Day 12 of Maas Parayan Reading program Day 12 / 30
* स्याम सरीरु सुभायँ सुहावन। सोभा कोटि मनोज लजावन॥
जावक जुत पद कमल सुहाए। मुनि मन मधुप रहत जिन्ह छाए॥1॥
Shri Ram’s dark-hued complexion is naturally beautiful. His handsome form puts millions of Kaamdevs (Cupids) to shame. His crimson lotus feet are so captivating that the hearts of Sages, like swarms of bumblebees, remain forever absorbed in meditation upon them.
श्री रामचन्द्रजी का साँवला शरीर स्वभाव से ही सुंदर है। उसकी शोभा करोड़ों कामदेवों को लजाने वाली है। महावर से युक्त चरण कमल बड़े सुहावने लगते हैं, जिन पर मुनियों के मन रूपी भौंरे सदा छाए रहते हैं॥1॥
पीत पुनीत मनोहर धोती। हरति बाल रबि दामिनि जोती॥
कल किंकिनि कटि सूत्र मनोहर। बाहु बिसाल बिभूषन सुंदर॥2॥
He wore a sacred yellow-coloured dhoti that delighted the heart, outshining even the rays of the rising Sun and the brilliance of lightning. The girdle tied around His waist, adorned with small sweet-sounding bells, was exceedingly charming. His mighty arms are decorated with splendid ornaments.
पवित्र और मनोहर पीली धोती प्रातःकाल के सूर्य और बिजली की ज्योति को हरे लेती है। कमर में सुंदर किंकिणी और कटिसूत्र हैं। विशाल भुजाओं में सुंदर आभूषण सुशोभित हैं॥2॥
पीत जनेउ महाछबि देई। कर मुद्रिका चोरि चितु लेई॥
सोहत ब्याह साज सब साजे। उर आयत उरभूषन राजे॥3॥
His yellow-coloured sacred thread shone beautifully, and the ring on His finger could steal anyone’s heart. Adorned with all the wedding ornaments, Shri Ram looked exceptionally handsome. Splendid jewels also graced His broad and majestic chest.
पीला जनेऊ महान शोभा दे रहा है। हाथ की अँगूठी चित्त को चुरा लेती है। ब्याह के सब साज सजे हुए वे शोभा पा रहे हैं। चौड़ी छाती पर हृदय पर पहनने के सुंदर आभूषण सुशोभित हैं॥3॥
पिअर उपरना काखासोती। दुहुँ आँचरन्हि लगे मनि मोती॥
नयन कमल कल कुंडल काना। बदनु सकल सौंदर्ज निदाना॥4॥
The yellow scarf draped across one of His shoulders and under His arm was adorned with gems and pearls at both ends. His eyes were like blooming lotuses, and beautiful pendants swayed gracefully from His earlobes. Shri Ram’s face was a treasure trove of all beauty.
पीला दुपट्टा काँखासोती (जनेऊ की तरह) शोभित है, जिसके दोनों छोरों पर मणि और मोती लगे हैं। कमल के समान सुंदर नेत्र हैं, कानों में सुंदर कुंडल हैं और मुख तो सारी सुंदरता का खजाना ही है॥4॥
सुंदर भृकुटि मनोहर नासा। भाल तिलकु रुचिरता निवासा॥
सोहत मौरु मनोहर माथे। मंगलमय मुकुता मनि गाथे॥5॥
Lord Ram has graceful eyebrows and a captivating nose. The sectarian mark on His forehead radiated beauty. His head was crowned with a magnificent wedding crown, intricately woven with auspicious pearls and gems.
सुंदर भौंहें और मनोहर नासिका है। ललाट पर तिलक तो सुंदरता का घर ही है, जिसमें मंगलमय मोती और मणि गुँथे हुए हैं, ऐसा मनोहर मौर माथे पर सोह रहा है॥5॥
छन्द :
* गाथे महामनि मौर मंजुल अंग सब चित चोरहीं।
पुर नारि सुर सुंदरीं बरहि बिलोकि सब तिन तोरहीं॥
मनि बसन भूषन वारि आरति करहिं मंगल गावहीं।
सुर सुमन बरिसहिं सूत मागध बंदि सुजसु सुनावहीं॥1॥
The exquisite wedding crown was studded with priceless gems, and every limb of Shri Ram captured the hearts of all. The women of Janakpur, along with the celestial maidens, gazed upon the Bridegroom, Shri Ram, and tore blades of grass to ward off the evil eye. They waved jewels, garments, and ornaments around Him and joyfully gifted them to those in need. They performed Shri Ram’s arti, singing auspicious festal songs with devotion. The Demigods showered flowers from the heavens, while storytellers, bards, and minstrels chanted Shri Ram’s glories.
सुंदर मौर में बहुमूल्य मणियाँ गुँथी हुई हैं, सभी अंग चित्त को चुराए लेते हैं। सब नगर की स्त्रियाँ और देवसुंदरियाँ दूलह को देखकर तिनका तोड़ रही हैं (उनकी बलैयाँ ले रही हैं) और मणि, वस्त्र तथा आभूषण निछावर करके आरती उतार रही और मंगलगान कर रही हैं। देवता फूल बरसा रहे हैं और सूत, मागध तथा भाट सुयश सुना रहे हैं॥1॥
कोहबरहिं आने कुअँर कुअँरि सुआसिनिन्ह सुख पाइ कै।
अति प्रीति लौकिक रीति लागीं करन मंगल गाइ कै॥
लहकौरि गौरि सिखाव रामहि सीय सन सारद कहैं।
रनिवासु हास बिलास रस बस जन्म को फलु सब लहैं॥2॥
The married women joyfully brought all the four pairs of Brides and Grooms to the clan’s presiding deity’s temple. Overflowing with affection, they performed the local rituals and sang auspicious festal songs. Goddess Parvati Herself, disguised as a mortal woman, lovingly taught Shri Ram the ritual where the Groom feeds a morsel of food to the Bride. Likewise, Goddess Saraswati, also in human form, guided Sita ji to offer food to Shri Ram. The Queen’s palace was filled with delight and celebration, and as the women gazed again and again at Ram ji and Sita ji, they felt they were truly tasting the divine reward of their lives.
सुहागिनी स्त्रियाँ सुख पाकर कुँअर और कुमारियों को कोहबर (कुलदेवता के स्थान) में लाईं और अत्यन्त प्रेम से मंगल गीत गा-गाकर लौकिक रीति करने लगीं। पार्वतीजी श्री रामचन्द्रजी को लहकौर (वर-वधू का परस्पर ग्रास देना) सिखाती हैं और सरस्वतीजी सीताजी को सिखाती हैं। रनिवास हास-विलास के आनंद में मग्न है, (श्री रामजी और सीताजी को देख-देखकर) सभी जन्म का परम फल प्राप्त कर रही हैं॥2॥
निज पानि मनि महुँ देखिअति मूरति सुरूपनिधान की।
चालति न भुजबल्ली बिलोकनि बिरह भय बस जानकी॥
कौतुक बिनोद प्रमोदु प्रेमु न जाइ कहि जानहिं अलीं।
बर कुअँरि सुंदर सकल सखीं लवाइ जनवासेहि चलीं॥3॥
Sita ji beheld the reflection of Shri Ram, the very embodiment of beauty, shining on the gem-studded ornaments adorning Her arms. Fearing to disturb this precious sight, She kept Her creeper-like arms and eyes still. The playful banter, light-hearted teasing, and the love and joy shared in those moments were beyond description; only the female friends present could truly understand it. Afterwards, Sita ji’s graceful companions led the couples to the guest house where the Bridegrooms’ party was staying.
‘अपने हाथ की मणियों में सुंदर रूप के भण्डार श्री रामचन्द्रजी की परछाहीं दिख रही है। यह देखकर जानकीजी दर्शन में वियोग होने के भय से बाहु रूपी लता को और दृष्टि को हिलाती-डुलाती नहीं हैं। उस समय के हँसी-खेल और विनोद का आनंद और प्रेम कहा नहीं जा सकता, उसे सखियाँ ही जानती हैं। तदनन्तर वर-कन्याओं को सब सुंदर सखियाँ जनवासे को लिवा चलीं॥3॥
तेहि समय सुनिअ असीस जहँ तहँ नगर नभ आनँदु महा।
चिरु जिअहुँ जोरीं चारु चार्यो मुदित मन सबहीं कहा॥
जोगींद्र सिद्ध मुनीस देव बिलोकि प्रभु दुंदुभि हनी।
चले हरषि बरषि प्रसून निज निज लोक जय जय जय भनी॥4॥
At that moment, the Heavens and the Earth alike resounded with joyful blessings for the newlyweds. With hearts brimming with happiness, everyone called out, “Long live the newly married couples!” Yogis, realized saints, and Demigods sounded kettledrums upon beholding the Lord. Flowers rained down in showers, and after reverently chanting “Glory, Glory, Glory,” they all departed happily for their respective abodes.
उस समय नगर और आकाश में जहाँ सुनिए, वहीं आशीर्वाद की ध्वनि सुनाई दे रही है और महान आनंद छाया है। सभी ने प्रसन्न मन से कहा कि सुंदर चारों जोड़ियाँ चिरंजीवी हों। योगीराज, सिद्ध, मुनीश्वर और देवताओं ने प्रभु श्री रामचन्द्रजी को देखकर दुन्दुभी बजाई और हर्षित होकर फूलों की वर्षा करते हुए तथा ‘जय हो, जय हो, जय हो’ कहते हुए वे अपने-अपने लोक को चले॥4॥
* सहित बधूटिन्ह कुअँर सब तब आए पितु पास।
सोभा मंगल मोद भरि उमगेउ जनु जनवास॥327॥
Then all the Brides, along with their respective Princes, gathered before their father, King Dashrath. It seemed as if the entire guest palace was overflowing with beauty, auspiciousness, and joy.
तब सब (चारों) कुमार बहुओं सहित पिताजी के पास आए। ऐसा मालूम होता था मानो शोभा, मंगल और आनंद से भरकर जनवासा उमड़ पड़ा हो॥327॥
* पुनि जेवनार भई बहु भाँती। पठए जनक बोलाइ बराती॥
परत पाँवड़े बसन अनूपा। सुतन्ह समेत गवन कियो भूपा॥1॥
Then a grand feast with a variety of exquisite dishes was arranged, to which King Janak invited the Bridegroom’s party. Rich carpets made of rare and luxurious materials were laid out in their honour, and King Dashrath arrived with his Sons to partake in the celebration.
फिर बहुत प्रकार की रसोई बनी। जनकजी ने बारातियों को बुला भेजा। राजा दशरथजी ने पुत्रों सहित गमन किया। अनुपम वस्त्रों के पाँवड़े पड़ते जाते हैं॥1॥
सादर सब के पाय पखारे। जथाजोगु पीढ़न्ह बैठारे॥
धोए जनक अवधपति चरना। सीलु सनेहु जाइ नहिं बरना॥2॥
With great respect, Janak ji washed the feet of all the Brahmins, Sages and Gurus, and seated everyone appropriately according to their status. Then King Janak washed the feet of Dashrath ji, the Lord of Ayodhya. The humility and affection he displayed cannot be described in words.
आदर के साथ सबके चरण धोए और सबको यथायोग्य पीढ़ों पर बैठाया। तब जनकजी ने अवधपति दशरथजी के चरण धोए। उनका शील और स्नेह वर्णन नहीं किया जा सकता॥2॥
बहुरि राम पद पंकज धोए। जे हर हृदय कमल महुँ गोए॥
तीनिउ भाइ राम सम जानी। धोए चरन जनक निज पानी॥3॥
Then King Janak lovingly washed the lotus feet of Shri Ram, the very feet enshrined in the heart of Lord Shiv. He then washed the feet of the three Brothers as well, honouring them with the same affection and reverence he held for Shri Ram.
फिर श्री रामचन्द्रजी के चरणकमलों को धोया, जो श्री शिवजी के हृदय कमल में छिपे रहते हैं। तीनों भाइयों को श्री रामचन्द्रजी के समान जानकर जनकजी ने उनके भी चरण अपने हाथों से धोए॥3॥
आसन उचित सबहि नृप दीन्हे। बोलि सूपकारी सब लीन्हे॥
सादर लगे परन पनवारे। कनक कील मनि पान सँवारे॥4॥
After offering them appropriate regal seats, King Janak summoned the royal chefs. They arranged gem-studded, betel leaf-shaped plates, each fastened with delicate gold pins.
राजा जनकजी ने सभी को उचित आसन दिए और सब परसने वालों को बुला लिया। आदर के साथ पत्तलें पड़ने लगीं, जो मणियों के पत्तों से सोने की कील लगाकर बनाई गई थीं॥4॥
* सूपोदन सुरभी सरपि सुंदर स्वादु पुनीत।
छन महुँ सब कें परुसि गे चतुर सुआर बिनीत॥328॥
Within minutes, the clever and courteous cooks served everyone delightful, pure, and sumptuous lentils and rice, richly garnished with ghee made from cow’s milk.
चतुर और विनीत रसोइए सुंदर, स्वादिष्ट और पवित्र दाल-भात और गाय का (सुगंधित) घी क्षण भर में सबके सामने परस गए॥328॥
* पंच कवल करि जेवन लागे। गारि गान सुनि अति अनुरागे।
भाँति अनेक परे पकवाने। सुधा सरिस नहिं जाहिं बखाने॥1॥
After first reciting the five sacred mantras (offering food to all beings dwelling in Air, Water, Fire, Earth, and Space), the guests began their meal. They were delighted by the songs and playfully offensive and humorous banter directed at them, following a cherished folk tradition among women. Countless nectar-like dishes were served, beyond the power of words to describe.
सब लोग पंचकौर करके (अर्थात ‘प्राणाय स्वाहा, अपानाय स्वाहा, व्यानाय स्वाहा, उदानाय स्वाहा और समानाय स्वाहा’ इन मंत्रों का उच्चारण करते हुए पहले पाँच ग्रास लेकर) भोजन करने लगे। गाली का गाना सुनकर वे अत्यन्त प्रेममग्न हो गए। अनेकों तरह के अमृत के समान (स्वादिष्ट) पकवान परसे गए, जिनका बखान नहीं हो सकता॥1॥
परुसन लगे सुआर सुजाना। बिंजन बिबिध नाम को जाना॥
चारि भाँति भोजन बिधि गाई। एक एक बिधि बरनि न जाई॥2॥
The expert chefs served countless dishes, their names beyond anyone’s knowing. As described in the Scriptures, there are four types of food preparations (those to be swallowed, chewed, licked, and sucked). The chefs had prepared an abundance of dishes in each category, so many that they simply defy description.
चतुर रसोइए नाना प्रकार के व्यंजन परसने लगे, उनका नाम कौन जानता है। चार प्रकार के (चर्व्य, चोष्य, लेह्य, पेय अर्थात चबाकर, चूसकर, चाटकर और पीना-खाने योग्य) भोजन की विधि कही गई है, उनमें से एक-एक विधि के इतने पदार्थ बने थे कि जिनका वर्ण नहीं किया जा सकता॥2॥
छरस रुचिर बिंजन बहु जाती। एक एक रस अगनित भाँती॥
जेवँत देहिं मधुर धुनि गारी। लै लै नाम पुरुष अरु नारी॥3॥
There were countless sumptuous dishes from six different cuisines, with innumerable preparations under each. Throughout the meal, the women playfully hurled humorous abuses in their sweet voices, cheerfully calling out the names of the men and women.
छहों रसों के बहुत तरह के सुंदर (स्वादिष्ट) व्यंजन हैं। एक-एक रस के अनगिनत प्रकार के बने हैं। भोजन के समय पुरुष और स्त्रियों के नाम ले-लेकर स्त्रियाँ मधुर ध्वनि से गाली दे रही हैं (गाली गा रही हैं)॥3॥
समय सुहावनि गारि बिराजा। हँसत राउ सुनि सहित समाजा॥
एहि बिधि सबहीं भोजनु कीन्हा। आदर सहित आचमनु दीन्हा॥4॥
The playful abuses uttered on this special occasion sounded pleasing to the ears. King Dashrath and his party were thoroughly amused listening to them. In this joyful manner, everyone dined, and afterwards, water was offered for rinsing their mouths and hands.
समय की सुहावनी गाली शोभित हो रही है। उसे सुनकर समाज सहित राजा दशरथजी हँस रहे हैं। इस रीति से सभी ने भोजन किया और तब सबको आदर सहित आचमन (हाथ-मुँह धोने के लिए जल) दिया गया॥4॥
* देइ पान पूजे जनक दसरथु सहित समाज।
जनवासेहि गवने मुदित सकल भूप सिरताज॥329॥
Thereafter, Janak ji offered paans (betel leaves filled with rose petals, herbs, nutmeg, spices, and dry fruits, chewed for their antiseptic, antioxidant, digestive, and breath-freshening qualities) to Dashrath ji and his company. Then the Crown among all Kings, Dashrath ji, joyfully returned to the palace where he was staying.
फिर पान देकर जनकजी ने समाज सहित दशरथजी का पूजन किया। सब राजाओं के सिरमौर (चक्रवर्ती) श्री दशरथजी प्रसन्न होकर जनवासे को चले॥329॥
* नित नूतन मंगल पुर माहीं। निमिष सरिस दिन जामिनि जाहीं॥
बड़े भोर भूपतिमनि जागे। जाचक गुन गन गावन लागे॥1॥
Each day, a new auspicious event unfolded in the city of Janakpur, and the days and nights seemed to pass like mere moments. At the break of dawn, the crown jewel of all Kings, Dashrath ji, awoke to the melodious praises sung by the bards.
जनकपुर में नित्य नए मंगल हो रहे हैं। दिन और रात पल के समान बीत जाते हैं। बड़े सबेरे राजाओं के मुकुटमणि दशरथजी जागे। याचक उनके गुण समूह का गान करने लगे॥1॥
देखि कुअँर बर बधुन्ह समेता। किमि कहि जात मोदु मन जेता॥
प्रातक्रिया करि गे गुरु पाहीं। महाप्रमोदु प्रेमु मन माहीं॥2॥
Who could possibly describe the joy that filled Dashrath ji’s heart as he gazed upon his Princes with their beautiful Brides? After completing his morning rituals, he went to Guru Vashishth, his heart overflowing with happiness and delight.
चारों कुमारों को सुंदर वधुओं सहित देखकर उनके मन में जितना आनंद है, वह किस प्रकार कहा जा सकता है? वे प्रातः क्रिया करके गुरु वशिष्ठजी के पास गए। उनके मन में महान आनंद और प्रेम भरा है॥2॥
करि प्रनामु पूजा कर जोरी। बोले गिरा अमिअँ जनु बोरी॥
तुम्हरी कृपाँ सुनहु मुनिराजा। भयउँ आजु मैं पूरन काजा॥3॥|
…After bowing and paying homage to his Guru, King Dashrath folded his palms and spoke words as if dipped in nectar, “Listen, O’ Chief of Sages, by your grace today all my desires have been fulfilled…
राजा प्रणाम और पूजन करके, फिर हाथ जोड़कर मानो अमृत में डुबोई हुई वाणी बोले- हे मुनिराज! सुनिए, आपकी कृपा से आज मैं पूर्णकाम हो गया॥3॥
अब सब बिप्र बोलाइ गोसाईं। देहु धेनु सब भाँति बनाईं॥
सुनि गुर करि महिपाल बड़ाई। पुनि पठए मुनिबृंद बोलाई॥4॥
…Now, O’ Master of the senses, kindly summon all the Brahmins and offer them cows adorned with various gifts.” Hearing his humble request, the Guru praised the King of Earth and then called upon groups of Sages.
हे स्वामिन्! अब सब ब्राह्मणों को बुलाकर उनको सब तरह (गहनों-कपड़ों) से सजी हुई गायें दीजिए। यह सुनकर गुरुजी ने राजा की बड़ाई करके फिर मुनिगणों को बुलवा भेजा॥4॥
* बामदेउ अरु देवरिषि बालमीकि जाबालि।
आए मुनिबर निकर तब कौसिकादि तपसालि॥330॥
Then Vaamdev ji, the celestial Sages Narad ji, Valmiki ji, Jabali ji, Vishwamitra ji, along with many groups of eminent ascetic Sages, gathered there.
तब वामदेव, देवर्षि नारद, वाल्मीकि, जाबालि और विश्वामित्र आदि तपस्वी श्रेष्ठ मुनियों के समूह के समूह आए॥330॥
* दंड प्रनाम सबहि नृप कीन्हे। पूजि सप्रेम बरासन दीन्हे॥
चारि लच्छ बर धेनु मगाईं। काम सुरभि सम सील सुहाईं॥1॥
King Dashrath prostrated before all of them and, after worshipping them with great affection, offered them splendid seats. He then summoned four hundred thousand prime cows, each gentle and beautiful like the wish-yielding celestial cow, Kaamdhenu.
राजा ने सबको दण्डवत् प्रणाम किया और प्रेम सहित पूजन करके उन्हें उत्तम आसन दिए। चार लाख उत्तम गायें मँगवाईं, जो कामधेनु के समान अच्छे स्वभाव वाली और सुहावनी थीं॥1॥
सब बिधि सकल अलंकृत कीन्हीं। मुदित महिप महिदेवन्ह दीन्हीं॥
करत बिनय बहु बिधि नरनाहू। लहेउँ आजु जग जीवन लाहू॥2॥
The cows were adorned in every possible way and then joyfully presented to the Brahmins by the King. With deep humility, the King made heartfelt supplications in many ways, saying, “Today, I have attained the true fruit of my birth.”
उन सबको सब प्रकार से (गहनों-कपड़ों से) सजाकर राजा ने प्रसन्न होकर भूदेव ब्राह्मणों को दिया। राजा बहुत तरह से विनती कर रहे हैं कि जगत में मैंने आज ही जीने का लाभ पाया॥2॥
पाइ असीस महीसु अनंदा। लिए बोलि पुनि जाचक बृंदा॥
कनक बसन मनि हय गय स्यंदन। दिए बूझि रुचि रबिकुलनंदन॥3॥
The King, filled with joy after receiving the blessings of the Sages, then summoned groups of alms seekers. The delight of the Solar race generously bestowed upon them, according to the desires of their hearts, gold, clothes, jewels, horses, elephants, and chariots.
(ब्राह्मणों से) आशीर्वाद पाकर राजा आनंदित हुए। फिर याचकों के समूहों को बुलवा लिया और सबको उनकी रुचि पूछकर सोना, वस्त्र, मणि, घोड़ा, हाथी और रथ (जिसने जो चाहा सो) सूर्यकुल को आनंदित करने वाले दशरथजी ने दिए॥3॥
चले पढ़त गावत गुन गाथा। जय जय जय दिनकर कुल नाथा॥
एहि बिधि राम बिआह उछाहू। सकइ न बरनि सहस मुख जाहू॥4॥
Singing the King’s praises and chanting, “Glory, glory, all glory to the Master of the Solar race,” they all departed joyfully. In this way, the celebrations surrounding Lord Ram’s wedding were so grand that even the thousand-mouthed Serpent-King, Shesh ji could not fully describe them.
वे सब गुणानुवाद गाते और ‘सूर्यकुल के स्वामी की जय हो, जय हो, जय हो’ कहते हुए चले। इस प्रकार श्री रामचन्द्रजी के विवाह का उत्सव हुआ, जिन्हें सहस्र मुख हैं, वे शेषजी भी उसका वर्णन नहीं कर सकते॥4॥
* बार बार कौसिक चरन सीसु नाइ कह राउ।
यह सबु सुखु मुनिराज तव कृपा कटाच्छ पसाउ॥331॥
Janak ji humbly bowed again and again at the feet of Sage Vishwamitra and said, “O’ Revered Chief of Sages, this joy is but the result of your compassionate gaze upon me.”
बार-बार विश्वामित्रजी के चरणों में सिर नवाकर राजा कहते हैं- हे मुनिराज! यह सब सुख आपके ही कृपाकटाक्ष का प्रसाद है॥331॥
* जनक सनेहु सीलु करतूती। नृपु सब भाँति सराह बिभूती॥
दिन उठि बिदा अवधपति मागा। राखहिं जनकु सहित अनुरागा॥1॥
King Dashrath wholeheartedly praised Janak ji’s affection, humility, gracious conduct, and royal splendour. Every morning, he sought leave to return to Ayodhya, but Janak ji would lovingly persuade him to stay a little longer.
राजा दशरथजी जनकजी के स्नेह, शील, करनी और ऐश्वर्य की सब प्रकार से सराहना करते हैं। प्रतिदिन (सबेरे) उठकर अयोध्या नरेश विदा माँगते हैं। पर जनकजी उन्हें प्रेम से रख लेते हैं॥1॥
नित नूतन आदरु अधिकाई। दिन प्रति सहस भाँति पहुनाई॥
नित नव नगर अनंद उछाहू। दसरथ गवनु सोहाइ न काहू॥2॥
With each passing day, the honour and celebration only grew. Countless forms of gracious hospitality were offered daily, and every day brought new festivities and joy throughout the town. No one wished for Dashrath ji to depart.
आदर नित्य नया बढ़ता जाता है। प्रतिदिन हजारों प्रकार से मेहमानी होती है। नगर में नित्य नया आनंद और उत्साह रहता है, दशरथजी का जाना किसी को नहीं सुहाता॥2॥
बहुत दिवस बीते एहि भाँती। जनु सनेह रजु बँधे बराती॥
कौसिक सतानंद तब जाई। कहा बिदेह नृपहि समुझाई॥3॥
Many days passed in this way, as if the Bridegroom’s party was bound by a cord of love and affection. Then, Sages Vishwamitra and Shatanand approached King Videh and gently said,…
इस प्रकार बहुत दिन बीत गए, मानो बाराती स्नेह की रस्सी से बँध गए हैं। तब विश्वामित्रजी और शतानंदजी ने जाकर राजा जनक को समझाकर कहा-॥3॥
अब दसरथ कहँ आयसु देहू। जद्यपि छाड़ि न सकहु सनेहू॥
भलेहिं नाथ कहि सचिव बोलाए। कहि जय जीव सीस तिन्ह नाए॥4॥
…”Now, please grant Dashrath ji permission to return, even if your heart hesitates out of affection.” Janak ji replied, “So be it, O’ Revered ones,” and summoned his ministers. The ministers arrived, bowed their heads, and said, “Victory to you! Long life to you!”
यद्यपि आप स्नेह (वश उन्हें) नहीं छोड़ सकते, तो भी अब दशरथजी को आज्ञा दीजिए। ‘हे नाथ! बहुत अच्छा’ कहकर जनकजी ने मंत्रियों को बुलवाया। वे आए और ‘जय जीव’ कहकर उन्होंने मस्तक नवाया॥4॥
* अवधनाथु चाहत चलन भीतर करहु जनाउ।
भए प्रेमबस सचिव सुनि बिप्र सभासद राउ॥332॥
Janak ji said, “The King of Ayodhya wishes to return, inform everyone inside the palace.” Hearing this, the ministers, Brahmins, councillors, and King Janak himself were overcome with emotion.
(जनकजी ने कहा-) अयोध्यानाथ चलना चाहते हैं, भीतर (रनिवास में) खबर कर दो। यह सुनकर मंत्री, ब्राह्मण, सभासद और राजा जनक भी प्रेम के वश हो गए॥332॥
* पुरबासी सुनि चलिहि बराता। बूझत बिकल परस्पर बाता॥
सत्य गवनु सुनि सब बिलखाने। मनहुँ साँझ सरसिज सकुचाने॥1॥
When the townspeople heard that the Bridegroom’s party was preparing to leave, they anxiously asked one another if it was true. Upon learning that the news was indeed true, their hearts sank, like lotuses that wither at the approach of dusk.
जनकपुरवासियों ने सुना कि बारात जाएगी, तब वे व्याकुल होकर एक-दूसरे से बात पूछने लगे। जाना सत्य है, यह सुनकर सब ऐसे उदास हो गए मानो संध्या के समय कमल सकुचा गए हों॥1॥
जहँ जहँ आवत बसे बराती। तहँ तहँ सिद्ध चला बहु भाँती॥
बिबिध भाँति मेवा पकवाना। भोजन साजु न जाइ बखाना॥2॥
To every place where the marriage procession had halted on its way from Ayodhya, abundant provisions were sent (flour, rice, lentils, fresh fruits, vegetables, and a wide array of food items). The variety of fresh and dry fruits, sweets, desserts, refreshments, and delicacies was so vast, it defied description.
आते समय जहाँ-जहाँ बाराती ठहरे थे, वहाँ-वहाँ बहुत प्रकार का सीधा (रसोई का सामान) भेजा गया। अनेकों प्रकार के मेवे, पकवान और भोजन की सामग्री जो बखानी नहीं जा सकती-॥2॥
भरि भरि बसहँ अपार कहारा। पठईं जनक अनेक सुसारा॥
तुरग लाख रथ सहस पचीसा। सकल सँवारे नख अरु सीसा॥3॥
The items were loaded onto the backs of oxen and countless porters. King Janak also sent numerous beds, along with a hundred thousand horses and twenty-five thousand chariots, each beautifully adorned from top to bottom.
अनगिनत बैलों और कहारों पर भर-भरकर (लाद-लादकर) भेजी गई। साथ ही जनकजी ने अनेकों सुंदर शय्याएँ (पलंग) भेजीं। एक लाख घोड़े और पचीस हजार रथ सब नख से शिखा तक (ऊपर से नीचे तक) सजाए हुए,॥3॥
* मत्त सहस दस सिंधुर साजे। जिन्हहि देखि दिसिकुंजर लाजे॥
कनक बसन मनि भरि भरि जाना। महिषीं धेनु बस्तु बिधि नाना॥4॥
In addition, ten thousand richly adorned elephants with a cheerful gait were sent, so majestic that even the celestial Elephants of the ten directions, who uphold the Cosmos, would feel shy in comparison. Countless cartloads of gold, fine clothes, jewels, as well as milk giving buffaloes, cows, and numerous other gifts were also offered.
दस हजार सजे हुए मतवाले हाथी, जिन्हें देखकर दिशाओं के हाथी भी लजा जाते हैं, गाड़ियों में भर-भरकर सोना, वस्त्र और रत्न (जवाहरात) और भैंस, गाय तथा और भी नाना प्रकार की चीजें दीं॥4॥
* दाइज अमित न सकिअ कहि दीन्ह बिदेहँ बहोरि।
जो अवलोकत लोकपति लोक संपदा थोरि॥333॥
In this way, King Videh once again bestowed an immeasurable dowry, beyond description, so grand that even the riches of the Guardians of the various regions of the Cosmos would seem insignificant in comparison.
(इस प्रकार) जनकजी ने फिर से अपरिमित दहेज दिया, जो कहा नहीं जा सकता और जिसे देखकर लोकपालों के लोकों की सम्पदा भी थोड़ी जान पड़ती थी॥333॥
* सबु समाजु एहि भाँति बनाई। जनक अवधपुर दीन्ह पठाई॥
चलिहि बरात सुनत सब रानीं। बिकल मीनगन जनु लघु पानीं॥1॥
In this way, Janak ji had all the items beautifully adorned and sent off toward Ayodhya. Upon hearing the news of the marriage procession’s departure, all the Queens of Janakpur grew restless, like a school of fish struggling in a dwindling pool of water.
इस प्रकार सब सामान सजाकर राजा जनक ने अयोध्यापुरी को भेज दिया। बारात चलेगी, यह सुनते ही सब रानियाँ ऐसी विकल हो गईं, मानो थोड़े जल में मछलियाँ छटपटा रही हों॥1॥
पुनि पुनि सीय गोद करि लेहीं। देह असीस सिखावनु देहीं॥
होएहु संतत पियहि पिआरी। चिरु अहिबात असीस हमारी॥2॥
They took Sita ji into their laps, blessed Her again and again, and gently instructed Her in the duties of a devoted wife. They said, “May You always remain the cherished one of Your husband. May He be blessed with a long life, this is our heartfelt blessing to you…
वे बार-बार सीताजी को गोद कर लेती हैं और आशीर्वाद देकर सिखावन देती हैं- तुम सदा अपने पति की प्यारी होओ, तुम्हारा सोहाग अचल हो, हमारी यही आशीष है॥2॥
सासु ससुर गुर सेवा करेहू। पति रुख लखि आयसु अनुसरेहू॥
अति सनेह बस सखीं सयानी। नारि धरम सिखवहिं मृदु बानी॥3॥
…Serve your mother-in-law, father-in-law, and the Guru with devotion. Understand Your husband’s innermost feelings and act in harmony with them.” Out of deep affection, Sita ji’s wise companions also gently advised Her on the noble duties of a wife, speaking in soft and loving tones.
सास, ससुर और गुरु की सेवा करना। पति का रुख देखकर उनकी आज्ञा का पालन करना। सयानी सखियाँ अत्यन्त स्नेह के वश कोमल वाणी से स्त्रियों के धर्म सिखलाती हैं॥3॥
सादर सकल कुअँरि समुझाईं। रानिन्ह बार बार उर लाईं॥
बहुरि बहुरि भेटहिं महतारीं। कहहिं बिरंचि रचीं कत नारीं॥4॥
The Queens also lovingly guided all the other Princesses and embraced them again and again. The mothers held their daughters close, over and over, and with heavy hearts said, “Why did Brahma ever create a woman?”
आदर के साथ सब पुत्रियों को (स्त्रियों के धर्म) समझाकर रानियों ने बार-बार उन्हें हृदय से लगाया। माताएँ फिर-फिर भेंटती और कहती हैं कि ब्रह्मा ने स्त्री जाति को क्यों रचा॥4॥
* तेहि अवसर भाइन्ह सहित रामु भानु कुल केतु।
चले जनक मंदिर मुदित बिदा करावन हेतु॥334॥
At that moment, Shri Ram, the crest-jewel of the Solar dynasty, along with His brothers, joyfully set out for King Janak’s palace to take leave (before returning home with the Brides).
उसी समय सूर्यवंश के पताका स्वरूप श्री रामचन्द्रजी भाइयों सहित प्रसन्न होकर विदा कराने के लिए जनकजी के महल को चले॥334॥
* चारिउ भाइ सुभायँ सुहाए। नगर नारि नर देखन धाए॥
कोउ कह चलन चहत हहिं आजू। कीन्ह बिदेह बिदा कर साजू॥1॥
The men and women of Janakpur rushed eagerly to catch a glimpse of the four Brothers, whose natural beauty captivated every heart. Someone exclaimed, “They plan to leave today itself, King Videh has already arranged their farewell…
स्वभाव से ही सुंदर चारों भाइयों को देखने के लिए नगर के स्त्री-पुरुष दौड़े। कोई कहता है- आज ये जाना चाहते हैं। विदेह ने विदाई का सब सामान तैयार कर लिया है॥1॥
लेहु नयन भरि रूप निहारी। प्रिय पाहुने भूप सुत चारी॥
को जानै केहिं सुकृत सयानी। नयन अतिथि कीन्हे बिधि आनी॥2॥
…Feast your eyes on these beloved guests, the four Sons of King Dashrath. O’ Wise lady, who knows what meritorious deed of ours has earned us the fortune of beholding them with our own eyes as honoured guests?…
राजा के चारों पुत्र, इन प्यारे मेहमानों के (मनोहर) रूप को नेत्र भरकर देख लो। हे सयानी! कौन जाने, किस पुण्य से विधाता ने इन्हें यहाँ लाकर हमारे नेत्रों का अतिथि किया है॥2॥
मरनसीलु जिमि पाव पिऊषा। सुरतरु लहै जनम कर भूखा॥
पाव नार की हरिपदु जैसें। इन्ह कर दरसनु हम कहँ तैसें॥3॥
…Just as nectar brings life to the dying, or a lifelong starving soul is granted the wish-fulfilling celestial tree, or a sinner attains liberation by reaching the lotus-feet of Lord Hari, so is the blessing of beholding their divine presence for us…
मरने वाला जिस तरह अमृत पा जाए, जन्म का भूखा कल्पवृक्ष पा जाए और नरक में रहने वाला (या नरक के योग्य) जीव जैसे भगवान के परमपद को प्राप्त हो जाए, हमारे लिए इनके दर्शन वैसे ही हैं॥3॥
निरखि राम सोभा उर धरहू। निज मन फनि मूरति मनि करहू॥
एहि बिधि सबहि नयन फलु देता। गए कुअँर सब राज निकेता॥4॥
…Gaze upon Shri Ram’s divine beauty and enshrine His form in your heart, just as a serpent safeguards the gem in its hood.” In this way, all the Princes offered the joy of their radiant presence to every eye and gracefully made their way to the royal palace.
श्री रामचन्द्रजी की शोभा को निरखकर हृदय में धर लो। अपने मन को साँप और इनकी मूर्ति को मणि बना लो। इस प्रकार सबको नेत्रों का फल देते हुए सब राजकुमार राजमहल में गए॥4॥
* रूप सिंधु सब बंधु लखि हरषि उठा रनिवासु।
करहिं निछावरि आरती महा मुदित मन सासु॥335॥
The royal chamber of the Queens overflowed with joy at the sight of the four Brothers, each a boundless ocean of beauty. Their hearts brimming with happiness, the mothers-in-law began offering gifts (cash, jewels, ornaments, and fine clothing) and performed aarti (waving lighted lamps around the Bridegrooms in reverence).
रूप के समुद्र सब भाइयों को देखकर सारा रनिवास हर्षित हो उठा। सासुएँ महान प्रसन्न मन से निछावर और आरती करती हैं॥335॥|