Episode Mode
भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद – Bharat ji’s arrival at Prayag and dialogue between him and Sage Bhardwaj
Font Size:
📙 AyodhyaKand
📖 Episode: भरतजी का प्रयाग जाना और भरत-भरद्वाज संवाद – Bharat ji’s arrival at Prayag and dialogue between him and Sage Bhardwaj
✨ Type: Chhand
🔢 Doha: 201
📿 Navah Day 5
📅 Maas Day 19
Chhand 5
छंद- :
* बिधि बाम की करनी कठिन जेहिं मातु कीन्ही बावरी।
तेहि राति पुनि पुनि करहिं प्रभु सादर सरहना रावरी॥
तुलसी न तुम्ह सो राम प्रीतमु कहतु हौं सौंहे किएँ।
परिनाम मंगल जानि अपने आनिए धीरजु हिएँ॥
* बिधि बाम की करनी कठिन जेहिं मातु कीन्ही बावरी।
तेहि राति पुनि पुनि करहिं प्रभु सादर सरहना रावरी॥
तुलसी न तुम्ह सो राम प्रीतमु कहतु हौं सौंहे किएँ।
परिनाम मंगल जानि अपने आनिए धीरजु हिएँ॥
Hindi Meaning
"प्रतिकूल विधाता की करनी बड़ी कठोर है, जिसने माता कैकेयी को बावली बना दिया (उसकी मति फेर दी)। उस रात को प्रभु श्री रामचंद्रजी बार-बार आदरपूर्वक आपकी बड़ी सराहना करते थे। तुलसीदासजी कहते हैं- (निषादराज कहता है कि-) श्री रामचंद्रजी को आपके समान अतिशय प्रिय और कोई नहीं है, मैं सौगंध खाकर कहता हूँ। परिणाम में मंगल होगा, यह जानकर आप अपने हृदय में धैर्य धारण कीजिए।"
English Meaning
"…The workings of adverse fate are extremely cruel, which clouded Mother Kaikeyi’s mind. On the night Shri Ram stayed at Shringverpur, He spoke of you again and again with deep affection.” Tulsidas ji writes that Guh solemnly vowed to Bharat ji, “There is no one more dearly loved by Shri Ram than you. The outcome will be auspicious, so please keep patience in your heart…"
Discussion
No discussions yet. Be the first to share your thoughts!