Satyugi OM

Day 2 of Maas Parayan Reading program Day 2 / 30

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* नाम प्रसाद संभु अबिनासी। साजु अमंगल मंगल रासी॥
सुक सनकादि सिद्ध मुनि जोगी। नाम प्रसाद ब्रह्मसुख भोगी॥1॥

English Meaning

Chanting the name of Lord Ram bestowed immortality upon Lord Shiv. Despite His seemingly inauspicious appearance (smeared with ashes of the dead and adorned with a garland of skulls), Lord Shiv became a symbol of ultimate auspiciousness through the power of the divine name. Eminent Sages such as Sukdev, Sanak, Sanandan, Sanatan, and Sanatkumar, along with countless realized saints, yogis, and ascetics, attain divine bliss and spiritual enlightenment by chanting and meditating upon the sacred name of Lord Ram.

Hindi Meaning

नाम ही के प्रसाद से शिवजी अविनाशी हैं और अमंगल वेष वाले होने पर भी मंगल की राशि हैं। शुकदेवजी और सनकादि सिद्ध, मुनि, योगी गण नाम के ही प्रसाद से ब्रह्मानन्द को भोगते हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

नारद जानेउ नाम प्रतापू। जग प्रिय हरि हरि हर प्रिय आपू॥
नामु जपत प्रभु कीन्ह प्रसादू। भगत सिरोमनि भे प्रहलादू॥2॥

English Meaning

Sage Narad is deeply aware of the unmatched glory of the Lord’s name. The entire world reveres Hari (Lord Vishnu), Hari (Lord Vishnu) reveres Har (Lord Shiv), and Sage Narad is beloved by both Lord Hari and Lord Har. Through the grace of chanting the Lord’s name, Prahlad was blessed by the Lord and elevated to the highest position as the foremost devotee of Shri Hari.

Hindi Meaning

नारदजी ने नाम के प्रताप को जाना है। हरि सारे संसार को प्यारे हैं, (हरि को हर प्यारे हैं) और आप (श्री नारदजी) हरि और हर दोनों को प्रिय हैं। नाम के जपने से प्रभु ने कृपा की, जिससे प्रह्लाद, भक्त शिरोमणि हो गए॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

ध्रुवँ सगलानि जपेउ हरि नाऊँ। पायउ अचल अनूपम ठाऊँ॥
सुमिरि पवनसुत पावन नामू। अपने बस करि राखे रामू॥3॥

English Meaning

The devotee Dhruv sought solace in chanting Lord Hari’s name during his time of deep anguish caused by the harsh treatment of his stepmother. The immense power of the name granted him a permanent heavenly abode as the Dhruv Star (Pole Star) in the cosmos, around which all planets revolve. Similarly, by the unwavering devotion of constantly chanting Lord Ram’s name, the son of the Wind God, Hanuman ji, has the Lord ever at his disposal.

Hindi Meaning

ध्रुवजी ने ग्लानि से (विमाता के वचनों से दुःखी होकर सकाम भाव से) हरि नाम को जपा और उसके प्रताप से अचल अनुपम स्थान (ध्रुवलोक) प्राप्त किया। हनुमान्‌जी ने पवित्र नाम का स्मरण करके श्री रामजी को अपने वश में कर रखा है॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

अपतु अजामिलु गजु गनिकाऊ। भए मुकुत हरि नाम प्रभाऊ॥
कहौं कहाँ लगि नाम बड़ाई। रामु न सकहिं नाम गुन गाई॥4॥

English Meaning

The Shrimad Bhagavatam recounts the tales of an impious man named Ajamil, an elephant in distress, and a prostitute, all of whom attained liberation solely through the power of chanting Hari’s name. How can one ever fully express the boundless glory of the divine name? Even Lord Ram Himself is unable to describe the infinite greatness of His name.

Hindi Meaning

नीच अजामिल, गज और गणिका (वेश्या) भी श्री हरि के नाम के प्रभाव से मुक्त हो गए। मैं नाम की बड़ाई कहाँ तक कहूँ, राम भी नाम के गुणों को नहीं गा सकते॥4॥

Doha 26 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* नामु राम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु।
जो सुमिरत भयो भाँग तें तुलसी तुलसीदासु॥26॥

English Meaning

Lord Ram’s name is akin to the divine celestial tree that grants all desires and serves as the ultimate source of auspiciousness and liberation in Kaliyug. The Tulsi plant, though comparable to the lowly hemp plant, became supremely pure and revered because it is deeply beloved by Shri Hari. Similarly, Tulsidas, once a helpless and an orphan mockingly called Tulsi, attained great respect and honour through his unwavering devotion and chanting the name of Lord Ram, earning the revered name Sage Tulsidas.

Hindi Meaning

कलियुग में राम का नाम कल्पतरु (मन चाहा पदार्थ देने वाला) और कल्याण का निवास (मुक्ति का घर) है, जिसको स्मरण करने से भाँग सा (निकृष्ट) तुलसीदास तुलसी के समान (पवित्र) हो गया॥26॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* चहुँ जुग तीनि काल तिहुँ लोका। भए नाम जपि जीव बिसोका॥
बेद पुरान संत मत एहू। सकल सुकृत फल राम सनेहू॥1॥

English Meaning

In all four eras (Satyayug, Tretayug, Dwaparyug, and Kaliyug) across the three realms of time (past, present, and future) and within the three worlds (Heaven, Earth, and the Subterranean region) beings are liberated from their miseries by chanting Lord Ram’s name. The Vedas, the Puranas, and revered saints unanimously affirm that the ultimate fruit of all auspicious deeds is to attain unconditional love for Lord Ram, in both His name and form.

Hindi Meaning

(केवल कलियुग की ही बात नहीं है,) चारों युगों में, तीनों काल में और तीनों लोकों में नाम को जपकर जीव शोकरहित हुए हैं। वेद, पुराण और संतों का मत यही है कि समस्त पुण्यों का फल श्री रामजी में (या राम नाम में) प्रेम होना है॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

ध्यानु प्रथम जुग मख बिधि दूजें। द्वापर परितोषत प्रभु पूजें॥
कलि केवल मल मूल मलीना। पाप पयोनिधि जन मन मीना॥2॥

English Meaning

In Satyayug, the Lord could be fully satisfied through simple meditation. In Tretayug, He was pleased by performing various penances and yagyas (religious oblations). In Dwaparyug, wholehearted worship was enough to satisfy Him. However, Kaliyug, being the age of impurities, is vastly different. The minds of people in this era are likened to fish constantly swimming in an ocean of sins, making it exceedingly difficult for them to meditate, perform penances, or worship with the same devotion and discipline as in earlier ages.

Hindi Meaning

पहले (सत्य) युग में ध्यान से, दूसरे (त्रेता) युग में यज्ञ से और द्वापर में पूजन से भगवान प्रसन्न होते हैं, परन्तु कलियुग केवल पाप की जड़ और मलिन है, इसमें मनुष्यों का मन पाप रूपी समुद्र में मछली बना हुआ है (अर्थात पाप से कभी अलग होना ही नहीं चाहता, इससे ध्यान, यज्ञ और पूजन नहीं बन सकते)॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

नाम कामतरु काल कराला। सुमिरत समन सकल जग जाला॥
राम नाम कलि अभिमत दाता। हित परलोक लोक पितु माता॥3॥

English Meaning

In this dreadful age of Kaliyug, the name of the Lord stands as the divine, desire-fulfilling Kalpavriksh tree. Simply meditating upon the name of Lord Ram dissolves the entanglements of material life. His name grants the devotee everything their heart desires. Like a loving mother and father, the Lord’s name nurtures and protects the devotee in this world and ensures their ultimate well-being in His eternal abode.

Hindi Meaning

ऐसे कराल (कलियुग के) काल में तो नाम ही कल्पवृक्ष है, जो स्मरण करते ही संसार के सब जंजालों को नाश कर देने वाला है। कलियुग में यह राम नाम मनोवांछित फल देने वाला है, परलोक का परम हितैषी और इस लोक का माता-पिता है (अर्थात परलोक में भगवान का परमधाम देता है और इस लोक में माता-पिता के समान सब प्रकार से पालन और रक्षण करता है।)॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

नहिं कलि करम न भगति बिबेकू। राम नाम अवलंबन एकू॥
कालनेमि कलि कपट निधानू। नाम सुमति समरथ हनुमानू॥4॥

English Meaning

In Kaliyug, there is no righteous action (karma), true devotion (bhakti), and sound judgement (gyan). The only thing that can support a person, is the name of Lord Ram. This age, brimming with wretchedness, is symbolized by the demon Kalnemi, a cunning impostor. In contrast, the Lord’s name is like the mighty and beautiful mind embodied by Lord Hanuman, who vanquished Kalnemi.

Hindi Meaning

कलियुग में न कर्म है, न भक्ति है और न ज्ञान ही है, राम नाम ही एक आधार है। कपट की खान कलियुग रूपी कालनेमि के (मारने के) लिए राम नाम ही बुद्धिमान और समर्थ श्री हनुमान्‌जी हैं॥4॥

Doha 27 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* राम नाम नरकेसरी कनककसिपु कलिकाल।
जापक जन प्रहलाद जिमि पालिहि दलि सुरसाल॥27॥

English Meaning

The name of Lord Ram is likened to His fierce incarnation, Lord Narsimha, while Kaliyug is compared to the demon Hiranyakashyapu. A devotee who chants the Lord’s name is akin to the devotee Prahlad, the son of Hiranyakashyapu. Just as Lord Narsimha protected Prahlad by slaying the tyrant demon who was an enemy of the Demigods, the name of the Lord safeguards all devotees in Kaliyug.

Hindi Meaning

राम नाम श्री नृसिंह भगवान है, कलियुग हिरण्यकशिपु है और जप करने वाले जन प्रह्लाद के समान हैं, यह राम नाम देवताओं के शत्रु (कलियुग रूपी दैत्य) को मारकर जप करने वालों की रक्षा करेगा॥27॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ॥
सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा॥1॥॥

English Meaning

The Lord’s name, whether uttered with reverence or disdain, in anger or even casually while yawning, spreads auspiciousness across all the ten directions. Meditating upon the same powerful and benevolent name and humbly bowing my head before Shri Ram, I now proceed to recount the divine virtues of Lord Ram.

Hindi Meaning

अच्छे भाव (प्रेम) से, बुरे भाव (बैर) से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है। उसी (परम कल्याणकारी) राम नाम का स्मरण करके और श्री रघुनाथजी को मस्तक नवाकर मैं रामजी के गुणों का वर्णन करता हूँ॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

मोरि सुधारिहि सो सब भाँती। जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
राम सुस्वामि कुसेवकु मोसो। निज दिसि देखि दयानिधि पोसो॥2॥

English Meaning

He will reform me in every possible way, for His kindness surpasses even the very essence of kindness itself. There is no greater master than Lord Ram, and there is no servant more flawed than myself. Yet, despite this stark contrast, the boundless ocean of mercy, Lord Ram chose to take care of me.

Hindi Meaning

वे (श्री रामजी) मेरी (बिगड़ी) सब तरह से सुधार लेंगे, जिनकी कृपा कृपा करने से नहीं अघाती। राम से उत्तम स्वामी और मुझ सरीखा बुरा सेवक! इतने पर भी उन दयानिधि ने अपनी ओर देखकर मेरा पालन किया है॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

लोकहुँ बेद सुसाहिब रीती। बिनय सुनत पहिचानत प्रीती॥
गनी गरीब ग्राम नर नागर। पंडित मूढ़ मलीन उजागर॥3॥

English Meaning

In both this world and the Vedas, it is well-known that a noble master always recognizes true devotion upon hearing the humility and love in a devotee’s words. Whether one is rich or poor, a villager or a city dweller, learned or illiterate, sinful or influential,…

Hindi Meaning

लोक और वेद में भी अच्छे स्वामी की यही रीति प्रसिद्ध है कि वह विनय सुनते ही प्रेम को पहचान लेता है। अमीर-गरीब, गँवार-नगर निवासी, पण्डित-मूर्ख, बदनाम-यशस्वी॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सुकबि कुकबि निज मति अनुहारी। नृपहि सराहत सब नर नारी॥
साधु सुजान सुसील नृपाला। ईस अंस भव परम कृपाला॥4॥

English Meaning

…a skilled poet or an unskilled one, all men and women, according to their own understanding and mindset, appreciate a king. A king who is humble, saintly, intelligent, kind, and born as a replica of the Lord…

Hindi Meaning

सुकवि-कुकवि, सभी नर-नारी अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार राजा की सराहना करते हैं और साधु, बुद्धिमान, सुशील, ईश्वर के अंश से उत्पन्न कृपालु राजा-॥4॥

Chaupai 5 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सुनि सनमानहिं सबहि सुबानी। भनिति भगति नति गति पहिचानी॥
यह प्राकृत महिपाल सुभाऊ। जान सिरोमनि कोसलराऊ॥5॥

English Meaning

…respects everyone after hearing their compositions, devotion, supplications, and conduct. This is the nature of a worldly king. However, one must remember that the Lord of Koshal, Lord Ram, is the crown jewel among kings…

Hindi Meaning

सबकी सुनकर और उनकी वाणी, भक्ति, विनय और चाल को पहचानकर सुंदर (मीठी) वाणी से सबका यथायोग्य सम्मान करते हैं। यह स्वभाव तो संसारी राजाओं का है, कोसलनाथ श्री रामचन्द्रजी तो चतुरशिरोमणि हैं॥5॥

Chaupai 6 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

रीझत राम सनेह निसोतें। को जग मंद मलिनमति मोतें॥6॥

English Meaning

…(Unlike a worldly ruler who is often swayed by material traits and appearances), Lord Ram is pleased solely by pure, unalloyed devotion. Who could be a bigger fool or more dull-witted than me, unable to fully grasp this divine truth?

Hindi Meaning

श्री रामजी तो विशुद्ध प्रेम से ही रीझते हैं, पर जगत में मुझसे बढ़कर मूर्ख और मलिन बुद्धि और कौन होगा?॥6॥

Doha 28 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* सठ सेवक की प्रीति रुचि रखिहहिं राम कृपालु।
उपल किए जलजान जेहिं सचिव सुमति कपि भालु॥28 क॥

English Meaning

The compassionate Lord Ram will undoubtedly nurture this foolish servant’s devotion and fulfil my desires. He who granted wisdom to the Monkey and Bear armies, transforming them into capable leaders like Sugriv and Angad, and made even rocks float like boats across the ocean.

Hindi Meaning

तथापि कृपालु श्री रामचन्द्रजी मुझ दुष्ट सेवक की प्रीति और रुचि को अवश्य रखेंगे, जिन्होंने पत्थरों को जहाज और बंदर-भालुओं को बुद्धिमान मंत्री बना लिया॥28 (क)॥

Doha 28 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

हौंहु कहावत सबु कहत राम सहत उपहास।
साहिब सीतानाथ सो सेवक तुलसीदास॥28 ख॥

English Meaning

I am a humble servant of Lord Ram, and everyone acknowledges this as well. Yet, Lord Ram must endure the irony that a master as exalted as the Lord of Sita ji has a servant as insignificant as Tulsidas.

Hindi Meaning

सब लोग मुझे श्री रामजी का सेवक कहते हैं और मैं भी (बिना लज्जा-संकोच के) कहलाता हूँ (कहने वालों का विरोध नहीं करता), कृपालु श्री रामजी इस निन्दा को सहते हैं कि श्री सीतानाथजी, जैसे स्वामी का तुलसीदास सा सेवक है॥28 (ख)॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* अति बड़ि मोरि ढिठाई खोरी। सुनि अघ नरकहुँ नाक सकोरी॥
समुझि सहम मोहि अपडर अपनें। सो सुधि राम कीन्हि नहिं सपनें॥1॥

English Meaning

This is sheer audacity and a grave fault on my part. Hearing of my sins, even hell would recoil in disgust. Aware of this, I am fearful of my own fearful thoughts. Yet, Lord Ram, in His boundless grace, never considered my faults, sins, or audacity, not even in His dreams.

Hindi Meaning

यह मेरी बहुत बड़ी ढिठाई और दोष है, मेरे पाप को सुनकर नरक ने भी नाक सिकोड़ ली है (अर्थात नरक में भी मेरे लिए ठौर नहीं है)। यह समझकर मुझे अपने ही कल्पित डर से डर हो रहा है, किन्तु भगवान श्री रामचन्द्रजी ने तो स्वप्न में भी इस पर (मेरी इस ढिठाई और दोष पर) ध्यान नहीं दिया॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सुनि अवलोकि सुचित चख चाही। भगति मोरि मति स्वामि सराही॥
कहत नसाइ होइ हियँ नीकी। रीझत राम जानि जन जी की॥2॥

English Meaning

On the contrary, Lord Ram, with the beautiful and divine eyes of His heart, perceives my devotion and, understanding it, has praised my intellect and sincerity. No matter how much I may call myself a servant of Lord Ram, this claim could falter. Yet, my heart is pure, and this intent is clear within me. Lord Ram is easily pleased by the sincerity and purity of His devotee’s heart.

Hindi Meaning

वरन मेरे प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने तो इस बात को सुनकर, देखकर और अपने सुचित्त रूपी चक्षु से निरीक्षण कर मेरी भक्ति और बुद्धि की (उलटे) सराहना की, क्योंकि कहने में चाहे बिगड़ जाए (अर्थात्‌ मैं चाहे अपने को भगवान का सेवक कहता-कहलाता रहूँ), परन्तु हृदय में अच्छापन होना चाहिए। (हृदय में तो अपने को उनका सेवक बनने योग्य नहीं मानकर पापी और दीन ही मानता हूँ, यह अच्छापन है।) श्री रामचन्द्रजी भी दास के हृदय की (अच्छी) स्थिति जानकर रीझ जाते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

रहति न प्रभु चित चूक किए की। करत सुरति सय बार हिए की॥
जेहिं अघ बधेउ ब्याध जिमि बाली। फिरि सुकंठ सोइ कीन्हि कुचाली॥3॥

English Meaning

The Lord never holds in His heart the mistakes made by His devotees but cherishes and recalls a hundredfold all the good they have done. For the grave sin of taking his younger brother’s wife, Lord Ram had slain Bali like a hunter. Yet, even when Sugriv repeated the same transgression by accepting Bali’s wife after his death, the Lord, in His boundless compassion, did not dwell on this fault.

Hindi Meaning

प्रभु के चित्त में अपने भक्तों की हुई भूल-चूक याद नहीं रहती (वे उसे भूल जाते हैं) और उनके हृदय (की अच्छाई-नेकी) को सौ-सौ बार याद करते रहते हैं। जिस पाप के कारण उन्होंने बालि को व्याध की तरह मारा था, वैसी ही कुचाल फिर सुग्रीव ने चली॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सोइ करतूति बिभीषन केरी। सपनेहूँ सो न राम हियँ हेरी॥
ते भरतहि भेंटत सनमाने। राजसभाँ रघुबीर बखाने॥4॥

English Meaning

The same mistake was repeated by Vibhishan, who took Mandodari as his wife after his brother Ravan was slain. Yet, Lord Ram, in His infinite grace, did not take these faults to heart, not even in His dreams. On the contrary, when He introduced Sugriv and Vibhishan to Bharat ji, He honoured them with full respect in the royal court. Shri Raghunath wholeheartedly praised both of them, exemplifying His boundless compassion and noble disposition.

Hindi Meaning

वही करनी विभीषण की थी, परन्तु श्री रामचन्द्रजी ने स्वप्न में भी उसका मन में विचार नहीं किया। उलटे भरतजी से मिलने के समय श्री रघुनाथजी ने उनका सम्मान किया और राजसभा में भी उनके गुणों का बखान किया॥4॥

Doha 29 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* प्रभु तरु तर कपि डार पर ते किए आपु समान।
तुलसी कहूँ न राम से साहिब सील निधान॥29 क॥

English Meaning

Lord Ram sits gracefully under a tree, while the monkeys, by their very nature, perch on its branches. Yet, Shri Ram, in His boundless humility, elevated them to stand as equals with Him. Tulsidas ji proclaims that his Lord Ram is truly a treasure trove of humility.

Hindi Meaning

प्रभु (श्री रामचन्द्रजी) तो वृक्ष के नीचे और बंदर डाली पर (अर्थात कहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम सच्चिदानन्दघन परमात्मा श्री रामजी और कहाँ पेड़ों की शाखाओं पर कूदने वाले बंदर), परन्तु ऐसे बंदरों को भी उन्होंने अपने समान बना लिया। तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रामचन्द्रजी सरीखे शीलनिधान स्वामी कहीं भी नहीं हैं॥29 (क)॥

Doha 29 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

राम निकाईं रावरी है सबही को नीक।
जौं यह साँची है सदा तौ नीको तुलसीक॥29 ख॥

English Meaning

O’ Lord Ram, Your boundless kindness benefits all. If this holds true, then Tulsidas too shall always be under Your gracious care, and all will forever be well for him.

Hindi Meaning

हे श्री रामजी! आपकी अच्छाई से सभी का भला है (अर्थात आपका कल्याणमय स्वभाव सभी का कल्याण करने वाला है) यदि यह बात सच है तो तुलसीदास का भी सदा कल्याण ही होगा॥29 (ख)॥

Doha 29 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

एहि बिधि निज गुन दोष कहि सबहि बहुरि सिरु नाइ।
बरनउँ रघुबर बिसद जसु सुनि कलि कलुष नसाइ॥29 ग॥

English Meaning

Thus, after acknowledging my virtues and faults and humbly bowing before all, I shall now recount the pure and divine glory of Lord Raghuveer. Merely hearing His sacred fame has the power to eradicate all the sins of Kaliyug.

Hindi Meaning

इस प्रकार अपने गुण-दोषों को कहकर और सबको फिर सिर नवाकर मैं श्री रघुनाथजी का निर्मल यश वर्णन करता हूँ, जिसके सुनने से कलियुग के पाप नष्ट हो जाते हैं॥29 (ग)॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* जागबलिक जो कथा सुहाई। भरद्वाज मुनिबरहि सुनाई॥
कहिहउँ सोइ संबाद बखानी। सुनहुँ सकल सज्जन सुखु मानी॥1॥

English Meaning

The enchanting tale of Lord Ram, as narrated by Sage Yagyavalkya to the esteemed saint Bhardwaj ji, I shall now recount in detail. I humbly invite all saintly souls to listen to it with hearts filled with joy and devotion.

Hindi Meaning

मुनि याज्ञवल्क्यजी ने जो सुहावनी कथा मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजी को सुनाई थी, उसी संवाद को मैं बखानकर कहूँगा, सब सज्जन सुख का अनुभव करते हुए उसे सुनें॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

संभु कीन्ह यह चरित सुहावा। बहुरि कृपा करि उमहि सुनावा॥
सोइ सिव कागभुसुंडिहि दीन्हा। राम भगत अधिकारी चीन्हा॥2॥

English Meaning

This divine tale was first composed by Lord Shiv, who graciously recited it to Goddess Uma (Parvati ji). Later, Lord Shiv narrated the same sacred story to Kak Bhushundi ji, upon recognizing him as a worthy and devoted servant of Lord Ram.

Hindi Meaning

शिवजी ने पहले इस सुहावने चरित्र को रचा, फिर कृपा करके पार्वतीजी को सुनाया। वही चरित्र शिवजी ने काकभुशुण्डिजी को रामभक्त और अधिकारी पहचानकर दिया॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

तेहि सन जागबलिक पुनि पावा। तिन्ह पुनि भरद्वाज प्रति गावा॥
ते श्रोता बकता समसीला। सवँदरसी जानहिं हरिलीला॥3॥

English Meaning

From Kak Bhushundi ji, Sage Yagyavalkya received the sacred story of Lord Ram. Yagyavalkya ji then narrated this divine tale to Rishi Bhardwaj. Both the narrators and the listeners of this story are humble and impartial saints, well-versed in the glorious exploits of Lord Hari.

Hindi Meaning

उन काकभुशुण्डिजी से फिर याज्ञवल्क्यजी ने पाया और उन्होंने फिर उसे भरद्वाजजी को गाकर सुनाया। वे दोनों वक्ता और श्रोता (याज्ञवल्क्य और भरद्वाज) समान शील वाले और समदर्शी हैं और श्री हरि की लीला को जानते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

जानहिं तीनि काल निज ग्याना। करतल गत आमलक समाना॥
औरउ जे हरिभगत सुजाना। कहहिं सुनहिं समुझहिं बिधि नाना॥4॥

English Meaning

With their profound knowledge, they perceive the past, present, and future as clearly as a gooseberry placed on the palm of their hand. Apart from them, there are countless other wise and devoted followers of Lord Hari who narrate, hear, and interpret this sacred tale of Lord Ram in diverse and wondrous ways.

Hindi Meaning

वे अपने ज्ञान से तीनों कालों की बातों को हथेली पर रखे हुए आँवले के समान (प्रत्यक्ष) जानते हैं। और भी जो सुजान (भगवान की लीलाओं का रहस्य जानने वाले) हरि भक्त हैं, वे इस चरित्र को नाना प्रकार से कहते, सुनते और समझते हैं॥4॥

Doha 30 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* मैं पुनि निज गुर सन सुनी कथा सो सूकरखेत।
समुझी नहिं तसि बालपन तब अति रहेउँ अचेत॥30 क॥

English Meaning

I first heard this sacred story in the town of Soron, in Uttar Pradesh, from my revered Guru. However, being just a child at the time, I was too immature to fully grasp its depth and meaning.

Hindi Meaning

फिर वही कथा मैंने वाराह क्षेत्र में अपने गुरुजी से सुनी, परन्तु उस समय मैं लड़कपन के कारण बहुत बेसमझ था, इससे उसको उस प्रकार (अच्छी तरह) समझा नहीं॥30 (क)॥

Doha 30 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

श्रोता बकता ग्याननिधि कथा राम कै गूढ़।
किमि समुझौं मैं जीव जड़ कलि मल ग्रसित बिमूढ़॥30ख॥

English Meaning

The tale of Lord Ram is profoundly deep, and both the narrator and the listener are reservoirs of wisdom. How could a foolish being like me, entangled in the sins of Kaliyug, ever hope to comprehend it fully?

Hindi Meaning

श्री रामजी की गूढ़ कथा के वक्ता (कहने वाले) और श्रोता (सुनने वाले) दोनों ज्ञान के खजाने (पूरे ज्ञानी) होते हैं। मैं कलियुग के पापों से ग्रसा हुआ महामूढ़ जड़ जीव भला उसको कैसे समझ सकता था?॥30 ख॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* तदपि कही गुर बारहिं बारा। समुझि परी कछु मति अनुसारा॥
भाषाबद्ध करबि मैं सोई। मोरें मन प्रबोध जेहिं होई॥1॥

English Meaning

Though my Guru ji narrated the Ram Katha (the story of Lord Ram) many times, I could grasp it only to the extent of my intellect. Now, I intend to present it in the simple language of my times (Awadhi), which will bring solace to my heart.

Hindi Meaning

तो भी गुरुजी ने जब बार-बार कथा कही, तब बुद्धि के अनुसार कुछ समझ में आई। वही अब मेरे द्वारा भाषा में रची जाएगी, जिससे मेरे मन को संतोष हो॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

जस कछु बुधि बिबेक बल मेरें। तस कहिहउँ हियँ हरि के प्रेरें॥
निज संदेह मोह भ्रम हरनी। करउँ कथा भव सरिता तरनी॥2॥

English Meaning

With the strength of my mind and intellect, and the inspiration of Lord Hari in my heart, I shall now narrate the divine story of Lord Ram. This composition will dispel my doubts, ignorance, and delusions, becoming a sacred vessel to help navigate the vast river of worldly existence.

Hindi Meaning

जैसा कुछ मुझमें बुद्धि और विवेक का बल है, मैं हृदय में हरि की प्रेरणा से उसी के अनुसार कहूँगा। मैं अपने संदेह, अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा रचता हूँ, जो संसार रूपी नदी के पार करने के लिए नाव है॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

बुध बिश्राम सकल जन रंजनि। रामकथा कलि कलुष बिभंजनि॥
रामकथा कलि पंनग भरनी। पुनि बिबेक पावक कहुँ अरनी॥3॥

English Meaning

The story of Lord Ram will bring comfort to the wise and immense joy to all devotees, while eradicating the sins of Kaliyug. For the serpent-like Kaliyug, the tale of Lord Ram is akin to a peacock that subdues snakes. Just as fire is kindled by churning arni wood, Ram Katha ignites the flame of wisdom in the hearts of its listeners.

Hindi Meaning

रामकथा पण्डितों को विश्राम देने वाली, सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलियुग के पापों का नाश करने वाली है। रामकथा कलियुग रूपी साँप के लिए मोरनी है और विवेक रूपी अग्नि के प्रकट करने के लिए अरणि (मंथन की जाने वाली लकड़ी) है, (अर्थात इस कथा से ज्ञान की प्राप्ति होती है)॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

रामकथा कलि कामद गाई। सुजन सजीवनि मूरि सुहाई॥
सोइ बसुधातल सुधा तरंगिनि। भय भंजनि भ्रम भेक भुअंगिनि॥4॥

English Meaning

The story of Lord Ram is like the divine Cow Kamdhenu, fulfilling all desires of people in Kaliyug. For the saintly, it serves as the precious, life-giving Sanjivini herb. For the Earth, it is a river of nectar, washing away the fear of life and death. To the deluded minds, in the form of frogs, it is a serpent that devours them, thereby eradicating ignorance.

Hindi Meaning

रामकथा कलियुग में सब मनोरथों को पूर्ण करने वाली कामधेनु गौ है और सज्जनों के लिए सुंदर संजीवनी जड़ी है। पृथ्वी पर यही अमृत की नदी है, जन्म-मरण रूपी भय का नाश करने वाली और भ्रम रूपी मेंढकों को खाने के लिए सर्पिणी है॥4॥

Chaupai 5 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

असुर सेन सम नरक निकंदिनि। साधु बिबुध कुल हित गिरिनंदिनि॥
संत समाज पयोधि रमा सी। बिस्व भार भर अचल छमा सी॥5॥

English Meaning

Ram Katha is the destroyer of all Hells, much like an army annihilating demons. For the saintly groups of Demigods, it is as beneficial as Goddess Parvati, the daughter of the Himalayas, or Maa Durga. To the society of saints, akin to the Milky Ocean, Ram Katha is like Goddess Lakshmi. It is also like Mother Earth, bearing the weight of the entire world with grace and compassion.

Hindi Meaning

यह रामकथा असुरों की सेना के समान नरकों का नाश करने वाली और साधु रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली पार्वती (दुर्गा) है। यह संत-समाज रूपी क्षीर समुद्र के लिए लक्ष्मीजी के समान है और सम्पूर्ण विश्व का भार उठाने में अचल पृथ्वी के समान है॥5॥

Chaupai 6 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

जम गन मुहँ मसि जग जमुना सी। जीवन मुकुति हेतु जनु कासी॥
रामहि प्रिय पावनि तुलसी सी। तुलसिदास हित हियँ हुलसी सी॥6॥

English Meaning

Ram Katha is like the sacred river Yamuna, smearing black ink on the faces of the attendants of the Lord of Death, scaring them away. It is akin to the holy city of Kashi, where liberation is guaranteed to all who pass away there. To Lord Ram (Shri Hari), it is as beloved as the pious Tulsi plant, and to Tulsidas ji, it is as dear to his heart as his mother Hulsi, with his well-being embedded in her heart.

Hindi Meaning

यमदूतों के मुख पर कालिख लगाने के लिए यह जगत में यमुनाजी के समान है और जीवों को मुक्ति देने के लिए मानो काशी ही है। यह श्री रामजी को पवित्र तुलसी के समान प्रिय है और तुलसीदास के लिए हुलसी (तुलसीदासजी की माता) के समान हृदय से हित करने वाली है॥6॥

Chaupai 7 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सिवप्रिय मेकल सैल सुता सी। सकल सिद्धि सुख संपति रासी॥
सदगुन सुरगन अंब अदिति सी। रघुबर भगति प्रेम परमिति सी॥7॥

English Meaning

Ram Katha is like the daughter of the Mekal mountain, the sacred river Narmada, beloved of Lord Shiv. The Narmada is a treasure trove of happiness, wealth, and all attainments. Similarly, Ram Katha is like Aditi, the mother of Demigods, embodying all noble qualities. It is the ultimate destination of love and devotion for the noblest of the Raghus, Lord Ram.

Hindi Meaning

यह रामकथा शिवजी को नर्मदाजी के समान प्यारी है, यह सब सिद्धियों की तथा सुख-सम्पत्ति की राशि है। सद्गुण रूपी देवताओं के उत्पन्न और पालन-पोषण करने के लिए माता अदिति के समान है। श्री रघुनाथजी की भक्ति और प्रेम की परम सीमा सी है॥7॥

Doha 31 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* रामकथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु।
तुलसी सुभग सनेह बन सिय रघुबीर बिहारु॥31॥

English Meaning

Tulsidas ji compares Ram Katha to the sacred river Mandakini, flowing through the revered land of Chitrakoot, where Lord Ram and Sita ji spent many years of their exile. The heart, he says, is Chitrakoot, and unconditional, pure love is the forest where Sita ji roams alongside Shri Raghuveer.

Hindi Meaning

तुलसीदासजी कहते हैं कि रामकथा मंदाकिनी नदी है, सुंदर (निर्मल) चित्त चित्रकूट है और सुंदर स्नेह ही वन है, जिसमें श्री सीतारामजी विहार करते हैं॥31॥

Chaupai 1 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

* रामचरित चिंतामनि चारू। संत सुमति तिय सुभग सिंगारू॥
जग मंगल गुनग्राम राम के। दानि मुकुति धन धरम धाम के॥1॥

English Meaning

The character of Lord Ram is like the magnificent wish-granting gem, Chintamani, while the graceful adornment of a woman is akin to the profound wisdom of saints. The virtues of Lord Ram bring all auspiciousness to the world, offering liberation, a treasury of wealth, and the very foundation of righteousness.

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी का चरित्र सुंदर चिन्तामणि है और संतों की सुबुद्धि रूपी स्त्री का सुंदर श्रंगार है। श्री रामचन्द्रजी के गुण-समूह जगत्‌ का कल्याण करने वाले और मुक्ति, धन, धर्म और परमधाम के देने वाले हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सदगुर ग्यान बिराग जोग के। बिबुध बैद भव भीम रोग के॥
जननि जनक सिय राम प्रेम के। बीज सकल ब्रत धरम नेम के॥2॥

English Meaning

To attain supreme knowledge, detachment, and penance, the qualities of Lord Ram are like Sadhguru, an enlightened guide who leads devotees on the path of righteousness. These qualities are akin to the divine physicians, Ashwinikumars, who heal the fearsome ailments of the material world. They serve as the nurturing mother and father of devotion to Shri Sita Ram ji and are the very seed of all penance, righteousness, and discipline.

Hindi Meaning

ज्ञान, वैराग्य और योग के लिए सद्गुरु हैं और संसार रूपी भयंकर रोग का नाश करने के लिए देवताओं के वैद्य (अश्विनीकुमार) के समान हैं। ये श्री सीतारामजी के प्रेम के उत्पन्न करने के लिए माता-पिता हैं और सम्पूर्ण व्रत, धर्म और नियमों के बीज हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

समन पाप संताप सोक के। प्रिय पालक परलोक लोक के॥
सचिव सुभट भूपति बिचार के। कुंभज लोभ उदधि अपार के॥3॥

English Meaning

The attributes of Lord Ram are the destroyers of all sins, agony, and pain, and they serve as the loving protectors of both this world and the next. If ideas or opinions are likened to a king, the qualities of Lord Ram act as wise and powerful ministers, guiding him on the righteous path. For the unfathomable ocean of greed, the qualities of Lord Ram are akin to Sage Agastya, who once drank up the entire ocean, rendering it powerless.

Hindi Meaning

पाप, संताप और शोक का नाश करने वाले तथा इस लोक और परलोक के प्रिय पालन करने वाले हैं। विचार (ज्ञान) रूपी राजा के शूरवीर मंत्री और लोभ रूपी अपार समुद्र के सोखने के लिए अगस्त्य मुनि हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

काम कोह कलिमल करिगन के। केहरि सावक जन मन बन के॥
अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के। कामद घन दारिद दवारि के॥4॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like lion cubs, poised to vanquish the material desires, anger, and sins of Kaliyug, which roam like herds of elephants in the forest of a devotee’s heart. These divine qualities are revered by Lord Shiv, the slayer of the demon Tripura, and are his cherished guests. They are akin to wish-fulfilling clouds, extinguishing the raging wildfire of extreme poverty.

Hindi Meaning

भक्तों के मन रूपी वन में बसने वाले काम, क्रोध और कलियुग के पाप रूपी हाथियों को मारने के लिए सिंह के बच्चे हैं। शिवजी के पूज्य और प्रियतम अतिथि हैं और दरिद्रता रूपी दावानल के बुझाने के लिए कामना पूर्ण करने वाले मेघ हैं॥4॥

Chaupai 5 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

मंत्र महामनि बिषय ब्याल के। मेटत कठिन कुअंक भाल के॥
हरन मोह तम दिनकर कर से। सेवक सालि पाल जलधर से॥5॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like a potent spell or mystical gem, neutralizing the venom of material desires. They erase the unfavourable lines of destiny etched on a person’s forehead. These qualities are like the Sun’s rays, dispelling the darkness of ignorance, and like rain-filled clouds, nurturing devotees as crops are nourished by water.

Hindi Meaning

विषय रूपी साँप का जहर उतारने के लिए मन्त्र और महामणि हैं। ये ललाट पर लिखे हुए कठिनता से मिटने वाले बुरे लेखों (मंद प्रारब्ध) को मिटा देने वाले हैं। अज्ञान रूपी अन्धकार को हरण करने के लिए सूर्य किरणों के समान और सेवक रूपी धान के पालन करने में मेघ के समान हैं॥5॥

Chaupai 6 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

अभिमत दानि देवतरु बर से। सेवत सुलभ सुखद हरि हर से॥
सुकबि सरद नभ मन उडगन से। रामभगत जन जीवन धन से॥6॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like the supreme divine Kalpvriksh Tree, fulfilling the desires of devotees. They are as approachable and gracious as Lord Vishnu and Lord Shiv, bringing joy to those who seek them. These qualities shine like stars in the clear autumn sky of a poet’s heart, and they are the priceless treasures of the devotees of Lord Ram.

Hindi Meaning

मनोवांछित वस्तु देने में श्रेष्ठ कल्पवृक्ष के समान हैं और सेवा करने में हरि-हर के समान सुलभ और सुख देने वाले हैं। सुकवि रूपी शरद् ऋतु के मन रूपी आकाश को सुशोभित करने के लिए तारागण के समान और श्री रामजी के भक्तों के तो जीवन धन ही हैं॥6॥

Chaupai 7 श्री रामगुण, श्री रामचरित्‌ और श्री राम कथा की महिमा – The greatness of the epic poem of Lord Ram

सकल सुकृत फल भूरि भोग से। जग हित निरुपधि साधु लोग से॥
सेवक मन मानस मराल से। पावन गंग तरंग माल से॥7॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like the delightful fruits of all virtuous deeds. They resemble saints, free from treachery and deceit, who dedicate themselves to the welfare of the entire world. These qualities are like swans gliding gracefully in the sacred Lake Mansarovar, the minds of devotees. They are also like the purifying waves of the holy river Ganga, sanctifying all who embrace them.

Hindi Meaning

सम्पूर्ण पुण्यों के फल महान भोगों के समान हैं। जगत का छलरहित (यथार्थ) हित करने में साधु-संतों के समान हैं। सेवकों के मन रूपी मानसरोवर के लिए हंस के समान और पवित्र करने में गंगाजी की तरंगमालाओं के समान हैं॥7॥

Doha 32 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* कुपथ कुतरक कुचालि कलि कपट दंभ पाषंड।
दहन राम गुन ग्राम जिमि इंधन अनल प्रचंड॥32 क॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are like a blazing fire, consuming the dry wood of evil ways, doubts, deceitful practices, cunningness, ego, and hypocrisy that prevail in Kaliyug.

Hindi Meaning

श्री रामजी के गुणों के समूह कुमार्ग, कुतर्क, कुचाल और कलियुग के कपट, दम्भ और पाखण्ड को जलाने के लिए वैसे ही हैं, जैसे ईंधन के लिए प्रचण्ड अग्नि॥32 (क)॥

Doha 32 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

रामचरित राकेस कर सरिस सुखद सब काहु।
सज्जन कुमुद चकोर चित हित बिसेषि बड़ लाहु॥32 ख॥

English Meaning

The qualities of Lord Ram are akin to the soothing rays of the full Moon, bringing happiness to all. For the minds of saintly people, compared to white water-lilies and partridges, these qualities are especially beneficial. Just as the white water-lily blossoms in moonlight and the partridge, enchanted by the Moon, is said to feed on its beams, so do the saintly flourish and find joy in the virtues of Lord Ram.

Hindi Meaning

रामचरित्र पूर्णिमा के चन्द्रमा की किरणों के समान सभी को सुख देने वाले हैं, परन्तु सज्जन रूपी कुमुदिनी और चकोर के चित्त के लिए तो विशेष हितकारी और महान लाभदायक हैं॥32 (ख)॥

Chaupai 1 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

* कीन्हि प्रस्न जेहि भाँति भवानी। जेहि बिधि संकर कहा बखानी॥
सो सब हेतु कहब मैं गाई। कथा प्रबंध बिचित्र बनाई॥1॥

English Meaning

Just as Goddess Parvati earnestly questioned Lord Shiv (about the reasons for the formless Brahm manifesting on Earth as Lord Ram, and sought to hear the complete story of His divine pastimes), and just as Lord Shankar praised Her devotion, answered Her questions with great reverence, and narrated the sacred Ram Katha, I too shall now share those reasons with you and sing the tale of Lord Ram through my unique composition.

Hindi Meaning

जिस प्रकार श्री पार्वतीजी ने श्री शिवजी से प्रश्न किया और जिस प्रकार से श्री शिवजी ने विस्तार से उसका उत्तर कहा, वह सब कारण मैं विचित्र कथा की रचना करके गाकर कहूँगा॥1॥

Chaupai 2 मानस निर्माण की तिथि – Date of composition of Shri Ramcharitmanas

जेहिं यह कथा सुनी नहिं होई। जनि आचरजु करै सुनि सोई॥
कथा अलौकिक सुनहिं जे ग्यानी। नहिं आचरजु करहिं अस जानी॥2॥
रामकथा कै मिति जग नाहीं। असि प्रतीति तिन्ह के मन माहीं॥
नाना भाँति राम अवतारा। रामायन सत कोटि अपारा॥3॥

English Meaning

Those who have not heard this tale before should not be surprised upon hearing it. The Ram Katha is divine, and saintly individuals who hear it are not astonished, as they firmly understand that the story of Lord Ram is infinite across all worlds. They hold an unwavering belief in this truth. The reasons for His incarnations, as well as the avatars of Lord Ram are infinite, and there are over a billion Ramayanas in existence.

Hindi Meaning

जिसने यह कथा पहले न सुनी हो, वह इसे सुनकर आश्चर्य न करे। जो ज्ञानी इस विचित्र कथा को सुनते हैं, वे यह जानकर आश्चर्य नहीं करते कि संसार में रामकथा की कोई सीमा नहीं है (रामकथा अनंत है)। उनके मन में ऐसा विश्वास रहता है। नाना प्रकार से श्री रामचन्द्रजी के अवतार हुए हैं और सौ करोड़ तथा अपार रामायण हैं॥2-3॥