Satyugi OM

Day 4 of Maas Parayan Reading program Day 4 / 30

Chaupai 1 रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji

* सुनि बोलीं मुसुकाइ भवानी। उचित कहेहु मुनिबर बिग्यानी॥
तुम्हरें जान कामु अब जारा। अब लगि संभु रहे सबिकारा॥1॥

English Meaning

Hearing the words of the Seven Sages, Goddess Bhawani smiled sarcastically and said, “O’ Great and wise Sages, your words are indeed justified. According to your belief, Lord Shiv has now burned Kaamdev, implying that until now, He was governed by desires…

Hindi Meaning

यह सुनकर पार्वतीजी मुस्कुराकर बोलीं- हे विज्ञानी मुनिवरों! आपने उचित ही कहा। आपकी समझ में शिवजी ने कामदेव को अब जलाया है, अब तक तो वे विकारयुक्त (कामी) ही रहे!॥1॥

Chaupai 2 रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji

हमरें जान सदासिव जोगी। अज अनवद्य अकाम अभोगी॥
जौं मैं सिव सेये अस जानी। प्रीति समेत कर्म मन बानी॥2॥

English Meaning

…But in my belief, Lord Shiv is eternal, a supreme yogi, unborn, flawless, free from desires, and beyond all sense gratification. If, knowing Him as such, I have served Him with love through my thoughts, words, and actions…

Hindi Meaning

किन्तु हमारी समझ से तो शिवजी सदा से ही योगी, अजन्मे, अनिन्द्य, कामरहित और भोगहीन हैं और यदि मैंने शिवजी को ऐसा समझकर ही मन, वचन और कर्म से प्रेम सहित उनकी सेवा की है॥2॥

Chaupai 3 रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji

तौ हमार पन सुनहु मुनीसा। करिहहिं सत्य कृपानिधि ईसा॥
तुम्ह जो कहा हर जारेउ मारा। सोइ अति बड़ अबिबेकु तुम्हारा॥3॥

English Meaning

…Then, O’ Great Sages, listen, He, the ocean of mercy, will surely fulfill my vow. Your claim that Lord Har has burned Kaamdev is a grave misjudgment on your part…

Hindi Meaning

तो हे मुनीश्वरो! सुनिए, वे कृपानिधान भगवान मेरी प्रतिज्ञा को सत्य करेंगे। आपने जो यह कहा कि शिवजी ने कामदेव को भस्म कर दिया, यही आपका बड़ा भारी अविवेक है॥3॥

Chaupai 4 रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji

तात अनल कर सहज सुभाऊ। हिम तेहि निकट जाइ नहिं काऊ॥
गएँ समीप सो अवसि नसाई। असि मन्मथ महेस की नाई॥4॥

English Meaning

…O’ Masters, it is the inherent nature of fire that frost can never approach it without being destroyed. The same principle applies to Lord Mahesh and Kaamdev.”

Hindi Meaning

हे तात! अग्नि का तो यह सहज स्वभाव ही है कि पाला उसके समीप कभी जा ही नहीं सकता और जाने पर वह अवश्य नष्ट हो जाएगा। महादेवजी और कामदेव के संबंध में भी यही न्याय (बात) समझना चाहिए॥4॥

Doha 90 रति को वरदान, देवताओं की प्राथना, सप्तर्षियों का पार्वती के पास जाना – Lord Shiv’s boon to Rati, Gods’ prayers to Lord Shiv and Seven sages visit Parvati ji

* हियँ हरषे मुनि बचन सुनि देखि प्रीति बिस्वास।
चले भवानिहि नाइ सिर गए हिमाचल पास॥90॥

English Meaning

Hearing Goddess Bhawani’s words and witnessing Her unwavering love and faith, the Sages’ hearts filled with joy. They bowed before Her in reverence and then proceeded to King Himvan’s abode.

Hindi Meaning

पार्वती के वचन सुनकर और उनका प्रेम तथा विश्वास देखकर मुनि हृदय में बड़े प्रसन्न हुए। वे भवानी को सिर नवाकर चल दिए और हिमाचल के पास पहुँचे॥90॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* सबु प्रसंगु गिरिपतिहि सुनावा। मदन दहन सुनि अति दुखु पावा॥
बहुरि कहेउ रति कर बरदाना। सुनि हिमवंत बहुत सुखु माना॥1॥

English Meaning

The Sages recounted the entire episode of Kaamdev to King Himvan. Upon hearing of Kaamdev’s demise, he was deeply grieved. However, when they spoke of Rati’s boon, King Himvan was filled with joy.

Hindi Meaning

उन्होंने पर्वतराज हिमाचल को सब हाल सुनाया। कामदेव का भस्म होना सुनकर हिमाचल बहुत दुःखी हुए। फिर मुनियों ने रति के वरदान की बात कही, उसे सुनकर हिमवान्‌ ने बहुत सुख माना॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

हृदयँ बिचारि संभु प्रभुताई। सादर मुनिबर लिए बोलाई।
सुदिनु सुनखतु सुघरी सोचाई। बेगि बेदबिधि लगन धराई॥2॥

English Meaning

With Lord Shambhu’s glories in his heart, King Himvan respectfully welcomed the great Sages. After determining an auspicious day, a favourable alignment of stars, and a propitious time with them, he promptly confirmed and recorded a suitable wedding date as per Vedic rituals.

Hindi Meaning

शिवजी के प्रभाव को मन में विचार कर हिमाचल ने श्रेष्ठ मुनियों को आदरपूर्वक बुला लिया और उनसे शुभ दिन, शुभ नक्षत्र और शुभ घड़ी शोधवाकर वेद की विधि के अनुसार शीघ्र ही लग्न निश्चय कराकर लिखवा लिया॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

पत्री सप्तरिषिन्ह सोइ दीन्ही। गहि पद बिनय हिमाचल कीन्ही॥
जाइ बिधिहि तिन्ह दीन्हि सो पाती। बाचत प्रीति न हृदयँ समाती॥3॥

English Meaning

King Himvan then handed the wedding invitation to the Seven Sages and humbly touched their feet, requesting them to present it to Lord Brahma. The Sages carried the invitation to Brahma ji, and as he read it, His heart overflowed with love.

Hindi Meaning

फिर हिमाचल ने वह लग्नपत्रिका सप्तर्षियों को दे दी और चरण पकड़कर उनकी विनती की। उन्होंने जाकर वह लग्न पत्रिका ब्रह्माजी को दी। उसको पढ़ते समय उनके हृदय में प्रेम समाता न था॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

लगन बाचि अज सबहि सुनाई। हरषे मुनि सब सुर समुदाई॥
सुमन बृष्टि नभ बाजन बाजे। मंगल कलस दसहुँ दिसि साजे॥4॥

English Meaning

Lord Brahma then read the invitation aloud to everyone. The Sages and the assembly of Demigods were filled with joy. Flowers rained from the skies, melodious music echoed from various instruments, and auspicious jars were placed in all ten directions.

Hindi Meaning

ब्रह्माजी ने लग्न पढ़कर सबको सुनाया, उसे सुनकर सब मुनि और देवताओं का सारा समाज हर्षित हो गया। आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी, बाजे बजने लगे और दसों दिशाओं में मंगल कलश सजा दिए गए॥4॥

Doha 91 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* लगे सँवारन सकल सुर बाहन बिबिध बिमान।
होहिं सगुन मंगल सुभद करहिं अपछरा गान॥91॥

English Meaning

All the Demigods then began adorning their divine vehicles and celestial aircraft. Auspicious and joyful omens appeared, while celestial damsels sang melodious songs.

Hindi Meaning

सब देवता अपने भाँति-भाँति के वाहन और विमान सजाने लगे, कल्याणप्रद मंगल शकुन होने लगे और अप्सराएँ गाने लगीं॥91॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* सिवहि संभु गन करहिं सिंगारा। जटा मुकुट अहि मौरु सँवारा॥
कुंडल कंकन पहिरे ब्याला। तन बिभूति पट केहरि छाला॥1॥

English Meaning

The attendants of the bridegroom, Lord Shambhu, began adorning Him. They fashioned a crown from His matted hair and decorated it with serpents. Snakes served as His earrings and bracelets, while His body was smeared with the sacred ashes of the dead. A lion’s skin was wrapped around Him as His attire.

Hindi Meaning

शिवजी के गण शिवजी का श्रृंगार करने लगे। जटाओं का मुकुट बनाकर उस पर साँपों का मौर सजाया गया। शिवजी ने साँपों के ही कुंडल और कंकण पहने, शरीर पर विभूति रमायी और वस्त्र की जगह बाघम्बर लपेट लिया॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

ससि ललाट सुंदर सिर गंगा। नयन तीनि उपबीत भुजंगा॥
गरल कंठ उर नर सिर माला। असिव बेष सिवधाम कृपाला॥2॥

English Meaning

Lord Shiv adorned the crescent Moon on His beautiful forehead, with the sacred river Ganga flowing from His matted locks, and His three eyes radiating divine wisdom. He wore snakes as His sacred thread, held poison in His neck, and wore a garland of human skulls on His chest. Despite His seemingly inauspicious appearance, Lord Shiv is ever the ultimate source of auspiciousness and boundless mercy.

Hindi Meaning

शिवजी के सुंदर मस्तक पर चन्द्रमा, सिर पर गंगाजी, तीन नेत्र, साँपों का जनेऊ, गले में विष और छाती पर नरमुण्डों की माला थी। इस प्रकार उनका वेष अशुभ होने पर भी वे कल्याण के धाम और कृपालु हैं॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

कर त्रिसूल अरु डमरु बिराजा। चले बसहँ चढ़ि बाजहिं बाजा॥
देखि सिवहि सुरत्रिय मुसुकाहीं। बर लायक दुलहिनि जग नाहीं॥3॥

English Meaning

In one hand, He holds His trishul (trident), while His damru (hourglass-shaped drum) adorns the other, adding to His divine splendour. Mounting His bull, Nandi ji, Lord Shiv sets forth, accompanied by the sounds of countless musical instruments. Seeing Him, the wives of the Demigods smiled and remarked that no bride in the world could truly be a match for this unique bridegroom.

Hindi Meaning

एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित है। शिवजी बैल पर चढ़कर चले। बाजे बज रहे हैं। शिवजी को देखकर देवांगनाएँ मुस्कुरा रही हैं (और कहती हैं कि) इस वर के योग्य दुलहिन संसार में नहीं मिलेगी॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

बिष्नु बिरंचि आदि सुरब्राता। चढ़ि चढ़ि बाहन चले बराता॥
सुर समाज सब भाँति अनूपा। नहिं बरात दूलह अनुरुपा॥4॥

English Meaning

Lord Vishnu, Lord Brahma, and the hosts of Demigods ascended their divine vehicles and joined the grand marriage procession. Though the Demigods and their entourages were magnificent in every way, the procession itself appeared unbefitting for the groom.

Hindi Meaning

विष्णु और ब्रह्मा आदि देवताओं के समूह अपने-अपने वाहनों (सवारियों) पर चढ़कर बारात में चले। देवताओं का समाज सब प्रकार से अनुपम (परम सुंदर) था, पर दूल्हे के योग्य बारात न थी॥4॥

Doha 92 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* बिष्नु कहा अस बिहसि तब बोलि सकल दिसिराज।
बिलग बिलग होइ चलहु सब निज निज सहित समाज॥92॥

English Meaning

Lord Vishnu then summoned the guardians of all directions and, laughing heartily, said, “Let everyone proceed with their respective groups separately…

Hindi Meaning

तब विष्णु भगवान ने सब दिक्पालों को बुलाकर हँसकर ऐसा कहा- सब लोग अपने-अपने दल समेत अलग-अलग होकर चलो॥92॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* बर अनुहारि बरात न भाई। हँसी करैहहु पर पुर जाई॥
बिष्नु बचन सुनि सुर मुसुकाने। निज निज सेन सहित बिलगाने॥1॥

English Meaning

…O’ Brothers, this marriage procession does not match the groom. Do you wish to be laughed at in another city?” Hearing Lord Vishnu’s words, the Demigods smiled and advanced with their respective troops, keeping a slight distance from Lord Shiv.

Hindi Meaning

हे भाई! हम लोगों की यह बारात वर के योग्य नहीं है। क्या पराए नगर में जाकर हँसी कराओगे? विष्णु भगवान की बात सुनकर देवता मुस्कुराए और वे अपनी-अपनी सेना सहित अलग हो गए॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

मनहीं मन महेसु मुसुकाहीं। हरि के बिंग्य बचन नहिं जाहीं॥
अति प्रिय बचन सुनत प्रिय केरे। भृंगिहि प्रेरि सकल गन टेरे॥2॥

English Meaning

Seeing this, Lord Mahesh smiled to Himself and said, “Lord Hari’s playful humour never fades.” Hearing the sweet words of His beloved Vishnu, Shiv ji sent His attendant Bhringi to summon all His attendants.

Hindi Meaning

महादेवजी (यह देखकर) मन-ही-मन मुस्कुराते हैं कि विष्णु भगवान के व्यंग्य-वचन (दिल्लगी) नहीं छूटते! अपने प्यारे (विष्णु भगवान) के इन अति प्रिय वचनों को सुनकर शिवजी ने भी भृंगी को भेजकर अपने सब गणों को बुलवा लिया॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

सिव अनुसासन सुनि सब आए। प्रभु पद जलज सीस तिन्ह नाए॥
नाना बाहन नाना बेषा। बिहसे सिव समाज निज देखा॥3॥

English Meaning

Upon hearing Lord Shiv’s command, all His attendants gathered and bowed their heads at His lotus feet. They had various forms and rode different kinds of vehicles. Seeing His diverse and unique followers, Lord Shiv burst into a hearty laughter.

Hindi Meaning

शिवजी की आज्ञा सुनते ही सब चले आए और उन्होंने स्वामी के चरण कमलों में सिर नवाया। तरह-तरह की सवारियों और तरह-तरह के वेष वाले अपने समाज को देखकर शिवजी हँसे॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

कोउ मुख हीन बिपुल मुख काहू। बिनु पद कर कोउ बहु पद बाहू॥
बिपुल नयन कोउ नयन बिहीना। रिष्टपुष्ट कोउ अति तनखीना॥4॥

English Meaning

Some were headless, while others had multiple heads. Some lacked hands and feet, while others had countless limbs. Some had many eyes, while others had none at all. Some were robust and powerful, whereas others were frail and emaciated.

Hindi Meaning

कोई बिना मुख का है, किसी के बहुत से मुख हैं, कोई बिना हाथ-पैर का है तो किसी के कई हाथ-पैर हैं। किसी के बहुत आँखें हैं तो किसी के एक भी आँख नहीं है। कोई बहुत मोटा-ताजा है, तो कोई बहुत ही दुबला-पतला है॥4॥

Chaupai 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छंद :
* तन कीन कोउ अति पीन पावन कोउ अपावन गति धरें।
भूषन कराल कपाल कर सब सद्य सोनित तन भरें॥
खर स्वान सुअर सृकाल मुख गन बेष अगनित को गनै।
बहु जिनस प्रेत पिसाच जोगि जमात बरनत नहिं बनै॥

English Meaning

Some were extremely thin, while others were fat; some appeared pure, while others had an impure look. They wore fearsome ornaments, carried skulls in their hands, and were smeared with fresh blood. Their heads resembled those of donkeys, dogs, pigs, and jackals. Who could possibly count the endless forms of these attendants? There were countless groups of ghosts, spirits, and demonesses, many of which were beyond description.

Hindi Meaning

कोई बहुत दुबला, कोई बहुत मोटा, कोई पवित्र और कोई अपवित्र वेष धारण किए हुए है। भयंकर गहने पहने हाथ में कपाल लिए हैं और सब के सब शरीर में ताजा खून लपेटे हुए हैं। गधे, कुत्ते, सूअर और सियार के से उनके मुख हैं। गणों के अनगिनत वेषों को कौन गिने? बहुत प्रकार के प्रेत, पिशाच और योगिनियों की जमाते हैं। उनका वर्णन करते नहीं बनता।

Soratha 93 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* नाचहिं गावहिं गीत परम तरंगी भूत सब।
देखत अति बिपरीत बोलहिं बचन बिचित्र बिधि॥93॥

English Meaning

All the ghosts and goblins danced and sang, full of mischief and joy. They had bizarre appearances and spoke in a peculiar manner.

Hindi Meaning

भूत-प्रेत नाचते और गाते हैं, वे सब बड़े मौजी हैं। देखने में बहुत ही बेढंगे जान पड़ते हैं और बड़े ही विचित्र ढंग से बोलते हैं॥93॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* जस दूलहु तसि बनी बराता। कौतुक बिबिध होहिं मग जाता॥
इहाँ हिमाचल रचेउ बिताना। अति बिचित्र नहिं जाइ बखाना॥1॥

English Meaning

The marriage procession was in perfect harmony with the bridegroom, Lord Shiv. Along the way, various playful acts added to the joyous celebration. Meanwhile, King Himvan had created a magnificent ceremonial pavilion, so unique and exquisite that it defied description.

Hindi Meaning

जैसा दूल्हा है, अब वैसी ही बारात बन गई है। मार्ग में चलते हुए भाँति-भाँति के कौतुक (तमाशे) होते जाते हैं। इधर हिमाचल ने ऐसा विचित्र मण्डप बनाया कि जिसका वर्णन नहीं हो सकता॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

सैल सकल जहँ लगि जग माहीं। लघु बिसाल नहिं बरनि सिराहीं॥
बन सागर सब नदी तलावा। हिमगिरि सब कहुँ नेवत पठावा॥2॥

English Meaning

Himvan ji sent invitations to all the great and small mountains across the world, countless and beyond description, along with all the forests, oceans, rivers, lakes, and ponds.

Hindi Meaning

जगत में जितने छोटे-बड़े पर्वत थे, जिनका वर्णन करके पार नहीं मिलता तथा जितने वन, समुद्र, नदियाँ और तालाब थे, हिमाचल ने सबको नेवता भेजा॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

कामरुप सुंदर तन धारी। सहित समाज सहित बर नारी॥
गए सकल तुहिनाचल गेहा। गावहिं मंगल सहित सनेहा॥3॥

English Meaning

Capable of assuming any form at will, they took on charming human appearances and arrived at King Himvan’s home with their beautiful wives and clan members. With heartfelt affection, they sang auspicious songs.

Hindi Meaning

वे सब अपनी इच्छानुसार रूप धारण करने वाले सुंदर शरीर धारण कर सुंदरी स्त्रियों और समाजों के साथ हिमाचल के घर गए। सभी स्नेह सहित मंगल गीत गाते हैं॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

प्रथमहिं गिरि बहु गृह सँवराए। जथाजोगु तहँ तहँ सब छाए॥
पुर सोभा अवलोकि सुहाई। लागइ लघु बिरंचि निपुनाई॥4॥

English Meaning

Himvan ji had already adorned numerous rest houses, where guests settled according to their social status. The city’s grandeur was so magnificent that even Lord Brahma’s creative prowess seemed modest in comparison.

Hindi Meaning

हिमाचल ने पहले ही से बहुत से घर सजवा रखे थे। यथायोग्य उन-उन स्थानों में सब लोग उतर गए। नगर की सुंदर शोभा देखकर ब्रह्मा की रचना चातुरी भी तुच्छ लगती थी॥4॥

Chhand 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छन्द :
* लघु लाग बिधि की निपुनता अवलोकि पुर सोभा सही।
बन बाग कूप तड़ाग सरिता सुभग सब सक को कही॥
मंगल बिपुल तोरन पताका केतु गृह गृह सोहहीं।
बनिता पुरुष सुंदर चतुर छबि देखि मुनि मन मोहहीं॥

English Meaning

Upon witnessing the splendour of King Himvan’s city, even Lord Brahma’s creative skills seemed insignificant. The forests, gardens, wells, ponds, and rivers were so enchanting that their beauty defied description. Every home was adorned with auspicious decorative hangings, flags, and banners. The men and women were exceptionally handsome, intelligent, and graceful, their presence captivated even the hearts of sages.

Hindi Meaning

नगर की शोभा देखकर ब्रह्मा की निपुणता सचमुच तुच्छ लगती है। वन, बाग, कुएँ, तालाब, नदियाँ सभी सुंदर हैं, उनका वर्णन कौन कर सकता है? घर-घर बहुत से मंगल सूचक तोरण और ध्वजा-पताकाएँ सुशोभित हो रही हैं। वहाँ के सुंदर और चतुर स्त्री-पुरुषों की छबि देखकर मुनियों के भी मन मोहित हो जाते हैं॥

Doha 94 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* जगदंबा जहँ अवतरी सो पुरु बरनि कि जाइ।
रिद्धि सिद्धि संपत्ति सुख नित नूतन अधिकाइ॥94॥

English Meaning

Can anyone truly describe the beauty of the city where the Mother of the Universe, Goddess Jagdamba, Herself has incarnated? Auspiciousness, noble virtues, wealth, and happiness are ever-present and continue to grow each day.

Hindi Meaning

जिस नगर में स्वयं जगदम्बा ने अवतार लिया, क्या उसका वर्णन हो सकता है? वहाँ ऋद्धि, सिद्धि, सम्पत्ति और सुख नित-नए बढ़ते जाते हैं॥94॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* नगर निकट बरात सुनि आई। पुर खरभरु सोभा अधिकाई॥
करि बनाव सजि बाहन नाना। चले लेन सादर अगवाना॥1॥

English Meaning

As news spread that the marriage procession had arrived near the city, excitement filled the air, further enhancing its charm. Adorned in their finest attire and decorating their various vehicles, a grand welcome party set out to receive the procession with reverence.

Hindi Meaning

बारात को नगर के निकट आई सुनकर नगर में चहल-पहल मच गई, जिससे उसकी शोभा बढ़ गई। अगवानी करने वाले लोग बनाव-श्रृंगार करके तथा नाना प्रकार की सवारियों को सजाकर आदर सहित बारात को लेने चले॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

हियँ हरषे सुर सेन निहारी। हरिहि देखि अति भए सुखारी॥
सिव समाज जब देखन लागे। बिडरि चले बाहन सब भागे॥2॥

English Meaning

Beholding the gathering of the Demigods, the welcome party was filled with joy, and the sight of Lord Vishnu brought them great happiness. However, upon seeing Lord Shiv’s entourage, they were overcome with fear and fled in terror.

Hindi Meaning

देवताओं के समाज को देखकर सब मन में प्रसन्न हुए और विष्णु भगवान को देखकर तो बहुत ही सुखी हुए, किन्तु जब शिवजी के दल को देखने लगे तब तो उनके सब वाहन (सवारियों के हाथी, घोड़े, रथ के बैल आदि) डरकर भाग चले॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

धरि धीरजु तहँ रहे सयाने। बालक सब लै जीव पराने॥
गएँ भवन पूछहिं पितु माता। कहहिं बचन भय कंपित गाता॥3॥

English Meaning

The elders remained composed and stayed in place, while the young boys fled to save their lives. Upon reaching home, their parents questioned them, but with their bodies trembling in fear, they could only utter these words,…

Hindi Meaning

कुछ बड़ी उम्र के समझदार लोग धीरज धरकर वहाँ डटे रहे। लड़के तो सब अपने प्राण लेकर भागे। घर पहुँचने पर जब माता-पिता पूछते हैं, तब वे भय से काँपते हुए शरीर से ऐसा वचन कहते हैं॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

कहिअ काह कहि जाइ न बाता। जम कर धार किधौं बरिआता॥
बरु बौराह बसहँ असवारा। ब्याल कपाल बिभूषन छारा॥4॥

English Meaning

“What can we even say? It’s hard to tell whether this is a marriage procession or an army of Yamraj, the God of Death! The groom appears utterly wild, He rides a bull, wears snakes and skulls as ornaments, and His body is smeared with ashes…

Hindi Meaning

क्या कहें, कोई बात कही नहीं जाती। यह बारात है या यमराज की सेना? दूल्हा पागल है और बैल पर सवार है। साँप, कपाल और राख ही उसके गहने हैं॥4॥

Chhand 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छन्द :
* तन छार ब्याल कपाल भूषन नगन जटिल भयंकरा।
सँग भूत प्रेत पिसाच जोगिनि बिकट मुख रजनीचरा॥
जो जिअत रहिहि बरात देखत पुन्य बड़ तेहि कर सही।
देखिहि सो उमा बिबाहु घर घर बात असि लरिकन्ह कही॥

English Meaning

…His body is smeared with ashes, snakes and skulls are His ornaments, He is naked, has matted hair, and looks terrifying. He is surrounded by fearsome ghosts, spirits, phantoms, demons, and demonesses. Anyone who survives after witnessing this dreadful marriage procession should consider themselves extremely fortunate, for only they will have the chance to see Goddess Uma’s wedding.” These were the words the boys carried from house to house.

Hindi Meaning

दूल्हे के शरीर पर राख लगी है, साँप और कपाल के गहने हैं, वह नंगा, जटाधारी और भयंकर है। उसके साथ भयानक मुखवाले भूत, प्रेत, पिशाच, योगिनियाँ और राक्षस हैं, जो बारात को देखकर जीता बचेगा, सचमुच उसके बड़े ही पुण्य हैं और वही पार्वती का विवाह देखेगा। लड़कों ने घर-घर यही बात कही।

Doha 95 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* समुझि महेस समाज सब जननि जनक मुसुकाहिं।
बाल बुझाए बिबिध बिधि निडर होहु डरु नाहिं॥95॥

English Meaning

The parents smiled, understanding that the children were speaking about Lord Shiv’s entourage. Gently reassuring them in various ways, they said, “Do not be afraid; there is no reason to fear.”

Hindi Meaning

महेश्वर (शिवजी) का समाज समझकर सब लड़कों के माता-पिता मुस्कुराते हैं। उन्होंने बहुत तरह से लड़कों को समझाया कि निडर हो जाओ, डर की कोई बात नहीं है॥95॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* लै अगवान बरातहि आए। दिए सबहि जनवास सुहाए॥
मैनाँ सुभ आरती सँवारी। संग सुमंगल गावहिं नारी॥1॥

English Meaning

The welcoming party respectfully received the groom’s marriage procession, arranging elegant rest houses for their stay. Maina ji, Parvati ji’s mother, adorned the sacred items for the aarti tradition, while the accompanying women began singing melodious and auspicious songs.

Hindi Meaning

अगवान लोग बारात को लिवा लाए, उन्होंने सबको सुंदर जनवासे ठहरने को दिए। मैना (पार्वतीजी की माता) ने शुभ आरती सजाई और उनके साथ की स्त्रियाँ उत्तम मंगलगीत गाने लगीं॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

कंचन थार सोह बर पानी। परिछन चली हरहि हरषानी॥
बिकट बेष रुद्रहि जब देखा। अबलन्ह उर भय भयउ बिसेषा॥2॥

English Meaning

Holding a golden plate in her graceful hands, filled with sacred items for the aarti ceremony, Maina ji joyfully approached to offer aarti to Lord Shambhu. However, upon seeing Lord Rudra’s fierce and formidable appearance, all the women were struck with fear in their hearts.

Hindi Meaning

सुंदर हाथों में सोने का थाल शोभित है, इस प्रकार मैना हर्ष के साथ शिवजी का परछन करने चलीं। जब महादेवजी को भयानक वेष में देखा तब तो स्त्रियों के मन में बड़ा भारी भय उत्पन्न हो गया॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

भागि भवन पैठीं अति त्रासा। गए महेसु जहाँ जनवासा॥
मैना हृदयँ भयउ दुखु भारी। लीन्ही बोली गिरीसकुमारी॥3॥

English Meaning

Terrified, she hurried inside her home, while Lord Mahesh proceeded to where the groom’s party was staying. Maina ji’s heart was heavy with sorrow. She called for Parvati ji, the daughter of the Lord of the Mountains, to come to her.

Hindi Meaning

बहुत ही डर के मारे भागकर वे घर में घुस गईं और शिवजी जहाँ जनवासा था, वहाँ चले गए। मैना के हृदय में बड़ा दुःख हुआ, उन्होंने पार्वतीजी को अपने पास बुला लिया॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

अधिक सनेहँ गोद बैठारी। स्याम सरोज नयन भरे बारी॥
जेहिं बिधि तुम्हहि रूपु अस दीन्हा। तेहिं जड़ बरु बाउर कस कीन्हा॥4॥

English Meaning

With deep affection, she seated Parvati ji on her lap, her blue lotus-like eyes brimming with tears. She said, “The very Creator who blessed You with such divine beauty, how could He be so merciless as to choose a madman for Your groom?…

Hindi Meaning

और अत्यन्त स्नेह से गोद में बैठाकर अपने नीलकमल के समान नेत्रों में आँसू भरकर कहा- जिस विधाता ने तुमको ऐसा सुंदर रूप दिया, उस मूर्ख ने तुम्हारे दूल्हे को बावला कैसे बनाया?॥4॥

Chhand 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छन्द :
* कस कीन्ह बरु बौराह बिधि जेहिं तुम्हहि सुंदरता दई।
जो फलु चहिअ सुरतरुहिं सो बरबस बबूरहिं लागई॥
तुम्ह सहित गिरि तें गिरौं पावक जरौं जलनिधि महुँ परौं।
घरु जाउ अपजसु होउ जग जीवत बिबाहु न हौं करौं॥

English Meaning

…How could the same Creator who blessed You with such beauty choose a lunatic as Your groom? A fruit meant to grow on the divine Kalpavriksha is instead being forced onto a thorny bush. I would rather take You and leap from a mountaintop, be consumed by fire, or drown in the sea. Let our home be ruined, let the world speak ill of us, no matter the consequences, as long as I live, I will never allow this marriage to happen.”

Hindi Meaning

जिस विधाता ने तुमको सुंदरता दी, उसने तुम्हारे लिए वर बावला कैसे बनाया? जो फल कल्पवृक्ष में लगना चाहिए, वह जबर्दस्ती बबूल में लग रहा है। मैं तुम्हें लेकर पहाड़ से गिर पड़ूँगी, आग में जल जाऊँगी या समुद्र में कूद पड़ूँगी। चाहे घर उजड़ जाए और संसार भर में अपकीर्ति फैल जाए, पर जीते जी मैं इस बावले वर से तुम्हारा विवाह न करूँगी।

Doha 96 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* भईं बिकल अबला सकल दुखित देखि गिरिनारि।
करि बिलापु रोदति बदति सुता सनेहु सँभारि॥96॥।

English Meaning

Seeing King Himvan’s wife in such sorrow, all the women around her became deeply distressed. Overcome with motherly love for Parvati ji, Maina ji wailed in anguish, crying out in grief.

Hindi Meaning

हिमाचल की स्त्री (मैना) को दुःखी देखकर सारी स्त्रियाँ व्याकुल हो गईं। मैना अपनी कन्या के स्नेह को याद करके विलाप करती, रोती और कहती थीं-॥96॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* नारद कर मैं काह बिगारा। भवनु मोर जिन्ह बसत उजारा॥
अस उपदेसु उमहि जिन्ह दीन्हा। बौरे बरहि लागि तपु कीन्हा॥1॥

English Meaning

Maina ji cried out, “What wrong have I done to Sage Narad that he destroyed my home before it could even flourish? It was he who advised Uma to undergo severe penance for a madman as Her groom…

Hindi Meaning

मैंने नारद का क्या बिगाड़ा था, जिन्होंने मेरा बसता हुआ घर उजाड़ दिया और जिन्होंने पार्वती को ऐसा उपदेश दिया कि जिससे उसने बावले वर के लिए तप किया॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

साचेहुँ उन्ह कें मोह न माया। उदासीन धनु धामु न जाया॥
पर घर घालक लाज न भीरा। बाँझ कि जान प्रसव कै पीरा॥2॥

English Meaning

…It is true that he has no attachments or desires, he is an ascetic, without wealth, home, or wife. He ruins the homes of others without shame or fear. How can a barren woman ever understand the pain of childbirth?”

Hindi Meaning

सचमुच उनके न किसी का मोह है, न माया, न उनके धन है, न घर है और न स्त्री ही है, वे सबसे उदासीन हैं। इसी से वे दूसरे का घर उजाड़ने वाले हैं। उन्हें न किसी की लाज है, न डर है। भला, बाँझ स्त्री प्रसव की पीड़ा को क्या जाने॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

जननिहि बिकल बिलोकि भवानी। बोली जुत बिबेक मृदु बानी॥
अस बिचारि सोचहि मति माता। सो न टरइ जो रचइ बिधाता॥3॥

English Meaning

Seeing Her mother in distress, Goddess Bhawani gently spoke words of wisdom: “O’ Mother, please do not grieve. Remember that whatever is destined by the Divine cannot be altered…

Hindi Meaning

माता को विकल देखकर पार्वतीजी विवेकयुक्त कोमल वाणी बोलीं- हे माता! जो विधाता रच देते हैं, वह टलता नहीं, ऐसा विचार कर तुम सोच मत करो!॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

करम लिखा जौं बाउर नाहू। तौ कत दोसु लगाइअ काहू॥
तुम्ह सन मिटहिं कि बिधि के अंका। मातु ब्यर्थ जनि लेहु कलंका॥4॥

English Meaning

…If a lunatic husband is my destiny, then why blame anyone? O’ Mother, can you erase what has been written by the Creator? Then why bring unnecessary disgrace upon yourself by blaming Sage Narad?…

Hindi Meaning

जो मेरे भाग्य में बावला ही पति लिखा है, तो किसी को क्यों दोष लगाया जाए? हे माता! क्या विधाता के अंक तुमसे मिट सकते हैं? वृथा कलंक का टीका मत लो॥4॥

Chhand 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छन्द :
* जनि लेहु मातु कलंकु करुना परिहरहु अवसर नहीं।
दुखु सुखु जो लिखा लिलार हमरें जाब जहँ पाउब तहीं॥
सुनि उमा बचन बिनीत कोमल सकल अबला सोचहीं।
बहु भाँति बिधिहि लगाइ दूषन नयन बारि बिमोचहीं॥

English Meaning

…O’ Mother, do not bring blame upon yourself, and stop lamenting—this is not the time for sorrow. The joy and suffering destined for me are inscribed on my forehead, and I will bear them wherever I go.” Hearing Uma ji’s gentle and humble words, all the women grew even more troubled. Tears streamed from their eyes as they cursed the Creator in many ways.

Hindi Meaning

हे माता! कलंक मत लो, रोना छोड़ो, यह अवसर विषाद करने का नहीं है। मेरे भाग्य में जो दुःख-सुख लिखा है, उसे मैं जहाँ जाऊँगी, वहीं पाऊँगी! पार्वतीजी के ऐसे विनय भरे कोमल वचन सुनकर सारी स्त्रियाँ सोच करने लगीं और भाँति-भाँति से विधाता को दोष देकर आँखों से आँसू बहाने लगीं।

Doha 97 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* तेहि अवसर नारद सहित अरु रिषि सप्त समेत।
समाचार सुनि तुहिनगिरि गवने तुरत निकेत॥97॥

English Meaning

Upon hearing this news, the King of Mountains, King Himvan, hurried to his palace, accompanied by Sage Narad and the Seven Sages.

Hindi Meaning

इस समाचार को सुनते ही हिमाचल उसी समय नारदजी और सप्त ऋषियों को साथ लेकर अपने घर गए॥97॥

Chaupai 1 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

* तब नारद सबही समुझावा। पूरुब कथा प्रसंगु सुनावा॥
मयना सत्य सुनहु मम बानी। जगदंबा तव सुता भवानी॥1॥

English Meaning

Then, Sage Narad began recounting the events of Uma ji’s past life to everyone. He said, “O’ Maina, listen to my words of truth, your daughter is none other than the Mother of the Universe, Goddess Bhawani…

Hindi Meaning

तब नारदजी ने पूर्वजन्म की कथा सुनाकर सबको समझाया (और कहा) कि हे मैना! तुम मेरी सच्ची बात सुनो, तुम्हारी यह लड़की साक्षात जगज्जनी भवानी है॥1॥

Chaupai 2 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

अजा अनादि सक्ति अबिनासिनि। सदा संभु अरधंग निवासिनि॥
जग संभव पालन लय कारिनि। निज इच्छा लीला बपु धारिनि॥2॥

English Meaning

…She is unborn, without beginning, and an eternal divine energy. She forever dwells with the immortal Lord Shambhu as His inseparable other half. She is the very source of creation, preservation, and dissolution of the Universe. By Her own will, She takes on a physical form to enact Her divine exploits…

Hindi Meaning

ये अजन्मा, अनादि और अविनाशिनी शक्ति हैं। सदा शिवजी के अर्द्धांग में रहती हैं। ये जगत की उत्पत्ति, पालन और संहार करने वाली हैं और अपनी इच्छा से ही लीला शरीर धारण करती हैं॥2॥

Chaupai 3 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

जनमीं प्रथम दच्छ गृह जाई। नामु सती सुंदर तनु पाई॥
तहँहुँ सती संकरहि बिबाहीं। कथा प्रसिद्ध सकल जग माहीं॥3॥

English Meaning

…First, She was born in the house of Daksha Prajapati, blessed with divine beauty, and was named Sati. Even then, She was married to Lord Shankar. This story is well known across the world…

Hindi Meaning

पहले ये दक्ष के घर जाकर जन्मी थीं, तब इनका सती नाम था, बहुत सुंदर शरीर पाया था। वहाँ भी सती शंकरजी से ही ब्याही गई थीं। यह कथा सारे जगत में प्रसिद्ध है॥3॥

Chaupai 4 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

एक बार आवत सिव संगा। देखेउ रघुकुल कमल पतंगा॥
भयउ मोहु सिव कहा न कीन्हा। भ्रम बस बेषु सीय कर लीन्हा॥4॥

English Meaning

…One day, while accompanying Lord Shiv, She beheld Lord Ram, the radiant Sun of the Raghu dynasty. Ignoring Lord Shankar’s counsel, She was overcome by illusion and, in Her delusion, assumed the form of Sita ji, the wife of Lord Ram…

Hindi Meaning

एक बार इन्होंने शिवजी के साथ आते हुए (राह में) रघुकुल रूपी कमल के सूर्य श्री रामचन्द्रजी को देखा, तब इन्हें मोह हो गया और इन्होंने शिवजी का कहना न मानकर भ्रमवश सीताजी का वेष धारण कर लिया॥4॥

Chhand 5 शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

छन्द :
* सिय बेषु सतीं जो कीन्ह तेहिं अपराध संकर परिहरीं।
हर बिरहँ जाइ बहोरि पितु कें जग्य जोगानल जरीं॥
अब जनमि तुम्हरे भवन निज पति लागि दारुन तपु किया।
अस जानि संसय तजहु गिरिजा सर्बदा संकरप्रिया॥

English Meaning

Lord Shankar renounced Sati ji because She had taken the form of Sita ji, (the wife of Lord Ram, whom Shiv ji reveres as His supreme deity). First, She grieved due to Her abandonment by Lord Shiv, and later, at Her father’s yajna, She endured further sorrow. Ultimately, She immolated Herself through Her yogic energy. Now, She has been reborn in your household and has undertaken rigorous penance for the sake of Her groom, Lord Shiv. Knowing this, cast aside all doubts, Girija has always been and will always remain the beloved of Lord Shankar.”

Hindi Meaning

सतीजी ने जो सीता का वेष धारण किया, उसी अपराध के कारण शंकरजी ने उनको त्याग दिया। फिर शिवजी के वियोग में ये अपने पिता के यज्ञ में जाकर वहीं योगाग्नि से भस्म हो गईं। अब इन्होंने तुम्हारे घर जन्म लेकर अपने पति के लिए कठिन तप किया है ऐसा जानकर संदेह छोड़ दो, पार्वतीजी तो सदा ही शिवजी की प्रिया (अर्द्धांगिनी) हैं।