाम सुनकर राजा सहम गए। डर के मारे उनका पाँव आगे को नहीं पड़ता। स्वयं देवराज इन्द्र जिनकी भुजाओं के बल पर (राक्षसों से निर्भय होकर) बसता है और सम्पूर्ण राजा लोग जिनका रुख देखते रहते हैं॥1॥
सो सुनि तिय रिस गयउ सुखाई। देखहु काम प्रताप बड़ाई॥
सूल कुलिस असि अँगवनिहारे। ते रतिनाथ सुमन सर मारे॥2॥
…now shrank at the mere thought of his wife’s displeasure. Such is the power and renown of Kaamdev (Cupid): those who can endure the searing pain of tridents, thunderbolts, and swords have been grievously wounded by the floral arrows of Kaamdev, the consort of Rati.
वही राजा दशरथ स्त्री का क्रोध सुनकर सूख गए। कामदेव का प्रताप और महिमा तो देखिए। जो त्रिशूल, वज्र और तलवार आदि की चोट अपने अंगों पर सहने वाले हैं, वे रतिनाथ कामदेव के पुष्पबाण से मारे गए॥2॥
सभय नरेसु प्रिया पहिं गयऊ। देखि दसा दुखु दारुन भयऊ॥
भूमि सयन पटु मोट पुराना। दिए डारि तन भूषन नाना॥3॥
The frightened King approached his beloved, and upon seeing her condition, his heart sank with sorrow. She lay on the floor, dressed in thick, worn-out garments, with all her ornaments removed and cast aside.
राजा डरते-डरते अपनी प्यारी कैकेयी के पास गए। उसकी दशा देखकर उन्हें बड़ा ही दुःख हुआ। कैकेयी जमीन पर पड़ी है। पुराना मोटा कपड़ा पहने हुए है। शरीर के नाना आभूषणों को उतारकर फेंक दिया है।
कुमतिहि कसि कुबेषता फाबी। अनअहिवातु सूच जनु भाबी॥
जाइ निकट नृपु कह मृदु बानी। प्रानप्रिया केहि हेतु रिसानी॥4॥
The ill-intentioned Queen Kaikeyi, (despite her dishevelled state), appeared strangely graceful, as if her very fate were foreshadowing her impending widowhood. The King drew near and gently asked in a soft, loving tone, “O’ Delight of my heart, what troubles you so?…
उस दुर्बुद्धि कैकेयी को यह कुवेषता (बुरा वेष) कैसी फब रही है, मानो भावी विधवापन की सूचना दे रही हो। राजा उसके पास जाकर कोमल वाणी से बोले- हे प्राणप्रिये! किसलिए रिसाई (रूठी) हो?॥4॥
छन्द :
* केहि हेतु रानि रिसानि परसत पानि पतिहि नेवारई।
मानहुँ सरोष भुअंग भामिनि बिषम भाँति निहारई॥
दोउ बासना रसना दसन बर मरम ठाहरु देखई।
तुलसी नृपति भवतब्यता बस काम कौतुक लेखई॥
…Why are you angry, my Queen?” the King asked softly, gently reaching out to touch her. But Queen Kaikeyi pushed his hand away and glared at him with blazing eyes, like a fearsome female serpent. Her longing for the two boons was like the split tongue of a serpent, and the boons themselves were like venomous fangs, waiting to strike at a vulnerable spot. Goswami Tulsidas ji remarks that, under the powerful spell of fate, the King mistook even this terrifying gesture (her pushing away his hand and staring at him like a serpent) as an act of affection.
‘हे रानी! किसलिए रूठी हो?’ यह कहकर राजा उसे हाथ से स्पर्श करते हैं, तो वह उनके हाथ को (झटककर) हटा देती है और ऐसे देखती है मानो क्रोध में भरी हुई नागिन क्रूर दृष्टि से देख रही हो। दोनों (वरदानों की) वासनाएँ उस नागिन की दो जीभें हैं और दोनों वरदान दाँत हैं, वह काटने के लिए मर्मस्थान देख रही है। तुलसीदासजी कहते हैं कि राजा दशरथ होनहार के वश में होकर इसे (इस प्रकार हाथ झटकने और नागिन की भाँति देखने को) कामदेव की क्रीड़ा ही समझ रहे हैं।
* बार बार कह राउ सुमुखि सुलोचनि पिकबचनि।
कारन मोहि सुनाउ गजगामिनि निज कोप कर॥25॥
The King pleaded again and again, “O’ Beautiful-faced one, O’ Lovely-eyed lady, O’ Sweet-voiced like a cuckoo, tell me, why are you angry, O’ Graceful one with the charming gait of a majestic female elephant?,…
राजा बार-बार कह रहे हैं- हे सुमुखी! हे सुलोचनी! हे कोकिलबयनी! हे गजगामिनी! मुझे अपने क्रोध का कारण तो सुना॥25॥
* अनहित तोर प्रिया केइँ कीन्हा। केहि दुइ सिर केहि जमु चह लीन्हा॥
कहु केहि रंकहि करौं नरेसू। कहु केहि नृपहि निकासौं देसू॥1॥
…Who has dared to upset you, my dear? Whose head now needs to be severed? Whom does Yamraj, the God of Death, wish to summon? Just tell me, which beggar shall I turn into a king, and which ruler shall I banish from my Kingdom?…
हे प्रिये! किसने तेरा अनिष्ट किया? किसके दो सिर हैं? यमराज किसको लेना (अपने लोक को ले जाना) चाहते हैं? कह, किस कंगाल को राजा कर दूँ या किस राजा को देश से निकाल दूँ?॥1॥
सकउँ तोर अरि अमरउ मारी। काह कीट बपुरे नर नारी॥
जानसि मोर सुभाउ बरोरू। मनु तव आनन चंद चकोरू॥2॥
…For your sake, I would not hesitate to slay even a Demigod, then what hope do these worm-like men and women have, if they have offended you? O’ Beautiful one, you know my nature, my heart, like a chakor bird, is forever drawn to the Moon of your face…
तेरा शत्रु अमर (देवता) भी हो, तो मैं उसे भी मार सकता हूँ। बेचारे कीड़े-मकोड़े सरीखे नर-नारी तो चीज ही क्या हैं। हे सुंदरी! तू तो मेरा स्वभाव जानती ही है कि मेरा मन सदा तेरे मुख रूपी चन्द्रमा का चकोर है॥2॥
प्रिया प्रान सुत सरबसु मोरें। परिजन प्रजा सकल बस तोरें॥
जौं कछु कहौं कपटु करि तोही। भामिनि राम सपथ सत मोही॥3॥
…O’ Beloved! My subjects, my family, my entire wealth, my Sons, even my very life, all of these are under your control. If I ever speak to you with deceit in my heart, then O’ Passionate lady, may I be bound a hundred times by the sacred oath of Ram…
हे प्रिये! मेरी प्रजा, कुटम्बी, सर्वस्व (सम्पत्ति), पुत्र, यहाँ तक कि मेरे प्राण भी, ये सब तेरे वश में (अधीन) हैं। यदि मैं तुझसे कुछ कपट करके कहता होऊँ तो हे भामिनी! मुझे सौ बार राम की सौगंध है॥3॥
बिहसि मागु मनभावति बाता। भूषन सजहि मनोहर गाता॥।
घरी कुघरी समुझि जियँ देखू। बेगि प्रिया परिहरहि कुबेषू॥4॥
…Now smile, laugh out loud, and ask me for anything your heart desires. Adorn your charming limbs once again with ornaments. Reflect in your heart whether this moment is right or not, and quickly cast aside this unsuitable appearance, my love.”
तू हँसकर (प्रसन्नतापूर्वक) अपनी मनचाही बात माँग ले और अपने मनोहर अंगों को आभूषणों से सजा। मौका-बेमौका तो मन में विचार कर देख। हे प्रिये! जल्दी इस बुरे वेष को त्याग दे॥4॥
* यह सुनि मन गुनि सपथ बड़ि बिहसि उठी मतिमंद।
भूषन सजति बिलोकिमृगु मनहुँ किरातिनि फंद॥26॥
Hearing Dashrath ji’s words and his solemn oath upon Shri Ram’s life, the foolish Queen Kaikeyi burst into loud laughter and began adorning herself with ornaments, just like a cunning huntress setting a trap upon spotting a deer.
यह सुनकर और मन में रामजी की बड़ी सौंगंध को विचारकर मंदबुद्धि कैकेयी हँसती हुई उठी और गहने पहनने लगी, मानो कोई भीलनी मृग को देखकर फंदा तैयार कर रही हो!॥26॥
* पुनि कह राउ सुहृद जियँ जानी। प्रेम पुलकि मृदु मंजुल बानी॥
भामिनि भयउ तोर मनभावा। घर घर नगर अनंद बधावा॥1॥
Once again, considering Queen Kaikeyi to be his true well-wisher, King Dashrath, overwhelmed with emotion, spoke in a tender and joyful tone, “O’ Dear lady, your heart’s desire has been fulfilled, every home in the city is echoing with songs of celebration and delight…
अपने जी में कैकेयी को सुहृद् जानकर राजा दशरथजी प्रेम से पुलकित होकर कोमल और सुंदर वाणी से फिर बोले- हे भामिनि! तेरा मनचीता हो गया। नगर में घर-घर आनंद के बधावे बज रहे हैं॥1॥
रामहि देउँ कालि जुबराजू। सजहि सुलोचनि मंगल साजू॥
दलकि उठेउ सुनि हृदउ कठोरू। जनु छुइ गयउ पाक बरतोरू॥2॥
…Tomorrow, I shall appoint Ram as the Crown Prince. So, O’ Beautiful-eyed one, adorn yourself in all auspiciousness.” Hearing Dashrath ji’s words, Queen Kaikeyi’s cruel heart burned with anguish, like the sharp pain felt when a ripe abscess is pressed.
मैं कल ही राम को युवराज पद दे रहा हूँ, इसलिए हे सुनयनी! तू मंगल साज सज। यह सुनते ही उसका कठोर हृदय दलक उठा (फटने लगा)। मानो पका हुआ बालतोड़ (फोड़ा) छू गया हो॥2॥
ऐसिउ पीर बिहसि तेहिं गोई। चोर नारि जिमि प्रगटि न रोई॥
लखहिं न भूप कपट चतुराई। कोटि कुटिल मनि गुरू पढ़ाई॥3॥
She felt deep agony but masked it with laughter, just like the wife of a thief who restrains her tears (when her husband is punished, fearing she too might be suspected). The King, blinded by affection, could not perceive her cunning, for Queen Kaikeyi had been groomed by a teacher more skilled in deceit than a million scheming scoundrels.
ऐसी भारी पीड़ा को भी उसने हँसकर छिपा लिया, जैसे चोर की स्त्री प्रकट होकर नहीं रोती (जिसमें उसका भेद न खुल जाए)। राजा उसकी कपट-चतुराई को नहीं लख रहे हैं, क्योंकि वह करोड़ों कुटिलों की शिरोमणि गुरु मंथरा की पढ़ाई हुई है॥3॥
जद्यपि नीति निपुन नरनाहू। नारिचरित जलनिधि अवगाहू॥
कपट सनेहु बढ़ाई बहोरी। बोली बिहसि नयन मुहु मोरी॥4॥
Although the King was well-versed in statesmanship, the nature of a woman is as deep and unfathomable as the ocean. Queen Kaikeyi, once again masking her true feelings, smiled and, with a graceful movement of her eyes and face, said:…
यद्यपि राजा नीति में निपुण हैं, परन्तु त्रियाचरित्र अथाह समुद्र है। फिर वह कपटयुक्त प्रेम बढ़ाकर (ऊपर से प्रेम दिखाकर) नेत्र और मुँह मोड़कर हँसती हुई बोली-॥4॥
* मागु मागु पै कहहु पिय कबहुँ न देहु न लेहु।
देन कहेहु बरदान दुइ तेउ पावत संदेहु॥27॥
“O’ Dear, you keep repeating, ‘Ask, ask,’ yet you’ve never truly given or taken anything. You once promised me two boons, but I doubt you ever truly intended to fulfil them.”
हे प्रियतम! आप माँग-माँग तो कहा करते हैं, पर देते-लेते कभी कुछ भी नहीं। आपने दो वरदान देने को कहा था, उनके भी मिलने में संदेह है॥27॥
* जानेउँ मरमु राउ हँसि कहई। तुम्हहि कोहाब परम प्रिय अहई॥
थाती राखि न मागिहु काऊ। बिसरि गयउ मोहि भोर सुभाऊ॥1॥
The King laughed and replied, “Ah, now I understand your secret! You love getting upset (just so I rush to console you and grant all your wishes). You treated those two boons like a promissory note, safely tucked away but never redeemed. And I, being forgetful by nature, didn’t remember them either…
राजा ने हँसकर कहा कि अब मैं तुम्हारा मर्म (मतलब) समझा। मान करना तुम्हें परम प्रिय है। तुमने उन वरों को थाती (धरोहर) रखकर फिर कभी माँगा ही नहीं और मेरा भूलने का स्वभाव होने से मुझे भी वह प्रसंग याद नहीं रहा॥1॥
झूठेहुँ हमहि दोषु जनि देहू। दुइ कै चारि मागि मकु लेहू॥
रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्रान जाहुँ परु बचनु न जाई॥2॥
…Don’t falsely accuse me, ask not just for two, but even four boons if you wish. The Raghu dynasty is renowned for its unwavering tradition: a descendant of Raghu would rather give up his life than go back on his word…
मुझे झूठ-मूठ दोष मत दो। चाहे दो के बदले चार माँग लो। रघुकुल में सदा से यह रीति चली आई है कि प्राण भले ही चले जाएँ, पर वचन नहीं जाता॥2॥
नहिं असत्य सम पातक पुंजा। गिरि सम होहिं कि कोटिक गुंजा॥
सत्यमूल सब सुकृत सुहाए। बेद पुरान बिदित मनु गाए॥3॥
…There is no greater heap of sin than a lie. Can countless rosary beads ever compare to a mountain? Truth is the foundation of all that is pure and virtuous. This truth is proclaimed in the Vedas and Scriptures, and has also been declared by Manu (the first lawgiver of mankind and the author of the Manusmriti)…
असत्य के समान पापों का समूह भी नहीं है। क्या करोड़ों घुँघचियाँ मिलकर भी कहीं पहाड़ के समान हो सकती हैं। ‘सत्य’ ही समस्त उत्तम सुकृतों (पुण्यों) की जड़ है। यह बात वेद-पुराणों में प्रसिद्ध है और मनुजी ने भी यही कहा है॥3॥
तेहि पर राम सपथ करि आई। सुकृत सनेह अवधि रघुराई॥
बाद दृढ़ाइ कुमति हँसि बोली। कुमत कुबिहग कुलह जनु खोली॥4॥
…And on top of that, I unknowingly swore upon Ram. Raghuveer, who is the very essence of all my virtues and affections.” Having thus secured an unbreakable vow from the King, the evil-hearted Queen Kaikeyi smiled. She then spoke, letting loose her vile intentions, just like a falcon let loose the moment its hood is lifted.
उस पर मेरे द्वारा श्री रामजी की शपथ करने में आ गई (मुँह से निकल पड़ी)। श्री रघुनाथजी मेरे सुकृत (पुण्य) और स्नेह की सीमा हैं। इस प्रकार बात पक्की कराके दुर्बुद्धि कैकेयी हँसकर बोली, मानो उसने कुमत (बुरे विचार) रूपी दुष्ट पक्षी (बाज) (को छोड़ने के लिए उस) की कुलही (आँखों पर की टोपी) खोल दी॥4॥
* भूप मनोरथ सुभग बनु सुख सुबिहंग समाजु।
भिल्लिनि जिमि छाड़न चहति बचनु भयंकरु बाजु॥28॥
The King’s desire to see Shri Ram crowned was like a beautiful forest, and the joy that filled the land was like a flock of delightful birds. But Queen Kaikeyi, like a cunning huntress, stood poised to release a fierce falcon, in the form of her cruel words, upon this serene scene.
राजा का मनोरथ सुंदर वन है, सुख सुंदर पक्षियों का समुदाय है। उस पर भीलनी की तरह कैकेयी अपना वचन रूपी भयंकर बाज छोड़ना चाहती है॥28॥