Satyugi OM

Day 3 of Maas Parayan Reading program Day 3 / 30

Doha 65 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* सदा सुमन फल सहित सब द्रुम नव नाना जाति।
प्रगटीं सुंदर सैल पर मनि आकर बहु भाँति॥65॥

English Meaning

On this magnificent mountain, countless new trees emerged, bearing flowers and fruits throughout the year. Numerous mines filled with a variety of precious jewels also came into existence.

Hindi Meaning

उस सुंदर पर्वत पर बहुत प्रकार के सब नए-नए वृक्ष सदा पुष्प-फलयुक्त हो गए और वहाँ बहुत तरह की मणियों की खानें प्रकट हो गईं॥65॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* सरिता सब पुनीत जलु बहहीं। खग मृग मधुप सुखी सब रहहीं॥
सहज बयरु सब जीवन्ह त्यागा। गिरि पर सकल करहिं अनुरागा॥1॥

English Meaning

All the rivers flowed with crystal-clear pure water, while birds, animals, and bumblebees thrived together in harmony. All creatures abandoned their natural instincts of animosity, living joyfully and peacefully on the Himalayan mountain.

Hindi Meaning

सारी नदियों में पवित्र जल बहता है और पक्षी, पशु, भ्रमर सभी सुखी रहते हैं। सब जीवों ने अपना स्वाभाविक बैर छोड़ दिया और पर्वत पर सभी परस्पर प्रेम करते हैं॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सोह सैल गिरिजा गृह आएँ। जिमि जनु रामभगति के पाएँ॥
नित नूतन मंगल गृह तासू। ब्रह्मादिक गावहिं जसु जासू॥2॥

English Meaning

When Girija (Parvati ji) was born in the home of King Himvan, the Himachal mountain radiated beauty, much like a devotee glows with joy upon attaining the bhakti of Lord Ram. Each day brought new blessings and auspiciousness to Himvan ji’s home, whose praises were sung by great Gods like Brahma ji and other celestial beings.

Hindi Meaning

पार्वतीजी के घर आ जाने से पर्वत ऐसा शोभायमान हो रहा है जैसा रामभक्ति को पाकर भक्त शोभायमान होता है। उस (पर्वतराज) के घर नित्य नए-नए मंगलोत्सव होते हैं, जिसका ब्रह्मादि यश गाते हैं॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

नारद समाचार सब पाए। कोतुकहीं गिरि गेह सिधाए॥
सैलराज बड़ आदर कीन्हा। पद पखारि बर आसनु दीन्हा॥3॥

English Meaning

When Narad ji learned of the news, he cheerfully made his way to Himvan’s home. The King of the Mountains, Himvan ji, received him with great honour, washed his feet, and offered him a beautiful seat.

Hindi Meaning

जब नारदजी ने ये सब समाचार सुने तो वे कौतुक ही से हिमाचल के घर पधारे। पर्वतराज ने उनका बड़ा आदर किया और चरण धोकर उनको उत्तम आसन दिया॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

नारि सहित मुनि पद सिरु नावा। चरन सलिल सबु भवनु सिंचावा॥
निज सौभाग्य बहुत गिरि बरना। सुता बोलि मेली मुनि चरना॥4॥

English Meaning

King Himvan, along with his wife Maina ji, bowed at Narad Muni’s feet and then had the charanamrit (the water used to wash Sage’s feet) sprinkled throughout his palace. Considering himself immensely fortunate to host such a great sage, Himvan called for his daughter, Parvati ji, and placed Her at Narad ji’s feet.

Hindi Meaning

फिर अपनी स्त्री सहित मुनि के चरणों में सिर नवाया और उनके चरणोदक को सारे घर में छिड़काया। हिमाचल ने अपने सौभाग्य का बहुत बखान किया और पुत्री को बुलाकर मुनि के चरणों पर डाल दिया॥4॥

Doha 66 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* त्रिकालग्य सर्बग्य तुम्ह गति सर्बत्र तुम्हारि।
कहहु सुता के दोष गुन मुनिबर हृदयँ बिचारि॥66॥

English Meaning

Himvan ji said to Sage Narad, “O’ Great Sage, you are the knower of the past, present, and future. Your wisdom encompasses all, and your reach extends everywhere. Kindly reflect and reveal the good and bad qualities of my daughter.”

Hindi Meaning

(और कहा-) हे मुनिवर! आप त्रिकालज्ञ और सर्वज्ञ हैं, आपकी सर्वत्र पहुँच है। अतः आप हृदय में विचार कर कन्या के दोष-गुण कहिए॥66॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* कह मुनि बिहसि गूढ़ मृदु बानी। सुता तुम्हारि सकल गुन खानी॥
सुंदर सहज सुसील सयानी। नाम उमा अंबिका भवानी॥1॥

English Meaning

Narad ji, with a gentle smile, replied in soft and enigmatic words, “Your daughter is a treasure trove of all virtues. She is naturally graceful, modest, and intelligent. Her names are Uma, Ambika, and Bhawani…

Hindi Meaning

नारद मुनि ने हँसकर रहस्ययुक्त कोमल वाणी से कहा- तुम्हारी कन्या सब गुणों की खान है। यह स्वभाव से ही सुंदर, सुशील और समझदार है। उमा, अम्बिका और भवानी इसके नाम हैं॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सब लच्छन संपन्न कुमारी। होइहि संतत पियहि पिआरी॥
सदा अचल एहि कर अहिवाता। एहि तें जसु पैहहिं पितु माता॥2॥

English Meaning

…Your daughter possesses all noble qualities and will always remain deeply cherished by Her husband. Her husband will be immortal, and She will bring great honour and glory to both Her mother and father…

Hindi Meaning

कन्या सब सुलक्षणों से सम्पन्न है, यह अपने पति को सदा प्यारी होगी। इसका सुहाग सदा अचल रहेगा और इससे इसके माता-पिता यश पावेंगे॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

होइहि पूज्य सकल जग माहीं। एहि सेवत कछु दुर्लभ नाहीं॥
एहि कर नामु सुमिरि संसारा। त्रिय चढ़िहहिं पतिब्रत असिधारा॥3॥

English Meaning

…She will be revered across the entire world, and serving Her will make anything attainable. Simply by meditating upon Her name, women everywhere will attain the pinnacle of chastity, as unwavering and precise as the edge of a sword…

Hindi Meaning

यह सारे जगत में पूज्य होगी और इसकी सेवा करने से कुछ भी दुर्लभ न होगा। संसार में स्त्रियाँ इसका नाम स्मरण करके पतिव्रता रूपी तलवार की धार पर चढ़ जाएँगी॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सैल सुलच्छन सुता तुम्हारी। सुनहु जे अब अवगुन दुइ चारी॥
अगुन अमान मातु पितु हीना। उदासीन सब संसय छीना॥4॥

English Meaning

…O’ King of the Mountains, your daughter possesses all noble qualities. Now, hear of a few so-called “flaws”. Her husband will be one who is beyond material attributes, without pride, without parents, an ascetic, and free from all doubts…

Hindi Meaning

हे पर्वतराज! तुम्हारी कन्या सुलच्छनी है। अब इसमें जो दो-चार अवगुण हैं, उन्हें भी सुन लो। गुणहीन, मानहीन, माता-पिताविहीन, उदासीन, संशयहीन (लापरवाह)॥4॥

Doha 67 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* जोगी जटिल अकाम मन नगन अमंगल बेष।
अस स्वामी एहि कहँ मिलिहि परी हस्त असि रेख॥67॥

English Meaning

…a yogi with matted hair, a heart free from desires, clad in nothing, and bearing an inauspicious appearance. Such will be the husband destined for Her, as foretold by the lines on Her palm.”

Hindi Meaning

योगी, जटाधारी, निष्काम हृदय, नंगा और अमंगल वेष वाला, ऐसा पति इसको मिलेगा। इसके हाथ में ऐसी ही रेखा पड़ी है॥67॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* सुनि मुनि गिरा सत्य जियँ जानी। दुख दंपतिहि उमा हरषानी॥
नारदहूँ यह भेदु न जाना। दसा एक समुझब बिलगाना॥1॥

English Meaning

Hearing Narad Muni’s words and accepting them as true, Himvan ji and Maina ji felt sorrowful, while Uma (Parvati ji) was filled with joy. Narad ji could not grasp this secret, as their outward expressions appeared the same, yet their inner emotions were entirely different.

Hindi Meaning

नारद मुनि की वाणी सुनकर और उसको हृदय में सत्य जानकर पति-पत्नी (हिमवान्‌ और मैना) को दुःख हुआ और पार्वतीजी प्रसन्न हुईं। नारदजी ने भी इस रहस्य को नहीं जाना, क्योंकि सबकी बाहरी दशा एक सी होने पर भी भीतरी समझ भिन्न-भिन्न थी॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सकल सखीं गिरिजा गिरि मैना। पुलक सरीर भरे जल नैना॥
होइ न मृषा देवरिषि भाषा। उमा सो बचनु हृदयँ धरि राखा॥2॥

English Meaning

Girija (Parvati ji) and Her friends, along with the King of the Mountains, Himvan, and Maina ji, felt goosebumps all across their bodies, and their eyes welled up with tears. Uma ji treasured the words of Sage Narad in Her heart, believing that they could never be false.

Hindi Meaning

सारी सखियाँ, पार्वती, पर्वतराज हिमवान्‌ और मैना सभी के शरीर पुलकित थे और सभी के नेत्रों में जल भरा था। देवर्षि के वचन असत्य नहीं हो सकते, (यह विचारकर) पार्वती ने उन वचनों को हृदय में धारण कर लिया॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

उपजेउ सिव पद कमल सनेहू। मिलन कठिन मन भा संदेहू॥
जानि कुअवसरु प्रीति दुराई। सखी उछँग बैठी पुनि जाई॥3॥

English Meaning

Love for the lotus feet of Lord Shiv blossomed in Her heart, yet a doubt arose about the difficulty of uniting with Him. Realizing that the moment was not right, Parvati ji concealed Her feelings and went to sit in the lap of one of Her friends.

Hindi Meaning

उन्हें शिवजी के चरण कमलों में स्नेह उत्पन्न हो आया, परन्तु मन में यह संदेह हुआ कि उनका मिलना कठिन है। अवसर ठीक न जानकर उमा ने अपने प्रेम को छिपा लिया और फिर वे सखी की गोद में जाकर बैठ गईं॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

झूठि न होइ देवरिषि बानी। सोचहिं दंपति सखीं सयानी॥
उर धरि धीर कहइ गिरिराऊ। कहहु नाथ का करिअ उपाऊ॥4॥

English Meaning

Believing Narad ji’s words to be true, King Himvan, Maina ji, and Parvati ji’s wise friends grew anxious. Composing himself, the King of the Mountains humbly asked, “O’ Lord, what remedy should be undertaken?”

Hindi Meaning

देवर्षि की वाणी झूठी न होगी, यह विचार कर हिमवान्‌, मैना और सारी चतुर सखियाँ चिन्ता करने लगीं। फिर हृदय में धीरज धरकर पर्वतराज ने कहा- हे नाथ! कहिए, अब क्या उपाय किया जाए?॥4॥

Doha 68 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* कह मुनीस हिमवंत सुनु जो बिधि लिखा लिलार।
देव दनुज नर नाग मुनि कोउ न मेटनिहार॥68॥

English Meaning

The great Sage Narad said, “Listen, Himvan, whatever Lord Brahma has inscribed on one’s forehead as destiny cannot be altered by Demigods, demons, humans, serpents, or sages…

Hindi Meaning

मुनीश्वर ने कहा- हे हिमवान्‌! सुनो, विधाता ने ललाट पर जो कुछ लिख दिया है, उसको देवता, दानव, मनुष्य, नाग और मुनि कोई भी नहीं मिटा सकते॥68॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* तदपि एक मैं कहउँ उपाई। होइ करै जौं दैउ सहाई॥
जस बरु मैं बरनेउँ तुम्ह पाहीं। मिलिहि उमहि तस संसय नाहीं॥1॥

English Meaning

…Still, I will tell you a solution, and if the Almighty assists, it may be possible. Uma will undoubtedly receive the groom I have described to you, there is no doubt about it…

Hindi Meaning

तो भी एक उपाय मैं बताता हूँ। यदि दैव सहायता करें तो वह सिद्ध हो सकता है। उमा को वर तो निःसंदेह वैसा ही मिलेगा, जैसा मैंने तुम्हारे सामने वर्णन किया है॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जे जे बर के दोष बखाने। ते सब सिव पहिं मैं अनुमाने॥
जौं बिबाहु संकर सन होई। दोषउ गुन सम कह सबु कोई॥2॥

English Meaning

…However, all the flaws I have mentioned about Her groom are, in my opinion, present in Lord Shiv. Yet, if she marries Lord Shankar, everyone will perceive those very demerits as virtues…

Hindi Meaning

परन्तु मैंने वर के जो-जो दोष बतलाए हैं, मेरे अनुमान से वे सभी शिवजी में हैं। यदि शिवजी के साथ विवाह हो जाए तो दोषों को भी सब लोग गुणों के समान ही कहेंगे॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जौं अहि सेज सयन हरि करहीं। बुध कछु तिन्ह कर दोषु न धरहीं॥
भानु कृसानु सर्ब रस खाहीं। तिन्ह कहँ मंद कहत कोउ नाहीं॥3॥

English Meaning

…Just as Lord Vishnu rests on the bed of Sheshnag, yet the wise never find fault in Him, and just as the Sun and Fire accept all kinds of pure and impure offerings, yet no one considers them impure…

Hindi Meaning

जैसे विष्णु भगवान शेषनाग की शय्या पर सोते हैं, तो भी पण्डित लोग उनको कोई दोष नहीं लगाते। सूर्य और अग्निदेव अच्छे-बुरे सभी रसों का भक्षण करते हैं, परन्तु उनको कोई बुरा नहीं कहता॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सुभ अरु असुभ सलिल सब बहई। सुरसरि कोउ अपुनीत न कहई॥
समरथ कहुँ नहिं दोषु गोसाईं। रबि पावक सुरसरि की नाईं॥4॥

English Meaning

…All kinds of pure and impure waters merge into Ganga ji, yet no one considers the celestial river impure. O’ Lord, the all-capable One remains beyond blame, just as the Sun, Fire, and Ganga ji are never criticized…

Hindi Meaning

गंगाजी में शुभ और अशुभ सभी जल बहता है, पर कोई उन्हें अपवित्र नहीं कहता। सूर्य, अग्नि और गंगाजी की भाँति समर्थ को कुछ दोष नहीं लगता॥4॥

Doha 69 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* जौं अस हिसिषा करहिं नर जड़ बिबेक अभिमान।
परहिं कलप भरि नरक महुँ जीव कि ईस समान॥69॥

English Meaning

…If, out of the arrogance of wisdom, a foolish person dares to make such a comparison, they will suffer in Hell for the entire lifespan of the Universe. Can a mere human ever be compared to the Supreme Lord?…

Hindi Meaning

यदि मूर्ख मनुष्य ज्ञान के अभिमान से इस प्रकार होड़ करते हैं, तो वे कल्पभर के लिए नरक में पड़ते हैं। भला कहीं जीव भी ईश्वर के समान (सर्वथा स्वतंत्र) हो सकता है?॥69॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* सुरसरि जल कृत बारुनि जाना। कबहुँ न संत करहिं तेहि पाना॥
सुरसरि मिलें सो पावन जैसें। ईस अनीसहि अंतरु तैसें॥1॥

English Meaning

…Even if alcohol is made from the sacred waters of the heavenly Ganga ji, the wise and saintly will never consume it. Yet, if the same wine is poured into Ganga ji, it becomes pure. Such is the difference between the Supreme Lord and the living entity…

Hindi Meaning

गंगा जल से भी बनाई हुई मदिरा को जानकर संत लोग कभी उसका पान नहीं करते। पर वही गंगाजी में मिल जाने पर जैसे पवित्र हो जाती है, ईश्वर और जीव में भी वैसा ही भेद है॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

संभु सहज समरथ भगवाना। एहि बिबाहँ सब बिधि कल्याना॥
दुराराध्य पै अहहिं महेसू। आसुतोष पुनि किएँ कलेसू॥2॥

English Meaning

…Lord Shambhu is inherently all-powerful, for He is the Supreme God. Therefore, this marriage will be auspicious in every way. However, worshipping Lord Mahesh is extremely difficult, yet through penance, He is easily pleased…

Hindi Meaning

शिवजी सहज ही समर्थ हैं, क्योंकि वे भगवान हैं, इसलिए इस विवाह में सब प्रकार कल्याण है, परन्तु महादेवजी की आराधना बड़ी कठिन है, फिर भी क्लेश (तप) करने से वे बहुत जल्द संतुष्ट हो जाते हैं॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जौं तपु करै कुमारि तुम्हारी। भाविउ मेटि सकहिं त्रिपुरारी॥
जद्यपि बर अनेक जग माहीं। एहि कहँ सिव तजि दूसर नाहीं॥3॥

English Meaning

“If your daughter undertakes penance, then Lord Tripurari, can alter what is written in Her destiny. Though there are many grooms in this world, for Her, there is none other than Lord Shiv…

Hindi Meaning

यदि तुम्हारी कन्या तप करे, तो त्रिपुरारि महादेवजी होनहार को मिटा सकते हैं। यद्यपि संसार में वर अनेक हैं, पर इसके लिए शिवजी को छोड़कर दूसरा वर नहीं है॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

बर दायक प्रनतारति भंजन। कृपासिंधु सेवक मन रंजन॥
इच्छित फल बिनु सिव अवराधें। लहिअ न कोटि जोग जप साधें॥4॥

English Meaning

…Lord Shiv is the giver of boons, the remover of miseries for those who surrender to Him. He is an ocean of mercy, bringing joy to the hearts of His devotees. Without His worship, one cannot attain the fruits of their desires, even after performing millions of austerities and penances.”

Hindi Meaning

शिवजी वर देने वाले, शरणागतों के दुःखों का नाश करने वाले, कृपा के समुद्र और सेवकों के मन को प्रसन्न करने वाले हैं। शिवजी की आराधना किए बिना करोड़ों योग और जप करने पर भी वांछित फल नहीं मिलता॥4॥

Doha 70 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* अस कहि नारद सुमिरि हरि गिरिजहि दीन्हि असीस।
होइहि यह कल्यान अब संसय तजहु गिरीस॥70॥

English Meaning

So saying, with his mind fixed on Lord Hari, Sage Narad blessed Girija ji, the daughter of the Mountain King Himvan. He then said, “O’ King of the Mountains, everything will be auspicious, cast away all your doubts.”

Hindi Meaning

ऐसा कहकर भगवान का स्मरण करके नारदजी ने पार्वती को आशीर्वाद दिया। (और कहा कि-) हे पर्वतराज! तुम संदेह का त्याग कर दो, अब यह कल्याण ही होगा॥70॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* कहि अस ब्रह्मभवन मुनि गयऊ। आगिल चरित सुनहु जस भयऊ॥
पतिहि एकांत पाइ कह मैना। नाथ न मैं समुझे मुनि बैना॥1॥

English Meaning

After saying this, Narad Muni went to Brahmlok (abode of Lord Brahma). Now hear about what events took place next. Finding Himvan alone, Maina said: “O’ Lord, I did not understand the meaning of Narad Muni’s words…

Hindi Meaning

यों कहकर नारद मुनि ब्रह्मलोक को चले गए। अब आगे जो चरित्र हुआ उसे सुनो। पति को एकान्त में पाकर मैना ने कहा- हे नाथ! मैंने मुनि के वचनों का अर्थ नहीं समझा॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जौं घरु बरु कुलु होइ अनूपा। करिअ बिबाहु सुता अनुरुपा॥
न त कन्या बरु रहउ कुआरी। कंत उमा मम प्रानपिआरी॥2॥

English Meaning

…Marry our daughter into a home, family and with a groom that is unique and a good match with our family in every way. If not, our daughter should rather stay unmarried. O’ Lord, Uma is dear to me like my own life…

Hindi Meaning

जो हमारी कन्या के अनुकूल घर, वर और कुल उत्तम हो तो विवाह कीजिए। नहीं तो लड़की चाहे कुमारी ही रहे (मैं अयोग्य वर के साथ उसका विवाह नहीं करना चाहती), क्योंकि हे स्वामिन्‌! पार्वती मुझको प्राणों के समान प्यारी है॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जौं न मिलिहि बरु गिरिजहि जोगू। गिरि जड़ सहज कहिहि सबु लोगू॥
सोइ बिचारि पति करेहु बिबाहू। जेहिं न बहोरि होइ उर दाहू॥3॥

English Meaning

…If we will not find a groom who is the right match for Girija, then everyone will say that the Mountain (King) by nature is immovable and foolish. O’ Beloved, get her married only after considering this fact, so that our heart does not feel the pain again.”

Hindi Meaning

यदि पार्वती के योग्य वर न मिला तो सब लोग कहेंगे कि पर्वत स्वभाव से ही जड़ (मूर्ख) होते हैं। हे स्वामी! इस बात को विचारकर ही विवाह कीजिएगा, जिसमें फिर पीछे हृदय में सन्ताप न हो॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

अस कहि परी चरन धरि सीसा। बोले सहित सनेह गिरीसा॥
बरु पावक प्रगटै ससि माहीं। नारद बचनु अन्यथा नाहीं॥4॥

English Meaning

Saying this, she put her forehead at the feet of her husband. Then the King of the Mountains lovingly said: “While it is possible that fire appears in moon, but the words of Narad cannot be false…

Hindi Meaning

इस प्रकार कहकर मैना पति के चरणों पर मस्तक रखकर गिर पड़ीं। तब हिमवान्‌ ने प्रेम से कहा- चाहे चन्द्रमा में अग्नि प्रकट हो जाए, पर नारदजी के वचन झूठे नहीं हो सकते॥4॥

Doha 71 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* प्रिया सोचु परिहरहु सबु सुमिरहु श्रीभगवान।
पारबतिहि निरमयउ जेहिं सोइ करिहि कल्यान॥71॥

English Meaning

Himvan said to Maina, “O’ Dear, let go of all your worries and meditate upon the Lord. He who has created Parvati will take care of Her welfare…

Hindi Meaning

हे प्रिये! सब सोच छोड़कर श्री भगवान का स्मरण करो, जिन्होंने पार्वती को रचा है, वे ही कल्याण करेंगे॥71॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* अब जौं तुम्हहि सुता पर नेहू। तौ अस जाइ सिखावनु देहू॥
करै सो तपु जेहिं मिलहिं महेसू। आन उपायँ न मिटिहि कलेसू॥1॥

English Meaning

…Now if you love your daughter, then go and give her this advice that she should do that austerity by which Lord Mahesh meets Her. There is no other way to overcome this difficult time…

Hindi Meaning

अब यदि तुम्हें कन्या पर प्रेम है, तो जाकर उसे यह शिक्षा दो कि वह ऐसा तप करे, जिससे शिवजी मिल जाएँ। दूसरे उपाय से यह क्लेश नहीं मिटेगा॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

नारद बचन सगर्भ सहेतू। सुंदर सब गुन निधि बृषकेतू॥
अस बिचारि तुम्ह तजहु असंका। सबहि भाँति संकरु अकलंका॥2॥

English Meaning

…The words of Sage Narad are secretive and full of reason. Lord Shiv who has a bull’s emblem on His flag is all beautiful and is a mine of all good virtues. After considering this, renounce all your doubts, Lord Shiv is unblemished in every way.”

Hindi Meaning

नारदजी के वचन रहस्य से युक्त और सकारण हैं और शिवजी समस्त सुंदर गुणों के भण्डार हैं। यह विचारकर तुम (मिथ्या) संदेह को छोड़ दो। शिवजी सभी तरह से निष्कलंक हैं॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सुनि पति बचन हरषि मन माहीं। गई तुरत उठि गिरिजा पाहीं॥
उमहि बिलोकि नयन भरे बारी। सहित सनेह गोद बैठारी॥3॥

English Meaning

Hearing her husband’s words, Maina was filled with joy in her heart and she quickly got up and went to Girija. Seeing Uma, Maina’s eyes got filled with tears and with a lot of affection, she took Uma in her lap.

Hindi Meaning

पति के वचन सुन मन में प्रसन्न होकर मैना उठकर तुरंत पार्वती के पास गईं। पार्वती को देखकर उनकी आँखों में आँसू भर आए। उसे स्नेह के साथ गोद में बैठा लिया॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* बारहिं बार लेति उर लाई। गदगद कंठ न कछु कहि जाई॥
जगत मातु सर्बग्य भवानी। मातु सुखद बोलीं मृदु बानी॥4॥

English Meaning

Again and again Maina started hugging Uma and because of extreme happiness she is not able to utter anything. Goddess Bhawani (Parvati ji) is the mother of the entire universe and the knower of everything (she understood the condition of Her mother’s heart). She spoke these soft words to bring joy to her mother:

Hindi Meaning

फिर बार-बार उसे हृदय से लगाने लगीं। प्रेम से मैना का गला भर आया, कुछ कहा नहीं जाता। जगज्जननी भवानीजी तो सर्वज्ञ ठहरीं। (माता के मन की दशा को जानकर) वे माता को सुख देने वाली कोमल वाणी से बोलीं-॥4॥

Doha 72 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* सुनहि मातु मैं दीख अस सपन सुनावउँ तोहि।
सुंदर गौर सुबिप्रबर अस उपदेसेउ मोहि॥72॥

English Meaning

“Listen mother, I will tell you about this dream that I saw. A handsome, fair-complexioned fine Brahmin gave me this advice…

Hindi Meaning

माँ! सुन, मैं तुझे सुनाती हूँ, मैंने ऐसा स्वप्न देखा है कि मुझे एक सुंदर गौरवर्ण श्रेष्ठ ब्राह्मण ने ऐसा उपदेश दिया है-॥72॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* करहि जाइ तपु सैलकुमारी। नारद कहा सो सत्य बिचारी॥
मातु पितहि पुनि यह मत भावा। तपु सुखप्रद दुख दोष नसावा॥1॥

English Meaning

…O’ Daughter of the Mountain, Parvati, keeping in mind that the words of Narad are true, go and do tapah (penance). Then your mother and father also like this idea, tapah provides happiness and destroys all the miseries and faults…

Hindi Meaning

हे पार्वती! नारदजी ने जो कहा है, उसे सत्य समझकर तू जाकर तप कर। फिर यह बात तेरे माता-पिता को भी अच्छी लगी है। तप सुख देने वाला और दुःख-दोष का नाश करने वाला है॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

तपबल रचइ प्रपंचु बिधाता। तपबल बिष्नु सकल जग त्राता॥
तपबल संभु करहिं संघारा। तपबल सेषु धरइ महिभारा॥2॥

English Meaning

…With the power of tapah or penance, Lord Brahma creates this material world. With the power of tapah, Lord Vishnu protects the entire world. With the power of tapah, Lord Shambhu brings about apocalypse (the complete destruction of all creation) and with the power of tapah, Sheshnag bears the weight of earth on his head…

Hindi Meaning

तप के बल से ही ब्रह्मा संसार को रचते हैं और तप के बल से ही बिष्णु सारे जगत का पालन करते हैं। तप के बल से ही शम्भु (रुद्र रूप से) जगत का संहार करते हैं और तप के बल से ही शेषजी पृथ्वी का भार धारण करते हैं॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

तप अधार सब सृष्टि भवानी। करहि जाइ तपु अस जियँ जानी॥
सुनत बचन बिसमित महतारी। सपन सुनायउ गिरिहि हँकारी॥3॥

English Meaning

…O’ Bhawani, the entire creation is supported by tapah, bearing this in your mind, go and do tapah.” Listening to these words, the mother was wonder-struck. She called out the King of Mountains and narrated this dream to him.

Hindi Meaning

हे भवानी! सारी सृष्टि तप के ही आधार पर है। ऐसा जी में जानकर तू जाकर तप कर। यह बात सुनकर माता को बड़ा अचरज हुआ और उसने हिमवान्‌ को बुलाकर वह स्वप्न सुनाया॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

मातु पितहि बहुबिधि समुझाई। चलीं उमा तप हित हरषाई॥
प्रिय परिवार पिता अरु माता। भए बिकल मुख आव न बाता॥4॥

English Meaning

After consoling her mother and father in many ways, Uma set out for penance with a joyful heart. Her dear ones, relatives, father and mother became distressed and were unable to utter any words.

Hindi Meaning

माता-पिता को बहुत तरह से समझाकर बड़े हर्ष के साथ पार्वतीजी तप करने के लिए चलीं। प्यारे कुटुम्बी, पिता और माता सब व्याकुल हो गए। किसी के मुँह से बात नहीं निकलती॥4॥

Doha 73 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

*बेदसिरा मुनि आइ तब सबहि कहा समुझाइ।
पारबती महिमा सुनत रहे प्रबोधहि पाइ॥73॥

English Meaning

Then Sage Vedsira came and reassured everyone. After listening to the glories of Parvati ji from him, everyone was satisfied.

Hindi Meaning

तब वेदशिरा मुनि ने आकर सबको समझाकर कहा। पार्वतीजी की महिमा सुनकर सबको समाधान हो गया॥73॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* उर धरि उमा प्रानपति चरना। जाइ बिपिन लागीं तपु करना॥
अति सुकुमार न तनु तप जोगू। पति पद सुमिरि तजेउ सबु भोगू॥1॥

English Meaning

Establishing the feet of Her beloved soulmate Lord Shiv, Uma went to the forest and began her penance. She is very delicate and her body is not made for austerities, yet she fixed her mind on the feet of Her Lord renouncing all material enjoyments.

Hindi Meaning

प्राणपति (शिवजी) के चरणों को हृदय में धारण करके पार्वतीजी वन में जाकर तप करने लगीं। पार्वतीजी का अत्यन्त सुकुमार शरीर तप के योग्य नहीं था, तो भी पति के चरणों का स्मरण करके उन्होंने सब भोगों को तज दिया॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

नित नव चरन उपज अनुरागा। बिसरी देह तपहिं मनु लागा॥
संबत सहस मूल फल खाए। सागु खाइ सत बरष गवाँए॥2॥

English Meaning

Her devotion to the feet of her lord presented a new phase everyday, she got so absorbed in penance that she lost all consciousness of her body. For a thousand years she lived on roots and fruits alone, while another hundred years went by eating vegetables.

Hindi Meaning

स्वामी के चरणों में नित्य नया अनुराग उत्पन्न होने लगा और तप में ऐसा मन लगा कि शरीर की सारी सुध बिसर गई। एक हजार वर्ष तक उन्होंने मूल और फल खाए, फिर सौ वर्ष साग खाकर बिताए॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

कछु दिन भोजनु बारि बतासा। किए कठिन कछु दिन उपबासा॥
बेल पाती महि परइ सुखाई। तीनि सहस संबत सोइ खाई॥3॥

English Meaning

For some days, Her food was water and air only and for a few days she observed rigorous fasting. Then for three thousand years, she ate dried leaves which had fallen on the ground from the bel tree.

Hindi Meaning

कुछ दिन जल और वायु का भोजन किया और फिर कुछ दिन कठोर उपवास किए, जो बेल पत्र सूखकर पृथ्वी पर गिरते थे, तीन हजार वर्ष तक उन्हीं को खाया॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

पुनि परिहरे सुखानेउ परना। उमहि नामु तब भयउ अपरना॥
देखि उमहि तप खीन सरीरा। ब्रह्मगिरा भै गगन गभीरा॥4॥

English Meaning

Finally she stopped eating dried leaves also and then Uma came to be known by the name of Aparna (meaning one who has quit eating leaves). Seeing the very weak body of Uma as a result of tapah, the deep voice of Brahma resounded from the heavens:

Hindi Meaning

फिर सूखे पर्ण (पत्ते) भी छोड़ दिए, तभी पार्वती का नाम ‘अपर्णा’ हुआ। तप से उमा का शरीर क्षीण देखकर आकाश से गंभीर ब्रह्मवाणी हुई-॥4॥

Doha 74 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* भयउ मनोरथ सुफल तव सुनु गिरिराजकुमारि।
परिहरु दुसह कलेस सब अब मिलिहहिं त्रिपुरारि॥74॥

English Meaning

“Listen O’ Daughter of the King of Mountains, your penance is successful and your heart’s desire is granted. Renounce your unbearable austerities, you will now get your Lord, the destroyer of Tripur, Shiv ji…

Hindi Meaning

हे पर्वतराज की कुमारी! सुन, तेरा मनोरथ सफल हुआ। तू अब सारे असह्य क्लेशों को (कठिन तप को) त्याग दे। अब तुझे शिवजी मिलेंगे॥74॥

Chaupai 1 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

* अस तपु काहुँ न कीन्ह भवानी। भए अनेक धीर मुनि ग्यानी॥
अब उर धरहु ब्रह्म बर बानी। सत्य सदा संतत सुचि जानी॥1॥

English Meaning

…O’ Bhawani, there have been many sages, persistent and knowledgeable people, but no one has performed such a penance like you. Now cherish the supreme words of Lord Brahma in your heart, knowing them to be always truthful and sacred…

Hindi Meaning

हे भवानी! धीर, मुनि और ज्ञानी बहुत हुए हैं, पर ऐसा (कठोर) तप किसी ने नहीं किया। अब तू इस श्रेष्ठ ब्रह्मा की वाणी को सदा सत्य और निरंतर पवित्र जानकर अपने हृदय में धारण कर॥1॥

Chaupai 2 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

आवै पिता बोलावन जबहीं। हठ परिहरि घर जाएहु तबहीं॥
मिलहिं तुम्हहि जब सप्त रिषीसा। जानेहु तब प्रमान बागीसा॥2॥

English Meaning

…When your father comes to call you, renounce your stubbornness and return to your home at that time. And when the seven divine sages meet you, then consider these words to be the decree of providence.”

Hindi Meaning

जब तेरे पिता बुलाने को आवें, तब हठ छोड़कर घर चली जाना और जब तुम्हें सप्तर्षि मिलें तब इस वाणी को ठीक समझना॥2॥

Chaupai 3 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

सुनत गिरा बिधि गगन बखानी। पुलक गात गिरिजा हरषानी॥
उमा चरित सुंदर मैं गावा। सुनहु संभु कर चरित सुहावा॥3॥

English Meaning

Thus listening to the voice of Lord Brahma from the heavens, Girija was extremely happy and a thrill ran through her body. ( Yagyavalkya ji is now telling Bhardwaj ji), “I have sung to you the beautiful glories of Uma, now listen to the delightful exploits of Lord Shambhu…

Hindi Meaning

(इस प्रकार) आकाश से कही हुई ब्रह्मा की वाणी को सुनते ही पार्वतीजी प्रसन्न हो गईं और (हर्ष के मारे) उनका शरीर पुलकित हो गया। (याज्ञवल्क्यजी भरद्वाजजी से बोले कि-) मैंने पार्वती का सुंदर चरित्र सुनाया, अब शिवजी का सुहावना चरित्र सुनो॥3॥

Chaupai 4 दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती का जन्म और तपस्या – Destruction of Daksh’s Yajna, Descent of Goddess Parvati and Her penance

जब तें सतीं जाइ तनु त्यागा। तब तें सिव मन भयउ बिरागा॥
जपहिं सदा रघुनायक नामा। जहँ तहँ सुनहिं राम गुन ग्रामा॥4॥

English Meaning

…Ever since Sati ji went and renounced Her body, from that time Lord Shiv’s heart became detached from everything. He always chanted the name of Shri Ram, Shri Ram and wherever the tales of Lord Ram’s virtues were being sung, He would listen to them…

Hindi Meaning

जब से सती ने जाकर शरीर त्याग किया, तब से शिवजी के मन में वैराग्य हो गया। वे सदा श्री रघुनाथजी का नाम जपने लगे और जहाँ-तहाँ श्री रामचन्द्रजी के गुणों की कथाएँ सुनने लगे॥4॥