Day 9 of Maas Parayan Reading program Day 9 / 30
* नृप भुजबल बिधु सिवधनु राहू। गरुअ कठोर बिदित सब काहू॥
रावनु बानु महाभट भारे। देखि सरासन गवँहिं सिधारे॥1॥
…The might of the assembled kings is like the Moon, while Lord Shiv ji’s bow (the mighty Pinaak), stands like the fierce planet Rahu. Its weight and toughness are legendary, known to all. Even the most formidable warriors, like Ravan and Banasura, approached it with pride, only to retreat in defeat.
राजाओं की भुजाओं का बल चन्द्रमा है, शिवजी का धनुष राहु है, वह भारी है, कठोर है, यह सबको विदित है। बड़े भारी योद्धा रावण और बाणासुर भी इस धनुष को देखकर गौं से (चुपके से) चलते बने (उसे उठाना तो दूर रहा, छूने तक की हिम्मत न हुई)॥1॥
सोइ पुरारि कोदंडु कठोरा। राज समाज आजु जोइ तोरा॥
त्रिभुवन जय समेत बैदेही। बिनहिं बिचार बरइ हठि तेही॥2॥
…Whoever breaks that mighty bow of Shiv ji in this royal assembly today shall not only be hailed as the conqueror of the three worlds, but Janaki ji Herself will firmly and wholeheartedly choose him as Her groom, without a moment’s doubt.”
उसी शिवजी के कठोर धनुष को आज इस राज समाज में जो भी तोड़ेगा, तीनों लोकों की विजय के साथ ही उसको जानकीजी बिना किसी विचार के हठपूर्वक वरण करेंगी॥2॥
सुनि पन सकल भूप अभिलाषे। भटमानी अतिसय मन माखे॥
परिकर बाँधि उठे अकुलाई। चले इष्ट देवन्ह सिर नाई॥3॥
Hearing the vow, all the kings were filled with desire. The proud warrior kings burned with inner fury. Growing restless, they stood up, tightened their waist-belts, bowed to their respective presiding deities, and marched toward the mighty bow.
प्रण सुनकर सब राजा ललचा उठे। जो वीरता के अभिमानी थे, वे मन में बहुत ही तमतमाए। कमर कसकर अकुलाकर उठे और अपने इष्टदेवों को सिर नवाकर चले॥3॥
तमकि ताकि तकि सिवधनु धरहीं। उठइ न कोटि भाँति बलु करहीं॥
जिन्ह के कछु बिचारु मन माहीं। चाप समीप महीप न जाहीं॥4॥
With anger in their eyes, they fixed their gaze on Shiv ji’s bow, concentrating deeply as they tried to lift it, using every ounce of strength and countless methods. But the bow remained unmoved. The wiser among the kings, sensing its divine weight, didn’t even dare to approach it.
वे तमककर (बड़े ताव से) शिवजी के धनुष की ओर देखते हैं और फिर निगाह जमाकर उसे पकड़ते हैं, करोड़ों भाँति से जोर लगाते हैं, पर वह उठता ही नहीं। जिन राजाओं के मन में कुछ विवेक है, वे तो धनुष के पास ही नहीं जाते॥4॥
* तमकि धरहिं धनु मूढ़ नृप उठइ न चलहिं लजाइ॥
मनहुँ पाइ भट बाहुबलु अधिकु अधिकु गरुआइ॥250॥
The foolish kings, driven by fury, grabbed the bow and tried to lift it with all their might. But when it wouldn’t budge, they stepped back in shame. It seemed as if the bow grew heavier with each attempt, absorbing the strength of every warrior who dared to challenge it.
वे मूर्ख राजा तमककर (किटकिटाकर) धनुष को पकड़ते हैं, परन्तु जब नहीं उठता तो लजाकर चले जाते हैं, मानो वीरों की भुजाओं का बल पाकर वह धनुष अधिक-अधिक भारी होता जाता है॥250॥
* भूप सहस दस एकहि बारा। लगे उठावन टरइ न टारा॥
डगइ न संभु सरासनु कैसें। कामी बचन सती मनु जैसें॥1॥
Ten thousand mighty kings tried to lift the bow together, but they couldn’t move it even slightly. Lord Shiv’s bow remained unmoved, just like the mind of a virtuous woman stays steadfast, unaffected by the temptations of a lustful man.
तब दस हजार राजा एक ही बार धनुष को उठाने लगे, तो भी वह उनके टाले नहीं टलता। शिवजी का वह धनुष कैसे नहीं डिगता था, जैसे कामी पुरुष के वचनों से सती का मन (कभी) चलायमान नहीं होता॥1॥
सब नृप भए जोगु उपहासी। जैसें बिनु बिराग संन्यासी॥
कीरति बिजय बीरता भारी। चले चाप कर बरबस हारी॥2॥
All the mighty kings became objects of ridicule, like an ascetic without renunciation. Stripped of their pride, glory, and valour by the sheer might of the bow, they were left with no choice but to retreat in shame.
सब राजा उपहास के योग्य हो गए, जैसे वैराग्य के बिना संन्यासी उपहास के योग्य हो जाता है। कीर्ति, विजय, बड़ी वीरता- इन सबको वे धनुष के हाथों बरबस हारकर चले गए॥2॥
श्रीहत भए हारि हियँ राजा। बैठे निज निज जाइ समाजा॥
नृपन्ह बिलोकि जनकु अकुलाने। बोले बचन रोष जनु साने॥3॥
With their pride shattered and defeat weighing heavy on their hearts, the kings quietly returned to sit among their own retinues. Witnessing their frustration and failure, Janak ji grew deeply troubled and spoke words laced with restrained anger:
राजा लोग हृदय से हारकर श्रीहीन (हतप्रभ) हो गए और अपने-अपने समाज में जा बैठे। राजाओं को (असफल) देखकर जनक अकुला उठे और ऐसे वचन बोले जो मानो क्रोध में सने हुए थे॥3॥
दीप दीप के भूपति नाना। आए सुनिहम जो पनु ठाना॥
देव दनुज धरि मनुज सरीरा। बिपुल बीर आए रनधीरा॥4॥
“Drawn by the vow I declared, kings have arrived from far and wide, across this world and even beyond. Demigods, demons in human form, and countless valiant warriors have all gathered here…
मैंने जो प्रण ठाना था, उसे सुनकर द्वीप-द्वीप के अनेकों राजा आए। देवता और दैत्य भी मनुष्य का शरीर धारण करके आए तथा और भी बहुत से रणधीर वीर आए॥4॥
* कुअँरि मनोहर बिजय बड़ि कीरतिअति कमनीय।
पावनिहार बिरंचि जनु रचेउ न धनु दमनीय॥251॥
…yet it appears that Lord Brahma has not created a man capable of breaking this mighty bow (Pinak) and earning the hand of the most graceful bride, along with unmatched glory, a noble victory, and everlasting fame…
परन्तु धनुष को तोड़कर मनोहर कन्या, बड़ी विजय और अत्यन्त सुंदर कीर्ति को पाने वाला मानो ब्रह्मा ने किसी को रचा ही नहीं॥251॥
* कहहु काहि यहु लाभु न भावा। काहुँ न संकर चाप चढ़ावा॥
रहउ चढ़ाउब तोरब भाई। तिलु भरि भूमि न सके छड़ाई॥1॥
…Tell me, who wouldn’t long for such a reward? And yet, no one could string Lord Shankar’s bow. O’ Brother, forget about stringing or breaking it, not a single person could even budge it an inch from the ground…
कहिए, यह लाभ किसको अच्छा नहीं लगता, परन्तु किसी ने भी शंकरजी का धनुष नहीं चढ़ाया। अरे भाई! चढ़ाना और तोड़ना तो दूर रहा, कोई तिल भर भूमि भी छुड़ा न सका॥1॥
अब जनि कोउ भाखे भट मानी। बीर बिहीन मही मैं जानी॥
तजहु आस निज निज गृह जाहू। लिखा न बिधि बैदेहि बिबाहू॥2॥
…Now, let no proud warrior king take offence when I say, there remains no true hero upon this Earth. Abandon all your hopes and return to your kingdoms. It seems it is not the will of the Divine that Sita be wed…
अब कोई वीरता का अभिमानी नाराज न हो। मैंने जान लिया, पृथ्वी वीरों से खाली हो गई। अब आशा छोड़कर अपने-अपने घर जाओ, ब्रह्मा ने सीता का विवाह लिखा ही नहीं॥2॥
सुकृतु जाइ जौं पनु परिहरऊँ। कुअँरि कुआँरि रहउ का करऊँ॥
जौं जनतेउँ बिनु भट भुबि भाई। तौ पनु करि होतेउँ न हँसाई॥3॥
…If I break my vow, I risk losing all my earned pious merit. So the Princess must remain unmarried, what else can I do? Brother, had I known the world was bereft of true warriors, I would never have made myself a subject of mockery by taking such a vow.”
यदि प्रण छोड़ता हूँ, तो पुण्य जाता है, इसलिए क्या करूँ, कन्या कुँआरी ही रहे। यदि मैं जानता कि पृथ्वी वीरों से शून्य है, तो प्रण करके उपहास का पात्र न बनता॥3॥
जनक बचन सुनि सब नर नारी। देखि जानकिहि भए दुखारी॥
माखे लखनु कुटिल भइँ भौंहें। रदपट फरकत नयन रिसौंहें॥4॥
Hearing Janak ji’s words, all the men and women turned their gaze toward Janaki ji and were overcome with sorrow. But Lakshman ji was enraged, his eyebrows arched in anger, his lips trembled, and his eyes blazed red with fury.
जनक के वचन सुनकर सभी स्त्री-पुरुष जानकीजी की ओर देखकर दुःखी हुए, परन्तु लक्ष्मणजी तमतमा उठे, उनकी भौंहें टेढ़ी हो गईं, होठ फड़कने लगे और नेत्र क्रोध से लाल हो गए॥4॥
* कहि न सकत रघुबीर डर लगे बचन जनु बान।
नाइ राम पद कमल सिरु बोले गिरा प्रमान॥252॥
Out of reverence and fear of Shri Ram, Lakshman Ji held back his words, though King Janak’s remarks had struck his heart like sharp arrows. At last, he bowed at Ram ji’s lotus feet and spoke with heartfelt sincerity:
श्री रघुवीरजी के डर से कुछ कह तो सकते नहीं, पर जनक के वचन उन्हें बाण से लगे। (जब न रह सके तब) श्री रामचन्द्रजी के चरण कमलों में सिर नवाकर वे यथार्थ वचन बोले-॥252॥
* रघुबंसिन्ह महुँ जहँ कोउ होई। तेहिं समाज अस कहइ न कोई॥
कही जनक जसि अनुचित बानी। बिद्यमान रघुकुल मनि जानी॥1॥
“In an assembly graced by even a single member of the Raghu clan, none would dare speak such unfitting words as King Janak has, especially knowing that the very jewel of the Raghu lineage, Shri Ram, is seated before us…
रघुवंशियों में कोई भी जहाँ होता है, उस समाज में ऐसे वचन कोई नहीं कहता, जैसे अनुचित वचन रघुकुल शिरोमणि श्री रामजी को उपस्थित जानते हुए भी जनकजी ने कहे हैं॥1॥
सुनहु भानुकुल पंकज भानू। कहउँ सुभाउ न कछु अभिमानू॥
जौं तुम्हारि अनुसासन पावौं। कंदुक इव ब्रह्मांड उठावौं॥2॥
…(Turning to his Brother Shri Ram, he added), “Listen, O’ Sun of the Solar race, radiant like a lotus, humbly and without pride, I say this from the depths of my heart: if You permit me, I could lift the very egg-shaped Universe as effortlessly as a child lifts a ball…
हे सूर्य कुल रूपी कमल के सूर्य! सुनिए, मैं स्वभाव ही से कहता हूँ, कुछ अभिमान करके नहीं, यदि आपकी आज्ञा पाऊँ, तो मैं ब्रह्माण्ड को गेंद की तरह उठा लूँ॥2॥
काचे घट जिमि डारौं फोरी। सकउँ मेरु मूलक जिमि तोरी॥
तव प्रताप महिमा भगवाना। को बापुरो पिनाक पुराना॥3॥
…and shatter it like a half-baked clay pot. I could crush Mount Meru as easily as snapping a radish. All of this is possible only through the power of Your glory, O’ Lord. What then is this feeble, ancient bow in comparison?…
और उसे कच्चे घड़े की तरह फोड़ डालूँ। मैं सुमेरु पर्वत को मूली की तरह तोड़ सकता हूँ, हे भगवन्! आपके प्रताप की महिमा से यह बेचारा पुराना धनुष तो कौन चीज है॥3॥
नाथ जानि अस आयसु होऊ। कौतुकु करौं बिलोकिअ सोऊ॥
कमल नाल जिमि चाप चढ़ावौं। जोजन सत प्रमान लै धावौं॥4॥
…Knowing this, O’ Lord, if You grant me Your permission, I shall carry out a deed that will serve as living proof before Your eyes. I will string this bow (Pinak) as effortlessly as one would bend a lotus stem, and then run with it for twelve hundred kilometres…
ऐसा जानकर हे नाथ! आज्ञा हो तो कुछ खेल करूँ, उसे भी देखिए। धनुष को कमल की डंडी की तरह चढ़ाकर उसे सौ योजन तक दौड़ा लिए चला जाऊँ॥4॥
* तोरौं छत्रक दंड जिमि तव प्रताप बल नाथ।
जौं न करौं प्रभु पद सपथ कर न धरौं धनु भाथ॥253॥
…O’ Lord, with the power of Your glory, I will break the bow like a mushroom. And if I am unable to do this, I swear by Your feet, that I will never hold my bow and quiver in my hands”.
हे नाथ! आपके प्रताप के बल से धनुष को कुकुरमुत्ते (बरसाती छत्ते) की तरह तोड़ दूँ। यदि ऐसा न करूँ तो प्रभु के चरणों की शपथ है, फिर मैं धनुष और तरकस को कभी हाथ में भी न लूँगा॥253॥
* लखन सकोप बचन जे बोले। डगमगानि महि दिग्गज डोले॥
सकल लोग सब भूप डेराने। सिय हियँ हरषु जनकु सकुचाने॥1॥
As Lakshman ji spoke these words in anger, the Earth trembled, and the mighty Elephants that support the ten directions of the Universe began to shake. Fear gripped the hearts of the people and the assembled kings. Sita ji’s heart, however, was filled with joy, while King Janak turned inward in deep reflection.
ज्यों ही लक्ष्मणजी क्रोध भरे वचन बोले कि पृथ्वी डगमगा उठी और दिशाओं के हाथी काँप गए। सभी लोग और सब राजा डर गए। सीताजी के हृदय में हर्ष हुआ और जनकजी सकुचा गए॥1॥
गुर रघुपति सब मुनि मन माहीं। मुदित भए पुनि पुनि पुलकाहीं॥
सयनहिं रघुपति लखनु नेवारे। प्रेम समेत निकट बैठारे॥2॥
Guru Vishwamitra, Shri Raghupati, and all the sages were filled with joy and felt a surge of excitement again and again. With a gentle glance, Shri Ram lovingly signalled to Lakshman ji to come and sit beside Him.
गुरु विश्वामित्रजी, श्री रघुनाथजी और सब मुनि मन में प्रसन्न हुए और बार-बार पुलकित होने लगे। श्री रामचन्द्रजी ने इशारे से लक्ष्मण को मना किया और प्रेम सहित अपने पास बैठा लिया॥2॥
बिस्वामित्र समय सुभ जानी। बोले अति सनेहमय बानी॥
उठहु राम भंजहु भवचापा। मेटहु तात जनक परितापा॥3॥
Sensing that the moment was auspicious, Sage Vishwamitra spoke in a most affectionate tone, “O’ Ram, rise and break the bow of Lord Shiv, and bring relief to King Janak’s sorrow.”
विश्वामित्रजी शुभ समय जानकर अत्यन्त प्रेमभरी वाणी बोले- हे राम! उठो, शिवजी का धनुष तोड़ो और हे तात! जनक का संताप मिटाओ॥3॥
सुनि गुरु बचन चरन सिरु नावा। हरषु बिषादु न कछु उर आवा॥
ठाढ़े भए उठि सहज सुभाएँ। ठवनि जुबा मृगराजु लजाएँ॥4॥
Upon hearing the words of Guru Vishwamitra, Shri Ram bowed His head at the Guru’s feet. His heart held neither joy nor sorrow. He rose in His natural grace, a manner so majestic that it put even a young lion’s stance to shame.
गुरु के वचन सुनकर श्री रामजी ने चरणों में सिर नवाया। उनके मन में न हर्ष हुआ, न विषाद और वे अपनी ऐंड़ (खड़े होने की शान) से जवान सिंह को भी लजाते हुए सहज स्वभाव से ही उठ खड़े हुए ॥4॥
* उदित उदयगिरि मंच पर रघुबर बालपतंग।
बिकसे संत सरोज सब हरषे लोचन भृंग॥254॥
As Shri Raghuveer rose from His seat, like the rising Sun emerging from the Udhyanchal mountain, all the sages bloomed with joy like lotuses. Their eyes resembled delighted bumblebees, drawn in ecstasy to the radiant sight of Shri Ram.
मंच रूपी उदयाचल पर रघुनाथजी रूपी बाल सूर्य के उदय होते ही सब संत रूपी कमल खिल उठे और नेत्र रूपी भौंरे हर्षित हो गए॥254॥
* नृपन्ह केरि आसा निसि नासी। बचन नखत अवली न प्रकासी॥
मानी महिप कुमुद सकुचाने। कपटी भूप उलूक लुकाने॥1॥
As Shri Ram rose like the rising Sun, the hopes of the kings, like the darkness of night, vanished, and their boasts faded away, just as stars lose their sparkle at dawn. The arrogant kings, like lilies, withered, while the cunning ones, like owls, slipped away into hiding.
राजाओं की आशा रूपी रात्रि नष्ट हो गई। उनके वचन रूपी तारों के समूह का चमकना बंद हो गया। (वे मौन हो गए)। अभिमानी राजा रूपी कुमुद संकुचित हो गए और कपटी राजा रूपी उल्लू छिप गए॥1॥
भए बिसोक कोक मुनि देवा। बरिसहिं सुमन जनावहिं सेवा॥
गुर पद बंदि सहित अनुरागा। राम मुनिन्हसन आयसु मागा॥2॥
The sages and celestial beings, like chakwa birds, were freed from their sorrow. The Demigods showered flowers from Heaven in a gesture of reverence. With deep affection, Lord Ram bowed at His Guru’s feet and humbly sought his permission to proceed toward the bow.
मुनि और देवता रूपी चकवे शोकरहित हो गए। वे फूल बरसाकर अपनी सेवा प्रकट कर रहे हैं। प्रेम सहित गुरु के चरणों की वंदना करके श्री रामचन्द्रजी ने मुनियों से आज्ञा माँगी॥2॥
सहजहिं चले सकल जग स्वामी। मत्त मंजु बर कुंजर गामी॥
चलत राम सब पुर नर नारी। पुलक पूरि तन भए सुखारी॥3॥
Shri Ram, the Lord of all creation, walked with His natural, graceful gait, like a majestic, carefree elephant. As He moved forward, the citizens, men and women alike, were overwhelmed with joy; their bodies thrilled with emotion, and their hearts overflowed with bliss.
समस्त जगत के स्वामी श्री रामजी सुंदर मतवाले श्रेष्ठ हाथी की सी चाल से स्वाभाविक ही चले। श्री रामचन्द्रजी के चलते ही नगर भर के सब स्त्री-पुरुष सुखी हो गए और उनके शरीर रोमांच से भर गए॥3॥
बंदि पितर सुर सुकृत सँभारे। जौं कछु पुन्य प्रभाउ हमारे॥
तौ सिवधनु मृनाल की नाईं। तोरहुँ रामु गनेस गोसाईं॥4॥
Invoking their ancestors and the Demigods, and recalling their own past good deeds, they prayed, “O’ Lord Ganesh, master of the senses, if our virtues hold any merit, may Shri Ram break the bow of Lord Shiv as effortlessly as snapping a lotus stem.”
उन्होंने पितर और देवताओं की वंदना करके अपने पुण्यों का स्मरण किया। यदि हमारे पुण्यों का कुछ भी प्रभाव हो, तो हे गणेश गोसाईं! रामचन्द्रजी शिवजी के धनुष को कमल की डंडी की भाँति तोड़ डालें॥4॥
* रामहि प्रेम समेत लखि सखिन्ह समीप बोलाइ।
सीता मातु सनेह बस बचन कहइ बिलखाइ॥255॥
Casting a glance of deep motherly love at Shri Ram, Sita ji’s mother called her companions near and, moved by affection, spoke words heavy with emotion:
श्री रामचन्द्रजी को (वात्सल्य) प्रेम के साथ देखकर और सखियों को समीप बुलाकर सीताजी की माता स्नेहवश बिलखकर (विलाप करती हुई सी) ये वचन बोलीं-॥255॥
* सखि सब कौतुक देख निहारे। जेउ कहावत हितू हमारे॥
कोउ न बुझाइ कहइ गुर पाहीं। ए बालक असि हठ भलि नाहीं॥1॥
“O’ Friend, even those whom we consider our well-wishers (relatives, friends, and citizens), are merely watching this sacred act unfold. No one dares to remind Guru Vishwamitra that He (Ram ji) is but a young boy. Such insistence is too harsh for someone so tender (even as she speaks, Sita ji’s mother remains utterly captivated by the divine beauty of the young Prince, Shri Ram)…
हे सखी! ये जो हमारे हितू कहलाते हैं, वे भी सब तमाशा देखने वाले हैं। कोई भी (इनके) गुरु विश्वामित्रजी को समझाकर नहीं कहता कि ये (रामजी) बालक हैं, इनके लिए ऐसा हठ अच्छा नहीं। (जो धनुष रावण और बाण- जैसे जगद्विजयी वीरों के हिलाए न हिल सका, उसे तोड़ने के लिए मुनि विश्वामित्रजी का रामजी को आज्ञा देना और रामजी का उसे तोड़ने के लिए चल देना रानी को हठ जान पड़ा, इसलिए वे कहने लगीं कि गुरु विश्वामित्रजी को कोई समझाता भी नहीं)॥1॥
रावन बान छुआ नहिं चापा। हारे सकल भूप करि दापा॥
सो धनु राजकुअँर कर देहीं। बाल मराल कि मंदर लेहीं॥2॥
…Ravan and Banasur didn’t even dare to touch the bow, and all the mighty kings, despite their arrogant boasts, were humbled in defeat. Yet strangely, this same formidable bow (the great Pinak) is now being placed in the hands of this young Prince. Can the delicate offspring of a swan possibly lift the mighty Mandrachal mountain?…
रावण और बाणासुर ने जिस धनुष को छुआ तक नहीं और सब राजा घमंड करके हार गए, वही धनुष इस सुकुमार राजकुमार के हाथ में दे रहे हैं। हंस के बच्चे भी कहीं मंदराचल पहाड़ उठा सकते हैं?॥2॥
भूप सयानप सकल सिरानी। सखि बिधि गति कछु जाति न जानी॥
बोली चतुर सखी मृदु बानी। तेजवंत लघु गनिअ न रानी॥3॥
…It seems as though all the King’s wisdom has come to an end. O’ Friend, the ways of the Creator are beyond understanding.” At this, a wise companion (one who seemed to know the valour of Shri Ram) gently replied, “O’ Queen, one should never underestimate a glorious individual, even if he appears small or young in form…
(और तो कोई समझाकर कहे या नहीं, राजा तो बड़े समझदार और ज्ञानी हैं, उन्हें तो गुरु को समझाने की चेष्टा करनी चाहिए थी, परन्तु मालूम होता है-) राजा का भी सारा सयानापन समाप्त हो गया। हे सखी! विधाता की गति कुछ जानने में नहीं आती (यों कहकर रानी चुप हो रहीं)। तब एक चतुर (रामजी के महत्व को जानने वाली) सखी कोमल वाणी से बोली- हे रानी! तेजवान को (देखने में छोटा होने पर भी) छोटा नहीं गिनना चाहिए॥3॥
कहँ कुंभज कहँ सिंधु अपारा। सोषेउ सुजसु सकल संसारा॥
रबि मंडल देखत लघु लागा। उदयँ तासु तिभुवन तम भागा॥4॥
…What comparison is there between Sage Agastya (born of a humble pitcher) and the vast, mighty ocean? Yet he drank it dry with the hollow of his palm, and his glorious fame echoes across the world. The Sun’s orb appears so small to the eye, yet the moment it rises, the darkness of all three worlds vanishes without a trace…
कहाँ घड़े से उत्पन्न होने वाले (छोटे से) मुनि अगस्त्य और कहाँ समुद्र? किन्तु उन्होंने उसे सोख लिया, जिसका सुयश सारे संसार में छाया हुआ है। सूर्यमंडल देखने में छोटा लगता है, पर उसके उदय होते ही तीनों लोकों का अंधकार भाग जाता है॥4॥
* मंत्र परम लघु जासु बस बिधि हरि हर सुर सर्ब।
महामत्त गजराज कहुँ बस कर अंकुस खर्ब॥256॥
…The mantra, though small in form, commands immense divine power, bringing even the greatest Gods, Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shiv, under its sway, just as a mighty, intoxicated elephant is controlled by a tiny goad…
जिसके वश में ब्रह्मा, विष्णु, शिव और सभी देवता हैं, वह मंत्र अत्यन्त छोटा होता है। महान मतवाले गजराज को छोटा सा अंकुश वश में कर लेता है॥256॥
* काम कुसुम धनु सायक लीन्हे। सकल भुवन अपनें बस कीन्हे॥
देबि तजिअ संसउ अस जानी। भंजब धनुषु राम सुनु रानी॥1॥
Armed with a bow and arrows made of flowers, Kaamdev has brought the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean region) under his control. O’ Honourable lady, knowing this, cast aside your doubt. Listen, O’ Queen, Shri Ram will surely break the bow.”
कामदेव ने फूलों का ही धनुष-बाण लेकर समस्त लोकों को अपने वश में कर रखा है। हे देवी! ऐसा जानकर संदेह त्याग दीजिए। हे रानी! सुनिए, रामचन्द्रजी धनुष को अवश्य ही तोड़ेंगे॥1॥
सखी बचन सुनि भै परतीती। मिटा बिषादु बढ़ी अति प्रीती॥
तब रामहि बिलोकि बैदेही। सभय हृदयँ बिनवति जेहि तेही॥2॥
Hearing her friend’s words, the Queen felt reassured of Shri Ram’s valour. Her sorrow faded, and her love for Him grew deeply. At that very moment, as Sita ji beheld Shri Ram, Her heart filled with nervous anticipation, and She began praying to every Demigod that came to mind.
सखी के वचन सुनकर रानी को (श्री रामजी के सामर्थ्य के संबंध में) विश्वास हो गया। उनकी उदासी मिट गई और श्री रामजी के प्रति उनका प्रेम अत्यन्त बढ़ गया। उस समय श्री रामचन्द्रजी को देखकर सीताजी भयभीत हृदय से जिस-तिस (देवता) से विनती कर रही हैं॥2॥
मनहीं मन मनाव अकुलानी। होहु प्रसन्न महेस भवानी॥
करहु सफल आपनि सेवकाई। करि हितु हरहु चाप गरुआई॥3॥
With an anxious heart, She began to plead, “O’ Mahesh-Bhawani ji, be gracious upon me. May the devotion and service I have offered You bear fruit today. Please be kind and lighten the weight of the bow…
वे व्याकुल होकर मन ही मन मना रही हैं- हे महेश-भवानी! मुझ पर प्रसन्न होइए, मैंने आपकी जो सेवा की है, उसे सुफल कीजिए और मुझ पर स्नेह करके धनुष के भारीपन को हर लीजिए॥3॥
गननायक बरदायक देवा। आजु लगें कीन्हिउँ तुअ सेवा॥
बार बार बिनती सुनि मोरी। करहु चाप गुरुता अति थोरी॥4॥
…O’ Ganesh ji, Chief of the Ganas (Lord Shiv’s attendants) and bestower of boons, it is for this very day that I have offered You my devotion. Hear my earnest prayers, and kindly lessen the weight of the bow significantly.”
हे गणों के नायक, वर देने वाले देवता गणेशजी! मैंने आज ही के लिए तुम्हारी सेवा की थी। बार-बार मेरी विनती सुनकर धनुष का भारीपन बहुत ही कम कर दीजिए॥4॥
* देखि देखि रघुबीर तन सुर मनाव धरि धीर।
भरे बिलोचन प्रेम जल पुलकावली सरीर॥257॥
Gazing endlessly at Shri Ram, the finest among the Raghus, Sita ji composed Herself and, with a calm mind, began to plead to the Demigods. Her eyes brimmed with tears of love, and Her body trembled with emotion.
श्री रघुनाथजी की ओर देख-देखकर सीताजी धीरज धरकर देवताओं को मना रही हैं। उनके नेत्रों में प्रेम के आँसू भरे हैं और शरीर में रोमांच हो रहा है॥257॥
* नीकें निरखि नयन भरि सोभा। पितु पनु सुमिरि बहुरि मनु छोभा॥
अहह तात दारुनि हठ ठानी। समुझत नहिं कछु लाभु न हानी॥1॥
Her eyes were fully immersed in the divine beauty of Shri Ram, but the moment she recalled Her father’s vow, Sita ji’s mind grew restless. She thought to Herself, “Alas, my father has taken a rigid vow, without weighing its good or bad consequences…
अच्छी तरह नेत्र भरकर श्री रामजी की शोभा देखकर, फिर पिता के प्रण का स्मरण करके सीताजी का मन क्षुब्ध हो उठा। (वे मन ही मन कहने लगीं-) अहो! पिताजी ने बड़ा ही कठिन हठ ठाना है, वे लाभ-हानि कुछ भी नहीं समझ रहे हैं॥1॥
सचिव सभय सिख देइ न कोई। बुध समाज बड़ अनुचित होई॥
कहँ धनु कुलिसहु चाहि कठोरा। कहँ स्यामल मृदुगात किसोरा॥2॥
…The ministers are gripped by fear, and not one dares to guide my father with wise counsel. How unjust it is that such silence reigns in a gathering of the learned! On one side is this bow, harder than a thunderbolt, and on the other, this gentle, dark-complexioned, and graceful young Prince…
मंत्री डर रहे हैं, इसलिए कोई उन्हें सीख भी नहीं देता, पंडितों की सभा में यह बड़ा अनुचित हो रहा है। कहाँ तो वज्र से भी बढ़कर कठोर धनुष और कहाँ ये कोमल शरीर किशोर श्यामसुंदर!॥2॥
बिधि केहि भाँति धरौं उर धीरा। सिरस सुमन कन बेधिअ हीरा॥
सकल सभा कै मति भै भोरी। अब मोहि संभुचाप गति तोरी॥3॥
…O’ Lord, how can I keep my heart at peace? Can a delicate lebbeck flower ever pierce a diamond? The wisdom of the entire assembly seems clouded. So now, O’ Bow of Lord Shiv, all my hope rests with you…
हे विधाता! मैं हृदय में किस तरह धीरज धरूँ, सिरस के फूल के कण से कहीं हीरा छेदा जाता है। सारी सभा की बुद्धि भोली (बावली) हो गई है, अतः हे शिवजी के धनुष! अब तो मुझे तुम्हारा ही आसरा है॥3॥
निज जड़ता लोगन्ह पर डारी। होहि हरुअ रघुपतिहि निहारी॥
अति परिताप सीय मन माहीं। लव निमेष जुग सय सम जाहीं॥4॥
…Cast your immovability upon the people, and by glancing at Shri Raghupati, become as light as the delicate young Prince, Shri Ram.” In this way, deep anguish churned within Sita ji’s heart, and each passing moment felt like an entire age.
तुम अपनी जड़ता लोगों पर डालकर, श्री रघुनाथजी (के सुकुमार शरीर) को देखकर (उतने ही) हल्के हो जाओ। इस प्रकार सीताजी के मन में बड़ा ही संताप हो रहा है। निमेष का एक लव (अंश) भी सौ युगों के समान बीत रहा है॥4॥
* प्रभुहि चितइ पुनि चितव महि राजत लोचन लोल।
खेलत मनसिज मीन जुग जनु बिधु मंडल डोल॥258॥
Sita ji casts a glance at Lord Ram, then gently lowers Her eyes to the ground. Her eager gaze moves restlessly, as if two of Kaamdev’s playful fish are swimming within the Moon’s radiant orb.
प्रभु श्री रामचन्द्रजी को देखकर फिर पृथ्वी की ओर देखती हुई सीताजी के चंचल नेत्र इस प्रकार शोभित हो रहे हैं, मानो चन्द्रमंडल रूपी डोल में कामदेव की दो मछलियाँ खेल रही हों॥258॥
* गिरा अलिनि मुख पंकज रोकी। प्रगट न लाज निसा अवलोकी॥
लोचन जलु रह लोचन कोना। जैसें परम कृपन कर सोना॥1॥
Sita ji’s words remained trapped, like a bumblebee enclosed within a lotus (when it shuts its petals at night). Modesty, like the night, kept the bumblebee of Her speech from leaving Her lotus-like mouth. Her tears too stayed hidden in the corners of Her eyes, much like a miser’s gold, tucked away in some secret corner of his home.
सीताजी की वाणी रूपी भ्रमरी को उनके मुख रूपी कमल ने रोक रखा है। लाज रूपी रात्रि को देखकर वह प्रकट नहीं हो रही है। नेत्रों का जल नेत्रों के कोने (कोये) में ही रह जाता है। जैसे बड़े भारी कंजूस का सोना कोने में ही गड़ा रह जाता है॥1॥
सकुची ब्याकुलता बड़ि जानी। धरि धींरजु प्रतीति उर आनी॥
तन मन बचन मोर पनु साचा। रघुपति पद सरोज चितु राचा॥2॥
Overcome with anxiety, Sita ji turned inward and gathered strength within Her heart. She said to Herself, “If I have remained true to my vow in thought, word, and deed, and if my heart is truly devoted to the lotus feet of Lord Ram…
अपनी बढ़ी हुई व्याकुलता जानकर सीताजी सकुचा गईं और धीरज धरकर हृदय में विश्वास ले आईं कि यदि तन, मन और वचन से मेरा प्रण सच्चा है और श्री रघुनाथजी के चरण कमलों में मेरा चित्त वास्तव में अनुरक्त है,॥2॥
तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी॥
जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू॥3॥
…then the Lord who resides in every heart will surely make me the servant of the noblest among the Raghus, Shri Ram. When one’s love is true and unwavering, they are bound to attain their beloved, of this, there is no doubt.”
तो सबके हृदय में निवास करने वाले भगवान मुझे रघुश्रेष्ठ श्री रामचन्द्रजी की दासी अवश्य बनाएँगे। जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है, वह उसे मिलता ही है, इसमें कुछ भी संदेह नहीं है॥3॥
प्रभु तन चितइ प्रेम तन ठाना। कृपानिधान राम सबु जाना॥
सियहि बिलोकि तकेउ धनु कैसें। चितव गरुरु लघु ब्यालहि जैसें॥4॥
Casting a gentle glance at the Lord, Sita ji made a firm resolve, Her heart and body would belong to none but Shri Ram. The all-compassionate Shri Ram understood it all. To reassure Her and fill Her with confidence, He turned His gaze toward the bow, just as Garud ji, the mighty King of Birds, fixes his eyes on a helpless little snake, ready to devour it with effortless ease.
प्रभु की ओर देखकर सीताजी ने शरीर के द्वारा प्रेम ठान लिया (अर्थात् यह निश्चय कर लिया कि यह शरीर इन्हीं का होकर रहेगा या रहेगा ही नहीं) कृपानिधान श्री रामजी सब जान गए। उन्होंने सीताजी को देखकर धनुष की ओर कैसे ताका, जैसे गरुड़जी छोटे से साँप की ओर देखते हैं॥4॥
* लखन लखेउ रघुबंसमनि ताकेउ हर कोदंडु।
पुलकि गात बोले बचन चरन चापि ब्रह्मांडु॥259॥
When Lakshman ji saw Shri Ram, the precious jewel of the Raghu clan, cast a glance at Shiv ji’s bow, realizing that Shri Ram was now about to break it, a surge of excitement swept through his body. Firmly pressing the entire Universe beneath his feet, he spoke these words:
इधर जब लक्ष्मणजी ने देखा कि रघुकुल मणि श्री रामचन्द्रजी ने शिवजी के धनुष की ओर ताका है, तो वे शरीर से पुलकित हो ब्रह्माण्ड को चरणों से दबाकर निम्नलिखित वचन बोले-॥259॥