Satyugi OM

Day 25 of Maas Parayan Reading program Day 25 / 30

Chaupai 4 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

याको फलु पावहिगो आगें। बानर भालु चपेटन्हि लागें॥
रामु मनुज बोलत असि बानी। गिरहिं न तव रसना अभिमानी॥4॥

English Meaning

…You will soon reap the fruits of this conduct when the monkeys and bears slap your face. O’ Arrogant demon, it is astonishing that despite uttering the disgraceful claim that Shri Ram is a mere mortal, your tongue has not fallen off…

Hindi Meaning

इसका फल तू आगे वानर और भालुओं के चपेटे लगने पर पावेगा। राम मनुष्य हैं, ऐसा वचन बोलते ही, अरे अभिमानी! तेरी जीभें नहीं गिर पड़तीं?॥4॥

Chaupai 5 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

गिरिहहिं रसना संसय नाहीं। सिरन्हि समेत समर महि माहीं॥5॥

English Meaning

…There is no doubt that your tongues will fall to the ground along with your heads on the battlefield…

Hindi Meaning

इसमें संदेह नहीं है कि तेरी जीभें (अकेले नहीं वरन) सिरों के साथ रणभूमि में गिरेंगी॥5॥

Soratha 33 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

* सो नर क्यों दसकंध बालि बध्यो जेहिं एक सर।
बीसहुँ लोचन अंध धिग तव जन्म कुजाति जड़॥33 क॥

English Meaning

…Could Shri Ram be a mere human, He who slew Bali with a single arrow, O’ Ten-headed Ravan? Even with your twenty eyes, you remain blind, shame upon you. Your birth is meaningless, O’ Dim-witted demon of petty stature…

Hindi Meaning

रे दशकन्ध! जिसने एक ही बाण से बालि को मार डाला, वह मनुष्य कैसे है? अरे कुजाति, अरे जड़! बीस आँखें होने पर भी तू अंधा है। तेरे जन्म को धिक्कार है॥33 क॥

Soratha 33 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

तव सोनित कीं प्यास तृषित राम सायक निकर।
तजउँ तोहि तेहि त्रास कटु जल्पक निसिचर अधम॥33 ख॥

English Meaning

…The arsenal of Shri Ram’s arrows thirsts for your blood. Only out of fear of displeasing Shri Ram do I spare your life, O’ Sinful demon with a bitter tongue…

Hindi Meaning

श्री रामचंद्रजी के बाण समूह तेरे रक्त की प्यास से प्यासे हैं। (वे प्यासे ही रह जाएँगे) इस डर से, अरे कड़वी बकवाद करने वाले नीच राक्षस! मैं तुझे छोड़ता हूँ॥33 ख॥

Chaupai 1 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

* मैं तव दसन तोरिबे लायक। आयसु मोहि न दीन्ह रघुनायक॥
असि रिस होति दसउ मुख तोरौं। लंका गहि समुद्र महँ बोरौं॥1॥

English Meaning

…Though I am capable of breaking all of your teeth, Shri Raghunayak has not given me permission to do so. Otherwise, in this very fury, I would smash all ten of your faces and lift Lanka itself to drown it in the ocean…

Hindi Meaning

मैं तेरे दाँत तोड़ने में समर्थ हूँ। पर क्या करूँ? श्री रघुनाथजी ने मुझे आज्ञा नहीं दी। ऐसा क्रोध आता है कि तेरे दसों मुँह तोड़ डालूँ और (तेरी) लंका को पकड़कर समुद्र में डुबो दूँ॥1॥

Chaupai 2 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

गूलरि फल समान तव लंका। बसहु मध्य तुम्ह जंतु असंका॥
मैं बानर फल खात न बारा। आयसु दीन्ह न राम उदारा॥2॥

English Meaning

…Your Lanka is like the fruit of a fig tree, with all your demons living inside it just as insects hide within that fruit. As a monkey, crushing and consuming such a fruit would take me no time, but I refrain only because the gracious Lord Ram has not given me permission to do so.”

Hindi Meaning

तेरी लंका गूलर के फल के समान है। तुम सब कीड़े उसके भीतर (अज्ञानवश) निडर होकर बस रहे हो। मैं बंदर हूँ, मुझे इस फल को खाते क्या देर थी? पर उदार (कृपालु) श्री रामचंद्रजी ने वैसी आज्ञा नहीं दी॥2॥

Chaupai 3 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

जुगुति सुनत रावन मुसुकाई। मूढ़ सिखिहि कहँ बहुत झुठाई॥
बालि न कबहुँ गाल अस मारा। मिलि तपसिन्ह तैं भएसि लबारा॥3॥

English Meaning

Ravan smiled at these sharp words and replied, “Fool, where did you learn to speak such lies? Even Bali never boasted in this manner. It seems your time among the hermits has taught you nothing except how to speak endless nonsense.”

Hindi Meaning

अंगद की युक्ति सुनकर रावण मुस्कुराया (और बोला-) अरे मूर्ख! बहुत झूठ बोलना तूने कहाँ से सीखा? बालि ने तो कभी ऐसा गाल नहीं मारा। जान पड़ता है तू तपस्वियों से मिलकर लबार हो गया है॥3॥

Chaupai 4 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

साँचेहुँ मैं लबार भुज बीहा। जौं न उपारिउँ तव दस जीहा॥
समुझि राम प्रताप कपि कोपा। सभा माझ पन करि पद रोपा॥4॥

English Meaning

Angad replied, “O’ Demon with twenty arms, I would indeed be a blabbering liar if I failed to tear out your ten tongues.” Holding the glory of Shri Ram in his heart, Angad rose in fierce anger and planted his foot firmly in the centre of the entire assembly.

Hindi Meaning

(अंगद ने कहा-) अरे बीस भुजा वाले! यदि तेरी दसों जीभें मैंने नहीं उखाड़ लीं तो सचमुच मैं लबार ही हूँ। श्री रामचंद्रजी के प्रताप को समझकर (स्मरण करके) अंगद क्रोधित हो उठे और उन्होंने रावण की सभा में प्रण करके (दृढ़ता के साथ) पैर रोप दिया॥4॥

Chaupai 5 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

जौं मम चरन सकसि सठ टारी। फिरहिं रामु सीता मैं हारी॥
सुनहु सुभट सब कह दससीसा। पद गहि धरनि पछारहु कीसा॥5॥

English Meaning

Angad said to Ravan, “O’ Fool, if anyone here can lift my foot, I will concede defeat and will not fight on behalf of Shri Ram. Even then, Shri Ram will surely slay you and return to Ayodhya with Sita ji, that is certain.” The ten-headed Ravan then shouted, “Listen, all you valiant warriors, seize the monkey’s foot and hurl him to the ground.”

Hindi Meaning

(और कहा-) अरे मूर्ख! यदि तू मेरा चरण हटा सके तो श्री रामजी सीताजी लौट जाएँगे, मैं हार मान लूँगा। रावण ने कहा- हे सब वीरो! सुनो, पैर पकड़कर बंदर को पृथ्वी पर पछाड़ दो॥5॥

Chaupai 6 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

इंद्रजीत आदिक बलवाना। हरषि उठे जहँ तहँ भट नाना॥
झपटहिं करि बल बिपुल उपाई। पद न टरइ बैठहिं सिरु नाई॥6॥

English Meaning

Ravan’s son Indrajeet and many other valiant warriors rose eagerly from their seats and rushed forward, trying every possible technique and exerting all their strength, yet Angad’s foot did not budge in the slightest, and one by one they returned to their seats with their heads lowered in shame.

Hindi Meaning

इंद्रजीत (मेघनाद) आदि अनेकों बलवान्‌ योद्धा जहाँ-तहाँ से हर्षित होकर उठे। वे पूरे बल से बहुत से उपाय करके झपटते हैं। पर पैर टलता नहीं, तब सिर नीचा करके फिर अपने-अपने स्थान पर जा बैठ जाते हैं॥6॥

Chaupai 7 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

पुनि उठि झपटहिं सुर आराती। टरइ न कीस चरन एहि भाँती॥
पुरुष कुजोगी जिमि उरगारी। मोह बिटप नहिं सकहिं उपारी॥7॥

English Meaning

Kak Bhushundi ji tells Garud ji, “Once again the enemies of the Demigods surged forward, yet they could not move the monkey’s foot, just as those bound by worldly cravings can never uproot the deeply rooted tree of desires growing within their own hearts.”

Hindi Meaning

(काकभुशुण्डिजी कहते हैं-) वे देवताओं के शत्रु (राक्षस) फिर उठकर झपटते हैं, परन्तु हे सर्पों के शत्रु गरुड़जी! अंगद का चरण उनसे वैसे ही नहीं टलता जैसे कुयोगी (विषयी) पुरुष मोह रूपी वृक्ष को नहीं उखाड़ सकते॥7॥

Doha 34 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

* कोटिन्ह मेघनाद सम सुभट उठे हरषाइ।
झपटहिं टरै न कपि चरन पुनि बैठहिं सिर नाइ॥34 क॥

English Meaning

Millions of courageous warriors, each with strength equal to Meghnad’s, rose eagerly and rushed forward to lift Angad’s foot with great enthusiasm, yet not one of them succeeded; disheartened, they lowered their heads and returned to their seats.

Hindi Meaning

करोड़ों वीर योद्धा जो बल में मेघनाद के समान थे, हर्षित होकर उठे, वे बार-बार झपटते हैं, पर वानर का चरण नहीं उठता, तब लज्जा के मारे सिर नवाकर बैठ जाते हैं॥34 क॥

Doha 34 रावण की सभा में अंगद-रावण संवाद – Angad-Ravan dialogue in Ravan’s court

भूमि न छाँड़त कपि चरन देखत रिपु मद भाग।
कोटि बिघ्न ते संत कर मन जिमि नीति न त्याग॥34 ख॥

English Meaning

Angad’s foot remained firmly rooted to the ground, just as a saintly soul stays unshaken in the pursuit of righteousness despite endless trials, and seeing this, the enemy’s pride melted away.

Hindi Meaning

जैसे करोड़ों विघ्न आने पर भी संत का मन नीति को नहीं छोड़ता, वैसे ही वानर (अंगद) का चरण पृथ्वी को नहीं छोड़ता। यह देखकर शत्रु (रावण) का मद दूर हो गया!॥34 ख॥

Chaupai 1 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* कपि बल देखि सकल हियँ हारे। उठा आपु कपि कें परचारे॥
गहत चरन कह बालिकुमारा। मम पद गहें न तोर उबारा॥1॥

English Meaning

Everyone felt defeated at heart upon witnessing Angad’s strength. Rising to the challenge, Ravan himself stepped forward to move Angad’s foot. As he reached out to grasp it, Angad said, “Holding my feet will not save you,…

Hindi Meaning

अंगद का बल देखकर सब हृदय में हार गए। तब अंगद के ललकारने पर रावण स्वयं उठा। जब वह अंगद का चरण पकड़ने लगा, तब बालि कुमार अंगद ने कहा- मेरा चरण पकड़ने से तेरा बचाव नहीं होगा!॥1॥

Chaupai 2 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

गहसि न राम चरन सठ जाई॥ सुनत फिरा मन अति सकुचाई॥
भयउ तेजहत श्री सब गई। मध्य दिवस जिमि ससि सोहई॥2॥

English Meaning

…O’ Fool, why do you not go and clasp the feet of Shri Ram?” Hearing these words, Ravan turned back, deeply ashamed. His splendour vanished, and his glory faded, just as the Moon disappears in the brightness of midday.

Hindi Meaning

अरे मूर्ख- तू जाकर श्री रामजी के चरण क्यों नहीं पकड़ता? यह सुनकर वह मन में बहुत ही सकुचाकर लौट गया। उसकी सारी श्री जाती रही। वह ऐसा तेजहीन हो गया जैसे मध्याह्न में चंद्रमा दिखाई देता है॥2॥

Chaupai 3 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

सिंघासन बैठेउ सिर नाई। मानहुँ संपति सकल गँवाई॥
जगदातमा प्रानपति रामा। तासु बिमुख किमि लह बिश्रामा॥3॥

English Meaning

Ravan returned to his throne with his head lowered, as though stripped of all his wealth. Shri Ram is the universal soul and the very Lord of life, how can anyone who stands against Him ever find peace?

Hindi Meaning

वह सिर नीचा करके सिंहासन पर जा बैठा। मानो सारी सम्पत्ति गँवाकर बैठा हो। श्री रामचंद्रजी जगत्‌भर के आत्मा और प्राणों के स्वामी हैं। उनसे विमुख रहने वाला शांति कैसे पा सकता है?॥3॥

Chaupai 4 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

उमा राम की भृकुटि बिलासा। होइ बिस्व पुनि पावइ नासा॥
तृन ते कुलिस कुलिस तृन करई। तासु दूत पन कहु किमि टरई॥4॥

English Meaning

Lord Shiv tells Goddess Parvati, “Uma, the entire Universe arises and dissolves again with just the slightest movement of Lord Ram’s eyebrows, and He can turn a blade of grass into a thunderbolt or a thunderbolt into a blade of grass, so how could it ever be possible for a vow made by His envoy to prove false?”

Hindi Meaning

(शिवजी कहते हैं-) हे उमा! जिन श्री रामचंद्रजी के भ्रूविलास (भौंह के इशारे) से विश्व उत्पन्न होता है और फिर नाश को प्राप्त होता है, जो तृण को वज्र और वज्र को तृण बना देते हैं (अत्यंत निर्बल को महान्‌ प्रबल और महान्‌ प्रबल को अत्यंत निर्बल कर देते हैं), उनके दूत का प्रण कहो, कैसे टल सकता है?॥4॥

Chaupai 5 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

पुनि कपि कही नीति बिधि नाना। मान न ताहि कालु निअराना॥
रिपु मद मथि प्रभु सुजसु सुनायो। यह कहि चल्यो बालि नृप जायो॥5॥

English Meaning

Angad then spoke of many righteous principles and Scriptural truths, but Ravan paid no heed, for his end was near. Shattering the enemy’s pride and proclaiming the Lord’s virtues before Ravan, the son of King Bali departed after saying these words,…

Hindi Meaning

फिर अंगद ने अनेकों प्रकार से नीति कही। पर रावण नहीं माना, क्योंकि उसका काल निकट आ गया था। शत्रु के गर्व को चूर करके अंगद ने उसको प्रभु श्री रामचंद्रजी का सुयश सुनाया और फिर वह राजा बालि का पुत्र यह कहकर चल दिया-॥5॥

Chaupai 6 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

हतौं न खेत खेलाइ खेलाई। तोहि अबहिं का करौं बड़ाई॥
प्रथमहिं तासु तनय कपि मारा। सो सुनि रावन भयउ दुखारा॥6॥

English Meaning

…“I will kill you after I have played with you for a while on the battlefield; there is no need for me to boast right now.” Before arriving in Ravan’s court, Angad had already slain one of Ravan’s sons, and when Ravan heard this, sorrow overtook him.

Hindi Meaning

रणभूमि में तुझे खेला-खेलाकर न मारूँ तब तक अभी (पहले से) क्या बड़ाई करूँ। अंगद ने पहले ही (सभा में आने से पूर्व ही) उसके पुत्र को मार डाला था। वह संवाद सुनकर रावण दुःखी हो गया॥6॥

Chaupai 7 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

जातुधान अंगद पन देखी। भय ब्याकुल सब भए बिसेषी॥7॥

English Meaning

Witnessing Angad’s challenge and their own defeat, all the demons were seized with grief and overwhelmed by intense fear.

Hindi Meaning

अंगद का प्रण (सफल) देखकर सब राक्षस भय से अत्यन्त ही व्याकुल हो गए॥7॥

Doha 35 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* रिपु बल धरषि हरषि कपि बालितनय बल पुंज।
पुलक सरीर नयन जल गहे राम पद कंज॥35 क॥

English Meaning

Crushing Ravan’s might, the powerful Angad, son of Bali and a reservoir of immense strength, felt overjoyed; his body thrilled with emotion and his eyes filled with tears as he approached and clasped the lotus feet of Shri Ram.

Hindi Meaning

शत्रु के बल का मर्दन कर, बल की राशि बालि पुत्र अंगदजी ने हर्षित होकर आकर श्री रामचंद्रजी के चरणकमल पकड़ लिए। उनका शरीर पुलकित है और नेत्रों में (आनंदाश्रुओं का) जल भरा है॥35 क॥

Doha 35 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

साँझ जानि दसकंधर भवन गयउ बिलखाइ।
मंदोदरीं रावनहिं बहुरि कहा समुझाइ॥35 ख॥

English Meaning

Knowing it was evening, the ten-shouldered Ravan returned to his palace, weighed down by anguish and shame. Mandodari once again counselled Ravan,…

Hindi Meaning

सन्ध्या हो गई जानकर दशग्रीव बिलखता हुआ (उदास होकर) महल में गया। मन्दोदरी ने रावण को समझाकर फिर कहा-॥35 ख॥

Chaupai 1 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* कंत समुझि मन तजहु कुमतिही। सोह न समर तुम्हहि रघुपतिही॥
रामानुज लघु रेख खचाई। सोउ नहिं नाघेहु असि मनुसाई॥1॥

English Meaning

…“My dear, reflect deeply within your heart and abandon your misguided thoughts. A war with Shri Raghupati will never be in your favour. Shri Ram’s younger brother drew a simple line on the ground, and even that you could not cross; such is the measure of your so-called valour…

Hindi Meaning

हे कान्त! मन में समझकर (विचारकर) कुबुद्धि को छोड़ दो। आप से और श्री रघुनाथजी से युद्ध शोभा नहीं देता। उनके छोटे भाई ने एक जरा सी रेखा खींच दी थी, उसे भी आप नहीं लाँघ सके, ऐसा तो आपका पुरुषत्व है॥1॥

Chaupai 2 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

पिय तुम्ह ताहि जितब संग्रामा। जाके दूत केर यह कामा॥
कौतुक सिंधु नाघि तव लंका। आयउ कपि केहरी असंका॥2॥

English Meaning

…O’ Dearest, do you truly believe you can conquer the One in battle, whose messenger performed such impossible feats? He crossed Lanka as if it were child’s play. That lion among monkeys, Hanuman, entered your city without fear,…

Hindi Meaning

हे प्रियतम! आप उन्हें संग्राम में जीत पाएँगे, जिनके दूत का ऐसा काम है? खेल से ही समुद्र लाँघकर वह वानरों में सिंह (हनुमान्‌) आपकी लंका में निर्भय चला आया!॥2॥

Chaupai 3 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

रखवारे हति बिपिन उजारा। देखत तोहि अच्छ तेहिं मारा॥
जारि सकल पुर कीन्हेसि छारा। कहाँ रहा बल गर्ब तुम्हारा॥3॥

English Meaning

…slew your guards, destroyed the Ashok grove, killed Prince Akshay right under your nose, and set the entire city ablaze, reducing it to ashes. Where was your valour then?…

Hindi Meaning

रखवालों को मारकर उसने अशोक वन उजाड़ डाला। आपके देखते-देखते उसने अक्षयकुमार को मार डाला और संपूर्ण नगर को जलाकर राख कर दिया। उस समय आपके बल का गर्व कहाँ चला गया था?॥3॥

Chaupai 4 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

अब पति मृषा गाल जनि मारहु। मोर कहा कछु हृदयँ बिचारहु॥
पति रघुपतिहि नृपति जनि मानहु। अग जग नाथ अतुलबल जानहु॥4॥

English Meaning

…Now, my Lord, abandon this empty boasting and take my words to heart. O’ Beloved, do not mistake Shri Raghupati for a mere prince; know Him as the Lord of all that is animate and inanimate, unparalleled in strength…

Hindi Meaning

अब हे स्वामी! झूठ (व्यर्थ) गाल न मारिए (डींग न हाँकिए) मेरे कहने पर हृदय में कुछ विचार कीजिए। हे पति! आप श्री रघुपति को (निरा) राजा मत समझिए, बल्कि अग-जगनाथ (चराचर के स्वामी) और अतुलनीय बलवान्‌ जानिए॥4॥

Chaupai 5 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

बान प्रताप जान मारीचा। तासु कहा नहिं मानेहि नीचा॥
जनक सभाँ अगनित भूपाला। रहे तुम्हउ बल अतुल बिसाला॥5॥

English Meaning

…Even the wretched Marich understood the power of Shri Ram’s arrow, yet you ignored his counsel; countless Kings had gathered in King Janak’s royal assembly during the bow sacrifice, and you too were present there with your vast and unmatched strength…

Hindi Meaning

श्री रामजी के बाण का प्रताप तो नीच मारीच भी जानता था, परन्तु आपने उसका कहना भी नहीं माना। जनक की सभा में अगणित राजागण थे। वहाँ विशाल और अतुलनीय बल वाले आप भी थे॥5॥

Chaupai 6 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

भंजि धनुष जानकी बिआही। तब संग्राम जितेहु किन ताही॥
सुरपति सुत जानइ बल थोरा। राखा जिअत आँखि गहि फोरा॥6॥

English Meaning

…There, Shri Ram broke Lord Shiv’s bow and married Janaki ji, so why did you not defeat Him in battle then? The son of Lord Indra, Jayant, caught only a faint glimpse of Lord Shri Ram’s infinite strength. Shri Ram spared his life after blinding him in one eye for his audacity toward Mother Sita…

Hindi Meaning

वहाँ शिवजी का धनुष तोड़कर श्री रामजी ने जानकी को ब्याहा, तब आपने उनको संग्राम में क्यों नहीं जीता? इंद्रपुत्र जयन्त उनके बल को कुछ-कुछ जानता है। श्री रामजी ने पकड़कर, केवल उसकी एक आँख ही फोड़ दी और उसे जीवित ही छोड़ दिया॥6॥

Chaupai 7 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

सूपनखा कै गति तुम्ह देखी। तदपि हृदयँ नहिं लाज बिसेषी॥7॥

English Meaning

…You have already seen what became of Shurpanakha, yet you still feel no shame in thinking of waging war against Him?…

Hindi Meaning

शूर्पणखा की दशा तो आपने देख ही ली। तो भी आपके हृदय में (उनसे लड़ने की बात सोचते) विशेष (कुछ भी) लज्जा नहीं आती!॥7॥

Doha 36 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* बधि बिराध खर दूषनहि लीलाँ हत्यो कबंध।
बालि एक सर मार्‌यो तेहि जानहु दसकंध॥36॥

English Meaning

…He is the One who effortlessly slew Viradh, Khar, and Dushan, and in mere sport killed Kabandh. With a single arrow, He also brought down Bali. Therefore, O’ My beloved one with ten shoulders, understand well His radiant and glorious renown…

Hindi Meaning

जिन्होंने विराध और खर-दूषण को मारकर लीला से ही कबन्ध को भी मार डाला और जिन्होंने बालि को एक ही बाण से मार दिया, हे दशकन्ध! आप उन्हें (उनके महत्व को) समझिए!॥36॥

Chaupai 1 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* जेहिं जलनाथ बँधायउ हेला। उतरे प्रभु दल सहित सुबेला॥
कारुनीक दिनकर कुल केतू। दूत पठायउ तव हित हेतू॥1॥

English Meaning

…He who built a bridge across the ocean as effortlessly as a child at play, and who now stands encamped upon Mount Subel with His vast army, the same merciful Lord, the crown jewel of the Solar dynasty, has sent His envoy for your welfare,…

Hindi Meaning

जिन्होंने खेल से ही समुद्र को बँधा लिया और जो प्रभु सेना सहित सुबेल पर्वत पर उतर पड़े, उन सूर्यकुल के ध्वजास्वरूप (कीर्ति को बढ़ाने वाले) करुणामय भगवान्‌ ने आप ही के हित के लिए दूत भेजा॥1॥

Chaupai 2 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

सभा माझ जेहिं तव बल मथा। करि बरूथ महुँ मृगपति जथा॥
अंगद हनुमत अनुचर जाके। रन बाँकुरे बीर अति बाँके॥2॥

English Meaning

…And this same envoy has crushed your pride in the midst of your own court, just as a lion tramples a herd of elephants. His attendants are like the mighty Hanuman and Angad, warriors of unshakable courage on the battlefield,…

Hindi Meaning

जिसने बीच सभा में आकर आपके बल को उसी प्रकार मथ डाला जैसे हाथियों के झुंड में आकर सिंह (उसे छिन्न-भिन्न कर डालता है) रण में बाँके अत्यंत विकट वीर अंगद और हनुमान्‌ जिनके सेवक हैं,॥2॥

Chaupai 3 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

तेहि कहँ पिय पुनि पुनि नर कहहू। मुधा मान ममता मद बहहू॥
अहह कंत कृत राम बिरोधा। काल बिबस मन उपज न बोधा॥3॥

English Meaning

…yet, my beloved, you keep calling Him a mere human! In vain you carry the weight of ego, attachment, and false pride within your heart. Ah, my beloved, give up your enmity toward Shri Ram; under the shadow of approaching death, your heart can no longer see the light of wisdom…

Hindi Meaning

हे पति! उन्हें आप बार-बार मनुष्य कहते हैं। आप व्यर्थ ही मान, ममता और मद का बोझ ढो रहे हैं! हा प्रियतम! आपने श्री रामजी से विरोध कर लिया और काल के विशेष वश होने से आपके मन में अब भी ज्ञान नहीं उत्पन्न होता॥3॥

Chaupai 4 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

काल दंड गहि काहु न मारा। हरइ धर्म बल बुद्धि बिचारा॥
निकट काल जेहि आवत साईं। तेहि भ्रम होइ तुम्हारिहि नाईं॥4॥

English Meaning

…Death does not strike anyone with a raised weapon; it simply strips a person of righteousness, strength, wisdom, and sound judgment. O’ Master, when death draws near, one becomes lost in delusion, just as you are right now…

Hindi Meaning

काल दण्ड (लाठी) लेकर किसी को नहीं मारता। वह धर्म, बल, बुद्धि और विचार को हर लेता है। हे स्वामी! जिसका काल (मरण समय) निकट आ जाता है, उसे आप ही की तरह भ्रम हो जाता है॥4॥

Doha 37 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* दुइ सुत मरे दहेउ पुर अजहुँ पूर पिय देहु।
कृपासिंधु रघुनाथ भजि नाथ बिमल जसु लेहु॥37॥

English Meaning

…Your two sons have died, and your city has burned, whatever has happened is now behind you. O’ Dear, even now you can correct your mistake and give up your enmity toward Shri Ram. Worship Shri Raghunath, the ocean of mercy, and attain pure and lasting fame.”

Hindi Meaning

आपके दो पुत्र मारे गए और नगर जल गया। (जो हुआ सो हुआ) हे प्रियतम! अब भी (इस भूल की) पूर्ति (समाप्ति) कर दीजिए (श्री रामजी से वैर त्याग दीजिए) और हे नाथ! कृपा के समुद्र श्री रघुनाथजी को भजकर निर्मल यश लीजिए॥37॥

Chaupai 1 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* नारि बचन सुनि बिसिख समाना। सभाँ गयउ उठि होत बिहाना॥
बैठ जाइ सिंघासन फूली। अति अभिमान त्रास सब भूली॥1॥

English Meaning

Hearing Mandodari’s piercing words, sharp as arrows, Ravan rose and made his way to his court at daybreak; swelling with immense pride and having forgotten all fear, he ascended his throne.

Hindi Meaning

स्त्री के बाण के समान वचन सुनकर वह सबेरा होते ही उठकर सभा में चला गया और सारा भय भुलाकर अत्यंत अभिमान में फूलकर सिंहासन पर जा बैठा॥1॥

Chaupai 2 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

इहाँ राम अंगदहि बोलावा। आइ चरन पंकज सिरु नावा॥
अति आदर समीप बैठारी। बोले बिहँसि कृपाल खरारी॥2॥

English Meaning

Here, Shri Ram called for Angad, who came forward and bowed his head at the Lord’s lotus feet. With gentle courtesy, Shri Ram seated him by His side. The compassionate Lord, the vanquisher of the demon Khar, Shri Ram, smiled and said,…

Hindi Meaning

यहाँ (सुबेल पर्वत पर) श्री रामजी ने अंगद को बुलाया। उन्होंने आकर चरणकमलों में सिर नवाया। बड़े आदर से उन्हें पास बैठाकर खर के शत्रु कृपालु श्री रामजी हँसकर बोले॥2॥

Chaupai 3 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

बालितनय कौतुक अति मोही। तात सत्य कहुँ पूछउँ तोही॥
रावनु जातुधान कुल टीका। भुज बल अतुल जासु जग लीका॥3॥

English Meaning

…“O’ Son of Bali, a great curiosity has arisen in my heart. Tell Me truthfully, for I wish to ask you something. Ravan, the Chief of the demon race, is famed throughout the world for the unmatched strength of his arms,…

Hindi Meaning

हे बालि के पुत्र! मुझे बड़ा कौतूहल है। हे तात! इसी से मैं तुमसे पूछता हूँ, सत्य कहना। जो रावण राक्षसों के कुल का तिलक है और जिसके अतुलनीय बाहुबल की जगत्‌भर में धाक है,॥3॥

Chaupai 4 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

तासु मुकुट तुम्ह चारि चलाए। कहहु तात कवनी बिधि पाए॥
सुनु सर्बग्य प्रनत सुखकारी। मुकुट न होहिं भूप न गुन चारी॥4॥

English Meaning

…and yet you hurled four of his crowns toward me. Tell Me, my son, how did you manage to lay your hands on them?” Angad replied, “Listen, O’ Omniscient Lord, delight of the suppliant. Those were not merely crowns, they were the four royal virtues:…

Hindi Meaning

उसके चार मुकुट तुमने फेंके। हे तात! बताओ, तुमने उनको किस प्रकार से पाया! (अंगद ने कहा-) हे सर्वज्ञ! हे शरणागत को सुख देने वाले! सुनिए। वे मुकुट नहीं हैं। वे तो राजा के चार गुण हैं॥4॥

Chaupai 5 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

साम दान अरु दंड बिभेदा। नृप उर बसहिं नाथ कह बेदा॥
नीति धर्म के चरन सुहाए। अस जियँ जानि पहिं आए॥5॥

English Meaning

…Conciliation (saam), gift (daan), punishment (dand), and sowing discord (bhed). These four dwell in the heart of every true King, as the Vedas declare (conciliation is the path of gentle persuasion; gift is the offering of reward; punishment is the use of force to uphold righteousness; and division is the tactic of creating or exploiting discord among foes). These four are the beautiful pillars of kingly righteousness. Holding this truth in their hearts, they themselves came to take refuge in my Lord…

Hindi Meaning

हे नाथ! वेद कहते हैं कि साम, दान, दण्ड और भेद- ये चारों राजा के हृदय में बसते हैं। ये नीति-धर्म के चार सुंदर चरण हैं, (किन्तु रावण में धर्म का अभाव है) ऐसा जी में जानकर ये नाथ के पास आ गए हैं॥5॥

Doha 38 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

* धर्महीन प्रभु पद बिमुख काल बिबस दससीस।
तेहि परिहरि गुन आए सुनहु कोसलाधीस॥38 क॥

English Meaning

…Listen, Lord of the Koshal Kingdom, the ten-headed Ravan, bereft of righteousness and hostile to the Lord’s lotus feet, now stands under the shadow of his approaching death. For this reason, all good virtues have deserted him and have come to rest at Your feet.”

Hindi Meaning

दशशीश रावण धर्महीन, प्रभु के पद से विमुख और काल के वश में है, इसलिए हे कोसलराज! सुनिए, वे गुण रावण को छोड़कर आपके पास आ गए हैं॥ 38 क॥

Doha 38 रावण को पुनः मन्दोदरी का समझाना और अंगद-श्रीराम संवाद – Mandodari offers advice to Ravan once again. Dialogue between Angad and Lord Ram

परम चतुरता श्रवन सुनि बिहँसे रामु उदार।
समाचार पुनि सब कहे गढ़ के बालिकुमार॥38 ख॥

English Meaning

Hearing Angad’s ingenious words, the gracious Shri Ram laughed. Then the son of Bali narrated everything that had transpired within Ravan’s fort.

Hindi Meaning

अंगद की परम चतुरता (पूर्ण उक्ति) कानों से सुनकर उदार श्री रामचंद्रजी हँसने लगे। फिर बालि पुत्र ने किले के (लंका के) सब समाचार कहे॥38 ख॥

Chaupai 1 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

* रिपु के समाचार जब पाए। राम सचिव सब निकट बोलाए॥
लंका बाँके चारि दुआरा। केहि बिधि लागिअ करहु बिचारा॥1॥

English Meaning

Upon hearing the news about the enemy, Shri Ram called all His ministers close and said, “Lanka is guarded by four formidable gates. How should we launch our attack? Consider this carefully and advise me accordingly.”

Hindi Meaning

जब शत्रु के समाचार प्राप्त हो गए, तब श्री रामचंद्रजी ने सब मंत्रियों को पास बुलाया (और कहा-) लंका के चार बड़े विकट दरवाजे हैं। उन पर किस तरह आक्रमण किया जाए, इस पर विचार करो॥1॥

Chaupai 2 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

तब कपीस रिच्छेस बिभीषन। सुमरि हृदयँ दिनकर कुल भूषन॥
करि बिचार तिन्ह मंत्र दृढ़ावा। चारि अनी कपि कटकु बनावा॥2॥

English Meaning

Then the King of the Monkeys, Sugriv, the Chief of Bears, Jambvant ji, and Vibhishan invoked Shri Ram, the crown jewel of the Solar race, within their hearts and devised a firm battle plan. The army of monkeys was then divided into four divisions.

Hindi Meaning

तब वानरराज सुग्रीव, ऋक्षपति जाम्बवान्‌ और विभीषण ने हृदय में सूर्य कुल के भूषण श्री रघुनाथजी का स्मरण किया और विचार करके उन्होंने कर्तव्य निश्चित किया। वानरों की सेना के चार दल बनाए॥2॥

Chaupai 3 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

जथाजोग सेनापति कीन्हे। जूथप सकल बोलि तब लीन्हे॥
प्रभु प्रताप कहि सब समुझाए। सुनि कपि सिंघनाद करि धाए॥3॥

English Meaning

And a general was appointed to each division. Then all the generals were called before the Lord, and His glory was revealed to them. Hearing it, the monkeys surged ahead, roaring like lions.

Hindi Meaning

और उनके लिए यथायोग्य (जैसे चाहिए वैसे) सेनापति नियुक्त किए। फिर सब यूथपतियों को बुला लिया और प्रभु का प्रताप कहकर सबको समझाया, जिसे सुनकर वानर, सिंह के समान गर्जना करके दौड़े॥3॥

Chaupai 4 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

हरषित राम चरन सिर नावहिं। गहि गिरि सिखर बीर सब धावहिं॥
गर्जहिं तर्जहिं भालु कपीसा। जय रघुबीर कोसलाधीसा॥4॥

English Meaning

The monkeys joyfully bowed their heads at the Lord’s feet. Then, lifting mountain peaks in their hands, the valiant warriors advanced. The monkeys and bears roared and challenged the enemy, shouting, “Victory to Lord Raghuveer of the Koshal Kingdom!”

Hindi Meaning

वे हर्षित होकर श्री रामजी के चरणों में सिर नवाते हैं और पर्वतों के शिखर ले-लेकर सब वीर दौड़ते हैं। ‘कोसलराज श्री रघुवीरजी की जय हो’ पुकारते हुए भालू और वानर गरजते और ललकारते हैं॥4॥

Chaupai 5 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

जानत परम दुर्ग अति लंका। प्रभु प्रताप कपि चले असंका॥
घटाटोप करि चहुँ दिसि घेरी॥ मुखहिं निसार बजावहिं भेरी॥5॥

English Meaning

Even though they knew that Lanka was an exceedingly impregnable fortress, the monkeys advanced without fear, guided by the power of the Lord’s renown. Surrounding Lanka from all four sides like a vast spread of dark clouds across the horizon, they produced the sounds of drums and kettledrums from their own mouths.

Hindi Meaning

लंका को अत्यंत श्रेष्ठ (अजेय) किला जानते हुए भी वानर प्रभु श्री रामचंद्रजी के प्रताप से निडर होकर चले। चारों ओर से घिरी हुई बादलों की घटा की तरह लंका को चारों दिशाओं से घेरकर वे मुँह से डंके और भेरी बजाने लगे॥5॥

Doha 39 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

* जयति राम जय लछिमन जय कपीस सुग्रीव।
गर्जहिं सिंहनाद कपि भालु महा बल सींव॥39॥

English Meaning

Roaring like lions, the monkeys and bears, each a form of immense strength, cried out, “Victory to Shri Ram, victory to Shri Lakshman, victory to Sugriv, the King of Monkeys.”

Hindi Meaning

महान्‌ बल की सीमा वे वानर-भालू सिंह के समान ऊँचे स्वर से ‘श्री रामजी की जय’, ‘लक्ष्मणजी की जय’, ‘वानरराज सुग्रीव की जय’- ऐसी गर्जना करने लगे॥39॥

Chaupai 1 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

* लंकाँ भयउ कोलाहल भारी। सुना दसानन अति अहँकारी॥
देखहु बनरन्ह केरि ढिठाई। बिहँसि निसाचर सेन बोलाई॥1॥

English Meaning

There was great commotion in Lanka. Hearing it, the exceedingly proud ten-headed Ravan said, “Look at the audacity of these monkeys,” and laughing loudly, he summoned his demon army.

Hindi Meaning

लंका में बड़ा भारी कोलाहल (कोहराम) मच गया। अत्यंत अहंकारी रावण ने उसे सुनकर कहा- वानरों की ढिठाई तो देखो! यह कहते हुए हँसकर उसने राक्षसों की सेना बुलाई॥1॥

Chaupai 2 युद्ध की तैयारी एवं युद्धारम्भ – Preparation and commencement of war

आए कीस काल के प्रेरे। छुधावंत सब निसिचर मेरे॥
बअस कहि अट्टहास सठ कीन्हा। गृह बैठें अहार बिधि दीन्हा॥2॥

English Meaning

Ravan said, “The monkeys, driven here by their impending death, have come to Lanka, while my demons are starving with hunger.” Then, laughing loudly, the fool added, “Fate has brought food to my demons right at their door…

Hindi Meaning

बंदर काल की प्रेरणा से चले आए हैं। मेरे राक्षस सभी भूखे हैं। विधाता ने इन्हें घर बैठे भोजन भेज दिया। ऐसा कहकर उस मूर्ख ने अट्टहास किया (वह बड़े जोर से ठहाका मारकर हँसा)॥2॥