Satyugi OM
Episode Mode

श्री नाम वंदना और नाम महिमा – Salutations and glory of the Name

Font Size:
📙 BalKand 📖 Episode: श्री नाम वंदना और नाम महिमा – Salutations and glory of the Name ✨ Type: Chaupai 🔢 Doha: 21 📿 Navah Day 1 📅 Maas Day 1
Chaupai 1
* समुझत सरिस नाम अरु नामी। प्रीति परसपर प्रभु अनुगामी॥
नाम रूप दुइ ईस उपाधी। अकथ अनादि सुसामुझि साधी॥1॥
Hindi Meaning
"समझने में नाम और नामी दोनों एक से हैं, किन्तु दोनों में परस्पर स्वामी और सेवक के समान प्रीति है (अर्थात्‌ नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार नाम के पीछे नामी चलते हैं। प्रभु श्री रामजी अपने ‘राम’ नाम का ही अनुगमन करते हैं (नाम लेते ही वहाँ आ जाते हैं)। नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि हैं, ये (भगवान के नाम और रूप) दोनों अनिर्वचनीय हैं, अनादि हैं और सुंदर (शुद्ध भक्तियुक्त) बुद्धि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है॥1॥"
English Meaning
"The name “Ram” and Shri Ram are one and the same, intricately intertwined such that the Lord follows His name, whenever His name is chanted, Lord Ram manifests. Both the name and the form are titles of the same divine Lord, transcending simple expression, without beginning or end. Their profound essence can only be understood by a pure and pious heart."

Discussion

No discussions yet. Be the first to share your thoughts!