Episode Mode
माल्यवान का रावण को समझाना, मेघनाद का प्रचंड क्रोध सहित रण में आगमन – Malyavan advises Ravan. Meghnad storms onto the battlefield with fierce fury
Font Size:
📙 LankaKand
📖 Episode: माल्यवान का रावण को समझाना, मेघनाद का प्रचंड क्रोध सहित रण में आगमन – Malyavan advises Ravan. Meghnad storms onto the battlefield with fierce fury
✨ Type: Chhand
🔢 Doha: 49
📿 Navah Day 8
📅 Maas Day 26
Chhand 1
छंद :
* ढाहे महीधर सिखर कोटिन्ह बिबिध बिधि गोला चले।
घहरात जिमि पबिपात गर्जत जनु प्रलय के बादले॥
मर्कट बिकट भट जुटत कटत न लटत तन जर्जर भए।
गहि सैल तेहि गढ़ पर चलावहि जहँ सो तहँ निसिचर हए॥
* ढाहे महीधर सिखर कोटिन्ह बिबिध बिधि गोला चले।
घहरात जिमि पबिपात गर्जत जनु प्रलय के बादले॥
मर्कट बिकट भट जुटत कटत न लटत तन जर्जर भए।
गहि सैल तेहि गढ़ पर चलावहि जहँ सो तहँ निसिचर हए॥
Hindi Meaning
"उन्होंने पर्वतों के करोड़ों शिखर ढहाए, अनेक प्रकार से गोले चलने लगे। वे गोले ऐसा घहराते हैं जैसे वज्रपात हुआ हो (बिजली गिरी हो) और योद्धा ऐसे गरजते हैं, मानो प्रलयकाल के बादल हों। विकट वानर योद्धा भिड़ते हैं, कट जाते हैं (घायल हो जाते हैं), उनके शरीर जर्जर (चलनी) हो जाते हैं, तब भी वे लटते नहीं (हिम्मत नहीं हारते)। वे पहाड़ उठाकर उसे किले पर फेंकते हैं। राक्षस जहाँ के तहाँ (जो जहाँ होते हैं, वहीं) मारे जाते हैं।"
English Meaning
"The demons hurled down millions of mountain peaks and all kinds of bombshells upon the monkey army. The bombs burst with thunderous force like lightning, while the battling warriors roared like clouds at the time of universal dissolution. The mighty monkey fighters clashed with the demons, and though severely wounded and badly battered, they did not retreat. Gripping rocks and mountain peaks, they hurled them at the fort, crushing and killing the demons wherever they stood."
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!