Episode Mode
भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद – Bharat ji’s arrival at Prayag and dialogue between him and Sage Bhardwaj
Font Size:
📙 AyodhyaKand
📖 Episode: भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद – Bharat ji’s arrival at Prayag and dialogue between him and Sage Bhardwaj
✨ Type: Chaupai
🔢 Doha: 212
📿 Navah Day 5
📅 Maas Day 19
Chaupai 2
मातु कुमत बढ़ई अघ मूला। तेहिं हमार हित कीन्ह बँसूला॥
कलि कुकाठ कर कीन्ह कुजंत्रू। गाड़ि अवधि पढ़ि कठिन कुमंत्रू॥2॥
कलि कुकाठ कर कीन्ह कुजंत्रू। गाड़ि अवधि पढ़ि कठिन कुमंत्रू॥2॥
Hindi Meaning
"माता का कुमत (बुरा विचार) पापों का मूल बढ़ई है। उसने हमारे हित का बसूला बनाया। उससे कलह रूपी कुकाठ का कुयंत्र बनाया और चौदह वर्ष की अवधि रूपी कठिन कुमंत्र पढ़कर उस यंत्र को गाड़ दिया। (यहाँ माता का कुविचार बढ़ई है, भरत को राज्य बसूला है, राम का वनवास कुयंत्र है और चौदह वर्ष की अवधि कुमंत्र है)॥2॥"
English Meaning
"…My mother’s wicked intent was like that of a sinful carpenter who crafted a tool meant to shape my fortune (my coronation as the King of Ayodhya). But she forged this dreadful tool from cursed and inauspicious wood, and with the dark spell of a fourteen-year exile upon Shri Ram, she buried it deep in the soil of Ayodhya…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!