Satyugi OM
Episode Mode

जनकजी का पहुँचना, कोल किरातादि की भेंट, सबका परस्पर मिलाप – King Janak arrives at Chitrakoot, forest dwellers bring gifts, and everyone met each other

Font Size:
📙 AyodhyaKand 📖 Episode: जनकजी का पहुँचना, कोल किरातादि की भेंट, सबका परस्पर मिलाप – King Janak arrives at Chitrakoot, forest dwellers bring gifts, and everyone met each other ✨ Type: Chhand 🔢 Doha: 276 📿 Navah Day 6 📅 Maas Day 21
Chhand 5
छन्द :
* अवगाहि सोक समुद्र सोचहिं नारि नर ब्याकुल महा।
दै दोष सकल सरोष बोलहिं बाम बिधि कीन्हो कहा॥
सुर सिद्ध तापस जोगिजन मुनि देखि दसा बिदेह की।
तुलसी न समरथु कोउ जो तरि सकै सरित सनेह की॥
Hindi Meaning
"शोक समुद्र में डुबकी लगाते हुए सभी स्त्री-पुरुष महान व्याकुल होकर सोच (चिंता) कर रहे हैं। वे सब विधाता को दोष देते हुए क्रोधयुक्त होकर कह रहे हैं कि प्रतिकूल विधाता ने यह क्या किया? तुलसीदासजी कहते हैं कि देवता, सिद्ध, तपस्वी, योगी और मुनिगणों में कोई भी समर्थ नहीं है, जो उस समय विदेह (जनकराज) की दशा देखकर प्रेम की नदी को पार कर सके (प्रेम में मग्न हुए बिना रह सके)।"
English Meaning
"As they sank deeper into the ocean of sorrow, both men and women were overwhelmed with grief. All voiced their anguish, exclaiming, “What has cruel fate done?” Tulsidas ji writes that among the assembly of Demigods, enlightened saints, hermits, ascetics, and sages, none could swim across the river of love when they beheld the condition of King Janak at that time."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!