Day 20 of Maas Parayan Reading program Day 20 / 30
* जीति मोह महिपालु दल सहित बिबेक भुआलु।
करत अकंटक राजु पुरँ सुख संपदा सुकालु॥235॥
Having conquered the King of delusion along with his entire army, the King of wisdom now rules the Kingdom without opposition. The city thrives in peace, prosperity, and abundance.
मोह रूपी राजा को सेना सहित जीतकर विवेक रूपी राजा निष्कण्टक राज्य कर रहा है। उसके नगर में सुख, सम्पत्ति और सुकाल वर्तमान है॥235॥
* बन प्रदेस मुनि बास घनेरे। जनु पुर नगर गाउँ गन खेरे॥
बिपुल बिचित्र बिहग मृग नाना। प्रजा समाजु न जाइ बखाना॥1॥
The forest was filled with countless hermitages of Sages, representing clusters of cities, towns, villages, and settlements. The vast and diverse community of birds and animals formed the Kingdom’s subjects, so numerous and varied that they defy description.
वन रूपी प्रांतों में जो मुनियों के बहुत से निवास स्थान हैं, वही मानो शहरों, नगरों, गाँवों और खेड़ों का समूह है। बहुत से विचित्र पक्षी और अनेकों पशु ही मानो प्रजाओं का समाज है, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता॥1॥
खगहा करि हरि बाघ बराहा। देखि महिष बृष साजु सराहा॥
बयरु बिहाइ चरहिं एक संगा। जहँ तहँ मनहुँ सेन चतुरंगा॥2॥
Rhinos, elephants, lions, tigers, boars, buffaloes, and bulls, all evoked admiration, as if they were the royal emblems of a mighty King. Having set aside their natural enmity, they wandered together in harmony, resembling a majestic fourfold army spread across the land.
गैंडा, हाथी, सिंह, बाघ, सूअर, भैंसे और बैलों को देखकर राजा के साज को सराहते ही बनता है। ये सब आपस का वैर छोड़कर जहाँ-तहाँ एक साथ विचरते हैं। यही मानो चतुरंगिणी सेना है॥2॥
झरना झरहिं मत्त गज गाजहिं। मनहुँ निसान बिबिधि बिधि बाजहिं॥
चक चकोर चातक सुक पिक गन। कूजत मंजु मराल मुदित मन॥3॥
Waterfalls cascaded gently, while intoxicated elephants trumpeted loudly, as if various kettledrums were resounding in celebration. Flocks of chakwas (brahmani ducks), chakors (moonbirds), chataks, parrots, cuckoos, and graceful swans filled the air with joyful and melodious calls.
पानी के झरने झर रहे हैं और मतवाले हाथी चिंघाड़ रहे हैं। मानो वहाँ अनेकों प्रकार के नगाड़े बज रहे हैं। चकवा, चकोर, पपीहा, तोता तथा कोयलों के समूह और सुंदर हंस प्रसन्न मन से कूज रहे हैं॥3॥
अलिगन गावत नाचत मोरा। जनु सुराज मंगल चहु ओरा॥
बेलि बिटप तृन सफल सफूला। सब समाजु मुद मंगल मूला॥4॥
Swarms of bees hummed and peacocks danced joyfully, as if the entire prosperous Kingdom was celebrating an auspicious occasion. Creepers, grasses, and trees were laden with blossoms and fruits. The whole landscape radiated joy, harmony, and the spirit of celebration.
भौंरों के समूह गुंजार कर रहे हैं और मोर नाच रहे हैं। मानो उस अच्छे राज्य में चारों ओर मंगल हो रहा है। बेल, वृक्ष, तृण सब फल और फूलों से युक्त हैं। सारा समाज आनंद और मंगल का मूल बन रहा है॥4॥
* राम सैल सोभा निरखि भरत हृदयँ अति पेमु।
तापस तप फलु पाइ जिमि सुखी सिरानें नेमु॥236॥
Upon beholding the splendour of Shri Ram’s mountain abode (Chitrakoot), Bharat ji’s heart was filled with deep love and joy, like an ascetic who, after fulfilling his vows, finally attains the fruits of his penance.
श्री रामजी के पर्वत की शोभा देखकर भरतजी के हृदय में अत्यंत प्रेम हुआ। जैसे तपस्वी नियम की समाप्ति होने पर तपस्या का फल पाकर सुखी होता है॥236॥