Satyugi OM

Day 8 of Maas Parayan Reading program Day 8 / 30

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

* चले राम लछिमन मुनि संगा। गए जहाँ जग पावनि गंगा॥
गाधिसूनु सब कथा सुनाई। जेहि प्रकार सुरसरि महि आई॥1॥

English Meaning

Shri Ram and Shri Lakshman accompanied the Sage to the banks of the sacred Ganga, the river that purifies the entire Universe. Rishi Vishwamitra, the son of Gaadhi, then recounted the divine legend of how the celestial river Ganga descended to Earth.

Hindi Meaning

श्री रामजी और लक्ष्मणजी मुनि के साथ चले। वे वहाँ गए, जहाँ जगत को पवित्र करने वाली गंगाजी थीं। महाराज गाधि के पुत्र विश्वामित्रजी ने वह सब कथा कह सुनाई जिस प्रकार देवनदी गंगाजी पृथ्वी पर आई थीं॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

तब प्रभु रिषिन्ह समेत नहाए। बिबिध दान महिदेवन्हि पाए॥
हरषि चले मुनि बृंद सहाया। बेगि बिदेह नगर निअराया॥2॥

English Meaning

The Lord, along with groups of Rishis, bathed in the sacred waters of the river Ganga, while the Brahmins received various gifts. Thereafter, the Lord and the assembly of saints departed joyfully. Before long, they arrived near the Kingdom of Videh (the word Videh symbolizing detachment from the self. King Janak, also known as Videh, ruled this kingdom, whose capital was called Janakpuri or Mithila).

Hindi Meaning

तब प्रभु ने ऋषियों सहित (गंगाजी में) स्नान किया। ब्राह्मणों ने भाँति-भाँति के दान पाए। फिर मुनिवृन्द के साथ वे प्रसन्न होकर चले और शीघ्र ही जनकपुर के निकट पहुँच गए॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

पुर रम्यता राम जब देखी। हरषे अनुज समेत बिसेषी॥
बापीं कूप सरित सर नाना। सलिल सुधासम मनि सोपाना॥3॥

English Meaning

As Lord Ram beheld the enchanting beauty of Janakpuri, both He and His younger Brother were filled with immense joy. The city was adorned with numerous wells, rivers, and lakes brimming with nectar-like water. The steps leading to the banks and wells were studded with radiant jewels, adding to the city’s splendour.

Hindi Meaning

श्री रामजी ने जब जनकपुर की शोभा देखी, तब वे छोटे भाई लक्ष्मण सहित अत्यन्त हर्षित हुए। वहाँ अनेकों बावलियाँ, कुएँ, नदी और तालाब हैं, जिनमें अमृत के समान जल है और मणियों की सीढ़ियाँ (बनी हुई) हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

गुंजत मंजु मत्त रस भृंगा। कूजत कल बहुबरन बिहंगा॥
बरन बरन बिकसे बनजाता। त्रिबिध समीर सदा सुखदाता॥4॥

English Meaning

Bumblebees, intoxicated by nectar, hummed melodiously, while vibrant birds filled the air with their sweet chirping. Lotuses of various hues bloomed gracefully, enhancing the city’s charm. A delightful breeze (cool, calm, and fragrant) constantly flowed, bringing joy to all who felt its touch.

Hindi Meaning

मकरंद रस से मतवाले होकर भौंरे सुंदर गुंजार कर रहे हैं। रंग-बिरंगे (बहुत से) पक्षी मधुर शब्द कर रहे हैं। रंग-रंग के कमल खिले हैं। सदा (सब ऋतुओं में) सुख देने वाला शीतल, मंद, सुगंध पवन बह रहा है॥4॥

Doha 212 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

* सुमन बाटिका बाग बन बिपुल बिहंग निवास।
फूलत फलत सुपल्लवत सोहत पुर चहुँ पास॥212।

English Meaning

All four corners of the city were adorned with lush floral gardens, orchards, and forests, bursting with vibrant flowers, exquisite leaves, and abundant fruits. A diverse array of birds made their home here, filling the air with their melodious songs.

Hindi Meaning

पुष्प वाटिका (फुलवारी), बाग और वन, जिनमें बहुत से पक्षियों का निवास है, फूलते, फलते और सुंदर पत्तों से लदे हुए नगर के चारों ओर सुशोभित हैं॥212॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

* बनइ न बरनत नगर निकाई। जहाँ जाइ मन तहँइँ लोभाई॥
चारु बजारु बिचित्र अँबारी। मनिमय बिधि जनु स्वकर सँवारी॥1॥

English Meaning

The city’s beauty was beyond description, captivating the heart at every glance. Magnificent marketplaces and exquisite balconies adorned with dazzling gems stood as if crafted by Lord Brahma Himself, adding to the city’s divine charm.

Hindi Meaning

नगर की सुंदरता का वर्णन करते नहीं बनता। मन जहाँ जाता है, वहीं लुभा जाता (रम जाता) है। सुंदर बाजार है, मणियों से बने हुए विचित्र छज्जे हैं, मानो ब्रह्मा ने उन्हें अपने हाथों से बनाया है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

धनिक बनिक बर धनद समाना। बैठे सकल बस्तु लै नाना।
चौहट सुंदर गलीं सुहाई। संतत रहहिं सुगंध सिंचाई॥2॥

English Meaning

Exceptionally wealthy merchants, resembling the God of Wealth, Kuber, sat in their shops surrounded by abundant goods. The city’s elegant street intersections and enchanting lanes were continuously sprinkled with fragrant water, enhancing their beauty and allure.

Hindi Meaning

कुबेर के समान श्रेष्ठ धनी व्यापारी सब प्रकार की अनेक वस्तुएँ लेकर (दुकानों में) बैठे हैं। सुंदर चौराहे और सुहावनी गलियाँ सदा सुगंध से सिंची रहती हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

मंगलमय मंदिर सब केरें। चित्रित जनु रतिनाथ चितेरें॥
पुर नर नारि सुभग सुचि संता। धरमसील ग्यानी गुनवंता॥3॥

English Meaning

Every home was auspicious, adorned with exquisite murals that seemed to be painted by Kaamdev (Demigod of love), the husband of Rati himself. The people of the city, both men and women, were not only beautiful but also virtuous, wise, saintly, and steadfast in righteousness, embodying noble qualities.

Hindi Meaning

सबके घर मंगलमय हैं और उन पर चित्र कढ़े हुए हैं, जिन्हें मानो कामदेव रूपी चित्रकार ने अंकित किया है। नगर के (सभी) स्त्री-पुरुष सुंदर, पवित्र, साधु स्वभाव वाले, धर्मात्मा, ज्ञानी और गुणवान हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

अति अनूप जहँ जनक निवासू। बिथकहिं बिबुध बिलोकि बिलासू॥
होत चकित चित कोट बिलोकी। सकल भुवन सोभा जनु रोकी॥4॥

English Meaning

King Janak’s magnificent palace stood in unparalleled splendour, so breathtaking that even the Demigods would be left astonished. Its grand parapets inspired awe in all who beheld them, as if the palace had gathered the beauty of all fourteen regions of the cosmos within its walls.

Hindi Meaning

जहाँ जनकजी का अत्यन्त अनुपम (सुंदर) निवास स्थान (महल) है, वहाँ के विलास (ऐश्वर्य) को देखकर देवता भी थकित (स्तम्भित) हो जाते हैं (मनुष्यों की तो बात ही क्या!)। कोट (राजमहल के परकोटे) को देखकर चित्त चकित हो जाता है, (ऐसा मालूम होता है) मानो उसने समस्त लोकों की शोभा को रोक (घेर) रखा है॥4॥

Doha 213 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

*धवल धाम मनि पुरट पट सुघटित नाना भाँति।
सिय निवास सुंदर सदन सोभा किमि कहि जाति॥213॥

English Meaning

The city was adorned with countless bright white homes, their windows draped with curtains intricately embroidered with gold and jewels. Sita ji’s exquisite palace was so breathtakingly beautiful that its splendour defied description.

Hindi Meaning

उज्ज्वल महलों में अनेक प्रकार के सुंदर रीति से बने हुए मणि जटित सोने की जरी के परदे लगे हैं। सीताजी के रहने के सुंदर महल की शोभा का वर्णन किया ही कैसे जा सकता है॥213॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

* सुभग द्वार सब कुलिस कपाटा। भूप भीर नट मागध भाटा॥
बनी बिसाल बाजि गज साला। हय गय रख संकुल सब काला॥1॥

English Meaning

Every magnificent door, whether of homes or palaces, was secured with diamond-studded bolts. The city bustled with crowds of kings, performers, storytellers, and bards. Massive stables housed an abundance of horses and elephants, always filled with majestic steeds, mighty elephants, and grand chariots.

Hindi Meaning

राजमहल के सब दरवाजे (फाटक) सुंदर हैं, जिनमें वज्र के (मजबूत अथवा हीरों के चमकते हुए) किवाड़ लगे हैं। वहाँ (मातहत) राजाओं, नटों, मागधों और भाटों की भीड़ लगी रहती है। घोड़ों और हाथियों के लिए बहुत बड़ी-बड़ी घुड़सालें और गजशालाएँ (फीलखाने) बनी हुई हैं, जो सब समय घोड़े, हाथी और रथों से भरी रहती हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

सूर सचिव सेनप बहुतेरे। नृपगृह सरिस सदन सब केरे॥
पुर बाहेर सर सरित समीपा। उतरे जहँ तहँ बिपुल महीपा॥2॥

English Meaning

The city was home to many brave warriors, wise ministers, and mighty generals, whose residences were as splendid as the King’s palace. On the outskirts, near the lake and river, numerous kings had set up their encampments, adding to the grandeur of the Kingdom.

Hindi Meaning

बहुत से शूरवीर, मंत्री और सेनापति हैं। उन सबके घर भी राजमहल सरीखे ही हैं। नगर के बाहर तालाब और नदी के निकट जहाँ-तहाँ बहुत से राजा लोग उतरे हुए (डेरा डाले हुए) हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

देखि अनूप एक अँवराई। सब सुपास सब भाँति सुहाई।
कौसिक कहेउ मोर मनु माना। इहाँ रहिअ रघुबीर सुजाना॥3॥

English Meaning

As Sage Vishwamitra, Shri Ram, Shri Lakshman, and the hermit troops wandered, they came upon a unique mango grove, perfect in every way and delightful in countless aspects. Filled with joy at the sight, Rishi Kaushik (Sage Vishwamitra) said, “O’ Wise One, Raghuveer, my heart rejoices in this place. Let us stay here.”

Hindi Meaning

(वहीं) आमों का एक अनुपम बाग देखकर, जहाँ सब प्रकार के सुभीते थे और जो सब तरह से सुहावना था, विश्वामित्रजी ने कहा- हे सुजान रघुवीर! मेरा मन कहता है कि यहीं रहा जाए॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

भलेहिं नाथ कहि कृपानिकेता। उतरे तहँ मुनि बृंद समेता॥
बिस्वामित्र महामुनि आए। समाचार मिथिलापति पाए॥4॥

English Meaning

The ever-compassionate Lord Ram replied, “Very well, my Lord!” With that, the Sage and his group of hermits settled there. Meanwhile, the King of Mithila received the news of the great Sage Vishwamitra’s arrival.

Hindi Meaning

कृपा के धाम श्री रामचन्द्रजी ‘बहुत अच्छा स्वामिन्‌!’ कहकर वहीं मुनियों के समूह के साथ ठहर गए। मिथिलापति जनकजी ने जब यह समाचार पाया कि महामुनि विश्वामित्र आए हैं,॥4॥

Doha 214 श्री राम-लक्ष्मण सहित विश्वामित्र जी का जनकपुर में प्रवेश – Sage Vishwamitra, Shri Ram Lakshman reach Janakpur

* संग सचिव सुचि भूरि भट भूसुर बर गुर ग्याति।
चले मिलन मुनिनायकहि मुदित राउ एहि भाँति॥214॥

English Meaning

Upon hearing the news, the joyous King set out with his trusted ministers, mighty warriors, esteemed Brahmins, and the revered Guru of his clan (Sage Shatanand), to meet the King among sages, Rishi Vishwamitra.

Hindi Meaning

तब उन्होंने पवित्र हृदय के (ईमानदार, स्वामिभक्त) मंत्री बहुत से योद्धा, श्रेष्ठ ब्राह्मण, गुरु (शतानंदजी) और अपनी जाति के श्रेष्ठ लोगों को साथ लिया और इस प्रकार प्रसन्नता के साथ राजा मुनियों के स्वामी विश्वामित्रजी से मिलने चले॥214॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* कीन्ह प्रनामु चरन धरि माथा। दीन्हि असीस मुदित मुनिनाथा॥
बिप्रबृंद सब सादर बंदे। जानि भाग्य बड़ राउ अनंदे॥1॥

English Meaning

The King bowed his head at the Sage’s feet in reverence. Pleased, the Chief of Sages blessed him. The King then respectfully offered prayers to all the Brahmin groups accompanying the Sage. Feeling immensely fortunate, he was filled with contentment.

Hindi Meaning

राजा ने मुनि के चरणों पर मस्तक रखकर प्रणाम किया। मुनियों के स्वामी विश्वामित्रजी ने प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया। फिर सारी ब्राह्मणमंडली को आदर सहित प्रणाम किया और अपना बड़ा भाग्य जानकर राजा आनंदित हुए॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

कुसल प्रस्न कहि बारहिं बारा। बिस्वामित्र नृपहि बैठारा॥
तेहि अवसर आए दोउ भाई। गए रहे देखन फुलवाई॥2॥

English Meaning

After repeatedly inquiring about the King’s well-being, Sage Vishwamitra seated him. Just then, the two Brothers, Shri Ram and Shri Lakshman, entered. They had been away visiting the flower garden.

Hindi Meaning

बार-बार कुशल प्रश्न करके विश्वामित्रजी ने राजा को बैठाया। उसी समय दोनों भाई आ पहुँचे, जो फुलवाड़ी देखने गए थे॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

स्याम गौर मृदु बयस किसोरा। लोचन सुखद बिस्व चित चोरा॥
उठे सकल जब रघुपति आए। बिस्वामित्र निकट बैठाए॥3॥

English Meaning

One had a bluish complexion, while the other was fair. Both were in the tender bloom of youth, captivating every gaze and enchanting the hearts of all. As Shri Raghupati arrived, everyone present rose in admiration, drawn by His divine aura. Sage Vishwamitra then seated the two Brothers beside him.

Hindi Meaning

सुकुमार किशोर अवस्था वाले श्याम और गौर वर्ण के दोनों कुमार नेत्रों को सुख देने वाले और सारे विश्व के चित्त को चुराने वाले हैं। जब रघुनाथजी आए तब सभी (उनके रूप एवं तेज से प्रभावित होकर) उठकर खड़े हो गए। विश्वामित्रजी ने उनको अपने पास बैठा लिया॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

भए सब सुखी देखि दोउ भ्राता। बारि बिलोचन पुलकित गाता॥
मूरति मधुर मनोहर देखी भयउ बिदेहु बिदेहु बिसेषी॥4॥

English Meaning

Everyone was overjoyed to see the two Brothers. Tears welled up in their eyes, and their bodies shivered with divine ecstasy. As King Videh (whose name signifies one free from attachment to the self) beheld Shri Ram’s enchanting and radiant form, he truly became Videh, losing all awareness of his physical existence in sheer bliss.

Hindi Meaning

दोनों भाइयों को देखकर सभी सुखी हुए। सबके नेत्रों में जल भर आया (आनंद और प्रेम के आँसू उमड़ पड़े) और शरीर रोमांचित हो उठे। रामजी की मधुर मनोहर मूर्ति को देखकर विदेह (जनक) विशेष रूप से विदेह (देह की सुध-बुध से रहित) हो गए॥4॥

Doha 215 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* प्रेम मगन मनु जानि नृपु करि बिबेकु धरि धीर।
बोलेउ मुनि पद नाइ सिरु गदगद गिरा गभीर॥215॥

English Meaning

Realizing that his heart was overwhelmed with love, the King composed himself through wisdom. He then bowed at the Sage’s feet and, in a tone filled with both joy and reverence, asked:…

Hindi Meaning

मन को प्रेम में मग्न जान राजा जनक ने विवेक का आश्रय लेकर धीरज धारण किया और मुनि के चरणों में सिर नवाकर गद्‍गद्‍ (प्रेमभरी) गंभीर वाणी से कहा- ॥215॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* कहहु नाथ सुंदर दोउ बालक। मुनिकुल तिलक कि नृपकुल पालक॥
ब्रह्म जो निगम नेति कहि गावा। उभय बेष धरि की सोइ आवा॥1॥

English Meaning

…“O’ Lord, please tell me, are these two radiant boys the jewels of a sage’s lineage, or are they the protectors of some noble royal dynasty? Or has that formless, infinite Brahm, whom the Vedas sing of, manifested in these two divine forms and arrived here?…

Hindi Meaning

हे नाथ! कहिए, ये दोनों सुंदर बालक मुनिकुल के आभूषण हैं या किसी राजवंश के पालक? अथवा जिसका वेदों ने ‘नेति’ कहकर गान किया है कहीं वह ब्रह्म तो युगल रूप धरकर नहीं आया है?॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

सहज बिरागरूप मनु मोरा। थकित होत जिमि चंद चकोरा॥
ताते प्रभु पूछउँ सतिभाऊ। कहहु नाथ जनि करहु दुराऊ॥2॥

English Meaning

…My heart, by nature detached, is now mesmerized at the sight of these two, just like a chakor (partridge) gazing at the Moon. That is why, O’ Lord, I ask you with deep affection, please tell me the truth. O’ Master, do not keep it from me…

Hindi Meaning

मेरा मन जो स्वभाव से ही वैराग्य रूप (बना हुआ) है, (इन्हें देखकर) इस तरह मुग्ध हो रहा है, जैसे चन्द्रमा को देखकर चकोर। हे प्रभो! इसलिए मैं आपसे सत्य (निश्छल) भाव से पूछता हूँ। हे नाथ! बताइए, छिपाव न कीजिए॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

इन्हहि बिलोकत अति अनुरागा। बरबस ब्रह्मसुखहि मन त्यागा॥
कह मुनि बिहसि कहेहु नृप नीका। बचन तुम्हार न होइ अलीका॥3॥

English Meaning

…Seeing them, I have developed a profound love, and my heart has been compelled to forsake its natural state of divine detachment.” Laughing heartily, the Sage replied, “O’ King, your words are true. How can they be otherwise?…

Hindi Meaning

इनको देखते ही अत्यन्त प्रेम के वश होकर मेरे मन ने जबर्दस्ती ब्रह्मसुख को त्याग दिया है। मुनि ने हँसकर कहा- हे राजन्‌! आपने ठीक (यथार्थ ही) कहा। आपका वचन मिथ्या नहीं हो सकता॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

ए प्रिय सबहि जहाँ लगि प्रानी। मन मुसुकाहिं रामु सुनि बानी॥
रघुकुल मनि दसरथ के जाए। मम हित लागि नरेस पठाए॥4॥

English Meaning

…In this world, wherever there are living beings, they hold Shri Ram and Shri Lakshman dear (for everyone cherishes their own life, and the Lord is the very lifeforce of the cosmos). Listening to the profound and mystical words of Sage Vishwamitra, Lord Ram smiled within. The Sage then continued, “These two boys are the Sons of King Dashrath, the jewel of the Raghu dynasty. The King has sent them for my well-being…

Hindi Meaning

जगत में जहाँ तक (जितने भी) प्राणी हैं, ये सभी को प्रिय हैं। मुनि की (रहस्य भरी) वाणी सुनकर श्री रामजी मन ही मन मुस्कुराते हैं (हँसकर मानो संकेत करते हैं कि रहस्य खोलिए नहीं)। (तब मुनि ने कहा-) ये रघुकुल मणि महाराज दशरथ के पुत्र हैं। मेरे हित के लिए राजा ने इन्हें मेरे साथ भेजा है॥4॥

Doha 216 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* रामु लखनु दोउ बंधुबर रूप सील बल धाम।
मख राखेउ सबु साखि जगु जिते असुर संग्राम॥216॥

English Meaning

…These two noble Brothers, Ram and Lakshman, are the very embodiment of beauty, humility, and strength. The entire world bears witness to how they vanquished the demons in battle and safeguarded my yajna.”

Hindi Meaning

ये राम और लक्ष्मण दोनों श्रेष्ठ भाई रूप, शील और बल के धाम हैं। सारा जगत (इस बात का) साक्षी है कि इन्होंने युद्ध में असुरों को जीतकर मेरे यज्ञ की रक्षा की है॥216॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* मुनि तव चरन देखि कह राऊ। कहि न सकउँ निज पुन्य प्रभाऊ॥
सुंदर स्याम गौर दोउ भ्राता। आनँदहू के आनँद दाता॥1॥

English Meaning

King Janak said, “O’ Sage, upon beholding your sacred feet, I cannot fathom the extent of my good fortune and merits. These two radiant Brothers, one dark-hued and the other fair, are the very source of joy, even to happiness itself…

Hindi Meaning

राजा ने कहा- हे मुनि! आपके चरणों के दर्शन कर मैं अपना पुण्य प्रभाव कह नहीं सकता। ये सुंदर श्याम और गौर वर्ण के दोनों भाई आनंद को भी आनंद देने वाले हैं।॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

इन्ह कै प्रीति परसपर पावनि। कहि न जाइ मन भाव सुहावनि॥
सुनहु नाथ कह मुदित बिदेहू। ब्रह्म जीव इव सहज सनेहू॥2॥

English Meaning

…Their love for each other is so pure and heartwarming that it cannot be put into words.” Filled with joy, King Janak said, “O’ Lord, listen, their bond is innate and unwavering, just like the eternal love between the Supreme Lord and the living being.”

Hindi Meaning

इनकी आपस की प्रीति बड़ी पवित्र और सुहावनी है, वह मन को बहुत भाती है, पर (वाणी से) कही नहीं जा सकती। विदेह (जनकजी) आनंदित होकर कहते हैं- हे नाथ! सुनिए, ब्रह्म और जीव की तरह इनमें स्वाभाविक प्रेम है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

पुनि पुनि प्रभुहि चितव नरनाहू। पुलक गात उर अधिक उछाहू॥
मुनिहि प्रसंसि नाइ पद सीसू। चलेउ लवाइ नगर अवनीसू॥3॥

English Meaning

The King gazed upon Shri Ram again and again, his body trembling with divine ecstasy and his heart overflowing with joy. Praising the Sage and bowing at his feet, he reverently escorted Sage Vishwamitra to his capital accompanied by Shri Ram, Shri Lakshman, and the others.

Hindi Meaning

राजा बार-बार प्रभु को देखते हैं (दृष्टि वहाँ से हटना ही नहीं चाहती)। (प्रेम से) शरीर पुलकित हो रहा है और हृदय में बड़ा उत्साह है। (फिर) मुनि की प्रशंसा करके और उनके चरणों में सिर नवाकर राजा उन्हें नगर में लिवा चले॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

सुंदर सदनु सुखद सब काला। तहाँ बासु लै दीन्ह भुआला॥
करि पूजा सब बिधि सेवकाई। गयउ राउ गृह बिदा कराई॥4॥

English Meaning

There stood a magnificent palace, delightful in all seasons, where the King escorted them and arranged for their stay. After offering homage and serving Sage Vishwamitra in various ways, the King respectfully sought his permission and then departed for his own palace.

Hindi Meaning

एक सुंदर महल जो सब समय (सभी ऋतुओं में) सुखदायक था, वहाँ राजा ने उन्हें ले जाकर ठहराया। तदनन्तर सब प्रकार से पूजा और सेवा करके राजा विदा माँगकर अपने घर गए॥4॥

Doha 217 श्री राम-लक्ष्मण को देखकर जनकजी की प्रेम मुग्धता – King Janak enamoured by Shri Ram Lakshman ji

* रिषय संग रघुबंस मनि करि भोजनु बिश्रामु।
बैठे प्रभु भ्राता सहित दिवसु रहा भरि जामु॥217॥

English Meaning

Then, the jewel of the Raghu clan, Lord Ram, dined with the sages and rested for a while. Afterward, He sat beside His Brother, Shri Lakshman. At that moment, a quarter of the day remained.

Hindi Meaning

रघुकुल के शिरोमणि प्रभु श्री रामचन्द्रजी ऋषियों के साथ भोजन और विश्राम करके भाई लक्ष्मण समेत बैठे। उस समय पहरभर दिन रह गया था॥217॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

*लखन हृदयँ लालसा बिसेषी। जाइ जनकपुर आइअ देखी॥
प्रभु भय बहुरि मुनिहि सकुचाहीं। प्रगट न कहहिं मनहिं मुसुकाहीं॥1॥

English Meaning

Lakshman had a strong desire in his heart to visit the city of Janakpuri and return. However, he hesitated out of respect and fear, first of Shri Ram, and then of the Sage. So he kept his wish to himself and simply smiled inwardly.

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी के हृदय में विशेष लालसा है कि जाकर जनकपुर देख आवें, परन्तु प्रभु श्री रामचन्द्रजी का डर है और फिर मुनि से भी सकुचाते हैं, इसलिए प्रकट में कुछ नहीं कहते, मन ही मन मुस्कुरा रहे हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

राम अनुज मन की गति जानी। भगत बछलता हियँ हुलसानी॥
परम बिनीत सकुचि मुसुकाई। बोले गुर अनुसासन पाई॥2॥

English Meaning

Lord Ram (the knower of all hearts), understood the deep longing within His younger Brother. His heart brimmed with love and affection for His devoted Brother. With utmost humility and grace, He sought the permission of Guru Vishwamitra and then spoke in a soft and modest tone:..

Hindi Meaning

(अन्तर्यामी) श्री रामचन्द्रजी ने छोटे भाई के मन की दशा जान ली, (तब) उनके हृदय में भक्तवत्सलता उमड़ आई। वे गुरु की आज्ञा पाकर बहुत ही विनय के साथ सकुचाते हुए मुस्कुराकर बोले॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

नाथ लखनु पुरु देखन चहहीं। प्रभु सकोच डर प्रगट न कहहीं॥
जौं राउर आयसु मैं पावौं। नगर देखाइ तुरत लै आवौं॥3॥

English Meaning

…“O’ Revered Master, Lakshman wishes to see the city, but out of reverence and hesitation, he hasn’t spoken his mind. If you kindly permit, I will take him to visit the city and bring him back without delay.”

Hindi Meaning

हे नाथ! लक्ष्मण नगर देखना चाहते हैं, किन्तु प्रभु (आप) के डर और संकोच के कारण स्पष्ट नहीं कहते। यदि आपकी आज्ञा पाऊँ, तो मैं इनको नगर दिखलाकर तुरंत ही (वापस) ले आऊँ॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

सुनि मुनीसु कह बचन सप्रीती। कस न राम तुम्ह राखहु नीती॥
धरम सेतु पालक तुम्ह ताता। प्रेम बिबस सेवक सुखदाता॥4॥

English Meaning

Hearing Lord Ram’s gentle words, the Chief of Sages replied with deep affection, “O’ Ram, how could you ever falter in upholding dharma? Dear one, you are the very protector of righteousness, and out of your boundless love for your devotees, you always bring them happiness.”

Hindi Meaning

यह सुनकर मुनीश्वर विश्वामित्रजी ने प्रेम सहित वचन कहे- हे राम! तुम नीति की रक्षा कैसे न करोगे, हे तात! तुम धर्म की मर्यादा का पालन करने वाले और प्रेम के वशीभूत होकर सेवकों को सुख देने वाले हो॥4॥

Doha 218 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* जाइ देखि आवहु नगरु सुख निधान दोउ भाइ।
करहु सुफल सब के नयन सुंदर बदन देखाइ॥218॥

English Meaning

Guru Vishwamitra said, “O’ Beloved Brothers, the very embodiment of joy, go and explore the city and return. Let the people feast their eyes on your radiant and delightful presence.”

Hindi Meaning

सुख के निधान दोनों भाई जाकर नगर देख आओ। अपने सुंदर मुख दिखलाकर सब (नगर निवासियों) के नेत्रों को सफल करो॥218॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* मुनि पद कमल बंदि दोउ भ्राता। चले लोक लोचन सुख दाता॥
बालक बृंद देखि अति सोभा। लगे संग लोचन मनु लोभा॥1॥

English Meaning

After offering their respects at the lotus feet of Guru Vishwamitra, the two Brothers, who bring joy to the eyes of all creation, set out. As they walked, the city’s children, captivated by their divine beauty, followed them in groups, their hearts and minds completely enchanted by the Brothers’ radiant beauty.

Hindi Meaning

सब लोकों के नेत्रों को सुख देने वाले दोनों भाई मुनि के चरणकमलों की वंदना करके चले। बालकों के झुंड इन (के सौंदर्य) की अत्यन्त शोभा देखकर साथ लग गए। उनके नेत्र और मन (इनकी माधुरी पर) लुभा गए॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

पीत बसन परिकर कटि भाथा। चारु चाप सर सोहत हाथा॥
तन अनुहरत सुचंदन खोरी। स्यामल गौर मनोहर जोरी॥2॥

English Meaning

Shri Ram and Shri Lakshman were dressed in yellow garments, with cloth bands tied around their waists securing their quivers. In their hands, they carried graceful bows and arrows that added to their divine splendour. Their foreheads were adorned with elegant sandalwood paste tilaks, perfectly matching their complexions (Shri Ram, dark in hue, bore a striking white mark, while the fair-complexioned Shri Lakshman had a soft yellow one). This divine contrast; the dark and the fair, captivated every heart that beheld them.

Hindi Meaning

(दोनों भाइयों के) पीले रंग के वस्त्र हैं, कमर के (पीले) दुपट्टों में तरकस बँधे हैं। हाथों में सुंदर धनुष-बाण सुशोभित हैं। (श्याम और गौर वर्ण के) शरीरों के अनुकूल (अर्थात्‌ जिस पर जिस रंग का चंदन अधिक फबे उस पर उसी रंग के) सुंदर चंदन की खौर लगी है। साँवरे और गोरे (रंग) की मनोहर जोड़ी है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

केहरि कंधर बाहु बिसाला। उर अति रुचिर नागमनि माला॥
सुभग सोन सरसीरुह लोचन। बदन मयंक तापत्रय मोचन॥3॥

English Meaning

Their necks and shoulders were strong and majestic, like those of a lion, and their arms were long and powerful. Across their broad chests rested a beautiful garland made of rare elephant pearls (precious gems said to be found only in the foreheads of one in a million elephants). Their eyes were lovely, resembling red lotuses in bloom, and their Moon-like faces radiated charm and serenity, dispelling the threefold sorrows of all who beheld them.

Hindi Meaning

सिंह के समान (पुष्ट) गर्दन (गले का पिछला भाग) है, विशाल भुजाएँ हैं। (चौड़ी) छाती पर अत्यन्त सुंदर गजमुक्ता की माला है। सुंदर लाल कमल के समान नेत्र हैं। तीनों तापों से छुड़ाने वाला चन्द्रमा के समान मुख है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

कानन्हि कनक फूल छबि देहीं। चितवत चितहि चोरि जनु लेहीं॥
चितवनि चारु भृकुटि बर बाँकी। तिलक रेख सोभा जनु चाँकी॥4॥

English Meaning

The golden earrings adorning their ears shone with such brilliance that just a glimpse would captivate every heart. Their glances were gentle and pleasing, and their gracefully arched, bow-shaped eyebrows added to their allure. The lines of the tilak on their foreheads radiated such elegance, it was as if the seal of ultimate beauty had been placed upon them.

Hindi Meaning

कानों में सोने के कर्णफूल (अत्यन्त) शोभा दे रहे हैं और देखते ही (देखने वाले के) चित्त को मानो चुरा लेते हैं। उनकी चितवन (दृष्टि) बड़ी मनोहर है और भौंहें तिरछी एवं सुंदर हैं। (माथे पर) तिलक की रेखाएँ ऐसी सुंदर हैं, मानो (मूर्तिमती) शोभा पर मुहर लगा दी गई है॥4॥

Doha 219 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* रुचिर चौतनीं सुभग सिर मेचक कुंचित केस।
नख सिख सुंदर बंधु दोउ सोभा सकल सुदेस॥219॥

English Meaning

They wore elegant, crown-shaped caps atop their beautiful heads, and their curly black hair added to their charm. From head to toe, both Brothers were the very embodiment of beauty, every feature perfectly formed, just as it was meant to be, radiating divine grace in every detail.

Hindi Meaning

सिर पर सुंदर चौकोनी टोपियाँ (दिए) हैं, काले और घुँघराले बाल हैं। दोनों भाई नख से लेकर शिखा तक (एड़ी से चोटी तक) सुंदर हैं और सारी शोभा जहाँ जैसी चाहिए वैसी ही है॥219॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* देखन नगरु भूपसुत आए। समाचार पुरबासिन्ह पाए॥
धाए धाम काम सब त्यागी। मनहुँ रंक निधि लूटन लागी॥1॥

English Meaning

When word spread through the city that the two Princes had come to see Mithila, the townspeople dropped everything, leaving their homes and workplaces and rushed out in excitement, like paupers dashing to seize a hidden treasure.

Hindi Meaning

जब पुरवासियों ने यह समाचार पाया कि दोनों राजकुमार नगर देखने के लिए आए हैं, तब वे सब घर-बार और सब काम-काज छोड़कर ऐसे दौड़े मानो दरिद्री (धन का) खजाना लूटने दौड़े हों॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

निरखि सहज सुंदर दोउ भाई। होहिं सुखी लोचन फल पाई॥
जुबतीं भवन झरोखन्हि लागीं। निरखहिं राम रूप अनुरागीं॥2॥

English Meaning

Beholding the natural grace of the two Brothers, the people felt as though their eyes were finally tasting the true fruit of joy. Young women clung to the jharokhas (an ornate overhanging windows or balconies used to look outside while remaining unseen) and small windows of their homes, stealing glimpses of Lord Ram, their hearts filled with love as they admired His divine beauty.

Hindi Meaning

स्वभाव ही से सुंदर दोनों भाइयों को देखकर वे लोग नेत्रों का फल पाकर सुखी हो रहे हैं। युवती स्त्रियाँ घर के झरोखों से लगी हुई प्रेम सहित श्री रामचन्द्रजी के रूप को देख रही हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

कहहिं परसपर बचन सप्रीती। सखि इन्ह कोटि काम छबि जीती॥
सुर नर असुर नाग मुनि माहीं। सोभा असि कहुँ सुनिअति नाहीं॥3॥

English Meaning

They affectionately said to one another, “O’ Friend, His beauty surpasses that of ten million Kaamdevs! Such divine charm has never been seen or even heard of among Demigods, humans, demons, serpents, or sages…

Hindi Meaning

वे आपस में बड़े प्रेम से बातें कर रही हैं- हे सखी! इन्होंने करोड़ों कामदेवों की छबि को जीत लिया है। देवता, मनुष्य, असुर, नाग और मुनियों में ऐसी शोभा तो कहीं सुनने में भी नहीं आती॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

बिष्नु चारि भुज बिधि मुख चारी। बिकट बेष मुख पंच पुरारी॥
अपर देउ अस कोउ ना आही। यह छबि सखी पटतरिअ जाही॥4॥

English Meaning

…Lord Vishnu has four arms, Lord Brahma has four faces, and Lord Tripurari (Shiv ji) has a fierce appearance with five faces. O’ Friend, there is no other deity whose beauty can be compared to His.”

Hindi Meaning

भगवान विष्णु के चार भुजाएँ हैं, ब्रह्माजी के चार मुख हैं, शिवजी का विकट (भयानक) वेष है और उनके पाँच मुँह हैं। हे सखी! दूसरा देवता भी कोई ऐसा नहीं है, जिसके साथ इस छबि की उपमा दी जाए॥4॥

Doha 220 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* बय किसोर सुषमा सदन स्याम गौर सुख धाम।
अंग अंग पर वारिअहिं कोटि कोटि सत काम॥220॥

English Meaning

They are in the bloom of youth, divine embodiments of beauty, one fair, the other dark, radiating joy and grace. Every feature of their form surpasses the splendour of billions of Kaamdevs.

Hindi Meaning

इनकी किशोर अवस्था है, ये सुंदरता के घर, साँवले और गोरे रंग के तथा सुख के धाम हैं। इनके अंग-अंग पर करोड़ों-अरबों कामदेवों को निछावर कर देना चाहिए॥220॥

Chaupai 1 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* कहहु सखी अस को तनु धारी। जो न मोह यह रूप निहारी॥
कोउ सप्रेम बोली मृदु बानी। जो मैं सुना सो सुनहु सयानी॥1॥

English Meaning

“Tell me, my friend, who among the living wouldn’t be enchanted by such beauty? One of them, speaking gently and with affection, said, “O’ Dear one, listen to what I’ve heard…

Hindi Meaning

हे सखी! (भला) कहो तो ऐसा कौन शरीरधारी होगा, जो इस रूप को देखकर मोहित न हो जाए (अर्थात यह रूप जड़-चेतन सबको मोहित करने वाला है)। (तब) कोई दूसरी सखी प्रेम सहित कोमल वाणी से बोली- हे सयानी! मैंने जो सुना है उसे सुनो-॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

ए दोऊ दसरथ के ढोटा। बाल मरालन्हि के कल जोटा॥
मुनि कौसिक मख के रखवारे। जिन्ह रन अजिर निसाचर मारे॥2॥

English Meaning

…These two are the noble sons of King Dashrath, graceful like a pair of young swans. They are the protectors of Sage Kaushik’s (Vishwamitra’s) yajna, the valiant warriors who vanquished the demons on the battlefield…

Hindi Meaning

ये दोनों (राजकुमार) महाराज दशरथजी के पुत्र हैं! बाल राजहंसों का सा सुंदर जोड़ा है। ये मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करने वाले हैं, इन्होंने युद्ध के मैदान में राक्षसों को मारा है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

स्याम गात कल कंज बिलोचन। जो मारीच सुभुज मदु मोचन॥
कौसल्या सुत सो सुख खानी। नामु रामु धनु सायक पानी॥3॥

English Meaning

…The One with a radiant dark-hued body, lotus-like eyes, who shattered the false pride of the demons Marich and Subahu (meaning whose arms are graceful and strong), who holds a bow and arrow in His hands, and who is the very embodiment of bliss, He is the son of Kaushalya, and His name is Ram…

Hindi Meaning

जिनका श्याम शरीर और सुंदर कमल जैसे नेत्र हैं, जो मारीच और सुबाहु के मद को चूर करने वाले और सुख की खान हैं और जो हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं, वे कौसल्याजी के पुत्र हैं, इनका नाम राम है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

गौर किसोर बेषु बर काछें। कर सर चाप राम के पाछें॥
लछिमनु नामु राम लघु भ्राता। सुनु सखि तासु सुमित्रा माता॥4॥

English Meaning

…The one who is youthful, fair-complexioned, and exceptionally handsome, walking behind Ram with a bow and arrow in hand, his name is Lakshman. He is Ram’s younger Brother. Listen, O’ Friend, his mother’s name is Sumitra…

Hindi Meaning

जिनका रंग गोरा और किशोर अवस्था है और जो सुंदर वेष बनाए और हाथ में धनुष-बाण लिए श्री रामजी के पीछे-पीछे चल रहे हैं, वे इनके छोटे भाई हैं, उनका नाम लक्ष्मण है। हे सखी! सुनो, उनकी माता सुमित्रा हैं॥4॥

Doha 221 श्री राम-लक्ष्मण का जनकपुर निरीक्षण – A visit to the town by Shri Ram Lakshman ji

* बिप्रकाजु करि बंधु दोउ मग मुनिबधू उधारि।
आए देखन चापमख सुनि हरषीं सब नारि॥221॥

English Meaning

…Having fulfilled the tasks entrusted to them by the Brahmin Sage Vishwamitra, and liberating the wife of Sage Gautam, Ahalya, along the way, both Brothers have now arrived to witness the bow sacrifice.” Upon hearing this, all the women were filled with joy.

Hindi Meaning

दोनों भाई ब्राह्मण विश्वामित्र का काम करके और रास्ते में मुनि गौतम की स्त्री अहल्या का उद्धार करके यहाँ धनुषयज्ञ देखने आए हैं। यह सुनकर सब स्त्रियाँ प्रसन्न हुईं॥221॥