Satyugi OM
Episode Mode

शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: शिवजी की बारात और विवाह की तैयारी – Lord Shiv’s marriage procession and celebrations ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 96 📿 Navah Day 1 📅 Maas Day 4
Chhand 5
छन्द :
* कस कीन्ह बरु बौराह बिधि जेहिं तुम्हहि सुंदरता दई।
जो फलु चहिअ सुरतरुहिं सो बरबस बबूरहिं लागई॥
तुम्ह सहित गिरि तें गिरौं पावक जरौं जलनिधि महुँ परौं।
घरु जाउ अपजसु होउ जग जीवत बिबाहु न हौं करौं॥
Hindi Meaning
"जिस विधाता ने तुमको सुंदरता दी, उसने तुम्हारे लिए वर बावला कैसे बनाया? जो फल कल्पवृक्ष में लगना चाहिए, वह जबर्दस्ती बबूल में लग रहा है। मैं तुम्हें लेकर पहाड़ से गिर पड़ूँगी, आग में जल जाऊँगी या समुद्र में कूद पड़ूँगी। चाहे घर उजड़ जाए और संसार भर में अपकीर्ति फैल जाए, पर जीते जी मैं इस बावले वर से तुम्हारा विवाह न करूँगी।"
English Meaning
"…How could the same Creator who blessed You with such beauty choose a lunatic as Your groom? A fruit meant to grow on the divine Kalpavriksha is instead being forced onto a thorny bush. I would rather take You and leap from a mountaintop, be consumed by fire, or drown in the sea. Let our home be ruined, let the world speak ill of us, no matter the consequences, as long as I live, I will never allow this marriage to happen.”"

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!