Satyugi OM

Day 17 of Maas Parayan Reading program Day 17 / 30

Soratha 126 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* राम सरूप तुम्हार बचन अगोचर बुद्धिपर।
अबिगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह॥126॥

English Meaning

…O’ Ram, Your divine form pervades all of existence, beyond the reach of the senses, beyond expression, and beyond the limits of thought. It is infinite, unfathomable, and eternal, as proclaimed by the Vedas…

Hindi Meaning

हे राम! आपका स्वरूप वाणी के अगोचर, बुद्धि से परे, अव्यक्त, अकथनीय और अपार है। वेद निरंतर उसका ‘नेति-नेति’ कहकर वर्णन करते हैं॥126॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* जगु पेखन तुम्ह देखनिहारे। बिधि हरि संभु नचावनिहारे॥
तेउ न जानहिं मरमु तुम्हारा। औरु तुम्हहि को जाननिहारा॥1॥

English Meaning

…The world is but a grand spectacle, and You alone are its silent witness. Even Lord Brahma, Lord Vishnu, and Lord Shambhu move at Your command, dancing to the rhythm You set, yet even they remain unaware of Your true essence. If they cannot comprehend You, who else can ever know Your mystery?…

Hindi Meaning

हे राम! जगत दृश्य है, आप उसके देखने वाले हैं। आप ब्रह्मा, विष्णु और शंकर को भी नचाने वाले हैं। जब वे भी आपके मर्म को नहीं जानते, तब और कौन आपको जानने वाला है?॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

सोइ जानइ जेहि देहु जनाई। जानत तुम्हहि तुम्हइ होइ जाई॥
तुम्हरिहि कृपाँ तुम्हहि रघुनंदन। जानहिं भगत भगत उर चंदन॥2॥

English Meaning

…Indeed, only the one upon whom You bestow Your grace can truly know You. And the moment one realises You, they become one with You. O’ Raghunandan, it is by Your compassion alone that devotees come to know You, O’ Solace of their hearts…

Hindi Meaning

वही आपको जानता है, जिसे आप जना देते हैं और जानते ही वह आपका ही स्वरूप बन जाता है। हे रघुनंदन! हे भक्तों के हृदय को शीतल करने वाले चंदन! आपकी ही कृपा से भक्त आपको जान पाते हैं॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

चिदानंदमय देह तुम्हारी। बिगत बिकार जान अधिकारी॥
नर तनु धरेहु संत सुर काजा। कहहु करहु जस प्राकृत राजा॥3॥

English Meaning

O’ Ram, Your divine form is composed of truth, pure consciousness, and boundless bliss. It is free from all imperfections and untouched by material nature, this truth is known only to the fully realised souls. For the sake of Sages and Demigods, You have taken on a human form, and You walk, speak, and act just like a mortal king…

Hindi Meaning

आपकी देह चिदानन्दमय है (यह प्रकृतिजन्य पंच महाभूतों की बनी हुई कर्म बंधनयुक्त, त्रिदेह विशिष्ट मायिक नहीं है) और (उत्पत्ति-नाश, वृद्धि-क्षय आदि) सब विकारों से रहित है, इस रहस्य को अधिकारी पुरुष ही जानते हैं। आपने देवता और संतों के कार्य के लिए (दिव्य) नर शरीर धारण किया है और प्राकृत (प्रकृति के तत्वों से निर्मित देह वाले, साधारण) राजाओं की तरह से कहते और करते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

राम देखि सुनि चरित तुम्हारे। जड़ मोहहिं बुध होहिं सुखारे॥
तुम्ह जो कहहु करहु सबु साँचा। जस काछिअ तस चाहिअ नाचा॥4॥

English Meaning

… O’ Ram! By seeing and hearing of Your deeds, the ignorant fall into delusion, while the wise become joyful. Whatever You say or do is always righteous and true, for one must act according to the role one assumes, just as a performer must dance to suit their costume. (At this time, You have taken the form of a human, so it is only appropriate to behave like one)…

Hindi Meaning

हे राम! आपके चरित्रों को देख और सुनकर मूर्ख लोग तो मोह को प्राप्त होते हैं और ज्ञानीजन सुखी होते हैं। आप जो कुछ कहते, करते हैं, वह सब सत्य (उचित) ही है, क्योंकि जैसा स्वाँग भरे वैसा ही नाचना भी तो चाहिए (इस समय आप मनुष्य रूप में हैं, अतः मनुष्योचित व्यवहार करना ठीक ही है।)॥4॥

Doha 127 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* पूँछेहु मोहि कि रहौं कहँ मैं पूँछत सकुचाउँ।
जहँ न होहु तहँ देहु कहि तुम्हहि देखावौं ठाउँ॥127॥

English Meaning

…You ask me, “Where should I reside?” But with folded hands, I hesitate and say, first, kindly show me a place where You are not present, only then can I suggest a place for You to dwell.”

Hindi Meaning

आपने मुझसे पूछा कि मैं कहाँ रहूँ? परन्तु मैं यह पूछते सकुचाता हूँ कि जहाँ आप न हों, वह स्थान बता दीजिए। तब मैं आपके रहने के लिए स्थान दिखाऊँ॥127॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* सुनि मुनि बचन प्रेम रस साने। सकुचि राम मन महुँ मुसुकाने॥
बालमीकि हँसि कहहिं बहोरी। बानी मधुर अमिअ रस बोरी॥1॥

English Meaning

Hearing the Sage’s words, sweetened with the nectar of devotion, Shri Ram smiled inwardly with gentle shyness. Valmiki ji, too, smiled and once again spoke words so tender and delightful, as if each syllable were soaked in divine nectar.

Hindi Meaning

मुनि के प्रेमरस से सने हुए वचन सुनकर श्री रामचन्द्रजी रहस्य खुल जाने के डर से सकुचाकर मन में मुस्कुराए। वाल्मीकिजी हँसकर फिर अमृत रस में डुबोई हुई मीठी वाणी बोले-॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

सुनहु राम अब कहउँ निकेता। जहाँ बसहु सिय लखन समेता॥
जिन्ह के श्रवन समुद्र समाना। कथा तुम्हारि सुभग सरि नाना॥2॥

English Meaning

Sage Valmiki continued, “Listen, O’ Ram, I shall now tell You the place where You truly dwell, along with Sita and Lakshman. It is in the hearts of those whose ears are like vast oceans, into which flow the sacred rivers of Your divine tales and glorious deeds…

Hindi Meaning

हे रामजी! सुनिए, अब मैं वे स्थान बताता हूँ, जहाँ आप, सीताजी और लक्ष्मणजी समेत निवास कीजिए। जिनके कान समुद्र की भाँति आपकी सुंदर कथा रूपी अनेक सुंदर नदियों से-॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

भरहिं निरंतर होहिं न पूरे। तिन्ह के हिय तुम्ह कहुँ गुह रूरे॥
लोचन चातक जिन्ह करि राखे। रहहिं दरस जलधर अभिलाषे॥3॥

English Meaning

…constantly flow in, yet never fill completely, Your beautiful abode lies in the hearts of such souls. Those whose eyes have become like the chatak birds, yearning solely to behold Your rain-laden, cloud-like form,…

Hindi Meaning

निरंतर भरते रहते हैं, परन्तु कभी पूरे (तृप्त) नहीं होते, उनके हृदय आपके लिए सुंदर घर हैं और जिन्होंने अपने नेत्रों को चातक बना रखा है, जो आपके दर्शन रूपी मेघ के लिए सदा लालायित रहते हैं,॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

निदरहिं सरित सिंधु सर भारी। रूप बिंदु जल होहिं सुखारी॥
तिन्ह कें हृदय सदन सुखदायक। बसहु बंधु सिय सह रघुनायक॥4॥

English Meaning

…who reject the vast rivers, streams, and oceans of worldly comforts, and find fulfilment in a single drop from the divine cloud of Your presence, O’ Raghunayak, Your true and comfortable home is in the hearts of such devotees, where You dwell with Sita and Lakshman…

Hindi Meaning

तथा जो भारी-भारी नदियों, समुद्रों और झीलों का निरादर करते हैं और आपके सौंदर्य (रूपी मेघ) की एक बूँद जल से सुखी हो जाते हैं (अर्थात आपके दिव्य सच्चिदानन्दमय स्वरूप के किसी एक अंग की जरा सी भी झाँकी के सामने स्थूल, सूक्ष्म और कारण तीनों जगत के अर्थात पृथ्वी, स्वर्ग और ब्रह्मलोक तक के सौंदर्य का तिरस्कार करते हैं), हे रघुनाथजी! उन लोगों के हृदय रूपी सुखदायी भवनों में आप भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित निवास कीजिए॥4॥

Doha 128 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* जसु तुम्हार मानस बिमल हंसिनि जीहा जासु।
मुकताहल गुन गन चुनइ राम बसहु हियँ तासु॥128॥

English Meaning

…You reside in the hearts of those whose swan-like tongues gracefully pick the pearl-like glories of Yours from the sacred Mansarovar lake of Your divine fame…

Hindi Meaning

आपके यश रूपी निर्मल मानसरोवर में जिसकी जीभ हंसिनी बनी हुई आपके गुण समूह रूपी मोतियों को चुगती रहती है, हे रामजी! आप उसके हृदय में बसिए॥128॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* प्रभु प्रसाद सुचि सुभग सुबासा। सादर जासु लहइ नित नासा॥
तुम्हहि निबेदित भोजन करहीं। प्रभु प्रसाद पट भूषन धरहीं॥1॥

English Meaning

…Those in whose nostrils daily enters the sacred fragrance of offerings made to You, flowers, sandal-paste, and incense; who partake only of the remnants of food offered at Your feet; who adorn themselves with clothes and ornaments first presented to You, O’ Ram, You dwell in the hearts of such blessed souls…

Hindi Meaning

जिसकी नासिका प्रभु (आप) के पवित्र और सुगंधित (पुष्पादि) सुंदर प्रसाद को नित्य आदर के साथ ग्रहण करती (सूँघती) है और जो आपको अर्पण करके भोजन करते हैं और आपके प्रसाद रूप ही वस्त्राभूषण धारण करते हैं,॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

सीस नवहिं सुर गुरु द्विज देखी। प्रीति सहित करि बिनय बिसेषी॥
कर नित करहिं राम पद पूजा। राम भरोस हृदयँ नहिं दूजा॥2॥

English Meaning

…whose heads bow low with humility and love upon seeing the Demigods, Gurus, and Brahmins; who daily offer prayers at the feet of Shri Ram (Your feet), and who hold unwavering faith in Shri Ram (in You) alone, cherishing none other in their hearts…

Hindi Meaning

जिनके मस्तक देवता, गुरु और ब्राह्मणों को देखकर बड़ी नम्रता के साथ प्रेम सहित झुक जाते हैं, जिनके हाथ नित्य श्री रामचन्द्रजी (आप) के चरणों की पूजा करते हैं और जिनके हृदय में श्री रामचन्द्रजी (आप) का ही भरोसा है, दूसरा नहीं,॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

चरन राम तीरथ चलि जाहीं। राम बसहु तिन्ह के मन माहीं॥
मंत्रराजु नित जपहिं तुम्हारा। पूजहिं तुम्हहि सहित परिवारा॥3॥

English Meaning

…and whose feet journey to the sacred pilgrimage sites associated with You, O’ Ram, in their hearts, You reside. Those who ceaselessly chant the supreme mantra (Ram Ramaya Namah), and who worship You with devotion along with their families…

Hindi Meaning

तथा जिनके चरण श्री रामचन्द्रजी (आप) के तीर्थों में चलकर जाते हैं, हे रामजी! आप उनके मन में निवास कीजिए। जो नित्य आपके (राम नाम रूप) मंत्रराज को जपते हैं और परिवार (परिकर) सहित आपकी पूजा करते हैं॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

तरपन होम करहिं बिधि नाना। बिप्र जेवाँइ देहिं बहु दाना॥
तुम्ह तें अधिक गुरहि जियँ जानी। सकल भायँ सेवहिं सनमानी॥4॥

English Meaning

…those who offer sacred water to their ancestors and the Demigods, who pour oblations into the sacrificial fire in manifold ways; who invite Brahmins with sincere reverence, offering them food and generous gifts; who, in their hearts, revere the Guru even above You (knowing that it is through the Guru they are blessed with devotion to Lord Ram) and who serve their Guru with steadfast devotion and the highest honour…

Hindi Meaning

जो अनेक प्रकार से तर्पण और हवन करते हैं तथा ब्राह्मणों को भोजन कराकर बहुत दान देते हैं तथा जो गुरु को हृदय में आपसे भी अधिक (बड़ा) जानकर सर्वभाव से सम्मान करके उनकी सेवा करते हैं,॥4॥

Doha 129 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* सबु करि मागहिं एक फलु राम चरन रति होउ।
तिन्ह कें मन मंदिर बसहु सिय रघुनंदन दोउ॥129॥

English Meaning

…And those who perform all these noble deeds seek only one reward, that they may be blessed with unwavering devotion to Shri Ram’s (Your) feet. O’ Raghunandan please dwell in the sanctum of such devotees’ hearts along with Sita…

Hindi Meaning

और ये सब कर्म करके सबका एक मात्र यही फल माँगते हैं कि श्री रामचन्द्रजी के चरणों में हमारी प्रीति हो, उन लोगों के मन रूपी मंदिरों में सीताजी और रघुकुल को आनंदित करने वाले आप दोनों बसिए॥129॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* काम कोह मद मान न मोहा। लोभ न छोभ न राग न द्रोहा॥
जिन्ह कें कपट दंभ नहिं माया। तिन्ह कें हृदय बसहु रघुराया॥1॥

English Meaning

…O’ Lord of the Raghus, please reside in the hearts of those who are free from lust, anger, pride, arrogance, and delusion, who have no greed, agitation, attachment, hatred, deceit, hypocrisy, or illusion…

Hindi Meaning

जिनके न तो काम, क्रोध, मद, अभिमान और मोह हैं, न लोभ है, न क्षोभ है, न राग है, न द्वेष है और न कपट, दम्भ और माया ही है- हे रघुराज! आप उनके हृदय में निवास कीजिए॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

सब के प्रिय सब के हितकारी। दुख सुख सरिस प्रसंसा गारी॥
कहहिं सत्य प्रिय बचन बिचारी। जागत सोवत सरन तुम्हारी॥2॥

English Meaning

…Those who are loved by all and wish well for everyone; to whom joy and sorrow, praise and insult are the same; who speak the truth and always choose gentle, respectful words; who rely solely on You, whether awake or asleep…

Hindi Meaning

जो सबके प्रिय और सबका हित करने वाले हैं, जिन्हें दुःख और सुख तथा प्रशंसा (बड़ाई) और गाली (निंदा) समान है, जो विचारकर सत्य और प्रिय वचन बोलते हैं तथा जो जागते-सोते आपकी ही शरण हैं,॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

तुम्हहि छाड़ि गति दूसरि नाहीं। राम बसहु तिन्ह के मन माहीं॥
जननी सम जानहिं परनारी। धनु पराव बिष तें बिष भारी॥3॥

English Meaning

…those who seek no refuge other than You. O’ Ram, please dwell in their hearts. Those who regard every other woman as their own mother, and consider another’s wealth as more poisonous than even deadly poison…

Hindi Meaning

और आपको छोड़कर जिनके दूसरे कोई गति (आश्रय) नहीं है, हे रामजी! आप उनके मन में बसिए। जो पराई स्त्री को जन्म देने वाली माता के समान जानते हैं और पराया धन जिन्हें विष से भी भारी विष है,॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

जे हरषहिं पर संपति देखी। दुखित होहिं पर बिपति बिसेषी॥
जिन्हहि राम तुम्ह प्रान पिआरे। तिन्ह के मन सुभ सदन तुम्हारे॥4॥

English Meaning

…who rejoice in the prosperity of others and are deeply moved by another’s sorrow, and for whom, O’ Ram, You are dearer than their very life, in the hearts of such pure souls, You make Your auspicious abode…

Hindi Meaning

जो दूसरे की सम्पत्ति देखकर हर्षित होते हैं और दूसरे की विपत्ति देखकर विशेष रूप से दुःखी होते हैं और हे रामजी! जिन्हें आप प्राणों के समान प्यारे हैं, उनके मन आपके रहने योग्य शुभ भवन हैं॥4॥

Doha 130 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* स्वामि सखा पितु मातु गुर जिन्ह के सब तुम्ह तात।
मन मंदिर तिन्ह कें बसहु सीय सहित दोउ भ्रात॥130॥

English Meaning

…O’ Dear Ram, for whom You alone are master, friend, father, mother, and Guru, please dwell in the temple of their hearts, along with Sita and both Your Brothers…

Hindi Meaning

हे तात! जिनके स्वामी, सखा, पिता, माता और गुरु सब कुछ आप ही हैं, उनके मन रूपी मंदिर में सीता सहित आप दोनों भाई निवास कीजिए॥130॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* अवगुन तजि सब के गुन गहहीं। बिप्र धेनु हित संकट सहहीं॥
नीति निपुन जिन्ह कइ जग लीका। घर तुम्हार तिन्ह कर मनु नीका॥1॥

English Meaning

…Those who overlook the faults and shortcomings of others, seeing only their virtues; who willingly endure hardships for the sake of Brahmins and Cows; who are renowned in the world for their deep knowledge of the Scriptures, O’ Lord, Your beautiful abode resides in the hearts of such noble souls…

Hindi Meaning

जो अवगुणों को छोड़कर सबके गुणों को ग्रहण करते हैं, ब्राह्मण और गो के लिए संकट सहते हैं, नीति-निपुणता में जिनकी जगत में मर्यादा है, उनका सुंदर मन आपका घर है॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

गुन तुम्हार समुझइ निज दोसा। जेहि सब भाँति तुम्हार भरोसा॥
राम भगत प्रिय लागहिं जेही। तेहि उर बसहु सहित बैदेही॥2॥

English Meaning

…Those who attribute all their virtues to You and take their faults upon themselves, who rely completely on You, and who hold all devotees of Ram close to their hearts, it is in their hearts that You may dwell, along with Sita…

Hindi Meaning

जो गुणों को आपका और दोषों को अपना समझता है, जिसे सब प्रकार से आपका ही भरोसा है और राम भक्त जिसे प्यारे लगते हैं, उसके हृदय में आप सीता सहित निवास कीजिए॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। प्रिय परिवार सदन सुखदाई॥
सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई॥3॥

English Meaning

…Those who renounce caste, lineage, wealth, religion, status, beloved family, and even the comforts of home, holding only You in their heart, O’ Raghunath! please reside in their hearts…

Hindi Meaning

जाति, पाँति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देने वाला घर, सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किए रहता है, हे रघुनाथजी! आप उसके हृदय में रहिए॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

सरगु नरकु अपबरगु समाना। जहँ तहँ देख धरें धनु बाना॥
करम बचन मन राउर चेरा। राम करहु तेहि कें उर डेरा॥4॥

English Meaning

…Those who regard Heaven, Hell, and liberation as one and the same, who behold You, ever adorned with bow and arrow, in all directions, and who remain Your devoted servants in thought, word, and deed, O’ Ram, may You make their hearts Your eternal dwelling place…

Hindi Meaning

स्वर्ग, नरक और मोक्ष जिसकी दृष्टि में समान हैं, क्योंकि वह जहाँ-तहाँ (सब जगह) केवल धनुष-बाण धारण किए आपको ही देखता है और जो कर्म से, वचन से और मन से आपका दास है, हे रामजी! आप उसके हृदय में डेरा कीजिए॥4॥

Doha 131 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* जाहि न चाहिअ कबहुँ कछु तुम्ह सन सहज सनेहु।
बसहु निरंतर तासु मन सो राउर निज गेहु॥131॥

English Meaning

…Those who seek nothing and possess a natural, unshakable love for You, such hearts become Your eternal dwelling, as though they were Your very own home.”

Hindi Meaning

जिसको कभी कुछ भी नहीं चाहिए और जिसका आपसे स्वाभाविक प्रेम है, आप उसके मन में निरंतर निवास कीजिए, वह आपका अपना घर है॥131॥

Chaupai 1 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

* एहि बिधि मुनिबर भवन देखाए। बचन सप्रेम राम मन भाए॥
कह मुनि सुनहु भानुकुलनायक। आश्रम कहउँ समय सुखदायक॥1॥

English Meaning

In this way, the great Sage showed Shri Ram the many places where He dwells. Shri Ram’s heart was gladdened by Sage Valmiki’s loving words. The Sage then said, “O’ King of the Solar dynasty, let me now show you an ashram where you may peacefully reside during this time…

Hindi Meaning

इस प्रकार मुनि श्रेष्ठ वाल्मीकिजी ने श्री रामचन्द्रजी को घर दिखाए। उनके प्रेमपूर्ण वचन श्री रामजी के मन को अच्छे लगे। फिर मुनि ने कहा- हे सूर्यकुल के स्वामी! सुनिए, अब मैं इस समय के लिए सुखदायक आश्रम कहता हूँ (निवास स्थान बतलाता हूँ)॥1॥

Chaupai 2 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

चित्रकूट गिरि करहु निवासू। तहँ तुम्हार सब भाँति सुपासू॥
सैलु सुहावन कानन चारू। करि केहरि मृग बिहग बिहारू॥2॥

English Meaning

…Make Your abode on the Chitrakoot mountain, this place is ideal for You in every way. The mountain is enchanting, and the forest delightful, filled with roaming elephants, lions, deer, and birds…

Hindi Meaning

आप चित्रकूट पर्वत पर निवास कीजिए, वहाँ आपके लिए सब प्रकार की सुविधा है। सुहावना पर्वत है और सुंदर वन है। वह हाथी, सिंह, हिरन और पक्षियों का विहार स्थल है॥2॥

Chaupai 3 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

नदी पुनीत पुरान बखानी। अत्रिप्रिया निज तप बल आनी॥
सुरसरि धार नाउँ मंदाकिनि। जो सब पातक पोतक डाकिनि॥3॥

English Meaning

…There flows a sacred river, praised in the Vedas. It was brought to that place by the power of Sage Atri’s devoted wife through her intense penance. A tributary of the celestial river Ganga, it is known as Mandakini. For sins in their infant form, she is like a fierce demoness that devours them…

Hindi Meaning

वहाँ पवित्र नदी है, जिसकी पुराणों ने प्रशंसा की है और जिसको अत्रि ऋषि की पत्नी अनसुयाजी अपने तपोबल से लाई थीं। वह गंगाजी की धारा है, उसका मंदाकिनी नाम है। वह सब पाप रूपी बालकों को खा डालने के लिए डाकिनी (डायन) रूप है॥3॥

Chaupai 4 श्री राम-वाल्मीकि संवाद – Dialogue between Lord Ram and Sage Valmiki

अत्रि आदि मुनिबर बहु बसहीं। करहिं जोग जप तप तन कसहीं॥
चलहु सफल श्रम सब कर करहू। राम देहु गौरव गिरिबरहू॥4॥

English Meaning

…Many great Sages, including Sage Atri, reside there. They engage in austerities, chanting, yoga, and penance to purify and strengthen their bodies. O’ Ram, please go there, not only to sanctify their efforts, but also to glorify the sacred mountain (Kamadgiri mountain, known for fulfilling all desires).”

Hindi Meaning

अत्रि आदि बहुत से श्रेष्ठ मुनि वहाँ निवास करते हैं, जो योग, जप और तप करते हुए शरीर को कसते हैं। हे रामजी! चलिए, सबके परिश्रम को सफल कीजिए और पर्वत श्रेष्ठ चित्रकूट को भी गौरव दीजिए॥4॥

Doha 132 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

* चित्रकूट महिमा अमित कही महामुनि गाइ।
आइ नहाए सरित बर सिय समेत दोउ भाइ॥132॥

English Meaning

The great Sage Valmiki ji narrated the boundless glory of Chitrakoot. Then Sita ji, accompanied by the two Brothers, arrived there and bathed in the sacred Mandakini River.

Hindi Meaning

महामुनि वाल्मीकिजी ने चित्रकूट की अपरिमित महिमा बखान कर कही। तब सीताजी सहित दोनों भाइयों ने आकर श्रेष्ठ नदी मंदाकिनी में स्नान किया॥132॥

Chaupai 1 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

* रघुबर कहेउ लखन भल घाटू। करहु कतहुँ अब ठाहर ठाटू॥
लखन दीख पय उतर करारा। चहुँ दिसि फिरेउ धनुष जिमि नारा॥1॥

English Meaning

Shri Raghuveer said to Lakshman ji, “The riverbank is beautiful, please find a suitable place for us to stay.” Lakshman ji surveyed the surroundings and replied, “The northern bank of this milky Mandakini River is gracefully enclosed by a bow-shaped stream on all sides…

Hindi Meaning

श्री रामचन्द्रजी ने कहा- लक्ष्मण! बड़ा अच्छा घाट है। अब यहीं कहीं ठहरने की व्यवस्था करो। तब लक्ष्मणजी ने पयस्विनी नदी के उत्तर के ऊँचे किनारे को देखा (और कहा कि-) इसके चारों ओर धनुष के जैसा एक नाला फिरा हुआ है॥।1॥

Chaupai 2 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

नदी पनच सर सम दम दाना। सकल कलुष कलि साउज नाना॥
चित्रकूट जनु अचल अहेरी। चुकइ न घात मार मुठभेरी॥2॥

English Meaning

…and the Mandakini River itself appears like the string of this bow, with self-control and charity as its arrows. The sins of Kaliyug are like wild beasts that are relentlessly hunted down. Chitrakoot stands as a steadfast hunter, never missing its mark in this divine pursuit.”

Hindi Meaning

नदी (मंदाकिनी) उस धनुष की प्रत्यंचा (डोरी) है और शम, दम, दान बाण हैं। कलियुग के समस्त पाप उसके अनेक हिंसक पशु (रूप निशाने) हैं। चित्रकूट ही मानो अचल शिकारी है, जिसका निशाना कभी चूकता नहीं और जो सामने से मारता है॥2॥

Chaupai 3 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

अस कहि लखन ठाउँ देखरावा। थलु बिलोकि रघुबर सुखु पावा॥
रमेउ राम मनु देवन्ह जाना। चले सहित सुर थपति प्रधाना॥3॥

English Meaning

Saying this, Lakshman ji pointed out the suitable spot. Shri Ram was pleased upon seeing it. When the Demigods saw that Shri Ram’s heart was gladdened by the site, they all made their way to Chitrakoot, accompanied by their Chief Architect, Vishwakarma ji.

Hindi Meaning

ऐसा कहकर लक्ष्मणजी ने स्थान दिखाया। स्थान को देखकर श्री रामचन्द्रजी ने सुख पाया। जब देवताओं ने जाना कि श्री रामचन्द्रजी का मन यहाँ रम गया, तब वे देवताओं के प्रधान थवई (मकान बनाने वाले) विश्वकर्मा को साथ लेकर चले॥3॥

Chaupai 4 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

कोल किरात बेष सब आए। रचे परन तृन सदन सुहाए॥
बरनि न जाहिं मंजु दुइ साला। एक ललित लघु एक बिसाला॥4॥

English Meaning

Disguised as tribals, they all arrived and built charming huts from grass and leaves. Two beautiful dwellings were constructed, so captivating that words fall short. One was a modest little cottage, and the other, more spacious and grand in appearance.

Hindi Meaning

सब देवता कोल-भीलों के वेष में आए और उन्होंने (दिव्य) पत्तों और घासों के सुंदर घर बना दिए। दो ऐसी सुंदर कुटिया बनाईं जिनका वर्णन नहीं हो सकता। उनमें एक बड़ी सुंदर छोटी सी थी और दूसरी बड़ी थी॥4॥

Doha 133 चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों के द्वारा सेवा – Lord Ram takes up His abode at Chitrakoot, service rendered by tribals

* लखन जानकी सहित प्रभु राजत रुचिर निकेत।
सोह मदनु मुनि बेष जनु रति रितुराज समेत॥133॥

English Meaning

The Lord looked radiant in the charming cottage with Sita ji and Lakshman ji by His side, like Kaamdev, the God of Love, appearing in the form of an ascetic, adorned by the presence of his consort Rati and the splendour of Spring, the King of all Seasons.

Hindi Meaning

लक्ष्मणजी और जानकीजी सहित प्रभु श्री रामचन्द्रजी सुंदर घास-पत्तों के घर में शोभायमान हैं। मानो कामदेव मुनि का वेष धारण करके पत्नी रति और वसंत ऋतु के साथ सुशोभित हो॥133॥