Satyugi OM

Day 7 of Maas Parayan Reading program Day 7 / 30

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

गुर बसिष्ठ कहँ गयउ हँकारा। आए द्विजन सहित नृपद्वारा॥
अनुपम बालक देखेन्हि जाई। रूप रासि गुन कहि न सिराई॥4॥

English Meaning

Guru Vashishth was then respectfully invited. Accompanied by Brahmins, he arrived at the King’s doorstep, and together they went to behold the divine child, an embodiment of beauty, whose virtues are boundless and beyond description.

Hindi Meaning

गुरु वशिष्ठजी के पास बुलावा गया। वे ब्राह्मणों को साथ लिए राजद्वार पर आए। उन्होंने जाकर अनुपम बालक को देखा, जो रूप की राशि है और जिसके गुण कहने से समाप्त नहीं होते॥4॥

Doha 193 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* नंदीमुख सराध करि जातकरम सब कीन्ह।
हाटक धेनु बसन मनि नृप बिप्रन्ह कहँ दीन्ह॥193॥

English Meaning

After performing the Nandimukh Shraadh (a ritual to honour the ancestors), the King completed all the Jaatkarm rites (ceremonies performed at the birth of a Hindu child) and generously offered gold, cows, clothes, and jewels to the Brahmins.

Hindi Meaning

फिर राजा ने नांदीमुख श्राद्ध करके सब जातकर्म-संस्कार आदि किए और ब्राह्मणों को सोना, गो, वस्त्र और मणियों का दान दिया॥193॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* ध्वज पताक तोरन पुर छावा। कहि न जाइ जेहि भाँति बनावा॥
सुमनबृष्टि अकास तें होई। ब्रह्मानंद मगन सब लोई॥1॥

English Meaning

Flags, banners, and decorative door hangings adorned every corner of the city. Its splendour was beyond words. Flowers rained down from the sky, and the people were immersed in the ecstasy of divine joy.

Hindi Meaning

ध्वजा, पताका और तोरणों से नगर छा गया। जिस प्रकार से वह सजाया गया, उसका तो वर्णन ही नहीं हो सकता। आकाश से फूलों की वर्षा हो रही है, सब लोग ब्रह्मानंद में मग्न हैं॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

बृंद बृंद मिलि चलीं लोगाईं। सहज सिंगार किएँ उठि धाईं॥
कनक कलस मंगल भरि थारा। गावत पैठहिं भूप दुआरा॥2॥

English Meaning

Groups of women, filled with excitement, hurriedly rose and rushed forward with natural adornment. Holding golden urns and trays filled with auspicious items, they entered the palace, singing joyous songs to celebrate the birth.

Hindi Meaning

स्त्रियाँ झुंड की झुंड मिलकर चलीं। स्वाभाविक श्रृंगार किए ही वे उठ दौड़ीं। सोने का कलश लेकर और थालों में मंगल द्रव्य भरकर गाती हुईं राजद्वार में प्रवेश करती हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

करि आरति नेवछावरि करहीं। बार बार सिसु चरनन्हि परहीं॥
मागध सूत बंदिगन गायक। पावन गुन गावहिं रघुनायक॥3॥

English Meaning

They performed Aarti and offered gifts, money, and presents to ward off the evil eye. Again and again, they bowed at the feet of baby Ram ji. Special singers who recite the glories of the lineage, storytellers, choirs, and many other musicians sang of the divine deeds of the Lord of the Raghu dynasty.

Hindi Meaning

वे आरती करके निछावर करती हैं और बार-बार बच्चे के चरणों पर गिरती हैं। मागध, सूत, वन्दीजन और गवैये रघुकुल के स्वामी के पवित्र गुणों का गान करते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

सर्बस दान दीन्ह सब काहू। जेहिं पावा राखा नहिं ताहू॥
मृगमद चंदन कुंकुम कीचा। मची सकल बीथिन्ह बिच बीचा॥4॥

English Meaning

The King gave generously to all, and those who received his gifts did not keep them for themselves, but passed them on to others. The streets of the city were drenched in a fragrant mixture of deer musk, sandalwood, and saffron.

Hindi Meaning

राजा ने सब किसी को भरपूर दान दिया। जिसने पाया उसने भी नहीं रखा (लुटा दिया)। (नगर की) सभी गलियों के बीच-बीच में कस्तूरी, चंदन और केसर की कीच मच गई॥4॥

Doha 194 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* गृह गृह बाज बधाव सुभ प्रगटे सुषमा कंद।
हरषवंत सब जहँ तहँ नगर नारि नर बृंद॥194॥

English Meaning

Joyous celebrations and the sounds of musical instruments fill every home, as the Lord, the very source of all beauty and auspiciousness, has appeared. Everywhere, groups of men and women rejoice in boundless delight.

Hindi Meaning

घर-घर मंगलमय बधावा बजने लगा, क्योंकि शोभा के मूल भगवान प्रकट हुए हैं। नगर के स्त्री-पुरुषों के झुंड के झुंड जहाँ-तहाँ आनंदमग्न हो रहे हैं॥194॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* कैकयसुता सुमित्रा दोऊ। सुंदर सुत जनमत भैं ओऊ॥
वह सुख संपति समय समाजा। कहि न सकइ सारद अहिराजा॥1॥

English Meaning

Kaikeyi ji (the daughter of King Kaikey), and Saumitra ji each gave birth to radiant sons. The joy, prosperity, and grandeur of that moment in society were so profound that even Goddess Saraswati and the mighty Serpent King Shesha, could not fully describe it.

Hindi Meaning

कैकेयी और सुमित्रा- इन दोनों ने भी सुंदर पुत्रों को जन्म दिया। उस सुख, सम्पत्ति, समय और समाज का वर्णन सरस्वती और सर्पों के राजा शेषजी भी नहीं कर सकते॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

अवधपुरी सोहइ एहि भाँती। प्रभुहि मिलन आई जनु राती॥
देखि भानु जनु मन सकुचानी। तदपि बनी संध्या अनुमानी॥2॥

English Meaning

The city of Ayodhya glowed as if the Night had come to meet the Lord. Upon seeing the Sun, her divine consort, she seemed to blush with shyness and, after contemplating in her heart, transformed herself into a gentle twilight.

Hindi Meaning

अवधपुरी इस प्रकार सुशोभित हो रही है, मानो रात्रि प्रभु से मिलने आई हो और सूर्य को देखकर मानो मन में सकुचा गई हो, परन्तु फिर भी मन में विचार कर वह मानो संध्या बन (कर रह) गई हो॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

अगर धूप बहु जनु अँधिआरी। उड़इ अबीर मनहुँ अरुनारी॥
मंदिर मनि समूह जनु तारा। नृप गृह कलस सो इंदु उदारा॥3॥

English Meaning

Thick smoke from burning aloe wood incense creates the illusion of dusk, while the red-coloured powder floating in the air resembles the hues of twilight. The clusters of embedded jewels on the palace walls sparkle like stars, and the grand, round pinnacle atop the King’s palace shines like the sacred Moon.

Hindi Meaning

अगर की धूप का बहुत सा धुआँ मानो (संध्या का) अंधकार है और जो अबीर उड़ रहा है, वह उसकी ललाई है। महलों में जो मणियों के समूह हैं, वे मानो तारागण हैं। राज महल का जो कलश है, वही मानो श्रेष्ठ चन्द्रमा है॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

भवन बेदधुनि अति मृदु बानी। जनु खग मुखर समयँ जनु सानी॥
कौतुक देखि पतंग भुलाना। एक मास तेइँ जात न जाना॥4॥

English Meaning

Vedic mantras resonated through the palace in soft, melodious tones, like birds gently chirping in harmony with the sacred moment. Witnessing these divine festivities, even the Sun forgot his natural course, unable to turn away. Lost in the splendour, what was meant to be a single night of celebration stretched into an entire month before he realized it.

Hindi Meaning

राजभवन में जो अति कोमल वाणी से वेदध्वनि हो रही है, वही मानो समय से (समयानुकूल) सनी हुई पक्षियों की चहचहाहट है। यह कौतुक देखकर सूर्य भी (अपनी चाल) भूल गए। एक महीना उन्होंने जाता हुआ न जाना (अर्थात उन्हें एक महीना वहीं बीत गया)॥4॥

Doha 195 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ।
रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ॥195॥

English Meaning

One day stretched into a month, yet no one uncovered the secret. The Sun remained motionless with his chariot, leaving no room for night to fall.

Hindi Meaning

महीने भर का दिन हो गया। इस रहस्य को कोई नहीं जानता। सूर्य अपने रथ सहित वहीं रुक गए, फिर रात किस तरह होती॥195॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* यह रहस्य काहूँ नहिं जाना। दिनमनि चले करत गुनगाना॥
देखि महोत्सव सुर मुनि नागा। चले भवन बरनत निज भागा॥1॥

English Meaning

No one discovered this mystery, and Lord Surya, the jewel of the daytime, departed while singing the glories of Lord Ram. After witnessing the grand celebrations, the Demigods, sages, and serpents returned to their abodes, rejoicing in their good fortune.

Hindi Meaning

यह रहस्य किसी ने नहीं जाना। सूर्यदेव (भगवान श्री रामजी का) गुणगान करते हुए चले। यह महोत्सव देखकर देवता, मुनि और नाग अपने भाग्य की सराहना करते हुए अपने-अपने घर चले॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

औरउ एक कहउँ निज चोरी। सुनु गिरिजा अति दृढ़ मति तोरी॥
काकभुसुंडि संग हम दोऊ। मनुजरूप जानइ नहिं कोऊ॥2॥

English Meaning

Lord Shiv said, “Listen, O’ Girija, I will share a secret with you. Your devotion to the feet of Lord Ram is unwavering. Both Kak Bhushundi and I were present as well, but no one recognized us, for we had taken human forms…

Hindi Meaning

हे पार्वती! तुम्हारी बुद्धि (श्री रामजी के चरणों में) बहुत दृढ़ है, इसलिए मैं और भी अपनी एक चोरी (छिपाव) की बात कहता हूँ, सुनो। काकभुशुण्डि और मैं दोनों वहाँ साथ-साथ थे, परन्तु मनुष्य रूप में होने के कारण हमें कोई जान न सका॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

परमानंद प्रेम सुख फूले। बीथिन्ह फिरहिं मगन मन भूले॥
यह सुभ चरित जान पै सोई। कृपा राम कै जापर होई॥3॥

English Meaning

…Immersed in divine bliss and radiant with joy born of our love, we wandered through the alleys, lost in deep ecstasy. But this sacred experience can only be known to those upon whom Lord Ram bestows His grace.”

Hindi Meaning

परम आनंद और प्रेम के सुख में फूले हुए हम दोनों मगन मन से (मस्त हुए) गलियों में (तन-मन की सुधि) भूले हुए फिरते थे, परन्तु यह शुभ चरित्र वही जान सकता है, जिस पर श्री रामजी की कृपा हो॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

तेहि अवसर जो जेहि बिधि आवा। दीन्ह भूप जो जेहि मन भावा॥
गज रथ तुरग हेम गो हीरा। दीन्हे नृप नानाबिधि चीरा॥4॥

English Meaning

On that occasion, whoever came and wished for anything, King Dashrath fulfilled their desires. He generously bestowed elephants, chariots, horses, gold, cows, jewels, and a variety of fine clothing.

Hindi Meaning

उस अवसर पर जो जिस प्रकार आया और जिसके मन को जो अच्छा लगा, राजा ने उसे वही दिया। हाथी, रथ, घोड़े, सोना, गायें, हीरे और भाँति-भाँति के वस्त्र राजा ने दिए॥4॥

Doha 196 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* मन संतोषे सबन्हि के जहँ तहँ देहिं असीस।
सकल तनय चिर जीवहुँ तुलसिदास के ईस॥196॥

English Meaning

The King fulfilled everyone’s hearts’ desires, and blessings echoed all around: “May all the four sons of King Dashrath be blessed with long lives. They are the Lords of Tulsidas.”

Hindi Meaning

राजा ने सबके मन को संतुष्ट किया। (इसी से) सब लोग जहाँ-तहाँ आशीर्वाद दे रहे थे कि तुलसीदास के स्वामी सब पुत्र (चारों राजकुमार) चिरजीवी (दीर्घायु) हों॥196॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* कछुक दिवस बीते एहि भाँती। जात न जानिअ दिन अरु राती॥
नामकरन कर अवसरु जानी। भूप बोलि पठए मुनि ग्यानी॥1॥

English Meaning

Thus, several days passed, yet no one noticed how quickly time slipped away. When the moment for the naming ceremony of the four Brothers arrived, the King reverently summoned the wise Sage Vashishth.

Hindi Meaning

इस प्रकार कुछ दिन बीत गए। दिन और रात जाते हुए जान नहीं पड़ते। तब नामकरण संस्कार का समय जानकर राजा ने ज्ञानी मुनि श्री वशिष्ठजी को बुला भेजा॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

करि पूजा भूपति अस भाषा। धरिअ नाम जो मुनि गुनि राखा॥
इन्ह के नाम अनेक अनूपा। मैं नृप कहब स्वमति अनुरुपा॥2॥

English Meaning

After offering his respects to Guru Vashishth, the King said, “O’ Muni, please bestow upon my sons the names you have chosen in your heart.” The sage replied, “O’ King, they have countless divine names, yet I shall reveal the most fitting ones according to my wisdom…

Hindi Meaning

मुनि की पूजा करके राजा ने कहा- हे मुनि! आपने मन में जो विचार रखे हों, वे नाम रखिए। (मुनि ने कहा-) हे राजन्‌! इनके अनुपम नाम हैं, फिर भी मैं अपनी बुद्धि के अनुसार कहूँगा॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

जो आनंद सिंधु सुखरासी। सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥
सो सुखधाम राम अस नामा। अखिल लोक दायक बिश्रामा॥3॥

English Meaning

…The One who is an ocean of bliss and joy, from which even a hundredth part of a single drop fills all three worlds with happiness, that divine source of delight, your eldest son, shall be named “Ram”. He is the giver of peace to the entire Universe…

Hindi Meaning

ये जो आनंद के समुद्र और सुख की राशि हैं, जिस (आनंदसिंधु) के एक कण से तीनों लोक सुखी होते हैं, उन (आपके सबसे बड़े पुत्र) का नाम ‘राम’ है, जो सुख का भवन और सम्पूर्ण लोकों को शांति देने वाला है॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

बिस्व भरन पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत अस होई॥
जाके सुमिरन तें रिपु नासा। नाम सत्रुहन बेद प्रकासा॥4॥

English Meaning

…The one who nurtures and sustains the entire Universe shall be named “Bharat”. The one whose mere remembrance vanquishes enemies shall be called “Shatrughan”, whose glory is praised in the Vedas.”

Hindi Meaning

जो संसार का भरण-पोषण करते हैं, उन (आपके दूसरे पुत्र) का नाम ‘भरत’ होगा, जिनके स्मरण मात्र से शत्रु का नाश होता है, उनका वेदों में प्रसिद्ध ‘शत्रुघ्न’ नाम है॥4॥

Doha 197 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* लच्छन धाम राम प्रिय सकल जगत आधार।
गुरु बसिष्‍ठ तेहि राखा लछिमन नाम उदार॥197॥

English Meaning

He who embodies all noble virtues, is the beloved of Lord Ram, and serves as the foundation of the entire Universe, Guru Vashishth named him “Lakshman”, the compassionate one.

Hindi Meaning

जो शुभ लक्षणों के धाम, श्री रामजी के प्यारे और सारे जगत के आधार हैं, गुरु वशिष्‍ठजी ने उनका ‘लक्ष्मण’ ऐसा श्रेष्‍ठ नाम रखा है॥197॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* धरे नाम गुर हृदयँ बिचारी। बेद तत्व नृप तव सुत चारी॥
मुनि धन जन सरबस सिव प्राना। बाल केलि रस तेहिं सुख माना॥1॥

English Meaning

The Guru bestowed these names after deep contemplation and then said, “O’ King, all four of your sons are the very essence of the Vedas, the Divine Brahm itself. They are the treasure of sages, the ultimate refuge of devotees, and the life force of Lord Shiv. At this moment, they find joy in the playful innocence of childhood.”

Hindi Meaning

गुरुजी ने हृदय में विचार कर ये नाम रखे (और कहा-) हे राजन्‌! तुम्हारे चारों पुत्र वेद के तत्त्व (साक्षात्‌ परात्पर भगवान) हैं। जो मुनियों के धन, भक्तों के सर्वस्व और शिवजी के प्राण हैं, उन्होंने (इस समय तुम लोगों के प्रेमवश) बाल लीला के रस में सुख माना है॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

बारेहि ते निज हित पति जानी। लछिमन राम चरन रति मानी॥
भरत सत्रुहन दूनउ भाई। प्रभु सेवक जसि प्रीति बड़ाई॥2॥

English Meaning

From his very childhood, Lakshman ji developed deep love for the feet of Lord Ram, considering Him his supreme benefactor and master. The bond praised between a master and a devoted servant was mirrored in the relationship between Bharat ji and Shatrughan ji, with Shatrughan ji regarding Bharat ji as his master.

Hindi Meaning

बचपन से ही श्री रामचन्द्रजी को अपना परम हितैषी स्वामी जानकर लक्ष्मणजी ने उनके चरणों में प्रीति जोड़ ली। भरत और शत्रुघ्न दोनों भाइयों में स्वामी और सेवक की जिस प्रीति की प्रशंसा है, वैसी प्रीति हो गई॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी। निरखहिं छबि जननीं तृन तोरी॥
चारिउ सील रूप गुन धामा। तदपि अधिक सुखसागर रामा॥3॥

English Meaning

Seeing the divine grace of the two pairs of brothers—Lord Ram and Bharat ji, dark-hued, and Lakshman ji and Shatrughan ji, fair-complexioned, the mothers lovingly performed the ritual of breaking a blade of grass to ward off the evil eye. All four were the embodiment of humility, exceedingly handsome, and adorned with noble virtues. Yet, Shri Ram, the ocean of bliss, possessed these qualities in their fullest measure.

Hindi Meaning

श्याम और गौर शरीर वाली दोनों सुंदर जोड़ियों की शोभा को देखकर माताएँ तृण तोड़ती हैं (जिसमें दीठ न लग जाए)। यों तो चारों ही पुत्र शील, रूप और गुण के धाम हैं, तो भी सुख के समुद्र श्री रामचन्द्रजी सबसे अधिक हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

हृदयँ अनुग्रह इंदु प्रकासा। सूचत किरन मनोहर हासा॥
कबहुँ उछंग कबहुँ बर पलना। मातु दुलारइ कहि प्रिय ललना॥4॥

English Meaning

The soothing radiance of the Moon glowed in Shri Ram’s heart, and His heartwarming smile spread rays of compassion. His mother lovingly called Him by endearing names like “O’ Dear Lalna.” Sometimes, she cradled Him in her lap, and at other times, she gently laid Him down in His beautiful cradle.

Hindi Meaning

उनके हृदय में कृपा रूपी चन्द्रमा प्रकाशित है। उनकी मन को हरने वाली हँसी उस (कृपा रूपी चन्द्रमा) की किरणों को सूचित करती है। कभी गोद में (लेकर) और कभी उत्तम पालने में (लिटाकर) माता ‘प्यारे ललना!’ कहकर दुलार करती है॥4॥

Doha 198 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* ब्यापक ब्रह्म निरंजन निर्गुन बिगत बिनोद।
सो अज प्रेम भगति बस कौसल्या कें गोद॥198॥

English Meaning

The all-pervading Brahm, untouched by Maya (delusion), beyond the three modes of nature (goodness, passion, and ignorance) devoid of worldly attributes, that same unborn Lord, surrendering to the love and devotion of Mother Kaushalya, now plays in her lap.

Hindi Meaning

जो सर्वव्यापक, निरंजन (मायारहित), निर्गुण, विनोदरहित और अजन्मे ब्रह्म हैं, वही प्रेम और भक्ति के वश कौसल्याजी की गोद में (खेल रहे) हैं॥198॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* काम कोटि छबि स्याम सरीरा। नील कंज बारिद गंभीरा॥
अरुन चरन पंकज नख जोती। कमल दलन्हि बैठे जनु मोती॥1॥

English Meaning

Baby Ram’s form possessed the charm of countless Cupids, with a bluish complexion resembling a blue lotus and a dense, water-laden cloud. The radiance from the toenails of His red, lotus-like feet shimmered like pearls resting on delicate lotus petals.

Hindi Meaning

उनके नीलकमल और गंभीर (जल से भरे हुए) मेघ के समान श्याम शरीर में करोड़ों कामदेवों की शोभा है। लाल-लाल चरण कमलों के नखों की (शुभ्र) ज्योति ऐसी मालूम होती है जैसे (लाल) कमल के पत्तों पर मोती स्थिर हो गए हों॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

रेख कुलिस ध्वज अंकुस सोहे। नूपुर धुनि सुनि मुनि मन मोहे॥
कटि किंकिनी उदर त्रय रेखा। नाभि गभीर जान जेहिं देखा॥2॥

English Meaning

The soles of His feet bore auspicious marks of a thunderbolt, a flag, and an elephant goad. The sweet chime of His anklets mesmerized the hearts of sages. A chain of bells graced His waist, while three delicate folds adorned His belly. His navel was deep, its true depth known only to those who had seen it.

Hindi Meaning

(चरणतलों में) वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिह्न शोभित हैं। नूपुर (पेंजनी) की ध्वनि सुनकर मुनियों का भी मन मोहित हो जाता है। कमर में करधनी और पेट पर तीन रेखाएँ (त्रिवली) हैं। नाभि की गंभीरता को तो वही जानते हैं, जिन्होंने उसे देखा है॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

भुज बिसाल भूषन जुत भूरी। हियँ हरि नख अति सोभा रूरी॥
उर मनिहार पदिक की सोभा। बिप्र चरन देखत मन लोभा॥3॥

English Meaning

His massive arms were adorned with many ornaments, enhancing His divine splendour. The tiger’s claw hanging over His heart shone with exceptional grace. The jeweled necklace on His chest radiated beauty, while the sacred mark of the Brahmin’s (Rishi Bhrigu) foot captivated the mind.

Hindi Meaning

बहुत से आभूषणों से सुशोभित विशाल भुजाएँ हैं। हृदय पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा और ब्राह्मण (भृगु) के चरण चिह्न को देखते ही मन लुभा जाता है॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

कंबु कंठ अति चिबुक सुहाई। आनन अमित मदन छबि छाई॥
दुइ दुइ दसन अधर अरुनारे। नासा तिलक को बरनै पारे॥4॥

English Meaning

His neck was gracefully shaped like a conch, and his charming chin radiated delight. His face possessed the beauty of countless Cupids, adorned with two pairs of tiny, pearly teeth and rosy lips. Who can truly describe the elegance of His nose and the divine tilak on His forehead?

Hindi Meaning

कंठ शंख के समान (उतार-चढ़ाव वाला, तीन रेखाओं से सुशोभित) है और ठोड़ी बहुत ही सुंदर है। मुख पर असंख्य कामदेवों की छटा छा रही है। दो-दो सुंदर दँतुलियाँ हैं, लाल-लाल होठ हैं। नासिका और तिलक (के सौंदर्य) का तो वर्णन ही कौन कर सकता है॥4॥

Chaupai 5 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

सुंदर श्रवन सुचारु कपोला। अति प्रिय मधुर तोतरे बोला॥
चिक्कन कच कुंचित गभुआरे। बहु प्रकार रचि मातु सँवारे॥5॥

English Meaning

His ears were beautifully shaped, and his cheeks radiated charm. His childish lisp was incredibly sweet to hear. His soft, curly newborn hair was lovingly groomed in various ways by His mother.

Hindi Meaning

सुंदर कान और बहुत ही सुंदर गाल हैं। मधुर तोतले शब्द बहुत ही प्यारे लगते हैं। जन्म के समय से रखे हुए चिकने और घुँघराले बाल हैं, जिनको माता ने बहुत प्रकार से बनाकर सँवार दिया है॥5॥

Chaupai 6 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

पीत झगुलिआ तनु पहिराई। जानु पानि बिचरनि मोहि भाई॥
रूप सकहिं नहिं कहि श्रुति सेषा। सो जानइ सपनेहुँ जेहिं देखा॥6॥

English Meaning

He wore a flowing yellow garment that adorned His divine form. Lord Shiv declares that watching Baby Ram crawl on His hands and knees fills Him with immense joy. Even the Vedas and Sheshnag fail to describe His beauty, which can only be truly known by those who have ever glimpsed this enchanting vision, even in a dream.

Hindi Meaning

शरीर पर पीली झँगुली पहनाई हुई है। उनका घुटनों और हाथों के बल चलना मुझे बहुत ही प्यारा लगता है। उनके रूप का वर्णन वेद और शेषजी भी नहीं कर सकते। उसे वही जानता है, जिसने कभी स्वप्न में भी देखा हो॥6॥

Doha 199 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* सुख संदोह मोह पर ग्यान गिरा गोतीत।
दंपति परम प्रेम बस कर सिसुचरित पुनीत॥199॥

English Meaning

The Supreme Lord, an infinite source of bliss, beyond attachment, knowledge, speech, and the senses, was now immersed in sacred childish exploits, completely captivated by the boundless love of King Dashrath and Queen Kaushalya.

Hindi Meaning

जो सुख के पुंज, मोह से परे तथा ज्ञान, वाणी और इन्द्रियों से अतीत हैं, वे भगवान दशरथ-कौसल्या के अत्यन्त प्रेम के वश होकर पवित्र बाललीला करते हैं॥199॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* एहि बिधि राम जगत पितु माता। कोसलपुर बासिन्ह सुखदाता॥
जिन्ह रघुनाथ चरन रति मानी। तिन्ह की यह गति प्रगट भवानी॥1॥

English Meaning

Thus, Lord Ram, the divine Father and Mother of all creation, filled the hearts of the people of Ayodhya, with boundless joy. Lord Shiv says, “O’ Bhawani, those who hold unwavering love for the lotus feet of Shri Raghunath are truly blessed to witness the divine childhood exploits of Shri Ram.”

Hindi Meaning

इस प्रकार (सम्पूर्ण) जगत के माता-पिता श्री रामजी अवधपुर के निवासियों को सुख देते हैं, जिन्होंने श्री रामचन्द्रजी के चरणों में प्रीति जोड़ी है, हे भवानी! उनकी यह प्रत्यक्ष गति है (कि भगवान उनके प्रेमवश बाललीला करके उन्हें आनंद दे रहे हैं)॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

रघुपति बिमुख जतन कर कोरी। कवन सकइ भव बंधन छोरी॥
जीव चराचर बस कै राखे। सो माया प्रभु सों भय भाखे॥2॥

English Meaning

By opposing Shri Raghupati and making countless efforts, who can ever free themselves from the bondage of worldly existence? Even Maya, the illusory energy that governs all beings, both animate and inanimate, trembles in fear before the Lord.

Hindi Meaning

श्री रघुनाथजी से विमुख रहकर मनुष्य चाहे करोड़ों उपाय करे, परन्तु उसका संसार बंधन कौन छुड़ा सकता है। जिसने सब चराचर जीवों को अपने वश में कर रखा है, वह माया भी प्रभु से भय खाती है॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

भृकुटि बिलास नचावइ ताही। अस प्रभु छाड़ि भजिअ कहु काही॥
मन क्रम बचन छाड़ि चतुराई। भजत कृपा करिहहिं रघुराई॥3॥

English Meaning

The Lord (Shri Ram) makes Maya dance at the mere movement of His eyebrows. Tell me, whom else should one worship, leaving such a Supreme Lord? By simply renouncing all deceit and worshipping Shri Raghunath with thought, word, and deed, devotees are blessed with His divine grace.

Hindi Meaning

भगवान उस माया को भौंह के इशारे पर नचाते हैं। ऐसे प्रभु को छोड़कर कहो, (और) किसका भजन किया जाए। मन, वचन और कर्म से चतुराई छोड़कर भजते ही श्री रघुनाथजी कृपा करेंगे॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

एहि बिधि सिसुबिनोद प्रभु कीन्हा। सकल नगरबासिन्ह सुख दीन्हा॥
लै उछंग कबहुँक हलरावै। कबहुँ पालने घालि झुलावै॥4॥

English Meaning

In this way, the Lord delighted the people of the city with His playful childhood pastimes. Mother Kaushalya would sometimes lift Him in her arms, swaying Him lovingly from side to side, and at other times, she would lay Him down and gently rock Him in the cradle.

Hindi Meaning

इस प्रकार से प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने बालक्रीड़ा की और समस्त नगर निवासियों को सुख दिया। कौसल्याजी कभी उन्हें गोद में लेकर हिलाती-डुलाती और कभी पालने में लिटाकर झुलाती थीं॥4॥

Doha 200 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* प्रेम मगन कौसल्या निसि दिन जात न जान।
सुत सनेह बस माता बालचरित कर गान॥200॥

English Meaning

Lost in love, Mother Kaushalya remains unaware of how day and night pass by. Filled with devotion, she sings praises of her son’s divine playfulness, cherishing every moment with Him.

Hindi Meaning

प्रेम में मग्न कौसल्याजी रात और दिन का बीतना नहीं जानती थीं। पुत्र के स्नेहवश माता उनके बालचरित्रों का गान किया करतीं॥200॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* एक बार जननीं अन्हवाए। करि सिंगार पलनाँ पौढ़ाए॥
निज कुल इष्टदेव भगवाना। पूजा हेतु कीन्ह अस्नाना॥1॥

English Meaning

One day, Mother Kaushalya bathed baby Shri Ram, adorned Him beautifully, and gently placed Him in the cradle to sleep. Thereafter, she took a bath herself to offer prayers to the prime deity of the Raghu clan, Lord Ranganath.

Hindi Meaning

एक बार माता ने श्री रामचन्द्रजी को स्नान कराया और श्रृंगार करके पालने पर पौढ़ा दिया। फिर अपने कुल के इष्टदेव भगवान की पूजा के लिए स्नान किया॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

करि पूजा नैबेद्य चढ़ावा। आपु गई जहँ पाक बनावा॥
बहुरि मातु तहवाँ चलि आई। भोजन करत देख सुत जाई॥2॥

English Meaning

After worshipping Lord Ranganath, Mother Kaushalya offered food to the deity and then went to the kitchen where the meal had been prepared. When she returned, she was astonished to see her son eating the very food she had just offered to the deity.

Hindi Meaning

पूजा करके नैवेद्य चढ़ाया और स्वयं वहाँ गईं, जहाँ रसोई बनाई गई थी। फिर माता वहीं (पूजा के स्थान में) लौट आई और वहाँ आने पर पुत्र को (इष्टदेव भगवान के लिए चढ़ाए हुए नैवेद्य का) भोजन करते देखा॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

गै जननी सिसु पहिं भयभीता। देखा बाल तहाँ पुनि सूता॥
बहुरि आइ देखा सुत सोई। हृदयँ कंप मन धीर न होई॥3॥

English Meaning

Worried that she had put baby Ram to sleep, Mother Kaushalya went to check on him and found him soundly asleep. However, when she returned to the place of worship, she saw the same child eating the food that had been offered to the deity. Her heart trembled, and her mind was filled with anxious restlessness.

Hindi Meaning

माता भयभीत होकर (पालने में सोया था, यहाँ किसने लाकर बैठा दिया, इस बात से डरकर) पुत्र के पास गई, तो वहाँ बालक को सोया हुआ देखा। फिर (पूजा स्थान में लौटकर) देखा कि वही पुत्र वहाँ (भोजन कर रहा) है। उनके हृदय में कम्प होने लगा और मन को धीरज नहीं होता॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

इहाँ उहाँ दुइ बालक देखा। मतिभ्रम मोर कि आन बिसेषा॥
देखि राम जननी अकुलानी। प्रभु हँसि दीन्ह मधुर मुसुकानी॥4॥

English Meaning

When Mother Kaushalya saw two identical children, one in the temple and the other in the cradle, she was bewildered and thought, “Is this merely an illusion of my mind, or is there some divine mystery behind it?” Noticing His mother deeply troubled, Lord Ram smiled sweetly and laughed.

Hindi Meaning

(वह सोचने लगी कि) यहाँ और वहाँ मैंने दो बालक देखे। यह मेरी बुद्धि का भ्रम है या और कोई विशेष कारण है? प्रभु श्री रामचन्द्रजी माता को घबड़ाई हुई देखकर मधुर मुस्कान से हँस दिए॥4॥

Doha 201 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* देखरावा मातहि निज अद्भुत रूप अखंड।
रोम रोम प्रति लागे कोटि कोटि ब्रह्मंड॥201॥

English Meaning

Then Lord Ram revealed His divine, magnificent form to His mother, with countless Universes visible within every pore of His being.

Hindi Meaning

फिर उन्होंने माता को अपना अखंड अद्भुत रूप दिखलाया, जिसके एक-एक रोम में करोड़ों ब्रह्माण्ड लगे हुए हैं॥201॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* अगनित रबि ससि सिव चतुरानन। बहु गिरि सरित सिंधु महि कानन॥
काल कर्म गुन ग्यान सुभाऊ। सोउ देखा जो सुना न काऊ॥1॥

English Meaning

There were infinite Suns, Moons, Lord Shivs, and four-faced Lord Brahmas. She beheld countless mountains, rivers, oceans, planets, and forests, along with time, karma (the principle of actions), the three modes of nature (goodness, passion, and ignorance), knowledge, and temperament. She also witnessed many wonders beyond anything she had ever heard of before.

Hindi Meaning

अगणित सूर्य, चन्द्रमा, शिव, ब्रह्मा, बहुत से पर्वत, नदियाँ, समुद्र, पृथ्वी, वन, काल, कर्म, गुण, ज्ञान और स्वभाव देखे और वे पदार्थ भी देखे जो कभी सुने भी न थे॥1॥

Chaupai 2 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

देखी माया सब बिधि गाढ़ी। अति सभीत जोरें कर ठाढ़ी॥
देखा जीव नचावइ जाही। देखी भगति जो छोरइ ताही॥2॥

English Meaning

She saw the ever-powerful Maya standing with folded hands, looking extremely fearful before Shri Ram. She also witnessed the Living Entity (the independent soul), dancing to Maya’s tune, and Bhakti, who liberates the soul from Maya’s grasp.

Hindi Meaning

सब प्रकार से बलवती माया को देखा कि वह (भगवान के सामने) अत्यन्त भयभीत हाथ जोड़े खड़ी है। जीव को देखा, जिसे वह माया नचाती है और (फिर) भक्ति को देखा, जो उस जीव को (माया से) छुड़ा देती है॥2॥

Chaupai 3 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

तन पुलकित मुख बचन न आवा। नयन मूदि चरननि सिरु नावा॥
बिसमयवंत देखि महतारी। भए बहुरि सिसुरूप खरारी॥3॥

English Meaning

A thrill ran through Mother Kaushalya’s body, leaving her speechless. Overwhelmed, she closed her eyes and bowed her head at Lord Ram’s feet. Seeing His mother awestruck, the slayer of the demon Khar, Lord Ram returned to His child form.

Hindi Meaning

(माता का) शरीर पुलकित हो गया, मुख से वचन नहीं निकलता। तब आँखें मूँदकर उसने श्री रामचन्द्रजी के चरणों में सिर नवाया। माता को आश्चर्यचकित देखकर खर के शत्रु श्री रामजी फिर बाल रूप हो गए॥3॥

Chaupai 4 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

अस्तुति करि न जाइ भय माना। जगत पिता मैं सुत करि जाना॥
हरि जननी बहुबिधि समुझाई। यह जनि कतहुँ कहसि सुनु माई॥4॥

English Meaning

Overcome with fear, she was unable to pray, realizing that she had considered the Father of the Universe as her own child. Lord Hari gently consoled her in many ways and said, “Listen, O’ Mother, do not speak of this vision to anyone.”

Hindi Meaning

(माता से) स्तुति भी नहीं की जाती। वह डर गई कि मैंने जगत्पिता परमात्मा को पुत्र करके जाना। श्री हरि ने माता को बहुत प्रकार से समझाया (और कहा-) हे माता! सुनो, यह बात कहीं पर कहना नहीं॥4॥

Doha 202 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* बार बार कौसल्या बिनय करइ कर जोरि।
अब जनि कबहूँ ब्यापै प्रभु मोहि माया तोरि॥202॥

English Meaning

Again and again, Mother Kaushalya humbly folded her hands and prayed to Lord Ram, saying, “O’ Lord, may Your illusory energy never overpower me.”

Hindi Meaning

कौसल्याजी बार-बार हाथ जोड़कर विनय करती हैं कि हे प्रभो! मुझे आपकी माया अब कभी न व्यापे॥202॥

Chaupai 1 श्री भगवान्‌ का प्राकट्य और बाललीला का आनंद – The Lord’s Avatar and His charming childhood pastimes

* बालचरित हरि बहुबिधि कीन्हा। अति अनंद दासन्ह कहँ दीन्हा॥
कछुक काल बीतें सब भाई। बड़े भए परिजन सुखदाई॥1॥

English Meaning

Shri Hari delighted His devotees with His divine childhood pastimes. As time passed, all the infant Brothers grew into toddlers, bringing immense joy to their family.

Hindi Meaning

भगवान ने बहुत प्रकार से बाललीलाएँ कीं और अपने सेवकों को अत्यन्त आनंद दिया। कुछ समय बीतने पर चारों भाई बड़े होकर कुटुम्बियों को सुख देने वाले हुए॥1॥